Showing posts with label दुर्घटना. Show all posts
Showing posts with label दुर्घटना. Show all posts

Sunday, July 12, 2020

बल्लभगढ़ में ऑटो पलटने से हुई सब्जी विक्रेता की मौत

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
बल्लभगढ़ सब्जी मण्डी से सब्जी लेकर आ रहे एक व्यक्ति की ऑटो पलटने से मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी होशियार सिंह नामक व्यक्ति सब्जी बेचने का काम करता था। प्रतिदिन की तरह आज भी वह बल्लभगढ़ सब्जी मण्डी से थोक में सब्जी लेकर ऑटो में सवार होकर घर आ रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर असंतुलित होक ऑटो पलट गया, जिससे होशियार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sunday, March 8, 2020

मथुरा रॊड पर एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर, बाल बाल बची चार युवकों की जान


दुर्घटनाग्रस्त कार 
दुर्घटनाग्रस्त कार व कार की टककर से टूटी हुई डिवाइडर ग्रिल
फरीदाबाद, 8 मार्च । फूलसिंह चौहान नितिन बंसल।मथुरा रॊड पर एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर डिवाइडर ग्रिल की वजह से बाल बाल बची चार युवकों की जान मामला आज दोपहर मथुरा रोड पर वाईएमसीए फ्लाई ओवर के उतरते ही ओरिएंट फेन कम्पनी के सामने का है जहां पर तिकोना पार्क से अपनी गाड़ी की सर्विस करा कर आ रहे हैं चार युवक वापिस अपने घर आ रहे। जल्द बाजी में   शायद ये लोग अपनी गाड़ी की रफ्तार की ओर ध्यान देना भूल गए। और तीव्र गति से मथुरा रोड पर जैसे ही वाईएमसीए फ्लाईओवर से नीचे उतरे की तेज रफ्तार की वजह से अपने आगे जा रहे एक थ्री व्हीलर से टकराव को बचने के चलते गाड़ी का संतुलन खो बैठे और रोड के डिवाइडर  को तोड़ते हुए डिवाइडर ग्रिल में गाड़ी जा टकराई इस भीषण भिड़ंत में डिवाइडर ग्रिल कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। पर भगवान का शुक्र है इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लड़कों को कुछ चोटें आई। लेकिन अगर इस जगह पर डिवाइडर ग्रिल नहीं होती तो यह गाड़ी सड़क दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों से टकरा सकती थी और तव यह दुर्घटना काफी बड़ी हो सकती थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी व घायलों को इलाज के लिए अश्विनी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई पुलिस का कहना है जैसे ही है पता चला की हाईवे पर यह कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है और जाम लगा है तुरंत ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गाड़ी को साइड कर जाम खुलवा दिया गया मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत हमारे पास नहीं पहुंची है घायलों का इलाज हो चुका है किसी को भी कोई गम्भीर चोट नहीं आई है। अगर पुलिस के पास कोई शिकायत आती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी फिलहाल रास्ते को खुलवा दिया गया है। ज्ञातत्व रहे की हाइवे पर डिवाइडर ग्रिल लगाने का काम अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। अभी भी मथुरा रोड पर कई  स्थानों पर अभी भी डिवाइडर ग्रिल नहीं है और न ही बदरपुर से लेकर बल्लबगढ़ तक में ही इस पुरे रास्ते में मात्र कहीं कहीं ही रात को लाइटें जली होती हैं क्यूंकि इनमें से अधिकतर लाइटें खराब हैं जबकि लाइटों को लगें हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है जबकि शहर में केंद व राज्य सरकार से दो दो मंत्री महोदय भी हैं और हमारा शहर भी स्मार्ट सिटी काम से काम कागजों में तो है ही। सरकार को इस और अति शीघ्र ध्यान देने की आवश्यकता है ।

Sunday, January 12, 2020

सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो व्यक्तियों की मौके पर मौत

       सडक़ हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

वरिष्ठ संवाददाता
फरीदाबाद, फूल सिंह चौहान। दो अलग-अलग सडक़ हादसों में एक वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर दोषी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकरी निवासी रामकिशन पुत्र शिवचरण ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी कि उसकी 70 वर्षीय माता भगवती सुबह मंदिर जा रही थी, जब वह कैली गांव मस्जिद के समीप सडक़ पार कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर दे मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  जांच अधिकारी एसआई लालचंद ने बताया कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। एक अन्य मामले में सेक्टर-59 निवासी 35 वर्षीय संजय को बल्लभगढ़ के समीप एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई मुरलीधर ने बताया कि मृतक के भाई केशव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts