Showing posts with label प्रशासनिक. Show all posts
Showing posts with label प्रशासनिक. Show all posts

Monday, September 21, 2020

बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में एक बार फिर बनेगें वोटर कार्ड अपराजिता एसडीएम बल्लभगढ़ अधिकारियों को दिशा।

अपराजिता एसडीएम बल्लभगढ़अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए।

बल्लभगढ़, 21 सितंबर। फूलसिंह चौहान, नितिन बंसल। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के नयें युवा वोटर जो की एक जनवरी 2021को 18 वर्ष के हो जाएंगें व जिन लोगों के अभी वोटर कार्ड अभीतक नहीं बनवा सकें हैं या फिर उनके वोटर कार्ड मे किसी प्रकार की कोई त्रुटि है और वे इसके लिये काफी दिनों से परेशान थे। उनके लिये एक अच्छी ख़बर है। निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार एक जनवरी 2021को क्वालिफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचीयों का विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके लिये पंजीयन अधिकारी अपराजिता (एसडीएम बल्लभगढ़) ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिस भी अधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ को जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। एसडीएम अपराजिता आज सोमवार को अपने कार्यालय में बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के सुपरवाइजर के साथ बैठक करके उन्हें दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 16 नवम्बर को मतदाता सूची का इलेक्टरल रोल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन आगामी 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि जिस भी सुपरवाइजर को बीएलओ के साथ बूथ पर बैठक करनी है, वहां पर कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सौशल डिस्टेन्श  बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाने और सेनेटाइजर  की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में पीडब्लूडी वोटरों,  दिव्यागं जनों और बुजुर्ग  वोटरों के लिए निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार बूथ बनाने सुनिश्चित करें। बूथों पर रैम्प, पेयजल, बिजली सहित निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार तमाम व्यवस्थाए करनी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जो सुपरवाइजर और बीएलओ रिटायर हो गए हैं या उनका स्थानान्तरण हो गया है, उनके स्थान पर नए सुपरवाइजर और बीएलओ की ड्यूटिया लगाना सुनिश्चित करें। विधान सभा क्षेत्र में क्वालिफाइंग तिथि अनुसार नए मतदाता सूची में शामिल करवाने और जिन  मतदाताओ का विधान सभा क्षेत्र बदल गया है और जिन मतदाताओ का निधन हो गया है उनका पूरा विवरण सहित फ़ार्म/नार्म पूरे करवा कर मतदाता सूची में नाम कटवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सुपरवाइजर के साथ मतदाता सूची में नाम शामिल करने और नाम या बूथ बदलने के लिए आपस में सुझाव सांझा किए गए। 

Monday, July 13, 2020

"काम हुआ ३० करोड़ का पेमेंट कर दी 80 करोड़ की नगर निगम अधिकारियो ने''

"काम हुआ ३० करोड़ का पेमेंट कर दी 80 करोड़ की नगर निगम अधिकारियो  ने'' 

समाजसेवी नीरज ने सीएम विंडो व फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर, डीजीपी विजिलेंस पर शिकायत देकर किया बड़ा खुलासा 

बल्लबगढ़, नितिन बंसल,आरव नेगी  ।
बल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी में रहने वाले नीरज ने सीएम विंडो, नगर निगम कमिश्नर, डीजीपी विजिलेंस तथा हरियाणा के गृहमंत्री शिकायत देकर नगर निगम में हो रहे घपलेबाजी का आरोप लगाया है। नीरज का आरोप है कि नगर निगम के सीनियर अकाउंट ऑफिसर विशाल कौशिक व उसके साथी अधिकारी तथा कर्मचारियों ने 30 करोड रुपए के हुए काम का 80 करोड रुपए का भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले भी इस अधिकारी ने नगर निगम को करोड़ों अरबों रुपए का चूना लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके पास बेनामी संपत्तियां तथा लग्जरी गाड़ियां बेशुमार है। अगर जांच की जाए तो शिकायतकर्ता

 आरोप सही पाए जाएंगे।सीएम विंडो पर लगाई गई शिकायत में नीरज ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सरकार विकास कार्य करवाने के लिए बेहद गंभीर है लेकिन नगर निगम के अधिकारी मिलीभगत से निगम को चाटने में लगे हुए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निगम के सीनियर अकाउंट अफसर विशाल कौशिक और उसके साथी अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से कई ठेकेदारों को 30 करोड़ के काम के बदले 80 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। यह बात केवल मुंह जवानी नहीं बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में है। सरकारी रिकॉर्ड को खंगाला जाए तो इस घोटाले का खुलासा हो सकता है। जिन ठेकेदारों को यह पेमेंट ड्र भेजी गई है उनमें जीएन कंस्ट्रक्शन (ठेकेदार रणवीर सिंह) को 3 करोड़ 31 लाख 28 हजार 222 रुपए, इसी ठेकेदार रणबीर सिंह की कंपनी को चार करोड़, 75 लाख, 3 हजार, 630 रुपए, एमएल इंटरप्राइजेज (ठेकेदार प्रदीप निझावन) कंपनी को 10 करोड़, 53 लाख 91 हजार 843 रुपए का भुगतान किया गया। इसी तरह प्रवीण कुमार को 15 करोड़, 74 लाख, 88 हजार, 700 रुपये, प्रिया कंस्ट्रक्शन कंपनी (ठेकेदार चमन नागर) को 20 करोड़ 52 लाख, 35 हजार 107 रुपए तथा संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को 26 करोड़, 42 लाख, 34 हजार, 525 रुपये, एके एंटरप्राइजेज फर्म (ठेकेदार अजय कौशिक) को  नगर निगम के अधिकारियों ने  कुल 5 करोड, 29 लाख, 298 रुपए की पेमेंट की है, जिसमें 4 करोड़, 84 लाख 7240 रुपए एक बार तथा दूसरी बार 94 लाख 43 हजार 58 रुपए का भुगतान नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया। शिकायतकर्ता ने यह शिकायत डीजीपी स्टेट विजिलेंस हरियाणा और स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज तथा नगर निगम के कमिश्नर डॉ यश गर्ग को भी की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस अधिकारी के खिलाफ दर्जनों पूर्व में की गई शिकायतें पेंडिंग है जिनका संबंधित अधिकारियों ने आज तक ना तो जांच की और ना ही जांच के निष्कर्ष पर पहुंचे। नीरज ने बताया कि यह तो केवल एक मामला है अगर यह अधिकारी से पूछताछ की जाए और इसकी जांच की जाए तो और भी कई घोटालों का खुलासा हो सकता है। नीरज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री गृहमंत्री डीजीपी विजिलेंस तथा नगर निगम कमिश्नर से इस अधिकारी की जांच करवाने की मांग की है।

Friday, March 6, 2020

गंदगी से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर जरुरी कदम उठाएं जाएं : मूलचंद शर्मा


सफाई व्यवस्था व जलनिकासी को लेकर मंत्री ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश


फरीदाबाद,बल्लबगढ़, नितिन बंसल,फूलसिंह  चौहान ।  
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा नगर निगम कार्यालय 
                    में अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए

सफाई व्यवस्था को लेकर और बढ़ रही कोरोनावायरस को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था व पानी निकासी की सही व्यवस्था के लिए मत्री जी ने अधिकारियों को कड़ी निर्देश दिए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष योजना बनाते हुए कार्य पूरे किए जाएं। इस कार्य के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेवारियां तय की जाएं। बारिश के पानी की निकासी भी जल्द से जल्द की जाए। परिवहन मंत्री शुक्रवार को फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनने से पहले अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करे। निगम के क्षेत्र में कूड़े का उठान व इसका निपटान सही ढंग से करना सुनिश्चित करें। गंदगी से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों की अलग से पहचान की जाए तथा वहां पर इसकी सफाई के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। इस समय बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया है, ऐसे जगहों से पानी की निकासी जल्द करवाई जाए तथा वहां से गंदगी की भी सफाई करवाई जाए। उन्होंने जनता का भी आह्वान किया कि वे शहर को साफ-स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करें, कूड़ा को इधर-उधर ना फैंके, बल्कि निगम की गाड़ी को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उपलब्ध करवाएं। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनी तथा इनका समाधान जल्द करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के सीजन में जनता के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी बूस्टिंग स्टेशनों की सफाई अभी से कर दी जाए। परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर जिलावासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व को सभी लोग प्यार-प्रेम के साथ मनाएं। कैमिकल रंगों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें तथा झगड़े आदि से बचें। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति सभी लोगों में जागरूकता होनी चाहिए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसके प्रति सावधानी बरते और अपने आस पास साफ सफाई रखे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त यश गर्ग भी उपस्थित थे।











Thursday, February 13, 2020

नगर निगम ने लिया एक्शन, अवैध कब्जों को हटाया

निगम ने अवैध कब्जों को हटाया,  डिप्टी सीएम को दी गई थी,  सेक्टर-1 के सामने हो रहे कब्जों की शिकायत

विशेष सम्पादकीय :

बल्लबगढ़ नितिन बंसल , फूल सिंह चौहान 

करीब एक सप्ताह पूर्व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री से अवैध कब्जों की शिकायत का असर बुधवार को देखने को मिला। प्रशासन ने पूरे लाव-लश्कर के साथ अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कर दिया। इस कार्यवाही का नेतृत्व नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान ने किया, जबकि इस मौके पर जितेंद्र ढिल्लो, जेई मनीष, तोडफोड सेनेटरी इंस्पेक्टर बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि  मुकेश कॉलोनी निवासी जजपा नेता मनोज गोयल के नेतृत्व में 4 फरवरी को स्थानीय लोगों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर इन कब्जों की शिकायत की थी। डिप्टी सीएम को बताया गया कि बल्लभगढ़ सेक्टर-1 की ओर से जाने वाले रोड पर हर समय ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। इस रोड से मुकेश कॉलोनी, गर्ग कॉलोनी, राधा नगर, महावीर कॉलोनी, सब्जी मंडी व अनाज मंडी सहित धर्मशाला के लिए जाने का रास्ता है। आरोप है कि इस रोड पर हमेशा ट्रक खड़े रहते हैं। विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर झगड़ा करने लगते हैं। आरोप है कि ये लोग शराब पीकर हुड़दंग भी करते हैं। इसके अलावा रोड के मोड़ पर ही शराब का ठेका खुला हुआ है। ये लोग यहीं से शराब लेकर रोड के पास पीते हैं। इस वजह से महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस रोड पर हो रहे अवैध कब्जों के कारण अनाज व सब्जी मंडी में आने वाले किसान भी अपनी उपज लेकर कॉलोनी के रास्तों से होकर गुजरते हैं। इससे कॉलोनी
वासियों को दिक्कत हो रही है।  डिप्टी सीएम ने लोगों की शिकायत को डीसी फरीदाबाद के नाम भेज इस मामले को ग्रीवेंस रिड्रेसल कमिटी की मीटिंग में रखे जाने के आदेश दिया है। इस पर मंगलवार को नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर सतवीर मान विभाग के अधिकारियों के साथ अनाज मंडी रोड पहुंचे थे उन्होंने शिकायत कर्ता मनोज गोयल को बुलाकर जांच-पड़ताल कर कब्जों का मुआयना किया और आज अवैध कब्जों को यहंा से हटा दिया। 

Wednesday, November 27, 2019

बल्लभगढ़ शहर में जाम व अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाएंगे...... एसडीएम त्रिलोक चंद

बल्लभगढ़ शहर में अतिक्रमण की समस्या काफी पुरानी है। यह समस्या गत विधानसभा चुनावो के दौरान और फलीफूली। इन दिनों शहर में अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या ने विक्राल रूप धारण किया हुआ है। आये दिन समाचारपत्र अतिक्रमण व अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की ख़बरों से भरें पड़े रहते हैं। 

प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कोई असर न छोड़ने के कारण साफ खानापूर्ति दिखाई देती I नागरिकों में अतिक्रमण के रोष बढ़ रहा था लोग सोशल मिडिया के माध्यम से भी अपना रोष दिखा रहे थे। निगम अधिकारी पुलिस पर, व पुलिस अधिकारी निगम अधिकारीयों पर, अतिक्रमण की जिम्मेदारी डाल रहें थे आख़िरकार जनता का रोष काम आया नई सरकार के अपने कार्यभार सम्भलने के पश्चयात खैर देर से ही सही आला अधिकारीयों को अपनी जिम्मेदारियों का अह्सास हुआ। अपने नैतिक फर्ज को निभाते हुए गत दिवस बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोक चंद नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह और एसीपी बल्लभगढ़ जयवीर राठी के साथ मिलकर व्यापारियों की एक बैठक बुलाई जिसमें दर्जनों व्यापारी मौजूद थे। 
अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को आगाह कर चेताया कि शहर की सड़कों पर जाम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में अवैध कब्जा करने दुकानदारों व और लोगों से अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी व पटरी लगवाकर शहर को जाम करने वाले दुकानदारों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन अब सख्ती से निपटेगा। नगर निगम प्रशासन अधिकारियों के साथ मिलकर ना केवल इनके चालान कटेगा बल्कि नाफरमानी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जा सकता है। 

बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोक चंद ने व्यापारियों को 5 दिन का समय दिया जाएगा और जाम को खत्म करने के लिए नगर निगम शहर में मुनादी करवाएगा। मुनादी करवाने के बाद भी यदि बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी, बस अड्डा मार्केट, बस स्टैंड के पास, आंबेडकर चौक न्यू कॉम्लेक्स मार्किट, मेन बाजार और तमाम ऐसी जगहों पर रोड पर जहां से अतिक्रमण की अधिकतर शिकायतें आती हैं अगर पाया गया अतिक्रमण तो उनके खिलाफ चालान किया जाएगा। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया एक साथ वह व्यापारियों पर एक्शन नहीं करना चाहते इसीलिए आज व्यापारियों की उन्होंने बैठक बुलाई है। बैठक में रोड पर खड़े रहने वाले ऑटो सड़कों पर अतिक्रमण करके लगने वाले जाम को लेकर खास तौर पर चर्चा की गई है इस सारी योजना को सफल बनाने के लिए शहर के प्रमुख 10 व्यापारियों की एक कमेटी का भी गठन किया गया है जिसमें पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, प्रेम खट्टर, मूलचंद 




सिंगला, महेश मित्तल आदि प्रमुख रूप से शामिल है।  पार्षद दीपक चौधरी जो कि अभी विधानसभा चनावों में 19000 वोट पा परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा को कड़ी चुनौती देने में सफल रहे से अतिक्रमण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ बातचीत कर प्रशासन ने जो एक अच्छी पहल की है उसके परिणाम भी अच्छे आने की आशा है। इस समस्या का समाधान सख्त कार्रवाई से नहीं बल्कि दुकानदारों व नागरिकों को साथ लेकर ही निकलेगा और वह इसकी सराहना करते है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि दुकानदारों को अपनी जिम्मेदारी को समझ प्रशासन का सहयोग करना चाहिए ताकि अपने शहर व बाज़ार में आने वाले लोगों व ग्रहाकों को सुगमता हो ताकि बाजार में ग्रहाकी बढ़ सके।
अब देखने वाली बात यह होगी की शहर के अम्बेडकर चौक पर निगम द्वारा स्थापित  न्यू कॉम्लेक्स मार्किट जहाँ राजनेतिक संरक्षण प्राप्त एक रेस्टोरेंट मालिक व कुछ दुकानदारों द्वारा मार्किट पार्किंग पर बैरीकेट, मोटर साइकिल व समान लगाकर, शौचालय की जमीन पर कवाड़ डालकर,  मार्किट में मंदिर के लिए अलाट जमीन पर कोयले का भंडार कर, मार्किट की पतली गली (आने जाने के रास्ते पर स्थाई बंध लगाकर) व निगम की बहुमूल्य जमीन पर जनरेटरों द्वारा कव्जा किया हुआ हैI व मेन बाज़ार में स्थापित व राजनीती में दखल रखने वालें रसूखदार दुकानदारों व लालाओं जिन्होंने स्वयं सड़क पर अपनी दुकान का सामान सजातें है या फिर और लोगों से अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी व पटरी लगवाकर शहर को अतिक्रमण ग्रस्त करने में प्रमुख भूमिका है इन पर प्रशासन कोई कार्यवाही करने की हिम्मत जुटा पता है या नहीं..?

फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts