Saturday, January 31, 2026

डीपीआरओ मूर्ति दलाल मैडम का सम्मान करते पत्रकार साथी

न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार हितों की मांग पूरी होने पर जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी श्रीमती मूर्ति दलाल जी का फूलों का गुलदस्ता देखकर उनका सम्मान किया गया

39वे सूरजकुंड मेला का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन


फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप शिल्पकारों के हुनर को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए सूरजकुंड मेले का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से कारीगर अब केवल मेले के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष अपना हस्तनिर्मित सामान विश्वभर में बेच सकेंगे।
पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्ण शनिवार को सूरजकुंड मेला परिसर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल तथा निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वर्षा खांगवाल मौजूद रहें।

Friday, January 30, 2026

“आज फरीदाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया एवं बापू जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी लखन कुमार सिंगला जी, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार जी, युवा फरीदाबाद जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला जी, शशांक जैन एडवोकेट, विवेक शर्मा, दीपक सहरावत, मोनू चौधरी, संतलाल, विजय चौहान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।”

सरकारी जमीन पर जाने का नहीं था रास्ता ,लोगों के थे कब्जे विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने मौके पर खड़े हो तुडवाये कब्जे सरकार की जमीन को कब्जा मुक्त कराया



बल्लभगढ़। नितिन बंसल संपादक।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की त्रिखा कॉलोनी में कब्जा की गई सरकारी जमीन से मौके पर खड़े होकर अवैध कब्जा हटवाया। यह जमीन त्रिखा कॉलोनी से सटी हुई लगभग 3 एकड़ है। कार्रवाई के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर नवीन सहित विभाग के अन्य अधिकारी तथा नगर निगम की तोड़फोड़ टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्रवाई के समय त्रिखा कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित रहे। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाए जाने पर कॉलोनीवासियों ने विधायक मूलचंद शर्मा की सराहना की।

पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकारी जमीनों पर आमजन की मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार योजनाएं बनाती है,जिसमें डिस्पोजल,बूस्टर,पार्क, सामुदायिक भवन जेसी सुविधाएं लोगो को दी जाती हैं, 
इसलिए उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर कुछ लोगों द्वारा दो दिन का समय मांगा गया, जिस पर अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही विधायक ने त्रिखा कॉलोनी के पंडित प्लेस के पास से गुजरने वाली मुख्य सड़क को 5 फुट और चौड़ा करने के भी निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को यातायात में सुविधा मिल सके। इस मौके पर एसडीओ हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण राजेंद्र सिंह, एसडीओ नगर निगम विनोद सिंह कानून को मुकेश कुमार दोनों विभागों के जेई और थाना सीटी शमशेर सिंह ,भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,बालकिशन बाली प्रधान,स्वराज भाटी,सुषमा यादव, संदीप चौधरी,जितेंद्र विकल,कालीचरण शर्मा,महेश भारद्वाज सहित कालोनी के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tuesday, January 27, 2026

सेक्टर-14 मिनी स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, फरीदाबाद के खेल परिदृश्य को मिली नई पहचान


युवाओं के सर्वांगीण विकास स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में सशक्त पहल: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
फरीदाबाद के सेक्टर-14 में निर्मित आधुनिक मिनी स्टेडियम का आज भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल, स्वास्थ्य और प्रतिभा विकास का एक सुरक्षित एवं सशक्त मंच प्रदान करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि खेल किसी भी समाज की ऊर्जा और अनुशासन का प्रतीक होते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि सेक्टर-14 का यह मिनी स्टेडियम फरीदाबाद में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा, की
“यह मिनी स्टेडियम केवल एक संरचना नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास सीखते हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा को अपने क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, ताकि उनकी प्रतिभा किसी भी संसाधन के अभाव में पीछे न रह जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं और खेल अवसंरचना का विकास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की और भी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंत्री विपुल गोयल ने आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 एवं स्थानीय निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही ऐसे जनहितकारी कार्य सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों का सहयोग और सकारात्मक सोच ही किसी भी विकास कार्य को स्थायी बनाती है।

उद्घाटन के पश्चात स्थानीय युवाओं एवं खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने इस मिनी स्टेडियम को बच्चों और युवाओं के लिए एक नई सौगात बताते हुए इसे खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया। स्थानीय नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्टेडियम आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक धनेश अदलखा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 देशभक्ति और विकास का संदेश लेकर संपन्न हुआ बड़खल दशहरा ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह

फरीदाबाद, नितिन बंसल (संपादक)।
बड़खल के दशहरा ग्राउंड में आज 77वां  गणतंत्र दिवस का भव्य और गरिमामय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभक्ति का उत्साह, सांस्कृतिक रंग और विकास का संदेश एक साथ देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा रहे। उनके साथ बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद और डीसीपी मकसूद अहमद भी मौजूद रहे।

बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर  कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बड़खल क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नई सरकारी स्कूलों की स्थापना और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया, जिससे बच्चों को बेहतर भविष्य मिल सके।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें राजकीय कन्या विद्यालय (एन.आई.टी.), स्काईलार्क ग्लोबल स्कूल और राजकीय कन्या विद्यालय (पाली) के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें देश के प्रति प्रेम, बलिदान और एकता की भावना साफ झलक रही थी।

छात्रों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों के साथ खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान मंच से बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना की गई। आयोजन के अंत में सभी छात्र कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। यह गणतंत्र दिवस समारोह न केवल सांस्कृतिक और मनोरंजक रहा, बल्कि क्षेत्रवासियों को एकजुट करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में भी सफल रहा। बड़खल दशहरा ग्राउंड में आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Monday, January 26, 2026

गणतंत्र दिवस राष्ट्र की एकता, संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की गौरवगाथा है विपुल गोयल





भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता का जीवंत उत्सव है गणतंत्र दिवस विपुल गोयल

सिरसा, नितिन बंसल संपादक।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सिरसा में आयोजित भव्य जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया तथा उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में श्री गोयल ने भारत के संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि “आज का दिन भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार दिया है जिसके बल पर भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।हरियाणा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, डिजिटल गवर्नेंस, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलवधियाँ हासिल की हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं तकनीक आधारित व्यवस्था के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

विपुल गोयल ने वीर सैनिकों एवं शहीदों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि हरियाणा वीरभूमि है, जहाँ का प्रत्येक परिवार राष्ट्रसेवा को गौरव मानता है। शहीदों के परिजनों का सम्मान और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शहीद अनुग्रह राशि, अग्निवीरों के लिए आरक्षण तथा सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख किया।
समारोह के दौरान विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों में भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता और राष्ट्रप्रेम की सशक्त झलक देखने को मिली।
श्री गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि अपने संवैधानिक दायित्वों को दोहराने का अवसर है हमें संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करना होगा।

अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करना ही सच्चे अर्थों में गणतंत्र दिवस के प्रति हमारी श्रद्धांजलि होगी।

Wednesday, January 14, 2026

डिजिटल मीडिया पत्रकारों की मांगों को लेकर DIPRO Murti Dalal से मिला न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल :- प्रधान विनोद वैष्णव


फरीदाबाद डिजिटल मीडिया पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल फरीदाबाद DIPRO से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले एवं अन्य सरकारी आयोजनों में डिजिटल मीडिया पत्रकारों के आई-कार्ड न बनाए जाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
प्रेस क्लब ने Dipro को बताया कि पिछले दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल और सोशल मीडिया पत्रकारों के मीडिया आई-कार्ड नहीं बनाए गए, जिसके चलते वे मेले की कवरेज से वंचित रह गए।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 31 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को देखते हुए डिजिटल मीडिया पत्रकारों के लिए समय रहते मीडिया आई-कार्ड जारी करने की मांग रखी, ताकि वे मेले की व्यापक एवं निष्पक्ष कवरेज कर सकें।
DIPRO मूर्ति दलाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कुछ मांगों पर सहमति भी जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि डिजिटल मीडिया पत्रकारों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा तथा सदस्य रविंद्र तिवारी, अरविंद बक्शी, शमीम अहमद, मनोज और दीपक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

तिगांव विधानसभा की बची हुई कॉलोनियों को भी पास कराने का प्रयास जारी : राजेश नागर



वार्ड 26 में संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरित करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर
फरीदाबाद। Nitin Bansal संपादक।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से बिजली, पानी, खड़ंजे के निर्माण कार्य जारी हैं और इनमें अनेक प्रोजेक्ट अभी और जुड़ेंगे। यह बात मंत्री राजेश नागर ने आज वार्ड 26 में खिचड़ी प्रसाद वितरित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इसका आयोजन पार्षद लाल मिश्रा ने किया था।
मिश्रा ने मंत्री के समक्ष स्थानीय मांगें भी रखीं जिन्हें उन्होंने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। नागर ने कहा कि आज के समय भी यहां करोड़ों की लागत से विकास कार्य जारी हैं और आगे भी अनेक कार्य शुरू होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पल्ला, सेहतपुर, अगवानपुर, विनय नगर आसपास क्षेत्र में अमृत योजना एक के तहत सड़क पानी के बहुत कार्य हुए और अमृत योजना दो के तहत यहां पर और बड़ी संख्या में काम होने हैं। इसके अलावा जो कालोनियां नियमित होने से रह गई हैं उन्हें भी नियमित करने के लिए मैं प्रयासरत हूं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से इनको जल्द से जल्द नियमित करवाएंगे जिससे हम नगर निगम के फंड को सीधा इन कॉलोनी में लगा सकेंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमें तीसरी बार विकास के आधार पर ही चुना है। यह भाजपा की सरकार बिना भेदभाव के विकास करती है। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र को बाकी शहर से जोड़ने के लिए इतनी संख्या में पुल नहर पर बनाए गए हैं कि यह पूरा क्षेत्र जाम मुक्त हो गया है।
इस अवसर पर धनंजय झा, मिथलेश झा,मुकेश झा,मनोज नागर,प्रहलाद शर्मा, दीपू झा, राम मनोहर भूषण, मंजू बाला, मृत्युंजय सिंह, संदीप सिंह, देवेंद्र कुमार, विकास सिंह, हिमांशु झा, हेमंत राय, सीमा श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Tuesday, January 13, 2026

खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ


नितिन बंसल संपादक।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 03 के प्रांगण में बल्लभगढ़ खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ जयप्रकाश वैष्णव व मुख्याध्यापक रविकांत गुप्ता एवं प्रतियोगिता प्रभारी समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा व रघु वत्स, राजकुमार ने किया। जिसमें बल्लभगढ़ खण्ड के सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने श्लोकोच्चारण, निबंध लेखन, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा छठी से आठवीं व कक्षा नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों को दो समूह में बांट कर कराई गई। 
         प्रतियोगिता खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराई गई। निर्णायकगण की भूमिका बतौर जज के रुप में बांके बिहारी प्रवक्ता, दिनेश शास्त्री, रवि मोहन शास्त्री, विजयपाल नरवाल, सोमदत्त शास्त्री, धर्मेंद्र, मनोज, विनोद कुमार, कमल दीक्षित, भूदेव, धर्मवीर, ओमपाल, मोहन , पूनम देवी, पिंकी और सरिता प्रवक्ता ने विशेष रूप से निभाई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य डॉ जयप्रकाश वैष्णव, प्राचार्या सीमा गौतम, रविकांत गुप्ता, समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा व रघु वत्स, दिनेश ने सभी निर्णायकगण व प्रथम, द्वितीय तृतीय, सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य व मुख्याध्यापक एवं अध्यापकगण मौजूद थे।

डीसी आयुष सिन्हा ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

फरीदाबाद, नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत वीरवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न प्रशासनिक और शासकीय विभागों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों को विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आपराधिक शिकायतों जैसी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी नागरिक को इन विषयों में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री की “जन-सेवा, समर्पण और समाधान” की सोच को धरातल पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डीसी आयुष सिन्हा ने सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में एक-एक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

समाधान शिविर में एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एमसीएफ के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

FacebookTwitterEmailWhatsAppCopy Linkसाझा

मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा आदर्श नगर बल्लबगढ क्षेत्र में राशन डिपो पर मारा छापा



फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
07 जनवरी को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आदर्श नगर बल्लभगढ फरीदाबाद में रोहताश कुमार राशन डीपो धारक द्वारा सरकारी राशन को असल कार्डधारको को वितरित न करके कालाबाजारी करने की नियत से अधिक स्टॉक किया हुआ है। 
उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता (ह.) फरीदाबाद द्वारा नरेन्द्र निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के साथ आदर्श नगर बल्लभगढ फरीदाबाद में श्री रोहताश कुमार के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर राशन डिपो के स्टॉक का भौतिक व आनलाईन रिकार्ड अनुसार स्टॉक चैक किया गया। ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार राशन डिपो के स्टॉक में गेहूं 3801 किलोग्राम, चीनी 117 किलोग्राम व सरसों तेल 524 लीटर होना चाहिए था। लेकिन भौतिक *निरीक्षण के दौरान स्टॉक का मिलान करने पर डिपो पर 5200 किलोग्राम गेहूं अधिक पाया गया।* इस प्रकार राशन डिपो धारक द्वारा कार्ड धारकों के अंगूठे लगवाकर सरकारी राशन को असल उपभोक्ताओ को वितरित न करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नियत से ऑनलाईन रिकार्ड से अधिक स्टॉक करना पाया जाने के संबंध में श्री नरेन्द्र नैन निरीक्षक की शिकायत पर राशन डिपो धारक के विरूद थानां आदर्श नगर बल्लभगढ़ में अभियोग अंकित किया गया है।

गौ सेवा के अंतर्गत सैकड़ों गायों को खिलाया हरा चारा।


बल्लभगढ़, नितिन बंसल संपादक।
श्री राधे मित्र मंडल (रजि) बल्लभगढ़ द्वारा संचालित गौ सेवा व गौ रक्षा के अंतर्गत रविवार को नारायणी माता गौशाला मिर्जापुर में गायों के लिए एक दिन की हरे चारे की व्यवस्था रखी गई। श्री राधे मित्र मंडल की गौ सेवा व गौ रक्षा के संरक्षक हर्ष मंगला ने बताया कि आज सदस्यों ने 500 किलो हरा चारा गायों को अपने हाथों से खिलाया। इस अवसर पर श्री राधे मित्र मंडल के प्रधान मोहित कुमार गुप्ता, आर डब्लू ए के प्रधान सुमित गर्ग, राकेश कुमार गुप्ता, दीपक सिंगला, विपुल गुप्ता व अक्षत सिंगला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के हकों पर कुठाराघात कर रही है मोदी सरकार : पूनम चौहान


कांग्रेसी नेताओं ने एक दिवसीय उपवास व विरोध कार्यक्रम आयोजित कर जताया अपना विरोध 
फरीदाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) कानून में बदलाव के प्रयासों के विरोध में रविवार को जिले के कांग्रेसी नेताओं ने एन.एच.-5 स्थित महात्मा गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई और मजदूर-किसानों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमाार सिंगला, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पराग शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, प्रदेशाध्या महिला सेवादल सुनीता शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल डा. पूनम चौहान, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, डा. एस.एल. शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, योगेश ढींगड़ा, नितिन सिंगला, गिरीश भारद्वाज, प्रियंका भारद्वाज, जगन डागर, विनोद कौशिक, संजय सोलंकी, विकास दायमा, हरीश तंवर, खुशबू खान, रचना भसीन, संजय त्यागी, एस.एस. गौड़, नसीमा खान, विशाल पाण्डे, हरजीत सिंह, हेमलता शर्मा, अजीत तोमर, राजेंद्र चपराना, अनिल शर्मा, सुंदर माहौर, गुलाब सिंह, ईशांत कथूरिया, बलजीत सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, हरीलाल गुप्ता, भूषण कुमार, बाबूलाल रवि, अशोक रावल, गजना लाम्बा, सुनीता फागना, सविता चौधरी जिलाध्यक्ष पलवल महिला कांगे्रेस, जयबीर बैंसला, देवदत्त, सूरज ढेडा इत्यादि अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष पूनम चौहान, सेवादल जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा व कांग्रेसजनों ने संयुक्त रुप से कहा कि नए नियम में भाजपा मजदूरों के काम करने के संवैधानिक अधिकार को छीन रही है। जबकि कांग्रेस हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी। हर गांव में काम की कानूनी गारंटी दी जाती थी। भाजपा के नए प्रावधान में अब पंचायत के पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गए गांवों में ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुराने नियम में पूरे साल काम की मांग कर सकते थे। कानूनी न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी गई थी, जब नए नियम में फसल कटाई के मौसम में काम नहीं मिलेगा। मोदी सरकार मजदूरी अपनी मर्जी से मनमाने ढंग से तय करेगी। पुराने नियम में पंचायत के माध्यम से अपने ही गांव के विकास के लिए काम मिलता था। काम में मनरेगा मेट और रोजगार सहायकों का सहयोग मिलता था। नए नियम के अनुसार अब आप कहां और क्या काम करेगें, यह मोदी सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से मनमाने ढंग से तय करेगी। अब किसी मेट या रोजगार सहायक का सहयोग नहीं मिलेगा। पुराने नियम में मजदूरी का 100 प्रतिशत भुगतान केन्द्र सरकार करती थी, इसलिए राज्य सरकार बिना किसी चिंता या कठिनाई के काम उपलब्ध कराती थी। नए नियम में अब राज्य सरकारों को मजदूरी का 40 प्रतिशत हिस्सा खुद देना होगा, खर्च बचाने के लिए हो सकता है, वो काम ही उपलब्ध न कराएं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस तानाशाही फैसले का जमकर विरोध करती है और जब तक सरकार यह फैसला वापिस नहीं लेती, जब तक सडक़ से लेकर संसद तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

शहीद राजा नाहर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा

बल्लभगढ़ । नितिन बंसल संपादक।
शहीद राजा नाहर सिंह के 169 वां बलिदान दिवस पर नाहर सिंह मेमोरियल सोसायटी द्वारा दशहरा मैदान बल्लभगढ़ एवं अखिल भारतीय जाट सभा बल्लभगढ़ द्वारा राजा नाहर सिंह महल में शहीद राजा नाहर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा ने बलिदानी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने शहीद राजा नाहर सिंह पार्क पहुंचकर भी शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि बलिदानी शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा ,
उनकी कुर्बानी को नहीं भूलाया जा सकता ।
उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे, उनकी गाथा देश के युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती है। *इसके अलावा उन्होंने दीनबंधु स्वर्गीय सर छोटूराम जी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।* 

इस मौके पर प्रधान सुभाष चंद, रिछपाल लांबा ,सतवीर डागर ,पार्षद महेश गोयल,पार्षद सोनू वैष्णव भगवान दास गोयल, प्रेमखट्टर,पंकज अग्रवाल,सुनील बंसल,सुंदर आजाद,पीके शर्मा,बृजमोहन शर्मा, जोगेंद्र रावत सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बल्लभगढ़ के अग्रवाल धर्मशाला में कैंप का आयोजन किया गया ।


इस कैंप के आयोजन में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा पहुंचे।
 बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल और कार्यकारी अभियंता संजय मंगला का भी कैंप में पहुंचने पर स्वागत किया गया। 
अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान भगवान दास गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया वार्ड नंबर 41 के पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद रवि भगत,स्वराज भाटी , जेपी मास्टर सहित गणमान्यजन मौजूद रहे। इस मौके पर बिजली विभाग की अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थी लाखों की बचत कर सकते हैं उन्होंने कहा कि सोलर लाइट लगने से काफी फायदा मिलता है। सोलर ऊर्जा लगवाने पर लगभग 3 किलो वाट पर 78000 की सब्सिडी भी दी जा रही है। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने लोगों को अपील की है कि सरकार की योजना का लाभ उठाएं और घर-घर सोलर बिजली लगवाएं। कार्यकारी अभियंता संजय मंगला ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट जैसे बैंक द्वारा भी लोन के माध्यम से यह सोलर बिजली लगवाई जा सकती है।
इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शहीदी स्मारक के सौंदर्यकरण के कार्य का निरीक्षण करते वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता

बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने आज नाहर सिंह पार्क में पहुंचकर शहीदी स्मारक के सौंदर्यकरण के कार्य का निरीक्षण किया।
इसके अलावा उन्होंने विजय नगर की गलियों का भी जायजा लिया।
इस मौके पर पार्षद रवि भगत ,पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद योगेश शर्मा ,पार्षद महेश गोयल, मास्टर जेपी,गौरव विरमानी,प्रेम खट्टर,सुभाष चंद गंडास प्रधान,रिछपाल लांबा,भवानी प्रसाद,सुमित गर्ग,सुंदर आजाद,सुनील कौशिक भी मौजूद रहे।
 बता दे की शहीदी स्मारक सौंदर्यकरण के कार्य के लिए विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने 11 लाख रुपए की राशि मंजूर कराकर यह कार्य शुरू कराया है।
शहीदी स्मारक पर ग्रेनाइट पत्थर लगाने इत्यादि का कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने गत 15 अगस्त को शहीदी स्मारक का सौंदर्यकरण कराने की घोषणा की थी जिसे पूरा करते हुए सौंदर्यकरण का कार्य अंतिम चरण पर है।

60 लाख रुपए की लागत से गढ़वाली कॉलोनी और भगत सिंह कालोनी में बनेगी 18 गलियां :- टिपरचंद शर्मा भाजपा नेता


बल्लभगढ़।  नितिन बंसल संपादक।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद
शर्मा ने आज बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में कौशिक फॉर्म और गढ़वाली कॉलोनी की 18 गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। 
क्षेत्र में सड़क, गली, पानी, सीवर जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।
उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 60 लाख रुपये की लागत से इन 18 गलियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 41 के पार्षद महेश गोयल, पर्वतीय बंधु समाज के अध्यक्ष सुशील चंद्र, जितेंद्र रावत ,पवन कुमार पांडे ,महेंद्र सागवान ,रतन सिंह ठेकेदार ,बहादुर सिंह गिल ,आदित्य ,आदिल,सुभाष शर्मा,विनयकांत, रतनलाल,जय भगवान शर्मा ,सुभाष सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

बल्लभगढ़ सेक्टर-22 स्थित चिल्ड्रन पार्क में नए ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ टिपरचंद शर्मा तथा स्थानीय पार्षद रवि भगत ने किया।



बल्लभगढ़। नितिन बंसल संपादक।
बल्लभगढ़ सेक्टर-22 स्थित चिल्ड्रन पार्क में नए ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ आज शाम पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पंo मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा तथा स्थानीय पार्षद श्री रवि भगत ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर श्री टिपरचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह ट्यूबवेल लगाया जा रहा है, जिससे आसपास के निवासियों और पार्क में आने वाले लोगों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

स्थानीय पार्षद रवि भगत ने कहा कि सेक्टर-22 के नागरिकों की लंबे समय से ट्यूबवेल की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से जल संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप मथारू,ज्ञानेंद्र भारद्वाज,अनुराग गर्ग जिला महामंत्री ,विनोद दुआ, आशु,कालू सरदार,रवींद्र पिलवान, भोला,
अरविंद ,जैन अंटी ,कश्मीर सिंह ,मंजीत सिंह ,ए एन शर्मा ,सुशील कुमार
सुदेश ,सवर्ण कोर,मंजू, प्रियाशोभा,कुसुम ,रेनू,गीता ,दिव्या ,रवि,रूबी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले खेल समान अवसर और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम!


राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप 2026 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सहभागिता, समावेशी खेलों को बताया राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार


फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
मानव रचना शैक्षिक संस्थान के सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसर में आयोजित राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप 2026 में सहभागिता कर यह स्पष्ट हुआ कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि समान अवसर आत्मसम्मान और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समावेशी खेल सशक्त भारत और सशक्त युवाओं के निर्माण की आधारशिला हैं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्पेशल ओलिंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा जी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समावेशी खेलों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में स्पेशल ओलिंपिक्स भारत आज एक ऐसा राष्ट्रीय मंच बन चुका है, जो दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मान आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। भारत की परंपरा एकता और समानता के मूल्यों पर आधारित रही है। आज आवश्यकता है कि इन मूल्यों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेल सहित हर क्षेत्र में व्यवहारिक रूप से लागू किया जाए, ताकि हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। खेलों को केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित मानना उचित नहीं है। खेल अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक समावेशन का सशक्त माध्यम हैं। हर प्रकार की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को खेलों में भागीदारी और सम्मान पाने का बराबर अधिकार है, और इस अधिकार को सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप में 19 राज्यों से आए 227 खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं जो इस आयोजन की व्यापकता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल प्रतियोगिताएं नहीं बल्कि खिलाड़ियों के लिए गरिमा अवसर और उत्कृष्टता के राष्ट्रीय मंच होते हैं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण और युवा नेतृत्व विकास से जुड़े प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने मानव रचना शैक्षिक संस्थान और श्री अमित भल्ला के सहयोग और उत्कृष्ट आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों और खेल संगठनों के बीच ऐसे सहयोग राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
अपने संबोधन के अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि समावेशन भारतीय खेल संस्कृति का स्थायी स्वरूप बने।

हरियाणा बजट 2026-27 को लेकर फरीदाबाद में प्री-बजट बैठक हुआ संपन्न!



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रहे उपस्थित।
नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा विज़न 2047 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर फरीदाबाद में आज प्री-बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हितधारकों ने सहभागिता की।
बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे और बजट निर्माण की प्रक्रिया में सहभागिता की। प्री-बजट बैठक का उद्देश्य विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों और अपेक्षाओं को समाहित करते हुए एक समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट तैयार करना है।
सरकार द्वारा बताया गया कि बीते वित्त वर्ष में प्राप्त कई महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में शामिल किया गया था और इस वर्ष भी व्यापक परामर्श के आधार पर प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जाएगा।
डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हरियाणा के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आगामी बजट में बुनियादी ढांचे सामाजिक कल्याण रोजगार सृजन और भविष्य की जरूरतों पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।
प्री-बजट बैठक सहभागी शासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राजस्थान एसोसिएशन, फरीदाबाद के शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में की सहभागिता

राजस्थान समाज परिश्रम, स्वाभिमान और संस्कृति का जीवंत प्रतीक विपुल गोयल


फरीदाबाद, नितिन बंसल संपादक।
माननीय श्री विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के नव नियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी 2026–2027 के शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में सहभागिता कर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं यह गरिमामय समारोह राजस्थान भवन सेक्टर-10 फरीदाबाद में समाज के गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अपने संबोधन में माननीय विपुल गोयल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संस्कार, परंपरा और सामाजिक उत्तरदायित्व का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान समाज एक जीवन-दृष्टि है जिसकी पहचान परिश्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता से होती है। देश के जिस भी क्षेत्र में राजस्थान समाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वहाँ विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक संतुलन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि राजस्थान की लोकसंस्कृति, खान पान, वेशभूषा, भाषा और जीवनशैली भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। देश की अनेक लोक परंपराओं पर राजस्थान की सांस्कृतिक छाप स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो हमारी साझा विरासत को समृद्ध बनाती है।
माननीय विपुल गोयल ने राजस्थान को वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भूमि बताते हुए कहा कि यहाँ के वीरों ने सदैव देश की आन-बान शान की रक्षा की है। यह भूमि समर्पण, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, जिसने भारत की पहचान को सुदृढ़ किया है।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि शपथ ग्रहण केवल पदभार ग्रहण नहीं बल्कि समाज सेवा, निष्ठा और नेतृत्व का संकल्प है। यह अवसर समाज को संगठित करने, युवाओं को प्रेरित करने और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की जिम्मेदारी का बोध कराता है।
अंत में माननीय कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहयोग, समर्पण और सेवा भाव के साथ राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां जिसमें मुख्यता गरीब एवं ज़रूरतमंदों की मदद करना जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं जैसे मुफ्त इलाज, दवाइयां, कृत्रिम अंग, व्हील चेयर स्वास्थ्य जांच माप शिविर, आपदा राहत में भोजन, कपड़े, कम्बल वितरण, शिक्षा और प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, आर्थिक सहायता में आपातकालीन मदद जैसे कईं जनकल्याणकारी गतिविधियां चलाई जा रही है जो भेदभाव रहित है और जीवन बचाने और समुदाय को सशक्त बनाने पर केंद्रित होती है | विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए दानी सज्जनों द्वारा समय-समय पर दान स्वरूप धनराशि देकर सहयोग किया जाता है
आज इसी कड़ी में फरीदाबाद ऑफिसर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन फरीदाबाद के पदाधिकारी सुधीर चौहान व ललित कुमार द्वारा उपायुक्त एवं अध्यक्ष महोदय को दो लाख रुपये का चेक रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग में गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के कल्याण के लिए सौंपा गया |

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यकर्ता परिचय बैठक आयोजन किया गया

युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद) जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और उनके विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है और सेवा, समर्पण व राष्ट्र निर्माण के माध्यम से ही सशक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है।”
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने समाज सेवा, राष्ट्रहित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद से जिला महामंत्री मनीष यादव,जिला महामंत्री कंचन डागर एवं भाजपा युवा मोर्चा की पूरी टीम ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया।

अडानी पावर ने एनपीटीआई से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित किए 75 विद्यार्थीएनपीटीआई कुशल, प्रशिक्षित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करता हैः डीजी हेमंत जैन



फरीदाबाद 13 जनवरी। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में अडानी पावर द्वारा सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट के अंतर्गत फरीदाबाद स्थित एनपीटीआई के मुख्यालय के अलावा देश के विभिन्न केंद्रों से भी पीजीडीसी और पीडीसी के 75 विद्यार्थियों को चयनित किया। एनपीटीआई के महानिदेशक श्री हेमंत जैन ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव पावर सेक्टर के लिए कुशल, प्रशिक्षित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर डॉ. एस. सेल्वम, प्रिंसिपल डायरेक्टर (MBA), डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (ट्रेनिंग), डॉ. वत्सला शर्मा, डायरेक्टर (ट्रेनिंग) और डॉ. महेंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर भी उपस्थित रहे।

यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव अडानी पावर और एनपीटीआई के बीच मजबूत और प्रभावशाली इंडस्ट्री-एकेडेमिया पार्टनरशिप का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो पावर सेक्टर के प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ी को आकार देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।

एनपीटीआई फरीदाबाद में आयोजित फाइनल सिलेक्शन पैनल में अडानी पावर के वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। चयन प्रक्रिया में श्री वी. भानु प्रकाश राव, चीफ बिजनेस ऑफिसर महान; ऑपरेशंस से श्री सागर (महान पावर प्लांट); श्री आलोक शर्मा, हेड ऑपरेशंस (कवाई पावर प्लांट); श्री चंद्र प्रकाश (हेड ऑफिस, अहमदाबाद) तथा श्री संजीव कुमार (टेक्निकल ट्रेनिंग, हेड ऑफिस, अहमदाबाद) शामिल रहे। जिन्होंने सभी विद्यार्थियों के साक्षत्कार करने के बाद एनपीटीआई फरीदाबाद में से 22, एनपीटीआई नागपुर से 22 तथा एनपीटीआई नेवेली और अलाप्पुझा में कुल 31 उम्मीदवारों का चयन किया गया। जिनमें 73 उम्मीदवार पीजीडीसी प्रोग्राम और 2 उम्मीदवार पीडीसी प्रोग्राम से चुने गए।

लोहरी व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को किया गया विशेष पोषाहार तथा कम्बल वितरण

फरीदाबाद, 13 जनवरी 2026 को जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और विक्टोरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लोहड़ी और मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 100 मरीजों को विशेष पोषाहार तथा कम्बल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे अंकित कुमार, नगराधीश, फरीदाबाद ने अपने संबोधन मे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मंत्री जी का सपना है कि भारतवर्ष को टी बी मुक्त बनाना है तथा सभी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही इस सपने को पूर्ण किया जा सकता है अतः इस मुहिम को सार्थक करते हुए फरीदाबाद की स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एच एस बांगा, एम डी विक्टोरा ऑटो ग्रुप फरीदाबाद ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन मे जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहिम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नहीं है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए। उन्होंने सभी रोगियों से समय पर दवाई लेने की अपील की।

कार्यक्रम मे बतौर अतिथि उपस्थित अजय सोमवंशी सी एस आर हेड विक्टोरा ग्रुप के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जब भी टी बी के रोगियों के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम करेगी तो विक्टोरा फाउंडेशन सदैव अपना सहयोग देगी। उनके द्वारा बताया गया कि उनकी फाउंडेशन के द्वारा आई० ऍम० टी० फरीदाबाद में एक क्लिनिक खोला गया है जहाँ पर सिर्फ 10 रुपये में स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाती है उन्होंने उपस्थित टी बी के मरीजों से अपील की वह जब भी आवश्यकता हो अपनी जांच वहां पर करवा सकते हैं।

डॉक्टर हरजिंदर सिंह जिला टी बी अधिकारी फरीदाबाद द्वारा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तपेदिक रोगियों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से दवा लें, पोषण का ध्यान रखें (नि:क्षय पोषण योजना के तहत ₹1000/माह सहायता), समय पर जांच कराएं और "निक्षय मित्र" (दाता) बनें ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सके, जिसमें जांच, उपचार और पोषण मुफ्त है और सामुदायिक सहयोग महत्वपूर्ण है।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है, परन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी से सफल इलाज यही है कि पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए। उन्होंने बीमारी से बचाव के बारे में रोगियों को जानकारी दी।
 
प्रताप सिंह सेवानिवृत्त अधीक्षक व कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि तपेदिक के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार लेने पर बल दिया तथा खाने में उन फल और सब्जियों को शामिल करें जो कि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए।

पुरषोत्तम सैनी , कार्यक्रम संयोजक, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने सभी तपेदिक रोगियों को माननीय प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी उपस्थित तपेदिक रोगियों को शपथ दिलवाई तथा इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए रोगियों को पूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के संरक्षक विमल खंडेलवाल ने रेडक्रॉस की सराहना करते हुए बताया कि रेडक्रॉस एक मानवीय संस्था है जो समाज में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती हैं। लोगों को समय-समय पर हर प्रकार की कुरीतियों से अवगत करवाते रहते हैं।  

कुमारी मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक के द्वारा बताया गया कि टी बी प्रोजेक्ट में कार्यरत स्वयं सेवक समय-समय पर तपेदिक रोगियों को परामर्श देते है तथा उनको दवाइयों का निरंतर सेवन करने बारे में पूर्ण जानकारी रखते हैं।
 
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डॉ एम पी सिंह आजीवन सदस्य जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील, रामबरन यादव, रामकिशोर, अशोक कुमार, केशव कुमार, युवराज, सुमित, मनदीप, सुगम, अमनदीप, जगन्नाथ अत्रि, रोहताश कुमार, अरविन्द कुमार, बृजमोहन शर्मा, प्रेम, रानी, परवीन व अन्य रेडक्रॉस स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

गांव छांयसा में एससी महिलाओं के लिए पांच दिवसीय डेयरी प्रशिक्षण सम्पन्नपशु विज्ञान केंद्र पलवल ने अनुसूचित जाति महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर



बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश व विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ गौतम के मार्गदर्शन से पशु विज्ञान केंद्र, पलवल द्वारा "अनुसूचित जाति की महिलाओं और युवाओं के ज्ञान और कौशल का उन्नयन प्रशिक्षणों के माध्यम से पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के लिए" अनुसूचित जाति उप-योजना (एससी-एसपी) के अंतर्गत गांव छांयसा, फरीदाबाद में पांच दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण की संयोजिका डॉ. रेखा दहिया ने बताया कि इस प्रशिक्षिण के दौरान प्रतिभागियों को दूध उत्पादन के लिए गाय और भैंसों कि प्रमुख नस्लों की जानकारी होना बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। पशुओं के चीचड़, मक्खी तथा कृमि से रोकथाम के उपाय, संतुलित पशु आहार, स्वच्छ दूध उत्पादन, पशुओं के गर्मी में आने के लक्षण, कृत्रिम गर्भाधान की अधिकतम सफलता हेतु मुख्य सुझाव, गाभिन पशु की देखभाल, गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में देखभाल, थनैला रोग, प्रजनन संबंधी समस्याएं तथा उनका निदान, पशुओं में मुँह-खुर पका, गलघोंटू रोग आदि से बचाव एवं टीकाकरण पर विस्तृत जानकारी दी गई। दूध का मूल्य संवर्धन तथा गुणवत्ता की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में गांव छांयसा की 40 अनुसूचित जाति की महिलाओं ने भाग लिया। पशुपालन विभाग,फरीदाबाद के अधिकारियों द्वारा भी अपने विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भा. कृ. अनु. प.- भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से डॉ मुकेश कुमार और डॉ शोमेन पाल ने पशुओं से संबंधित ढ्ढङ्कक्रढ्ढ मोबाइल एप्स के बारे में और सेवानिवृत्त पशु विज्ञान केंद्र रोहतक से डॉ राजेन्द्र सिंह ने वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुओं का प्रबंधन, रखरखाव और आवास प्रबंधन पर महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी और अंत में सभी महिलाओं को निशुल्क खनिज मिश्रण और प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

गांव छांयसा में एससी महिलाओं को डेयरी प्रशिक्षण के प्रति जागरुक करते हिसार के कुलपति डा. विनोद कुमार वर्मा। छाया : नितिन बंसल

बल्लभगढ़ के 21 पार्काे में लगेंगे ओपन जिम और झूले, चारदिवारी भी होंगी दुरुस्त


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। बल्लभगढ़ क्षेत्र के करीब 21 पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं इन सभी पार्कों में जो भी चार दिवारी टूटी हुई है, उसको भी ठीक करने की घोषणा कर दी गई है। साथ ही पार्क में लोन के चलने के लिए फुटपाथ की व्यवस्था नहीं थी, उसको भी दुरुस्त करवाने की अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी कार्य सेक्टर-64-65 सेक्टर-2 ब्लॉक के सभी पार्क हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जाएंगे। बल्लमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 21 पार्क ऐसे हैं जहां पर कुछ ना कुछ कमी अवश्य है। वार्ड नंबर 43 की नव नियुक्त पार्षद रश्मि यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 2 सेक्टर 64 सी,डी ब्लॉक के पार्कों की काफी समय से समस्या चल रही है। उन्होंने इस संदर्भ में सर्वे कराया है और खुद भी सभी पार्क में होकर आई हैं काफी पार्कों में फुटपाथ टूटे पड़े हैं तो कब कहीं चार दिवारी नहीं है थी ओपन जिम भी नहीं थे। इतना ही नहीं बच्चों के खेलने के लिए भी उपकरण नहीं थे सर्वे करने के बाद इसकी एक लिस्ट तैयार कराई गई है उनके द्वारा पार्कों के विकास के लिए अब उन्हें प्रशासन की ओर से मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए टेंडर भी दिया गया है इन सब पर डेढ़ करोड़ से अधिक रुपए की लागत आएगी उन्होंने बताया कि पार्क में जहां फुटपाथ टूटे पड़े हैं या फिर फुटबॉल नहीं है वहां पर फुटपाथ बनाए जाएंगे और रिपेयर किए जाएंगे जहां ओपन जिम नहीं है या फिर मशीनों की कमी और अभाव है वहां पर नई मशीन लगाई जाएगी और मशीनों की मरम्मत की जाएगी उसके अलावा सभी पार्कों में बच्चों के खेलने से संबंधित उपकरण आदि भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी माह से ही इन सभी पार्कों को विकसित करना शुरू कर दिया जाएगा इससे सेक्टर वासियों को काफी लाभ पहुंचेगा। सेक्टर निवासी रवि कुमार मंगला का कहना है कि वह पार्षद के इस कदम को काफी अच्छा बताते हैं इससे हमें काफी सुविधा होगी। साथ ही सेक्टर में रहने वाले विनोद कुमार शर्मा ने भी कहा पार्क में जो एक कमी है उसे पूरा करने की बात कही जा रही है यह अभी फायदेमंद है इससे पहले समिति के लोगों को अपने स्वयं के पैसे से पार्क की मरम्मत करनी पड़ती थी। सेक्टर 64 निवासी पूजा रावत का कहना है कि सेक्टर 64 सी में पार्क काफी खराब है पार्क विकसित हो रहा है तो कभी सभी को फायदा पहुंचेगा। 

साहिबजादों की वीरता और शहादत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें बच्चे : विपुल गोयल सेवा भारती द्वारा संचालित श्री राघव निलयम छात्रावास का वार्षिकोत्सव संपन्न


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश द्वारा संचालित श्री राघव निलयम आवासीय परिसर फरीदाबाद का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से परिपूर्ण सुंदर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा चार साबिजादों पर पेश की गई लघु नाटिका देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। सेक्टर-3 स्थित सामुदिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात छात्रावास के बालक बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार बहादुर पुत्रों (साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, और फ़तेह सिंह) को सामूहिक रूप से कहा जाता है, जिन्होंने बहुत कम उम्र में धर्म और न्याय के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनकी वीरता और शहादत सिख इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्य वक्ता वीरभान ने कहा कि सेवा भारती हरियाणा प्रदेश जन सहयोग से समाज के वंचित, शोषित, अभावग्रस्त व्यक्तियों को जागृत कर कर्मठ, समरस, स्वस्थ और स्वावलंबी बनाने के लिये कार्य कर रही है। इस श्रृंखला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश ऐसे समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में सहयोग कर रहे हैं। सेवा भारती का सराहनीय प्रयास। समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विशिष्ट अतिथि सुदेश गुप्ता उद्योगपति, संजय गुप्ता उद्योगपति और मुख्य वक्ता के रूप में वीरभान विभाग प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा सुरेश गुप्ता संरक्षक, दिनेश बंसवाल अध्यक्ष, नेहा त्रिपाठी जिला सहसचिव, राकेश जग्गी, मुकेश आहूजा, सुश्री माधवी हंस, गुरमुख सिंह, राव रामकुमार, जीएस त्यागी, संजय सचदेवा, विनोद अग्रवाल, राकेश त्यागी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द जैन उद्योगपति ने की और आर्शीवचन डा.अरविन्द सूद के रहे।

Monday, January 12, 2026

डिजिटल मीडिया पत्रकारों की मांगों को लेकर डीसी से मिला न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल


फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
फरीदाबाद डिजिटल मीडिया पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले एवं अन्य सरकारी आयोजनों में डिजिटल मीडिया पत्रकारों के आई-कार्ड न बनाए जाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
प्रेस क्लब ने डीसी को बताया कि पिछले दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल और सोशल मीडिया पत्रकारों के मीडिया आई-कार्ड नहीं बनाए गए, जिसके चलते वे मेले की कवरेज से वंचित रह गए।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 31 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को देखते हुए डिजिटल मीडिया पत्रकारों के लिए समय रहते मीडिया आई-कार्ड जारी करने की मांग रखी, ताकि वे मेले की व्यापक एवं निष्पक्ष कवरेज कर सकें।
डीसी आयुष सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कुछ मांगों पर सहमति भी जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि डिजिटल मीडिया पत्रकारों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा तथा सदस्य रविंद्र तिवारी, अरविंद बक्शी, शमीम अहमद, मनोज और दीपक, नितिन बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Featured post

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के 10वीं कक्षा के छात्र हर्ष गर्ग ने 96.6% अंक हासिल किए

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के 10वीं कक्षा के छात्र हर्ष गर्ग ने 96.6% अंक हासिल कर न केवल अपने स्कूल...

Popular Posts