Tuesday, July 14, 2020

जैन विद्या मंदिर हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और बल्लभगढ़ का नाम रोशन किया

जैन विद्या मंदिर स्कूल की वर्षा कुमारी ने फरीदाबाद का नाम रोशन किया

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। जैन विद्या मंदिर हाई स्कूल का परीक्षा परिााम शत प्रतिशत रहा। वर्षा कुमारी ने 486(त्रक्क्र 10) अंक लेकर विद्यालय में अपना प्रथम स्थान बनाया  वहीं कुल 77 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। 12
विद्यार्थियों अनिशा, रिधि, भूमिका, पवन, दिव्यांशी, कृषा,अर्जुन,आकाश आदि विद्यार्थियो ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवावित किया। 31 विद्यार्थियों ने अपना मैरिट में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम उवल किया और सभी विद्यार्थी 70 प्रतिशत से यादा अंक लेकर उर्तीा हुए। संस्था के प्रधान महेश जैन ,प्रधानाचार्य ाीमती रचना अदलखा व प्रबंधक समिति के अय सदस्यों ने सभी बचों, अभिभावकों को और समस्त स्टाफ को शुभकामनाए दी बचों को आगे बढऩे का
संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य जी ने सभी का धयवाद किया और उहोंने यही कहा कि इसी प्रकार बचे और स्टाफ़ कड़ी मेहनत करके प्रतिवर्ष शानदार प्रदर्शन करते रहे,विद्यालय का नाम रोशन करते रहें और बचों को भविष्य में भी भरपूर सहयोग का विश्वास दिलाया।

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने फिर छुआ 12 वी की परीक्षा में बुलंदियों का आसमान

कुंदन ग्रीन वैली के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ स्कूल के  निदेशक पसंद मुत्रा में। 
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान (LNM)। 
बल्लभगढ़ का कुंदन ग्रीन वैली स्कूल पतिभाओ का केंद्र बनता जा रहा है खेल हो या शिक्षा सब में फरीदाबाद का नाम रोशन किया है लगातार विगत वर्षों की भाँति ही इस बार भी कुदन ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की बारहवीं कक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है घोषित हुए परिणामों ने विद्यार्थियों एव स्कूल स्टाफ का हर्षोल्लास से भर दिया है। साईंस स्ट्रीम के शालू ने 95.75त्न (फीजिक्स- 95, केमिस्ट्री- 95, मैथ्स-95, फीजिकल एजूकेशन्- 98) एवम् कीर्ति ने 95.75त्न (फीजिक्स- 95, केमिस्ट्री- 95, वायलॉजि-95, फीजिकल एजूकेशन्- 98) और कॉमर्स स्ट्रीम के आशीष ने 94.25त्न (अकाउन्टेसी-95, फीजिकल एजूकेश- 95, बिजीनस स्डी- 94, अंग्रेजी-93) एव अंशु ने 94.25त्न (अकाउटेसी-93, फीजिकल एजूकेश- 96, बिजीनस स्डी- 94, ईको-94) प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त कॉमर्स स्ट्रीम में रिया ने 93 त्न, अंजु ने 92.87त्न, और आशीष शर्मा ने 90.25त्न प्रतिशत तथा साईंस में राजेश ने 94.75त्न, रोहित ने 94.75त्न एवम् चंचल ने 91.75त्न ने प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा कला विषय में शिवम् शर्मा ने हिस्ट्री मे 95 ,पौल -साइंस 92 , फिजिकल एजुकेशन -98 , इंलिश मे 92 , एवं हिंदी में 95 तथा जय थरेजा ने हिस्ट्री मे 93 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अतिरिक्त शिव शर्मा एवं जय थरेजा ने क्रमश : सभी विषय मिलाकर 94.4 एवं 90 त्न अंक प्राप्त कर परचम लहराया है। ाोषित हुए बारहवीं की सीबीएसई परीक्षा में स्कूल का परिााम श-प्रतिशत रहा है। परिक्षा परिाामों ने कुदन ग्रीन वैली के विद्यार्थियों ने पूरे बल्लबगढ़ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। वास्तव में ही यह विद्यालय एक कीर्ति स्तभ बनकर उभरा है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ाी भारतभूषा शर्मा जी ने बचों को हार्दिक बधाई दी। उहोंने आगे कहा कि ये प्रयास यही नहीं थमने चाहिए बल्कि भविष्य में भी जारी रहने चाहिए। शर्मा जी ने सीबीएसई कि परिााम अव्वल लाने में सभी छााों की कडी मेहनत एव शिक्षकों के प्रयासों के लिए उहें हार्दिक अभनिदन किया। उहोंने अभिवावकों को भी सराहा कि विद्यालय एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से ही गौरवभर्या स्थिति प्राप्त हुई है। भारत भूषण शर्मा जी ने कहा कि जबसे हमने स्कूल की नींव डाली है तब से हमने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा है। बल्कि हम परीक्षा परिणामों में उत्तरोत्तर प्रगति ही करते रहे हैं।

शहर में टूटी सड़कों की मरम्मत व विकास कार्यों का उद्घाटन मंत्री जी व पार्षद दीपक यादव द्वारा किया गया

बल्लबगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
बल्लबगढ़ व फरीदाबाद का विकास कार्य कोरोनावायरस की चलती जो थम गया था उसमें अब गति आने लगी है फरीदाबाद के मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा विकास कार्यों को दोबारा से चलाने की घोषणा कर दी गई और विकास कार्य चालू हो गई उन्हीं विकास कार्यों को देखने के लिए मंत्री जी के बड़े भाई श्री टिपर चंद शर्मा जी ने बल्लभगढ़ गुडगांव कैनाल के साथ बने नए बायपास रोड पर पैच वर्क का भी शुभारंभ कराया ।इस मौके पर नहरी विभाग के एसडीओ अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे । साथ ही बल्लमगढ़ के पार्षद दीपक यादव जी मौके पर मौजूद रहे श्री शर्मा जी ने कहां की बल्लभगढ़ फरीदाबाद का कोई भी रोड चौराहा टूटा नहीं रहेगा। बता दें कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे जिन्हें भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस समस्या को चलती है सुलझा लिया जाएगा फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना है मंत्री जी  वो पूर्ण होगा। शहर में हफ्ते भर के विकास पर चलते रहें श्री शर्मा जी व यादव जी ने कहां की  बीजेपी सरकार का एक ही लक्ष्य है विकास कार्य को बढ़ावा देना।

कोरोना टेस्ट में मददगार साबित होगी आरटीपीसीआर वैन- टिपर चंद, दीपक यादव

बल्लभगढ। 14 जुलाई, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। पूरे भारत वर्ष को कोविड-19  से बचाव के लिए केंद्रीय सरकार व हरियाणा सरकार लगातार  भरसक प्रयास कर रही है और यही कारण है कि  सरकार और डॉक्टरों की  मेहनत  की वजह से  कोरोना की रिकवरी केस बढ़ रहे हैं।  कोरोना को हराने के लिए  डॉक्टर्स की टीम लगातार  कार्य कर रही है। बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में बढ़ते हुए केसों को देखते हुए  हरियाणा सरकार ने कोविड 19 टेस्ट की लेटेस्ट मशीन आरटीपीसीआर वैन  व  एंटीजन डाइग्नोस्टिक टेस्ट  वैन बल्लबगढ़ विधानसभा के लिए भेजी है । आरटीपीसीआर वैन से नतीजे 4 से 5 घण्टे में ही आ जाएंगे।जबकि एंटीजन डाइग्नोस्टिक मशीन से  होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट 15 मिनट में आ जाएगी।  इन दोनों वैनो से लोगो की कोविड 19 की जांच  की जाएगी। आरटीपीसीआर वैन से 96 लोगो की एक  दिन में जांच की जा सकेेगी जबकि रेपिड एंटीजन डाइग्नोस्टिक वैन  से  दिन में करीब 400 से 500 लोगो की जांच की जा सकती हैं। आज इन दोनों टेस्टिंग गाड़ियों का हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई  टिपर चंद शर्मा  ने रिबन काट कर शुभारंभ किया । ये टेस्टिंग वैन बल्लबगढ़ विधानसभा के विभिन्न हिस्सों में कोविड जांच के लिए भेजी गई है । हरियाणा में एक मात्र बल्लबगढ़ को ये गाड़ियों की शौगात हरियाणा सरकार ने दी है, जिसके लिए भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहरलाल व स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज और परिवहन मंत्री  मूलचन्द शर्मा   का धन्यवाद जताया है। शहर में अब ज्यादा से ज्यादा लोगो को चिन्हित किया जा सकेगा, और बीमार लोगो का इलाज समय पर हो पायेगा ।  टिपर चंद शर्मा ने कहा कि सरकार और डॉक्टरों की टीम ने कोविड 19 पर काबू करने के लिए भरसक प्रयास किये है। यही कारण है कि हरियाणा में रिकवरी केस बढ़े है और लोग स्वथ्य होकर घर जा रहे है। डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि हरियाणा में यह पहली ऐसी मोबाइल वेन है जिसमें मौके पर ही  लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया जा सकेगा और उन्हें  कम समय में कोरोना की रिपोर्ट  मिल जाएगी।
इस मौके पर  पार्षद दीपक यादव , फरीदाबाद सिविल हॉस्पिटल के उप जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव भगत,बल्लभगढ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर मान सिंह, डॉ एके यादव, डॉक्टर जगदीश पाराशर, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा ,पारस जैन ,राजेश यादव सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा ।

Monday, July 13, 2020

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट

फरीदाबाद,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान (LNM)। फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के सभी स्कूलों के परिणामों में से विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक परिणाम सर्वोत्तम रहा विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस वर्ष भी सीबीएसई की कक्षा 12वीं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। परीक्षा में स्कूल के
तीनों स्ट्रीमस् के कुल 64 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में रशिका त्यागी ने ८७.8 प्रतिशत, जहानवी ने ८५ प्रतिशत, तन्नु भाटी ने ८२.२ प्रतिशत, गरिमा ने ८०.४ एवं धनिशा ने ७९.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री धर्मपाल यादव, डॉयरेक्टर श्री दीपक यादव, श्री शमी यादव, अकेडमिक डॉयरेक्टर श्री सीएल गोयल एवं प्रधानाचार्य श्रीमती कुलविंदर कौर, योगेश चौहान एवं सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खुशी जाहिर करते हुए चेयरमैन श्री धर्मपाल यादव ने कहा कि स्कूल के द्वारा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना उनके लिए बड़े गर्व की बात है और इसके लिए स्कूल का मेहनती, कुशल और अनुभवी अध्यापक और स्टॉफ मेंबर बधाई के पात्र हैं। श्री यादव ने छात्रों के अभिभावकों द्वारा मिलने वाले सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा पास की और शत प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया। वे सभी छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर दीपक ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों और स्कूल स्टॉफ को देते हुए यह आश्वासन दिया कि आगे भी स्कूल के परीक्षा परिणामों को शत-प्रतिशत पर सुनिश्चित किया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि उनका हमेशा से ही यह लक्ष्य रहा है कि छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक बेहतर वातावरण उपलब्ध हो जिससे छात्रों की प्रतिभा का संपूर्ण सृजन हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी स्कूल चालू नहीं हैं लेकिन छात्रों को ऑनलाइन क्लॉस के जरिए इस आपदा से निपटा जा रहा है। स्कूल पूरी तरह से नए सत्र के लिए तैयार है और उन्हें आशा है कि जल्द ही कुछ गाइडलाइन्स के साथ स्कूल अपने पूरे पोटेंशियल के साथ शुरू होंगे। श्री यादव ने कहा कि इसके साथ ही पिछले अन्य वर्षों की भांति भी छात्राओं के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए छात्रवृति और मुफ्त एडमीशन की सुविधा रखी गई है, इसके अतिरिक्त भी स्कूल मैनेजमेंट कुछ अन्य योजनाओं पर भी काम कर रही है। साथ ही मेरिट प्राप्त छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप को भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए अभिभावकों को कुछ और राहत मिल सके। श्री यादव ने कहा कि इस अवसर पर वे सभी स्कूल अध्यापकों, स्टॉफ व अन्य सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद करते हैं और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।


"काम हुआ ३० करोड़ का पेमेंट कर दी 80 करोड़ की नगर निगम अधिकारियो ने''

"काम हुआ ३० करोड़ का पेमेंट कर दी 80 करोड़ की नगर निगम अधिकारियो  ने'' 

समाजसेवी नीरज ने सीएम विंडो व फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर, डीजीपी विजिलेंस पर शिकायत देकर किया बड़ा खुलासा 

बल्लबगढ़, नितिन बंसल,आरव नेगी  ।
बल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी में रहने वाले नीरज ने सीएम विंडो, नगर निगम कमिश्नर, डीजीपी विजिलेंस तथा हरियाणा के गृहमंत्री शिकायत देकर नगर निगम में हो रहे घपलेबाजी का आरोप लगाया है। नीरज का आरोप है कि नगर निगम के सीनियर अकाउंट ऑफिसर विशाल कौशिक व उसके साथी अधिकारी तथा कर्मचारियों ने 30 करोड रुपए के हुए काम का 80 करोड रुपए का भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले भी इस अधिकारी ने नगर निगम को करोड़ों अरबों रुपए का चूना लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके पास बेनामी संपत्तियां तथा लग्जरी गाड़ियां बेशुमार है। अगर जांच की जाए तो शिकायतकर्ता

 आरोप सही पाए जाएंगे।सीएम विंडो पर लगाई गई शिकायत में नीरज ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सरकार विकास कार्य करवाने के लिए बेहद गंभीर है लेकिन नगर निगम के अधिकारी मिलीभगत से निगम को चाटने में लगे हुए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निगम के सीनियर अकाउंट अफसर विशाल कौशिक और उसके साथी अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से कई ठेकेदारों को 30 करोड़ के काम के बदले 80 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। यह बात केवल मुंह जवानी नहीं बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में है। सरकारी रिकॉर्ड को खंगाला जाए तो इस घोटाले का खुलासा हो सकता है। जिन ठेकेदारों को यह पेमेंट ड्र भेजी गई है उनमें जीएन कंस्ट्रक्शन (ठेकेदार रणवीर सिंह) को 3 करोड़ 31 लाख 28 हजार 222 रुपए, इसी ठेकेदार रणबीर सिंह की कंपनी को चार करोड़, 75 लाख, 3 हजार, 630 रुपए, एमएल इंटरप्राइजेज (ठेकेदार प्रदीप निझावन) कंपनी को 10 करोड़, 53 लाख 91 हजार 843 रुपए का भुगतान किया गया। इसी तरह प्रवीण कुमार को 15 करोड़, 74 लाख, 88 हजार, 700 रुपये, प्रिया कंस्ट्रक्शन कंपनी (ठेकेदार चमन नागर) को 20 करोड़ 52 लाख, 35 हजार 107 रुपए तथा संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को 26 करोड़, 42 लाख, 34 हजार, 525 रुपये, एके एंटरप्राइजेज फर्म (ठेकेदार अजय कौशिक) को  नगर निगम के अधिकारियों ने  कुल 5 करोड, 29 लाख, 298 रुपए की पेमेंट की है, जिसमें 4 करोड़, 84 लाख 7240 रुपए एक बार तथा दूसरी बार 94 लाख 43 हजार 58 रुपए का भुगतान नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया। शिकायतकर्ता ने यह शिकायत डीजीपी स्टेट विजिलेंस हरियाणा और स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज तथा नगर निगम के कमिश्नर डॉ यश गर्ग को भी की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस अधिकारी के खिलाफ दर्जनों पूर्व में की गई शिकायतें पेंडिंग है जिनका संबंधित अधिकारियों ने आज तक ना तो जांच की और ना ही जांच के निष्कर्ष पर पहुंचे। नीरज ने बताया कि यह तो केवल एक मामला है अगर यह अधिकारी से पूछताछ की जाए और इसकी जांच की जाए तो और भी कई घोटालों का खुलासा हो सकता है। नीरज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री गृहमंत्री डीजीपी विजिलेंस तथा नगर निगम कमिश्नर से इस अधिकारी की जांच करवाने की मांग की है।

Sunday, July 12, 2020

बल्लभगढ़ में ऑटो पलटने से हुई सब्जी विक्रेता की मौत

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
बल्लभगढ़ सब्जी मण्डी से सब्जी लेकर आ रहे एक व्यक्ति की ऑटो पलटने से मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी होशियार सिंह नामक व्यक्ति सब्जी बेचने का काम करता था। प्रतिदिन की तरह आज भी वह बल्लभगढ़ सब्जी मण्डी से थोक में सब्जी लेकर ऑटो में सवार होकर घर आ रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर असंतुलित होक ऑटो पलट गया, जिससे होशियार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामाजिक संस्थाओं व जेजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल, प्रदीप बंसल व अन्य लोगों ने जगह-जगह रोपे पांच दर्जन पौधे

इंसानी जीवन में पेड़ पौधों बहुत महत्व : मनोज गोयल

पौधारोपण करते बल्लभगढ़ के वरिष्ठ जजपा नेता मनोज गोयल, प्रदीप बंसल व अन्य

(हरियाणा न्यूज़)
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
पूरे भारतवर्ष में जहां एक और कोरोना वायरस भयंकर रूप लेता जा रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है, इसके मद्देनजर वा वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ों का महत्व बहुत जरूरी है। इसी सब को देखते हुए बल्लभगढ़ की सामाजिक संस्थाओं व सामाजिक लोगों ने मिलजुल कर पेड़ और पौधे लगाए। यह पेड़ पौधे फतेहपुर बिल्लौच, बल्लभगढ़ सिटी, समुदायिक भवन, मुकेश कॉलोनी चौक में लगाए गए। सामाजिक संस्थाओं में 60 पौधे लगाए जो कि वातावरण को स्वस्थ रखने के काम आएंगे। इस मौके पर जजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने कहा कि हर एक व्यक्ति को अपने घर के बाहर एक पेड़ लगाना चाहिए। यह हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए पेड़ों की रखवाली करना हमें एक बच्चे की तरह करनी चाहिए हमारा जीवन  पेड़ों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें आक्सीजन मिलती है, इसलिए इंसानी जीवन में पेड़ों का अपना अलग महत्व है, हम सभी को अपने जीवन में एक पौध लगाकर उसकी पेड बनने तक देखभाल करनी चाहिए, तभी पर्यावरण स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी सामाजिक कार्याे में अपनी अग्राीय भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते है और जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए तपर रहते है। इस सामाजिक कार्य में शहर के प्रदीप बंसल, मनोज अग्रवाल, सोनू बंसल,राजन अग्रवाल, शेखर गोयल, संजय बंसल मौजूद व अन्य जजपा कार्यकर्ता थे।




प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण अभियान से विद्या सागर स्कूल व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन दे रहे महत्वपूर्ण योगदान


प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण अभियान से विद्या सागर स्कूल व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन कर रहा है प्रकृति की सेवा : राजेश नागर

बल्लभगढ़,नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान।
पूरा भारत वर्ष जहां कोरोना वायरस की चपेट में आया हुआ है कोरोना वायरस सारे वातावरण में फैला हुआ है प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं पौधारोपण अभियान चला रही हैं जिनमें से बल्लभगढ़ के विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, बल्लबगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिगांव के विधायक श्री राजेश नगर ने पौधारोपण करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री नागर ने कहा कि पौधारोपण का अभियान चला कर रोटरी क्लब ऑफ फरीदबाद इंडस्ट्रियल टॉउन प्रकृति की सेवा कर रहा है जोकि एक सराहनीय कार्य कर रहा है। जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज के साथ-साथ्ज्ञ जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इसलिए पौधारोपण कर उसका संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। साथ ही साथ कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए हमें ताकत भी देते हैं पौधे इस अवसर पर क्लब के प्रेजिडेंट श्री विनय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, पूर्व प्रधान नरेन्द्र परमार, मोहेन्द्र सर्राफ, संजय गर्ग, एसपी सिंह, विक्रम सिंह एडवोकेट, जिला पार्षद, देवेन्द्र भाटी, अशोक सरपंच रायपुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष श्री दीपक यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 125 के करीब फल और छायादार वृक्ष लगाए गए जिसमें नीम, जामुन, गुलमोहर, अशोक व बोतल पॉम पेड़ शामिल हैं।

पर्यावरण को बचाने में जुटी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एनजीओ 'सेव अरावली' की टीम।

फरीदाबाद, 12 जुलाई। फूलसिंह चौहान और नितिन बंसल। डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज व चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद दीपक गुप्ता व श्री मंगलेश कुमार चौबे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद की देखरेख में पर्यावरण को बचाने के लिए पैनल एडवोकेट जीत कुमार रावत व उनके टीम मेंबर्स नीना शर्मा, वाय डी शर्मा, ज्योति बत्रा, पीएलबी राजीव ग्रोवर, हरदीप कौर, नरेंद्र, व एनजीओ Save Arawali की टीम ने मिलकर आज सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी, सेकटर 48 व बडखल पाली रोड, फरीदाबाद में  पर्यावरण को शुद्ध वायु देने के लिए पीपल, बड़, पिलखन ,
जामुन, पापड़ी, गुलमोहर ,कनेर, शीशम, बबूल तथा अन्य किस्मों के पौधों का रोपण किया। लोगों को 10 पेड़ तुलसी के, 20 पेड़ सदाबहार के, गिलोय तथा एलोवेरा के पेड़ भी लोगों को बांटे यह औषधीय पौधे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। जो हर घर में अवश्य लगाने चाहिए ।आज लगभग पूरी टीम ने 2000 पौधे लगाने, गड्ढे खुदवाने तथा पौधों को पानी लगाने में सेव अरावली टीम का सहयोग किया। इस मौके पर सेव अरावली पंजीकृत संस्था के मुख्य सदस्य कैलाश बिधूड़ी एडवोकेट , विकास, जितेंद्र भड़ाना यश भड़ाना, संजय राव, योगेश शर्मा, पवन सोलंकी, सुचित्रा खन्ना व प्रीति सिंगला ने जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण फरीदाबाद की टीम का आभार जताते हुए स्वागत किया व आग्रह किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगे भी ऐसे ही अपना सहयोग बनाए रखें। इस मौके पर सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन  करके और मास्क लगाकर कार्य किया।

Saturday, July 11, 2020

ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन ने ऑनलाइन बेबिनार जूम मीटिंग का आयोजने किया



फरीदाबाद , नितिन बंसल। 
ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन (आईपा) ने कहा है कि पूरे देश में एक जैसी शिक्षा,सस्ती शिक्षा व सबको शिक्षा मिलनी चाहिए और सरकारी शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। यह प्रस्ताव आइपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद से आयोजित ऑनलाइन बेबिनार जूम मीटिंग में पारित किया गया। मीटिंग में हरियाणा, पंजाब, कश्मीर, राजस्थान, तेलंगाना, कन्याकुमारी ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश सहित 15 राज्य के छात्र, अभिभावक संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आईपा को पूरे देश में मजबूत करने का संकल्प लिया। मीटिंग   की
अध्यक्षता आर वेंकट रेड्डी राष्ट्रीय संयोजक एमवी फाउंडेशन ने की। मुख्य वक्ता के रूप में आईपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कई बार अपने निर्णय में कहा है कि शिक्षा का व्यवसायीकरण किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए । केंद्र व राज्य सरकारों को इसको रोकने के लिए कार्य करना चाहिए लेकिन उसके बावजूद आज शिक्षा का व्यवसायीकरण चरम सीमा पर है।सरकारी शिक्षा का बुरा हाल है। शिक्षा दो वर्गों में बट गई है धनाढ्य वर्ग के बच्चों के लिए महंगे प्राइवेट स्कूल, और गरीब व मध्यम वर्ग के लिए बच्चों के लिए सरकारी या छोटे-मोटे प्राइवेट स्कूल। यह असमनता दूर होनी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश शर्मा अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि पूरे देश में एक जैसी शिक्षा, सबको शिक्षा व सस्ती शिक्षा मिलनी चाहिए। आईपा की और से केंद्र सरकार से मांग की गई कि सरकारी शिक्षा में सुधार किया जाए ,शिक्षा का व्यवसायीकरण करने वालों के खिलाफ दंड का प्रावधान किया जाए , प्राइवेट शिक्षा देने वाले संस्थानों का हर साल सीएजी से ऑडिट कराया जाए , कालेज व  स्कूल की मैनेजमेंट में 50% भागीदारी अभिभावकों की व 25% भागीदारी अध्यापकों की होनी चाहिए, सभी सरकारी स्कूलों का स्तर केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर होना चाहिए। इन सब मांगों को प्रस्ताव के रूप में स्वीकार करते हुए अशोक अग्रवाल को अधिकार दिया गया कि वे इस विषय पर केंद्र सरकार को उचित कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र प्रस्तुत करें। 
  मीटिंग में हरियाणा से सुधा झा, तेलंगाना से धन श्रीप्रकाश, कश्मीर से आसमा गोनी, कन्याकुमारी से शिव कुमारी, राजस्थान से बाबूलाल मीणा, महाराष्ट्र से धर्मेश मिश्रा, उड़ीसा से प्रदिप्ता नायक, झारखंड से रमेश, दिल्ली से अनिल अरोड़ा, महाराष्ट्र से वैशाली, आदि ने कोविद -19 के प्रसार की पृष्ठभूमि में स्कूलों के बंद होने के दौरान बच्चों की  पढ़ाई व अभिभावकों से वसूली जा रही फीस पर कई राज्यों के हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। हरियाणा की सुधा झा ने बच्चों के कुपोषण, बाल श्रम और शिक्षा से वंचित बच्चों के भविष्य के बारे में अपने विचार साझा किए। बैठक में आईपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार  करते हुए उसमें  प्रत्येक राज्य से एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि आईपा की ओर से इस तरह की मीटिंग महीने में एक बार अवश्य की जाएगी और पूरे देश में  प्रत्येक राज्य के हर जिले में आईपा का एक प्रतिनिधि मनोनीत करके आईपा का संगठनात्मक विस्तार किया जाएगा

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts