Friday, April 1, 2022
आगनवाड़ी अब बनी प्ले स्कूल होगा नन्हे मुन्नों का होगा समग्र विकास।
Wednesday, March 30, 2022
वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने पत्रकारों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर महाप्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्ञापन सौपा
नई दिल्ली, जंतर मंतर। फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट।
देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर महा प्रदर्शन किया। इसमे देश के लगभग 30 पत्रकार संगठनों ले भाग लिया। इन संगठनों के पत्रकारों ने पत्रकारों की दयनीय स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश के पत्रकारों को इस से बाहर निकालना चाहिए। तभी पत्रकार देश के विकास मे भागीदार बन सकते है। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार देश और दुनियाँ मे होने वाली सभी घंटनाओ को दिखाते और छापते है। इन खबरों मे कुछ खबरें सामने वालो को पसंद नहीं आती है जिसके कारण उनकी सुरक्षा की समस्या उत्पन हो जाती है और उन पर फर्जी FIR तक दर्ज करा दी जाती है। इसलिए इनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। वैसे तो देश में सैकड़ों पत्रकार एसोशिएशन है जो पत्रकारों के प्रतिनिधित्व का दावा तो करती है लेकिन इनकी सुरक्षा के बारे मे कोई भी बात नहीं करता है। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया ने पिछले 5-6 सालों में पत्रकारों के हितों को लेकर कई आंदोलन किए है। उससे देशभर के पत्रकारों में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया ही अग्रणी संस्था नज़र आती है जो हर तरह से पत्रकारों के लिए और उनके साथ खड़ी होकर उनका हर तरह से सहयोग करती है।
प्रधानमंत्री कार्यालय को दिये गए ज्ञापन मे निम्न मांगो को शामिल किया गया है।
🔵 पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए।
🟡 मीडिया आयोग का गठन किया जा।
🟠 प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग करके जिला स्तर पर मीडिया कॉउंसिल बनाये जाए ।
🟢 पत्रकारों का नेशनल रजिस्टर बनाया जाए।
🟣 गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाए।
🔵 60 साल से ऊपर के पत्रकारों को 20 हज़ार रुपये की मासिक पेंशन दी जाए ।
🟠 पत्रकारो को केंद्रीय राशनिंग प्रणाली से जोड़ा जाए।
🟢 देश मे ई-पेपर को मान्यता दी जाए।
🟠 पीआईबी की पत्रकारो को मान्यता देने के लिये जारी नई गाइडलाइन्स को वापिस लिया जाए व सेंट्रल प्रेस एकरीडिशन समिति को भंग किया जाए।
🟡 पत्रकारो को सरकारी मान्यता देने की नीति को सरल किया जाए ।
🟢 पत्रकारो को रियायती दरों पर भूखंड आबंटित किये जायें ।
🟠 जिला स्तर पर प्रेस कल्ब व मीडिया सेन्टर बनाये जाए ।
🟣 महिला पत्रकारो के लिये, होस्टल बनाये जाए।
🟠 पत्रकारो को इन्शुरन्स कवर उपलब्ध करवाया जाए।
🟡 पत्रकार की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जा।
🔵 पत्रकारो को सम्मानजनक ढंग से अपना कार्य करने देने हेतु एक विशेष प्रोत्साहन नीति बनायी जाए।
🟣 मीडिया से जुड़े कानूनी मामलों के जल्द निपटारे के लिए आयोग बनाया जाए।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अनीश मिश्रा ने वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के आहवान पर महाप्रदर्शन में आए पत्रकार संगठनों को हर संभव सहायता एवम मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। महाप्रदर्शन में केरल से सीजू , उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी ,श्री रजनीश जी ,हरियाणा से कार्यकारी अध्यक्ष श्री विकास सुखीजा जी अध्यक्ष श्री योगेश सूद जी महासचिव श्री संजीव कौशिक जी , फरीदाबाद से वरिष्ठ पत्रकार फूलसिँह चौहान, मध्य प्रदेश के श्री राजेंद्र जैन जी श्री मधु सिंह नेशनल फाउंडेशन से, श्री शिव कुमार जी जबलपुर से , नेशनल प्रेस क्लब से नंद गोपाल, आई एन एस से प्रदीप महाजन, राम गोपाल, श्री राकेश कुमार के साथ साथ इस अवसर पर WJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय राष्ट्रीय सचिव विपिन चौहान के अलाबा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष संदीप शर्मा महासचिव देवेंद्र सिंह तोमर उपाध्यक्ष सुधीर सलूजा उपाध्यक्ष अशोक धवन परामर्शदाता देवेंद्र पंवार,प्रमोद गोस्वामी मीडिया सेक्रेटरी धर्मेंद्र भदौरिया वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मधुर, ईश मलिक प्रीतपाल सिंह, अशोक सक्सेना अशोक धवन, सुनील परिहार नरेंद्र धवन आदि पत्रकार साथी उपस्थित थेI
Sunday, March 6, 2022
डबल इंजन की सरकार में बल्लभगढ़ की जनता को मिला 6 लाइन पुल और 4 लेन रोड
फूलसिंह चौहान और नितिन बंसल की रिपोर्ट :
Saturday, March 5, 2022
रोटरी क्लब ने लगाया महिलाओं को कैंसर से बचाव लिए नि:शुल्क मेमोग्राफी चैकअप शिविर
Saturday, February 19, 2022
बल्लभगढ़ में पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैया से शराब माफिया और गुंडों की हैं बल्ले-बल्ले
बल्लभगढ़, नितिनबंसल, फूलसिंहचौहान (लाइव न्यूज़ मंत्रा)।
बल्लभगढ़ शहर में क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और स्थानीय पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैया से शराब माफिया और गुंडों की हैं बल्ले-बल्ले हो रही है बदमाशों भूत का अंदाजा इस बात को देखकर लगाया जा सकता है के गत दिवस बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौक पुलिस चौकी की चंद दूरी पर ही दिनदहाड़े लगभग साढ़े ग्यारह बजे कार से आए बदमाशों द्वारा शादी के घर पर हथौड़ों और हत्यारों से तोड़ा-फोड़ी शुरू कर दी इस समय घर में सिर्फ महिलाएं थी जो इस नजारे को देख घबरा गई लाख मिन्नतें करने के बाद जब यह लोग नहीं रुके कुछ महिलाएं पुलिस चौकी की ओर भागी चारों ओर अफरा तफरी फैल गई आसपास के दुकानदार आसपास के दुकानदार और लोग इस नजारे को देख हैरान परेशान थे जल्द ही पुलिस टीम चौकी इंचार्ज राजेंद्र की अगुवाई में इस आते दिखाईं दी लेकिन गुंडे पुलिस को अपनी ओर आते देख भागने लगे। भागने वाले कुछ लोगों पुलिस ने भागकर रोका तो लेकिन शायद गुंडों की सही पहचान का अनुमान न होने के चलते पुलिस ने उन्हें बिना कोई बड़ी पूंछताछ जाने दिया। तभी सूचना मिलने पर इस घर के कुछ युवा आए और अपने ताऊ परिवार को इस हमले के जिम्मेदार ठहराने लगे
तभी उनकी नजर उस कार पर पड़ी जिसमें यह हमलावर आए थे गुस्से में आए इस कार के शीशे को तोड़ दिया और पुलिस को इसकी इत्तला दी जिसमें कुछ डंडे पाइप आदि पड़े थे आए थे। पीड़ित घरवालों ने इस बाबत एक लिखित शिकायत अग्रसेन पुलिस चौकी बल्लभगढ़ में दी है । बताया कि यह जमीनी विवाद को लेकर चाचा ताऊ का मामला है पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस को आरोपियों के सभी नाम बता दिए लेकिन जिसके बाद पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं नहीं हुई है। फिलहाल पीड़ित परिवार भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं क्योंकि उनके घर में शादी है और हमारे विरोधी हमारे परिवार की खुशियां को नहीं देखना चाहते। बहराल अपराधियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने देते हैं ऐसे ही क्राइम की घटनाएं बल्लभगढ़ घंटाघर चौकी के लिए आए दिन होती रहती हैं लेकिन पुलिस अपराध को कम करने में और अपराधियों को पकड़ने में असमर्थ साबित हो रही है । जहां एक ओर फरीदाबाद पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद को क्राइम फ्री डिस्ट्रिक्ट बनाएंगे लेकिन बल्लमगढ़ चौकी के लिए क्राइम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा बल्लभगढ़ में अवैध रूप से शराब माफिया भी पनप रहे हैं जो शराब और नशे का कारोबार करते हैं साथ ही बल्लभगढ़ की युवा पीढ़ी को भी खराब कर रहे हैं ऐसे ही एक शराब माफिया के बारे में चौकी घंटाघर को भाटिया कॉलोनी निवासियों ने शिकायत दी थी लेकिन पुलिस द्वारा 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई उल्टा उन शिकायत कर्ताओं के नाम उन माफियाओं को बता दिए जिस कारण उन्हें शराब माफियाओं द्वारा धमकाया जाता है जिस कारण उन्हें अपनी जान का खतरा सताने लगा है और शराब माफिया धड़ल्ले से अपने नशे का कारोबार कर रहे हैं कहीं ना कहीं माने तो क्राइम और नशे के कारोबार को बढ़ाने में घंटाघर पुलिस चौकी अपराधियों की मदद कर रही है अगर ऐसा रहा तो बल्लभगढ़ में अपराधों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं लेंगे और कोई शिकायतकर्ता शिकायत करने से घबराता रहेगा।
Friday, February 18, 2022
अग्रसेन चौकी बल्लभगढ़ से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बेखौप गुंडों ने शादी वाले घर में खुलेआम जमकर बरसाए हथोड़े।
बल्लभगढ़,नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान(लाइव न्यूज़ मंत्रा)।
Thursday, February 17, 2022
सरल केंद्र, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम पर आई शिकायतों का निर्धारण करें निर्धारित समय पर: एडीसी सतबीर मान
बैठक में एडीसी सतबीर मान ने एक-एक करके विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने डीआरओ, एमसीएफ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, जिला शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, एसडीएम फरीदाबाद, एसडीएम बड़खल, एसडीएम बल्लभगढ़, तहसीलदार फरीदाबाद, नायब तहसीलदार दयालपुर, एक्साइज एंड टैक्सेशन, आयुष, टूरिज्म, कृषि एवं किसान कल्याण पशुपालन एवं डेयरी, होमगार्ड, सिंचाई, कॉपरेटिव, खनन, सूचना जनसंपर्क भाषा विभाग सहित तमाम विभागों की एक-एक समीक्षा करने उपरांत संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को दिशा निर्देश भी दिए।
सीएमजीजीए करण कपूर ने विभाग बार एक-एक करके सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम, सरल केंद्र में आई ऑनलाइन शिकायतों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस विभाग को ऑनलाइन शिकायतों के निवारण के लिए जो भी तकनीक की जरूरत है उसके लिए उनसे वे संपर्क करके उसका निर्माण करवा सकते हैं।
फोटो कैप्शन- अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान बैठक को सम्बोधित करते हुए। छाया नितिन बंसल
Wednesday, February 16, 2022
बल्लभगढ़ की जनता व विपक्ष के चौतरफा दवाब के बाद सरकार व प्रशासन की जगी सिटी पार्क को बचने की इच्छा शक्ति....
Tuesday, February 15, 2022
पुलिस टीम ने गांव धौज मे पकड़े 5 गौ तस्कर पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस टीम की पीठ थपथपाई
थाना पुलिस व 5 क्राइम ब्रांच टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया साथ ही उन सभी आरोपियों के खिलाफ गौरक्षा अधिनियम,हिंसा करने, पुलिस पार्टी पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
गौ तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने के पश्चात कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धौज व 5 क्राइम ब्रांच की टीमों ने मामल में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 फरवरी की सुबह 4:00 बजे पुलिस थाना धौज की टीम एरिया में गश्त कर रही थी कि
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई धर्मेंद्र की अगुवाई में टीम गठित की गई जिसमें हवलदार वीरेंद्र व सत्यवान, सिपाही प्रदीप, राजकुमार व अनिल शामिल थे पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर आरोपी निजाम, बद्री, साजिद इत्यादि गाय को काट रहे थे। पुलिस को देखकर बाकी आरोपी फरार हो गए परंतु निजाम को जब पुलिस पकड़ने लगी तो उसने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी
पुलिस टीम की तरफ फेंककर मारी। पुलिसकर्मी नीचे बैठ गए जिसकी वजह से
कुल्हाड़ी उन्हें लगते लगते रह गई और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके
बावजूद पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी निजाम को पकड़
लिया। पुलिसकर्मी जैसे ही आरोपी निजाम को पकड़कर लाने लगे तो उसने शोर
मचा दिया और शोर सुनकर उसके घर से उसके कई साथी आ गए जिसमें महिलाएं भी
शामिल थी। उसके साथियों में आरोपी बदरू, साजिदा, आयशा, मेहरूमा तथा उसकी
बेटियां भी मौके पर पहुंच गई और लाठी-डंडों के साथ पुलिस पार्टी पर हमला करते हुए आरोपी निजाम को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में पुलिस कर्मियों को काफी चोटें आई तथा 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस पार्टी ने इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी जिसके पश्चात पुलिस टीम को वापस बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके से 120 किलो
मांस, लोहे की तीन छुरियां, एक कुल्हाड़ी, एक सुआ और तराजू बाट अपने कब्जे में ले लिए।
पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा को जैसे ही इस मामले की सूचना प्राप्त हुई उन्होंने पुलिसकर्मियों की बहादुरी के लिए उनकी हौसला अफजाई की तथा आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के निर्देश दिए जिसके पश्चात क्राइम डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान तथा एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच 17, 48, 56,65, बॉर्डर तथा थाना पुलिस की एक टीम तैयार की गई जिसमें करीब 35 से 40 पुलिसकर्मी शामिल थे।
गठित की गई टीम आरोपियों को दोबारा से पकड़ने के लिए गांव में गई जहां पर उन्होंने आरोपी साजिद उर्फ टिल्लम, बदरू तथा उसकी पत्नी मेहरून को मौके से काबू कर लिया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी निजाम,यूनिस, आयशा, साजिदा, ईशा और मुस्कान पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहे हैं जिन्हें पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच 65 ने 870 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,नितिन बंसल (लाइव न्यूज़ मंत्रा) ।पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी लाजपत की टीम ने अवैध गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्रम उर्फ विक्की है जो राजस्थान केझुंझुनू का निवासी है और फरीदाबाद में न्यू भारत कॉलोनी में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना बीपीटीपी एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से आरोपी के गांजा तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई राकेश कुमार की टीम ने आरोपी को गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 870 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर गांजा तस्करी करने का काम करता था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।"मैं चौकीदार हूं चोर नहीं, बहन जी बहा रही है घड़ियाली आंसू"- मंत्री मूलचंद शर्मा

Featured post
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन
फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...
Popular Posts
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...

