Showing posts with label सरकारी. Show all posts
Showing posts with label सरकारी. Show all posts

Friday, April 1, 2022

आगनवाड़ी अब बनी प्ले स्कूल होगा नन्हे मुन्नों का होगा समग्र विकास।

रेखा चौहान और सुरभि बंसल की रिपोर्ट:
बल्लबगढ़ के अहीर बाड़ा व आस पास कालोनियों  के आम लोगो के लिए आज खुशी का दिन था मौका था महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद द्वारा चंदावली गेट अहीर बाड़ा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में आंगनबाड़ी के प्ले स्कूल के नए सत्र का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा में बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने नन्हे मुन्ने बच्चे के हाथों से रिबन काटकर कराया। 
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (बल्लभगढ़ शहरी ) अनीता शर्मा ने बताया की हरियाणा सरकार की नई नीति के तहत बल्लभगढ़ शहरी ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी

केंद्रों को प्ले स्कूल में तब्दील किया गया है। जिसमें दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । उनका कहना है कि इन स्कूलों में बच्चों का शारीरिक,बौद्धिक, रचनात्मक ,भावनात्मक व सामाजिक ज्ञान खेल खेल में सिखाया जाएगा।  इस अवसर पर निर्वतमान पार्षद दीपक यादव,सुपरवाइजर सुनीता, शीला, दीपमाला,कविता उषा, संदीपनी माहेश्वरी, सुनीता रावत,पूनम आंगनबाड़ी वर्कर मुकेश चौधरी ,राकेश गुर्जर, कार्तिक वशिष्ठ, मनीष यादव, मुनेश नरवाल, सुषमा यादव,सहित अहीर बाडा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Thursday, February 17, 2022

सरल केंद्र, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम पर आई शिकायतों का निर्धारण करें निर्धारित समय पर: एडीसी सतबीर मान

फरीदाबाद, 17 फरवरी,नितिन बंसल(लाइव न्यूज़ मंत्रा)। एडीसी सतबीर मान की अध्यक्षता में सरल केंद्र, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम पर आई शिकायतों का आनंँ लाइन निर्धारण के लिए जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरल केंद्र, सीएम विंडो,एसएमजीटी और सीपीग्राम पर आनंँ लाइन आई शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम पंकज सेतिया, सीटीएम नसीब कुमार, सीएमजीजीए करण कपूर, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला सहित सभी विभागों के अधिकारी और सीएम विंडो, सरल केंद्र पर आई शिकायतों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। एडीसी सतबीर मान ने कहा कि आनंँ लाइन आई शिकायतों का निवारण सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार पूरा करना सुनिश्चित करें। हर विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित ऑनलाइन आई शिकायतों का एक बार जरूर हर रोज चेक करें। उन शिकायतो से संबंधित निवारण करके डीआईओ कार्यालय को भी आवश्यक सूचना प्रेषित करें। ताकि निर्धारित समय पर ऑनलाइन शिकायत को निरस्त किया जा सके।

बैठक में एडीसी सतबीर मान ने एक-एक करके विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने डीआरओ, एमसीएफ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, जिला विकास एवं पंचायत विभाग,  जिला शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, एसडीएम फरीदाबाद, एसडीएम बड़खल, एसडीएम बल्लभगढ़, तहसीलदार फरीदाबाद, नायब तहसीलदार दयालपुर, एक्साइज एंड टैक्सेशन, आयुष, टूरिज्म, कृषि एवं किसान कल्याण पशुपालन एवं डेयरी, होमगार्ड, सिंचाई, कॉपरेटिव, खनन, सूचना जनसंपर्क भाषा विभाग सहित तमाम विभागों की एक-एक समीक्षा करने उपरांत संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को दिशा निर्देश भी दिए।

सीएमजीजीए करण कपूर ने विभाग बार एक-एक करके सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम, सरल केंद्र में आई ऑनलाइन शिकायतों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस विभाग को ऑनलाइन शिकायतों के निवारण के लिए जो भी तकनीक की जरूरत है उसके लिए उनसे वे संपर्क करके उसका निर्माण करवा सकते हैं।

फोटो कैप्शन- अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान बैठक को सम्बोधित करते हुए। छाया नितिन बंसल


Wednesday, June 3, 2020

हरियाणा के सभी जिलों में कल से शुरू होगी रोडवेज की बस सेवा

फरीदाबाद से नितिन बंसल,सुरभी बंसल।
बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में रोडवेज बस सेवाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चालू की जाएगी।हरियाणा सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लोगों के आवागमन के लिए रोडवेज सेवाओं को चालू किया जा रहा है यह सेवाएं सुबह 6:30 बजे से स्टेट और इंटर स्टेट बस सेवा पूरी तरह से शुरू कर दी जाएगी हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद के जीएम राजीव नागपाल ने बताया कि अंतर्राज्यीय रूट पर बल्लबगढ़ से अलीगढ़-पलवल के लिए बस सुबह 6.30 बजे व 11 बजे, बल्लबगढ़ से आगरा-बल्लबगढ़ के लिए सुबह 7 बजे व 10 बजे बल्लबगढ़ से अलीगढ़-बल्लबगढ़ के लिए 12 बजे, बल्लबगढ़ से जयपुर-बल्लबगढ़ सुबह 5.40 बजे, बल्लबगढ़ से बुलंदशहर-बल्लबगढ़ के लिए सुबह 8 बजे चलेंगी। उन्होंने बताया कि राज्यीय रूट पर बल्लबगढ़ से चंडीगढ़-बल्लबगढ़ के लिए 5.30 बजे, बल्लबगढ़ से हिसार-गुरूग्राम-रोहतक-बल्लबगढ़ के लिए सुबह 6 बजे, बल्लबगढ़ से भिवानी वाया झज्जर-बल्लबगढ़ दोपहर बाद एक बजे, बल्लबगढ़ से गुरूग्राम दोपहर बाद 3.30 बजे, बल्लबगढ़ से हथीन वाया सोहना सायं 5 बजे, बल्लबगढ़-सोहना-नारनौल-बल्लबगढ़ सुबह 6 बजे, बल्लबगढ़-गुरूग्राम सुबह 7 बजे व सायं 5.30 बजे, बल्लबगढ़-होडल सायं 5 बजे, बल्लबगढ़-हथीन सायं 4.30 बजे, बल्लबगढ़-सोहना वाया धौज सायं 5 बजे चलेंगी। इसी प्रकार जिला में बल्लबगढ़-बदरपुर बोर्डर-बल्लबगढ़ सुबह 7 बजे व 8 बजे, बल्लबगढ़-मोहना वाया छायसा-बल्लबगढ़ सुबह 8 बजे, बल्लबगढ़-मोटूका-दूल्हपुर-बल्लबगढ़ सुबह 7.50 बजे, बल्लबगढ़-तिगांव-कबूलपुर-मंझावली सुबह 8.30 बजे, बल्लबगढ़-ददसिया-बल्लबगढ़ सुबह 8.30 बजे, बल्लबगढ़-राजपुरा-बल्लबगढ़ सुबह 7 बजे, बल्लबगढ़-सूरजकुंड-बल्लबगढ़ 8 बजे, बल्लबगढ़-बागपुर सोलडा-बल्लबगढ़ 10 बजे, बल्लबगढ़-शाहबाद-बल्लबगढ़ 9.30 बजे चलेंगी। उन्होंने बताया कि बल्लबगढ़ से गुरूग्राम, होडल, हथीन तथा सोहना वाया धौज के लिए रात्रि सेवा आरंभ कर दी गई है।

Tuesday, June 2, 2020

हरियाणा के किसानों के लिए जिला उपायुक्त ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वृद्धि की

फरीदाबाद, 2 जून, नितिन बंसल, पंकज चौधरी। 
उपायुक्त यशपाल ने बताया की केंद्र सरकार की ओर से किसानो की खुशहाली के लिए खरीफ की फसलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृधि की है ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।उन्होंने बताया की सरकार ने खरीफ सीजन के 2020-21 के लिए धान सामान्य का समर्थन मूल्य 1868 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है जो की गत सीजन के दौरान 1815 रूपये प्रति क्विंटल था। इसी प्रकार धान ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 1888 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 1835 रूपये प्रति क्विंटल था। बाजरा फसल का समर्थन मूल्य 2150 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है जोकि गत सीजन में 2000 रूपये प्रति क्विंटल था। ज्वार फसल का समर्थन मूल्य 2620 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 2550 रूपये प्रति क्विंटल था।
उन्होंने बताया की मक्का का समर्थन मूल्य इस सीजन में 1850 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 1760 रूपये प्रति क्विंटल था। तथा अरहर का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 6000 रूपये तय किया गया है जोकि गत सीजन में 5800 रूपये प्रति क्विंटल था। इसी प्रकार उडद फसल का समर्थन मूल्य 6000 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 5700 रूपये प्रति क्विंटल था। मूंग फसल का समर्थन मूल्य 7196 रूपये प्रति क्विंटल है जोकि गत सीजन में 7050 रूपये प्रति क्विंटल था। कपास माध्यम रेशे का समर्थन मूल्य 5515 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 5255 रूपये प्रति क्विंटल था। तथा कपास लम्बा रेशा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5825 रूपये तय किया गया है जोकि गत सीजन के दौरान 5550 रूपये प्रति क्विंटल था।उन्होंने बताया की मूंगफली का इस सीजन में प्रति क्विंटल 5275 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन के दौरान 5090 प्रति क्विंटल था। सोयाबीन का इस सीजन में 3880 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन के दौरान 3710 रूपये प्रति क्विंटल था। इसी प्रकार बाघ के बीज का इस सीजन में 6695 रूपये प्रति क्विंटल था जोकि गत सीजन में 5940 रूपये प्रति क्विंटल था।

कर्मचारियों ने बिजली निजीकरण के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर काला दिवस मनाया

फरीदाबाद। नितिन बंसल।
 नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी आफ इलैक्ट्रीसिटी इंप्लाईज एंड इंजीनियर्स के  आहृवान पर सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने बिजली निजीकरण के संशोधन बिल 2020 के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर काला दिवस मनाया। सर्व कर्मचारी संघ
हरियाणा एवं ईईएफआई से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के बेनर तले काला दिवस पर  सभी सब डिवीजनों पर काले बिल्ले लगाकर प्रर्दशन किए। इंजीनियरों ने लंच टाइम में सर्कल पर एकत्रित हो कर काला दिवस मनाया और बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों द्वारा किए गए इन प्रदर्शनों का नेतृत्व बल्लभगढ़ यूनिट में प्रधान रमेश चंद्र तेवतिया व सचिव कृष्ण कुमार,एनआईटी में प्रधान भूपसिंह कौशिक व सचिव गिरीश राजपूत,ओल्ड में प्रधान सतीश छाबड़ी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतबीर सिंह और ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट में प्रधान दिनेश शर्मा व सचिव असरफ खांन आदि कर रहे थे। प्रर्दशनों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व एएचपीसी वर्कर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा,आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सतपाल नरवत,सर्कल सचिव अशोक कुमार व नेशनल राम चरण पुष्कर आदि नेताओं ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया।
सर्कल कार्यालय व औधोगिक क्षेत्र सब डिवीजन पर आयोजित प्रदर्शनों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने आरोप लगाया कि कोरोना की आड़ में सरकार बिजली जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिजली संशोधन बिल 2020 कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरोध के बावजूद संख्या बल पर संसद में पारित किया गया गया तो सब्सिडी व क्रास सब्सिडी खत्म हो जाएगी। जिसके चलते बिजली किसानों व घरेलू गरीब उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर हो जाएगी। जिससे किसान व कृषि बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि निजीकरण का यह  बिल पारित होने पर बिजली के रेट तय करने का अधिकार राज्य पावर रेगुलेटरी कमीशन से निकलकर केन्द्रीय स्तर पर बनने वाले रेगुलेटरी कमीशन के पास पहुंच जाऐगा। उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली में डीएचबिविएन के बराबर में प्राइवेट लोगों को लाइसेंस दिए जाएंगे और वह आगे सब लाइसेंस व फ्रैंचाइजी की जाएगी। निजी कंपनियों को लागत व 16 प्रतिशत मुनाफा और उपभोक्ता चुनने का अधिकार प्राप्त होगा। इसलिए सरकारी वितरण निगमों का हाल बीएसएनएल की तरह ही होगा। कर्मचारियों एवं अधिकारियों की छंटनी होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने सोमवार को देशभर में किए प्रदर्शनों के बावजूद बिजली निजीकरण बिल 2020 को आगामी सत्र में पारित कराने का प्रयास किया तो 15 लाख बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।

Wednesday, May 6, 2020

हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों को परदेस भेजने के पंजीकरण के लिए ई दिशा पोर्टल चालू किया


उपायुक्त फरीदाबाद यशपाल यादव  
फरीदाबाद, 6  मई  सुरभि बंसल, रेखा चौहान।
उपायुक्त पत्रकारों से अनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए। 
कोरोना वायरस से बचने के लिए अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर रहना चाहिए  व फरीदाबाद के  उपायुक्य यशपाल ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार जिला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है कि दुकान खोलने से किसी क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग तो प्रभावित नहीं हो रही या फिर किसी क्षेत्र में बहुत अधिक संख्या में लोग तो बाहर नहीं आ रहे। दुकानें खोलने के बाद इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के निमयों को जरूर अपनाएं। जनता को इसके लिए स्वयं भी जागरूक रहना चाहिए तथा केवल जरूरी कार्य या सामान लेने के लिए ही बाहर आएं, अन्यथा अपने घरों में रहें। उपायुक्त बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र भी फरीदाबाद में शुरू हो गए हैं  तथा कई क्षेत्रों में जरूरी सामान की दुकानें भी खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गत महीने 9 व 10 अप्रैल को बड़े स्तर पर पूरे जिला में घर-घर सर्वे किया गया तथा आईएलआई के मरीज की पहचान की गई। उनकी बाद में चिकित्सा जांच की गई तथा जिन व्यक्तियों में लक्षण अधिक थे, उनकी कोविड-19 जांच भी की गई। इसके अलावा कैमिस्ट की दुकानों, निजी व सरकारी अस्पताल की ओपीडी, आरडब्ल्यूए तथा पंच-सरपंच से भी संदिग्ध मरीजों के संबंध में रिपोर्ट एकत्रित की जाती है तथा उनका मेडिकल चेकअप किया जाता है। इसके बाद अगर डाक्टर्स को लगता है कि कोविड-19 टेस्ट होना चाहिए तो फिर उनका टेस्ट करवाया जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 78 केस सामने आएं, जिनमें से ठीक होने के बाद 45 डिस्चार्ज हो गए तथा 31 लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस में सभी संपर्क लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाता है ताकि बीमारी का फैलाव अधिक न हो। कई मामले ऐसे भी आए हैं, जिनमें किसी प्रकार के भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे तथा उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। ऐसे में लोगों को और अधिक सतर्क रहना चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का हर हालत में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्रवासी लोगों को उनके प्रदेश में भेजने संबंधी सवाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा ई-दिशा पोर्टल पर लिंक https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService को मजदूरों के पंजीकरण के लिए खोला गया है। जिस पर वे पंजीकरण करेंगे, उन्हें उनके प्रदेश भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी।

बल्लभगढ़ मुख्य डाकघर में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू

बल्लभगढ़, पंकज चौधरी । 
शहर के मुख्यडाकघर में देश के 22वें कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत की गई है। इससे बल्लभगढ़, फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना, जीवन प्रमाण पत्र, आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग, लेबर प्रमाणपत्र, लेबर रजिस्ट्रेशन,नैशनल पेंशन स्कीम, स्वावलंबन कंट्रीब्यूशन, नेवी रिक्रूटमेंट व योजना पंजीकरण आदि का लाभ उठा सकते हैं। डाकघर अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा डाक विभाग के फरीदाबाद मंडल में पहली बार शुरू की गई है। फरीदाबाद डाकघर के अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त योजनाओं के लाभ लेने के लिए पहले लोगों को डीसी ऑफिस व अन्य सीएससी सेंटर पर आवेदन करने के लिए जाना पड़ता था। अब ये सभी सुविधाएं बल्लभगढ़ स्थित मुय डाकघर में भी मिलेंगी।

Tuesday, May 5, 2020

हरियाणा में कल खुलेंगे शराब के ठेके।

                ब्रेकिंग न्यूज


हरियाणा में कल खुलेंगे शराब के ठेके।सुबह 7 से शाम 7 बजे खुले रहेंगे ठेके। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चल रही हरियाणा केबिनेट की बैठक खत्म। करीब सवा दो घण्टे चली कैबिनेट बैठक।शराब पर कोरोना सेस लगाया गया है।

Monday, April 20, 2020

जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के दौरान पुस्तक विक्रेताओं को किताबों को होम डिलीवरी करने की छूट प्रदान की

जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को घर में ही पढ़ाई करने के लिए किताबों को घर बैठे ही मंगा सकेंगे 
जिला प्रशासन द्वारा 43 पुस्तक विक्रेताओं को होम डिलीवरी करने के लिए आदेश प्रदान किए


फरीदाबाद , नितिन बंसल (ब्यूरो)।।
पंकज चौधरी।  
फरीदाबाद के  प्रशासन ने विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाने के लिए की पुख्ता व्यवस्था की व विद्यार्थी घर पर ही मंगवा सकेंगे किताबें, जिला प्रशासन ने दी 43 बुक डिपो को अनुमति प्रदान की गई और उन्हें पास भी प्रोवाइड किए गए।  उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सके, इसके लिए घर बैठे पढ़ाओ अभियान शुरू हो चुका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए किताबों की समस्या आड़े न आये। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिलाभर में 43 बुक डिपों की सूची तैयार दी है। यह बुक डिपो विद्यार्थियों की मांग पर घर ही किताबें पहुंचाने का कार्य करेंगे। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगीं। उपायुक्त  ने बताया कि इन बुक डिपो के संचालकों के नाम व मोबाईल नम्बर भी सार्वजनिक कर दिये गये है। कोई भी विद्यार्थी इन बुक डिपों संचालकों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर किताबें मंगवाने के लिए ऑर्डर कर सकते है। बुक डिपो के संचालक भी घरों पर किताबें पहुंचाने के लिए सहमत है, उनकी सहमति के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के घर किताबें पहुंचाने का कदम उठाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि इन बुक डिपो के संचालकों के नाम व मोबाईल नम्बर भी सार्वजनिक कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि जिला में किताबों की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में किताबें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो बुक डिपो मालिक बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाएंगे उनके फोन नंबर नाम व ईमेल एड्रेस लिस्ट में दिए गए हैं कोई भी इच्छुक विद्यार्थी इन फोन नंबर पर फोन कर अपनी किताबें घर पर बैठे ही मंगवा सकते हैं पुस्तक विक्रेता सीटीएम सेक्टर 12 के कार्यालय से अपने पास ले सकते है व सभी को  निर्देश जारी हैं कि वह किताब डिलीवरी करते समय मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें ,बुक डिपो मालिकों  को आदेश दिए गए हैं कि जो भी डिलीवरी देने के लिए जाए वह मास्क के अलावा अपने साथ सैनेटाइजर जरूर रखें। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया की यह सभी बुक डिपो घरों पर ही डिलीवरी देंगे।
जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक विक्रेताओं की लिस्ट।
1.बंसल बुक डिपो, दिनेश, बल्लभगढ़, मो-                9811288798
 bansalbookdepotblb@gmail. com
2 बंसल स्टेशनर्स, सुरेंद्र कुमार, बल्लभगढ़, मो - 9873455170, 
kkaggarwal1987@gmail.com,
3 गुलाटी पुस्तक भंडार, वीरेंद्र कुमार, एनआईटी, मो-9810031755, 
gulatipustakbhandar@gmail. com,
4 इंडिया ट्रेडर्स, आकाश, बल्लभगढ़, मो-9717165060, 
gauravku86@gmail.com
5 दीपक डावरा, मो-9313131929, deepakbookdepot11@gmail. com
6 अग्रवाल बुक एंड स्टेशनरी, मुकेश, सेक्टर 19, मो-9818453 672, 
aggarwalbookhouse@gmail. com
7 गुलाटी बुक सेंटर, सतपाल, सेक्टर 21 सी, मो-9582829501, 
gulatibookcentre@gmail.co m
8 फ्रेंड़स बुक सर्विस, एनआईटी, मो- 9811136950, friendsbookservicefbd@gma il.com
9 आनंद पुस्तक भंडार, जवाहर कॉलोनी, मो- 8860063853, deepakdudeja42@gmail.com
10 विश्वजीत दुबे, सेक्टर 19, मो- 9313323301, vishwajeetdubey123@rediff mail.com
11 मुरारी लाल बुक डिपो, सराय ख्वाजा, साहिल, मो- 92106 91124, sahilg006@gmail.cm
12 अशोक बुक डिपो, देवेंद्र, बल्लभगढ़, मो-9711110 825, yashrocks121@gmail.com
13 कौशिक बुक डिपो एंड स्टेशनर्स, राजेश, बल्लभगढ़, मो- 9911279716 kaushikbookdepotballabgarh@gmail.com
14 श्याम पुस्तक भंडार, हरीश, एनआईटी, मो- 9971795791, shampustakbhandar@gmail.com
15 वशिष्ठ बुक शॉप, मुकेश, सक्टर 8, मो- 9811484203, mukeshvasishta992@gmail.com
16 अनुज बख्शी, सेक्टर 29, मो- 9820122305, bakshibooks@yahoo.com
17 पूनम, बल्लभगढ़ मो- 9953097627, gaurav.poonam89@gmail.com
18 विनायक इंटरप्राइजेज, पारुल, एनआईटी, मो- 9599966399, nonihalsahil151@gmail.com
19 बुक पॉइंट, विनोद, सेक्टर 15, मो - 9810741920, thebookpoint2000@gmail.com
20 बालाजी स्टेशनरी, सेक्टर 37, मो- 8527792135 balajistat1641@gmail.com
21 केबीडी स्टेशनर्स, रवि, बल्लभगढ़, मो- 9871457143 ravikumar9871457143@gmail .com
22 चंदन, एनआईटी, मो- 9811061301 channi450@gmail.com
23 सिटी बुक्स एंड स्टेशनर्स, अजय, सेक्टर 16, मो- 9891205595 ajaymittal5595@gmail.com
24 राजा बुक डिपो, राजेंद्र, ओल्ड फरीदाबाद, मो- 9773516630 nagendergarg@yahoo.co.in
25 गर्ग पुस्तक भंडार, महेंद्र, मो- 9953815867, mohendergarg045@gmail.com
26 भरत शर्मा, डबुआ कॉलोनी, मो-9717179900 sbharat38@gmail.com
27 बुक कॉलर, सेक्टर 16, मो- 9899775640
28 राधे बुक शॉप, पूनम, तिगांव, मो- 9625461930, kassvigupta2019@gmail.com
29 स्टेशनरी एंड बुक सैलर, दीपेश बंसल, मो - 9999317558, deepeshbansal5384@gmail. com,
30 संजीव, बड़खल, मो- 7982757377 bharti_bhartisharma@rediff mail.com
31 महादेव एंटरप्राइजेज, सेक्टर 30, मो- 9990704787 enterprises.mahadev2210@g mail.com
32 सांई स्टेशनरी, रंजीत, मो- 8882915902 rktimandal@gmail.com
33 गोयल बुक सैलर्स, हितेश, मलेरना रोड, मो- 9211534929 goyalh617@gmail.com
34 गुंजन, सेक्टर 37, मो- 9818866881 papersncolours@gmail.com
35 मल्होत्रा बुक सेंटर, अमन, सेक्टर 9, मो- 9312263795 aman6251@rediffmail.com
36 भारत बुक शॉप, भवनेश, सेक्टर 3, मो- 9911549310 bharatbookshop179@gmail. com
37 गोयल स्टेशनर्स एंड बुक सैलर्स, दिनेश, बल्लभगढ़, मो- 9716052062 
38 गौरव, सेक्टर 3, मो- 9899199303 purchase@hindhydraulicspvtltd.com
39 मंगला पुस्तक भंडार, गौरव, मो- 9650393156 aggarwalgaurav18@gmail.com
40 सरस्वती पुस्तक भंडार, मुकेश, बल्लभगढ़, मो- 9990598245 astrum@gmail.com
41 राजा बुक डिपो एंड स्टेशनर्स, नगेंद्र, सेक्टर 81, मो-9818440444
42 गोपाल स्टेशनर्स, सेक्टर 15, मो- 9811166733
43 राजा बुक डिपो, कपिल, सीकरी, मो- 9555544003 rajubooksikri@gmail.com


Sunday, April 19, 2020

परिवहन मंत्री ने दुकानदारों व फल विक्रेताओं को वितरित की फेस किट

कोरोना को मात देने के लिए सोशल डिस्टेसिंग का करें पालन : मूलचंद शर्मा


हरियाणा के परिहवन मंत्री मूलचंद शर्मा दुकानदारों व फल विक्रेताओं को कोरोना से बचाव हेतु फेस किट वितरित करते हुए।                                                 छाया : नितिन बंसल



बल्लबगढ़, नितिन बंसल (ब्यूरो)
फूलसिंह चौहान। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि कोरोना महामारी को सोशल डिस्टेसिंग के जरिए ही खत्म किया जा सकता है इसलिए लॉकडाउन की पालना करते हुए हमें अपने घरों में स्वस्थ्य व सुरक्षित रहना चाहिए और ऐसा करके ही हम अपने जिले, प्रदेश व देश को सुरक्षित रख पाएंगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को सेक्टर-8 और 10 मार्किट में फल विक्रेताओं और राहगीरों को चेहरे पर लगाने के फेस किट वितरित करने के उपरांत उपस्थितनों को संबोाित कर रहे थे। इस दौरान उहोंने करीब 100 से यादा फेस किट वितरित की। परिवहन मंाी ने कहा कि  कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश में सभी संस्थाएं आगे आ रही है वही देशभक्ति की भावना के साथ हर व्यक्ति की जान सुरक्षित रह सके। इसी उद्देश्य से काफी संया में समाज सेवी संस्थाएं और समाजसेवी लोग देशवासियों की सेवा में लगे हैं। कोविड-19  में संार्ष कर रहे  डॉक्टर्स ,पुलिस  वह आम जनता  को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने वाले लोगों का हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने धन्यवाद जताया।  इस मौके पर मंत्री ने कहा कि चेहरे पर सुरक्षा कवच को लगाने के बाद कोविड-19 का वायरस सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में नहीं आता है । जिससे कि बीमारी फैलने का खतरा काफी कम हो जाता है।  मंाी मूलचंद शर्मा ने दुकानदारों को कहा कि वह इस मास्क को हर समय लगाकर रखें ताकि उनके सामान खरीदने वाले ग्राहकों से उनका चेहरे से संपर्क ना आये और वे सुरक्षित रह सके। परिवहन मंाी ने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि वे ग्राहकों से लेनदेन करने के बाद अपने हाथों को अछे तरीके से साफ करें । ग्राहकों को उचित दूरी बना कर सामान खरीदने की बात कही ,ताकि कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाया जा सके। संजय यादव ने बताया कि वह ओखला में नेचर पैकेजिंग नामक कंपनी से यह किट लेकर आए हैं और दिी के अलावा फरीदाबाद की पुलिस के अलावा ग्रामीा क्षेा में चल रहे प्राथमिक स्वास्य केंद्रों पर जा कर यह किट मुत में दे रहे हैं ताकि देश मैं फैले कोविड-19 से संार्ष कर रहे लोग सुरक्षित रह सके और दूसरों को भी सुरक्षा दे सके। परिवहन मंाी ने कहा कि आज देश पर आई  इस आफत की ाड़ी में जो भी व्यक्ति देश हित में कार्य कर रहा है वह भी कोविड-19  से संार्ष का एक सचा योद्धा है। नेचर पैकेजिंग ओखला के मायम से संजय यादव ,अभिनव कौशिक ,दीपक भारद्वाज ,रमेश भारद्वाज ने दिी पुलिस के अलावा फरीदाबाद पुलिस को कोविड-19 से बचाव के लिए फेस शिल्ड  आज परिवहन मंाी मूलचंद शर्मा को सौंपी।




Friday, April 17, 2020

कोरोना वायरस की इस जंग में लॉक डाउन २ के दौरान प्रत्येक कर्मचारी एक योद्धा के रूप में कार्य करता रहेगा- सुभाष लांबा

सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ ने कहा की कोरोना की इस लड़ाई में मिलकर देश का साथ देगे और काम रोकने नहीं देगे।



बल्लबगढ़,नितिन बंसल (ब्यूरो)
फूलसिंह चौहान। 

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जनता से यह भी वादा किया है कि एक तरफ स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ अग्रणी पंक्ति में खड़े होकर कोविड 19 के संक्रमण को रोकने काम करेगा और दुसरी तरफ अन्य विभागों का कर्मचारी किसी भी कीमत पर आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने देंगे। इसके लिए कर्मचारियों को दिन-रात काम करना पड़ा तो वह इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। संघ ने आम जनता से लाकडाऊन का पालन करते हुए घरों से बाहर न निकलने का आग्रह किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारियों, आईसीडीएस सुपरवाइजरों, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अनुबंधित वीएलडीए, रोड़वेज के ठेका कर्मचारियों,जन स्वास्थ्य विभाग के पंचायती पंप आपरेटर, हुड्डा विभाग के सीवर मैन व अन्य ठेके पर लगे कर्मचारियों के बकाया तीन महीने के बकाया वेतन का भुगतान करने की भी मांग की।

सुभाष लम्बा 
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष
सुभाष लांबा ने बताया कि 21 दिन के संपन्न हुए प्रथम चरण के लाकडाऊन में कोरोना के खिलाफ जंग में सरकारी विभाग व इन विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी व अधिकारी प्रर्याप्त सुरक्षा उपकरणों न होने के बावजूद निडरता के साथ मैदान में डटे रहे हैं। जबकि उनके पास इससे पहले ऐसी महामारी में कार्य करने का कोई अनुभव भी नहीं था। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों के पास 21 दिन का अनुभव है, इसलिए अब इस अनुभव का लाभ उठाकर 3 मई तक बढाए गए दुसरे चरण के लाकडाऊन में कर्मचारी ओर बेहतर तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दुसरे चरण के लाकडाऊन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को अप्रवासी मजदूरों, रोजाना कमा कर खाने वाले मजदूरों ओर जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब तक ज्यादातर यह काम समाज सेवी संस्थाएं ही कर रही थी, अब उनके संसाधन सिकुड़ते जा रहे हैं और राशन की मांग बढ़ती जा रही है। अगर सरकार ने इस तरह गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो भुख के कारण हालात बिगड़ते देर नहीं लगेगी , जिससे हमारी सब की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक सरकार द्वारा घोषित योजनाएं धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है।

फरीदाबाद जिले में चालू किया हाउसहोल्ड सर्वे जिसके तहत जरूरतमंदों को मिल सके मदद-उपायुक्त



फरीदाबाद जिले में चालू किया हाउसहोल्ड सर्वे जिसके तहत जरूरतमंदों को मिल सके मदद-उपायुक्त

फरीदाबाद,  नितिन बंसल (ब्यूरो)।
फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद में कोरोना महामारी फैलने का स्तर काफी तेज है और यहां के लोगों को जरूरत के समान मिल जाए इसके लिए सरकार ने  हाउसहोल्ड का सर्वे चालू किया हुआ है उपायुक्त ने कहा कि जिला में  प्रत्येक हाउसहोल्ड का सर्वे किया जाए  तथा इसके लिए यूनिट कमेटी प्रत्येक घर में जाकर उस परिवार की इनकम, राशन कार्ड की स्थिति, वित्तीय सहायता की आवश्यकता है या नहीं, परिवार मनरेगा के तहत पंजीकृत है या नहीं तथा कोविड-19 में दान देने का इच्छुक है या नहीं, से संबंधित डाटा एकत्रित किया जाए। उपायुक्त शुक्रवार को जिला संकट निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि सभी जोनल कमेटी के अध्यक्ष सुपरवाइजर को ट्रेनिंग अच्छी प्रकार से करवाएं तथा सुपरवाइजर आगे यूनिट कमेटियों को इस कार्य का भली-भांति प्रशिक्षण दें तथा गूगल फार्म पर यह डाटा एकत्रित किया जाए।
उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग व विश्व स्वास्थ्य संगठन की हिदायतों अनुसार आइसोलेशन बेड व क्वॉरेंटाइन सेंटर तैयार रखें। इसी प्रकार आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंच, सरपंच, नंबरदार, आरडब्लूए व अन्य संभावित स्रोतों से इनफ्लुएंजा के पेशेंट की निगरानी रखें। इसके अलावा निजी अस्पतालों की ओपीडी व सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इनफ्लुएंजा के इफेक्टिट पेशेंट की जानकारी भी निरंतर प्राप्त करते रहें। इसी प्रकार दवाइयों की दुकानों से भी जुखाम, खांसी, बुखार से संबंधित व्यक्तियों की सूचना प्रतिदिन के आधार पर प्राप्त करते रहें और इन लोगों पर कड़ी निगरानी बनाए रखें। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध मिलता है तो उसे तुरंत क्वॉरेंटाइन की ओर ले जाएं तथा उसका कोविड-19 टेस्ट अवश्य करवाएं। उपायुक्त ने लाकडाउन के दौरान जरूरतमंद व्यक्तियों को के लिए पका भोजन व सुखा राशन वितरण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खाने की कमी नहीं होनी चाहिए। जो इक्छुक व्यक्ति अपनी मर्जी से किसी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना चाहता है वह भी आगे आकर उनकी मदद कर सकता है व अपनी जानकारी प्रशासन को दे सकता है जिससे उनका एक बायोडाटा तैयार किया जा सके बाकी काफी दिन से इस पर लगातार काम हो रहा है इसलिए सभी अधिकारियों के पास एक डांटा भी तैयार हो गया होगा कि किस परिवार को खाने की आवश्यकता है और किस परिवार के पास कितने दिन का राशन है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन प्लान व कंटेनमेंट जॉन प्लान के तहत सभी अधिकारी निरंतर कार्य करते रहें। इस अवसर पर एमसीएफ के अतिरिक्त आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी परमजीत चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Wednesday, April 15, 2020

फरीदाबाद में कोरोना 1298 लोगो को सर्विलेंस में लिया गया

फरीदाबाद में कोरोना 1298 लोगो को सर्विलेंस में लिया गया

फरीदाबाद, नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद के  सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1298 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 522 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 776 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1265 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 884 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 696 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 155 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 33 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 25 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 8 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Tuesday, April 14, 2020

कोविड़-19 के मद्देनजर लॉक डाउन 2.0 के लिए पूर्ण तय तैयार है

कोविड़-19 के मद्देनजर लॉक डाउन 2.0 के लिए पूर्ण तय तैयार है व कन्टेनमैन्ट जोन पर आवाजाही पर पाबंदी -जिला प्रशासन 

फरीदाबाद,14 अप्रैल नितिन बंसल (ब्यूरो),
 फूलसिंह चौहान।
हरियाणा सरकार के जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में कोविड-19 के मद्देनजर कन्टेनमैन्ट जोन में लोगों की किसी भी तरह की मूवमेंट ना हो। इसके लिए जोन से संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लाकडाउन की हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जो लोग लाकडाउन की हिदायतों की पालना नहीं कर रहे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उपायुक्त यशपाल मंगलवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला संकट निगरानी सीमिती के बैठक में उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में कोरोना वायरस के मद्देनजर ला एण्ड ऑर्डर की पूरी पालना होनी चाहिए। जरूरतमंद व्यक्तियों को दिए जाने वाले भोजन के पैकेट तथा राशन वितरण के दौरान भीड़ इकट्ठी नही होनी चाहिए। उस जगह पर हर हालत में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन हो। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों और व्यक्तियो का डाटा अवश्य इक्कठा करें।
उपायुक्त यशपाल बैठक को संबोधित करते हुए तथा बैठक में उपस्थित अधिकारी गण ।             
                                                 छाया नितिन बंसल

लोगों के सरकारी कर्मचारियों तथा वार्डो की यूनिट कमेटियों  के माध्यम से डोर टू डोर फ़ार्म अवश्य भरवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि कन्टमैटं जोन में अलग-अलग कल्टसटर बनाकर वहां पर दूध, सब्जियों, राशन  तथा अन्य डेली उपयोग वाली वस्तुओं के लिए होम डिलीवरी करवाएं। इन इलाकों को नियमित रूप से सेनेटाइज करवाना सुनिश्चित करें। इन जोन में हर रोज सर्वे अवश्य करें।
 उन्होंने कहा कि लोगों को लाक डाउन के नियमों की पालना के प्रति जागरूक करें और उन्हें ट्रेनिंग, टेस्टिंग तथा आईसोलेशन के लिए प्रेरित करें। बैठक में डीसीपी हैडक्वाटर राजेश दुग्गल, एमसीएफ के अतिरिक्त आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त रामकुमार सिंह, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बङखल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़  त्रिलोक चंद, डीडीपीओ राकेश कुमार मोर, सिविल सर्जन,  डीआरओ व एचसीएस ट्रेनिंग अधिकारी जय प्रकाश, देवेन्द्र शर्मा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


Monday, April 13, 2020

बल्लभगढ़, फरीदाबाद की विभिन्न संस्थाओं ने कोरोना वायरस की फंड के लिए मंत्री जी को दान दिया

बल्लभगढ़, फरीदाबाद की विभिन्न संस्थाओं ने  वायरस की फंड के लिए मंत्री जी को दान दिया

फरीदाबाद,नितिन बंसल(ब्यूरो) ।
हरियाणा के परिवहन तथा खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा को कोविड-19  मुख्यमंत्री राहत कोष में  सोमवार को 7 लाख 31 हजार रुपए की धनराशि  हरियाणा कोरोना रिलीफ फण्ड में विभिन्न संस्थाओ के प्रतिनिधियो  ने दी है।
कैबिनेट मंत्री को हरियाणा कोरोना रिलीफ फण्ड कोष में  31 हजार रुपये आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल बल्लबगढ़ , 2 लाख 51 हजार रुपये  मिलन स्वीट्स,1 लाख रुपये फरीदाबाद स्टील मोंगर्स ,51सौ रुपये महेंद्र शर्मा खेड़ी गांव,सबीसी लॉजिस्टिक द्वारा 51 हजार,अहमदाबाद रोड लाइन द्वारा 51 हजार रुपये ,एसआरसी लॉजिस्टिक्स द्वारा 51हजार,मौर्या ट्रांसपोर्ट कॉपरेशन द्वारा 51हजार,एलटीसी लॉजिस्टिक्स द्वारा 51 हजार रुपये , न्यू सेनी वर्गों कंपनी द्वारा21हजार,जितेंद्र ट्रांसपोर्ट द्वारा 11 हजार और आर जी ट्रेडर्स द्वारा 11 हजार रुपये की धनराशि के चैक दिए गए है। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियो का मंत्री ने धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

    कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को विभिन्न संस्थाओं के     प्रतिनिधि कोरोना रिलीफ फण्ड कोष के लिए चैक भेंट   करते हुए।                                    छाया नितिन बंसल           

Saturday, April 11, 2020

सरकार द्वारा किसानों की फसल को खरीदने के लिए लिए "मेरी फसल मेरा ब्योरा" पोर्टल चालू किया



     सरकार द्वारा किसानों की फसल को खरीदने के लिए           लिए  "मेरी फसल मेरा ब्योरा" पोर्टल चालू किया



बल्लबगढ़ से नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान। 
सरकार द्वारा किसानों की फसलों को डायरेक्ट खरीदने का प्रोसेस दोबारा से चालू कर दिया गया है। किसानों को फसल का रजिस्ट्रेशन करने के लिए "मेरी फसल मेरा ब्योरा" नामक पोर्टल रजिस्टर्ड करवाना है।
बल्लबगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी ने बताया की केवल उन्हें किसानों की फसलों को सरकार खरीदेगी जिनका रजिस्ट्रेशन "मेरी फसल मेरा ब्योरा"पोर्टल में हो रखा होगा साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है और अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा ले । उनने ये भी बताया कि सरसो की खरीद 15 अप्रैल व अनाज की खरीद 20 अप्रैल से शुरू होना संभावित मानी जा रही है साथ ही साथ उन्होंने बताया की भारत देश में कोरोना वायरस फैला हुआ है इसके लिए सभी लोगों से  अपील है की व भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मुंह पर फेस मार्क्स लगाएं जिससे हमें इस महामारी  से आज़ादी मिल  सकती है।

Monday, March 23, 2020

कोरोना वायरस बीमारी से लड़ने के लिए फरीदाबाद का स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य अधिकारी एक्शन में दिखे

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 479 लोगों को होम इंसुलेशन पर रखा गया और लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए भी कहा
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान की रिपोर्ट।
कोरोना वायरस बीमारी से लड़ने के लिए फरीदाबाद का स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य अधिकारी एक्शन में दिखे फरीदाबाद के सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ० रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 480 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 40 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 440 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 479 होम आइसोलेशन पर है तथा एक संदिग्ध पॉजिटिव महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जिसकी एनआईवी पुणे से रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 26 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 8 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 17 की रिपोर्ट आनी शेष है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला में सरकारी व निजी अस्पतालों में 12 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 194 बेड की क्षमता की गई है। उन्होंने बताया कि COVID-19 के संदिग्ध व कंफर्म मामलों के परिवहन के लिए सभी सुविधाओं से युक्त दो एम्बुलेंस तैयार की गई हैं। जिला स्तर पर सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को COVID-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों। साथ के साथ सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि व लॉकडन के आदेशों का पालन करें जितना हो सके घर से बाहर काम निकले केवल जरूरी सामन के लिए ही निकले।

Saturday, March 21, 2020

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने 22 मार्च को होने वाले जनता कर्फ्यू व कोरोना वायरस से सतर्क रहने की दृश्या निदेश दिए

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से फरीदाबाद के सभी उपायुक्त वे अफसरों को वे नागरिकों को 22 मार्च को होने जा रहे हैं जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए कहां



फरीदाबाद, नितिन बंसल की रिपोर्ट।
फरीदाबाद में आज वीडियो conferencing  के माध्यम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  सभी उपायुक्तों व सरकारी अफसरों को दिशा निर्देश दिए और कहा कि कोरोना वायरस भारत में दूसरी स्टेज में है, जिसे हर कीमत पर तीसरी स्टेज में पहुंचने से रोकना है। जनता के सहयोग से इस संकट से उभरने के सभी प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल शनिवार  सांयकाल विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला मंडलायुक्तों व उपायुक्तों के  साथ व्यापार मंडलोंं, थोक विके्रताओं, दवा निर्माता-विक्रेताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन का उदाहरण सामने है, जिसने अत्यधिक कठिन परिस्थितियों पर काबू पा लिया है। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां स्थिति बिगड़ती चली गई। इसलिए हमें सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस रूपी चुनौती से निपटने के लिए जागरूकता जरूरी है। हर हालत में संक्रमित लोगों की संख्या को बढऩे से रोकना है। इसके लिए हर वर्ग को इस ओर ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल कोरोना से बचाव के लिए कोई वैक्सिन नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना की जाए। इसके लिए जरूरी है कि परस्पर संपर्क न के बराबर हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है, जिसे पूर्ण रूप से सफल बनाना है। जनता कर्फ्यू की सफलता में ही कोरोना से बचाव छुपा हुआ है। यदि निर्धारित समयावधि तक लोग अपने घरों में ही रहेंगे तो वायरस फैलेगा नहीं। यदि कोई संक्रमण है तो वह स्वत: ही समाप्त हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थिति का किसी को भी अनावश्यक लाभ उठाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। मुनाफाखोरी और जमाखोरी से दूर रहते हुए आपसी सहयोग व जनसेवा की भावना से स्थिति का सामना करना होगा। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति नियमित रूप से होनी चाहिए। किसी भी सूरत में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने थोक विक्रेताओं व व्यापार मंडलों का आह्वान किया कि वे इस ओर विशेष ध्यान दें। व्यापारी वर्ग हमारी प्रथम श्रेणी की लड़ाई लडेंग़े। मुख्यमंत्री ने दवा निर्माताओं व विक्रेताओं का भी आह्वान किया कि वे मास्क और सैनेटाईजर भारत सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों पर ही उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि निर्माताओं को सैनेटाईजर के लिए जरूरी रॉ मैटिरियल सरकार  उपलब्ध करायेगी। इसलिए अवैध रूप से इनकी कीमतें नहीं बढऩी चाहिए। यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मानवसेवा राष्ट्रहित में संकल्प  लेने का समय है। उन्होंने व्यापारी वर्ग का आह्वान किया कि वे अपने मजदूरों का भी इस दौरान पूरा ध्यान रखें। मजदूरी वर्ग को भी अपना परिवार मानें और इस स्थिति में उनकी रोजी-रोटी का संकट पैदा न होने दें।
इस मौके पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला उपायुक्तों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि वे संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए हर संभव कदम उठायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2400 आईसोलेशन वार्ड हैं तथा सैंपल जांचने के लिए दो लैब हैं। लैबों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। इस दौरान सभी जिलों के व्यापारियों तथा दवा निर्माताओं व विक्रेताओं से भी बातचीत कर सुझाव मांगे गए। साथ ही साथ बल्लभगढ़ फरीदाबाद की सभी विधायक और पार्षद जी यहां पर उपलब्ध है मंत्री जी ने वह पार्षद दीपक यादव जी सभी नागरिकों को 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए कहा जिससे कि यह महामारी फैलने से रोका जा सके व्यापारियों और दवा विक्रेताओं व निर्माताओं ने आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह से सरकार व प्रशासन के साथ हैं। वे सरकार व प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मंडल आयुक्त संजय जून व उपायुक्त यशपाल ने बताया कि लोगों की सुरक्षा व सुविधाओं के सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Saturday, February 29, 2020

हैफेड के गोदामों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी


फरीदाबाद, नितिन बंसल और फूल सिंह चौहान।
फरीदाबाद व बल्लमगढ़ में हैफेड के गोदामों में  सीसीटीवी कैमरा  से निगरानी की जाएगी तथा हैफैड सेल को सुनिश्चित करने के लिए गोदामों में अच्छा सामान वितरित किया जाएगा यह वक्तव्य चेयरमैन सुभाष कत्याल ने  शुक्रवार को बल्लभगढ़ के  हैफैड कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हैफेड कोऑपरेटिव विभाग का एक महत्वपूर्ण भाग है। हैफेड़ द्वारा सरसों का तेल,गेहू, चावल, चीनी, खादी बोर्ड के सामान, वीटा से बनी चीजें हैफैड स्टोर  पर उपलब्ध करवाई जाती है ।उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिशा निर्देश दिए हैं कि हैफेड से जो भी चीजें वितरित की जाती हैं उन्हें अच्छे ढंग से वितरित करना सुनिश्चित करें जिससे कि हैफेड की सेल को बढ़ाया जा सके। सुभाष कत्याल ने कहा कि किसानों को एमएसटी का पूरा लाभ मिले अगर कोई घाटा होता है तो किसान उसे बहन ना करके हेफेड द्वारा उसे वहन किया जाएगा ।उन्होंने हैफेड  के कर्मचारियों से कहा कि वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की चोरी व भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हैपेड़  गोदाम व कार्यालय में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक हाजिरी लगनी सुनिश्चित हो जाएगी व सभी गोदामों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।  चेयरमैन सुभाष कत्याल ने बताया कि हरियाणा में 2 लाख 80हज़ार टन के 30 गोदाम बने हुए हैं जिन में किसानों के गेहूं, चना ,सरसों आदि को खरीद कर सुरक्षित रखा जाता है। उन्होंने प्राइवेट लोगों को भी शामिल करने का आह्वान किया और कहा कि जिनके पास 5 से 6 एकड़ जमीन है वह उन पर सैड बनाकर उन्हें हैफैड़ को किरया पर दे सकते हैं जिससे कि वहां पर किसानों के अनाज बगैरा को रखकर सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सभी किसान मेरा फसल मेरा ब्यौरा में भी अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें जिससे कि उनकी फसल का उन्हें सही भाव मिल सके। इस अवसर पर हैफेड के डीएम सुरेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Thursday, February 20, 2020

फरीदाबाद के उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े दिशा निर्देश दिए

फरीदाबाद के उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े दिशा निर्देश दिए

फरीदाबाद,फूलसिंह चौहान,नितिन बंसल।
उपायुक्त यशपाल की अध्यक्षता में आज फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (ऍफ़आईए) के बैठक हाल में क्रमशः दो बैठको का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लीयरेंस कमेटी (डीएलसीसी) की बैठक में उपायुक्त द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े डीएचबीवीएन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, डिस्ट्रिक्ट फ़ूड एंड सप्लाई कंट्रोलर, लेबर डिपार्टमेंट (लेबर विंग), माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट की एक्सटेंशन / रिडक्शन ऑफ़ लोड - डिमांड नोटिस इशू, इलेक्ट्रिसिटी डिमांड नोटिस इशू, एलओआई फॉर सीएलयू, न्यू लाइसेंस डीलर वेट एंड मेसर, लाइसेंस फॉर कॉन्ट्रैक्ट अंडर प्रोविज़न ऑफ कॉन्ट्रैक्ट लेबर एक्ट, रजिस्ट्रेशन ऑफ प्रिंसिपल एम्प्लायर, रिनेव्ल ऑफ़ स्टोन क्रेशर / ग्राइंडिंग यूनिट जैसे विषयों से जुडी शिकायतों पर विचार विमर्श कर इस बारे आवशयक दिशा निर्देश दिए इसके उपरांत डिस्ट्रिक्ट लेवल ग्रीवांस कमेटी (डीएलजीसी) में बतौर चेयरपर्सन उपायुक्त यशपाल ने एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, एमसीएफ, लेबर डिपार्टमेंट, पोस्टल, इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ, डीएचबीवीएन, फायर ऑफिसर, अडानी गैस लिमिटेड, हरियाणा स्टेट पोलयुशन कण्ट्रोल बोर्ड फरीदाबाद एंड बल्लभगढ़, डिपार्टमेंट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, डीईटीसी, पुलिस से जुड़े ट्रैफिक एंड लॉ एंड आर्डर, सिटी बस सर्विस, वाटर सप्लाई, सेनीटेशन, फैक्ट्री एक्ट रजिस्ट्रेशन, पोजेशन ऑफ़ इंडस्ट्रियल प्लाट, सीवरेज ड्रेनिंग एंड स्ट्रीट लाइट, फीडर ब्रेक डाउन, पॉवर ट्रैफिक चार्जेज, रिपेयर ऑफ रोड्स, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवर ब्लॉकेज, एनक्रोचमेंट, रिमूवल ऑफ गार्बेज, क्लीनिंग ऑफ स्ट्रोंम वाटर ड्रेन, कंस्ट्रक्शन ऑफ आरएमसी रोड, रिनेव्ल ऑफ फायर एनओसी, एनवायरमेंट, डैमेज फीडर, लॉ एंड आर्डर, स्किल्ड ट्रेनिंग, जीएसटी जैसे विषयों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारीयों से विचार विमर्श कर सम्बन्धित विभागीय समस्याओं बारे आवश्यक निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने अधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा की जिले के विकास में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका को किसी भी सूरत में नकारा नहीं जा सकता अतः सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी उपरोक्त समस्याओं का समय रहते समाधान करना सुनिश्चित करे ताकि इस बारे किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपरोक्त समस्याओं में से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटान कर दिया जबकि बाकी समस्याओं का सरकार की हिदायतों अनुसार जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोग शहर की साफ सफाई व सुंदरता में भी अपना अहम योगदान दे सकते हैं। इसके लिए अपने आसपास के क्षेत्र या फिर किसी रोड को अच्छी प्रकार से विकसित कर सकते हैं या साफ सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पहला प्रयास है कि बाईपास रोड को गार्बेज से मुक्त किया जाए तथा इसे मॉडल रोड के रूप में भी विकसित किया जाए। औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को बाहर पैसा लगाने की बजाय अपने आसपास के एरिया का चुनाव करना चाहिए। सरकार से अगर उन्हें इसके लिए किसी भी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता रहेगी तो जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लोगों की जिस विभाग से संबंधित समस्याएं हैं। उनका समाधान करवाया जाएगा इसके लिए आगामी 5 दिनों में लिखित रूप में सभी शिकायतें जीएम डीआईसी को भिजवा दें। इसके बाद इन शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा तथा वहां से आगामी 20 दिनों में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस अवसर पर जीएम रोडवेज, जॉइंट कमिश्नर एमसीएफ, डिप्टी डायरेक्टर इंडस्ट्री, एसई डीएचबीवीएन, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर, एईई पोलयुशन कण्ट्रोल बोर्ड, डीटीपी एन्फोर्समेंट, फायर ऑफिसर, एफआईए, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन, मैनेजर अडानी गैस लिमिटेड, मैनेजर एचएसआईआईडीसी (आईए विंग), डीएलसी फरीदाबाद सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद थे।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts