Tuesday, June 22, 2021

कोरोना टीकाकरण शिविर में उडाई गयी सरकारी आदेशो की धज्जियाँ।

कोरोना टीकाकरण शिविर में उडाई गयी सरकारी आदेशो की धज्जियाँ। 

बल्लभगढ़, नितिन बंसल । 

बल्लमगढ़ मे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में दिखा अवस्था का मुहूर्त जहां पर ऐसा लगता है मानो कोरोना का वैक्सीन नहीं लग रहा है मानो कोरोना को  फैलने का नोता दिया जा रहा हूं।बल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी सिथित शिव मंदिर में लगे कोरोना टीकाकरण शिविर में उडाई गयी सरकारी आदेशो की धज्जियाँ। नेता जी ने सोचा कि इस टीकाकरण शिविर से पब्लिक की वाही वाही लूटेंगे लेकिन अव्यवस्था के कारण हो गयी उनकी किरकरी। आपको खबर विस्तार से बताये की सोमवार को शिव मंदिर में विनोद गोस्वामी द्वारा कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था इस टीकाकरण शिविर में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए नेता जी ने शिवर का खूब प्रचार करवाया लेकिन वो टीकाकरण शिविर में टिका लगवाने के लिए आए लोगो के लिए इंतजामात करना भूल गए।ओर भूल गए व्यवस्था को सम्भालने के लिए वॉलंटियर रखना। जब हम इस शिविर में जानकारी लेने पहुँचे तो देखा कि वहाँ आये लोग बहुत परेशान है टिका लगवाने आयी एक बुजुर्ग महिला का कहना था कि वो सुबह 10 बजे से आई है और उन्हें 10 नम्बर का टोकन दिया गया था लेकिन 1 बजे तक भी उनका नम्बर नही आया है और नाही यहाँ किसी लाइन का पता लग रहा है यहाँ पर ना तो 18 साल से ऊपर के लोगो के लिए अलग लाइन है और ना ही 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए अलग लाइन है ऊपर इस गर्मी ने मार रखा है जब एक ओर महिला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आयोजक द्वारा शिविर में किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नही कराई गई है मैं पहला टिका लगवाने आयी हु लेकिन यहां आकर देखा तो कही भी कुछ पता ही नही चल रहा है क्योंकि टिका लगवाने के लिए आधारकार्ड कहा देना है यही पता नही लग रहा है यहां भीड़ बहुत ज्यादा है और काम करने वाले स्टाफ की बहुत कमी है और ऊपर से इस गर्मी में आयोजक द्वारा ना तो कोई पीने के पानी की व्यवस्था है और ना ही पंखा की ।इसलिए मैं बिना टिका लगवाए ही जा रही हूँ। नेता जी को शायद ये अनुभव नही था कि प्रचार प्रसार के साथ साथ व्यवस्था का भी ध्यान रखना है और साथ ही सरकार द्वारा कोविड 19 से बचने के लिए दी गयी हिदायतों का भी पालन करना है ओर कराना है।लेकिन इस शिविर में तो लग रहा था कि कोरोना को भगाने का नही कोरोना को न्योता देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था इस पर समाजसेवी सेवाराम वर्मा ने कहा कि अभी बीमारी खत्म नहीं हुई है और ऐसी लापरवाही ना जाने कितनों को कोरोना महामारी की चपेट में ला सकती है। 


योग दिवस पर समाजसेवियों ने किया योगासन

 योग दिवस पर योग करते समाजसेवी। छाया : नितिन बंसल








बल्लभगढ़, नितिन बंसल । 

विश्व योगासन दिवस के उपलक्ष में जिस तरीके से पूरा भारत वर्ष योग क्रियाओं में विलीन हो गया उसी तरह बल्लमगढ़ के समाजसेवियों ने योगासन कर कर सभी परिवार को सभी बल्लमगढ़ वासियों को एक संकेत दिया है कि अगर हमें कोरोना महामारी या किसी अन्य महामारी से बचना है तो हमें योगासन का साथ लेना जरूरी है साथ ही भाजपा युवा मोर्चा जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी व योग दिवस के दिन बिजेंद्र गुरु जी आचार्य ने उनकी पूरी टीम को योग अभ्यास करवाया।।इसके लिए कार्तिक जी ने गुरुजी का हार्दिक आभार प्रकट किया।।इस अवसर पर जगबीर शर्मा, अभिषेक शर्मा , सुमित गर्ग, संजय गुप्ता, बृज मोहन वशिष्ट,आयुष शर्मा , अजय शर्मा , हिमांशु शर्मा , पीयूष शर्मा , लक्ष्य शर्मा , रोनक भंसाली व अन्य लोग उपस्थित रहे। समाजसेवी सुमित गर्ग ने कहा कि योग शारीरिक संतुलन और मन की शांति के लिए आवश्यक है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। साथ ही कार्तिक वशिष्ठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का योग को पहली से दसवीं कक्षा तक जरूरी विषय में शामिल करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद किया यह एक अच्छी सोच जो अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।


निर्जला एकादशी के उपलक्ष में श्री श्याम बाबा का भावपूर्ण ताली कीर्तन


 श्री श्याम बाबा का भावपूर्ण ताली कीर्तन में हिस्सा लेते श्रद्धालु। छाया : नितिन बंसल





बल्लभगढ़, नितिन बंसल । 
निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में महावीर कॉलोनी,स्थित श्री हनुमान मंदिर बल्लबगढ़ में श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट व सभी श्याम प्रेमियों और भक्तों के द्वारा सुबह बाबा का गुलाब के फूलों से श्रृंगार किया गया उसके बाद शाम को श्री श्याम बाबा का एक भाव पूर्ण ताली कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें शाम 7 बजे श्याम बाबा की पावन ज्योत जलाई गई,उसके बाद ताली कीर्तन शुरू किया गया, जिसमें नितिन श्याम दीवाना ने कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा दे, व मनीष श्याम लाडला ने खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखोगे लाज जैसे अपने भाव पूर्ण भजनों से सभी भक्तों के साथ नाच गाकर बाबा को रिझाया, जिसमें श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य व सिद्धू जी ,सचिन ,हिमांशु गर्ग ,रवि गुप्ता ,विनोद गर्ग, बबलू ,एस एस राठौर, भगत, लाला ,सचिन गर्ग, मूलचंद गोयल,सतीश गर्ग,दीपक मित्तल,अंकित व प्रदीप गुप्ता और सभी कॉलोनी वासियों ने बाबा के भजनों का भरपूर आनंद लिया ,तत्पश्चात रात्रि 10 बजे बाबा कि आरती के बाद सभी भक्तों को दही की लस्सी ,कतीरा व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने लिया विकास कार्याे का जायजा

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा विकास कार्याे का जायजा लेते हुए। छाया : नितिन बंसल





बल्लभगढ़, नितिन बंसल । हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के अंदर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया ,इसके अलावा उन्होंने खेड़ा देवत मंदिर पर आयोजित लंगर  में जाने के बाद पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ मोहना रोड के साथ बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। इसके अलावा सेक्टर 3 में दाना पानी पार्क पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।  श्री शर्मा ने ऊंचा गांव स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में भी जनता को हर रोज आने वाली समस्याओं को देखते हुए दौरा किया और वहां संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे बल्लभगढ़ की जनता को बिजली विभाग की तरफ से किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए।  इस मौके टिपरचंद शर्मा के  साथ पार्षद दीपक यादव, पारस जैन, बृजलाल शर्मा व अशोक शर्मा मौजूद रहे।




Thursday, January 28, 2021

72वा गणतंत्र दिवस को बल्लभगढ़ के वार्ड 37 में धूमधाम से मनाया गया।

72वा गणतंत्र दिवस को  बल्लभगढ़ के वार्ड 37 में धूमधाम से मनाया गया।

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
बल्लभगढ़ शहर के समाजसेवी उमेश कोशिक ने वार्ड नं 37 के सभी लोगो के साथ बल्लभगढ़ में  72वा गणतंत्र दिवस  को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया महाराजा अग्रसेन पार्क चावला कॉलोनी में भी पार्क रखरखाव समिति द्वारा 72वा गणतंत्र दिवस 30 फीट ऊंचा झंडा फहराकर मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नम्बर 37 के पार्षद दीपक चौधरी ओर समाजसेवी उमेश कौसिक ने ध्वजारोहण करके की कार्यक्रम लगभग 9 बजे शुरू हुआ और ध्वजारोहण के बाद स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए जिसको वहाँ आये हुए लोगो ने बहुत सराहा ओर बच्चों के अन्दर ऐसी देशभक्ति की भावना को देखकर भावभिवोर हो गए एक बच्चे ने ए मेरे वतन के लोगो जरा याद करो कुर्बानी गाना गाकर सभी उपस्थिति लोगो की आँखे नम कर दी मुख्यअतिथि दीपक चौधरी ने कार्यक्रम में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।समिति के प्रधान नरेन्द्र सरोह ने पार्क के बारे में बताया कि उनकी टीम ने पार्क के विकास के लिए ओर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 500 पेड़ लगाए है और बुजुर्ग लोगो के लिए ओल्डएज होम बनाया जाएगा  जिसमे न्यूज़ पेपर ,दवाई ,खाने का सामान ,पीने का पानी,उपलब्ध कराया जाएगा और गरीब बच्चों को भी निशुल्क सीझा दी जाएगी कार्यक्रम में तिरलोक चंद सत्यनारायण,नोरंग शर्मा बिजेंद्र साहू, शिव कुमार,कांता देवी हरमीत कौर,राजबीर गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद थे।

Wednesday, January 27, 2021

एनटीपीसी फरीदाबाद में 72वां गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन।

फरीदाबाद, बल्लभगढ़ नितिन बंसल की रिपोर्ट
बल्लभगढ़ स्थित एनटीपीसी फरीदाबाद में 26 जनवरी 2021 को 72वां गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड -19 महामारी को ध्यान में रख कर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ किया गया। इस अवसर परियोजना प्रमुख श्री चिन्नानन रवि ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी तत्पश्चात सीआईएसएफ जवानो द्वारा झंडे को सलामी दी गयी। श्री चिन्नानन रवि, मुख्य महाप्रबंधक ने इस पावन अवसर पर सभी दर्शकों को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी और उन महान नायकों एवं योद्धाओं को याद किया जिनके अथक परिश्रम एवं प्रयासों से हमने आजादी प्राप्त की और एक गणतन्त्र राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई। इस अवसर पर कर्मचारियों और परिवारजनों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गयी जो बहुत ही मनमोहक और जोश भरने वाली थी। कोविड-19 के प्रसार को खत्म करने के उद्देश्य से इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रतिभागियों ने घर पर ही विडियो बनाया जिसका प्रसारण टीम एप्प एवं यूट्यूब के माध्यम से किया गया। कोरोना महामारी के इस कठिन परिस्थिति में गणतन्त्र दिवस का आयोजन सोशल मीडिया जैसे इंटरनेट, यूट्यूब, टीम एप्प का सहारा लेकर इस पावन अवसार को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। 
इस कार्यक्र्म के दौरान परियोजना प्रमुख के साथ साथ सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, ए सी, सी आई एस एफ और जवान एवं एसोशिएट कर्मचारी कोरोना को ध्यान में रख कर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने हेतु इस पावन अवसर के गवाह बने।

Wednesday, October 7, 2020

बल्लबगढ़ की देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 के तहत मास्क व खाद्य सामग्री वितरण किया गया

बल्लबगढ़,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। बल्लबगढ़ के गरीब लोगों को और सलम बसते में रहने वालो को कोरोना  से बचाव के लिए खाद्य सामग्री वितरित की गई  ये वितरण 7 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कोविड 19 महामारी से सुरक्षा के लिए देव
मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित देव पाठशाला निःशुल्क के स्लम बच्चों में पढ़ाई करवाने के बाद ट्रस्टी अम्बिका शर्मा जी द्वारा मास्क व खाद्य सामग्री बांटी गई। अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि देव मानव सेवा ट्रस्ट "सेवा परमोधर्म" के उद्देश्य को लेकर चल रहा है जिसमें सभी वर्ग को  सेवा दी जाती है, चाहे वो ,देव (ईश्वर) को लेकर धार्मिक कार्य हो, मानव सेवा हो या जीव जंतु सेवा हो या वनस्पतियों, पेड़ पौधों की सेवा हो। सभी पर हमारा फोकस है। देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 में परेशान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा कच्चा पका राशन वितरण, वस्त्र वितरण, स्टेशनरी वितरण का कार्य किया गया है ओर आगे भी करते रहेंगे।

Tuesday, October 6, 2020

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बल्लबगढ़ के गांव चंदावली में महिलाओं को पोषण और बेटी बचाओ अभियान की जानकारी दी गई

बल्लभगढ़,6 अक्टूबर , सुरभि बंसल, रेखा चौहान। 
बल्लबगढ़ व फरीदाबाद की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को स्थानीय गांव चंदावली में पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ अनिता शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पोषण में छोटे बच्चों के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार होता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली छात्री माताओ को कुपोषण से बचने के लिए विटामिन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए उतम आहार लेना चाहिए।कार्यक्रम  में कोविड-19के संक्रमण के बचाव के लिए ट्रेनिंग दी गई। जनभागीदारी के लिए जागरूकता अभियान के सही संचालन के लिए सुझाव भी सांझा किए।   खाद्य एवं पोषण इकाई के नरेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को और  दूध पिलाने वाली छात्री माताओ को स्वस्थ और आहार सम्बन्धी जानकारी विस्तार पूर्वक दी। डब्लूसीडीपीओ  श्रीमती शकुन्तला रखेजा ने कहा कि पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला लीगल सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता दीप सिटन ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों बारे जागरूक किया। महिला प्रधान श्रीमती हितेष ने भी कार्यक्रम में पोषण अभियान बारे बारीकी से जानकारी दी।सुपरवाइजर श्रीमती गीता  सहित आँगन बाङी वर्करों तथा हैल्परो ने  भाग लिया।

पोषण की शपथ लेते हुए  कार्यक्रम में उपस्थित महिलाऐ तथा  अधिकारी।

हरियाणा सरकार द्वारा बल्लबगढ़ की मंडी में धान की खरीद शुरू करवा दी गई है

बल्लभगढ़,6 अक्टूबर, नितिन बंसल, रेखा चौहान। हरियाणा सरकार के निर्देशो के बाद  
बल्लबगढ़ की अनाज मंडी में धान की फसल की खरीदारी शुरू करवा दी गई है जिसको सही तरह से लागू करने के लिए बल्लबगढ़ की
एसडीएम अपराजिता के मार्ग दर्शन में मंगलवार को  सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार स्थानीय अनाज मण्डी में धान की खरीद शुरू कर दी गई है। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के  स्थानीय अनाज मण्डी के सचिव ऋषि कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार मण्डी में धान की खरीद शुरू कर दी गई है। धान की पी आर किस्म की खरीद एमएसपी 1888 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। आज अब तक लगभग 200 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि धान की खरीद एस एच डब्लू सी द्वारा  सरकारी हिदायतों के अनुसार की जा रही है ।
 

फरीदाबाद में बीजेपी नेत्री अम्बिका शर्मा को मिला "ज्यूरी अवार्ड" राष्ट्रीय पुरस्कार


फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान (ब्यूरो)।
फरीदाबाद में मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले एक महीने से मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजित किया जा रहा है। कल "मिस इंडिया प्रतियोगिता 2020" में अम्बिका शर्मा को बतौर जज बनने का मौका मिला। 10000 प्रतिभागी की लिस्ट में से 15 प्रतिभागी फाइनल राउंड के लिए चुने गए। फाइनल राउंड क्विज राउंड था जिसमे प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछने थे। अम्बिका शर्मा जी ने सभी 15 प्रतिभागियों से ज्यूरी होने के नाते प्रश्न पूछे। ज्यूरी में अपनी अच्छी भूमिका निभाने के लिए व राष्ट्रीय स्तर पर देशहित में अच्छा कार्य करने पर मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से अम्बिका शर्मा को डॉ सीपी यादव जी द्वारा "ज्यूरी अवार्ड" राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा जी एक राष्ट्रीय समाज सेविका है और भारत देश के लगभग 15 राज्यों में अपनी महिला टीम के माध्यम से महिला उत्पीड़न, यौन शोषण, बाल शोषण, महिला एकता, जागरूकता, सशक्तिकरण व हिंदुत्व के लिए कार्य कर रही हैं। अम्बिका शर्मा जी ने इस सम्मान के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्डस के चेयरमैन डॉ सीपी यादव जी व डाइरेक्टर श्री ललित गोयल जी का बहुत बहुत धन्यवाद किया

Monday, October 5, 2020

फरीदाबाद जिले में रिकवरी रेट बड़ा 162 कोरोना मरीज़ स्वस्थ्य हुए लेकिन फरीदाबाद में सोमवार को मिले कोरोना के 129 नए केस

फरीदाबाद, 05 अक्टूबर, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
फरीदाबाद में रिकवरी रेट तो बड़ा लेकिन फरीदाबाद के लोग अपना टेस्ट काफी कम संख्या में करवा रहे हैं और काफी लापरवाही भी कर रहे हैं जिससे लगता है कि कुछ दिनों में संक्रमण बड़ भी सकता है इसी लिए डॉक्टर रामभगत ने सभी जिले के लोगो से ध्यान रखने के लिए कहा।फरीदाबाद के उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 121050 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 78469 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42581 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 121277 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 206757 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 185891 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 342 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 20524 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 282 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 619 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 19396 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 46 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 8 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 129 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 102.1 दिन व रिकवरी रेट 94.5% है।

उन्होंने लोगों से आवाहन किया है कि नागरिक कहीं पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटाईज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आवाहन किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts