Showing posts with label विकास कार्य. Show all posts
Showing posts with label विकास कार्य. Show all posts

Sunday, March 6, 2022

डबल इंजन की सरकार में बल्लभगढ़ की जनता को मिला 6 लाइन पुल और 4 लेन रोड

फूलसिंह चौहान और नितिन बंसल की रिपोर्ट :

बल्लभगढ़, लाइव न्यूज़ मंत्रा। रविवार का दिन बल्लभगढ़ की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व हरियाणा के परिवहन खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज रविवार को बल्लभगढ़ में लगभग ₹10 करोड़ की धनराशि के विकास कार्यों की सौगात लोगों को दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और विधायक नरेंद्र गुप्ता ने स्थानीय सेक्टर -3 और सेक्टर- 8 को जोड़ने वाले गुरुग्राम नहर के पुल को छह मार्ग बनाकर और पुल से तिगांव रोड तक आरएमसी का रोड चार मार्गीय बनाकर जनता को समर्पित किया है। सेक्टर 3 में सिंचाई विभाग द्वारा गुड़गांव कैनाल पर बनाये गए 6 लाइन पुल और नगर निगम द्वारा बनाई गई करीब 1 किलोमीटर लंबी 4 लेन रोड का किया उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया है। जहां एक और बल्लबगढ को फरीदाबाद विधानसभा से जोड़ने वाला यह पुल सिचांई विभाग ने करीब 7 करोड़ 50 लाख की लागत लगी है । वही दूसरी और नए पुल से तिगांव रोड तक 4 लेन रोड करीब 2 करोड़ 10 से ज्यादा धनराशि से निगम द्वारा तैयार किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नही छोड़ेंगे। फरीदाबाद को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाकर ही दम लूंगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद को 520 करोड़ रुपए  की धन राशि के के विकास कार्यों की सौगात जल्द देंगे 
             उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को वडोदरा दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट, 4 राष्ट्रीय राजमार्गों की के साथ जोड़कर फरीदाबाद को चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर करने का प्रयास किया जा रहा है। फरीदाबाद की जनता ने पिछले चुनावों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की डबल इंजन की सरकार और नगर निगम में भी बीजेपी की सरकार देकर फरीदाबाद की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है । जिसकी बदौलत से आज फरीदाबाद में हर गली मोहल्ले चौराहों पर विकास कार्य क्रियान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और गुरुग्राम की 30 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेलवे लाइन की भी डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इस मेट्रो के कार्य का भी शुभारंभ किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और उनके बड़े भाई  भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा की बल्लभगढ़ के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पीठ थपथपाते हुए कहा कि निश्चित तौर पर बल्लभगढ़ आज हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्र में विकास के क्षेत्र में रोल मॉडल बन रहा है। सात साल में भाजपा सरकार में यहाँ के विधायक मूलचन्द शर्मा ने बल्लबगढ की सूरत बदली है। आज बेटियों के पढ़ने के लिए  स्कूल कालेज, आरएमसी सड़क ,सीवर और 4 नए पुल बनवाये है। केंद्रीय  राज्य मंत्री गुर्जर ने कहा पूर्व की सरकारों में जनप्रतिनिधियों की नीयत साफ नही थी। इसलिए पिछड़ा बल्लबगढ हुआ था। उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल में फरीदाबाद में इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने की गत साडे 7 सालों में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में हुए हैं। इसके लिए बल्लभगढ़ और फरीदाबाद की जनता भलीभांति परिचित है।  विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के विकास के लिए करोड़ों रुपए सैकड़ों करोड़ों रुपए की धनराशि की सौगात देकर एक मिसाल कायम की है। इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के विकास के लिए इतनी धनराशि आज तक नहीं दी है। इस अवसर  एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव, एसीपी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, चीफ इंजीनियर प्रदीप, अधीक्षक अभियंता एमसीएफ ओमवीर, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता बीएस रावत, एसडीओ अरविंद शर्मा के अलावा भाजपा जिला गोपाल शर्मा, पूर्व चैयरमेन सुरेंद्र तेवतिया,टिपरचंद शर्मा, पारस जैन,मूलचन्द मित्तल,दीपक यादव,महेश ग़ोयल,योगेश शर्मा, दीपक चौधरी,लखन बैनीवाल,हरप्रसाद गोड़,कार्तिक वशिष्ठ, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, प्रताप भाटी, रमेश भारद्वाज, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, डॉ आर एन सिंह, पूरण शर्मा, कैलाश शर्मा, गजेंद्र वैष्णव, अनुराग गर्ग,रवि भगत, राजेन्द्र शर्मा, विनोद गोस्वामी, कौशल शर्मा,अलका भाटिया, मुकेश अग्रवाल,प्रेम मदान, संगीता नेगी,नीलम चौधरी, महावीर सैनी सहित शहर के गणमान्य लोग और अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Tuesday, June 22, 2021

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने लिया विकास कार्याे का जायजा

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा विकास कार्याे का जायजा लेते हुए। छाया : नितिन बंसल





बल्लभगढ़, नितिन बंसल । हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के अंदर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया ,इसके अलावा उन्होंने खेड़ा देवत मंदिर पर आयोजित लंगर  में जाने के बाद पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ मोहना रोड के साथ बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। इसके अलावा सेक्टर 3 में दाना पानी पार्क पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।  श्री शर्मा ने ऊंचा गांव स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में भी जनता को हर रोज आने वाली समस्याओं को देखते हुए दौरा किया और वहां संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे बल्लभगढ़ की जनता को बिजली विभाग की तरफ से किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए।  इस मौके टिपरचंद शर्मा के  साथ पार्षद दीपक यादव, पारस जैन, बृजलाल शर्मा व अशोक शर्मा मौजूद रहे।




Tuesday, July 14, 2020

शहर में टूटी सड़कों की मरम्मत व विकास कार्यों का उद्घाटन मंत्री जी व पार्षद दीपक यादव द्वारा किया गया

बल्लबगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
बल्लबगढ़ व फरीदाबाद का विकास कार्य कोरोनावायरस की चलती जो थम गया था उसमें अब गति आने लगी है फरीदाबाद के मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा विकास कार्यों को दोबारा से चलाने की घोषणा कर दी गई और विकास कार्य चालू हो गई उन्हीं विकास कार्यों को देखने के लिए मंत्री जी के बड़े भाई श्री टिपर चंद शर्मा जी ने बल्लभगढ़ गुडगांव कैनाल के साथ बने नए बायपास रोड पर पैच वर्क का भी शुभारंभ कराया ।इस मौके पर नहरी विभाग के एसडीओ अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे । साथ ही बल्लमगढ़ के पार्षद दीपक यादव जी मौके पर मौजूद रहे श्री शर्मा जी ने कहां की बल्लभगढ़ फरीदाबाद का कोई भी रोड चौराहा टूटा नहीं रहेगा। बता दें कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे जिन्हें भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस समस्या को चलती है सुलझा लिया जाएगा फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना है मंत्री जी  वो पूर्ण होगा। शहर में हफ्ते भर के विकास पर चलते रहें श्री शर्मा जी व यादव जी ने कहां की  बीजेपी सरकार का एक ही लक्ष्य है विकास कार्य को बढ़ावा देना।

Thursday, March 12, 2020

वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चन्द शर्मा ने किया 20 बेड वाले निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन


फूलसिंह चौहान व् नितिन बंसल की रिपोर्ट।

  • इलाके में पहला 20 बैड वाला निजी अस्पताल है वर्धमान हॉस्पिटल 

बल्लभगढ़, 11 मार्च। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के  भाई व वरिष्ठ  भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने आज दोपहर मलेरना रोड, गुरुद्वारे के सामने नवनिर्मित एक निजी हस्पताल वर्धमान हॉस्पिटल का विधिवत रुप से रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। 20 बैड का इस अस्पताल में लोगों को तमाम आधुनिक एवं बेहतर चिकित्साएं मिलेगी और जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर टिपरचंद शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पताल भी अपने सामाजिक दायित्व की पूर्ति करके लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है और इसी कडी में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है और आयुष्मान योजना एक ऐसी योजना है, जिसका लाभ आज आम जन को मिल रहा है और खासकर गरीब लोग इससे लाभान्वित हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि उक्त जल्द ही अस्पताल भी आयुष्मान भारत योजना के पैनल में आएगा, जिससे लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी। हॉस्पिटल के संचालक अंगद राय ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान अपने इस हॉस्पिटल की कुछ प्रमुख विषेशताओं के बारे में बताते हुए कहा की इस इलाके में हमारा यह अस्पताल इतनी सुविधाओं के साथ एकलौता है और बल्लभगढ़ शहर में यह हमारी दूसरी ब्रांच है 20 बैड वाले इस अस्पताल में लोगों को तमाम आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएँ मौजद हैं जैसे की इमरजेंसी 24 घण्टे, छोटे बड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन, नॉर्मल डिलीवरी, डिलीवरी ऑपरेशन द्वारा, आदि।

साथ ही हमारे यहां सभी मेडिक्लेम व टीपीए के कैश लैस सुविधा भी उपलब्ध है इसके अलावा प्रशिक्षित स्टाफ के साथ साथ हमारे पैनल में कई BMS डॉक्टरों सहित चार अनुभवी व प्रसिद्ध MBBS डॉक्टर भी शामिल हैं जिनमे डाo विवेक शर्मा जनरल फीजिशियन, डाo अनिल शर्मा एमबीबीएस, डाo सचिता चौधरी एमबीबीएस, डाo नैना शर्मा गायेकोलोजिस्ट, डाo प्रगति गुप्ता एमबीएस, डाo दीपमाला एमबीबीएस आदि प्रमुख हैं, इस मौके पर डा. शिव कुमार शर्मा चेयरमैन हिन्दू हाई स्कूल, तरुण शर्मा, हरिओम, दीपमाला सहित अनेकों डाक्टर, व शहर के अनेक गण्यमान्य  लोग मौजूद रहे। 

Tuesday, February 4, 2020

मनोहर सरकार में हुआ अभूतपूर्व विकास, जल्द ही फरीदाबाद जिले में भी चलाई जाएंगीं इलेक्ट्रिक बसें : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा


विशेष संपादकीय
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान।

स्वीपिंग मशीन के उद्घाटन के दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा साथ हैं
निगमायुक्त यश गर्ग, मेयर सुमन वाला व एसडीएम त्रिलोकचंद
बल्लभगढ़ 4, फ़रवरी। सरकार  के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास मनोहर सरकार में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया है उतना विकास पिछले कई दशकों में हरियाणा में नहीं हुआ। यह मौका था शहर में स्वीपिंग मशीन के उद्धघाटन  कार्यक्रम का है। यह मशीन  शहर को डस्ट फ्री करने के लिए सरकार द्वारा  करीब एक करोड़ की लागत से खरीदी गई है। जो पूरे फरीदाबाद शहर की सड़कों को साफ करेगी। सबसे पहले यह बल्लभगढ़ शहर को एक महीने में पूरा साफ करेगी। और उसके बाद फरीदाबाद शहर के अलग अलग हिस्सों में रोड के ऊपर से डस्ट को साफ करेगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ इस मौके  पर नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग, फरीदाबाद की मेयर सुमन वाला, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोकचंद, निगम के बल्लबगढ़ एक्स ई एन ओ पी कर्दम सहित नगर निगम से संबंधित अन्य अधिकारी और सभी पार्षद  मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करने के बाद कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय में भी पहुंचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का उन्होंने आदेश दिया। मूलचंद शर्मा की माने तो शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और रात के समय भी शहर के मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोहर के दूसरे कार्यकाल में अभी सौ ही दिन हुए हैं और सौ ही दिनों में सरकार ने बड़े-बड़े काम करके जनता को दिखाएं हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बड़े काम मनोहर सरकार करके दिखाएगी। महिलाओं के लिए भी सरकार अलग बसें चलाने जा रही है। 
मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन

नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग की मानें तो अभी यह पहली मशीन आई है और आने वाले दिनों में शहर को सफाई व्यवस्था के मामले में चमकाने के लिए सरकार से दो और मशीनें आनी है। जब यह तीन मशीन हो जाएंगी तो सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में यह मशीनें काफी सहायक सिद्ध होंगी। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रेम खट्टर, महेश मित्तल ,प्रेम मदान, मास्टर तेजपाल ,मनोज गोयल ,लकी सिंगला ,योगेश शर्मा , राकेश गुर्जर, जगत भूरा, बुद्धा सेनी, पार्षद हरप्रसाद गॉड, वेद प्रकाश पाराशर, जेई राजन तेवतिया, जेई परवीन शर्मा,राजीव गोयल, महेश गोयल, राजेन्द्र बंसल, निगम के सफाई निरक्षक ब्रजमोहन शर्मा ,चेन्द्रसेन सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए व अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts