नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट :

बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब" द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। रंगों के इस पावन पर्व पर पत्रकारिता, राजनीति, समाजसेवा, उद्योग और कला जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने फूलों की होली खेल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बल्लभगढ़ (पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार) पं० मूलचंद शर्मा ने समारोह की पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक पत्रकार ही सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं और जनता की समस्याओं को सरकार को पहुंचने में पत्रकार एक पुल का कार्य करता है समय आने पर वह सच के साथ खड़ा होता है और इसीलिए पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा जाता है उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पत्रकारिता में बल्लभगढ़ का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि अधिकतर वरिष्ठ पत्रकार बल्लभगढ़ क्षेत्र से ही रहें हैं । इसके बाद उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिरते हुए कहा कि उनका राजनीति अनुभव 4 दशक से ज्यादा का है सन 2014 में जब वह विधायक बनके आए थे तब बल्लभगढ़ का हाल - बेहाल था अनेक कॉलोनी में तो बिजली भी खभों की जगह बालियों पर से आती थी और खंभों पर बिजली की नंगी तारें होती थीं आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी चलने के लिए दुरुस्त सड़के भी नहीं थी सीमेंटेड सड़क तो इक्का - दुक्का ही थी, स्कूल कॉलेजों की कमी, और अनकी बिल्डिंगों की हालत जर्जर थी लेकिन 2014 में जब उन्होंने विधायक पद संभाला तो उसके बाद बल्लभगढ़ के चहुमुखी विकास और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है सरकारी स्कूलों को बढ़िया तरीके से बनाना नये स्कूल कॉलेज का निर्माण करना और बल्लभगढ़ शहर मुख्य मार्गों व प्रत्येक कॉलोनी के सड़कों को सीमेंटेड कराया हैं आज शहर में सुचारू रूप से सुरक्षित बिजली व्यवस्था है। एक पत्रकार द्वारा किए गए शहर के मुख्य आगमन मार्ग के प्रश्न पर उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा आप लोग चिंता न करें 2027 तक बेहतर कनेक्टिविटी के मामले में बल्लबगढ़ एनसीआर में अग्रणी होगा। सफाई के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कुछ स्थानीय निगम पार्षदों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाते हुए कहा की निगम क्षेत्र में जितने भी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां चल रही है इनका सारा पैसा स्थानीय पार्षदों के पास जा रहा है इसके बावजूद ये लोग कूड़ा शहर से बाहर स्थित निरस्तीकरण साईट न पहुंचा कर शहर के अंदर ही इधर-उधर डाल दीजिए डलवा डीजल/सीएनजी आदि का पैसा मिली भगत कर डकार जाते है जिस शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के स्थान पर और बिगड़ जाती है। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि मैं ये सब ज्यादा समय नहीं चलने दूंगा समारोह को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के प्रधान अशोक जैन ने कहा होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। बल्लभगढ़ प्रेस क्लब द्वारा यह होली मिलन समारोह लगातार हर वर्ष आयोजित किया जाता है। हमारा उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक मंच पर जोड़ना है। क्लब आगे भी समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। क्लब के कोषाध्यक्ष श्याम मित्तल ने अपने संबोधन में कहा पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और ऊर्जा को बढ़ाते हैं। होली का यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की सीख देता है। बल्लभगढ़ प्रेस क्लब आर्थिक पारदर्शिता और सामाजिक सरोकारों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है होली मिलन कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी श्रीमति मूर्ति दलाल , शहर के व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, हरियाणा ग्रीवेंस कमेटी के मेंबर राहुल गोयल, बल्लभगढ़ के व्यापारी मनोज गोयल, कई वरिष्ठ पत्रकार साथी, पत्रकार ओमदेव शर्मा, महासचिव आदि मौजूद रहे।
सभी साथियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ....
ReplyDelete