लोगों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निपटारा :एसडीएम
14 फरवरी को बल्लबगढ़ में खुले दरबार का आयोजन
बल्लबगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आगामी 14 फरवरी को बल्लभगढ़ में नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के लोगों की जन समस्याओं को सुनेंगे। एसडीएम त्रिलोक चंद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक अनाज मंडी के साथ किसान भवन में खुला दरबार लगाया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। खुले दरबार लगाने का मकसद आम आदमी की समस्याओं पर सुनवाई करना है और उहें सरकार की जन हितकारी नीतियों के बारे में जानकारी और उनका लाभ दिलाना है। एसडीएम ने आज किसान भवन का दौरा कर निरीक्षा किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उहोंने बताया कि इस प्रकार बारी बारी से सभी वार्डों के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment