Sunday, May 31, 2026

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष राकेश सुखवारिया एवं महासचिव एस.पी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि आम जनता तक योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सके।
क्लब की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से एक अनुशासन समिति का गठन किया गया। समिति में शमीम अहमद, अनुराग गर्ग, वेद वशिष्ठ एवं रविंद्र तिवारी को सदस्य बनाया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो सदस्य लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेगा, उसके विरुद्ध क्लब की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जा सकेगी। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक के दौरान क्लब की ओर से सदस्यों के लिए मुंबई अथवा गोवा भ्रमण (टूर) आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जिन सदस्यों को अब तक एलईडी उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें अगस्त माह में एलईडी प्रदान करने का निर्णय लिया गया। एलईडी वितरण एवं टूर कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
क्लब पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि भविष्य में बैठक संबंधी सूचना या संदेश प्राप्त होने पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सरकार द्वारा चलाई जा रही ₹10 में पेट पर भजन कैंटीन पर भोजन ग्रहण किया।

Wednesday, May 13, 2026

सडक़ों पर बिना नंबर प्लेट लगाकर बाइकों पर घूम रहे युवा

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। शहर में नाबालिग बच्चे और मनचले युवा बाइकों पर बिगर नंबर प्लेट और फैंसी लाइट लगाकर सडक़ों पर घूम रहे हैं, जो न केवल यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे है बल्कि अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे है। पुलिस प्रशासन इन पर कोई भी कार्रवाई करने में नाकामयाब साबित हो रहा है इनका कोई भी चालान नहीं होता है नंबर प्लेट ना होने की वजह से इनको पुलिस प्रशासन और पुलिस के ट्रैफिक कर्मी पकडऩे में भी फेल साबित हो रहे हैं। पुलिस द्वारा एनफील्ड बाइक में पटाखा वाले साइलेंसर पर लगभग 50 हजार का जुर्माना है, इसके बावजूद भी शहर में ऐसी इन्फेंट बाइक धड़ल्ले से घूम रही है। साथ ही बाइको में फैंसी लाइट और हैवी फार्म लगाकर यह मनचले बच्चे सडक़ों पर घूम रहे हैं। पटाखा बुलेटों की आवाज इतनी भयंकर होती है कि बुजुर्ग और बच्चे तो डर तक जाते है। केवल बल्लभगढृ़ ही नहीं बल्कि फरीदाबाद की कालोनी, सेक्टरों में पटाखा बुलेट चालक तेज गति से इन बाइकों को चलाते हुए दिख जाते है। पुलिस प्रशासन को ऐसी बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाना चाहिए और निरंतर गश्त भी करनी चाहिए। इन बाइकों पर सवार बच्चों पर ना तो कोई भी लाइसेंस होता है और ना ही इनकी कोई भी ट्रेनिंग होती है यह अंधाधुन स्पीड में पर चलते हैं और अपने साथ-साथ कई लोगों को दुर्घटनाग्रस्त कर देते हैं। पुलिस प्रशासन फरीदाबाद कमिश्नर द्वारा कई बार इन पर रोक लगाने के लिए सख्ती की है लेकिन सख्ती के बावजूद भी इन पर लगाम नहीं लगी है। यह गलियों में मोहल्ले में तेज स्पीड से बाइक के दौड़ते हैं और दुर्घटना का कारण बनते हैं। समाजसेवी और कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार में मनचलों का बोलबाला है और युवा नशे की लत में पड़े हुए हैं युवा जेनरेशन नशे की आधी बन चुकी है। सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करें तो इस पर लगा लगाम लगाई जा सकती है लेकिन भाजपा सरकार नशे को बंद करने में नाकाम साबित हो रही है। 
फोटो 13बंसल-1
कैप्शन : बल्लभगढ़ में बिना नंबर प्लेट लगाकर बाइक पर घुमता युवा। छाया : नितिन बंसल

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts