Sunday, April 12, 2026

वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन

दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर मनोरंजन स्थल उपलब्ध होगा।

उद्घाटन समारोह रघुवीर कॉलोनी स्थित राधा रमन पार्क में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राव रामकुमार जी, पूर्व पार्षद कमल यादव जी, पार्षद दीपक यादव जी (वार्ड नं. 42), पार्षद रश्मि यादव जी (वार्ड नं. 43), पार्षद पवन यादव जी (वार्ड नं. 50), टिप्पर चंद शर्मा जी, लखन बेनीवाल जी, विपिन गोयल जी, राम बाबू जी, अभय जैन जी, हेमंत डकौरिया जी, वीर सिंह हुड्डा जी, विष्णु दत्त शर्मा जी, देवेन्द्र सिंह जी, कल्याण भाटी जी, दयाचंद शर्मा जी, उधम शर्मा जी, राम केवल जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। पार्क बनने से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को घूमने-फिरने, व्यायाम करने तथा स्वच्छ वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने पार्क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

डीसी आयुष सिन्हा ने किया बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण्



बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने शनिवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी का औचक दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों को दी जा रही सुविधाओं, गेट पास की प्रक्रिया, गेहूं के उठान तथा लिफ्टिंग व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। डीसी ने मंडी में पहुंचकर खरीद कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित की जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गेट पास जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले वाहनों का समय पर पंजीकरण किया जाए तथा गेट पास तुरंत जारी किए जाएं, ताकि मंडी में भीड़भाड़ की स्थिति न बने। इसके साथ ही उन्होंने गेहूं की तुलाई, भंडारण और उठान व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसियों को तेजी से लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि मंडी में खरीदा गया गेहूं समय पर उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे स्थान की उपलब्धता बनी रहे और किसानों को अपनी फसल उतारने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवहन व्यवस्था को मजबूत रखा जाए और उठान कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गौरतबल है कि जिले की बल्लभगढ़ अनाज मंडी में एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद अब रफ्तार पकडऩे लगी है। अब तक मंडी में करीब 95 हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की जा चुकी है, जिसमें से लगभग 86 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुरुआत में गेहूं की उठान प्रक्रिया में कुछ देरी हुई थी। उन्होंने कहा कि गेहूं की चमक और गुणवत्ता के कारण उठान धीमा रहा, लेकिन अब इसमें तेजी लाई जा रही है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। इस अवसर पर बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीएफएससी कविता परिहार, मार्केट कमेटी के अधिकारी, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि, आढ़ती, ट्रांपोर्टर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Thursday, April 9, 2026

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन डे

फरीदाबाद के घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार हवन यज्ञ से की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित शास्त्री जी और गुरुकुल से आई उनकी टीम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे आयोजन का संचालन किया।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में 16 हवनकुंड स्थापित किए गए, जहां बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ ने मिलकर पूरे विधि-विधान से हवन किया। सुमित शास्त्री जी ने हवन के महत्व और उसकी विशेषताओं के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि हवन न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि यह हमारे मन और विचारों को भी सकारात्मक बनाता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और उनके जीवन में उनकी अहम भूमिका के बारे में भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे स्टाफ और टीम की सराहना की।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रेखा मालिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उन्हें बेहतर शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अनेक अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से उत्साह, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ था। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को भी मजबूत किया। स्कूल का यह इनॉगरेशन डे सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Thursday, April 2, 2026

विकसित फरीदाबाद के संकल्प को नई मजबूती लगभग 1 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास: विपुल गोयल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद को मिला ऐतिहासिक बजट, मंत्री विपुल गोयल का “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में अधिकतम जनभागीदारी का आह्वान

नितिन बंसल संपादक की विशेष रिपोर्ट।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के दृष्टिकोण को साकार करते हुए फरीदाबाद में विकास की गति को निरंतर तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 31, मीट मार्केट, नियर फरीद पार्क, ओल्ड फरीदाबाद में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास हरियाणा सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया।
यह शिलान्यास कार्यक्रम न केवल विकास कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि “विकसित फरीदाबाद” के व्यापक विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम भी है। प्रस्तावित विकास कार्यों में क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मिलेगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है और फरीदाबाद को एक आधुनिक, सशक्त एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विपुल गोयल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और फरीदाबाद के प्रति विशेष लगाव के कारण इस वर्ष के बजट में शहर को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगातें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि फरीदाबाद के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है।
उन्होंने आगे कहा कि “विकास का वास्तविक अर्थ केवल निर्माण कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि उस विकास का असर आम जनमानस के जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। जब किसी क्षेत्र की सड़कें बेहतर होती हैं, जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होती है, स्वच्छता में सुधार होता है और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सहजता से उपलब्ध होती हैं, तभी विकास सार्थक कहलाता है।”

विपुल गोयल ने जोर देते हुए कहा कि “आज फरीदाबाद परिवर्तन के उस दौर से गुजर रहा है, जहां विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही हैं। शहर की तस्वीर बदल रही है और इसके साथ ही यहां के नागरिकों की जीवन परिस्थितियां भी तेजी से सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हो रही हैं। यही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यशैली का प्रमाण है।”
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फरीदाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ, सुगम एवं अवसरों से परिपूर्ण शहर के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां हर वर्ग के नागरिक को विकास का समान लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी फरीदाबाद वासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि आगामी 4 अप्रैल 2026 को सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन करें तथा फरीदाबाद को दिए गए उनके विशेष स्नेह, मार्गदर्शन और ऐतिहासिक विकास सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त करें।
उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि फरीदाबाद की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता और विश्वास का प्रतीक होगी। यह जनसमर्थन आने वाले समय में विकास की गति को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि फरीदाबाद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “विकसित फरीदाबाद” का सपना अब वास्तविकता में बदलता दिखाई दे रहा है।
अंत में विपुल गोयल ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, और इसी उद्देश्य के साथ फरीदाबाद को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से शैफाली सिंगला (पार्षद, वार्ड-31), पार्षद सचिन शर्मा, करण सिंगला, पवन डावर, परवेश मेहता, धर्म बरेजा, यशपाल बब्बर, राजू मिगलानी, कपिल पराशर, बोनी झांभ, ओम प्रकाश नारंग, ओम प्रकाश ढींगरा, पप्पू नागपाल, राज मिगलानी, पप्पू वर्मा, रिंकू गर्ग, पृथ्वी गांधी, बोधराज मक्कड़, मनीष थरेजा, नवीन टुटेजा, पवन खन्ना, आर.एस. गांधी, ललित सेठी, रहीस कुरैशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा और फरीदाबाद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

Monday, March 30, 2026

स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं

आधुनिक संसाधनों मजबूत निगरानी और जनभागीदारी के माध्यम से फरीदाबाद को स्वच्छ सुंदर और हरित शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज नगर निगम फरीदाबाद (MCF) की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सफाई निरीक्षकों (दरोगाओं) को 31 नई स्कूटियों का वितरण किया। सेक्टर 16 स्थित सागर सिनेमा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और कार्यक्रम को व्यापक सराहना मिली।
इस अवसर पर विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केवल स्कूटियों के वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक स्वच्छ सुंदर और विकसित फरीदाबाद के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने पूरे देश में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है और आज स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है।

विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है जो स्थायी हो प्रभावी हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में पिछले वर्षों में स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिनका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि बढ़वारी क्षेत्र में स्थापित कचरा प्रबंधन और प्रोसेसिंग प्लांट शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बनकर उभर रहा है जहां कचरे का वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को मजबूत किया गया है जिससे घर घर से नियमित रूप से कचरा एकत्रित किया जा रहा है और सड़कों व गलियों में कचरा फैलने की समस्या में कमी आई है।

विपुल गोयल ने कहा कि सफाई व्यवस्था की निगरानी को भी सशक्त किया गया है। डिजिटल मॉनिटरिंग नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय करने की प्रणाली से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर क्षेत्र में सफाई कार्य समय पर और प्रभावी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि आज वितरित की गई 31 स्कूटियां इस व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाएंगी और सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्रों में तेजी से पहुंचकर निरीक्षण और समस्याओं के समाधान को और बेहतर बना सकेंगे।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि फरीदाबाद में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। सड़कों के किनारे पार्कों में और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं जो आने वाले समय में शहर को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विपुल गोयल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने लोगों से कचरा इधर उधर न फेंकने निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकती है जबकि एक छोटा सा सकारात्मक प्रयास पूरे शहर की तस्वीर बदल सकता है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को केवल एक औद्योगिक शहर के रूप में नहीं बल्कि एक आदर्श स्वच्छ सुंदर और हरित शहर के रूप में विकसित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। नई सड़कों का निर्माण सीवर और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना गलियों का विकास और सफाई व्यवस्था में आधुनिक तकनीकों का उपयोग जैसे अनेक कार्य इस दिशा में तेजी से किए जा रहे हैं।

विपुल गोयल ने नगर निगम फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों निरीक्षकों और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के समर्पण और मेहनत के कारण ही यह संभव हो पाया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। उन्होंने उन्हें स्वच्छता के सच्चे सैनिक बताते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे न गंदगी करेंगे न करने देंगे का संकल्प लें और जनभागीदारी के माध्यम से फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ सुंदर और हरित शहरों में शामिल करने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और प्रशासन की प्रतिबद्धता से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

इस दौरान मेयर प्रवीण बत्रा जोशी जी, नगर निगम फरीदाबाद (MCF) के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा जी, संयुक्त आयुक्त राजेश प्रजापति जी, नीरा तोमर जी, पार्षद कुलदीप साहनी जी, पार्षद सचिन शर्मा जी, पार्षद जशवंत पवार जी, पार्षद रिंकू शिलानी जी, पार्षद अजीत नंबरदार जी, पार्षद नरेश नंबरदार जी, पार्षद प्रियांका बिष्ट बुधानी जी तथा पार्षद मुकेश अग्रवाल जी, भाजपा नेता प्रवेश मेहता मौजूद रहे। साथ ही अन्य गणमान्य जन एवं नगर निगम फरीदाबाद से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Saturday, March 28, 2026

फरीदाबाद बना अवसरों की धरती: मेगा जॉब फेयर में 5 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी 1500 को मिला रोजगार

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, विकास के साथ रोजगार, पारदर्शिता और विश्वास से बदल रही तस्वीर
फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक 
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मेगा जॉब फेयर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज फरीदाबाद अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रभावी मंच तैयार किए जा रहे हैं। इस भव्य जॉब फेयर में लगभग 125 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 5 हजार से अधिक युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और करीब 1500 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ, जो इस आयोजन की सफलता और प्रभाव को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक बड़े संकल्प का परिणाम है, जिसमें सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि यह मंच इस बात का प्रमाण है कि सरकार केवल विकास की बात नहीं करती, बल्कि विकास के साथ साथ रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित करती है। हमारी सोच साफ है, विकास भी होगा और रोजगार भी, हर युवा को अवसर मिलेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा, उन्होंने कहा।
विपुल गोयल ने कहा कि यह मेगा जॉब फेयर युवाओं के लिए अवसरों का महासंगम है, जहां केवल कंपनियां नहीं बल्कि संभावनाएं भी आई हैं। यहां सिफारिश नहीं बल्कि योग्यता और मेहनत के आधार पर चयन हो रहा है, जो एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं और उद्योगों के बीच की दूरी को समाप्त किया जा रहा है। आज हम ऐसा मंच बना रहे हैं, जहां प्रतिभा और अवसर एक साथ मिलेंगे और मेहनत को उसका सही मुकाम मिलेगा, उन्होंने कहा।
उन्होंने पूर्व की व्यवस्थाओं पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि एक समय हरियाणा में नौकरियों के लिए पर्ची और खर्ची का बोलबाला था, लेकिन आज पारदर्शिता के साथ योग्य युवाओं को उनका अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। हरियाणा में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है, उद्योग बढ़ रहे हैं और युवाओं के लिए नए अवसर लगातार पैदा हो रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि Skill India, Startup India और Digital India जैसे अभियानों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई प्रेरणा दी है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विश्वास, पारदर्शिता और विकास का वातावरण बना है, जिससे फरीदाबाद जैसे शहर अवसरों के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।
विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा करने में विश्वास रखती है। हम हर युवा के सपनों को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं और हर अवसर को एक कर्तव्य के रूप में लेते हैं, उन्होंने कहा।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस अवसर को पहचानें और अपने भविष्य को नई दिशा दें। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है, उन्होंने कहा उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बदलाव का हिस्सा बनें और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम, राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूरण, प्रदेश महामंत्री BJYM जितेंद्र चौधरी, डिस्ट्रिक्ट लेबर कमिश्नर भगत प्रताप सिंह, HSIIDC के स्टेट अधिकारी, फरीदाबाद आईटीआई के प्रिंसिपल भगत सिंह और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य जन और युवा साथी मौजूद रहे।

Friday, March 27, 2026

मंत्री विपुल गोयल बोले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 28 मार्च को मेगा जॉब फेयर बड़ा अवसर





कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का संकल्प ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण को मिलेगी नई दिशा
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज मीडिया के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि सरकार एक ओर जहां युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर हरियाणा को हराभरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि शनिवार 28 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से एक भव्य मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के शकुंतलम हॉल में संपन्न होगा।

विपुल गोयल जी ने कहा कि यह जॉब फेयर केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी जो युवाओं को उनकी योग्यता कौशल और प्रतिभा के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी इस मंच के माध्यम से युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा जिससे रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी
श्री विपुल गोयल ने कहा कि लंबे समय से यह देखा गया है कि योग्य युवाओं को सही मंच नहीं मिल पाता जबकि कंपनियों को भी उपयुक्त प्रतिभा की तलाश रहती है यह मेगा जॉब फेयर इस दूरी को समाप्त करने का कार्य करेगा और एक ही स्थान पर हजारों युवाओं को अवसर उपलब्ध कराएगा
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा में अब रोजगार की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो चुकी है परची और खर्ची जैसी पुरानी व्यवस्थाओं को समाप्त कर योग्यता आधारित प्रणाली स्थापित की गई है अब सरकार इसी पारदर्शी सोच को निजी क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रही है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में निवेश और उद्योगों का विस्तार हो रहा है जिससे रोजगार के नए अवसर लगातार सृजित हो रहे हैं यह जॉब फेयर उसी सकारात्मक वातावरण का परिणाम है
उन्होंने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवा सशक्तिकरण के विजन से प्रेरित है स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को नई दिशा दी है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
इसी अवसर पर विपुल गोयल ने पानीपत में चल रहे ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि पहले चरण में लगभग 50 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं और अब दूसरे चरण में और 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिससे कुल संख्या एक लाख तक पहुंचाई जाएगी
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है जिसमें सरकार प्रशासन सामाजिक संगठन और आम नागरिक सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास और पर्यावरण संरक्षण को समान महत्व दिया जा रहा है हरियाणा सरकार भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए शहरों को स्मार्ट बनाने के साथ साथ ग्रीन और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है

विपुल गोयल ने पानीपत के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल सुनिश्चित करे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके
अंत में उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि इन दोनों महत्वपूर्ण पहलों मेगा जॉब फेयर और ग्रीन पानीपत मिशन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि कोई भी युवा रोजगार के अवसर से वंचित न रहे और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन जन तक पहुंचे
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर युवाओं को सशक्त बनाना और प्रदेश को समृद्ध एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना है

इस दौरान सचिन ठाकुर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अन्य गणमान्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Thursday, March 26, 2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं नए बजट से नई ताकत, विकसित होता फरीदाबाद!


हरियाणा बजट 2026–27 में फरीदाबाद को मिले विकासात्मक प्रावधानों के लिए आभार व्यक्त करने तथा शहर के तेज़ी से आगे बढ़ते विकास के समर्थन में आयोजित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आगामी 4 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे हुडा ग्राउंड, सेक्टर 12, टाउन पार्क (वेस्टर्न गेट) के सामने, सेंट्रल व्यू होटल के पास, फरीदाबाद में आयोजित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फरीदाबाद के विकास और प्रगति के इस अभियान को अपना समर्थन दें तथा इसे सफल बनाएं।
Vipul Goel Vipul Goel 

#Haryana #DhanvyavadRally #Faridabad #Budget 

Nayab Saini Narendra Modi BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Faridabad

Sunday, March 22, 2026

जहाँ नारी सशक्त, वहीं समाज समर्थ गुरुग्राम की ऑल वुमन बाइक रैली में दिखा नारी शक्ति का आत्मविश्वास

फरीदाबाद के साईं विहार एक्सटेंशन में लगभग 95 लाख रुपये की लागत से सड़क, पानी एवं सीवर निर्माण कार्य का उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
 

बल्लभगढ़ नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम की सड़कों पर दिखाई दे रहा जोश और ऊर्जा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि एक नई सोच और नए भारत की तस्वीर है, जहाँ बेटियाँ केवल जिम्मेदारियाँ नहीं निभातीं बल्कि समाज की दिशा भी तय करती हैं।
उन्होंने कहा कि समय के साथ भारत बदल रहा है और इस बदलाव की स्टेयरिंग अब हमारी बेटियों के हाथ में है। आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और साहस से नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि जब नारी आगे बढ़ती है तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है।
मंत्री श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ आज खेल, शिक्षा, प्रशासन और अन्य अनेक क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अवसर और विश्वास मिलने पर बेटियाँ केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शक्ति बनती हैं। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को सीमाओं में बाँधने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें।
उन्होंने यह भी कहा कि आज की बाइक रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश है कि अब बेटियाँ अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी शक्ति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। साथ ही उन्होंने फिट इंडिया के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और आत्मविश्वास ही जीवन की हर दौड़ जीतने की शक्ति देता है।
इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है, ताकि प्रगति के साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस आयोजन के लिए M3M समूह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के साईं विहार एक्सटेंशन, सेक्टर-86 में लगभग 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क, पानी एवं सीवर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को बेहतर जनसुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है और सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित की योजनाओं को गति देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्षद सचिन शर्मा, सोनू शर्मा (वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी), बुध सिंह डोयला जी (प्रधान जी), टेक चंद जी, उमेश कौशिक जी, विनोद प्रधान जी, वीरेंद्र राणा जी, मदन चौधरी जी, रमेश अधांग (अंचेन), वीरेंद्र योगाचार्य जी, कमल सैनी जी, चाचा रणजीत (भुडैना), बाबू राम जी (भुडैना), शिव शंकर भारद्वाज जी, दीपक शाक्य जी, अगल जी नेका, धान जी, आईटी विकास, दत्त जी, अरा जी, विमल जी। सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Saturday, March 21, 2026

मुंबई-गोवा भ्रमण पर जाएगा न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब, बैठक में बनी सहमति


फरीदाबाद। नितिन बंसल।न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के आगामी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए इस वर्ष की यात्रा को लेकर सुझाव दिए।
क्लब की परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार सदस्यों ने कुछ अलग करने की पहल करते हुए मुंबई और गोवा भ्रमण का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने गंभीरता से विचार-विमर्श किया और अंततः बहुमत से इसे स्वीकृति प्रदान की गई।
क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव ने सदस्यों के सुझावों का स्वागत करते हुए मुंबई और गोवा भ्रमण के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से पत्रकार साथियों को आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और मानसिक ताजगी का अवसर मिलता है।
बैठक के दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पत्रकारों को क्लब से जोड़कर इसे और सशक्त बनाया जाएगा।
इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष पूजा भारद्वाज ने भी क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिला पत्रकारों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मंच देने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने प्रस्तावित भ्रमण को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़ बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मिला अवसर।
बल्लभगढ़ नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में आज फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त हुआ। मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों और अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरौंदा, फरीदाबाद के विद्यार्थी एवं अध्यापकगण तथा राष्ट्रीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद की छात्राएं और अध्यापकगण भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विधानसभा के पावन सदन में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हो रही चर्चा, सरकार की नीतियों और निर्णय प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा और समझा। सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखना विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा और शिक्षाप्रद अनुभव रहा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की जड़ों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। जब विद्यार्थी स्वयं विधानसभा की कार्यवाही को देखते हैं और समझते हैं कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों को सदन में उठाते हैं और नीतियों पर चर्चा होती है, तो उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता स्वाभाविक रूप से विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि भारत का उज्ज्वल भविष्य आज के इन विद्यार्थियों के हाथों में है। ऐसे अनुभव न केवल उन्हें लोकतंत्र की शक्ति और गरिमा का अहसास कराते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस अनुभव से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और समाज व राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे।
विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भी इस अवसर के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखने का यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। यह अवसर उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करेगा।

Featured post

वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन

दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समार...

Popular Posts