Showing posts with label क्राइम. Show all posts
Showing posts with label क्राइम. Show all posts

Tuesday, February 15, 2022

पुलिस टीम ने गांव धौज मे पकड़े 5 गौ तस्कर पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस टीम की पीठ थपथपाई

बल्लबगढ़, नितिन बंसल(लाइव न्यूज़ मंत्रा) ।फरीदाबाद में गौ तस्कर सक्रिय होने लगे हैं फरीदाबाद के ही गांव ध्वज में बीती रात पुलिस ने गौ तस्करों को पकड़ा है जिसमें एक महिला भी शामिल है गौ तस्करों ने पुलिस पर हमला भी किया पुलिस पर हमला करने वाले गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई,
थाना पुलिस व 5 क्राइम ब्रांच टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया साथ ही उन सभी आरोपियों के खिलाफ गौरक्षा अधिनियम,हिंसा करने, पुलिस पार्टी पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
गौ तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने के पश्चात कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धौज व 5 क्राइम ब्रांच की टीमों ने मामल में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 फरवरी  की सुबह 4:00 बजे पुलिस थाना धौज की टीम एरिया में गश्त कर रही थी कि
गुप्त सूत्रों से उन्हें सूचना प्राप्त हुई की धौज गांव में निजाम नाम का व्यक्ति अपने घर के सामने गाय को काट रहा है और काट के बाद इसके मीट को बेचता है। यदि रेड की जाए तो आरोपी को मौके से काबू किया जा सकता है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई धर्मेंद्र की अगुवाई में टीम गठित की गई जिसमें हवलदार वीरेंद्र व सत्यवान, सिपाही प्रदीप, राजकुमार व अनिल शामिल थे पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर आरोपी निजाम, बद्री, साजिद इत्यादि गाय को काट रहे थे। पुलिस को देखकर बाकी आरोपी फरार हो गए परंतु निजाम को जब पुलिस पकड़ने लगी तो उसने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी
पुलिस टीम की तरफ फेंककर मारी। पुलिसकर्मी नीचे बैठ गए जिसकी वजह से
कुल्हाड़ी उन्हें लगते लगते रह गई और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके
बावजूद पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी निजाम को पकड़
लिया। पुलिसकर्मी जैसे ही आरोपी निजाम को पकड़कर लाने लगे तो उसने शोर
मचा दिया और शोर सुनकर उसके घर से उसके कई साथी आ गए जिसमें महिलाएं भी
शामिल थी। उसके साथियों में आरोपी बदरू, साजिदा, आयशा, मेहरूमा तथा उसकी
बेटियां भी मौके पर पहुंच गई और लाठी-डंडों के साथ पुलिस पार्टी पर हमला करते हुए आरोपी निजाम को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में पुलिस कर्मियों को काफी चोटें आई तथा 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस पार्टी ने इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी जिसके पश्चात पुलिस टीम को वापस बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके से 120 किलो
मांस, लोहे की तीन छुरियां, एक कुल्हाड़ी, एक सुआ और तराजू बाट अपने कब्जे में ले लिए।
पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा को जैसे ही इस मामले की सूचना प्राप्त हुई उन्होंने पुलिसकर्मियों की बहादुरी के लिए उनकी हौसला अफजाई की तथा आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के निर्देश दिए जिसके पश्चात क्राइम डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान तथा एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच 17, 48, 56,65, बॉर्डर तथा थाना पुलिस की एक टीम तैयार की गई जिसमें करीब 35 से 40 पुलिसकर्मी शामिल थे।
गठित की गई टीम आरोपियों को दोबारा से पकड़ने के लिए गांव में गई जहां पर उन्होंने आरोपी साजिद उर्फ टिल्लम, बदरू तथा उसकी पत्नी मेहरून को मौके से काबू कर लिया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी निजाम,यूनिस, आयशा, साजिदा, ईशा और मुस्कान पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहे हैं जिन्हें पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच 65 ने 870 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद,नितिन बंसल (लाइव न्यूज़ मंत्रा) ।पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी लाजपत की टीम ने अवैध गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्रम उर्फ विक्की है जो राजस्थान केझुंझुनू का निवासी है और फरीदाबाद में न्यू भारत कॉलोनी में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना बीपीटीपी एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से आरोपी के गांजा तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई राकेश कुमार की टीम ने आरोपी को गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 870 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर गांजा तस्करी करने का काम करता था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Monday, July 20, 2020

4 घंटे में पुलिस ने अपहराकर्ता के चंगुल से बच्चो को बचाया

 युवक के पीछे जाते हुए बच्चों का सीसीटीवी फुटेज।

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद पुलिस के मानवीय पहलू के चलते तीन बचों को अपहराकर्ता के चंगुल से बचा लिया। खबर मिलते ही पुलिस टीम बचों की खोजबीन में ऐसे जुटी कि  चार घंटे के अंदर ही बच्चे को सकुशल बचा लिया गया । पुलिस की इस कार्रवाई की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। यह मामला है सैक्टर 8 की पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सीही गांव का। दरअसल सिही गांव में किराए पर रहने वाले एक परिवार के तीन बचों को एक युवक टॉफी दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। इनमें दो लड़कियां व एक लडक़ा था। तीनों बचे अपहराकर्ता के पीछे-पीछे चलने लगे। बचों की उम्र 5 और 8 से 10 साल के बीच थी। लेकिन इस दौरान दोनों बचियां अचानक से युवक के पीछे जाने की बजाए मुडकर वापिस अपने ार चली गई। दोनों बचियों ने अपनी मां को बताया कि उनके भाई को चोर ले गया है। यह सुनते ही बचे के चाचा धीरेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को पूरी जानकारी दी। कंट्रोल रूम से यह केस तुरंत सेक्टर 8 पुलिस चौकी के पास भेजा गया। चौकी इंचार्ज हुक्मसिंह ने केस ट्रांसर्फर होते ही एक टीम गठित की और बच्चे की खोजबीन में जुट गए। यह तीनों बच्चे बिरेश कुमार के हैं, जोकि मूलरूप से संभल यूपी के रहने वाले हैं और फिलहाल मोदी मोहल्ल्ला सिही सेक्टर 8 में रह रहे हैं। इस घटना के तत्काल बाद चौकी इंचार्ज हुक्मसिंह ने सबसे पहले अपहरणकर्ता की लोकेशन टे्रस की। लोकेशन पता चलते ही उन्होंने पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक युवक तीन बचों को अपनी पीछे पीछे ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उन सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस की सक्रियता तेज होते देखकर अपहराकर्ता युवक को शक हो गया। बताया गया है कि उसने अपनी जान बचाने में भलाई समझी और 5 वर्षीय बच्चे अयूस को गुरूग्राम नहर सैक्टर 4/8 के पास छोडकऱ भाग गया। चौकी इंचार्ज हुक्मसिंह ने अपनी टीम के साथ नहर के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस तरह से पुलिस की सक्रियता से एक बच्चे का अपहरण होने से बच गया। इलाके के लोगों ने पुलिस के इस मानवीय पहलू की जमकर प्रशंसा की है।



महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली फरीदाबाद पुलिस किस तरह के कारनामे कर रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि थाने में एक महिला अपने चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए आई, तो वहां पर महिला का नंबर लेकर एएसआई अशोक कुमार ने ले लिया और फिर उसके नंबर पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजेने शुरू कर दिए। फरीदाबाद पुलिस की खाकी ऐसे पुलिस कर्मचारियों के चलते कई बार दागदार हो चुकी है। इससे पहले भी कई इस तरह की वारदातें हुई हैं, जिसमें पुलिसकर्मी के द्वारा पीडि़त पर गलत नजर डाली गई है। दरअसल संजय कॉलोनी की रहने वाली एक महिला के घर में कुछ समय पहले चोरी हुई थी, जिसमें वो शिकायत देने के लिए मुजेसर थाने में पहुंची। महिला की शिकायत तो ले ली गई, लेकिन उसकी शिकायत पर 15 दिनों तक भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच आरोपी एएसआई अशोक कुमार ने महिला का नंबर ले लिया और उस पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि चोरी की शिकायत में समझौता कराने के लिए एसआई अशोक कुमार महिला पर दबाव बना रहा था और महिला को बार-बार होटल में बुलाने की बात कह रहा था। महिला ने इसकी शिकायत की तो पुलिस की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई ना होते देख होते ना देख महिला ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से गुहार लगाई और मंत्री के दखल के बाद आरोपी एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, पुलिस ने उसे गिरतार कर लिया, साथ ही उसे सस्पेंड भी कर दिया। आम जनता को पुलिस से सुरक्षा की उमीद रहती है, लेकिन पुलिस की ओर से इस प्रकार की हरकते होंगी तो आम जनता किससे सुरक्षा की उमीद करेगी। 

Saturday, July 18, 2020

बदमाशों ने दिन दहाड़े युवक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा

फरीदाबाद, आरव नेगी। फरीदाबाद के शनिवार को बदमाशों ने हत्या के उद्देश्य से एक युवक पर फायरिंग कर दी परंतु गनीमत यह रही की युवक बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग एकत्रित हो गए और हमलावर फरार हो गए।  यह मामला है अति व्यस्त कहे जाने वाले सैक्टर 9-10 के चौक का। सैक्टर की डिवाईडिंग रोड जहां हर समय सैंकड़ों लोग मौजूद रहते हैं, वहां एक युवक पर हवाई फायर कर उसे मारने का प्रयास किया गया। हालांकि इस हमले में युवक बच गया, मगर बदमाशों ने अपनी तरफ से उसकी हत्या का पूरा प्रयास किया था। जानकारी के अनुसार गांव नवादा निवासी प्रदीप सुबह उपरोक्त सेक्टर की डिवाईडिंग रोड से बाईक पर जा रहा था। तभी ब्रेजा गाड़ी में आए कुछ लोगों ने प्रदीप पर फायर कर दिया। यह घटना ठीक ब्रहमकुमारीज सेंटर के सामने घटित हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। हमले के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली का खोल भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरतार कर लिया जाएगा। यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखने के बाद आरोपियों का पता चल सकता है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। 




Thursday, July 9, 2020

फिल्मी अंदाज में विकास दुबे ने दी उज्जैन में गिरफ़्तारी, यू.पी. पुलिस की 5 टीमें लेने हुई रवाना।

नितिन बंसल 
Livenewsmantra.उज्जैनः 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार चल रहे पांच लाख के इनामी विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि महाकाल के दर्शन करने के बाद उसने स्वयं ही पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। विकास को लखनऊ लाया जा रहा है, उसके लिए पुलिस की पांच टीमें उज्जैन रवाना हो गई है। शाम तक वह लखनऊ पहुंच सकता है। विकास दुबे को पुलिस फरीदाबाद से लेकर एनसीआर में तलाशती रही और शातिर बदमाश विकास उज्जैन पहुंच गया। इस बीच बड़े शातिराना अंदाज में उसने अपनी गिरफ़्तारी दी। या यूं कहें उसने सरेंडर ही किया। हालांकि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के मुताबिक़ मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस की देर रात से विकास दुबे पर नज़र थी। महाकाल मंदिर के आस-पास उसने शरण ले रखी थी। आज सुबह पुजारी की जानकारी के बाद पुलिस ने वहां से विकास को अपनी हिरासत में लिया।
बडा सवाल अब यह उठ रहा है कि आखिरकार विकास फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंचा, जबकि हर राज्य में अलर्ट जारी किया हुआ था। बताया जा रहा है कि उज्जैन पहुंचने में तिवारी नाम के एक शख्स ने उसकी मदद की। उसी ने ही विकास दुबे को महाकाल मंदिर तक पहुंचाया। जहां पर उसने खुद को पकड़वाया. उसने बड़े शातिर अंदाज में कैमरे के सामने कहा कि वह विकास दुबे है कानपुर वाला। वह यह जानता था कि यही एक तरीका है जिससे वह एनकाउंटर से बच सकता है, क्योंकि अभी तक उसके पांच गुर्गे मार गिराए गए हैं। महाकाल मंदिर में तैनात एक होमगार्ड ने उसकी जानकारी अपने पलटन कमांडर को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद वह खुद ही चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि वह कानपुर वाला विकास दुबे है।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts