Tuesday, February 15, 2022

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच 65 ने 870 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद,नितिन बंसल (लाइव न्यूज़ मंत्रा) ।पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी लाजपत की टीम ने अवैध गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्रम उर्फ विक्की है जो राजस्थान केझुंझुनू का निवासी है और फरीदाबाद में न्यू भारत कॉलोनी में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना बीपीटीपी एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से आरोपी के गांजा तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई राकेश कुमार की टीम ने आरोपी को गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 870 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर गांजा तस्करी करने का काम करता था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

"मैं चौकीदार हूं चोर नहीं, बहन जी बहा रही है घड़ियाली आंसू"- मंत्री मूलचंद शर्मा

बल्लभगढ़,नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान(लाइव न्यूज़ मंत्रा)। बल्लभगढ़ के कल्पना चावला सिटी पार्क पर कोर्ट द्वारा कब्जा देने के बाद विपक्षी दलों में पार्क के गेट पर नारे और विरोध प्रदर्शन किया था साथ ही मौजूदा हरियाणा सरकार पर कब्जे को लेकर आरोप लगाए थे इसकी जवाबदेही में परिवहन मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने इसपर अपना बयान दिया  मैं चौकीदार हूं मेरे रहते बल्लमगढ़ की जनता को कोई दुख नहीं हो सकता  उन्होंने कहा कि पार्क  पर कब्जे की नीव तो कांग्रेस  शासन में रखी जा चुकी थी उस समय की विधायक शारदा राठौर ने पार्क पर कब्जे को लेकर इसका कोई विरोध  नहीं किया था अब जनता को गुमराह कर मगरमच्छ के आंसू बहाने से क्या फायदा ।  कुछ विपक्षी लोगों द्वारा की जा रही राजनीति धरने प्रदर्शन के मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जुलाई 2013 में ही कल्पना चावला सिटी पार्क का कब्जा भूमाफियों को दिलाने वाली कांग्रेस सरकार में उस समय के जनप्रतिनिधियों ने क्या किया, उस समय बल्लभगढ़ की जनता के दिलो की धड़कन इस सिटी पार्क को बचाने के लिए प्रयास क्यों नही किया गया। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि  जनता को
गुमराह करना ठीक नही है बल्लबगढ की जनता सब जानती है। कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में क्या कारनामे हुए है ये लोग क्या सिद्ध करना चाहते है अपने गिरेबान में झांककर देखे। उन्होंने कहा कि 2013 में  बल्लबगढ से विधायक रही थी कुमारी शारदा राठौर ने अपने कार्यकाल में ही इस पार्क को बचाने के लिए  सरकार से पैरवी क्यों नही की थी। उस समय धरना क्यों नही दिया गया।  परिवहन मंत्री प मूलचन्द शर्मा ने कहा कि आज वह बल्लबगढ की जनता के चौकीदार है जो बल्लबगढ कि चौकीदारी मजबूती से कर रहे है और करते रहेंगे। भाजपा सरकार भू माफियाओं को 1 इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं करने देगी यही नही जिन लोगो ने कब्जा सरकारी जमीन पर किया है उनके खिलाफ भी कार्यवाही करेगी।  साथ ही उन्होंने उन सभी कागजों को निकलवाया जिसमें फेरबदल कर जमीन को दूसरे के नाम किया गया था लेकिन असल में जमीन सरकार की ही है मंत्री उन सभी कागजों को जनता को दिखाना चाहते हैं  मंत्री  मूलचन्द शर्मा ने कहा कि जिस जमीन पर पार्क बना हुआ है उस जमीन को कागजों में हेराफेरी कर सरकार और न्यायपालिका को गुमराह करके जमीन को अपने नाम कराने वालों पर हरियाणा सरकार जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने जा रही है परिवहन मंत्री एवं बल्लबगढ से विधायक मूलचन्द शर्मा ने बल्लबगढ की जनता  को आश्वसन दिया है कि न तो पार्क कहीं जाएगा नही सड़क कहीं जाएगी सब कुछ यही रहेगा। सरकार इस मामले को लेकर पहले ही गंभीर है और उन्होंने स्वमं पार्क को बचाने के लिए लंबे समय से मुकदमा लड़ रही संघर्ष समिति का हमेशा साथ देते हुए मार्गदर्शन किया है उन्होंने कहा कि न्यायपालिका द्वारा जो आदेश अब हुए है प्रसासन ने उनके ऊपर अमल किया क्योंकि न्यापालिका का फैंसला सर्वोपरि है। वहीं परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही इस मामले को सुलझा कर जनता की भावनाओ पर खरा उतरने का काम करेगी। उन्होंने जनता में वह कागजात भी जारी किया है जिसमे कांग्रेस के राज में साल 2013 में इस जमीन का कब्जा भूमाफियों को देने का काम किया है। मंत्री ने विश्वास हराया इस मामले की कार्रवाई जल्द से जल्द निपटा ली जाएगी और दोषियों कड़ी सजा दी जाएगी।


 

फरीदाबाद की राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा सहमति समझौता और ट्रैफिक चालान केसों का निपटारा होगा जल्द - सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे

फरीदाबाद, 16 फरवरी,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान ( लाइव न्यूज़ मंत्रा)। फरीदाबाद जिला न्यायालय की लोक अदालत में पेंडिंग केसों को जल्द निपटाने के लिए मुख्य सीजेएम

 द्वारा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार यह आदेश दिया गया हैकि जिला आगामी 12 मार्च को ज्यादा से ज्यादा दावे लगाकर विचाराधीन केसों का अधिवक्ता आपस में समझौता करवा कर निपटारा  करवाएं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक चालानों और धनराशि सम्बंधित/पैटी केसों का अधिक से अधिक निपटारा लोगों की सहमति से करवाएं।सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि सभी अधिवक्ता 12 मार्च से पहले पहलेतीसरे और पांचवे हर शनिवार को ट्रैफिक चालान ले सकते है। उन्होंने कहा कि बिजली निगमफैक्ट्री और बैंक केसों का आपसी सहमति से समझौता करवा कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान करवाने के लिए मुकदमे को प्रोत्साहित करें। यदि समझौता लगता हैतो पार्टियों का बयान दर्ज पहले किया जा सकता है। सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने अदालतों मे विचाराधीन केसों को सम्बंधित लोगों से आपसी  समझौता करते हुए कहा कि कोर्ट में बैंकफैक्ट्री और बिजली के बिलों से सम्बंधित विचाराधीन केसों को आपसी सहमति से राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान करवाएं।


Sunday, February 13, 2022

मंत्री द्वारा निवर्तमान पार्षदों को उनके 5 साल के सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और साथ ही आने वाले निकाय चुनाव के लिए संघर्ष करने के लिए कहा

बल्लभगढ़, नितिन बंसल की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़ विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता और साथ ही बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) के सभी निवर्तमान पार्षद गण और साथ ही पार्षद उम्मीदवार सभी लोग शामिल हुए इस बैठक के दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी निवर्तमान पार्षदों का उनके सफल 5 साल कार्यकाल के लिए उन्हें शोल पहना कर और बुक्का देकर सम्मानित किया यह आयोजन सेक्टर 11 स्थित मिलन वाटिका में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्नल गोपाल सिंह ने की।
 इस बैठक में  12 फरवरी 2022 से निवर्तमान पार्षदों उनके 5 साल के कार्यकाल की विदाई पर सम्मान किया ,बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ विधानसभा के कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार के 7 सालों में विकास कार्यो पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं के साथ  भविष्य के शहरी निकाय चुनावों को लेकर मंथन किया साथ ही  हर बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने के टिप्स भी दिए जिसमें भाजपा के शासन और प्रशासन को मजबूत किया जा सके इस बैठक के दौरान वार्ड 36 के पार्षद दीपक यादव को उनके वार्ड में हुए अच्छे कार्यों के लिए उनकी पीठ थपथपाई साथ ही अन्य पार्षद गणों को भी 5 साल के सफर कार्यकाल के लिए उनको बधाई दी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महामंत्री मूलचन्द मित्तल,टिपरचंद शर्मा, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, ईश्वरदास ग़ोयल,बल्लभगढ़ के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बंसल, भाजपा युवा मोर्चा के कार्तिक वशिष्ठ, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन बेनीवाल पवन सैनी दीपक चौधरी, सुनील सैनी, हरप्रसाद गॉड, दया चंद यादव, जितेंद्र सैनी, महेश गोयल,बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर,प्रेम खट्टर, कैलाश वशिष्ठ,गजेंद्र वैष्णव, अनुराग गर्ग, शीला शर्मा, मुनेश नरवाल, गायत्री देवी, नीलम चौधरी, अम्बिका शर्मा, शैली बब्बर, कुशम, महिला जिला उपाध्यक्ष भाजपा अलका भाटिया, सुभाष लाम्बा, योगेश शर्मा, सतवीर शर्मा, पुरन शर्मा,रामकिशन बिंदल, रवि भगत, दिपांसु अरोड़ा, प्रमोद गिल, रवि सोनी,कुलदीप सिंह, जीतराम रावत, मास्टर रामकिशन तेवतिया,अनंगपाल राठी, महावीर सैनी,ज्ञानेंद्र भारद्वाज, हरेराम प्रधान,कौशल शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी व समस्त मंडल अध्यक्ष, सभी बूथ प्रमुख, सभी पालक सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी पार्षद गण और कार्यकर्ता इस सम्मान समारोह और बैठक में शिरकत ली मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा तो भाजपा संगठन प्रदेश के साथ देश में भी मजबूत होगा ।

आखिर सिटी पार्क के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी आई सामने

बल्लभगढ़, नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट।

आम आदमी पार्टी के नेता गण कल्पना चावला सिटी पार्क पर कब्जे के विरोध में सरकार व् भूमाफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए

अदालती आदेशों के बाद डिग्री होल्डर्स द्वारा 2 दिन पहले से जारी पार्क पर कब्जे की कार्रवाई से बल्लभगढ़ कल्पना चावला सिटी पार्क की दुर्दशा देख शहर की जनता में भारी रोष व्याप्त है  इस घटना को नहीं  होना चाहिए था आज उसके पास कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं है जो इस जवलंत मुद्दे पर शहर की जनता के साथ खड़ा हो। सत्तारूढ़ बीजेपी व प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं लेकिन सामने कोई नहीं आ रहा है। आखिर दो दिन बाद देर से ही सही आम आदमी पार्टी जो हरियाणा में अपनी जमीन तलाश रही है उसे पार्क का यह् मुद्दा मिला जिससे वह सत्तारूढ़ बीजेपी पर  जमकर वार कर सकती है आज सुबह 6:00 बजे से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्क में जुड़ने शुरू हो गए और उन्होंने लोगों से संवाद जारी किया व 7:00 बजे से उन्होंने पूर्व बल्लभगढ़ विधानसभा प्रत्याशी आम आदमी पार्टी हरेंद्र भाटी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जिसमे सरकार व भू माफियाओं के खिलाफ जोरदार नारे लगाए नरेंद्र भाटी ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार निकम्मी है जो भू माफियाओं के साथ मिलीभगत कर पार्क को बड़ी ही आसानी से  जनता से छीनने दिया उन्होंने कहा कि अगर अदालत ने किसी के हक में फैसला दिया भी है तो भी जनहित को देखते हुए उनको वैकल्पिक जमीन दी जानी चाहिए और सरकार जब तक उन्हें वैकल्पिक जमीन  नहीं दी जाती या इस मुद्दे को नहीं सुलझती तब तक हम यह संघर्ष जारी रखेंगे और कल से हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा अगर जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे मंत्री मूलचंद् शर्मा ने इस पार्क को जनता से आसानी से भू-माफियाओं के हाथो मे जाने दिया इससे जनता में भारी रोष है जिसका खामियाजा उन्हे व बीजेपी सरकार को भुगतना पड़ेगा
आप नेता अमन गोयल मिडिया से बातचीत करते हुए

इस मौके पर हरेंद्र भाटी और उनकी टीम के अमन गोयल संतोष यादव निशांत वशिष्ट,महेश गुप्ता, लोकेश अग्रवाल डॉ चक्रपाल,नितिन राजपूत चिराग अग्रवाल, सतवीर चौधरी, दिनेश मंगला व पार्क में आए अन्य लोग मौजूद थे । इन आरोपों के जवाब में मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने कहा कि इंक्वायरी कमेटी बैठा दी गई है जिसका निर्णय शीघ्र आने की उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट ने इनका पक्ष मानकर इनको यह जमीन खेती करने के लिए दी है ना की किसी दुकान या मकान बनाने के लिए अगर यह ऐसा करते हैं तो इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता परेशान ना हो बल्लभगढ़ शहर के लोगों से पार्क को नहीं छीनने देंगे साथ ही शहर की शोभा को बिगड़ने नहीं देगे । उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों का कब्जा कांग्रेस के कार्यकाल में मजबूत हुआ जिस दौरान इनकी रजिस्टर हुए जिस कारण जनता को आज यह दिन देखना पड़ रहा है।   
पार्क पर कब्जे का काम बदस्तूर जारी है

Tuesday, June 22, 2021

कोरोना टीकाकरण शिविर में उडाई गयी सरकारी आदेशो की धज्जियाँ।

कोरोना टीकाकरण शिविर में उडाई गयी सरकारी आदेशो की धज्जियाँ। 

बल्लभगढ़, नितिन बंसल । 

बल्लमगढ़ मे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में दिखा अवस्था का मुहूर्त जहां पर ऐसा लगता है मानो कोरोना का वैक्सीन नहीं लग रहा है मानो कोरोना को  फैलने का नोता दिया जा रहा हूं।बल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी सिथित शिव मंदिर में लगे कोरोना टीकाकरण शिविर में उडाई गयी सरकारी आदेशो की धज्जियाँ। नेता जी ने सोचा कि इस टीकाकरण शिविर से पब्लिक की वाही वाही लूटेंगे लेकिन अव्यवस्था के कारण हो गयी उनकी किरकरी। आपको खबर विस्तार से बताये की सोमवार को शिव मंदिर में विनोद गोस्वामी द्वारा कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था इस टीकाकरण शिविर में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए नेता जी ने शिवर का खूब प्रचार करवाया लेकिन वो टीकाकरण शिविर में टिका लगवाने के लिए आए लोगो के लिए इंतजामात करना भूल गए।ओर भूल गए व्यवस्था को सम्भालने के लिए वॉलंटियर रखना। जब हम इस शिविर में जानकारी लेने पहुँचे तो देखा कि वहाँ आये लोग बहुत परेशान है टिका लगवाने आयी एक बुजुर्ग महिला का कहना था कि वो सुबह 10 बजे से आई है और उन्हें 10 नम्बर का टोकन दिया गया था लेकिन 1 बजे तक भी उनका नम्बर नही आया है और नाही यहाँ किसी लाइन का पता लग रहा है यहाँ पर ना तो 18 साल से ऊपर के लोगो के लिए अलग लाइन है और ना ही 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए अलग लाइन है ऊपर इस गर्मी ने मार रखा है जब एक ओर महिला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आयोजक द्वारा शिविर में किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नही कराई गई है मैं पहला टिका लगवाने आयी हु लेकिन यहां आकर देखा तो कही भी कुछ पता ही नही चल रहा है क्योंकि टिका लगवाने के लिए आधारकार्ड कहा देना है यही पता नही लग रहा है यहां भीड़ बहुत ज्यादा है और काम करने वाले स्टाफ की बहुत कमी है और ऊपर से इस गर्मी में आयोजक द्वारा ना तो कोई पीने के पानी की व्यवस्था है और ना ही पंखा की ।इसलिए मैं बिना टिका लगवाए ही जा रही हूँ। नेता जी को शायद ये अनुभव नही था कि प्रचार प्रसार के साथ साथ व्यवस्था का भी ध्यान रखना है और साथ ही सरकार द्वारा कोविड 19 से बचने के लिए दी गयी हिदायतों का भी पालन करना है ओर कराना है।लेकिन इस शिविर में तो लग रहा था कि कोरोना को भगाने का नही कोरोना को न्योता देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था इस पर समाजसेवी सेवाराम वर्मा ने कहा कि अभी बीमारी खत्म नहीं हुई है और ऐसी लापरवाही ना जाने कितनों को कोरोना महामारी की चपेट में ला सकती है। 


योग दिवस पर समाजसेवियों ने किया योगासन

 योग दिवस पर योग करते समाजसेवी। छाया : नितिन बंसल








बल्लभगढ़, नितिन बंसल । 

विश्व योगासन दिवस के उपलक्ष में जिस तरीके से पूरा भारत वर्ष योग क्रियाओं में विलीन हो गया उसी तरह बल्लमगढ़ के समाजसेवियों ने योगासन कर कर सभी परिवार को सभी बल्लमगढ़ वासियों को एक संकेत दिया है कि अगर हमें कोरोना महामारी या किसी अन्य महामारी से बचना है तो हमें योगासन का साथ लेना जरूरी है साथ ही भाजपा युवा मोर्चा जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी व योग दिवस के दिन बिजेंद्र गुरु जी आचार्य ने उनकी पूरी टीम को योग अभ्यास करवाया।।इसके लिए कार्तिक जी ने गुरुजी का हार्दिक आभार प्रकट किया।।इस अवसर पर जगबीर शर्मा, अभिषेक शर्मा , सुमित गर्ग, संजय गुप्ता, बृज मोहन वशिष्ट,आयुष शर्मा , अजय शर्मा , हिमांशु शर्मा , पीयूष शर्मा , लक्ष्य शर्मा , रोनक भंसाली व अन्य लोग उपस्थित रहे। समाजसेवी सुमित गर्ग ने कहा कि योग शारीरिक संतुलन और मन की शांति के लिए आवश्यक है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। साथ ही कार्तिक वशिष्ठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का योग को पहली से दसवीं कक्षा तक जरूरी विषय में शामिल करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद किया यह एक अच्छी सोच जो अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।


निर्जला एकादशी के उपलक्ष में श्री श्याम बाबा का भावपूर्ण ताली कीर्तन


 श्री श्याम बाबा का भावपूर्ण ताली कीर्तन में हिस्सा लेते श्रद्धालु। छाया : नितिन बंसल





बल्लभगढ़, नितिन बंसल । 
निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में महावीर कॉलोनी,स्थित श्री हनुमान मंदिर बल्लबगढ़ में श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट व सभी श्याम प्रेमियों और भक्तों के द्वारा सुबह बाबा का गुलाब के फूलों से श्रृंगार किया गया उसके बाद शाम को श्री श्याम बाबा का एक भाव पूर्ण ताली कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें शाम 7 बजे श्याम बाबा की पावन ज्योत जलाई गई,उसके बाद ताली कीर्तन शुरू किया गया, जिसमें नितिन श्याम दीवाना ने कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा दे, व मनीष श्याम लाडला ने खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखोगे लाज जैसे अपने भाव पूर्ण भजनों से सभी भक्तों के साथ नाच गाकर बाबा को रिझाया, जिसमें श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य व सिद्धू जी ,सचिन ,हिमांशु गर्ग ,रवि गुप्ता ,विनोद गर्ग, बबलू ,एस एस राठौर, भगत, लाला ,सचिन गर्ग, मूलचंद गोयल,सतीश गर्ग,दीपक मित्तल,अंकित व प्रदीप गुप्ता और सभी कॉलोनी वासियों ने बाबा के भजनों का भरपूर आनंद लिया ,तत्पश्चात रात्रि 10 बजे बाबा कि आरती के बाद सभी भक्तों को दही की लस्सी ,कतीरा व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने लिया विकास कार्याे का जायजा

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा विकास कार्याे का जायजा लेते हुए। छाया : नितिन बंसल





बल्लभगढ़, नितिन बंसल । हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के अंदर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया ,इसके अलावा उन्होंने खेड़ा देवत मंदिर पर आयोजित लंगर  में जाने के बाद पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ मोहना रोड के साथ बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। इसके अलावा सेक्टर 3 में दाना पानी पार्क पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।  श्री शर्मा ने ऊंचा गांव स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में भी जनता को हर रोज आने वाली समस्याओं को देखते हुए दौरा किया और वहां संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे बल्लभगढ़ की जनता को बिजली विभाग की तरफ से किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए।  इस मौके टिपरचंद शर्मा के  साथ पार्षद दीपक यादव, पारस जैन, बृजलाल शर्मा व अशोक शर्मा मौजूद रहे।




Thursday, January 28, 2021

72वा गणतंत्र दिवस को बल्लभगढ़ के वार्ड 37 में धूमधाम से मनाया गया।

72वा गणतंत्र दिवस को  बल्लभगढ़ के वार्ड 37 में धूमधाम से मनाया गया।

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
बल्लभगढ़ शहर के समाजसेवी उमेश कोशिक ने वार्ड नं 37 के सभी लोगो के साथ बल्लभगढ़ में  72वा गणतंत्र दिवस  को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया महाराजा अग्रसेन पार्क चावला कॉलोनी में भी पार्क रखरखाव समिति द्वारा 72वा गणतंत्र दिवस 30 फीट ऊंचा झंडा फहराकर मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नम्बर 37 के पार्षद दीपक चौधरी ओर समाजसेवी उमेश कौसिक ने ध्वजारोहण करके की कार्यक्रम लगभग 9 बजे शुरू हुआ और ध्वजारोहण के बाद स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए जिसको वहाँ आये हुए लोगो ने बहुत सराहा ओर बच्चों के अन्दर ऐसी देशभक्ति की भावना को देखकर भावभिवोर हो गए एक बच्चे ने ए मेरे वतन के लोगो जरा याद करो कुर्बानी गाना गाकर सभी उपस्थिति लोगो की आँखे नम कर दी मुख्यअतिथि दीपक चौधरी ने कार्यक्रम में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।समिति के प्रधान नरेन्द्र सरोह ने पार्क के बारे में बताया कि उनकी टीम ने पार्क के विकास के लिए ओर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 500 पेड़ लगाए है और बुजुर्ग लोगो के लिए ओल्डएज होम बनाया जाएगा  जिसमे न्यूज़ पेपर ,दवाई ,खाने का सामान ,पीने का पानी,उपलब्ध कराया जाएगा और गरीब बच्चों को भी निशुल्क सीझा दी जाएगी कार्यक्रम में तिरलोक चंद सत्यनारायण,नोरंग शर्मा बिजेंद्र साहू, शिव कुमार,कांता देवी हरमीत कौर,राजबीर गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद थे।

Wednesday, January 27, 2021

एनटीपीसी फरीदाबाद में 72वां गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन।

फरीदाबाद, बल्लभगढ़ नितिन बंसल की रिपोर्ट
बल्लभगढ़ स्थित एनटीपीसी फरीदाबाद में 26 जनवरी 2021 को 72वां गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड -19 महामारी को ध्यान में रख कर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ किया गया। इस अवसर परियोजना प्रमुख श्री चिन्नानन रवि ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी तत्पश्चात सीआईएसएफ जवानो द्वारा झंडे को सलामी दी गयी। श्री चिन्नानन रवि, मुख्य महाप्रबंधक ने इस पावन अवसर पर सभी दर्शकों को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी और उन महान नायकों एवं योद्धाओं को याद किया जिनके अथक परिश्रम एवं प्रयासों से हमने आजादी प्राप्त की और एक गणतन्त्र राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई। इस अवसर पर कर्मचारियों और परिवारजनों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गयी जो बहुत ही मनमोहक और जोश भरने वाली थी। कोविड-19 के प्रसार को खत्म करने के उद्देश्य से इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रतिभागियों ने घर पर ही विडियो बनाया जिसका प्रसारण टीम एप्प एवं यूट्यूब के माध्यम से किया गया। कोरोना महामारी के इस कठिन परिस्थिति में गणतन्त्र दिवस का आयोजन सोशल मीडिया जैसे इंटरनेट, यूट्यूब, टीम एप्प का सहारा लेकर इस पावन अवसार को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। 
इस कार्यक्र्म के दौरान परियोजना प्रमुख के साथ साथ सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, ए सी, सी आई एस एफ और जवान एवं एसोशिएट कर्मचारी कोरोना को ध्यान में रख कर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने हेतु इस पावन अवसर के गवाह बने।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts