नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट :
Saturday, February 28, 2026
धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब" का भव्य होली मिलन समारोह
चंदावली में होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय उद्घाटन पर जनसमूह की उपस्थिति में एकता विकास और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने होली के पावन पर्व पर सामाजिक सद्भाव आर्थिक प्रगति और विकसित भारत का संदेश दिया
नितिन बंसल संपादक।
फरीदाबाद के गांव चांदावली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारा सद्भाव तथा राष्ट्रहित की भावना को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मातृशक्ति युवा साथी और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भक्त प्रहलाद की अटूट आस्था हमें यह संदेश देती है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाला कभी पराजित नहीं होता। होलिका दहन हमें अपने भीतर की नकारात्मकता अहंकार और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प देता है। यह पर्व सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि यह होली विशेष महत्व रखती है क्योंकि देश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जीएसटी सुधारों के माध्यम से वन नेशन वन टैक्स की व्यवस्था ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। इससे व्यापार प्रणाली में पारदर्शिता आई है और छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक सभी को लाभ मिला है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न राज्यों में मिला व्यापक जनसमर्थन यह दर्शाता है कि जनता सुशासन विकास और राष्ट्रहित की नीतियों के साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी को मिला विश्वास केवल राजनीतिक समर्थन नहीं बल्कि विकास की विचारधारा पर जनता की स्वीकृति है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने आगे कहा कि होली हमें यह प्रेरणा देती है कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। जहां भ्रष्टाचार है वहां पारदर्शिता लानी है। जहां भय और असुरक्षा का वातावरण है वहां विश्वास और विकास का प्रकाश पहुंचाना है। देश के प्रत्येक राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और जनहित को सर्वोपरि रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश डिजिटल क्रांति स्टार्टअप और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। गरीब कल्याण की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। यह परिवर्तन 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक संकल्प और सहभागिता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की धरती सद्भाव उद्योग और विकास की प्रतीक है। यहां की जनता ने हर अवसर पर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है और आगे भी सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी के साथ विकास यात्रा में सहयोग करती रहेगी। चांदावली में पार्षद कार्यालय का उद्घाटन जनसेवा को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान मंत्री राजेश नागर जी और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही पार्षद जसवंत पंवार सैनी राम कुमार गौड अजय डागर हिमांशु भट्ट मदन सैनी प्रधान सैनी समाज अमर रघुवंशी दीपक आजाद अशोक शर्मा और किशन सिंह चहल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस होली पर हम केवल रंगों से नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति विकास एकता और सकारात्मक सोच के रंग से अपने जीवन को रंगें। समाज में प्रेम सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
Friday, February 27, 2026
फरीदाबाद में होली पर 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच परिवार के साथ मनाए ‘रंगोत्सव 2026
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रेन डांस, पारंपरिक फाग और रागिनी आदि का उठा सकेंगे लुत्फ, किड्स प्ले जोन की भी होगी व्यवस्था
फरीदाबाद, 27 फरवरी। नितिन बंसल संपादक । हरियाणा पर्यटन निगम, फरीदाबाद एजीएम हरविंद्र यादव ने बताया गया कि होली के उपलक्ष्य में 28 फरवरी से 4 मार्च तक पांच दिवसीय ‘रंगोत्सव 2026’ का आयोजन सूरजकुंड टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बडख़ल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स, राजा नाहर सिंह टूरिस्ट काम्प्लेक्स में किया जाएगा। इस उत्सव में आमजन, परिवार, कॉर्पोरेट समूह, आरडब्ल्यूए एवं अन्य संगठित ग्रुप्स भाग लेकर उत्साहपूर्वक और सुरक्षित वातावरण में होली मना सकेंगे। एजीम हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि रंगोत्सव के दौरान प्रतिदिन डीजे म्यूजिक, हरियाणवी कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रेन डांस जोन, ऑर्गेनिक कलर जोन तथा बच्चों के लिए विशेष किड्स प्ले जोन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पारंपरिक होली की झलक प्रस्तुत करते हुए फाग और रागिनी जैसे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे आगंतुक हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति का आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बडख़ल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स अरावली पहाड़ियों की गोद में स्थित है, जहां से प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं। पहाड़ियों की ठंडी हवा और खुले वातावरण में रंगोत्सव मनाने का अनुभव अलग ही आनंद प्रदान करेगा। एजीम हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इच्छुक परिवार, कॉर्पोरेट संस्थान, आरडब्ल्यूए एवं अन्य समूह अग्रिम बुकिंग कराकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बुकिंग संबंधी जानकारी एवं पंजीकरण के लिए एजीम हरविंद्र सिंह यादव 8816040444 और मैनेजर राजेश शर्मा के मोबाइल नंबर +91 98117 67651 पर संपर्क किया जा सकता है। हरियाणा पर्यटन निगम का यह आयोजन फरीदाबाद में पर्यटन गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ लोगों को पारिवारिक और सांस्कृतिक वातावरण में होली मनाने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।
Wednesday, February 25, 2026
निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर : डीसी
*- दयालपुर, नरियाला सहित जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का डीसी ने लिया जायजा*
*- कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित*
फरीदाबाद, नितिन बंसल। नकल रहित बोर्ड परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज जिले में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने दयालपुर स्थित मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा गांव नरियाला स्थित सेंट भारद्वाज पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सहन नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों एवं ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर सख्ती से रोक सुनिश्चित करें। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने को कहा।
डीसी आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन नकल के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू करने, अनावश्यक भीड़ को रोकने तथा पुलिस बल की तैनाती जैसे कदम उठाए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा की जिला के विभिन्न स्कूलों में आयोजित परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण रोक लगाई गई है। अगर कोई नकल में शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को परिश्रम और ईमानदारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहने का संदेश दें।
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में 54वीं दो दिवसीय एथलेटिक मीट का शानदार आगाज़
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य समापन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) एवं श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से प्रत्येक वर्ष एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाता है, जिसमें वार्षिक उपलब्धियों को सांझा भी किया जाता है। द्वितीय दिवस समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार (जॉइंट कमिश्नर, फरीदाबाद) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष) रहे। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वल एवं ध्वजारोहण की पावन परंपरा के साथ किया गया। अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन श्री देवेंद्र गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन मेहनत करनी चाहिए और लक्ष्य तय करना चाहिए और कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि राजेश जी जैसे मुख्य अतिथि को पाकर हम धन्य हुए उनका प्रशासनिक सेवाओं में और समाज की सेवाओं में बहुत बड़ा योगदान है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार जी जॉइंट कमिश्नर जिन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को जीवन की पूंजी बताकर मार्गदर्शन किया और कहा जिससे खुशी और स्वास्थ्य दूर भागे, उसे पीछे छोड़ देना चाहिए | द्वितीय दिवस में पुरुष वर्ग में 100, 400, 1500 मीटर दौड़ के साथ, लॉन्ग जम्प और जेवलिन थ्रो और महिला वर्ग में 100, 800 मीटर दौड़, जेवलिन थ्रो और लॉन्ग जंप, प्रतियोगिताएं रहा | विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ इन प्रतियोगिताओं प्रतिभागिता की। एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ जय पाल सिंह, सहसंयोजक डॉ जगबीर सिंह एवं उनकी टीम श्री नंदकिशोर एवं श्री मोहित हुड्डा के मार्गदर्शन में द्वितीय दिवस सफल एवं सार्थक रहा। एथलेटिक मीट में बेस्ट एथलेटिक अभय सिंह (पुरुष वर्ग) और महिला वर्ग में उमा रही| पुरुष वर्ग और महिला वर्ग की कुल खेल प्रतियोगिताएं 23 थी, जिनके परिणाम की सूची संलग्न है-
बीजेपी सरकार अब डर चुकी है चंडीगढ़ कूच से पहले कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल को पुलिस ने किया नजरबंद
भाजपा की तानाशाह सरकार सरेआम कर रही है लोकतंत्र की हत्या : मनोज अग्रवाल
फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर बल्लभगढ़ सिटी एसएचओ के अगुवाई में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल और महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका अग्रवाल के बल्लभगढ़ स्थित निवास पर मंगलवार की शाम से ही पुलिस की सख्त पहरेदारी देखी गई, उसके बाद बुधवार सुबह जब मनोज व प्रियंका अग्रवाल अपने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ कूच करने की तैयारी में थे उस वक्त सुबह पांच बजे भारी पुलिस बल ने उन्हें हॉउस अरेस्ट कर दिया। इस दौरान सेक्टर 02, बल्लभगढ़ स्थित उनके निज निवास पर किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष में आकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की इस नजरबंद कार्यवाही पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि हम जननायक राहुल गांधी और हरियाणा की भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा के सिपाही हैं, इस पुलिसिया दमन के आगे न हम डरेंगे, न झुकेंगे और न ही रुखेंगे। आज भाजपा सरकार लोकतांत्रिक विरोध से घबराई हुई है और नेताओं को चंडीगढ़ आने की अनुमति दी जानी चाहिए थी। आखिर हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने की क्या वजह है। आज यह भाजपा सरकार जितनी ताकत से भारी पुलिस बल मुझे चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए भेज रही है, रात भर पुलिस का सख्त पहरा मेरे निवास पर रख रही है अगर पुलिस प्रशासन यही तत्परता बल्लभगढ़ विधानसभा में अपराधों को रोकने के लिए दिखाए तो हमारे बल्लभगढ़ की दिशा और दशा को बदला जा सकता है। आज हमारा बल्लभगढ़ अपराधियों की शरण स्थली बन चूका है और भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था उन अपराधियों के आगे शुन्य साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमें सडक़ पर तो रोक सकती है, लेकिन जनता की आवाज को नहीं दबा सकती। कांग्रेस पार्टी सडक़ों से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी। मनरेगा आम आदमी की जरूरत है और बीजेपी डर के कारण पुलिस का सहारा ले रही है। बीजेपी सरकार जो भी जनविरोधी नीतियां लाएगी, कांग्रेस उसका डटकर विरोध करेगी। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का हक है।
फोटो कैप्शन
बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित निवास पर कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल को हाऊस अरेस्ट करती पुलिस।
Tuesday, February 24, 2026
फरीदाबाद कांग्रेस से प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ को बीजेपी सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा नज़रबंद किया गया
कांग्रेस के वरिष्ठ नताओं को
नजर बंद करने से एक बात तो साबित हो गई है बीजेपी की पोल खुलने लगी है और उन्हें सत्ता खिसकने का डर लगने लगा है
प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए सुमित गौड़ को किया गया नज़रबंद*
*ना डरेंगे, ना झुकेंगे, ना रुकेंगे — सुमित गौड़*
*बीजेपी को खुली चुनौती — सुमित गौड़*
फरीदाबाद से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ को मनरेगा बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चंडीगढ़ में आयोजित विशाल हरियाणा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा नज़रबंद कर दिया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित। विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पहले रात से ही उनके निवास स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे तक फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। सुमित गौड़ ने अपने बयान में कहा कि वे हरियाणा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए अपने सैकड़ों साथियों के साथ चंडीगढ़ प्रस्थान करने वाले थे, किंतु उससे पहले ही उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की आवाज़ और उसके दुख–तकलीफ की लड़ाई लड़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि भारत के संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। इस प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास प्रतीत होती है। सुमित गौड़ ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रोक-टोक और दबाव की राजनीति से उनका संकल्प कमजोर नहीं होगा, बल्कि वे और अधिक दृढ़ता के साथ जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए तथा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों में अनावश्यक बाधा न डाली जाए। कांग्रेस पार्टी ने भी इस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाना स्वस्थ परंपरा नहीं है और सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। सुमित गौड़ ने यह भी कहा कि आगे और अधिक बुलंद तरीके से जनता की आवाज़ उठाता रहूंगा।
*न डरेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे।*
Saturday, February 21, 2026
गांव गढखेड़ा में कार की टक्कर से हुई साइकिल सवार की मौत
फोटो 21बंसल-1
कैप्शन : मृतक तेजपाल का फाइल फोटो। छाया : नितिन बंसल
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। गढख़ेड़ा गांव में तेज रफ्तार एक इको कार ने 27 वर्षीय साइकल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गढख़ेड़ा का रहने वाला तेजपाल (27) रोजाना खेतों पर कुत्तों को रोटी डालने के जाता था। शनिवार को वह खेतों पर साइकल से रोटी डालकर वापस घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार में जा रहा इको कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज स्पीड में होने के कारण इको कार का ड्राइवर युवक को टक्कर मारने के बाद उसको संभाल नही पाया और वह बेकाबू हो गई। जिसके बाद कार पलट कर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद इको ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छायंसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इको कार का ड्राइवर मौके से भाग गया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो 21बंसल-2
कैप्शन : आगजनी के बाद क्षतिग्रस्त कार का दृश्य। छाया : नितिन बंसल
चलती कार में लगी आग, ईंजन से उठा धुआं, ड्राइवर सुरक्षित निकला
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चंदावली गांव से मोहना गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बीच सडक़ एक आई 20 पेट्रोल कार में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में आर्यन नाम का युवक सवार था, जो फरीदाबाद से मोहना गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक कार के इंजन की तरफ से धुआं उठने लगा। स्थिति को समझते हुए युवक ने तुरंत कार को सडक़ किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गया। उसने एहतियातन वाहन से दूरी बना ली। करीब 10 मिनट बाद कार के इंजन में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरी गाड़ी में फैल गई। युवक ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही आईएमटी फायर ब्रिगेड स्टेशन से एक गाड़ी टीम सहित मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सदर थाना प्रभारी समीर कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक युवक की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैप्शन : मृतक तेजपाल का फाइल फोटो। छाया : नितिन बंसल
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। गढख़ेड़ा गांव में तेज रफ्तार एक इको कार ने 27 वर्षीय साइकल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गढख़ेड़ा का रहने वाला तेजपाल (27) रोजाना खेतों पर कुत्तों को रोटी डालने के जाता था। शनिवार को वह खेतों पर साइकल से रोटी डालकर वापस घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार में जा रहा इको कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज स्पीड में होने के कारण इको कार का ड्राइवर युवक को टक्कर मारने के बाद उसको संभाल नही पाया और वह बेकाबू हो गई। जिसके बाद कार पलट कर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद इको ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छायंसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इको कार का ड्राइवर मौके से भाग गया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो 21बंसल-2
कैप्शन : आगजनी के बाद क्षतिग्रस्त कार का दृश्य। छाया : नितिन बंसल
चलती कार में लगी आग, ईंजन से उठा धुआं, ड्राइवर सुरक्षित निकला
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चंदावली गांव से मोहना गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बीच सडक़ एक आई 20 पेट्रोल कार में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में आर्यन नाम का युवक सवार था, जो फरीदाबाद से मोहना गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक कार के इंजन की तरफ से धुआं उठने लगा। स्थिति को समझते हुए युवक ने तुरंत कार को सडक़ किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गया। उसने एहतियातन वाहन से दूरी बना ली। करीब 10 मिनट बाद कार के इंजन में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरी गाड़ी में फैल गई। युवक ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही आईएमटी फायर ब्रिगेड स्टेशन से एक गाड़ी टीम सहित मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सदर थाना प्रभारी समीर कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक युवक की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Wednesday, February 18, 2026
यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज समन्वय समिति (S-4) द्वारा सोमवार को बल्लभगढ पंचायत भवन से एक रोडशो का आयोजन किया गया।
यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज समन्वय समिति (S-4) द्वारा सोमवार को बल्लभगढ पंचायत भवन से एक रोडशो का आयोजन किया गया। सभी आंदोलनकारी मेन मार्केट में होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पैदल पहुंचे। इस विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मण वैश्य, क्षत्रिय राजपूत समाज व सवर्ण सेना सहित कई सामाजिक संगठनो ने हिस्सा लिया। जिसके बाद एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम और डीसी के माध्यम से देश प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन भी सोंपे गए।
रोडशो के दौरान सवर्ण सेना प्रमुख दीपक गौड ने केंद्र सरकार को सवर्ण समाज विरोधी बताते हुए कहा कि आए दिन बीजेपी वोट बैंक की राजनीति में फंसकर हिंदू समाज और सनातन संस्कृति को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी एससी-एसटी या ओबीसी वर्ग से नही है, बल्कि हमारे सवर्ण समाज के कुलद्रोही नेताओ से है, जो जाति के नाम पर वोट हमारा लेते हैं और कानून दूसरे वर्गों के लिए बनाते हैं। अगर इन स्वार्थी नेताओ ने अपनी आवाज उठाकर सरकार से यह यूजीसी बिल वापस नहीं कराया तो आने वाले चुनाव में इनका खुलकर विरोध किया जाएगा। साथ ही ऐसे कुलद्रोही विधायकों और सांसदो का घेराव भी किया जाएगा और सवर्ण समाज समन्वय समिति(S-4) का गठन राष्ट्रीय स्तर पर हो चुका है, जिसके द्वारा आगामी 8 मार्च को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में देश भर के सामाजिक संगठनों से समन्वय करके एक बडे आंदोलन का शंखनाद हो गया है, आगे की रणनीति वही से तय की जाएगी। इस कार्यक्रम में दीपक गौड़ के अलावा भगवान दास गोयल, ब्रिज मोहन बातिश, सवर्ण सिंह, राहुल गर्ग, राकेश भारद्वाज, राजेश गोयल, अरविन्द तिवारी, पवन गर्ग, मनोज अग्रवाल, जितेंदर बंसल, अनुज शर्मा, अवधेश शर्मा, इंद्रजीत पाराशर, विष्णु पाठक, शिवकुमार शर्मा, राधे पंडित, डीके शर्मा, गौरव भाटी, योगेश चौहान, अजय शर्मा(भैयाजी), लोकेंद्र राजपूत, राजकुमार राजपूत, राजबाला शर्मा, सतबीर शर्मा, राकेश शर्मा सहित शहर के हजारों गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया।
9811117634
ज्ञापन
प्रेषक :
सवर्ण समाज समन्वय समिति (S-4)
जिला फरीदाबाद, हरियाणा
दिनांक : 16 फरवरी 2026
प्रति,
माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी
प्रधानमंत्री
भारत सरकार
माध्यम :
माननीय जिला उपायुक्त महोदय
जिला फरीदाबाद, हरियाणा।
विषय :
यू.जी.सी. अधिसूचना/विनियम संख्या 01/2026 की संवैधानिक वैधता पर पुनर्विचार एवंउसेनिरस्त किए जानेकेसंबंध में।
महोदय,
यह प्रतिनिधि ज्ञापन भारत के संविधान मेंनिहित समानता, विधि का शासन (Rule of Law), योग्यता आधारित अवसर
तथा सामाजिक समरसता के मूलभूत सिद्धांतों केसंरक्षण हेतुप्रस्तुत किया जा रहा है।
हम, समस्त सामान्य वर्ग (सवर्णसमाज) के नागरिक, यह स्पष्ट करना चाहतेहैंकि हमारा यह निवेदन किसी भी संवैधानिक
रूप से ऐसी नीतियों के विरुद्ध है जो संविधान के मूल ढाँचे (Basic
Structure) तथा न्यायालय द्वारा स्थापित सीमाओं का अतिक्रमण करती प्रतीत होती हैं।
दिनांक 13 जनवरी 2026 सेप्रभावी यू.जी.सी. अधिसूचना/विनियम 01/2026 के परिणामस्वरूप उत्पन्न होनेवाली
परिस्थितियाँनिम्नलिखित संवैधानिक प्रश्नों को जन्म देती हैं—
1. अनुच्छेद 14 का उल्लंघन – समानता केअधिकार पर आघात
माननीय सर्वोच्च न्यायालय नेE.P. Royappa बनाम State of Tamil Nadu एवं Maneka Gandhi बनाम Union of
India मामलों मेंयह स्पष्ट किया हैकि मनमाना वर्गीकरण (Arbitrariness) स्वयंमेंही अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है।
यू.जी.सी. विनियम 01/2026 केअंतर्गत किया गया वर्गीकरण—
• तर्कसंगत भेद (Intelligible Differentia)
• तथा उद्देश्य सेतार्किक संबंध (Rational Nexus)
की कसौटी पर खरा उतरता प्रतीत नहीं होता।
2. अनुच्छेद 15 एवं 16 की सीमाओं का अतिक्रमण
माननीय सर्वोच्च न्यायालय नेIndra Sawhney बनाम Union of India (1992) मेंस्पष्ट रूप सेकहा हैकि—
• आरक्षण कोई असीमित अधिकार नहीं है
• तथा Merit का पूर्णअपवर्जन संविधान सम्मत नहीं हो सकता
उक्त विनियम उच्च शिक्षा संस्थानों मेंयोग्यता आधारित चयन प्रक्रिया को गंभीर रूप सेप्रभावित करता है, जो अनुच्छेद
15(1) एवं 16(1) की आत्मा केविपरीत है।
3. शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रतिकू ल प्रभाव
State of Tamil Nadu v. Adhiyaman Educational & Research Institute तथा T.M.A. Pai Foundation v.
State of Karnataka मेंमाननीय न्यायालय नेशैक्षणिक संस्थानों की अकादमिक स्वायत्तता को संरक्षित किया है।
यू.जी.सी. अधिसूचना 01/2026—
• विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता
• शैक्षणिक उत्कृष्टता
• शोध एवंनवाचार
पर प्रतिकू ल प्रभाव डालती प्रतीत होती है।
4. संविधान केमूल ढाँचे (Basic Structure) सेअसंगति
Kesavananda Bharati बनाम State of Kerala के ऐतिहासिक निर्णय मेंयह प्रतिपादित किया गया कि—
समानता, न्याय एवंविधि का शासन संविधान केमूल ढाँचेका हिस्सा हैं।
ऐसी कोई भी नीति जो समाज के एक वर्गको संस्थागत रूप सेवंचित या कलंकित करती हो, संविधान के मूल ढाँचेके
प्रतिकू ल मानी जाएगी।
5. सामाजिक समरसता एवंसार्वजनिक व्यवस्था पर संभावित प्रभाव
माननीय सर्वोच्च न्यायालय नेसमय-समय पर यह स्वीकार किया हैकि शिक्षा नीति का सीधा संबंध सार्वजनिक व्यवस्थाएवंराष्ट्रीय एकता सेहै।
वर्तमान विनियम—
• सामाजिक विभाजन
• युवा वर्गमेंअसंतोष• एवंदीर्घकालीन सामाजिक अशांति
को बढ़ावा देनेकी क्षमता रखता है, जो अनुच्छेद 19(2) केअंतर्गत राज्य के दायित्वों केविपरीत है।
अतः संवैधानिक विनम्र निवेदन
उपरोक्त तथ्यों, संवैधानिक प्रावधानों एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित विधिक सिद्धांतों के आलोक मेंहम यह
सादर निवेदन करतेहैंकि—
1. यू.जी.सी. अधिसूचना/विनियम 01/2026 को
2. संवैधानिक वैधता, सामाजिक समरसता एवंशैक्षणिक गुणवत्ता की कसौटी पर
3. तत्काल प्रभाव सेनिरस्त किया जाए अथवा व्यापक पुनर्विचार हेतुस्थगित किया जाए
ताकि भारत का उच्च शिक्षा तंत्र समान अवसर, योग्यता एवंराष्ट्रीय एकता केसंवैधानिक आदर्शों केअनुरूप बना रहे।
आपकेसंवैधानिक विवेक एवंन्यायपूर्णनिर्णय की अपेक्षा सहित।
Sunday, February 15, 2026
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 1 में लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास
-केंद्र और राज्य सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध, संसाधनों की नहीं होगी कोई कमी: कृष्ण पाल गुर्जर
-2700 करोड़ रुपये की लागत से हाई टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य एनआईटी विधानसभा से होगा प्रारंभ
फरीदाबाद, 15 फरवरी। फरीदाबाद के एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 स्थित राजीव कॉलोनी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
इन कार्यों में राजीव कॉलोनी में एक नए पार्क का निर्माण, सेक्टर-56 के पार्कों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण, सेक्टर-56्र की 18 और 24 मीटर चौड़ी सडक़ों की मरम्मत, सी.आई.ए. कार्यालय के सामने छठ घाट का निर्माण तथा सेक्टर-56 में चार नए ट्यूबवेल स्थापित करना शामिल है। इन सभी परियोजनाओं पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक और सुदृढ़ बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है, और इसी लक्ष्य के तहत निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि फरीदाबाद शहर को बिजली के जाल से मुक्त करने के लिए 2700 करोड़ रुपये की लागत से हाई टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जा रही है, जिसकी शुरुआत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस परियोजना से शहर की सुंदरता में वृद्धि के साथ-साथ सडक़ों के चौड़ीकरण में भी सुविधा होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि एनआईटी क्षेत्र में लंबे समय से मीठे पानी की उपलब्धता एक चुनौती रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत से यमुना से सीधे पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना लागू की जा रही है, जिससे क्षेत्र के सभी निवासियों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान एनआईटी-86 के विधायक सतीश फागना ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र, राज्य सरकार और नगर निगम मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र की सभी सडक़ों और गलियों को पक्का किया जाएगा तथा सीवर और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर वार्ड नंबर-1 के निगम पार्षद मुकेश डागर, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय--30,31,32,33,34--।
000
सुरक्षित प्रवेश, सुव्यवस्थित मार्ग आधुनिक सेक्टर-17 की सशक्त पहचान
-कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा गेट नंबर 3 का उद्घाटन एवं सडक़ चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ
-मॉडर्न स्कूल रोड-मदर डेयरी रोड के बीच सडक़ों का विस्तार, यातायात होगा सुगम
फरीदाबाद, 15 फरवरी। फरीदाबाद के सेक्टर-17 में सुरक्षित, आधुनिक एवं प्रगतिशील शहरी ढांचे की परिकल्पना को साकार करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा गेट नंबर 3 का उद्घाटन एवं सडक़ चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह विकासात्मक पहल क्षेत्र में यातायात सुगमता सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के अंतर्गत गेट नंबर 3, मॉडर्न स्कूल रोड एवं मदर डेयरी रोड के मध्य स्थित सडक़ों का विस्तार किया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुरक्षित प्रवेश एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में स्थानीय निवासियों, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-17 के विकास एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से परिलक्षित होता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिलान्यास नहीं बल्कि कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सडक़ चौड़ीकरण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सडक़ें केवल मार्ग नहीं होतीं, बल्कि विकास की रफ्तार होती हैं। बेहतर और विस्तृत सडक़ों से नागरिकों का समय बचता है, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है तथा पूरे क्षेत्र की पहचान सुदृढ़ होती है। उन्होंने जनसेवा को सरकार की कार्यशैली का आधार बताते हुए कहा कि शासन का प्रत्येक निर्णय नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में समर्पित है। उन्होंने उत्कृष्ट फरीदाबाद के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि शहर को बेहतर आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षित कॉलोनियों एवं सुव्यवस्थित शहरी ढांचे के साथ विकसित करना ही सरकार का लक्ष्य है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नागरिकों से विकास कार्यों में निरंतर सहयोग, सुझाव एवं सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार और जनता के सामूहिक प्रयास से ही स्थायी एवं सशक्त विकास संभव है।
सेक्टर-17 में संपन्न यह विकासात्मक पहल क्षेत्र की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं आधुनिक शहरी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जनहित में विकास का यह अभियान निरंतर गति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो परिचय--35,36,37,38--।
000
Friday, February 13, 2026
ओल्ड फरीदाबाद में ‘नाइट स्वीपिंग’ कार्य का शुभारंभ
बूढ़ेना गांव में एकता, विश्वास और विकास के नए अध्याय की शुरुआत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
आज ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं पार्किंग क्षेत्रों में नाइट स्वीपिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। यह पहल क्षेत्र में स्वच्छता, सुव्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से आरंभ की गई है लगभग ₹ 1,06,31,855 की लागत से संचालित इस परियोजना के अंतर्गत 1,63,750 वर्गमीटर क्षेत्रफल को कवर किया जाएगा इसके लिए 41 सफाई कर्मी 4 ट्रैक्टर ट्रॉली, 33 रिक्शा और 2 सुपरवाइज़र तैनात किए गए हैं।
इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी व्यवस्था का लाभ मिलेगा यह कदम नागरिक जीवन को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय विकास को सशक्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
इसके पश्चात, वार्ड 35, गांव बूढ़ेना में सामुदायिक भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। यह भवन सामाजिक सांस्कृतिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक मंच प्रदान करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशियों का केंद्र बनेगा।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह केवल एक इमारत का निर्माण नहीं है बल्कि यह गांव की एकता, विश्वास और विकास के नए अध्याय का प्रतीक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी के सहयोग, आशीर्वाद और सामूहिक संकल्प का परिणाम है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, गांव बूढ़ेना में इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी को दिल से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज का दिन केवल बारात घर के निर्माण का नहीं है बल्कि यह गांव की पहचान और भविष्य की दिशा का प्रतीक है। यह सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशियों का केंद्र और सामाजिक सहभागिता का मंच बनेगा मेरे बूढ़ेना परिवार के लोगों से मेरा रिश्ता केवल राजनीति का नहीं बल्कि विश्वास और अपनापन का है। आपकी सहयोग और समर्थन से यह परियोजना संभव हुई है। यहां होने वाले कार्यक्रम पूरे गांव के सामुदायिक जीवन को सशक्त बनाएंगे और स्थानीय विकास को मजबूती देंगे।
हमारी सोच केवल अल्पकालिक नहीं, बल्कि भविष्य पर आधारित पर आधारित है उत्कृष्ट फरीदाबाद का सपना तभी पूरा होगा जब बूढ़ेना जैसे गांव मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगे। हमारा लक्ष्य केवल विकास नहीं बल्कि उत्कृष्ट और समग्र विकास है। आइए, मिलकर संकल्प लें कि बूढ़ेना को विकास समृद्धि और एकता का मॉडल बनाएंगे, जिस पर पूरे फरीदाबाद को गर्व हो सामुदायिक भवन और नाइट स्वीपिंग कार्य के माध्यम से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा ये दोनों परियोजनाएं जनहित और क्षेत्रीय विकास की दिशा में निर्णायक कदम हैं, जो फरीदाबाद के समग्र विकास और नागरिक जीवन की गुणवत्ता को सशक्त करेंगी।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री श्री राजेश नागर जी , फरीदाबाद महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी, पार्षद कुलदीप शाहनी पार्षद सचिन शर्मा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Thursday, February 12, 2026
Saturday, February 7, 2026
सूरजकुंड मेले में झूला दुर्घटना:ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर जगदीश की मृत्यु
डीजीपी ने इंस्पेक्टर जगदीश की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया,कहा- उनका निधन पुलिस विभाग की अपूरणीय क्षति
- इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रूपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ- डीजीपी
चंडीगढ़,07 फरवरी।
नितिन बंसल संपादक।
फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे सूरजकुंड मेला में शनिवार सायं लगभग 6:00 बजे एक झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ किया। लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डीजीपी अजय सिंघल ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत इंस्पेक्टर जगदीश की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है| श्री सिंघल ने कहा कि इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रूपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे और कहा कि हरियाणा पुलिस की तरफ से परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी|
*कर्तव्यनिष्ठा और साहस का प्रतीक बने निरीक्षक जगदीश को डीजीपी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान निरीक्षक जगदीश ने असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने कर्तव्यों से पीछे हटने के बजाय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी तत्परता और बहादुरी के कारण कई लोगों की जान बचाई जा सकी, जो पुलिस सेवा की सर्वोच्च परंपराओं का जीवंत उदाहरण है।
डीजीपी ने कहा कि निरीक्षक जगदीश का योगदान और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विभाग परिवार के साथ इस कठिन समय में पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।
*मथुरा के रहने वाले थे स्वर्गीय जगदीश*
दिवंगत निरीक्षक जगदीश जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। उनका जन्म 05 मार्च 1968 को हुआ था। वे 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी हेतु नियुक्त किए गए थे। अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के लिए वे विभाग में जाने जाते थे।
*ये हुए दुर्घटनाग्रस्त, सभी उपचाराधीन*
दुर्घटना में नीलय (सहायक उपनिरीक्षक), पत्नी विजयपाल निवासी बादशाहपुर; सुनील पुत्र रविन्द्र निवासी आरोहा, जिला महेंद्रगढ़; हर्ष प्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी एफ-176, पॉकेट-1, ग्रेटर नोएडा; प्रशांत पुत्र शंकर लाल निवासी दूबेपुर, जिला धौलपुर (राजस्थान); अनिशा पुत्री जितेन्द्र निवासी मकान नं. 20, पार्ट-2, फरीदाबाद; शिवानी पुत्री रमेश निवासी विरोना टावर, सेक्टर-78 नोएडा; तथा परविंदर (अन्य विवरण प्रतीक्षित) घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है।
******
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा
चंडीगढ़, 7 फरवरी।
.पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल ने सूरजकुंड मेला दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए आज अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की।
डीजीपी ने प्रत्येक घायल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार एवं पुलिस विभाग उनके समुचित उपचार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि दुर्घटना अत्यंत दुखद है और प्रशासन घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि उपचार प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनी रहे।
Wednesday, February 4, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 Reforms over Rhetoric का जीवंत उदाहरण विपुल गोयल
फरीदाबाद, नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल ने आज सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्रीय बजट में किए गए सुधारों तथा हरियाणा एवं विशेष रूप से फरीदाबाद को मिलने वाले बजटीय लाभों पर केंद्रित रही।
विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 केवल भाषणों और नारों पर आधारित नहीं है बल्कि काम करके दिखाने की सोच का स्पष्ट उदाहरण है इस बजट की मूल भावना Reforms over Rhetoric है, यानी बयानबाज़ी नहीं बल्कि ठोस और ज़मीन पर दिखने वाले सुधार। सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब तक नीतियों का असर आम नागरिक के जीवन में नज़र न आए, तब तक सुधार अधूरे रहते हैं इसी सोच के साथ यह बजट भारत को तेज़, टिकाऊ और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि बजट में विकास और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन साफ़ दिखाई देता है वर्ष 2026-27 में फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के लगभग 4.3 से 4.4 प्रतिशत के दायरे में रखा गया है जो जिम्मेदार आर्थिक प्रबंधन को दर्शाता है ₹12.2 लाख करोड़ का सार्वजनिक पूंजीगत व्यय इस बात का प्रमाण है कि यह बजट केवल खर्च का नहीं बल्कि भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है।
विपुल गोयल ने कहा कि सरकार भारत को केवल उपभोक्ता बाज़ार नहीं बल्कि वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग पावर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल से जुड़े निवेश भारत की रणनीतिक आत्मनिर्भरता को मज़बूत करेंगे और आयात निर्भरता को कम करेंगे उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए यह बजट केवल सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवस्था सुधार का माध्यम है। SME Growth Fund और अतिरिक्त वित्तीय सहायता से छोटे कारोबारी आगे बढ़ेंगे जबकि अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाकर छोटे शहरों और कस्बों में व्यापार करना आसान होगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, नए नेशनल वाटरवेज़, कोस्टल कार्गो प्रमोशन और इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी जैसे प्रावधान लॉजिस्टिक्स लागत घटाने, निजी निवेश को सुरक्षित करने और बड़े प्रोजेक्ट्स को तेज़ी से ज़मीन पर उतारने में सहायक होंगे इससे रोज़गार सृजन और व्यापारिक गतिविधियों को सीधा लाभ मिलेगा।
शहरी विकास और कनेक्टिविटी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब शहर केवल रहने की जगह नहीं रहेंगे बल्कि आर्थिक विकास के केंद्र बनेंगे। हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से व्यापार, पर्यटन और सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। शिक्षा को रोज़गार और उद्यमिता से जोड़ने की सोच यह सुनिश्चित करेगी कि युवा केवल डिग्री धारक नहीं बल्कि कुशल पेशेवर और उद्यमी बनें।
कृषि और ग्रामीण भारत के संदर्भ में विपुल गोयल ने कहा कि बजट में आधुनिक तकनीक AI आधारित सलाह, जल संसाधनों के विकास, पशुपालन, डेयरी और बाज़ार से जुड़ाव पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों, SHE-Marts और उद्यमिता आधारित योजनाएं उन्हें आर्थिक निर्णय लेने वाली शक्ति बनाएंगी यह बजट सामाजिक समावेशन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और ट्रॉमा केयर के विस्तार से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। डिजिटल अर्थव्यवस्था, IT सेवाओं और डेटा सेंटर से जुड़े प्रावधान भारत को वैश्विक डिजिटल हब बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।
हरियाणा के संदर्भ में विपुल गोयल ने कहा कि यह बजट राज्य के लिए रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को नए निवेश का लाभ मिलेगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी से NCR से जुड़ाव मज़बूत होगा, जिससे उद्योग, व्यापार, रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। कृषि, खेल, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में भी हरियाणा के युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 नारे नहीं, बल्कि नतीजे देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह बजट हरियाणा जैसे औद्योगिक, कृषि और युवा राज्य के लिए रोज़गार, निवेश और समृद्धि के नए द्वार खोलता है और विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगा।
फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन व हरियाणा पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की देख-रेख में हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सूरजकुंड में लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किया जा रहा 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला हरियाणा प्रदेश ही नहीं अपितु देश के अन्य राज्यों के हस्तशिल्पियों को भी अपनी हस्तकला का प्रदर्शन करने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में आए ऐसे ही एक हस्तशिल्पी हैं तिरुपति बालाजी से आए श्री फूला चंदू। श्री चंदू सूरजकुंड मेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोक व आत्मनिर्भर भारत विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फूला चंदू को को लकड़ी पर नक्काशी करने में महारथ हासिल है, जिसके माध्यम से वे लकड़ी पर गजब की नक्काशी करते हैं और लकड़ी को भगवान की मूर्तियों का रूप देते हैं। फूला चंदू द्वारा लगाई गई स्टॉल दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ-साथ लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है।
Monday, February 2, 2026
*रंगोली में छात्रा नेहा सैनी और फेस पेंटिंग में शिबू ने मारी बाजी*
*- सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प उत्सव में स्कूली विद्यार्थी भी दिखा रहे अपनी प्रतिभा का जलवा*
*- शिल्प उत्सव में प्रतिदिन आयोजित की जा रही रंगोली, फेस पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं*
*फरीदाबाद, 2 फरवरी। नितिन बंसल संपादक।
सूरजकुंड की वादियों में आयोजित किए जा रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प उत्सव 2026 में एक ओर जहां कलाकार अपनी कला का हुनर दिखा रहे हैं वहीं दूसरी ओर शिल्पकार भी अपने हाथों से बनाए गए विभिन्न उत्पादों से पर्यटकों की प्रशंसा का पात्र बने हुए हैं। इस भव्य उत्सव के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का सशक्त मंच मिला है। इसी के चलते हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा शिक्षा विभाग की संयुक्त भागीदारी के साथ हर रोज अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर शिल्प उत्सव की गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प उत्सव के दौरान रविवार को मेला परिसर में स्थित नाट्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सीनियर और जूनियर वर्ग की रंगोली और फेस पेंटिंग स्पर्धा आयोजित की गई। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
*प्रतियोगिताओ में इन स्कूलों के विजेता रहे विद्यार्थी*
*रंगोली प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग)*
रविवार को आयोजित सीनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुरारी लाल स्कूल की मुस्कान को मिला, जबकि तृतीय स्थान अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल की हर्षिता ने हासिल किया।
*रंगोली प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग)*
वहीं जूनियर वर्ग में फैनटेक्स कॉन्वेंट स्कूल की पूजा ने प्रथम पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान सेंट जॉन स्कूल की शेर्या को तथा तृतीय स्थान मॉडर्न एम.जी. पब्लिक स्कूल की अंजू को प्रदान किया गया।
*फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग)*
इस अवसर पर आयोजित सीनियर फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में रावल बाल शिक्षा केंद्र के छात्र शिबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल की भारती को मिला, जबकि तृतीय स्थान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के फरहान ने प्राप्त किया।
*फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग)*
वहीं जूनियर वर्ग में मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल की साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान श्रद्धा मंदिर स्कूल की खनक को तथा तृतीय स्थान शिरडी साईं बाबा स्कूल की गुंजा को मिला। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
सोमवार को आयोजित पेंटिंग एवं क्ले प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में महादेव देसाई पब्लिक स्कूल के रेहान सैफी ने प्रथम, श्रद्धा मंदिर स्कूल की कनिष्का ने द्वितीय तथा मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिशुपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में सेंट जॉन स्कूल के अर्जुन प्रजापति प्रथम, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की जसलीन कौर द्वितीय और श्रद्धा मंदिर स्कूल के मानव तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार क्ले प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आकांक्षा ने प्रथम, नासिर ने द्वितीय और शिवांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्ले प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में सेंट जॉन स्कूल की कृतिका मित्तल ने प्रथम, अनिरुद्ध ने द्वितीय तथा मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कनिक्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प उत्सव गत वर्ष 1987 से देश-विदेश की संस्कृति, सभ्यता और कला को प्रदर्शित करने का मंच रहा है। यहां देश के लगभग सभी राज्यों के साथ-साथ कई देशों के प्रतिभागी अपनी कला व समृद्ध विरासत का परिचय देते हैं।
000
Sunday, February 1, 2026
वर्ष 2026 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशभर के मेहनतकश मजदूर किसान व कर्मचारियों तथा मध्यमवर्ग को घातक निराशा हुई है
जबकि देश की उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान इस वर्ग का सर्वाधिक रहता है फिर इनको हर बार उपेक्षित किया जा रहा है पूंजीवाद को पूरी तरह पोषित करने से देश पर विदेशी मुद्रा कर्ज का बोझ प्रति वर्ष बढ़ रहा है जो आने वाली युवा पीढ़ी को गुलाम और कंगाल बना कर रख देगा, सरकार देश के नागरिकों प्रति कोई संवेदना नहीं रखतीं इस लिए अधिकतर फैसले तानाशाही रवैया अपना कर लिए जा रहे हैं कोई परस्पर संवाद या सुझाव की आवश्यकता ही नहीं समझते हैं और अंध भक्तों के सहारे ही चल रहे हैं जो देश के भविष्य के लिए बहुत बेहद ख़तरनाक बीजारोपण कर रहे हैं वर्ग संघर्षों से अब बचना मुश्किल लग रहा है भारत की शक्ति हमारे सामाजिक ढांचे में ही रहीं हैं तरह तरह से षड्यंत्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं है नशा उपलब्ध है उन्माद पैदा कर नफरतों का मीठा जहर पीलाकर प्रेम सद्भाव सहयोग की भावनाएं लुप्त होती जा रही है आजके प्रोढ सत्ताधारियों को तो मजे लेकर जल्द ही ऊपर चलें जाना उनके आगे पीछे भी कोई है भी नहीं उनका क्या बिगाड़े कोई आम लोगों को पछतावा और रोना पड़ेगा युवा पीढ़ी भी खून आंसू बहा कर भुखमरी की शिकार बन रही है बुढ़ापे में लोगों की आत्मा रो रही है उनकी पेंशन योजना छीनीं जा रही है इन राजनीतिक गुंडों से कोई पूछने वाला है कि बुजुर्ग लोगो को पेंशन स्कीम योजना लाकर सम्मानित किया अब वापस छीनकर अपमानीत कर रहे हों इसी तरह सेवा निवृत्त पेंशन स्कीम योजना को मज़ाक बना दिया सभी नेताओं ने मंत्रीयो ने अपनी पेंशन और अन्य भत्ते साधन सुविधा तो बढ़ा ली है और नागरिको के सभी अधिकारी छीन रहे हैं अपने कितनी पीढ़ियों को पाप भुगतान करने के लिए लूट-खसोट में लगे हो इनकी आत्मा मर चुकी है विवेक को इनके स्वार्थ ने खा लिया है 2029 के चुनावों की तैयारी कर लो इस जाती धर्म क्षेत्र सम्प्रदाय लोभ लालच छोड़ सभी को बदलना है धुल चटानी है जय जवान जय किसान जय मजदूर ये तीनों घटक ही मिल कर देश और समाज को बजाने की जिम्मेदारी लेनी होगी अपनी वोट की चोट देकर लूटरो को भगाना होगा और जो जातीगत आधार छेत्रीय पार्टी मोलभाव कर के नागरिकों वोटरो के विरूद्ध जाती रही है उनका भी सफाया कर ना है देश में दो ही विकल्प होना चाहिए पक्ष और विपक्ष तो भारत पुनः भारतवर्ष स्थापित किया जा सकता है वरना ये काले अंग्रेज हमारे बच्चों को गुलाम बना सकते हैं आप देख रहे हो राजनेता, मिडिया , न्याय पालिका, कार्य पालिका, लोकतंत्र के चारों स्तम्भ आपस साठ गांठ करके देश को लूटने में लगे हुए हैं अगर सबसे पहले पीलर स्तम्भ सरकार शासकों को बदलना आवश्यक है फिर सभी को जनता सब को सही रास्ते पर ले आयेगी जय हिंद एस डी त्यागी हिंद मजदूर सभा
*39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीयआत्मनिर्भर शिल्प मेला- 2026*
*‘तू राजा की राजकुमारी, पाणी आली पाणी प्यादे गीत से पद्मश्री महावीर गुड्डू ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां*
*- मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक महावीर गुड्डू ने हरियाणवी गीतों से सुनाई हरियाणवी संस्कृति की झलक*
*- 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में हरियाणवी गायक के गीतों पर झूमे पर्यटक*
*सूरजकुंड (फरीदाबाद), 2 फरवरी।*
‘तू राजा की राजकुमारी, मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं, भांग रगड़ कै पीया करूँ’ कुंडी सौटे आला सूं,पाणी आली पाणी प्यादे गीतों की सुरीली सांझ में देर शाम सूरजकुंड शिल्प मेला परिसर गूंजायमान हो गया। 39 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेला की चौपाल पर जब पद्मश्री अवार्डी विख्यात आर्टिस्ट महावीर गुड्ड ने अपनी प्रस्तुति दी तो पूरा मेला परिसर हरियाणवी सांस्कृतिक रंग से सराबोर हो गया।
गौरतलब है कि शिल्प मेला परिसर में 15 फरवरी तक रोजाना मुख्य चौपाल,छोटी व महा चौपाल आदि सांस्कृतिक मंचों पर देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां देते हुए मेले को शोभायमान किया जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम व कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की तरफ से प्रतिदिन शाम के समय सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है। हर संध्या पर देश के जाने-माने कलाकार अपनी गायकी के जादू से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू और उनकी टीम ने बड़ी चौपाल पर हरियाणवी संस्कृति पर आधारित गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया।
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में जब लोक कलाकार महावीर गुड्डू ने तू राजा की राजकुमारी, मैं सिर्फ लंगोटेआला सूं' गीत गाकर वहां उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। इसके अलावा उन्होंने पाणी आली पाणी प्यादे,तूं क्यूं अन्बोल खड़ी होगयीं,सो सो पड़े मुसीबत उम्र जवान मैं, भगत सिंह कदे जी घबरा जा बंद मकान मैं'पड़ी को गीत पर सभी दर्शक महान क्रांतिकारी भगत सिंह को याद कर भावुक हो गए। इसी क्रम में उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व रागनियों से हरियाणवी संस्कृति पर आधारित गायकी का जादू पंडाल में बिखेरा। उन्होंने बिना किसी अंतराल के दो घंटे से भी अधिक समय तक निरंतर प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सहकलाकार अनु द्वारा हरियाणवी गीत राम के थे,राम के हैं और राम के रहेंगे गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी पार्थ गुप्ता, एजीएम राजपाल सहित सम्बन्धित अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
000
गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी है बजट : सुमित गौड़
फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की बजट को गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी करार दिया। यहां जारी प्रेस बयान में सुमित गौड़ ने कहा कि बजट में गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कुछ राहत नहीं है, केवल अमीरों के हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट ने शेयर मार्किट में लोगों के करोड़ों रुपए डूबा दिए। बाजार को उम्मीद थी कि शेयरों के लेन-देन पर लगने वाला एसटीटी टैक्स खत्म होगा या घटेगा, लेकिन वित्तमंत्री ने फ्यूचर्स और ऑप्शन पर टैक्स बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि बजट में में इनकम टैक्स में कोई नई छूट नहीं मिली, सभी स्लैब जस की तस है, कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए, जिससे होटलों, ढाबों व अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक पार्ट्स के लिए बजट बढ़ाकर 40 हजार करोड़ कर दिया, लेकिन गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई से कोई राहत नही दी गई। श्री गौड़ ने कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा के लिए कुछ भी नहीं है, जबकि पूर्व में कांग्रेस सरकारों में हरियाणा के हितों का पूरा ध्यान रखा जाता था, पिछले 12 सालों की तरह इस बार फिर केंद्रीय बजट में हरियाणा खाली हाथ है, जबकि हरियाणा से देश में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन और टोल टैक्स वसूली होती है, लेकिन बजट में हिस्सेदारी जीरो रहती है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured post
तीनों निर्दलीय पार्षदों का बीजेपी में आना बीजेपी की बड़ी ताकत
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...
Popular Posts
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य समापन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रो...