Saturday, January 31, 2026

39वे सूरजकुंड मेला का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन


फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप शिल्पकारों के हुनर को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए सूरजकुंड मेले का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से कारीगर अब केवल मेले के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष अपना हस्तनिर्मित सामान विश्वभर में बेच सकेंगे।
पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्ण शनिवार को सूरजकुंड मेला परिसर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल तथा निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वर्षा खांगवाल मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Featured post

तीनों निर्दलीय पार्षदों का बीजेपी में आना बीजेपी की बड़ी ताकत

2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Popular Posts