विशेष संपादकीय
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान।
![]() |
स्वीपिंग मशीन के उद्घाटन के दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा साथ हैं
निगमायुक्त यश गर्ग, मेयर सुमन वाला व एसडीएम त्रिलोकचंद
|
बल्लभगढ़ 4, फ़रवरी। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास मनोहर सरकार में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया है उतना विकास पिछले कई दशकों में हरियाणा में नहीं हुआ। यह मौका था शहर में स्वीपिंग मशीन के उद्धघाटन कार्यक्रम का है। यह मशीन शहर को डस्ट फ्री करने के लिए सरकार द्वारा करीब एक करोड़ की लागत से खरीदी गई है। जो पूरे फरीदाबाद शहर की सड़कों को साफ करेगी। सबसे पहले यह बल्लभगढ़ शहर को एक महीने में पूरा साफ करेगी। और उसके बाद फरीदाबाद शहर के अलग अलग हिस्सों में रोड के ऊपर से डस्ट को साफ करेगी।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग, फरीदाबाद की मेयर सुमन वाला, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोकचंद, निगम के बल्लबगढ़ एक्स ई एन ओ पी कर्दम सहित नगर निगम से संबंधित अन्य अधिकारी और सभी पार्षद मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करने के बाद कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय में भी पहुंचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का उन्होंने आदेश दिया। मूलचंद शर्मा की माने तो शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और रात के समय भी शहर के मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोहर के दूसरे कार्यकाल में अभी सौ ही दिन हुए हैं और सौ ही दिनों में सरकार ने बड़े-बड़े काम करके जनता को दिखाएं हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बड़े काम मनोहर सरकार करके दिखाएगी। महिलाओं के लिए भी सरकार अलग बसें चलाने जा रही है।
![]() |
मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन |
नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग की मानें तो अभी यह पहली मशीन आई है और आने वाले दिनों में शहर को सफाई व्यवस्था के मामले में चमकाने के लिए सरकार से दो और मशीनें आनी है। जब यह तीन मशीन हो जाएंगी तो सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में यह मशीनें काफी सहायक सिद्ध होंगी। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रेम खट्टर, महेश मित्तल ,प्रेम मदान, मास्टर तेजपाल ,मनोज गोयल ,लकी सिंगला ,योगेश शर्मा , राकेश गुर्जर, जगत भूरा, बुद्धा सेनी, पार्षद हरप्रसाद गॉड, वेद प्रकाश पाराशर, जेई राजन तेवतिया, जेई परवीन शर्मा,राजीव गोयल, महेश गोयल, राजेन्द्र बंसल, निगम के सफाई निरक्षक ब्रजमोहन शर्मा ,चेन्द्रसेन सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
![]() |
कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए व अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए। |
No comments:
Post a Comment