Showing posts with label सरकार. Show all posts
Showing posts with label सरकार. Show all posts

Sunday, June 28, 2020

जजपा का बढ़ा कुनबा, वैश्य समाज के अनेकों लोग जजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल के नेतृत्व में शामिल हुए

जजपा नेता मनोज गोयल के नेतृव में जजपा में शामिल हुए लोग का स्वागत करते जजपा संरक्षा अजय चौटाला


बल्लभगढ़, नितिन बंसल,रेखा चौहान।
 बल्लभगढ़ से जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल के नेतृव में बल्लभगढ़ से सैकड़ों वैश्य समाज के लोगों ने अपनी आस्था उप मुयमंाी दुष्यंत चौटाला में जताते हुए पार्टी में शामिल हुई। वैश्य समाज के जजपा के जाने से यहां बभगढ़ में पार्टी को बडी मजबूती मिलेगी। आज दिल्ली फार्म पर फरीदाबाद से जेजेपी वरिष्ठ नेता मनोज गोयल के नेतृत्व में जजपा के संरक्षण अजय चौटाला ने अग्रवाल वैश्य समाज बल्लभगढ़ के अध्यक्ष दीपक मित्तल , उपाध्यक्ष आकाश गोयल, कार्यकारिणी के सदस्यों रमेश गोयल, अंकित मित्तल, राजकुमार, सतीश शर्मा व कांग्रेसी नेता राम बहादुर को जजपा संरक्षक डा. प्तअजयसिंहचौटाला_जी ने पार्टी का झंडा देकर जननायक जनता पार्टी में शामिल किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान समान दिया जाएगा। 




Wednesday, April 15, 2020

लॉक डाऊन में मजदूरों व व्यापारी उठा रहे है नुकसान

लॉक डाऊन में मजदूरों व व्यापारी उठा रहे है नुकसान 

बल्लबगढ़,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
देश में लॉक डाऊन-2 की ाोषाा होने के साथ ही व्यापारी व मजदूर वर्ग पर इसका सीाा असर देखा जा रहा है। हालांकि सरकार ने इस दौरान इस वर्ग को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी यह वर्ग इस लॉक डाऊन से सबसे यादा प्रभावित हो रहा है। कोरोना की महामारी के दौर में देश को लॉक डाउन के चलते मजदूरों को जहां काम नहीं मिल पा रहा वहीं व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसको यान में रखते हुए सरकार ने आम आदमी पर बोझ ना पड़ी इसलिए हरियााा सरकार द्वारा बिजली के बिलों को वह स्कूल इसको माफ करने की बात कही गई थी लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद ही सरकार के वादे फीके दिखाई दे रहे है। स्कूल वाले अपने एसएमएस के द्वारा पैरेंट्स से फीस मंगवा रहे हैं। दूसरा बिजली विभाग बिना रीडिंग लिए हुए एवरेज के आधार पर ग्राहकों के मोबाइल पर बिजली का बिल भेज रहे है जिनकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल दी गई समय पर ना भुगतान किए जाने पर जुर्माना लगाए जाने को कहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ तो लॉक डाउन के चलते उसके खाने-पीने की प्रॉब्लम है वहीं दूसरे और  सरकार लोगों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। ऐसा लगता है कि नागरिक बीमारी को कम इस तंगी से जरुर मर जाएगा । सरकार को चाहिए इन प्राइवेट स्कूलों  व बिजली विभाग पर लगाम कसने  और निर्देश जारी करें कि इस मुश्किल घड़ी में फीस और बिल को माफ करने की घोषणा करने चाहिए। 

Friday, April 3, 2020

प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचेगा खाना, नहीं होने देंगे कालाबाजारी : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद, 03 अप्रैल फूलसिंह चौहान और नितिन बंसल। हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा कि लाकडाउन के दौरान गरीब व्यक्तियों को फूड पैकेट्स व राशन वितरण का कार्य बेहतर ढंग से किया जाए। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाना पहुंचना चाहिए।इस दौरान कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए तथा कोई भी व्यक्ति इन दिनों किरायेदारों से किराये की मांग न करे।

परिवहन मंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से लाॅकडाउन के दौरान लोगों की सुविधा के लिए किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक क्षेत्र या ठेकेदार अपने कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन जल्द से जल्द देना सुनिश्चित करें। अगर कोई व्यक्ति इस दौरान मकान, दुकान आदि जो किराये पर दिए गए हैं, का किराया वसूलने के लिए प्रभाव बनाता है, वह व्यक्ति पुलिस को कंट्रोल नंबर पर सूचित करे। सरकारी जमीन पर रहने वाले लोगों से किसी भी प्रकार का कोई व्यक्ति किराया वसूल करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होने कहा की साप्ताहिक राशन सही जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, कोई बगैर जरूरतमंद व्यक्ति यह राशन न ले। शहर के सभी वार्डों में सही जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर ली जाए। शहर के सभी स्लम क्षेत्र कवर किए जाएं। लोगों को सामाजिक दूरी की जरूरत के बारे में भी जागरूक करें। कालोनियों में एक जगह भीड़ एकत्रित न करें, अपितु राशन वितरण का कार्य डोर टू डोर होना चाहिए। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, नयनपाल रावत व नीरज शर्मा, मेयर सुमन बाला, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र सिंह, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने भी अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव दिए तथा हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। परिवहन मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि लॉक डाउन में शराबबंदी के दौरान यदि कोई शराब माफिया तस्करी करता है तो  उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस समय सेक्टर-15 स्थित सिंहसभा गुरूद्वारा, राधा स्वामी सत्संग भवन अजरौंदा, इस्कान व जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से फूड पैकेट्स तैयार करवाकर शहर के सभी वार्डों में भेजें जा रहे हैं। हर वार्ड में पार्षद, वार्ड अधिकारी व वालिंटियर की मदद से यह फूड पैकेट्स जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय शैल्टर होम में करीब 216 व्यक्ति रह रहे है,ं जिन्हें खाना व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। असंगठित मजदूरों को पंजीकृत करने के लिए सरकार की ओर से पोर्टल बनाया गया है, इस पोर्टल पर अब तक जिले के करीब 9 हजार लोगों ने पंजीकरण करवाया है, जिन्हें आगामी दिनों में एक हजार रूपए की राशि मिलेगी। सभी राशन डिपुओं के माध्यम से भी राशन वितरण का कार्य शुरू किया जा चुका है, जो जल्द ही सभी कार्ड धारकों को उपलब्ध हो जाएगा। कोरोना के संभावित संक्रमण के दृष्टिगत कोरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय व अन्य सरकारी इमारतों को चिन्हित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी रोकने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, पिछले दिनों कुछ दुकानदारों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम अमित कुमार, एसडीएम त्रिलोकचंद, एसडीएम पंकज सेतिया, संपदा अधिकारी एचएसवीपी परमजीत चहल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Wednesday, March 25, 2020

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फरीदाबाद के अधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए

हरियाणा सरकार व जिला अधिकारीयो ने corona 19 से लड़ने के लिए कमर कस ली।

फरीदाबाद,नितिन बंसल,फूल सिंह चौहान की रिपोर्ट।
हरियाणा सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं और मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने बुधवार को चण्डीगढ़ से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि अधिकारी लॉकडाउन में आने वाली समस्याओं का उचित समय पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चक्र को तोडऩे के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  यदि किसी भी जिला में किसी भी उपायुक्त को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे छिपाएं नहीं बल्कि तुरंत बता दें ताकि समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा सके। वीडियो कांफ्रेंस में मंडलायुक्त संजय जून ने मुख्य सचिव को बताया कि जरूरी चीजों की दुकानें खुली हुई हैं और जरूरी सामान की सप्लाई भी नियमित रूप से जारी है। सप्लाई करने वाले वाहनों को पास उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि किसी को भी परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा प्रशासन व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए है, लोगों को समझाने और जागरूक करने का अभियान भी पूरे जोरों पर है। इस मौके पर उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सब्जी मंडी, मेडिकल व किरयाना इत्यादि की सप्लाई निर्धारित समय और मापदंड के तहत की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि वे घरों से बाहर न निकलें, जो बेवजह घरों से बाहर निकल जाते हैं, वे स्वयं को जहां जोखिम में डाल रहे हैं वहीं दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहें है। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 0129-2221000 है जोकि 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते व्यक्ति का लाईफ स्टाईल भी बदल गया है। लोगों को घरों पर ही रहने की हिदायत बार-बार दी जा रही है जिसकी हमें अनुपालना करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से लोग अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें। योग, प्राणायाम व व्यायाम अपने घरों पर ही करके शरीर को स्वस्थ रखें। कांफ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए कि कण्ट्रोल रूम में जो भी शिकायत आती है उस शिकायत से सबंधित अधिकारी शिकायत को तुरंत प्रभाव से निपटाए। उन्होंने अधिकारीयों को कालाबाजारी व जमाखोरी की रिपोर्ट रोजाना देने के निर्देश भी दिए ताकि इस पर पूर्णतया रोक लगाई जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही प्रशासन द्वारा एनजीओ, आरडब्लूए, स्वयसेवकों के साथ मिलकर सब्जी, खाने व दवाइयों को घर घर पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम फरीदाबाद, अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़, त्रिलोक चंद, एसडीएम बडखल, पंकज सेतिया, सीटीएम बलिना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Friday, March 13, 2020

जनगणना 2021 की रूपरेखा को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने सेक्टर 12 में की बैठक

फरीदाबाद 13 मार्च, फूल सिंह चौहान, रेखा चौहान की रिपोर्ट।
हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार के निर्देशानुसार फरीदाबाद मे जनगणना से सम्बंधित कार्यो की रूपरेखा तैयार करने को लेकर जिला के सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय सेक्टर 12 मे आयोजित हुई। बैठक में  जनगणना 2021के बारे जिला स्तर पर सम्बंधित विभागों की कार्यवाही के बारे में जानकारी हासिल की ताकि इस बारे आगामी योजना बनाकर उसे  मूर्त रूप दिया जा सके।
बैठक में  जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम , शिक्षा,पंचायत, आर टी ए, डीईओ, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क सहित अन्य विभागों के अधिकारी सम्मलित हुए ।बैठक में  शिक्षा विभाग द्वारा स्कुलो के माध्यम से रैली, मैराथन करवाने, जर्नल असेम्बली ( प्रार्थना सभाओ) में इस बारे मे जानकारी देकर जागरूक करे , सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जन जागरूकता को ध्यान में रखते हुए फ़ोटो बूथ, मस्कट, रागनी , पोस्टर सहित न्यूज पेपरो व न्यूज चैनलो व सोशल 
मीडिया के माध्यम से इस बारे अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करवाने सुनिश्चित करवाने बारे चर्चा हुई। जिला सूचना अधिकारी ( डीआईओ) सेक्टर / कॉलोनीयो की आरडब्ल्यूए के व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से सूचित  करने, परिवहन ( आरटीए) को ऑटो रिक्शा के माध्यम से विज्ञापन करवाए जाने , पंचायत विभाग के माध्यम से पंच, सरपंच , नम्बरदारओ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में रह रहे लोगो को जनगणना बारे जागरूक करने  बारे अधिकारों को समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक मे कहा गया की  सम्बंधित विभाग अपने जुड़े दायित्वों बारे जानकारी हासिल कर कार्ययोजना बनाकर उन्हे पूरा करे ओर इस बारे किसी भी समस्या के निदान हेतु  उच्च अधिकारियों को अवगत करवाए। जिससे समस्याओ के समाधान के साथ जिले की जनगणना के कार्य को बेहतर और प्रभावी रूप से किया  जा सके।

Monday, March 9, 2020

होली पर बल्लभगढ़ को मिली एक साथ दो सौगात, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय व सुलभ शौचालय

फूलसिंह चौहान व नितिन बंसल की विशेष सम्पादकीय : 

9 मार्च, बल्लभगढ़। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज पंचायत भवन (तहसील) में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बल्लभगढ़ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया इस मौके पर तहसील और  जनसंपर्क विभाग के अधिकारी व शहर के तमाम पत्रकार मौजूद रहे। शहर में आज कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ पत्रकार बंधुओं की एक काफी पुरानी मांग को पूरा करते हुए सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बल्लभगढ़ कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया।  इस मौके पर जनसंपर्क विभाग के लोगों को मंत्री की तरफ से होली की शुभकामनाएं भी दी गई कैबिनेट मंत्री ने विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में जन सूचना एवं संपर्क का कार्यालय खुलने के बाद सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार तो होगा ही साथ ही पत्रकार बंधुओं को बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार पूरे दिन मेहनत करके समाज और प्रशासन के बीच में एक कड़ी का काम करता है और उसको सुविधाएं देना सरकार का कर्तव्य है और इसी को सार्थक करते हुए आज
बल्लभगढ़ में भी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय बनाया गया है साथ ही उन्होंने पत्रकारों को यह भी विशवास दिलाया कि उक्त कार्यालय को बहुत ही कम समय  में तैयार किया गया है इसमें जो कुछ कमियां फ़िलहाल रह गयीं है उन्हें अति शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। और गर्मियों के आने से पहले इस कार्यालय को वातानुकूलित भी करा दिया जायेगा। इस के बाद
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ बस अड्डा के सामने 20 लाख की  लागत से बनकर तैयार हुए एक बहुप्रतीक्षित सुलभ शौचालय का भी उद्घाटन किया मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत अभियान के तहत बल्लभगढ़ में अनेक सुलभ शौचालय बनाए गए हैं ताकि कोई भी खुले में शौच इत्यादि ना करें और सुलभ शौचालय का प्रयोग किया जा सके उन्होंने कहा कि जब हम शौचालय का प्रयोग करेंगे तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी की बल्लबगढ़ की गरीब जनता इन सुलभ शौचालयों का 2 रूपये में पेशाब, 5 रूपये में शौच व 10 रूपये में स्नान जेसे महंगे दरों पर कितना इस्तेमाल करतें हैं और बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में दिल्ली व नॉएडा जेसे पडोसी शहर की तर्ज पर निशुल्क शौचालयों, महिलाओं के लिए पिंक निशुल्क शौचालयों देन आखिर कब और किसकी सरकार में यहीं की जनता को मिलती है फ़िलहाल तो फरीदाबाद की जनता को पेशाब के लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पडती है जो की खुले में शौच का एक प्रमुख कारण है और इस बात को समझने या मानने के लिए कोई भी और किसी भी पार्टी का नेता नेता, या अधिकारी तेयार नही दिखाई जान पड़ता।   

Sunday, February 23, 2020

मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर को दी पहले प्लास्टिक डोनेशन सेंटर की सौगात

बल्लभगढ़ सिटी में प्लास्टिक दान केंद्र का उद्घाटन मंत्री मूलचंद शर्मा जी ने किया

विशेष संपादकीय फरीदाबाद 23 फरवरी नितिन बंसल व फूल सिंह चौहान।
बल्लभगढ़ के सिटी पार्क में प्लास्टिक डोनेशन
का उद्घाटन करते हुए मंत्री मूलचंद शर्मा 
मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी... हर आदमी अपना कचरा उठाने की जिम्मेदारी अगर स्वयं ले तो शहर स्वच्छ हो जाएगा । यह वक्तव्य आज बल्लबगढ़ के सिटी पार्क में प्लास्टिक दान केंद्र का उद्घाटन करते समय हरियाणा के केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे। आज रविवार को हरियाणा के पहले प्लास्टिक दान केंद्र का कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बल्लबगढ़ के सिटी पार्क में उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम प्लास्टिक प्रदूषण की बात करें तो यह समस्या बहुत विकराल है आलम यह है कि पूरे देश में सड़क से लेकर नाली सीवर व घरों के आसपास प्लास्टिक कचरा हर जगह नजर आता है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार हमारे देश में प्रतिदिन लगभग 26 हज़ार टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। इसी तरह आज कचरे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा में पहला प्लास्टिक डोनेशन सेंटर बल्लबगढ़ के सिटी पार्क में फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान से लगाया गया है ।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक डोनेशन सेंटर एक बेहतरीन पहल है जो न केवल प्लास्टिक को रिसाइकल करने में हमारी सहायता करेगा बल्कि रोजगार एवं आय सृजन कार्यक्रम के रूप में भी काम करेगा। प्लास्टिक दान केंद्रों को पूरे देश व प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।। जहां लोग अपने प्लास्टिक को दान कर सकते हैं जो कि विभिन्न उत्पादन जैसे कि ईट, टाइल्स, फर्श, फोम, जूते, सड़क निर्माण के लिए उप-उत्पादक आदि बनाने के लिए रिसाइकलन केंद्रों को भेजा जाएगा । इस प्लास्टिक से जो आए होगी उसका उपयोग समाज कल्याण व शहर के सौंदर्यीकरण के लिए किया जाएगा । उन्होने कह की इस्तेमाल में हुई प्लास्टिक को अगर हम सब प्लास्टिक दान में डालेंगे तो उससे ना ही शहर साफ रहेगा बल्कि वह प्लास्टिक दोबारा काम में ली जा सकेगी । उन्होंने सभी शहरवासियों से आह्वान किया कि अगर हम सभी मिलकर अपनी चारों तरफ साफ-सफाई रखेंगे तो हमारा शहर साफ रहेगा उन्होंने कहा कि आजकल हर व्यक्ति पार्क में आकर गंदगी फैलाते है छोटे बच्चे व उनके माता-पिता बच्चों के लिए चॉकलेट ,चिप्स जैसी चीजें खाने के लिए लाते हैं और वह उस प्लास्टिक को पार्क में ही छोड़कर चले जाते हैं जिससे पार्क व शहर में गंदगी फैलती है उन्होने कहा कि अगर हम सभी प्लास्टिक को प्लास्टिक दान में या डस्टबिन में डालेंगे तो उससे शहर की सफाई भी रहेगी, जिससे बीमारियों का खतरा टला रहेगा ।उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है इसी कड़ी में बल्लबगढ़ सेक्टर 2 में मार्च 2021 तक लड़कियों का कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगी जो लगभग 11 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जा रहा है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि पूरे शहर में सड़कों का जाल फैला पड़ा है जिससे कि लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है उन्होंने कहा कि अब से 40 वर्ष पूर्व बाहर से आने वाला व्यक्ति यहां आने से घबराता था कि सारी सड़कें व रास्ते टूटे पड़े हैं ।लेकिन आज इतना बदलाव आ चुका है कि चारों तरफ आरएमसी की सड़कें बनी हुई हैं उन्होंने कहा कि मंझावली पुल के बनने तथा दिल्ली से गुजरात तक बनाए जाने वाले हाईवे के बाद फरीदाबाद में का ज्यादा तरक्की होगी । परिवहन मंत्री ने कहा कि कहा कि हरियाणा सरकार मार्च तक लगभग 625 बसो को जनता को समर्पित कर देगी उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी डेढ़ सौ मिनी बसें रोड पर दोडेगी। मूलचंद शर्मा ने सिटी पार्क में जनता द्वारा रखी गई समस्याओं को सुना व उन्हें पूरा करवाने की दिशा निर्देश भी दिए मंत्री ने पार्क में पांच लाइट लगवाने के मौके पर ही निर्देश दिए ।उ कहा कि आगामी बुधवार तक यह लाइट लग जानी चाहिए ।उन्होंने पार्क में पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाने के भी आदेश दिए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बृजलाल शर्मा, बुधा सैनी ,राकेश गुर्जर, दर्शन ठाकुर, सिटी पार्क के प्रधान सेवाराम वर्मा ,पारस जैन, महावीर सैनी, राजबाला के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सिटी पार्क के प्रधान व सेवाराम वर्मा कहां की हर व्यक्ति और बल्लभगढ़ निवासियों को स्वच्छता की ओर विशेष सहयोग दें ।

Friday, February 14, 2020

मनोहर सरकार में जनता को काम कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के नहीं काटने होंगें चक्कर : मूलचंद शर्मा


मंत्रीजी किसान विधवा को 5 लाख की सहायता राशी का चेक देते हुए 
विशेष सम्पादकीय, 
फरीदाबाद, 14 फरवरी। फूलसिंह चौहान, नितिन बंसल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो रहा है। उनका प्रयास है कि बल्लभगढ में सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और रूकावट के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ये कहना है परिवहन मिनिस्टर पंo मूलचंद शर्मा मौका था बल्लभगढ़ के अनाज मंडी स्थित किसान भवन में वार्ड नंबर 40 के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रीजी द्वारा लगाए गए पहले जनता दरबार का जिसमें बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, एसीपी सिंह राठी सहित बल्लभगढ शहर के तमाम प्रशासनिक आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्रीजी ने लोगों की तमाम की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनसे सम्बंधित आला अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए प्रातः 11:00 बजे से आरंभ इस जनता दरबार में लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटी लोगों ने अपनी तरह तरह की तमाम समस्याओं को उनके निदान की आशा लेकर मंत्रीजी के पास पहुंचे जिसमें अधिकतरों की समस्या के निराकरण का आदेश मंत्रीजी ने मौके पर अधिकारियों को देने से पीड़ित लोगों के चेहरे प्रसन्न दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा तथा वहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस जनता दरबार में बिजली, पानी, सीवर, ट्यूबवैल कनैक्शन आदि से संबंधित शिकायतें मिली हैं, जिनका बहुत जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान मंत्री जी ने मंधावाली गाँव की एक किसान विधवा को मार्किट कमेटी की ओर से 5 लाख रूपये की सहायता राशी का चेक भी प्रदान किया। सब कुछ सही चल रहा था लेकिन उस समय गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई जब वार्ड नंबर 40 के पार्षद राकेश गुर्जर के ख़िलाफ़ एक शिकायतकर्ता ने अपने प्लॉट पर कब्जा करने व दबंगई करने के गंभीर आरोप लगाए जिस से उत्तेजित होकर पार्षद महोदय भड़क गए और जनता दरबार में ही माइक लेकर जोर जोर से चिल्लाने लगे। बाद में मंत्रीजी के बार बार शांत करने पर ही कहीं जाकर पार्षद महोदय का गुस्सा शांत हुआ। बाद में पत्रकारों के सवालों का जवाब में मंत्री जी ने पार्षद राकेश गुर्जर को क्लीन चिट देते हुए कहा कि राकेश गुर्जर ईमानदार और अच्छे पार्षदों में से एक हैं। और उन्होंने अपने वार्ड में अभूतपूर्व अनेकों विकास कार्य करें हैं। ये हारने वाले लोगों की साजिश है वे लोग अच्छे काम करने वालों के खिलाफ आए दिन तमाम साजिशें रच उन्हें बदनाम करने की नाकाम कोशिशों में लगे रहते हैं। हमने मामले की जाँच के आदेश दे दिए है जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। किसान वाहन  व् खेतिउपकरण ट्रैक्टरों व्यवसायिक दुरपयोग  के समाधान के लिए भी जल्द क़ानून भी बनाया जायेगा ऐसा आश्वासन भी मंत्री जी द्वारा पत्रकारों के जवाब में दिया गया। बल्लभगढ़ विधानसभा को 8 वार्ड में
मंत्रीजी  जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते  हुए
बांटा गया है, और हर वार्ड में भविष्य में भी इस तरह के जनता दरबार यथासंभव महीने या पन्द्रह दिनों में लगाए जाते रहेंगें ताकि जनता को सरकारी कार्यालयों में काम कराने के लिए ज्यादा चक्कर न काटने पड़ें मंत्रीजी ने ऐसा आश्वासन देते हुए कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी तथा एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद सभी शिकायतों के संबंध में फीडबैक लेते रहेंगे। इस जनता दरबार में एसडीएम कार्यालय, जिला बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय, चुनाव विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बिजली तथा अटल सेवा केंद्र आदि से संबंधित स्टॉल लगे हुए थे जहां पर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं दर्ज की। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चैयरमैन हुकम सिंह भाटी, नगर निगम बल्लबगढ के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान, तहसीलदार बल्लबगढ सुशील कुमार, वार्ड नंबर-40 से पार्षद सविता तंवर, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, बीडीपीओ प्रदीप कुमार व पूर्जा शर्मा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा व महावीर सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Thursday, February 13, 2020

नगर निगम ने लिया एक्शन, अवैध कब्जों को हटाया

निगम ने अवैध कब्जों को हटाया,  डिप्टी सीएम को दी गई थी,  सेक्टर-1 के सामने हो रहे कब्जों की शिकायत

विशेष सम्पादकीय :

बल्लबगढ़ नितिन बंसल , फूल सिंह चौहान 

करीब एक सप्ताह पूर्व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री से अवैध कब्जों की शिकायत का असर बुधवार को देखने को मिला। प्रशासन ने पूरे लाव-लश्कर के साथ अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कर दिया। इस कार्यवाही का नेतृत्व नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान ने किया, जबकि इस मौके पर जितेंद्र ढिल्लो, जेई मनीष, तोडफोड सेनेटरी इंस्पेक्टर बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि  मुकेश कॉलोनी निवासी जजपा नेता मनोज गोयल के नेतृत्व में 4 फरवरी को स्थानीय लोगों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर इन कब्जों की शिकायत की थी। डिप्टी सीएम को बताया गया कि बल्लभगढ़ सेक्टर-1 की ओर से जाने वाले रोड पर हर समय ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। इस रोड से मुकेश कॉलोनी, गर्ग कॉलोनी, राधा नगर, महावीर कॉलोनी, सब्जी मंडी व अनाज मंडी सहित धर्मशाला के लिए जाने का रास्ता है। आरोप है कि इस रोड पर हमेशा ट्रक खड़े रहते हैं। विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर झगड़ा करने लगते हैं। आरोप है कि ये लोग शराब पीकर हुड़दंग भी करते हैं। इसके अलावा रोड के मोड़ पर ही शराब का ठेका खुला हुआ है। ये लोग यहीं से शराब लेकर रोड के पास पीते हैं। इस वजह से महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस रोड पर हो रहे अवैध कब्जों के कारण अनाज व सब्जी मंडी में आने वाले किसान भी अपनी उपज लेकर कॉलोनी के रास्तों से होकर गुजरते हैं। इससे कॉलोनी
वासियों को दिक्कत हो रही है।  डिप्टी सीएम ने लोगों की शिकायत को डीसी फरीदाबाद के नाम भेज इस मामले को ग्रीवेंस रिड्रेसल कमिटी की मीटिंग में रखे जाने के आदेश दिया है। इस पर मंगलवार को नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर सतवीर मान विभाग के अधिकारियों के साथ अनाज मंडी रोड पहुंचे थे उन्होंने शिकायत कर्ता मनोज गोयल को बुलाकर जांच-पड़ताल कर कब्जों का मुआयना किया और आज अवैध कब्जों को यहंा से हटा दिया। 

Tuesday, February 11, 2020

किसान भवन बल्लबगढ़ में मंत्री जी द्वारा 14 फरवरी को होगा खुले दरबार का आयोजन

बल्लबगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद अनाज मंडी का दौरा करते हुए


लोगों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निपटारा :एसडीएम
14 फरवरी को बल्लबगढ़ में खुले दरबार का आयोजन
बल्लबगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह  चौहान 
 हरियाणा  सरकार में कैबिनेट मंत्री  मूलचंद शर्मा आगामी 14 फरवरी को बल्लभगढ़ में नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के लोगों की जन समस्याओं को सुनेंगे। एसडीएम त्रिलोक चंद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक अनाज मंडी के साथ किसान भवन में खुला दरबार लगाया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। खुले दरबार लगाने का मकसद आम आदमी की समस्याओं पर सुनवाई करना है और उहें सरकार की जन हितकारी नीतियों के बारे में जानकारी और उनका लाभ दिलाना है। एसडीएम ने आज किसान भवन का दौरा कर निरीक्षा किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उहोंने बताया कि इस प्रकार बारी बारी से सभी वार्डों के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। 


Friday, February 7, 2020

हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी सीसीटीवी कैमरे से सुसज्जित 1 हजार नई बसें : पं० मूलचंद शर्मा


बल्लभगढ़, 8 फरवरी। फूलसिंह चौहान और नितिन बंसल। बीजेपी सरकार द्वारा आज सुबह शहर में विकास कार्यों की एक और कड़ी जोड़ी गई मौका था बल्लभगढ़ के गुरुग्राम कैनाल पर बने  सेक्टर 4 और बल्लबगढ़ की चावला कालोनी को जोड़ने वाले पुल के जनता को देने
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ में चावला कॉलोनी और 4 सेक्टर के बीच नए पुल का उद्घाटन करते हुए साथ हैं फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता
का जिसका विधिवत उद्घाटन  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया। उनके साथ फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि  1 करोड़ 80 लाख की लागत वाले इस पुल के आ जाने से बल्लभगढ़ फरीदाबाद की जनता को अब मथुरा रोड हाइवे पर जाम में फंसने की बजाए बिना किसी रुकावट के सीधे फरीदाबाद जा सकेंगे। यही नहीं उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। रोडवेज बेड़े में आने वाली 1000 नई बसों में भी सीसीटीवी कैमरे होंगे। जिससे हरियाणा रोडवेज की बसें और भी सुरक्षित सफर के लिए गिनी जायेंगी। इसके अलावा बल्लभगढ़ विधानसभा से भी जल्द ही दो वोल्वो बसें चलाई जाएंगी जो चंडीगढ़ तक आने जाने में लोगों का रास्ता आसान बनाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी में पूरा विश्वास है दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में सफल रहेगी। इस अवसर पर बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, मूलचंद मित्तल, पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला, ईश्वर गोयल, महेश गोयल, महावीर सेनी, लखन बेनीवाल, बिल्लू पहलवान, पार्षद हरप्रशाद गॉड, योगेश शर्मा, एन के गर्ग, मुनेश नरवाल,  महावीर सिंह ,राजकुमार शर्मा, रविन्द्र बांकुरा, संत सिंह हुड्डा के अलावा अधिकारियों में नहरी विभाग के एससी आर के गोंदवाल, एक्सईन वी एस रावत, एसडीओ अरविंद शर्मा, भी मौजूद रहे।

Tuesday, February 4, 2020

मनोहर सरकार में हुआ अभूतपूर्व विकास, जल्द ही फरीदाबाद जिले में भी चलाई जाएंगीं इलेक्ट्रिक बसें : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा


विशेष संपादकीय
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान।

स्वीपिंग मशीन के उद्घाटन के दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा साथ हैं
निगमायुक्त यश गर्ग, मेयर सुमन वाला व एसडीएम त्रिलोकचंद
बल्लभगढ़ 4, फ़रवरी। सरकार  के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास मनोहर सरकार में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया है उतना विकास पिछले कई दशकों में हरियाणा में नहीं हुआ। यह मौका था शहर में स्वीपिंग मशीन के उद्धघाटन  कार्यक्रम का है। यह मशीन  शहर को डस्ट फ्री करने के लिए सरकार द्वारा  करीब एक करोड़ की लागत से खरीदी गई है। जो पूरे फरीदाबाद शहर की सड़कों को साफ करेगी। सबसे पहले यह बल्लभगढ़ शहर को एक महीने में पूरा साफ करेगी। और उसके बाद फरीदाबाद शहर के अलग अलग हिस्सों में रोड के ऊपर से डस्ट को साफ करेगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ इस मौके  पर नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग, फरीदाबाद की मेयर सुमन वाला, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोकचंद, निगम के बल्लबगढ़ एक्स ई एन ओ पी कर्दम सहित नगर निगम से संबंधित अन्य अधिकारी और सभी पार्षद  मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करने के बाद कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय में भी पहुंचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का उन्होंने आदेश दिया। मूलचंद शर्मा की माने तो शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और रात के समय भी शहर के मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोहर के दूसरे कार्यकाल में अभी सौ ही दिन हुए हैं और सौ ही दिनों में सरकार ने बड़े-बड़े काम करके जनता को दिखाएं हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बड़े काम मनोहर सरकार करके दिखाएगी। महिलाओं के लिए भी सरकार अलग बसें चलाने जा रही है। 
मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन

नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग की मानें तो अभी यह पहली मशीन आई है और आने वाले दिनों में शहर को सफाई व्यवस्था के मामले में चमकाने के लिए सरकार से दो और मशीनें आनी है। जब यह तीन मशीन हो जाएंगी तो सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में यह मशीनें काफी सहायक सिद्ध होंगी। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रेम खट्टर, महेश मित्तल ,प्रेम मदान, मास्टर तेजपाल ,मनोज गोयल ,लकी सिंगला ,योगेश शर्मा , राकेश गुर्जर, जगत भूरा, बुद्धा सेनी, पार्षद हरप्रसाद गॉड, वेद प्रकाश पाराशर, जेई राजन तेवतिया, जेई परवीन शर्मा,राजीव गोयल, महेश गोयल, राजेन्द्र बंसल, निगम के सफाई निरक्षक ब्रजमोहन शर्मा ,चेन्द्रसेन सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए व अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए

Saturday, February 1, 2020

सूरजकुंड मेला है भारत के लोगों के कला-कौशल, प्रतिभा और उद्यमशीलता के प्रदर्शन का एक स्थापित मंच : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, किया 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का उद्घाटन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफट मेले दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए
विशेष सम्पादकीय ।
फूल सिंह चौहान और नितिन बंसल 
सूरजकुंड (फरीदाबाद) 01 फरवरी- विश्व प्रसिद्ध फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आज एक और इतिहास जुड़ गया जब भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के उद्घाटन अवसर पर थीम राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा सरकार को मेले के आयोजन के लिए किए गए प्रबंधों की तारीफ की।
सूरजकुंड अन्तरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, 2020 में पहुंचने वाले सभी 26 देशों व देश के राज्यों से आए हस्तशिल्पियों, कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि भारत त्यौहारों व मेलों का देश है। सूरजकुंड का यह मेला भारत के लोगों के कला-कौशल, प्रतिभा और उद्यमशीलता के प्रदर्शन का एक स्थापित मंच बन गया है। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि वर्ष 1987 में इस मेले का पहली बार आयोजन किया गया था। आज यह मेला विलुप्त हो रहे हस्तशिल्प और हथकरघा की विशेष कला-विधाओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने तथा कारीगरों को उनके काम को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से उचित मंच प्रदान कर रहा है।
पिछले तैतीस वर्षों से निरन्तर
, इस मेले में आगंतुकों और शिल्पकारों की संख्या बढ़ती गई है। इस मेले की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि यह मेला वास्तव में भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की विविधता को उपयोगी व रोचक तरीके से प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है।
भारत की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि भारत त्योहारों और मेलों का देश है। इस मेले में शिल्पकारों और हथकरघा कारीगरों के अलावा विविध अंचलों के पहनावों, लोक-कलाओं, लोक-व्यंजनों, लोक-संगीत और लोक-नृत्यों का भी संगम होता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में भारत के गांवों की खुशबू और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा के विविध रंग, यहां आने वालों को हमेशा आकर्षित करते रहेंगे। 

राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि हर वर्ष के मेले में भारत का कोई एक राज्य थीम स्टेट और कोई एक देश पार्टनर नेशनहोता है। किसी एक राज्य को थीम बना कर उसकी कला, संस्कृति, सामाजिक परिवेश और परंपराओं को यहां प्रदर्शित किया जाता है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश थीम स्टेट और उज्बेकिस्तान पार्टनर नेशनहै। इस मेले में देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कला को विशेष रुप से दर्शाया जा रहा है। वहीं पाटर्नर देश उज्बेकिस्तान के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भौगोलिक सीमा नहीं मिलती लेकिन हमारे बीच दिलों के रिश्ते हमेशा से रहे हैं और आशा है कि भविष्य में भी यह और अधिक सुदृढ़ होंगे।
 उन्होंने कहा कि यह मेला भारत व उज्बेकिस्तान के लोगों के बीच संस्कृति, कला एवं कृषि के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी प्रस्तुत करेगा। थीम राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के सूरजकुंड मेले को पर्यटकों को आकर्षित करने का मंच बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इन त्योहारों और मेलों ने देश और विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया है।
भारत के सभी त्योहार और मेले हमारी सांस्कृतिक
, आध्यात्मिक और पारंपरिक उल्लास के प्रतीक तो हैं ही, इनका हमारी अर्थव्यवस्था से भी गहरा सम्बन्ध है। कयोंकि ऐसे मेलों में शिल्पकारों और बुनकरों की उत्साही भागीदारी को देखकर साधारण शिल्पकारों और कारीगरों को भी अपने हुनर की वास्तविक पहचान और कीमत मिल पाती है। यह मेला उन्हें अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को प्रदर्शित करने और बेचने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। इस मेले ने भारत की विभिन्न लुभावनी शिल्प परंपराओं को विलुप्त होने से भी बचाया है। अनेक शिल्पकारों, कारीगरों और बुनकरों के लिए यह मेला वर्ष भर की उनकी आय का प्रमुख स्रोत होता है।

मेले की विशेषता बताते हुए राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि यह मेला कई मायनों में अलग है। परांपरागत झोपड़ीनुमा दुकान ग्रामीण भारत को दर्शाती है। वहीं ग्राहकों द्वारा किया जा रहा डिजिटल पेमेंट नये भारत की एक तस्वीर प्रस्तुत करता है। उन्होंने मेला के मोबाइल एप्लिकेशन, अन्य डिजिटल प्लेटफार्म और ऑनलाइन टिकटिंग सुविधाओं की व्यवस्था की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती मना रहे है। देश और दुनिया में उनके अमूल्य विचारों को पहुंचाने का यह एक स्वर्णिम अवसर है। सूरजकुण्ड मेला को देखने लाखों लोग आयेंगे। स्वच्छता, खादी-उत्पादों और हथकरघा से बनी वस्तुओं के प्रसार के लिए हम गांधी जी के संदेश को इस मेले में आसानी से लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी योगदान देते हैं।
हम सबको देश के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं पर गर्व करना होगा। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि मैने कल संसद के बजट सत्र के शुभारंभ पर दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि उज्ज्वल कल के लिए लोकलका मूल मंत्र हमें अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में दिए गए अपने इस आग्रह को मैं पुन: दोहराता हूं कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, देश के प्रत्येक जनप्रतिनिधि को और सभी राज्य सरकारों द्वारा उज्ज्वल कल के लिए लोकलको एक आंदोलन में परिवर्तित किया जाए। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर हम सभी अपने क्षेत्र के शिल्पकारों तथा लघु उद्यमियों की बहुत बड़ी मदद दे सकते हैं।

Wednesday, January 29, 2020

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के अंतर्गत हमारा लक्ष्य इस वर्ष 15 लाख परिवारों तक पहुंचें लाभ : वी. उमाशंकर


विशेष संपादकीय  
नितिन बंसल और फूल सिंह चौहान की रिपोर्ट्स 
फरीदाबाद, 29 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत जिले के सभी पात्र परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रूपये तक है, ऐसे सभी परिवारों के परिवार पहचान-पत्र जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र परिवारों को 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। जिन परिवारों के पहचान पत्र बन चुके है, उनके खाते में अगले सप्ताह यह राशि पहुंच जाएगी। इस योजना के तहत सरकार द्वारा इस वर्ष 15 लाख परिवारों तक लाभ पहुंचाने का लक्षय निर्धारित किया गया है। जिलों में विशेष कैंप लगाकर मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत परिवार पहचान-पत्र बनाए जाएं।  वी. उमाशंकर ने कहा कि परिवार समृद्धि योजना मुख्यमंत्री का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, पात्र व्यक्तियों तक इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुँचाने के लिए सभी अधिकारियों को गहन रूचि लेकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन की कारगुजारी की रिपोर्ट मुख्यालय पहुँचे, इसके लिए सभी उपायुक्तो का डेस्क बोर्ड बनाया जा रहा है तथा हैल्पलाईन नम्बर भी शुरू हो चुका है।
अतिरिक्त प्रधान सचिव ने बताया कि सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में कार्य योजना बनाकर काम करें, ग्राम पंचायत के माध्यम से मनादी करवाएं। ग्राम सचिव व पटवारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सम्बंधित व्यक्ति के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना जरूरी है। यह परिवार पहचान पत्र सीएससी मे ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को रजिस्ट्रड करवाया जाए, ताकि किसानों को आने वाले सीजन में फसल बेचते समय किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि सीएससी संचालक परिवार पहचान पत्र बनाने में खास रूचि लें। परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए सीएससी संचालक को 20 रूपये प्रति कार्ड के हिसाब से मानदेय मिलेगा, जो उनके खाते में 15 दिन के अन्दर-अन्दर जमा करवा दिए जाएंगे। विडियो कांफ्रेंस में हरियाणा राज्य कृषि विपणन मण्डल के प्रशासक जे. गणेशन तथा पंचायती राज विभाग के निदेशक सुशील सारवान भी उपस्थित थे। में उपायुक्त यशपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के तहत पूरा जिला कवर किया जाना है, जिसमें सभी गांवों के सरपंच व पंच अपने क्षेत्र में यह पहचान-पत्र की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। इसमें गा्रम सचिव व पटवारी व जूनियर प्रोग्रामर गहरी रूचि लेकर कार्य पूरा करवाएं। अगर इसमें किसी गांव के पंच या सरपंच कोताही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का फायदा वहीं लोग उठा सकते हैं, जिनके पास परिवार पहचान पत्र होगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों के पहचान पत्र हर हालत में 31 मार्च तक बना दिए जाएं।

Sunday, January 26, 2020

गुरूग्राम में 71वें गणतंत्र दिवस पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों का किया उल्लेख व भविष्य की योजनाओं से कराया अवग्त

गुरूग्राम के सैक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सेल्यूट करते हुए।
गुरूग्राम, 26 जनवरी। फूल सिंह चौहान और नितिन बंसल की रिपोर्ट। जिला में 71वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह गुरूग्राम के सैक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के चैधरी सुरेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट पवेलियन में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। देश के सभी जाने-अनजाने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवहन मंत्री ने मौजूदा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा भविष्य की योजनाओं से अवग्त भी कराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व बाधारहित सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘परिवार पहचान पत्र’ बनाने का कार्य शुरू किया गया है। सभी तहसीलों तथा उप तहसीलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-रजिस्टेªशन और ई-स्टाम्प प्रणाली शुरू की गई है। हरियाणा में ई-इनिशिएटिव का जिक्र करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में 115 से अधिक अंतोदय एवं सरल केंद्रों तथा 6 हजार से अधिक अटल सेवा केंद्रो के माध्यम से 38 विभागों की 526 योजनाएं और सेवाएं एक लिंक पर ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि जहां प्रदेश में सभी प्रकार की समाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढाकर 2250 रूपए प्रतिमाह की गई है, वहीं व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी सामुहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के नाम से दो नई बीमा योजनाएं शुरू की गई हैं।  श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश मे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में एंटी नारकोटिक सैल तथा पंचकुला में इंटर स्टेट ड्रग्स कंट्रोल सचिवालय स्थापित किया गया है। युवाओं के लिए शुरू किए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि चालु वित्त वर्ष से प्रदेश में 5 नए राजकीय और 4 नीजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शुरू किए गए हैं। प्रदेश में 22 नए प्रशिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्योगों में रोजगार के लायक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली की तर्ज पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचा माजरा के भवन में जापान-भारत वीनिर्माण संस्थान स्थापित करने के लिए मारूति सुजुकि इंडिया लिमिटिड के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने बताया हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आईटीआई पास विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं कक्षा के अंगे्रजी और हिंदी विषय की परीक्षाएं पास करने के बाद इन कक्षाओं का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। सन् 2022 तक सभी के लिए घर मिशन का उल्लेख करते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि हरियाणा में आवास बोेर्ड द्वारा भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब तक 19657 फलैट बनाए गए हैं। इनमें से 18115 फलैट बीपीएल परिवारों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत शहरी गरीबों के लिए आवासीय ऋणों पर ब्याज दरों में 6.5 प्रतिशत रियायत दी जा रही है। सड़क सुरक्षा के बारे में बोलते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई राज्य सड़क सुरक्षा नीति बनाई गई है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद तथा जिला सड़क सुरक्षा समितियों का पुर्न गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सड़क सुरक्षा कोष के अंतर्गत प्रवर्तन ऐजेंसियों द्वारा कम्पाउंडिंग के रूप में एकत्रित की गई 50 प्रतिशत राशि का उपयोग सड़क सुरक्षा कार्याे के लिए किया जा रहा है। 
खनन के बारे में बोलते हुए श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने छोटे-छोटे खनन क्षेत्रों को ई-नीलामी के माध्यम से अलाट करने खनन गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया है। इससे खनन के क्षेत्र में रूचि रखने वाले छोटे उद्यमियों को भी अवसर मिले हैं। खनिज की ढुलाई के लिए ई-वे-बिलिंग प्रणाली शुरू की गई है जिससे न केवल खनिज ढुलाई की प्रभावी रूप से निगरानी की जा सकेगी बल्कि खनिज टैक्स व अन्य टैक्सों की वसूली में भी सुधार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की जेलों में गौ-शालाएं खोली जा रही हैं जिससे कैदियों को पौष्टिक दूध मिलेगा और उन्हें गौमाता की सेवा करने का मौका भी मिलेगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने से पहले परिवहन मंत्री ने सिविल लाईन्स स्थिति युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र चढाकर देश के सभी जाने-अनजाने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी वीरांगनाओं को शाॅल भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले जिला के 34 व्यक्तियों को सम्मानित किया जिन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ एक-एक पौधा भी भेंट किया गया। समारोह में सीएसआर में सराहनीय कार्य करने वाली चार संस्थाओं तथा ठोस कचरा प्रबंधन करने वाली चार आरडब्ल्यूए को भी सम्मानित किया गया। आरडब्ल्यूए में पिनेकल कंडोमिनियम एसोसिएशन, विपुल ग्रीन्स, गुड़गांव वन अपार्टमेंट्स तथा गार्डन अस्टेट शामिल थे। 
समारोह में विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं द्वारा 18 झांकियां भी निकाली गई। स्कूली बच्चों ने भारत की अनेकता में ऐकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। आज आयोजित भव्य परेड का नेतृत्व एसीपी मुख्यालय उषा कुण्डु ने किया। इस बार जिला में गणतंत्र दिवस का थीम ‘प्लांट हैल्थ’ था, अर्थात् हम पौधों के पालन पोषण पर ध्यान दें। 
आज के समारोह की विशेषता यह भी रही कि इसके माध्यम से लोगों को पोलिथीन का प्रयोग नहीं करने का संदेश देते हुए जिला उद्योग केंद्र द्वारा समारोह में शामिल सभी लोगों को कपडे़ के थैले वितरित करवाए गए, जिसकी शुरूआत परिवहन मंत्री के हाथों से करवाई गई। जिला के सोहना, पटौदी तथा बादशाहपुर उपमण्डलों में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां पर संबंधित एसडीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी प्रकार तहसील व उप तहसील कार्यालयों तथा खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समारोह में मेयर मधु आजाद, विधायक सुधीर सिंगला, कंवर संजय सिंह व सत्यप्रकाश जरावता, सीनियर डिप्टी मेयर प्रोमिला कबलाना, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी एस कुण्डु, पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल, उपायुक्त अमित खत्री, नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह, जीएमसीबीएल की सीईओ सोनल गोयल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जितेंद्र यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक, सूरजपाल अम्मू, राष्ट्र दहिया, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य हंसराज यादव, सुमन दहिया, मीनु शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा पुलिस विभाग की परेड टुकड़ियों को 2-2 लाख रूप्ये की राशि ईनाम स्वरूप देने की घोषणा की और सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए 27 जनवरी को अवकाश की घोषणा की। इसके अलावा, आरबीएसएम स्कूल भौंडसी के विद्यार्थियों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर सोहना के विधायक संजय सिंह ने 11 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा तथा तेलंगाना की संस्कृति का मिलाजुला स्वरूप प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की प्रस्तुति को पहला स्थान मिला जबकि दूसरा स्थान सालवान पब्लिक स्कूल, सैक्टर-15 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक को मिला। सालवान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण, वायु प्रदूषण सहित विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी गई थी। तीसरे स्थान पर डी ए वी स्कूल सैक्टर-49 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम रहा, जिसका थीम ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत तथा श्रेष्ठ भारत‘ था। परिवहन मंत्री 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुतियों से खासे प्रभावित नजर आए और कई बार तालियां बजाकर बच्चों की हौंसला अफजाई की।
समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
समारोह में हुडा जिमखाना क्लब, सैक्टर-4 के प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा एक्रोबैटिक्स योगा का प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। एक्रोबैटिक्स में सभी प्रतिभागियों ने लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक भूदेव तथा सज्जन सिंह द्वारा बच्चों को योग क्रियाएं करवाई गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर-4/7 के विद्यार्थियों द्वारा गुजराती नृत्य प्रस्तुत किया गया। आरबीएसएम स्कूल भौंडसी के विद्यार्थियों ने राजस्थानी डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी प्रकार, गुरूनानक स्कूल, वैदिक कन्या स्कूल, एसडी गल्र्स स्कूूल तथा माडूमल के विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी गिद्दे व भांगड़े की प्रस्तुति दी गई जिन्होंने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटौरी। समारोह में विभिन्न टुकडियो द्वारा भव्य मार्च पास्ट का प्रदर्शन भी किया गया। मार्च पास्ट में पहला स्थान गुरूग्राम महिला पुलिस की टुकड़ी को मिला। दूसरे स्थान पर हरियाणा पुलिस गुरुग्राम पुरूष वर्ग की टुकड़ी तथा तीसरा स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन की टुकड़ी को मिला। इसी प्रकार, समारोह में प्रदर्शित झांकियों में पहला स्थान जीएमसीबीएल की झांकी को मिला जबकि दूसरे स्थान पर गुरूग्राम नगर निगम की झांकी रही। तीसरा स्थान नवी एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग की झांकी को मिला। लेफ्टिेनेंट अतुल कटारिया मैमोरियल ट्रॉफी एनसीसी सीनियर डिवीजन के प्लाटून कमांडर सीनियर अंडर आॅफिसर कुनाल कुमार को दी गई। इस बार गणतंत्र दिवस का थीम ‘प्लांट हैल्थ‘ रखा गया था। इस थीम के चलते आज विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र के साथ पौधे भी बांटे गए।

अमर शहीदों के बलिदान व आजादी के दीवानों के लंबे संघर्ष के बाद ही देश को आजादी मिली है हमें इसके मह्त्व को समझना चाहिए :त्रिलोक चंद एसडीएम बल्लभगढ़

बल्लबगढ़ में 71 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मान्या गया


बल्लबगढ़ से नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट
गणतंत्र दिवस की परेड को सलामी देते एसडीएम त्रिलोक चंद 

बल्लबगढ़ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मान्या गया एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने उप मण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया व भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।  एसडीएम त्रिलोक चंद ने बल्लभगढ़ के दशहरा  ग्राउंड में आयोजित  71वें गणतंत्र दिवस समारोह की बधाई देते हुए कहा कि अमर शहीदों के बलिदान व आजादी के दीवानों के  लंबे संघर्ष के बाद ही देश को आजादी मिली है हमें इसके मह्त्व को समझना चाहिए। सन् 1950 में आज ही के दिन संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य बना। आजादी के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्वामी विवेकानंद, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे अनेक देशभक्तों ने भी ‘खुशहाल भारत‘ के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अनेक शहीदों की शहादत से भारत स्वतंत्र हुआ था । बाबा भीमराव अम्बेडकर की मेहनत से हमें विश्व का बेहतरीन संविधान मिला। भारत  की  आजादी की लड़ाई  और इसके बाद राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए हरियाणा के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 
सेना के लिए रक्षा सामिग्री बनाने वाली स्टार वायर इंडिया लिमिटेड कंपनी की झांकी को मिला प्रथम स्थान 

स्कूली छात्राएं हरियाणा के पारंपरिक परिधानों में रंगारंग प्रस्तुति देते हुए 

गणतंत्र दिवस समारोह में  परेड में हरियाणा पुलिस की टुकङी, एनसीसी आर्मी की टुकङी,एनएसएस की टुकङी, स्कूली विद्यार्थियों की टुकङिया  शामिल थी। गणतंत्र दिवस समारोह स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो, डम्बल व लेजियम शो तथा  देश भक्ति से ओत प्रोत सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट सेवाए देने वाले पुलिस, शिक्षा तथा अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह में परेड, सास्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर एसीपी जयबीर राठी, बीजेपी नेता टिपर चंद शर्मा, पार्षद दीपक यादव, बीईओ प्रेमलता सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।


Sunday, January 19, 2020

लोग अपने नौनिहालों को पोलियो की ड्राप पिला 'पोलियो मुक्त भारत' अभियान को और पुख्ता करें : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद,19 जनवरी। फूलसिंह चौहान, नितिन बंसल की रिपोर्ट।
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के बस अङ्ङा परिसर में बने बूथ से  राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत एक बच्चे को पोलियो ड्राप पिला कर की ।
फोटो कैप्शन- कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाते हुए।
इस अभियान के तहत जिले के 5 वर्ष तक की आयु के चार लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने की विधिवत शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत ने पोलियो उन्मूलन पूर्ण रूप से सफलता हासिल की है पिछले 108 माह में भारत में कोई भी पोलियो केस नहीं मिला है। परंतु भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में वर्ष 2019 में क्रमश: 101 व 24 पोलियो केस सामने आए हैं। इससे भारत में पोलियो वायरस आने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी के चलते भारत में पुनः पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिला में सघन पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत आज रविवार को जिला में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए बूथों पर तथा 21 व 22 जनवरी को घर-घर जाकर  5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। जिला में 5 वर्ष की आयु के चार लाख एक हजार 136 बच्चों और 6 लाख 34 हज़ार 976 घरों के लिए  ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1 हजार 535 बूथों  बनाए गए हैं। इन पर 5 हजार  390 कर्मचारी/ एनजीओ की टीमें लगाई जाएगी । इसी प्रकार 94 मोबाइल टीमें व 11 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। स्लम बस्तियों में 681, नोम्ड में  39 और ईट-भट्टों पर 146 तथा निर्माणाधीन बिल्डिंग पर 219 टीमों द्वारा पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी । औमंत्री जी ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथों पर ले जाकर पोलियो की अतिरिक्त की खुराक पिला इस अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर  एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद , सिविल सर्जन डॉ सविता यादव, डा. रमेश, डाक्टर राजेश श्योकन्द, सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा कई नेता गण और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Saturday, January 18, 2020

चार लाख से अधिक बच्चों को 19 जनवरी को पिलाई जाएगी पोलिया दवा : उपायुक्त यशपाल यादव ।


फरीदाबाद, 17 जनवरी। फूलसिंह चौहान । उपायुक्त यशपाल यादव  ने बताया कि 19 जनवरी को पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिला के 0 से 5 वर्ष आयु तक के चार लाख,एक हज़ार 136 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।  सभी विभागों के अधिकारी इस अभियान की सफलता में अपनी जिम्मेदारियों का तत्परता व निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उपायुक्त ने यह निर्देश आज शुक्रवार को  जिला सभागार में जिला टास्क फोर्स की मीटिंग में सघन पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने इन अभियान की सफलता के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीटीए श्रीमती बैलीना, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. सबिता यादव  भी मौजूद रही।
फोटो कैप्शन- उपायुक्त यशपाल यादव बैठक को संबोधित करते हुए ।
उपायुक्त  ने बताया कि पिछले 108 माह में भारत में कोई भी पोलियो केस नहीं मिला है। परंतु भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में वर्ष 2019 में क्रमश: 101 24 पोलियो केस सामने आए हैं। इससे भारत में पोलियो वायरस आने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी के चलते भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में सघन पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 19 जनवरी को बूथों पर तथा 21 22 जनवरी को घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी सरकारी, निजी व प्ले स्कूलों में पोलियो टीम की सुपरवाइजर के साथ सहयोग करते हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाएं। उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथों पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। बैठक में डाक्टर प्रशक्षित ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए  बताया कि जिला के 0 से 5 वर्ष की आयु के  चार लाख एक हजार 136 बच्चों और 6 लाख 34 हज़ार 976 घरों के लिए  ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1535 बूथों  बनाए गए हैं। इन पर 5 हजार  390 कर्मचारी/ एनजीओ की टीमें लगाई जाएगी । इसी प्रकार 94 मोबाइल टीमें व 11 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। स्लम बस्तियों में 681,नोम्ड में  39 और ईट भट्टों पर 146 तथा निर्माणाधीन बिल्डिंग पर 219 टीमों द्वारा पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी । उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि गांव स्तर पर नियुक्त आशा वर्कर्स व एएनएम के माध्यम से यह जागरूकता पैदा की जाए कि यदि कहीं किसी बीमार व्यक्ति के संबंध में सूचना मिलती है तो उसकी जानकारी आशा व एएनएम के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बीमारियों से बचाव व साफ-सफाई  के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, सीटीएम श्रीमती बैलीना, सिविल सर्जन डॉ सविता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत, श्रम विभाग के डा0 हरेन्द्र मान, डा0 रमेश, डाक्टर राजेश श्योकन्द, डाक्टर विजय, डाक्टर मान सिंह, डाक्टर पुनिया  सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।




Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts