Showing posts with label कोरोना वायरस. Show all posts
Showing posts with label कोरोना वायरस. Show all posts

Monday, October 5, 2020

फरीदाबाद जिले में रिकवरी रेट बड़ा 162 कोरोना मरीज़ स्वस्थ्य हुए लेकिन फरीदाबाद में सोमवार को मिले कोरोना के 129 नए केस

फरीदाबाद, 05 अक्टूबर, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
फरीदाबाद में रिकवरी रेट तो बड़ा लेकिन फरीदाबाद के लोग अपना टेस्ट काफी कम संख्या में करवा रहे हैं और काफी लापरवाही भी कर रहे हैं जिससे लगता है कि कुछ दिनों में संक्रमण बड़ भी सकता है इसी लिए डॉक्टर रामभगत ने सभी जिले के लोगो से ध्यान रखने के लिए कहा।फरीदाबाद के उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 121050 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 78469 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42581 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 121277 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 206757 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 185891 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 342 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 20524 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 282 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 619 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 19396 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 46 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 8 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 129 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 102.1 दिन व रिकवरी रेट 94.5% है।

उन्होंने लोगों से आवाहन किया है कि नागरिक कहीं पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटाईज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आवाहन किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

Sunday, July 19, 2020

फरीदाबाद में आज 110 नए कोरोना मरीज़ और एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

करोना हेल्थ ब्रेकिंग न्यूज़
फरीदाबाद में आज 110 नए कोरोना मरीज़ पाए गए। कुल संख्या 6572 हो गई है। बीते 24 घंटो में 1 मरीज़ों की मृत्यु भी हुई है।  आज 85 मरीज़ों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है।
फरीदाबाद, 19  जुलाई,
नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद के उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 51822 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जि नमें से 14195 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 36165
लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 50360 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 42635 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 35743 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 320 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6572 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 574 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 742 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 5143 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 113 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  42 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 18  मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  110 नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें।उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि नागरिक कही पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 व 1950, पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटायज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आह्वïान किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों  की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टन्सिंग में रहने के लिए कहा।उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 व 1950, पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटायज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आह्वïान किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों  की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

करोना महामारी से बचने के लिए उपायुक्त द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया व पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए पौधे भी लगाए

फरीदाबाद 19 जुलाई,
 नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान 
महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा के सभी उपाय व जरूरी सावधानी समय रहते अपनाएं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी को अपने क्षेत्र में अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।  फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल रविवार को सेक्टर-29 स्थित सामुदायिक भवन में उपस्थित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों व अन्य सेक्टरवासियों को संबोधित कर रहे थे। साथ ही साथ उपायुक्त द्वारा सावन मास के महीने में पौधे लगाना बहुत महत्व है उन्होंने यह भी कहा कि पौधे हमें जीवन जीने की शक्ति देते है हम इस महामारी से पौधों के सहारे ही बचे हुए हैं हमें ज्यादा से ज्यादा अपने आसपास पेड़ पौधे लगाना चाहिए इसके अलावा उपायुक्त यशपाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की कोरोना के मद्देनजर इस समय जिला प्रशासन द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी के संबंध में सर्वे किया जा रहा है, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य संबंधी डाटा प्राप्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य सर्वे के अलावा दूसरा फैमिली आईडी से संबंधित सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने इस सम्बंध में सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह इन सर्वे में कार्यरत कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें तथा अपने परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य तथा  फैमिली आईडी संबंधी सही जानकारी भी देंं। यह जानकारी पूर्णतयः गोपनीय रखी जायेगी। इस जानकारी के अंतर्गत परिवार के मुखिया का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर तथा उम्र की जानकारी देना सुनिश्चित करें। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना संभव हो पाए। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी एहतियात बरती जाए तथा लोगों को इसके संक्रमण से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर सतर्कता और जागरूकता के साथ कॉविड-19 के प्रभाव को मिलकर रोकना है और साथ ही सरकार और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालना करना व करवाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच करवाने के लिए जाएं और इस संबंध में संदिग्ध किसी भी प्रकार की सूचना को आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी को समय रहते प्रदान करें। इस अवसर पर प्रेसिडेंट राजीव गोयल, वाइस प्रेसिडेंट नारायण सिंह ,जनरल सेक्रेट्री सुबोध नागपाल, सुनील कुमार गुगलानी,  राजेंद्र पार्षद, ज्वाइंट सेक्रेट्री आजाद कपिल, दीपक यादव, सुरेश कुमार यादव, एसएस बगला, टीसी सागर सहित संबंधित आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उपायुक्त का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया और उनके साथ मिलकर सामुदायिक भवन प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपायुक्त यशपाल ने सामुदायिक भवन में बने 50 बेडिड कोविड सेंटर का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित सभी प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान भी उपस्थित थे।

Thursday, July 16, 2020

जिले में बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी


फरीदाबाद, 16 जुलाई, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद के उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 50111 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जि नमें से 13642 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 35049
लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 48691 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 38235 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 31697 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 325 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6213 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 575 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 689 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 4843 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 106 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  78 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 25 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  165 नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें।उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि नागरिक कही पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 व 1950, पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटायज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आह्वïान किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों  की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।
000

Tuesday, July 14, 2020

कोरोना टेस्ट में मददगार साबित होगी आरटीपीसीआर वैन- टिपर चंद, दीपक यादव

बल्लभगढ। 14 जुलाई, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। पूरे भारत वर्ष को कोविड-19  से बचाव के लिए केंद्रीय सरकार व हरियाणा सरकार लगातार  भरसक प्रयास कर रही है और यही कारण है कि  सरकार और डॉक्टरों की  मेहनत  की वजह से  कोरोना की रिकवरी केस बढ़ रहे हैं।  कोरोना को हराने के लिए  डॉक्टर्स की टीम लगातार  कार्य कर रही है। बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में बढ़ते हुए केसों को देखते हुए  हरियाणा सरकार ने कोविड 19 टेस्ट की लेटेस्ट मशीन आरटीपीसीआर वैन  व  एंटीजन डाइग्नोस्टिक टेस्ट  वैन बल्लबगढ़ विधानसभा के लिए भेजी है । आरटीपीसीआर वैन से नतीजे 4 से 5 घण्टे में ही आ जाएंगे।जबकि एंटीजन डाइग्नोस्टिक मशीन से  होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट 15 मिनट में आ जाएगी।  इन दोनों वैनो से लोगो की कोविड 19 की जांच  की जाएगी। आरटीपीसीआर वैन से 96 लोगो की एक  दिन में जांच की जा सकेेगी जबकि रेपिड एंटीजन डाइग्नोस्टिक वैन  से  दिन में करीब 400 से 500 लोगो की जांच की जा सकती हैं। आज इन दोनों टेस्टिंग गाड़ियों का हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई  टिपर चंद शर्मा  ने रिबन काट कर शुभारंभ किया । ये टेस्टिंग वैन बल्लबगढ़ विधानसभा के विभिन्न हिस्सों में कोविड जांच के लिए भेजी गई है । हरियाणा में एक मात्र बल्लबगढ़ को ये गाड़ियों की शौगात हरियाणा सरकार ने दी है, जिसके लिए भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहरलाल व स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज और परिवहन मंत्री  मूलचन्द शर्मा   का धन्यवाद जताया है। शहर में अब ज्यादा से ज्यादा लोगो को चिन्हित किया जा सकेगा, और बीमार लोगो का इलाज समय पर हो पायेगा ।  टिपर चंद शर्मा ने कहा कि सरकार और डॉक्टरों की टीम ने कोविड 19 पर काबू करने के लिए भरसक प्रयास किये है। यही कारण है कि हरियाणा में रिकवरी केस बढ़े है और लोग स्वथ्य होकर घर जा रहे है। डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि हरियाणा में यह पहली ऐसी मोबाइल वेन है जिसमें मौके पर ही  लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया जा सकेगा और उन्हें  कम समय में कोरोना की रिपोर्ट  मिल जाएगी।
इस मौके पर  पार्षद दीपक यादव , फरीदाबाद सिविल हॉस्पिटल के उप जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव भगत,बल्लभगढ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर मान सिंह, डॉ एके यादव, डॉक्टर जगदीश पाराशर, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा ,पारस जैन ,राजेश यादव सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा ।

Sunday, July 12, 2020

प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण अभियान से विद्या सागर स्कूल व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन दे रहे महत्वपूर्ण योगदान


प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण अभियान से विद्या सागर स्कूल व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन कर रहा है प्रकृति की सेवा : राजेश नागर

बल्लभगढ़,नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान।
पूरा भारत वर्ष जहां कोरोना वायरस की चपेट में आया हुआ है कोरोना वायरस सारे वातावरण में फैला हुआ है प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं पौधारोपण अभियान चला रही हैं जिनमें से बल्लभगढ़ के विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, बल्लबगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिगांव के विधायक श्री राजेश नगर ने पौधारोपण करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री नागर ने कहा कि पौधारोपण का अभियान चला कर रोटरी क्लब ऑफ फरीदबाद इंडस्ट्रियल टॉउन प्रकृति की सेवा कर रहा है जोकि एक सराहनीय कार्य कर रहा है। जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज के साथ-साथ्ज्ञ जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इसलिए पौधारोपण कर उसका संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। साथ ही साथ कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए हमें ताकत भी देते हैं पौधे इस अवसर पर क्लब के प्रेजिडेंट श्री विनय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, पूर्व प्रधान नरेन्द्र परमार, मोहेन्द्र सर्राफ, संजय गर्ग, एसपी सिंह, विक्रम सिंह एडवोकेट, जिला पार्षद, देवेन्द्र भाटी, अशोक सरपंच रायपुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष श्री दीपक यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 125 के करीब फल और छायादार वृक्ष लगाए गए जिसमें नीम, जामुन, गुलमोहर, अशोक व बोतल पॉम पेड़ शामिल हैं।

Friday, July 10, 2020

फरीदाबाद उद्योग नगरी में कोविड-19 से मौत का शतक पार

कोविड अपडेट
कुल टेस्ट       - 32945
नेगेटिव केस   - 27405
पॉजिटिव केस - 5197
एक्टिव केस    - 976
मौत               - 101
रिपोर्ट पेंडिंग   -  345
डिस्चार्ज हुए   - 4118
90 नए मरीज, तीन लोगों की मौत 

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
शहर में शुक्रवार को कॉरोना के मामले में कमी दर्ज की गई है। वहीं मौत के मामलों में फरीदाबाद ने शतक पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी है हैल्थ बुलेटन में पिछले ,24 घंटो में 90 नए मामले सामने आए हैं और 3 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कोरोना मरीजों के मौत का आंकड़ा 101 हो गया है। मरने वालों में नगला इंकलेव की 63 उम्र की महिला,और भाटिया कॉलोनी की 58 उम्र की बुजुर्ग महिला भी शामिल थी।
 फरीदाबाद के उप सिविल सर्जन डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 40385 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जि नमें से 12585 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 27699
लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 35040 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 32945 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 27045 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 345 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 5195 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 496 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 479 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 4119 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 101 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  70 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 17 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । 108 ऐसे मरीज हैं जो 10 दिनों से ज्यादा से  अस्पताल में दाखिल हैं आज जिले में  90 नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें।उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि नागरिक कही पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 व 1950, पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटायज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आह्वïान किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों  की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

Wednesday, July 8, 2020

फरीदाबाद जिले को कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति फैमिली आईडी व स्वास्थ्य सर्वे की योजना से- उपायुक्त

फरीदाबाद, 8 जुलाई, सुरभि बंसल। फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला में फैमिली आईडी व स्वास्थ्य सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गठित लोकल कमेटियां, सेक्टर कमेटियां, मॉनिटरिंग कमेटियां तथा जोनल कमेटियां इस सर्वे के कार्य को निरंतर कर रही हैं। जिला में अब तक फैमिली आईडी सर्वे के तहत 2 लाख 23 हजार 337 परिवार कवर किए गए हैं, जिसमें पिछले एक दिन में दो हजार 49 परिवारों का सर्वे भी किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य सर्वे के तहत 67 हजार 119 हाउसहोल्ड को कवर किया गया है, जिसमें पिछले एक दिन में 5 हजार 748 हाउसहोल्ड कवर किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि बड़खल अर्बन एरिया में अब तक 29 हजार 973 परिवारों का फैमिली आईडी तथा 11 हजार 269 हाउसहोल्ड का स्वास्थ्य सर्वे किया गया है। बल्लभगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में फैमिली आईडी के तहत 26 हजार 837 परिवारों को तथा स्वास्थ्य सर्वे के तहत 9 हजार 684 हाउसहोल्ड को कवर किया गया है। इसी प्रकार बल्लभगढ़ अर्बन एरिया में 45 हजार 230 परिवारों का फैमिली आईडी तथा 7 हजार 142 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वे किया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद ग्रामीण एरिया में 21 हजार 904 परिवारों का फैमिली आईडी तथा 9 हजार 171 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वे हुआ है। इसी प्रकार फरीदाबाद अर्बन एरिया में 18 हजार 563 परिवारों का फैमिली आईडी सर्वे 3 हजार 668 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वे का कार्य किया गया है। एनआईटी फरीदाबाद में 35 हजार 21 परिवारों का फैमिली आईडी सर्वे तथा 7 हजार 65 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वे किया गया है। इसी प्रकार तिगांव ग्रामीण क्षेत्र में 14 हजार 626 परिवारों का फैमिली आईडी सर्वे तथा स्वास्थ्य सर्वे के तहत 9 हजार 351 हाउसहोल्ड कवर किए गए हैं और तिगांव शहरी क्षेत्र में 31 हजार 183 परिवारों का फैमिली आईडी सर्वे तथा स्वास्थ्य सर्वे के तहत 9 हजार 769 हाउसहोल्ड को कवर किया गया है।

Wednesday, July 1, 2020

जिला उपायुक्त द्वारा अनलॉक 2.0 के नियम जारी जिसमें माल और दुकानें को हफ़्ते में 6 दिन खोलने की अनुमति

फरीदाबाद 1 जुलाई, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद व बल्लबगढ़ के सभी व्यापारी नेता ने जिलाधीश कार्यालय में जाकर अनलॉक 2.0 में सभी दुकानों को खोलने का अनुरोध किया जिसमें व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, सुरेश मित्तल, महेश मित्तल, घनश्याम दास गोयल जी और एनआईटी के व्यापारी वर्ग के नेता मौजूद थे। तब जिलाधीश यशपाल  आप द्वारा दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए और साथ ही निर्देश जारी किए की किसने भी सोशल डिस्टेंस के नियमों को थोड़ा उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी। मंगलवार को सभीमाल और दुकानें बंद रहेगी। दुकानें 6 दिन खोले और समय सुबह 9 से रात 7 बजे तक रखा है उसके बाद खोलने वाले पर 500 जुर्माना वसूला जाएगा व आपराधिक दंड प्रक्रिया 1973 की धारा 144 के तहत आदेश पारित कर रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। जिलाधीश ने इन आदेशों में जरूरी सेवाओं से संबंधित गतिविधियों, मल्टीपल शिप्टों में चलने वाली औद्योगिक इकाइयों, राष्ट्रीय व राज्यीय राजमार्गों पर चलने वाले भारी वाहनों तथा जो व्यक्ति बस, ट्रेन या एयरलाइंस से आने के बाद अपने गंतव्य की ओर जा रहा है, को छूट दी है। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति व 10 वर्ष से कम आयु के छोटे बच्चे, बीमार व्यक्ति व गर्भवती महिलाएं अगर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी कारण नहीं हो तो हर समय अपने घर पर रहें।जिलाधीश ने आदेशों में बताया कि  सरकार की ओर से कंटेनमेंट ज़ोन में लॉकडाउन को 31 जुलाई, 2020 तक बढ़ा दिया गया है। जिला में विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान व दुकाने खोलने की अनुमति दी गई है, इसलिए कोविड-19 की परिस्थितियों के चलते लोगों के स्वास्थ्य व उनकी सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश पारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले भर में शाप्स और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान मंगलवार को छोड़कर सभी दिनों में सुबह 9 से रात 7 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं। यह दुकान व प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहेंगे।  इनमें सभी प्रकार की एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। यह आदेश आगामी 31 जुलाई तक लागू रहेंगे। आदेशों की आवेला करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188, 269 व 270 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और 5000 का जुर्माना किया जाएगा।

Tuesday, June 16, 2020

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बल्लभगढ़ एसडीएम व नगर निगम अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण किया

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह सिंह चौहान। फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल के आदेश अनुसार कोविड-19 के मद्देनजर आज प्रशासन आज बल्लभगढ़ के एसडीएम तिलोकचंद ने बल्लभगढ़ बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में ऑड इवन से खुलने वाली दुकानों का निरीक्षण किया व इसके साथ-साथ बाजार में अतिक्रमण करने वालों के चालान काटने के आदेश भी दिए। एसडीएम त्रिलोक चंद्र ने अंबेडकर चौक से  मेन मार्केट घूमते हुए अग्रसेन चौक
तक पूरे बाजार का निरीक्षण किया उन्होंने जो गाड़ियां बाजार में खड़ी थी उनके चालान काटने के आदेश दिए जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाए हुए थे उनके भी चालान काटे गए ।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस बहुत तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में हम सभी को मास्क लगाकर रहना चाहिए तथा बार-बार  अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए व सैनिटाइजर का उपयोग भी करना चाहिए। उन्होंने सभी दुकानदारों से आह्वान किया कि वह इस महामारी के वक्त सरकार व प्रशासन का सहयोग करें व अपनी दुकानों  पर काम करने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाएं व  उचित दूरी भी बनाकर रखें ।उन्होंने कहा कि दुकानों पर जो ग्राहक आते हैं उन्हें उचित दूरी बनाकर सामान दे। इसी के साथ उन्होंने  आम जनता से भी आवाहन किया कि  वह बाजारों में  इकट्ठा होकर  ना आए जिससे कि  भीड़ ना बढ़े,  उन्होंने कहा कि अगर बहुत ज्यादा जरूरी है  तो ही बाजार में  आए  इसके साथ  मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें। जिससे हम इस महामारी की कड़ी को तोड़ सकें। इस अवसर पर पुलिस व नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे।  व्यापारी नेता प्रेम खट्टर ने कहा कि दुकानदारों को सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए और प्रशासन का यह कदम सराहनीय है साथ ही साथ उन्होंने यह सलाहा भी प्रशासन को दी कि  1 दिन बाय 1 दिन दाए  को छोड़कर लगातार चार दिन सभी दुकानें खोलें और बाकी दिन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए और शहर में पूर्णतया कर्फ्यू लगा दिया जाए तो इस बीमारी से निजात मिल सकती हैं व बीमारी के संक्रमण को भी कम किया जा सकता है

Monday, June 15, 2020

कर्मचारियों की छटनी के विरोध में विधायक ने शुरू किया रामचरितमानस का पाठ

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद में की जा रही कर्मचारियों की छटनी के विरोध में एनआईटी 86 के विधायक नीरज शर्मा ने जेसीबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर 58 के गेट पर रामचरितमानस का पाठ शुरू कर दिया है। प्रथम मास परायण के प्रारंभ में श्री शर्मा ने भगवान श्रीराम और एक कुत्ते की कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी असज्जन अर्थात् दुष्टों को नमन किया इसभाव से ये ज्ञानप्राप्त होता है कि श्री रामचरित मानस में एकरूपता है ऊंचनीच का भेदभाव भी इससे समाप्त होता है । 
दानव देव ऊँच अरू नीचू ।
अमिअ सुजीवनु माहुर मीचू।। 
ऊँच नीच सज्जन असज्जन सुख दु:ख दानव दैत्य देव साधु असाधु सभी को एकभाव से नमन करते हुए ाी तुलसीदास जी ने ाीराम चरित को लिखा।। अर्थात् ाी रामजी के चरिा में भी शाु को क्षमा करने की सामर्य, निषाद जैसे प्रााियों को मिा अमबनाने का स्नेह एवं कैकयी ओर मंथरा को क्षमा करने का दया भाव पिता की आज्ञापालन की संकल्प शक्ति एवं मर्यादित जीवन ही श्री राम के चरित्र को महान बनाता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जे0सी0बी0 इंडिया प्राइवेट लिमिटिड एवं अन्य कंपनी प्रबंधकों द्वारा कर्मचारियों की छटनी के विरोध में किया जा रहा ताकि प्रभु श्री राम जे0सी0बी0 के एच0आर0 हेड जावेद अशरफ व अय कंपनी प्रबंधकों को सद्बुद्धि दे ताकि यहां काम करने वाले कर्मचारियों के भविष्य के बारे में सोच कर यह कंपनी कोई गलत फैसला ना करें -
अगर कंपनी प्रबंधकों को किसी प्रकार की परेशानी है तो वह अपनी बात रखे ताकि उनकी बात को केंद्र व हरियााा सरकार तक पहुँचया जा सके। इस मौके पर संदीप भारद्वाज पार्षद वार्ड नंबर 17, अनीश पाल, गौरव चौधरी, सतीश चोपड़ा, राजकुमार कौशिक प्रधान आर0डब्लू0ए0 सेक्टर 55, रवि दत्त, दीपक अदलखा आदि भी मौजूद थे।

Friday, June 12, 2020

अतरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए कोरोना से लोगो को बचाने के दिशा निर्देश ।


फरीदाबाद, सुरभि बंसल, रेखा चौहान। हरियाणा के अतरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं कल्याण विभाग हरियाणा संजीव कौशल ने कहा कि फरीदाबाद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण व अनलाॅकडाउन घोषित होने के बाद अब और अधिक संसाधन जुटाने होंगे। सरकार की ओर से जनता को भी निरंतर जागरूक किया जा रहा है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। सरकार ने इस संबंध में विस्तार से गाइडलाइन भी जारी की हैं। जिला प्रशासन ने भी कोरोना संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां व प्रबंध किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वीरवार को मंडल आयुक्त संजय जून, नगर निगम आयुक्त यश गर्ग व उपायुक्त यशपाल के साथ मीटिंग की तथा जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोरोना से बचाव के लिए फरीदाबाद में की गई तैयारियों व प्रबंधों का जायजा लिया तथा कुछ फैसले लिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए और जरूरी संसाधन तैयार किए जाएं। प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अधिकतम इंतजाम तैयार किए जाए। जिला में टैस्टिंग की क्षमता का विस्तार किया जाए तथा इसके लिए जरूरी उपकरण व तकनीशियन की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जिला में मरीजों की संख्या तो बढ़ रही हैं, लेकिन ठीक भी जल्दी हो रहे हैं। भविष्य के लिए और सभी आवश्यक प्रबंध तैयार किए जाएं।  उन्होंने बताया कि जिला में 145 कंटेनमेंट जोन बने हैं। इनमें सरकार की सभी हिदायतें लागू हों। इससे पहले उन्होंने जिला में बनाए गए कुछ कंटेनमेंट जोन का दौरा भी किया तथा वहां पर सभी इंतजाम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन के पहले बैरियर पर एक सूचनात्मक पोस्टर अवश्य चस्पा किया जाए, जिस पर सभी जरूरी हिदायतें व सावधानियां प्रकाशित हों तथा जो व्यक्ति कंटेनमेंट जोन में जाए तो वह सभी सावधानियों की पालना करें तथा वहां पर किसी भी सामान आदि को न छुए। कंटेनमेंट जोन में डूज व डोंट के बारे में सभी को पता होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त यश गर्ग को सलाह दी कि वे शहरी क्षेत्र में खासकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सब्जी मंडियों व कंटेनमेंट जोन में सघन सेनेटाइज अभियान चलाएं। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण से बचने व जरूरी एहतियात बरतने के प्रति जागरूक करने के लिए सघन सामाजिक अभियान चलाया जाए। अभियान के तहत कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जिसमें कम से कम दो गज की दूरी तथा माॅस्क का हर समय प्रयोग करने संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी व माॅस्क ही दो हथियार हैं, जो हमें कोरोना से बचा सकते हैं। इन सभी सावधानियों के बारे में जन-जन तक संदेश पहुंचाया जाए। लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के प्रति भी जागरूक किया जाए तथा इसके लिए पूरी कम्युनिटी को जुटना होगा। हर व्यक्ति कोरोना से बचने के लिए सभी सावधानी बरतने के प्रति जागरूक बने। उन्होंने बताया कि मंडल आयुक्त, नगर निगम आयुक्त व जिला उपायुक्त मिलकर आगामी दिनों में निरंतर मींिटंग करेंगे तथा ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे कि क्षेत्रीय काउंसलर, रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा वालिंटियर्स को कोरोना संक्रमण से बचने संबंधी सभी हिदायतों व सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि ये व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्रों में अन्य लोगों को जागरूक करें तथा प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों में भी सभी सावधानियों का ध्यान रखना होगा।  उन्होंने कहा कि जनता को भी अब पूरी तरह सजग व सतर्क रहना होगा। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या से किसी को घबराना नहीं है, अपितु हर व्यक्ति को सजग रहकर सभी सावधानियां बरतनी हैं। जो व्यक्ति सभी सावधानियों के साथ काम करेगा, निसंदेह उसके लिए कोरोना से बचना उतना ही संभव हो पाएगा तथा इस कोरोना की इस लड़ाई को आसानी से जीता जा सकता है।

औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया ताकि मॉस्क व हैंडसेनेटाइजर की कालाबाजारी ना हो।

खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करते हुए।
फरीदाबाद, 12 जून नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने शहर की विभिन्न दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण कर माॅस्क व सेनेटाइजर के निर्धारित रेट की जांच की गई, ताकि इन वस्तुओं की कालाबाजारी न की जा सके। वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी करण गोदारा ने बताया कि विभाग के आयुक्त अशोक कुमार मीणा तथा प्रदेश औषधि नियंत्रक नरेन्द्र आहुजा के दिशा-निर्देश अनुसार फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर संचालकों से मॉस्क व हैंडसेनेटाइजर की कालाबाजारी न हो, इसके लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिकांश दुकानदार सरकार द्वारा तय रेटों के अनुसार व सस्ती दर पर लोगों को मास्क व हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध करवा रहे हैं। यही कारण है कि स्थानीय अधिकारियों ने भी भारत सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा है कि हरियाणा में बढ़ते मॉस्क व हैंड सेनेटाईजर के उत्पादन को देखते हुए इनकी तय दरों को और कम कर दिया जाए, ताकि लोगों को इसका फायदा मिले। उन्होंने बताया कि उपायुक्त यशपाल के मार्गदर्शन में जिला औषधि निरीक्षक पूजा चैधरी व संदीप गहलान ने जिला में अलग-अलग स्थानों पर जाकर मेडिकल स्टोरों पर इन उत्पादों के बेचे जाने वाले रेटों की जांच की। इन टीमों ने एनआईटी नंबर एक, दो, तीन, पांच, डबुआ कालोनी तथा नहर पार गे्रटरफरीदाबाद में कार्यरत विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर यह जांच की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी जगहों पर भारत सरकार द्वारा तय कीमतों से भी कम कीमत पर यह उत्पाद मार्केट में बेचे जा रहे हैं। उन्होंन बताया कि इस समय फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में मॉस्क तथा हैंड सेनेटाइजर का उत्पादन खपत से अधिक है। इस कारण कालाबाजारी की संभावना भी नहीं है, बल्कि जिस मॉस्क का रेट सरकार ने आठ रुपए तय किया हुआ है, वह दो व तीन रुपए में मार्केट में उपलब्ध है, इसी प्रकार से तीन प्लाई का मॉस्क भी बाजार में पांच से छह रुपए की कीमत में आसानी से उपलब्ध है। वर्तमान बाजार के हालातों को देखते हुए भारत सरकार को इन मॉस्क तथा हैंड सेनेटाईजरों की कीमतों को और कम तय कर देना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यालय की ओर से स्पष्ट आदेश हैं कि यदि कोई दवा विक्रेता तय कीमत से अधिक या फिर मानकों को पूरा न करने वाले उत्पाद बेचता पाया जाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने देश में कोरोना संक्रमण को रोकने में सहायक मॉस्क तथा हैंड सेनेटाईजरों को लेकर 21 मार्च तथा 24 मार्च 2020 को दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी कर इनकी कीमतें तय की थीं, जिनके अनुसार दो प्लाई के मॉस्क बाजार में आठ रुपए तथा तीन प्लाई के मॉस्क दस रुपए की कीमत से अधिक में नहीं बेचे जाएंगें। इसी प्रकार से हैंड सेनेटाईजरों की कीमत दो सौ एमएल का हैंड सेनेटाईजर सौ रुपए की दर से अधिक में नहीं बेचा जा सकेगा तथा इसी अनुपात में बड़ी पैकिंग की कीमत तय की जाएंगी। भारत सरकार द्वारा जारी इन नोटिफिकेशनों में यह भी साफ किया गया था कि एन 95 मॉस्क की कीमत उनके उत्पादकों से हिसाब से अलग-अलग तय की गई थी। भारत सरकार के इन नोटिफिकेशनो के बाद भी कहीं बाजार में यह उत्पाद अधिक कीमत पर तो नहीं बेचे जा रहे हैं, इसकी जांच के उद्देश्य से मुख्यालय की ओर से आदेश दिए गए थे। बता दें कि इससे पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने हैंड सेनेटाईजर की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान भी चलाया था, जिसके तहत विभिन्न मैडीकल स्टोरों पर बेचे जा रहे हैंड सेनेटाईजरों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। ताकि यह सुनिश्चित हो सकें कि कहीं पर मानकों के विपरित तो हैंड सेनेटाईजर नहीं बेचे जा रहे हैं।

Wednesday, June 10, 2020

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बल्लभगढ़ में कर्यू लगाने की मांग


बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। बल्लभगढ़ शहर की कालोनियों में कोरोना के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इस बढ़ोतरी का प्रमुख कारण जहां सब्जी मंडियों व बाजारों में लोगों की भीड़ व सोशल डिस्टेसिंग की कड़ाई से पालना न होना है। इसी को लेकर बुधवार को जजपा नेता मनोज गोयल ने एसडीएम बल्लभगढ़ को प्रदेश के उपमुयमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंप बल्लभगढ़ शहर में कर्यू लगाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि फरीदाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले बल्लभगढ़ शहर में कोरोना संक्रमण का प्रभाव बहुत ही तेजी से फैल रहा है। शहर की कोई भी कालोनी, मोहा जैसे कि जैन कालोनी, मुकेश कालोनी, महावीर कालोनी, गर्ग कालोनी, राधा नगर, भाटिया कालोनी, गुर्जर चौक इन कालोनियों में कोरोना के मरीज निरंतर मिल रहे है, इस माहमारी से कोई भी अछूता नहीं बचा है। जिला प्रशासन ने शहर के काफी एरियों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है, मगर जागरूकता के अभाव के कारा शहर की जनता प्रशासन की ओर से तय किए नियमों का खुले तौर पर उलंघन कर रहीं है, जिस वजह से यह महामारी बभगढ़ में तेजी से पैर पसार रही है। जजपा नेता ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मानव कल्याण के लिए बल्लभगढ़ में करीब एक सप्ताह के लिए पूर्ण बंद किया जाए, जिससे कि कोरोना संक्रमण की चेन टूट सके और लोग इस महामारी की चपेट में आने से बच जाए।

Monday, June 8, 2020

फरीदाबाद की जिला सांगठनिक कमेटी का किया गया चुनाव

फरीदाबाद, नितिन बंसल।
 फरीदाबाद जिला सांगठनिक कमेटी का  चुनाव किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी मौजूद थे यह चुनाव कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के नेतृत्व में हुआ उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों पर किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे इस अवसर पर स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा की जिला सांगठनिक कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें सोनू सोया, शीशपाल, सुनील कुमार, राजबीर सिंह,रिंकू,मोनू, किरण,नीरज, मुकेश, सतबीर कौशिक,नजर खान व सुनील को सदस्य चुना गया। इन चुने गए सदस्यों के नेतृत्व में छंटनी के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।

"समय रहते होगा उपचार तो मिलेगी कोरोना वायरस से मुक्ति"

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।

कोरोना एक महामारी का रूप लेती जा रही है लेकिन इसका बचाव समय रहते इसका इलाज है। फरीदाबाद के सिविल सर्जन का कहना है कि लोगों को अगर कोरोना के लक्षण दिखाई देते उसका तुरंत ही उपचार करें तभी इस वायरस से बचा जा सकता है  कोरोना एक साध्य रोग है , अगर इस बीमारी का समय पर उपचार लिया जाये तो, इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। ये जानकारी द अलमोनर बायोटेक के डायरेक्टर व डॉ रामभगत व के. सी.गोयल ने  एक सेमिनार में बताया कि कोविड-19 जो कि सार्स कोव2 के कारण पैदा होता है । ऐसे में एम -16जस, काफी कारगर है।

इसका कोई दुष्परिणाम भी नहीं है। यह दवा एक क्षारीय  प्रोटीन एम-16जस, आर्युवेदिक , कोरोना महामारी के रोकथाम व बचाव के लिये विकसित किया गया है। डाँ जसवाल व रामभगत का कहना है, कि कोरोना एक साध्य रोग है।जो लोग कैंसर, हार्टरोग, किडनी रोग, मधुमेह, रक्तचाच जैसी रोग प्रतिरोधक कमी से ग्रस्त है । उनके लिये एम जस-16काफी कारगर है और अन्य दवाइयों के साथ सेवन करने से भी इसका कोई साइट इफेक्ट तक नहीं होता है। डॉ रामभक्त ने बताया कि कोरोना के मामले ऐसे भी आ रहे है जो बिना लक्षणों के पनप रहे है। और जो लक्षणों के पहचाने जा रहे है, उसमें भी ये दवा रामबाण है। एम-16जस आर्युवेदिक क्षार प्रोटीन मिनिरल , प्रोटीन , इनजाइम , विटामिन जैसे जरूरी आठ अमिनों एसिड व एन्टी आक्सीडेन्ट का एक असरदार महत्वपूर्ण मिशण है। जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बरकरार रखता है। डॉ रामभगत का कहना है कि तमाम मरीजों को उन्होंने इसी चिकित्सा तकनीक से सही किया है, और वे रोगी अब आसानी से अपने घर में स्वस्थ्य जीवन यापन कर रहे है। कोरोना में आर्युवेदिक चिकित्सा प्रणाली काफी कारगर है।


Sunday, June 7, 2020

फरीदाबाद में रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कोरोना के 106 मरीजों से जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार हुए सचेत

जिला समाचार
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद क्षेत्र से रविवार को  रिकॉर्ड तोड़ 106 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई जिसको देखते हुए जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार चिंता का विषय बनता जा रहा है फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए जजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने जजपा सुप्रीमो व राजनीतिक गुरु डॉक्टर अजय सिंह चौटाला से फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर चिंता व्यक्त की। अजय सिंह चौटाला जी संदेश दिया कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरते और बाहर निकलने से पहले मास्क लगाएं अन्यथा लॉकडाउन के नियमो का पालन करें। व्यापारियों से निवेदन किया अपने दुकानों पर भीड़ ना लगने दे सोशल डिस्टेंस का पालन करें।फरीदाबाद के उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 13500 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4975 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 8511 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 12729 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 14732 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 13001 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 960 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 771 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 231 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 231 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 287 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

मास्क नहीं लगा होगा तो होगा चालन -आदेश पुलिस कमिश्नर

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
बल्लमगढ़ व फरीदाबाद जिले में पढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर व बढ़ते हुए कोरोना के मरीजों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है इसके लिए पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक एंड हाईवे द्वारा दिनांक 7 तारीख से 22 तारीख तक लेकर एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें सभी पुलिस कर्मचारियों को व प्रशासनिक अधिकारियों को यह आदेश है कि कोई भी व्यक्ति अगर शहर में बिना मास्क के दिखाई देता है तो ऐसे लोगों के अधिक से अधिक से चालान काटे जाएंगे साथ ही साथ पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश जी ने यह भी कहा कि इन जवानों की रिपोर्ट को 23 तारीख तक उनके कार्यालय में जमा करवाया जाए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी शकती  में फरीदाबाद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को कम कर सकती है और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकती है इसमें हर व्यक्ति हर नागरिक  को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।  

Monday, June 1, 2020

कोरोना महामारी के चलते बाबा हृदय राम सेवा समिति मुजेसर की तरफ से 1 लाख की राशि का चेक मंत्री जी को दिया

फरीदाबाद। नितिन बंसल फूलसिंह सिंह चौहान।
कोरोना महामारी को देखते हुए लोक डाउन 5.0 को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है जिसके चलते गरीबों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी ना आए इसके लिए फरीदाबाद शहर की सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं और कदम उठाकर लोगो की मदद भी कर रही है ।दुनिया को दहलाने वाली वैश्विक कोविड-19 महामारी ने जहां देश की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है । वहीं देश प्रदेश की मदद के लिए समाज सेवी संस्थाएं लगातार सरकार के हाथ मजबूत कर रही है। आज इसी महामारी से निपटने के लिए हरियाणा सरकार को बाबा हृदय राम सेवा समिति मुजेसर की तरफ से ₹100000 (एक लाख)की राशि का चेक हरियाणा के  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के माध्यम से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में सौंपा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा के प्राचीन मंदिर बाबा हृदय मंदिर  की  समिति का अपने कार्यालय पर आने और हरियाणा कोरोना फण्ड में चैक सौपने पर धन्यवाद भी जताया है।परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी से बचने के लिए सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें तभी वे स्वयं सुरक्षित रह कर के प्रदेश और देश को सुरक्षित रख सकते  है।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए बेहतर प्रयास किए गए हैं ।लोगों को जागरूक किया गया है कि वे जहां सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें वही घर पर रहकर बार बार साबुन से हाथ साफ करें, ताकि इस विषैला वायरस का चक्र टूट सके ।उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोगों ने सरकार की बढ़ चढ़ कर आर्थिक मदद की है । सरकार ऐसी समाजसेवी संस्थाओं और लोगों का सम्मान करती है। परिवहन मंत्री ने गांव मुजेसर की बाबा हृदय राम सेवा समिति की तरफ से दिए गए एक लाख की राशि पर समस्त मुजेसर ग्राम वासियों और समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया है। इस मौके पर समिति के तरफ से रतन सिंह लांबा ,रणवीर पहलवान ,सुभाष लांबा ,अखिलेश परसवाल , राजेंद्र गोदारा शेर सिंह लांबा भी मौजूद रहे।

लॉक डाउन 5.0 में फरीदाबाद को सख्त नियमो के आधार पर मिली है छूट, अनलॉक 1.0 होगा और भी सख्त

फरीदाबाद, 01 जून,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद में बढ़ते हुए कोरोना मरीजों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अनलॉक 1.0 में सभी फरीदाबाद जिले की दुकानों को सुबह 9:00 बजे से शाम को 7:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। और उनके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं साथ ही साथ  जिलाधीश यशपाल जी ने कहा है कि अगर कोई भी दुकानदार व्यापारी इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी जिला में सभी तरह की दुकानें सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक खुल सकेंगी। दवाइयों की दुकानों को इससे छुट होगी और वे 24 घंटे खुली रह सकती हैं। रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर आने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधीश ने आदेशों में बताया कि जिन बाजारों में सड़क के दोनों तरफ दुकानें हैं उनमे दायें तरफ की दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा बाएं तरफ की दुकाने मंगलवार, वीरवार व शनिवार को खुली रहेंगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एवं अन्य बाजार जिसमें दुकानों को नंबर दिए गए हैं, उनमें सम नंबर वाली दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा विषम नंबर की दुकानें मंगलवार, वीरवार व शनिवार को खुली रहेंगी। दायें व बाएं का निर्धारण उत्तर एवं पूर्व दिशा में देखते हुए किया जायेगा। रविवार को सभी बाज़ार बंद रहेंगे। जिलाधीश ने आदेशों में बताया है कि शॉपिंग मॉल व होटल खोलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि जिन होटलों को कोरोना के उद्देश्य से प्रयोग किया जा रहा है, वह खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट अपने यहाँ लोगो को खाने की इजाजत नहीं देंगे, परन्तु वह घरों में खाना पहुंचाने के लिए रसोई चला सकते हैं। यह सभी हिदायतें फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र एवं तिगांव पंचायत क्षेत्र में लागू होंगी। बाकी गाँवों में किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी। हालांकि वहां पर किसी भी तरह के मॉल नहीं खुल सकते। उन्होंने बताया कि कन्टेनमेंट जोन में किसी भी तरह की गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी। सभी दुकानदारों को जो नियम भेजे गये हैं उनकी अनुपालना करनी होगी। जिलाधीश ने बताया कि कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना के तहत बाजारों में भीड़ को कम करने के लिए यह आदेश पारित किए गए हैं।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts