Thursday, April 30, 2026

तीनों निर्दलीय पार्षदों का बीजेपी में आना बीजेपी की बड़ी ताकत

2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में  बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राव राम कुमार, निर्दलीय पार्षद दीपक यादव, पार्षद रश्मि यादव तथा पार्षद पवन यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा परिवार में शामिल होकर पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व पर अपना विश्वास व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है तथा पार्टी में जुड़ रहे सम्मानित साथियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बल्लबगढ़ क्षेत्र में इन जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति प्राप्त होगी।

Wednesday, April 15, 2026

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के 10वीं कक्षा के छात्र हर्ष गर्ग ने 96.6% अंक हासिल किए

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के 10वीं कक्षा के छात्र हर्ष गर्ग ने 96.6% अंक हासिल कर न केवल अपने स्कूल बल्कि परिवार का भी नाम रोशन किया है।
अपने बेटे की इस शानदार उपलब्धि पर पिता विकास गर्ग व माता मीनाक्षी गर्ग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर्ष की मेहनत, अनुशासन और लगन का ही यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि हर्ष शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और उसका लक्ष्य आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।
स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने हर्ष गर्ग की सफलता पर कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हर्ष जैसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी यह मेहनत आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी। स्कूल प्रबंधन ने हर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

अहाता न खोलने पर मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। सेक्टर-3 में अहाता न खोलने पर कुछ युवकों ने अहाता मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के उपरांत हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना मंगलवार देर रात की है।फोटो कैप्शन : सेक्टर-3 में हुई अहाता मैनेजर की हत्या के बाद सडक़ पर फैला खून व इनसेट में मृतक का फाइल फोटो। छाया : नितिन बंसल

हैरानी की बात तो यह है कि जहां पर यह हत्या हुई, वहा से सौ मीटर की दूरी पर ही सेक्टर-3 पुलिस चौकी है। पुलिस ने सूचना मिलने के उपरांत बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले आदेश यादव (30) के तौर पर हुई। सेक्टर-3 स्थित अहाते पर पिछले एक साल से मैनेजर था। मंगलवार रात को अहाते के पास बने कम्युनिटी सेंटर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शादी समारोह में शामिल दो-तीन युवक अहाते के पास पहुंचे और वहां मौजूद मैनेजर से अहाता खुलवाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि वे अंदर बैठकर शराब पीना चाहते हैं। उस समय अहाता बंद हो चुका था। अहाते के अंदर मौजूद मैनेजर आदेश यादव बाहर आए और उन्होंने युवकों से कहा कि अब अहाता बंद हो चुका है और इसे दोबारा नहीं खोला जा सकता। इसी बात को लेकर युवकों की आदेश से बहस हो गई और देखते ही देखते बहस झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद वे युवक कम्युनिटी सेंटर में चल रहे शादी समारोह में वापस गए और वहां से 8 से 10 अन्य युवकों को भी अपने साथ बुला लाए। इसके बाद करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर आदेश यादव पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से आदेश पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान आदेश को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे। हमले में आदेश यादव के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले के बाद ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।




Sunday, April 12, 2026

वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन

दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर मनोरंजन स्थल उपलब्ध होगा।

उद्घाटन समारोह रघुवीर कॉलोनी स्थित राधा रमन पार्क में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राव रामकुमार जी, पूर्व पार्षद कमल यादव जी, पार्षद दीपक यादव जी (वार्ड नं. 42), पार्षद रश्मि यादव जी (वार्ड नं. 43), पार्षद पवन यादव जी (वार्ड नं. 50), टिप्पर चंद शर्मा जी, लखन बेनीवाल जी, विपिन गोयल जी, राम बाबू जी, अभय जैन जी, हेमंत डकौरिया जी, वीर सिंह हुड्डा जी, विष्णु दत्त शर्मा जी, देवेन्द्र सिंह जी, कल्याण भाटी जी, दयाचंद शर्मा जी, उधम शर्मा जी, राम केवल जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। पार्क बनने से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को घूमने-फिरने, व्यायाम करने तथा स्वच्छ वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने पार्क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

डीसी आयुष सिन्हा ने किया बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण्



बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने शनिवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी का औचक दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों को दी जा रही सुविधाओं, गेट पास की प्रक्रिया, गेहूं के उठान तथा लिफ्टिंग व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। डीसी ने मंडी में पहुंचकर खरीद कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित की जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गेट पास जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले वाहनों का समय पर पंजीकरण किया जाए तथा गेट पास तुरंत जारी किए जाएं, ताकि मंडी में भीड़भाड़ की स्थिति न बने। इसके साथ ही उन्होंने गेहूं की तुलाई, भंडारण और उठान व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसियों को तेजी से लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि मंडी में खरीदा गया गेहूं समय पर उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे स्थान की उपलब्धता बनी रहे और किसानों को अपनी फसल उतारने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवहन व्यवस्था को मजबूत रखा जाए और उठान कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गौरतबल है कि जिले की बल्लभगढ़ अनाज मंडी में एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद अब रफ्तार पकडऩे लगी है। अब तक मंडी में करीब 95 हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की जा चुकी है, जिसमें से लगभग 86 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुरुआत में गेहूं की उठान प्रक्रिया में कुछ देरी हुई थी। उन्होंने कहा कि गेहूं की चमक और गुणवत्ता के कारण उठान धीमा रहा, लेकिन अब इसमें तेजी लाई जा रही है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। इस अवसर पर बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीएफएससी कविता परिहार, मार्केट कमेटी के अधिकारी, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि, आढ़ती, ट्रांपोर्टर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Thursday, April 9, 2026

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन डे

फरीदाबाद के घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार हवन यज्ञ से की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित शास्त्री जी और गुरुकुल से आई उनकी टीम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे आयोजन का संचालन किया।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में 16 हवनकुंड स्थापित किए गए, जहां बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ ने मिलकर पूरे विधि-विधान से हवन किया। सुमित शास्त्री जी ने हवन के महत्व और उसकी विशेषताओं के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि हवन न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि यह हमारे मन और विचारों को भी सकारात्मक बनाता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और उनके जीवन में उनकी अहम भूमिका के बारे में भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे स्टाफ और टीम की सराहना की।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रेखा मालिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उन्हें बेहतर शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अनेक अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से उत्साह, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ था। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को भी मजबूत किया। स्कूल का यह इनॉगरेशन डे सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Thursday, April 2, 2026

विकसित फरीदाबाद के संकल्प को नई मजबूती लगभग 1 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास: विपुल गोयल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद को मिला ऐतिहासिक बजट, मंत्री विपुल गोयल का “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में अधिकतम जनभागीदारी का आह्वान

नितिन बंसल संपादक की विशेष रिपोर्ट।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के दृष्टिकोण को साकार करते हुए फरीदाबाद में विकास की गति को निरंतर तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 31, मीट मार्केट, नियर फरीद पार्क, ओल्ड फरीदाबाद में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास हरियाणा सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया।
यह शिलान्यास कार्यक्रम न केवल विकास कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि “विकसित फरीदाबाद” के व्यापक विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम भी है। प्रस्तावित विकास कार्यों में क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मिलेगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है और फरीदाबाद को एक आधुनिक, सशक्त एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विपुल गोयल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और फरीदाबाद के प्रति विशेष लगाव के कारण इस वर्ष के बजट में शहर को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगातें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि फरीदाबाद के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है।
उन्होंने आगे कहा कि “विकास का वास्तविक अर्थ केवल निर्माण कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि उस विकास का असर आम जनमानस के जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। जब किसी क्षेत्र की सड़कें बेहतर होती हैं, जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होती है, स्वच्छता में सुधार होता है और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सहजता से उपलब्ध होती हैं, तभी विकास सार्थक कहलाता है।”

विपुल गोयल ने जोर देते हुए कहा कि “आज फरीदाबाद परिवर्तन के उस दौर से गुजर रहा है, जहां विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही हैं। शहर की तस्वीर बदल रही है और इसके साथ ही यहां के नागरिकों की जीवन परिस्थितियां भी तेजी से सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हो रही हैं। यही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यशैली का प्रमाण है।”
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फरीदाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ, सुगम एवं अवसरों से परिपूर्ण शहर के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां हर वर्ग के नागरिक को विकास का समान लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी फरीदाबाद वासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि आगामी 4 अप्रैल 2026 को सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन करें तथा फरीदाबाद को दिए गए उनके विशेष स्नेह, मार्गदर्शन और ऐतिहासिक विकास सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त करें।
उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि फरीदाबाद की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता और विश्वास का प्रतीक होगी। यह जनसमर्थन आने वाले समय में विकास की गति को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि फरीदाबाद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “विकसित फरीदाबाद” का सपना अब वास्तविकता में बदलता दिखाई दे रहा है।
अंत में विपुल गोयल ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, और इसी उद्देश्य के साथ फरीदाबाद को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से शैफाली सिंगला (पार्षद, वार्ड-31), पार्षद सचिन शर्मा, करण सिंगला, पवन डावर, परवेश मेहता, धर्म बरेजा, यशपाल बब्बर, राजू मिगलानी, कपिल पराशर, बोनी झांभ, ओम प्रकाश नारंग, ओम प्रकाश ढींगरा, पप्पू नागपाल, राज मिगलानी, पप्पू वर्मा, रिंकू गर्ग, पृथ्वी गांधी, बोधराज मक्कड़, मनीष थरेजा, नवीन टुटेजा, पवन खन्ना, आर.एस. गांधी, ललित सेठी, रहीस कुरैशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा और फरीदाबाद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

Featured post

सडक़ों पर बिना नंबर प्लेट लगाकर बाइकों पर घूम रहे युवा

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। शहर में नाबालिग बच्चे और मनचले युवा बाइकों पर बिगर नंबर प्लेट और फैंसी लाइट लगाकर सडक़ों पर घूम रहे हैं, ...

Popular Posts