Saturday, March 5, 2022
रोटरी क्लब ने लगाया महिलाओं को कैंसर से बचाव लिए नि:शुल्क मेमोग्राफी चैकअप शिविर
Saturday, February 19, 2022
बल्लभगढ़ में पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैया से शराब माफिया और गुंडों की हैं बल्ले-बल्ले
बल्लभगढ़, नितिनबंसल, फूलसिंहचौहान (लाइव न्यूज़ मंत्रा)।
बल्लभगढ़ शहर में क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और स्थानीय पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैया से शराब माफिया और गुंडों की हैं बल्ले-बल्ले हो रही है बदमाशों भूत का अंदाजा इस बात को देखकर लगाया जा सकता है के गत दिवस बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौक पुलिस चौकी की चंद दूरी पर ही दिनदहाड़े लगभग साढ़े ग्यारह बजे कार से आए बदमाशों द्वारा शादी के घर पर हथौड़ों और हत्यारों से तोड़ा-फोड़ी शुरू कर दी इस समय घर में सिर्फ महिलाएं थी जो इस नजारे को देख घबरा गई लाख मिन्नतें करने के बाद जब यह लोग नहीं रुके कुछ महिलाएं पुलिस चौकी की ओर भागी चारों ओर अफरा तफरी फैल गई आसपास के दुकानदार आसपास के दुकानदार और लोग इस नजारे को देख हैरान परेशान थे जल्द ही पुलिस टीम चौकी इंचार्ज राजेंद्र की अगुवाई में इस आते दिखाईं दी लेकिन गुंडे पुलिस को अपनी ओर आते देख भागने लगे। भागने वाले कुछ लोगों पुलिस ने भागकर रोका तो लेकिन शायद गुंडों की सही पहचान का अनुमान न होने के चलते पुलिस ने उन्हें बिना कोई बड़ी पूंछताछ जाने दिया। तभी सूचना मिलने पर इस घर के कुछ युवा आए और अपने ताऊ परिवार को इस हमले के जिम्मेदार ठहराने लगे
तभी उनकी नजर उस कार पर पड़ी जिसमें यह हमलावर आए थे गुस्से में आए इस कार के शीशे को तोड़ दिया और पुलिस को इसकी इत्तला दी जिसमें कुछ डंडे पाइप आदि पड़े थे आए थे। पीड़ित घरवालों ने इस बाबत एक लिखित शिकायत अग्रसेन पुलिस चौकी बल्लभगढ़ में दी है । बताया कि यह जमीनी विवाद को लेकर चाचा ताऊ का मामला है पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस को आरोपियों के सभी नाम बता दिए लेकिन जिसके बाद पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं नहीं हुई है। फिलहाल पीड़ित परिवार भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं क्योंकि उनके घर में शादी है और हमारे विरोधी हमारे परिवार की खुशियां को नहीं देखना चाहते। बहराल अपराधियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने देते हैं ऐसे ही क्राइम की घटनाएं बल्लभगढ़ घंटाघर चौकी के लिए आए दिन होती रहती हैं लेकिन पुलिस अपराध को कम करने में और अपराधियों को पकड़ने में असमर्थ साबित हो रही है । जहां एक ओर फरीदाबाद पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद को क्राइम फ्री डिस्ट्रिक्ट बनाएंगे लेकिन बल्लमगढ़ चौकी के लिए क्राइम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा बल्लभगढ़ में अवैध रूप से शराब माफिया भी पनप रहे हैं जो शराब और नशे का कारोबार करते हैं साथ ही बल्लभगढ़ की युवा पीढ़ी को भी खराब कर रहे हैं ऐसे ही एक शराब माफिया के बारे में चौकी घंटाघर को भाटिया कॉलोनी निवासियों ने शिकायत दी थी लेकिन पुलिस द्वारा 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई उल्टा उन शिकायत कर्ताओं के नाम उन माफियाओं को बता दिए जिस कारण उन्हें शराब माफियाओं द्वारा धमकाया जाता है जिस कारण उन्हें अपनी जान का खतरा सताने लगा है और शराब माफिया धड़ल्ले से अपने नशे का कारोबार कर रहे हैं कहीं ना कहीं माने तो क्राइम और नशे के कारोबार को बढ़ाने में घंटाघर पुलिस चौकी अपराधियों की मदद कर रही है अगर ऐसा रहा तो बल्लभगढ़ में अपराधों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं लेंगे और कोई शिकायतकर्ता शिकायत करने से घबराता रहेगा।
Friday, February 18, 2022
अग्रसेन चौकी बल्लभगढ़ से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बेखौप गुंडों ने शादी वाले घर में खुलेआम जमकर बरसाए हथोड़े।
बल्लभगढ़,नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान(लाइव न्यूज़ मंत्रा)।
Thursday, February 17, 2022
सरल केंद्र, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम पर आई शिकायतों का निर्धारण करें निर्धारित समय पर: एडीसी सतबीर मान
बैठक में एडीसी सतबीर मान ने एक-एक करके विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने डीआरओ, एमसीएफ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, जिला शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, एसडीएम फरीदाबाद, एसडीएम बड़खल, एसडीएम बल्लभगढ़, तहसीलदार फरीदाबाद, नायब तहसीलदार दयालपुर, एक्साइज एंड टैक्सेशन, आयुष, टूरिज्म, कृषि एवं किसान कल्याण पशुपालन एवं डेयरी, होमगार्ड, सिंचाई, कॉपरेटिव, खनन, सूचना जनसंपर्क भाषा विभाग सहित तमाम विभागों की एक-एक समीक्षा करने उपरांत संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को दिशा निर्देश भी दिए।
सीएमजीजीए करण कपूर ने विभाग बार एक-एक करके सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम, सरल केंद्र में आई ऑनलाइन शिकायतों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस विभाग को ऑनलाइन शिकायतों के निवारण के लिए जो भी तकनीक की जरूरत है उसके लिए उनसे वे संपर्क करके उसका निर्माण करवा सकते हैं।
फोटो कैप्शन- अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान बैठक को सम्बोधित करते हुए। छाया नितिन बंसल
Wednesday, February 16, 2022
बल्लभगढ़ की जनता व विपक्ष के चौतरफा दवाब के बाद सरकार व प्रशासन की जगी सिटी पार्क को बचने की इच्छा शक्ति....
Tuesday, February 15, 2022
पुलिस टीम ने गांव धौज मे पकड़े 5 गौ तस्कर पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस टीम की पीठ थपथपाई
थाना पुलिस व 5 क्राइम ब्रांच टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया साथ ही उन सभी आरोपियों के खिलाफ गौरक्षा अधिनियम,हिंसा करने, पुलिस पार्टी पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
गौ तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने के पश्चात कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धौज व 5 क्राइम ब्रांच की टीमों ने मामल में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 फरवरी की सुबह 4:00 बजे पुलिस थाना धौज की टीम एरिया में गश्त कर रही थी कि
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई धर्मेंद्र की अगुवाई में टीम गठित की गई जिसमें हवलदार वीरेंद्र व सत्यवान, सिपाही प्रदीप, राजकुमार व अनिल शामिल थे पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर आरोपी निजाम, बद्री, साजिद इत्यादि गाय को काट रहे थे। पुलिस को देखकर बाकी आरोपी फरार हो गए परंतु निजाम को जब पुलिस पकड़ने लगी तो उसने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी
पुलिस टीम की तरफ फेंककर मारी। पुलिसकर्मी नीचे बैठ गए जिसकी वजह से
कुल्हाड़ी उन्हें लगते लगते रह गई और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके
बावजूद पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी निजाम को पकड़
लिया। पुलिसकर्मी जैसे ही आरोपी निजाम को पकड़कर लाने लगे तो उसने शोर
मचा दिया और शोर सुनकर उसके घर से उसके कई साथी आ गए जिसमें महिलाएं भी
शामिल थी। उसके साथियों में आरोपी बदरू, साजिदा, आयशा, मेहरूमा तथा उसकी
बेटियां भी मौके पर पहुंच गई और लाठी-डंडों के साथ पुलिस पार्टी पर हमला करते हुए आरोपी निजाम को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में पुलिस कर्मियों को काफी चोटें आई तथा 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस पार्टी ने इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी जिसके पश्चात पुलिस टीम को वापस बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके से 120 किलो
मांस, लोहे की तीन छुरियां, एक कुल्हाड़ी, एक सुआ और तराजू बाट अपने कब्जे में ले लिए।
पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा को जैसे ही इस मामले की सूचना प्राप्त हुई उन्होंने पुलिसकर्मियों की बहादुरी के लिए उनकी हौसला अफजाई की तथा आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के निर्देश दिए जिसके पश्चात क्राइम डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान तथा एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच 17, 48, 56,65, बॉर्डर तथा थाना पुलिस की एक टीम तैयार की गई जिसमें करीब 35 से 40 पुलिसकर्मी शामिल थे।
गठित की गई टीम आरोपियों को दोबारा से पकड़ने के लिए गांव में गई जहां पर उन्होंने आरोपी साजिद उर्फ टिल्लम, बदरू तथा उसकी पत्नी मेहरून को मौके से काबू कर लिया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी निजाम,यूनिस, आयशा, साजिदा, ईशा और मुस्कान पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहे हैं जिन्हें पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच 65 ने 870 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,नितिन बंसल (लाइव न्यूज़ मंत्रा) ।पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी लाजपत की टीम ने अवैध गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्रम उर्फ विक्की है जो राजस्थान केझुंझुनू का निवासी है और फरीदाबाद में न्यू भारत कॉलोनी में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना बीपीटीपी एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से आरोपी के गांजा तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई राकेश कुमार की टीम ने आरोपी को गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 870 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर गांजा तस्करी करने का काम करता था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।"मैं चौकीदार हूं चोर नहीं, बहन जी बहा रही है घड़ियाली आंसू"- मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद की राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा सहमति समझौता और ट्रैफिक चालान केसों का निपटारा होगा जल्द - सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे
फरीदाबाद, 16 फरवरी,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान ( लाइव न्यूज़ मंत्रा)। फरीदाबाद जिला न्यायालय की लोक अदालत में पेंडिंग केसों को जल्द निपटाने के लिए मुख्य सीजेएम द्वारा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार यह आदेश दिया गया है, कि जिला आगामी 12 मार्च को ज्यादा से ज्यादा दावे लगाकर विचाराधीन केसों का अधिवक्ता आपस में समझौता करवा कर निपटारा करवाएं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक चालानों और धनराशि सम्बंधित/पैटी केसों का अधिक से अधिक निपटारा लोगों की सहमति से करवाएं।सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि सभी अधिवक्ता 12 मार्च से पहले पहले, तीसरे और पांचवे हर शनिवार को ट्रैफिक चालान ले सकते है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम, फैक्ट्री और बैंक केसों का आपसी सहमति से समझौता करवा कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान करवाने के लिए मुकदमे को प्रोत्साहित करें। यदि समझौता लगता है, तो पार्टियों का बयान दर्ज पहले किया जा सकता है। सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने अदालतों मे विचाराधीन केसों को सम्बंधित लोगों से आपसी समझौता करते हुए कहा कि कोर्ट में बैंक, फैक्ट्री और बिजली के बिलों से सम्बंधित विचाराधीन केसों को आपसी सहमति से राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान करवाएं।
Sunday, February 13, 2022
मंत्री द्वारा निवर्तमान पार्षदों को उनके 5 साल के सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और साथ ही आने वाले निकाय चुनाव के लिए संघर्ष करने के लिए कहा
आखिर सिटी पार्क के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी आई सामने
अदालती आदेशों के बाद डिग्री होल्डर्स द्वारा 2 दिन पहले से जारी पार्क पर कब्जे की कार्रवाई से बल्लभगढ़ कल्पना चावला सिटी पार्क की दुर्दशा देख शहर की जनता में भारी रोष व्याप्त है इस घटना को नहीं होना चाहिए था आज उसके पास कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं है जो इस जवलंत मुद्दे पर शहर की जनता के साथ खड़ा हो। सत्तारूढ़ बीजेपी व प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं लेकिन सामने कोई नहीं आ रहा है। आखिर दो दिन बाद देर से ही सही आम आदमी पार्टी जो हरियाणा में अपनी जमीन तलाश रही है उसे पार्क का यह् मुद्दा मिला जिससे वह सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर वार कर सकती है आज सुबह 6:00 बजे से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्क में जुड़ने शुरू हो गए और उन्होंने लोगों से संवाद जारी किया व 7:00 बजे से उन्होंने पूर्व बल्लभगढ़ विधानसभा प्रत्याशी आम आदमी पार्टी हरेंद्र भाटी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जिसमे सरकार व भू माफियाओं के खिलाफ जोरदार नारे लगाए नरेंद्र भाटी ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार निकम्मी है जो भू माफियाओं के साथ मिलीभगत कर पार्क को बड़ी ही आसानी से जनता से छीनने दिया उन्होंने कहा कि अगर अदालत ने किसी के हक में फैसला दिया भी है तो भी जनहित को देखते हुए उनको वैकल्पिक जमीन दी जानी चाहिए और सरकार जब तक उन्हें वैकल्पिक जमीन नहीं दी जाती या इस मुद्दे को नहीं सुलझती तब तक हम यह संघर्ष जारी रखेंगे और कल से हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा अगर जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे मंत्री मूलचंद् शर्मा ने इस पार्क को जनता से आसानी से भू-माफियाओं के हाथो मे जाने दिया इससे जनता में भारी रोष है जिसका खामियाजा उन्हे व बीजेपी सरकार को भुगतना पड़ेगा
इस मौके पर हरेंद्र भाटी और उनकी टीम के अमन गोयल संतोष यादव निशांत वशिष्ट,महेश गुप्ता, लोकेश अग्रवाल डॉ चक्रपाल,नितिन राजपूत चिराग अग्रवाल, सतवीर चौधरी, दिनेश मंगला व पार्क में आए अन्य लोग मौजूद थे । इन आरोपों के जवाब में मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने कहा कि इंक्वायरी कमेटी बैठा दी गई है जिसका निर्णय शीघ्र आने की उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट ने इनका पक्ष मानकर इनको यह जमीन खेती करने के लिए दी है ना की किसी दुकान या मकान बनाने के लिए अगर यह ऐसा करते हैं तो इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता परेशान ना हो बल्लभगढ़ शहर के लोगों से पार्क को नहीं छीनने देंगे साथ ही शहर की शोभा को बिगड़ने नहीं देगे । उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों का कब्जा कांग्रेस के कार्यकाल में मजबूत हुआ जिस दौरान इनकी रजिस्टर हुए जिस कारण जनता को आज यह दिन देखना पड़ रहा है।
Featured post
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन
फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...
Popular Posts
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...

