फोटो
Showing posts with label राजनीतिक. Show all posts
Showing posts with label राजनीतिक. Show all posts
Friday, December 20, 2024
वार्डाे की सभी समस्याओं का जल्द होगा समाधान : मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के विधायक संग शिक्षाविद दीपक यादव ने की समीक्षा बैठक
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। बल्लभगढ़ शहर के वार्डों की समस्या जो वर्षों से पार्षदों के न होने की वजह से जनता खासा परेशान थी उन समस्याओं को लेकर शहर के समाज से भी और शिक्षाविद दीपक यादव द्वारा बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि वार्डो की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। बल्लभगढ़ सेक्टर 2 निवासी शिक्षाविद दीपक यादव ने आज त्रिखा कालोनी,रघुवीर कालोनी,भाटिया कालोनी और सेक्टर 2 की समस्याओ को देखते हुए बल्लभगढ़ के विकास पुरुष विधायक पं. मूलचंद शर्मा से सेक्टर दो कार्यालय पर मुलाकात की । शिक्षाविद दीपक यादव ने बताया की विधायक मूलचंद शर्मा के अथक प्रयासों से उपरोक्त कालोनियों को सरकार से पास कराने पर पहले उनका धन्यवाद किया और कालोनियों में आ रही समस्याओ को दूर करने का लिए चर्चा की।शिक्षाविद दीपक यादव ने बताया कि पहले इन कॉलोनियों में छोटी सीवर लाइन डाली हुई हैं और टाइल्स की पुरानी सडक़े हैं जिनकी खस्ता हालत है। उन्होंने विधायक को अवगत कराया की मीठे पानी की भी समस्या आ रही है। उन्होंने विधायक मूलचंद शर्मा से मांग की हैं की रघवीर,भाटिया और त्रिखा कालोनी में भी सिमेंट्ड सडक़े और गलिया बनवाई जाये जैसे की विधानसभा की अन्य कालोनीनियो में बनी हुई हैं । समस्याओ को सुनने के बाद विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही रघुवीर कालोनी,भाटिया कालोनी,त्रिखा कालोनी और कुछ पार्ट सेक्टर 2 का कुछ हिस्सा हे जिसमे बड़ी सीवर लाइन और सीमेंटेड सडक़े बनवाई जाएगी। विधायक मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद रेली बल्लभगढ़ में की जाएगी जिसमे बल्लभगढ़ के आडोटोरियम का भी लोकार्पण करवाया जाएगा । इसी धन्यवाद रेली के माध्यम से उपरोक्त समस्याओ को दूर करणे के लिए घोषणाए करायी जाएगी और इस इलाके में ये सभी कार्य पूरे कराए जाएँगे। साथ में तेजपाल मास्टर,जगदीश मास्टर,पुष्पेंद्र त्यागी,मनोज यादव ,राजेंद्र शर्मा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tuesday, December 17, 2024
विपुल गोयल ने उत्कृष्ट फरीदाबाद अभियान के तहत ₹10.17 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
फरीदाबाद: नितिन बंसल संपादक।
सोमवार शाम को कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर-7 स्थित जन कल्याण मंदिर में आयोजित भव्य समारोह में ₹10.17 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने "उत्कृष्ट फरीदाबाद" की टैगलाइन के साथ शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विपुल गोयल ने कहा की, "नॉन-स्टॉप हरियाणा की दौड़ में फरीदाबाद को अव्वल बनाना मेरा परम लक्ष्य है। आज इन विकास कार्यों की शुरुआत के साथ हमने एक और कदम फरीदाबाद को सशक्त और समृद्ध बनाने की ओर बढ़ाया है।"
विपुल गोयल ने शिक्षा, सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के क्षेत्रों में हो रहे इन विकास कार्यों को शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि फरीदाबाद को "उत्कृष्ट" बनाने के लक्ष्य को भी साकार करना है।
इस शुभ अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिनमें सेक्टर-7, अजरोंदा गांव, सीही गांव और संत नगर के सरकारी स्कूलों में नई इमारतों और कक्षाओं का निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर कुल ₹6.18 करोड़ की लागत आएगी, जिससे हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इनमें सेक्टर-4 औद्योगिक क्षेत्र में आरएमसी सड़क और इंटरलॉकिंग पेवर टाइल्स का निर्माण, सेक्टर-4आर पुलिस चौकी के पास स्लिप रोड का निर्माण और सेक्टर-7 में टी-पॉइंट का सौंदर्यीकरण शामिल हैं। इन कार्यों पर ₹86.8 लाख की लागत आएगी।
इसके अतिरिक्त, सेक्टर-11 के वार्ड-33 में पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए ₹12.20 लाख की लागत से धौलपुर स्टोन की मरम्मत और अन्य कार्य शुरू किए गए। इन परियोजनाओं से शहर की हरियाली और सुंदरता को और बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में फरीदाबाद को आदर्श शहर बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, "हम उत्कृष्ट फरीदाबाद मुहिम के अंतर्गत हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज इस शुभ घड़ी में विकास के जो बीज बोए जा रहे हैं, वे फरीदाबाद को एक सशक्त और समृद्ध शहर के रूप में स्थापित करेंगे।"
जन कल्याण मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।
विपुल गोयल ने शिक्षा, सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के क्षेत्रों में हो रहे इन विकास कार्यों को शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि फरीदाबाद को "उत्कृष्ट" बनाने के लक्ष्य को भी साकार करना है।
इस शुभ अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिनमें सेक्टर-7, अजरोंदा गांव, सीही गांव और संत नगर के सरकारी स्कूलों में नई इमारतों और कक्षाओं का निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर कुल ₹6.18 करोड़ की लागत आएगी, जिससे हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इनमें सेक्टर-4 औद्योगिक क्षेत्र में आरएमसी सड़क और इंटरलॉकिंग पेवर टाइल्स का निर्माण, सेक्टर-4आर पुलिस चौकी के पास स्लिप रोड का निर्माण और सेक्टर-7 में टी-पॉइंट का सौंदर्यीकरण शामिल हैं। इन कार्यों पर ₹86.8 लाख की लागत आएगी।
इसके अतिरिक्त, सेक्टर-11 के वार्ड-33 में पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए ₹12.20 लाख की लागत से धौलपुर स्टोन की मरम्मत और अन्य कार्य शुरू किए गए। इन परियोजनाओं से शहर की हरियाली और सुंदरता को और बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में फरीदाबाद को आदर्श शहर बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, "हम उत्कृष्ट फरीदाबाद मुहिम के अंतर्गत हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज इस शुभ घड़ी में विकास के जो बीज बोए जा रहे हैं, वे फरीदाबाद को एक सशक्त और समृद्ध शहर के रूप में स्थापित करेंगे।"
जन कल्याण मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।
Sunday, November 24, 2024
भाजपा सरकार के सदस्य अभियान के दौरान लोगों को भाजपा का सदस्य बनाते कार्तिक वशिष्ठ साथ में बीजेपी कार्यकर्ता
भाजपा के सदस्यता अभियान को त्यौहार के रुप में मना रहे कार्यकर्ता : कार्तिक वशिष्ठ
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान (संपादक)। देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी दोबारा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस सदस्य अभियान को एक त्यौहार के रूप में बना रहे हैं। बल्लमगढ़ शहर में विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 50 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बल्लभगढ़ बाजार में शुक्रवार को भाजपा के युवा कार्यकर्ता कार्तिक वशिष्ठ, अभिषेक दिक्षित और विधायक के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा भाजपा में लोगों को सदस्यता जोडऩे के लिए निकले और लगभग बाजार में कई लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान लोगों ने भी बढ़-चढक़र भाजपा की सदस्यता को अपनाया। अंबेडकर चौक पर इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी संजय संजय गोयल ने बताया कि भाजपा के शासन में ही देश और प्रदेश का पूर्ति विकास हो सकता है, हम इसी विकास को मोहर लगाते हुए भाजपा की सदस्यता को अपना रहे है। उनके साथ कई और बाजार के व्यापारियों और आने वाले कई ग्राहकों ने भी सदस्यता अपनाई। भाजपा का सदस्य बनने पर लोगों में खुशी है कि वह ऐसी पार्टी से के सदस्य बन चुके हैं अब जिसने बीते 15 सालों में देश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।
फोटो
कैप्शन : भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत व्यापारियों को पाटी्र से जोड़ते युवा भाजपा नेता कार्तिक वशिष्ठ। छाया : नितिन बंसल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता को आकांक्षाओं को कर रहे हैं पूरा : मूलचंद शर्मा
विधायक ने किया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का किया नवीनीकरण, क्यूआर कोड किया जारी
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान बल्लभगढ़ विधानसभा के लोगों से भाजपा से जुडऩे की अपील करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा नई नई योजनाओं के माध्यम से जनता को सशक्त करने का काम किया जा रहा है । प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके, बिना रूके प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं । भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में युवाओं, गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं का विकास कर उनको मजबूत करने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद शर्मा ने अपनी प्राथमिक सदस्यता का नवीनीकरण किया और रेफरल कोड के साथ अपना लिंक और क्तक्र कोड भी जारी किया। श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अपने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में 50 हजार से ज्यादा लोगों को भाजपा की विचारधारा के साथ जोडक़र भाजपा का सदस्य बनायेंगे, इसके लिए उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी ।विधायक मूलचंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे हैं और लगातार लोगों को भाजपा के साथ जोड़ रहे हैं । इस सदस्यता बहन के द्वारा इस सदस्यता अभियान के दौरान शहर के व्यापारी तरुण सिंगल राहुल गोयल संजय गुप्ता आदि व्यापारियों ने इस सदस्य अभियान में लोगों को जोडऩे का कार्य आराम कर दिया है पार्टी के प्रति लोगों में जोश और उत्साह हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा में अभी तक 15 हजार से ज्यादा सदस्यों को भाजपा के साथ जोड़ा जा चुका है । शर्मा ने कहा कि जैसा की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों पर पूरी नजर हैं और उनको पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रखा जायेगा । इस अवसर पर सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक सदस्यता अभियान गोपाल शर्मा, जिला संयोजक सदस्यता अभियान हुकुम सिंह भाटी, सह संयोजक अनिता शर्मा, आई टी प्रमुख समीर टंडन ,सुषमा यादव,गौरीदत्त, कार्तिक वशिष्ठ, अभिषेक दिक्षित, पवन सैनी,हरप्रसाद गोड,जितेंद्र बंसल आदि उपस्थित रहे ।
Friday, October 25, 2024
हरियाणा के 15वीं विधानसभा का प्रथम दिन: विपुल गोयल ने लिया विधायक पद की शपथ
बल्लभगढ़ नितिन बंसल संपादक।
मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित परिणामों के साथ, जहां एक ओर ऐतिहासिक रूप से भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है, वहीं भारी बहुमत से जीतकर विपुल गोयल फरीदाबाद विधानसभा सीट (89) से विधायक चुने गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात, विपुल गोयल ने भी प्रोटेम स्पीकर द्वारा विधायक पद की शपथ ली। इसके अलावा, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों तथा समस्त नव-निर्वाचित विधायकों ने एक-एक करके 15वीं विधानसभा की सदस्यता की शपथ ग्रहण की।ध्यान देने योग्य है कि 93,651 मत प्राप्त कर विधायक बने विपुल गोयल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी, कांग्रेस प्रत्याशी को 48,388 वोटों से हराया। विपुल गोयल के विधायक के रूप में शपथ लेते ही, फरीदाबाद में विकास कार्यों की शुरुआत भी हो गई। कल सुबह से ही फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में सीवर की सफाई, गंदे पानी का निस्तारण, कचरे के अंबार को हटाने तथा पाइपलाइन की मरम्मत जैसे लंबे समय से रुके हुए कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिए गए। कल प्रमुख रूप से सेक्टर 3, सेक्टर 8 और सेक्टर 87 में कार्य किए गए। नगर निगम के कर्मचारियों के अनुसार, विभिन्न इलाकों में नियमित सफाई और सौंदर्यीकरण का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है, जिसमें विपुल गोयल की अहम भूमिका है।गौरतलब है कि विधायक बनने के दूसरे ही दिन विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर त्वरित काम के निर्देश दिए थे। अब, चूंकि विपुल गोयल शहरी निकाय, राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ-साथ फरीदाबाद के विधायक पद की भी शपथ ग्रहण कर चुके हैं, उनके सभी निर्देशों का पालन करते हुए कार्य तेजी से जमीन पर दिखाई देने लगे हैं। विपुल गोयल के विधायक पद की शपथ के बाद फरीदाबाद में उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल था। इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि शपथ ग्रहण केवल एक औपचारिकता नहीं है बल्कि एक सुंदर संवैधानिक प्रक्रिया है, जो एक जनप्रतिनिधि को उसके दायित्व और निष्ठा का एहसास दिलाती है। उन्होंने कहा, "फरीदाबाद 89 की जनता के विश्वास और समर्थन से मुझे यह अवसर मिला है, अतः मेरा प्रण है कि आपके प्रतिनिधि के रूप में आपकी आकांक्षाओं को विधानसभा में पूरी दृढ़ता से प्रस्तुत करूँ।"
Wednesday, October 23, 2024
दिवाली के बाद ऑडिटोरियम का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा -टीपर चंद शर्मा
फूलसिंह चौहान मुख्य संपादक।
बल्लभगढ़ नितिन बंसल संपादक।
बल्लभगढ़ शहर को लंबे समय के इंतजार के बाद एक धरोहर और मिलने जा रही है जिसका निर्माण कार्य बल्लमगढ़ के विधायक और पूर्व में मंत्री रहे मूलचंद शर्मा की कार्यक्रमों से संपन्न होने जा रहा है हालांकि इसका निर्माण काफी सालों पहले हो जाना था शर्मा और उनके व्यापारी भाइयों महेश मित्तल मोहन बंसल हेमंत सिंगला भगवान दास गोयल आदि व्यापारियों सहयोग और प्रयासों द्वारा 2024 अक्टूबर में इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है अंबेडकर चौक पर बनाए गए ऑडिटोरियम की फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। शहर के व्यापारियों के साथ जायजा लेते हुए भाजपा से विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि
दिवाली के बाद ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया जाएगा और शहर को समर्पित किया जाएगा। साथी उन्होंने यह भी कहा कि किसी तरह का कोई भी प्रोग्राम करने के लिए बल्लभगढ़क के लोगों को दूर जाना नही पड़ेगा शहर के बीचो-बीच उन्हें अपने प्रोग्राम के लिए फुली एयर कंडीशन ऑडिटोरियम मिलेगा जहां पर सभी तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी शर्मा ने यह भी कहा की विधाचुनाव चुनाव के बाद अब पार्षदों के चुनावी हम जल्द करवाने वाले है जिनकी घोषणा सरकार जल्द से जल्द करेगी वार्ड के लोगों की समस्या को पार्षद आसानी से दूर कर सकते हैं
Tuesday, October 22, 2024
कांग्रेसी नेताओं ने जज बनी बेटी बिपाशा खटाना का किया स्वागत
मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद, नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विसेज एग्जाम क्लीयर करके जज बनने वाली बिपाशा खटाना का आज ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर स्थित उनके निवास पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला ने शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से श्याम नेताजी, चरण सिंह अधाना, राज सिंह खटाना, सरपंच पंडित दयाचंद, गोपाल, सतपाल, युवा समाजसेवी राहुल यादव मौजूद रहे। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे निकलकर देश का नाम रोशन कर रही है। हमें भी इस बेटी पर गर्व है जिसकी दिन रात की मेहनत सफल हुई है और इसने अपने माता पिता के साथ गांव का नाम भी रोशन किश है। सुमित गौड़ व रिंकू चंदीला ने कहा कि बिपाशा खटाना ने गुर्जर समाज का सिर गर्व से ऊचां किया है। सभी बेटियों के लिए बिपाशा एक मिसाल है जिससे प्रेरणा लेकर वह भी अपने अपने क्षेत्र में लगातार नाम कमा सकती है। उन्होंने कहा कि परिश्रम से ही विशेष स्थान प्राप्त किया जाता है एवं परिश्रम करने वाले हमेशा विशेष पथ पर अग्रसर होते हैं एवं सफलता अर्जित करते हैं। उन्होंने बिपाशा खटाना के परिजनों को भी इस उपलब्धि पर विशेष तौर पर बधाई दी।
अभिषेक ने जज परीक्षा पास कर किया फरीदाबाद का नाम रोशन : सुमित गौड़
कांग्रेसी नेताओं ने अनंगपुर पहुंचकर अभिषेक भड़ाना का किया सम्मान
मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी अभिषेक भड़ाना द्वारा हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक परीक्षा (जज) उत्तीर्ण करने पर आज जिले के कांग्रेसियों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य रुप से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, श्याम नेताजी बड़ौली मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अभिषेक भड़ाना को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि अभिषेक भड़ाना ने अपनी उपलब्धि से न केवल गांव अनंगपुर बल्कि फरीदाबाद का नाम पूरे देशभर में रोशन करने का काम किया है। अभिषेक ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि अगर मेहनत की जाए तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनंगपुर के स्कूल में पढ़े अभिषेक ने दिल्ली से ग्रेएजुशन और लॉ की पढ़ाई की और उसके बाद एक बार यूपी में हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक परीक्षा दी, लेकिन वहां उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करके हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक परीक्षा पहली बार में ही उत्तीर्ण करके सफलता हासिल की। सुमित गौड़, रिंकू चंदीला, श्याम नेताजी आदि ने उनके दादा चौ. अतर सिंह भड़ाना, पिता सुंदर सिंह भड़ाना, चाचा नरेश भड़ाना आदि से आर्शीवाद लेते हुए अभिषेक की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
Thursday, October 17, 2024
विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
पंचकुला दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, भाजपा के सभी शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित समस्त भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात वरीयता के क्रम में पांचवे नंबर पर विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।विपुल गोयल ने 65% मतों के साथ 48,383 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर फरीदाबाद में कमल खिलाया, जिसके बाद वे हरियाणा सरकार के टॉप पांच मंत्रियों में शामिल हो गए हैं।
इससे पहले भी उद्योग सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभालते हुए विपुल गोयल ने अपनी ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से एक सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि इस बार की सरकार में फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल को एक प्रकार का प्रमोशन मिला है, जो उनकी कार्यक्षमता और जनता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।भाजपा ने विपुल गोयल को महत्वपूर्ण भूमिका देकर यह संकेत दिया है कि पार्टी सभी वर्गों को सरकार में समान रूप से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। जब विपुल गोयल का नाम मंत्री पद के लिए घोषित हुआ तो पंचकुला दशहरा ग्राउंड में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का ज़ोरदार स्वागत किया।शपथ ग्रहण के बाद विपुल गोयल ने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विपुल गोयल के मंत्री बनने से हरियाणा भाजपा सरकार की नींव और भी मजबूत हुई है। फरीदाबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके मंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
इससे पहले भी उद्योग सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभालते हुए विपुल गोयल ने अपनी ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से एक सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि इस बार की सरकार में फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल को एक प्रकार का प्रमोशन मिला है, जो उनकी कार्यक्षमता और जनता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।भाजपा ने विपुल गोयल को महत्वपूर्ण भूमिका देकर यह संकेत दिया है कि पार्टी सभी वर्गों को सरकार में समान रूप से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। जब विपुल गोयल का नाम मंत्री पद के लिए घोषित हुआ तो पंचकुला दशहरा ग्राउंड में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का ज़ोरदार स्वागत किया।शपथ ग्रहण के बाद विपुल गोयल ने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विपुल गोयल के मंत्री बनने से हरियाणा भाजपा सरकार की नींव और भी मजबूत हुई है। फरीदाबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके मंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
Monday, December 12, 2022
"गदपुरी टोल विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन दलाल ने दायर की हाईकोर्ट मे याचिका, हाईकोर्ट द्वारा गठित कमीशन की टीम ने किया नेशनल हाईवे का दौरा"
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। हाईवे पर किए गए कार्यों, यात्रियों को हो रही परेशानियों व लोगों की समस्याएं भी सुनी।बल्लभगढ़ पुल को छह लेन न बनाने से लगने वाले जाम से टीम को भी होना पड़ा दो-चार
पलवल!नेशनल हाईवे-19 पर लगाए गए गदपुरी टोल को लेकर पूर्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई के बाद गठित किए गए कमीशन ने सोमवार को दिल्ली बदरपुर बार्डर से आगरा तक छह लेन निर्माण कार्यों की जांच शुरू कर दी। कमीशन की टीम सोमवार को सुबह दस बजे बदरपुर सीमा पर पहुंची और वहां से हाईवे की व्यवस्था, बनाए गए पुलों तथा सर्विस रोड़ की जांच की। इसके अलावा बल्लभगढ़ रेलवे पर छह लेन पुल न बनाए जाने के कारण लगने वाले जाम की स्थिति का भी जायजा लिया।
गदपुरी गांव में लगाए गए टोल बूथ के खिलाफ हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने नियमों के खिलाफ लगाए गए टोल को पंजाब एवं उच्च न्यायालय में हटवाने के लिए याचिका दायर की थी। जिस पर पूर्व मंत्री के वकील दीपकरण दलाल द्वारा उच्च न्यायालय में करण सिंंह दलाल की तरफ से पेश टोल नियमों तथा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सिक्सलेन निर्माण में बरती गई अनियमित्ताओं के सबूत पेश किए तो उच्च न्यायालय ने इसकी जांच के लिए कमीशन गठित किया। कमीशन में लोकनिर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता एनके अग्रवाल तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कश्यप को शामिल किया गया।
कमीशन के सदस्यों ने दोपहर बाद गदपुरी टोल पर पहुंचने के बाद वहां उपस्थित गदपुरी गांव की पंचायत से मिलकर उनकी शिकायत सुनी तथा राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों से भी बात की। जब वे गदपुरी टोल पर जांच कर रहे थे, उसी समय बच्चों ने आकर उनके समक्ष अपनी परेशानी रखी थी। कमीशन की टीम सोमवार को देर शाम करीब 6 बजे तक पलवल आगरा चौक पहुंच चुकी थी। इस संबंध में जब कमीशन के सदस्य एनके अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद फरवरी से पहले अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर देंगे। अभी वे जांच के संदर्भ में कुछ भी नहीं बता सकते। वे जांच निष्पक्षता से कर रहे हैं। कमीशन की जानकारी मिलने पर काफी लोग टोल पर पहुंच गए तथा उन्होंने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वाले पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, किसान नेता रतन सिंह सौरोत, बल्लभगढ़ से गिरीश भारद्वाज तथा झाड़सेतली के पूर्व पार्षद जगन डागर ने भी कमीशन को टोल से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
Friday, September 2, 2022
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई के टीपर चंद शर्मा ने नवनियुक्त फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम शर्मा और नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता से शिष्टाचार मुलाकात की
फरीदाबाद, नितिन बंसल सम्पादक।
फरीदाबाद के नवनियुक्त जिला उपायुक्त श्री विक्रम यादव और नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अपराजिता से प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की और श्री विक्रम यादव को फरीदाबाद का जिला उपायुक्त और श्रीमती अपराजिता को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाए जाने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। श्री शर्मा ने कहा की फरीदाबाद की जनता पहले ही दोनों अधिकारियों की बेहतर कार्यशैली और जनता के हित के कार्य समय पर करने से भली भांति परिचित है उन्होंने कहा कि आगे भी उपरोक्त अधिकारी सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को क्रियावन कर जनता तक पहुंचाएंगे यही नही लोगो की समस्याओं को दूर करने में पूरा सहयोग करेंगे।। भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने इस अवसर पर दोनो ही उच्चाअधिकारियों से बल्लबगढ़ में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की।
महंगाई के विरोध में दिल्ली में होने वाली "हल्ला बोल" रैली के लिए बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांगेस नेता और कार्यकर्ताओं ने मीटिंग कर रूपरेखा बनाए
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (सम्पादक)।बल्लभगढ़ विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने देश में बढ़ती महगाए के विरोध मे कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में चार सितंबर को महंगाई के खिलाफ होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। शुक्रवार को फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज ने लगभग अलग अलग छह स्थानों अपनी टीम साथ में बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। गिरीश भारद्वाज ने आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया की दिल्ली रैली में फरीदाबाद से हजारों की संख्या में पहुंचे ताकि भाजपा सरकार की गलत नीति और नियत से मजबूत लड़ाई लडी जा सके।
उनहोंने कहा कि आज देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उसके कारण देश का किसान, गरीब, मजदूर, मध्यवर्गीय परिवार अपने परिवार का लालन पालन करने में असमर्थ है। जिसके कारण आए दिन हजारों की संख्या में आम जनमानस आत्महत्या करने पर विवश हो रहा है। यह देश विरोधी भाजपा की सरकार आए दिन डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्री की दरो को अनाप सनाप बढ़ाते हुए आम जनता को आत्महत्या करने पर विवश कर रही है।
गिरीश भारद्वाज ने कि भाजपा उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए योजनाएं बनाती है। इसी क्रम में एक विशेष अभियान के तहत बल्लभगढ शहर की कालोनियों में सभाकर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है व महंगाई चौपाल का आयोजन किया गया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी की अगुवाई में व प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अध्यक्ष उदय भान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी कांग्रेस जन लगातार भाजपा जजपा सरकार की गलत नितीयों के खिलाफ संघर्ष कर रही है। गिरीश भारद्वाज ने आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया है, लोगों ने भी आश्वासन दिया की दिल्ली की हल्ला बोल ऐतिहासिक होगी। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व अन्य अग्रणी इकाईयों के प्रतिनिधी शामिल थे इस अवसर पर उनके साथ पंडित टेकचन्द शर्मा, चौधरी चंद्र पाल,केदार ठाकुर, भगवत सिंगला, मनीष अरोरा, सूबेदार छाबड़ी, हबीब प्रधान, पंडित लालाराम,एडवोकेट चंद्र भूषण शर्मा, चंद्रभान चौधरी, त्रिलोक चंद, अंकित कुणाल शर्मा के अलावा टीम के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
Saturday, August 27, 2022
युवाओं को जोडऩें एवं प्रेरित करने के लिए शुरू किया जाएगा संपर्क अभियान : राजीव जैन
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर प्रत्येक शहर में बाईक रैली के साथ निकाली जाएगी शोभायात्रा : अमन गोयल
महाराजा अग्रसेन जयंती को सफल बनाने के लिए हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की बैठक आयोजित
फरीदाबाद। नितिन बंसल सम्पादक।
समाज एवं राजनीति में वैश्य समाज के युवाओं एवं महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेश भर के प्रत्येक शहर में मोटरसाईकिल रैली के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान सिर पर कलश लिए हुए महिलाओं का जत्था भी होगा। स्थानीय अग्रवाल सभा में आयोजित महासम्मेलन की जिला एवं युवा ईकाई के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश वैश्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव जैन ने कहा कि समाज के सभी संगठनों को साथ लेकर अभी से युवाओं को जोडऩें एवं प्रेरित करने के लिए संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है तथा महिला इकाई कलश यात्रा की तैयारी में जुटेंगी। शोभायात्रा का शहर के बाजारों में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम भी होगा। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि लंबे समय विभिन्न संगठन इस बात को लेकर चिंतित थे कि युवाओं व महिलाओं की सक्रियता कैसे बढ़ाई जाए, ताकि आने वाले समय में ज्यादा राजनीतिक भागीदारी हासिल की जा सकें। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन से समाज एवं उत्थान के लिए समाजवाद, अहिंसा, सर्वमान्य न्याय व्यवस्था, वैमनस्य से कोसों दूर शासन, एक-दूसरे की मदद का भाव हर नागरिक में जागृत करने का संदेश सर्व समाज तक पहुंचे, इसके लिए शोभा यात्राओं का आयोजन होगा। जिला युवा अध्यक्ष शुभम कंछल ने कहा कि शोभायात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जाकर संपर्क साधा जा रहा है। इस अवसर पर अमन गोयल, सुभाष गोयल, पवन गर्ग, पंकज गोयल, अजय गुप्ता, संजीव सिंगला, नवीन गोयल, दीपक गर्ग, हरि प्रकाश गोयल, कृष्ण अग्रवाल, हरीश गर्ग, कृष्ण गोपाल, संतोष गोयल, मनोज मंगला, देवेंद्र अग्रवाल, धीरज गोयल, नरेश गोयल, धीरज गोयल, देवेंद्र अग्रवाल, मनोज, विपिन सिंगला, अनिल अग्रवाल अंकित गोयल सहित वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन
जिला एवं युवा ईकाई अध्यक्ष अमन गोयल पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए। छाया नितिन बंसल
बल्लभगढ़ विधानसभा में धूमधाम से निकली कांग्रेस की गौरव पदयात्राराष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है: कांग्रेस
फरीदाबाद, 14अगस्त, नितिन बंसल। बल्लभगढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी की वर्षगांठ पर आजादी की गौरव पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई। आजादी की गौरव पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिरीश भारद्वाज, जगन डागर ,मनोज अग्रवाल,प्रियंका अग्रवाल, पराग शर्मा ,पूर्व डिप्टी मेयर राजेन्द्र भामला, पूर्व पार्षद जगदीश, सेवा राम वर्मा जी,ने संयुक्त मोर्चा संभालते हुए बल्लभगढ़ की ब्रहमण धर्मशाला से गौरव पदयात्रा का आरंभ किया और आकाश सिनेमा हॉल, गुप्ता होटल, अग्रसेन चौक, अग्रवाल स्कूल मेन बाजार , अम्बेडकर चौक , बस अडडा मार्किट , ओल्ड कैपिटल बस अडडा से होती हुई वापिस ब्रहमण धर्मशाला पर ही समाप्त हुई। यात्रा की शुरूआत से ही लोगों का हजूम इसमें जुड़ता गया और पदयात्रा ने विशाल यात्रा का रूप ले लिया। इस अवसर पर वेदराम शर्मा, लहरी सरदार जी, टेकचदं शर्मा ,संजय त्यागी ,के के राव, चन्द्रभूषण , अलकेश यादव, सूरज सेंगर, अजय यादव, शुभम कसाना, दीपक, अर्जुन सैनी, अनिल भारद्वाज , उमेश कौशिक जी,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Thursday, August 25, 2022
एनआईटी विधानसभा में लंबित विकास कार्यों को लेकर विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय में की मीटिंग।
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। (संपादक)। फरीदाबाद एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने आज नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमबीर जी व उनकी टीम के साथ नगर निगम में मीटिंग की। जिसमे मुख्य रूप से सभी ठेकेदारों को भी मीटिंग में बुलया गया, विधायक नीरज शर्मा ने सभी ठेकेदारों से कहा कि वह अपने लंबित कार्यो का जल्द से जल्द निपटान करे ताकि विधानसभा निवासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके साथ साथ विधायक नीरज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वार्ड 3 सोहना रोड से डिस्पोजल वाला नाले का काम पूरा किया जाय, वार्ड 3 संजय कॉलोनी एल 22 का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाए। अधिकारियों ने मीटिंग में अवगत करवाया की मुख्यमंत्री घोषणा की जो कार्य लंबित चल रहे है उनको पूरा करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए है कि इनको जल्द पूरा किया जाए। मीटिंग में विधायक नीरज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विधानसभा में जो भी गली कच्ची है उनका एस्टीमेट तैयार करके भेजे, ताकि चंडीगढ़ से उनको पास करवाया जाए।
विधायक नीरज शर्मा ने खासतौर से जीवन नगर की दुर्दशा को लेकर ओर बालकल्याण स्कूल पर्वतीय कॉलोनी को निर्देश दिए है कि इस एरिया का विशेष रूप से सर्वे कराकर एस्टीमेट तैयार करें ताकि लोगों को नारकीय जीवन से निजात मिले।इस मौके पर अधीक्षक अभियंता श्री ओमबीर, कार्यकारी अभियंता कर्दम व निगम से सभी एस०डी०ओ० ओर जे०ई० उपस्थित रहे।
Thursday, August 18, 2022
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने गए =ओ पी वर्मा
न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान बने पत्रकार विनोद वैष्णव को बधाई देने पहुंचे आप पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी वर्मा
फरीदाबाद : नितिन बंसल (सम्पादक)। फरीदाबाद में सर्वसम्मति से न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब रजि (02080) का गठन किया गया । जिसमें सरक्षक बने वरिष्ठ पत्रकार महावीर गोयल , प्रधान पत्रकार विनोद वैष्णव ,महासचिव एसपी सिंह , कोषाध्यक्ष राकेश सुखवारिया , उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ,प्रवक्ता वेद वशिष्ट , कार्यकारणी सदस्य आरती राय , कार्यकारणी सदस्य पिंकी जोशी , कार्यकारणी सदस्य उदय चंद शर्मा , कैमरामैन एवं कार्यकारणी सदस्य देवेंदर ,जिला सचिव केसी माहौर एवं योगेंदर चौहान को सहसचिव पर मनोनीत किया गया। साथ ही नितिन बंसल को सदस्य बनाया गया।कार्यक्रम में मुख्यअथिति के रूप में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की पत्रकार ही लोकतंत्र का चौथा हिस्सा है। पत्रकारों के कारण ही आज हमें देश-विदेश की खबरों का पता चलता है , साथ ही कहा की अगर ओपी वर्मा को फरीदाबाद से मेयर बनने का मौका मिला तो पत्रकारों के लिए प्रेस एन्क्लेव बनाने का काम करेंगे | न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के सरक्षक महावीर गोयल ने कहा की पत्रकार के हितो की रक्षा करने का काम करेंगे एवं पत्रकारों को भी सीनियर साथियो के अनुभव से पत्रकारिता के गुण सिखने चाहिए | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान विनोद वैष्णव ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों और सामाजिक मुद्दों को लेकर कार्य करेगा । उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है । उसमें बड़ा बदलाव करने की कुबत होती है । हमें क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को उठाकर उन्हें हल करवाने के प्रयास करने हैं और पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संगठन निरंतर कार्य करेगा। न्यूज़ पोर्टल के रजिस्ट्रेशन एवं सरकार द्वारा मान्यता के लिए ब्लॉक स्तर , जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर अधिकारी , विधायक , मंत्री , मुख्यमंत्री माननीय राज्यपाल आदि से मिलकर ज्ञापन सौप कर अधिकारों की मांग की जाएगी क्यूकि जमाना आज डिजिटल होता जा रहा है हर व्यक्ति अपनी पसंद की चीज़े अपने फोन पर देखना चाहता है। देश के प्रधानमंत्री मोदी भी डिजिटल इंडिया की बात करते है इसलिए सरकार को तुरंत कोई पॉलिसी लेकर सरल नियम बनाने चाहिए।
Wednesday, August 17, 2022
आप के राष्ट्रीय सचिव ने की पदाधिकारियों के संग बैठक कर की समीक्षा
लापरवाह और आलसी के लिए नहीं है, पार्टी में कोई स्थान : पंकज गुप्ता
फरीदाबाद। नितिन बंसल (संपादक)।आम आदमी पार्टी ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। जिसके लिए सभी फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए जिन को जिम्मेदारी दी है वे सभी जल्द से जल्द इस सदस्यता अभियान के तहत कार्य शुरू कर दें ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के डिजिटल अभियान से जोड़ा जा सके। इसके अलावा पार्टी के जिम्मेदार लोग नगर निगम चुनावों की भी तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रीत रखे ताकि समय आते ही पार्टी को आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिल सकें। उक्त बातें बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के नगर निगम चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता ने नीलम-बाटा रोड़ स्थित एक निजी रेस्टारेंट में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता को संबोंधित करते हुए कहीं।
इस बैठक में सबसे पहले आउट डोर विजिबिलिटी प्रभारी अमन गोयल ने नगर निगम के वार्डो में निकली तिरंगा यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने निगम वार्डो के विजिबिलिटी के होर्डिंग और बनैर व विज्ञापन संबंधित सुधार और समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार तिरंगा यात्रा में अधिकतर संभावित उम्मीदावारों से बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इसके अलावा यात्रा शहर में चर्चा का विषय रही क्योंकि सबसे पहले उनकी पार्टी ने की इस यात्रा की शुरूआत की थी और इसके बाद विभिन्न राजनैतिक दलों से नाम परिवर्तन कर इस यात्रा का शुरूआत की।
समीक्षा के बाद पंकज गुप्ता ने सभी सदस्यों को निगम चुनावां की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों से कहा गया कि हर हाल में आमजन से जुडक़र रहे। वहीं डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याएं जानें और प्रमुखता से उनके साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का भरकस प्रयास करते रहें। इसके अलावा स्लम बस्तियों के लोगों से निरंतर संपर्क बनाकर रहें। सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि सभी पार्टी के साथ ईमानदार और मेहनती लोगों को जोडऩे के लिए ऐडी चोटी का जोर लगाएं, चाहे उसके साथ आपको कई बैठकें करनी पड़ी। लेकिन सभी जमीनी स्तर पर कार्य करें। वहीं उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि पार्टी में लापरवाह और आलस्य व्यक्ति के लिए कोई स्थान नहीं हैं।
इस बैठक में मुख्य रुप से आउट डोर बिजिबिलिटी एवं व्यापार प्रकोष्ठ के दक्षिणी हरियाण प्रभारी अमन गोयल, बूथ मैनेजमैंट हितेश कुमार, कंटैट राईटर संकेत चंदीला, लोजिस्टिक सुबोध शर्मा, डिजिटल मिडिय हिमांशु सेठी,सोशल मिडिया के सतबीर, ज्वाईनिग कमिटि से पप्पू यादव के अलावा फंड रेंजिंग राकेश जैन के अलावा नगर निगम चुनावों में पांचों विधानसभा के प्रभारियों व नगर निगम वार्डो के संयोजक एवं निगम वार्ड पर्यवेक्षक उपस्थिति उपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार मनोहर लाल खट्टर पहुंचे शहीद मनोज कुमार भाटी के निवास स्थान पर
मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी ने गांव शाहजहांपुर में बलिदानी अमर शहीद राइफलमैन मनोज कुमार भाटी जी को श्रद्धाजंलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी
स्थानीय स्कूल का नाम बदल कर "शहीद मनोज भाटी स्कूल " तुरंत प्रभाव से किया गया
परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और नियमानुसार वित्तीय सहायता की घोषणा की।
आप के व्यापारी प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम आयोजित कर मनाया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 55 वां जन्मदिन
मुुख्यमत्रीं अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस पर उठे मदद के लिए हाथ
फरीदाबाद। नितिन बंसल (सम्पादक)आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ ने मंगलवार को हरियाणा के शेर एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सामर्थतानुसार उपहार भेंट कर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जबकि इसकी अध्यक्षता आप के व्यापार प्रकोष्ठ के दक्षिणी हरियाणा अध्यक्ष अमन गोयल ने की। जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से फरीदाबाद से पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी राजेंद्र शर्मा, प्रवासी नेता संतोष यादव, हरेंद्र भाटी, सुलखनसिंह सुक्खा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैसे तो हम सभी को अपनी सार्मथतानुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए,अगर व्यस्थ्ता के कारण यह संभ्व न हो तो हमें खुशी के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद के आगे आना चाहिए। वहीं उन्होंने पौधारोपण को बढ़ाव देते हुए कहा कि हमें जब भी मौका मिले परिवार व संगे-संबंधियों के खुशी के अवसर पर पौधारोपण करते अगले कार्यक्रम तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए।
वहीं अमन गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 55वां जन्मदिन मनाया है जिस पर सबसे पहले पौधारोवण उसके बाद फरीदाबाद स्थित भारत माता कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर लोगों के जरूरत का सामान भेंट कर आप पार्टी की गरीबों के लिए कारगर नीतियों के बारे में अगवत कराया जिसके सबसे अधिक दिल्ली सरकार की शिक्षा नीति और मौहल्ला क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर नगर निगम के वार्ड नंबर-25 के संभावित उम्मीदवार देवेंद्र टोंगर, वार्ड नंबर 27 से सुलखन सिंह सुक्खा,वार्ड नबर-28 से सोनू सिसौदिया, वार्ड नंबर 38 से चंद्रपाल, विनोद भाटी, देवराज गौड, धनीराम, रवि डागर, जिला प्रवक्ता सुंदरम् अपनी टीम के साथ उपस्थित रहें
Saturday, August 13, 2022
बल्लभगढ़ के अहीरवाडा में 12 लाख की लागत से ब्राह्मण चौपाल किया गया लोकापर्ण
बल्लबगढ़, नितिन बंसल (संपादक)।
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज अहीरबाड़ा में करीब 12 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई बाल्मीकि चौपाल का लोकार्पण किया।परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने इस चौपाल का निर्माण अपने ऐच्छिक कोष से कराया है इसके अलावा अहीरवाड़ा में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनाई जाने वाली करीब 30 लाख की लागत से गली के कार्य का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अहीरवाडा के गणमान्य लोगों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले बाल्मीकि समाज के महर्षि वाल्मीकि मंदिर और चौपाल का बुरा हाल था उस समय उन्होंने कहा था कि वे इस मंदिर में हॉल का निर्माण कराएंगे और चौपाल बनाएंगे उनका चुनावी वादा आज पूरा हो चुका है ।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी 8 वाडे में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब ₹20 करोड़ के कार्य मंजूर किए थे जो कार्य लगभग पूरे होने वाले हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और अंतिम व्यक्ति के विकास और उसके हित की बात कहती है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी लोगों को पूरा सम्मान देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीब व्यक्ति को सम्मान नहीं दिया जाता था बल्कि पैसे वालों को सम्मान दिया जाता था और पैसे वालों के बच्चो को नोकरी बांटी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचा करके उसका विकास किया है और योग्यता के आधार पर नौकरियां देने की नीति बनाकर प्रदेश के होनहार युवाओं को नोकरी देने का इतिहास रचा है। जिसका अनुसरण देश के अन्य कई राज्य भी कर रहे है।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, निर्वतमान पार्षद दीपक यादव के चाचा निर्वतमान पार्षद रावरामकुमार,अभिषेक दीक्षित, निर्वतमान सरपंच तेजपाल यादव, लखन बैनीवाल, रिछपाल लांबा, राजाराम बाल्मिकी,सुनील शर्मा,साधुराम शर्मा, गंगा राम शर्मा,पारस जैन,बृजलाल शर्मा, पीएल शर्मा, योगेश शर्मा,बोधराज शर्मा, सुषमा यादव, सुष्मिता भौमिक,बिल्लू, राजीव गोयल, राजेश यादव सहित अहिरवाड़ा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Thursday, August 11, 2022
बल्लमगढ़ की पूर्व विधायिका शारदा राठौर ने निकाली तिरंगा गौरव यात्रा
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (सम्पादक)। 75 वी आजादी के स्वर्ण महोत्सव पर बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में चल रही आजादी की गौरव पदयात्रा के तहत बल्लभगढ़ विधानसभा में इस यात्रा का शुभारंभ किया । शारदा राठौर के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने मोहना रोड स्थित कार्यालय से गौरव पदयात्रा निकाली जो सिटी पार्क से अंबेडकर चौक होते हुए राजा नाहर सिंह पार्क पर समाप्त हुई । जहां शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गान के साथ शहीदों को नमन किया गया । रास्ते में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया । गौरव यात्रा में भारी तादाद में कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी व आमजन शामिल हुए । इस अवसर पर शारदा राठौर ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी । उनके इस बलिदान के कारण ही हमारा देश आजाद हुआ है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस ,सरदार पटेल ,शहीद भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,मौलाना आजाद, लाला लाजपत राय व अन्य आजादी के मतवालों ने देश को आजाद कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश में चहुमुखी विकास हुआ । जन कल्याण के अनेकों कार्य किए गए ।हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, शिक्षा मे क्रांति जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू हुई ।आज जो हम कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की देन है । महिलाओं व समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए राजीव गांधी जी ने पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से जनमानस को श सशक्त किया । आज हम सब की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर इस देश की अखंडता और अस्मिता को मजबूत करें । भाईचारा और सद्भाव बनाकर रखें । उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव को बनाकर रखना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है । हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने देश की आन बान शान को ऊंचा करें । देश की तरक्की और विकास में योगदान दें । उन्होंने आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दीं । पदयात्रा के दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगते रहे । गौरव यात्रा का कई जगह पर स्वागत हुआ
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured post
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन
फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...
Popular Posts
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...