Showing posts with label सामाजिक संस्थाएं. Show all posts
Showing posts with label सामाजिक संस्थाएं. Show all posts

Wednesday, October 7, 2020

बल्लबगढ़ की देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 के तहत मास्क व खाद्य सामग्री वितरण किया गया

बल्लबगढ़,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। बल्लबगढ़ के गरीब लोगों को और सलम बसते में रहने वालो को कोरोना  से बचाव के लिए खाद्य सामग्री वितरित की गई  ये वितरण 7 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कोविड 19 महामारी से सुरक्षा के लिए देव
मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित देव पाठशाला निःशुल्क के स्लम बच्चों में पढ़ाई करवाने के बाद ट्रस्टी अम्बिका शर्मा जी द्वारा मास्क व खाद्य सामग्री बांटी गई। अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि देव मानव सेवा ट्रस्ट "सेवा परमोधर्म" के उद्देश्य को लेकर चल रहा है जिसमें सभी वर्ग को  सेवा दी जाती है, चाहे वो ,देव (ईश्वर) को लेकर धार्मिक कार्य हो, मानव सेवा हो या जीव जंतु सेवा हो या वनस्पतियों, पेड़ पौधों की सेवा हो। सभी पर हमारा फोकस है। देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 में परेशान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा कच्चा पका राशन वितरण, वस्त्र वितरण, स्टेशनरी वितरण का कार्य किया गया है ओर आगे भी करते रहेंगे।

Thursday, July 9, 2020

जिला रेडक्रास सोसायटी व टारगेटिड इंटरवेशन प्रोजेक्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति बोध दिवस का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद, 9 जुलाई, राजीव गुप्ता, नितिन बंसल। देश व समाज में फैली नशे की आदत को दूर करने के लिए फरीदाबाद की स्थानीय जिला रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में टारगेटिड इंटरवेशन प्रोजेक्ट के तहत अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति बोध दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने की। रेडक्रास सोसायटी के सचिव ने उपस्थित युवाओं को कोविड-19 के बचाव केलिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाए रखें। जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकले और मुंह पर मास्क तथा  हाथों में गल्फ पहन कर बाहर जाए। फस्टेड ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा सामाजिक बुराइयों की जड़ है, इससे बचाव बारे विशेषकर युवाओं और अन्य लोगों में   जागरूकता लाना ही सबसे सफल कार्य है। शरीर में नशे की पूर्ति के लिए नशा करने वाले व्यक्ति अपने माता-पिता, पत्नी तथा बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करते है। समाज में हर नागरिक को शपथ लेनी चाहिए कि वो नशे जैसी घिनौनी बुराई को खत्म करने में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के अनेक युवा नशे के आदी हो रहे हैं। नशे से एचआईवी, एड्स, हैपेटाइटिस सी, टीबी जैसी भयानक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। टीआई प्रोजेक्ट सुशील कुमार ने बताया कि नशामुक्ति केंद्रों से नशे के आदी कुछ को तो ठीक किया जा सकता है, परन्तु समाज से खत्म तो केवल सामाजिक जागरूकता में प्रत्येक भारतीय युवा की भागीदारी से ही किया जा सकता है। इस अवसर पर डीओसी सरोज बाला, रोहतास कुमार, सुमन, रूचिका, सोनिका नागर सहित उपस्थित थे।
 

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts