Thursday, April 30, 2020
Sunday, April 26, 2020
कोरोना वायरस के चलते शादियों की रौनक व व्यवसाय चौपट होता हुआ नजर आया
लॉकडाउन में शादियों का बजा बैंड, कारोबार चौपट
बल्लभगढ़, रेखा चौहान, सुरभि बंसल ।
लॉकडाउन के कारा अक्षय तृतीया सहित अय शुभ मुहूर्तों पर होने वाले वैवाहिक व अय कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। एक अनुमान के मुताबिक आज जिले में 100 से यादा शादियां होनी थीं। सामाजिक संस्थाएं भी सामूहिक विवाह का आयोजन करती हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सभी प्रोग्राम स्थगित कर दिए गए। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान प्रेम खट्टर की मानें तो अक्षय तृतीया पर जिले में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होना था। उन्होंने बताया कि एक शादी से करीब 200 लोगों को रोजगार मिलता है। अबूझ मुहूर्त के चलते अक्षय तृतीया पर सैकड़ों जोड़े परिाय सूा में बंधते है। पिछले साल अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में करीब 1000 से जोड़े परिाय सूा में बंधे थे। मैरिज पैलेस, वाटिकाएं, बैंक्विट हॉल, छोटी-बड़ी सभी धर्मशालाएं बुक थीं, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते सभी पूरी तरह से खाली हैं। कुछ लोगों ने लॉकडाउन से पहले ही अक्षय तृतीया व अय शुभ मुहूर्त के अनुसार मैरिज पैलेस, वाटिका, धर्मशाला आदि की एडवांस बुकिग कर ली थी। अब इन कार्यक्रमों पर भी पाबंदी लग गई। लॉकडाउन होने से लोगों ने मजबूरी वश टेंट, गार्डन, हलवाई आदि की बुकिंग भी रद्द कर दी है। योतिषाचार्य डॉ़ बांके बिहारी ने बताया कि जिन लोगों ने विवाह की तारीख निकलवाई थी, वे उसे रद्द कर रहे हैं। एक जुलाई से चातुर्मास लगने के कारा 4 माह तक विवाह नहीं होंगे। चावला कॉलोनी निवासी हरिशंकर ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। बरात पलवल से आनी थी, लेकिन लॉकडाउन में सारे इंतजाम कैंसल करने पड़े। रिश्तेदारों को निमंाा जा चुके थे, लेकिन सभी को फोन कर आने के लिए मना किया। जब माहौल ठीक हो जाएगा, तब शादी की जाएगी। वहीं, आदर्श नगर निवासी रामप्रकाश का कहना था कि उहोंने अपनी बेटी की शादी 4 मई को तय की थी। बेटी की बरात दिी से आनी थी। लॉकडाउन की वजह से शादी स्थगित कर दी गई है। सेलिब्रेशन गार्डन के संचालक नीरज छाबड़ा ने बताया कि हमारे पास मई तक करीब 7 शादियों की बुकिंग है। इसके से कुछ शादियां कैंसल करवा रहे हैं तो कुछ लोग तारीख में बदलाव करवा रहे हैं। सूरजकुंड-बडख़ल लेक फार्म असोसिएशन के सचिव संजीव मल्होत्रा ने बताया कि विभिन्न बेंक्विट हॉल, होटल, फार्महाउस को करीब 800 बुकिंग मिल चुकी थी, लेकिन अब लोग बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं। कुछ लोग तारीख बदलवा कर गर्मी की बजाए सर्दी की बुकिंग बदलवा रहे हैं। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान प्रेम खट्टर ने बताया कि आज जिले में करीब एक हजार से अधिक शादियां होनी थी। जिले में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होना था, मगर लॉकडाउन के कारण यह नहीं हो सका।
व्यापारियों ने किया एसीपी जगबीर सिंह राठी का स्वागत
बल्लभगढ़, नितिन बंसल,
फूलसिंह चौहान।
बल्लभगढ़ मेन बाजार में रविवार को एसीपी जगबीर सिंह का स्थानीय व्यापारी वर्ग ने अग्रवाल सेवा समिति के तवााान में समान किया गया। इस दौरान उहें फूल माला पहनाकर उन पर फूल भी बरसए गए। इस मौके पर बभगढ़ चौकी इंचार्ज विनोद गौतम, सिटी एसएचओ राजीव कूंडू सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर एसीपी जगबीर सिंह राठी ने कहा कि कोरोना से पार पाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और सभी का दायिव बनता है कि इस लॉकडाउन की पालना करके कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अपना योगदान दें। उहोंने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ऐसे संकट के दौर में भी अपने व्यापार चलाकर लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहे है। उहोंने कहा कि इस कोरोना की लड़ाई में हम सबको मिलकर ही साथ चलना हैं। उन्होंने व्यापारियों की असमंजता पर कहा कि फिलहाल सरकार ने यह गाइडलाइन जारी की है कि किरयाना की दुकानें,दूध की दुकान,एसेंचर सर्विसेज व पंखा, कूलर पियरिंग की दुकानें खुलेगी, जहां सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा कम कर्मचारी रहेंगे। इसके अलावा और कोई भी दुकानें सब पूर्ण रूप से बंद रहेंगे जो दुकानें खुलेंगे उनका समय सीमा 11 से 5 होगी। इस मौके पर व्यापारियों ने एसीपी साहब को विश्वास दिलाया कि वह लॉकडाउन की पालना पूर्ण करेंगे।अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के प्रधान जितेंद्र सिंगला ललित गोयल पंकज सिंगला डॉ विजेंद्र सिंगला ने भी कोरोना वारियर्स का स्वागत किया।
अग्रसेन परिवार के स्वागत समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस के नियमो को तोड़ा गया जबकि यहां पर पुलिस अफसर भी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।
लॉकडाउन से टूट रही है कोरोना संक्रमा की चेन : मूलचंद शर्मा
विभिन्न संस्थाओं ने कोरोना रिलीफ फंड हेतु परिवहन मंत्री को सौंपी राशि
बल्लभगढ़, नितिन बंसल,
फूलसिंह चौहान। वैश्विक महामारी कोविड -19 से निपटने के लिए समाजसेवी संस्थाए लगातार सरकार की मदद के लिए आगे आ रही है। रविवार को भगवान परशुराम की जयंती पर संस्थाओ द्वारा हरियााा सरकार को दिए गए 4 लाख 13 हजार 111 रुपए दान के लिए परिवहन मंाी मूलचंद शर्मा ने उनका आभार जताया है । आज ब्राह्मा सभा पलवल द्वारा भी आज हरियााा सरकार के राहत कोष में 2 लाख 51 हजार रुपए का चैक सरकार की मदद के लिए सौंपा है। इस मौके पर परिवहन मंाी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी धैर्य रखें और बाजार जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का यान रखें ताकि बीमारी की चेन बढऩे से रुक सके। मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को इस महामारी से बचाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। परिवहन मंत्री ने मुयमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी जताया है। उन्होंने कहा कि इस विकट समस्या से निपटने में सफलता लगातार देश व प्रदेश के डॉक्टरों को मिल रही है। साथ ही मंत्री ने प्रदेश की जनता का भी धयवाद किया है कि उहोंने सरकार के आदेशों का पालन किया है। ब्राह्मा सभा पलवल के अयक्ष पंडित रामप्रसाद ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार अछा प्रयास कर रही है। आज भगवान परशुराम जयंती के मौके पर उहोंने यह दान सरकार को कोरोना से बचाव के लिया दिया है । उनका मानना है कि भगवान परशुराम जी के आशिर्वाद से जल्द ही प्रदेश से कोरोना की महामारी दूर हो जाएगी। जबकि वैश्य समाज सेक्टर 28,29,30,सेक्टर 31 की तरफ से भी हरियाणा कोरोना रिलीफ फण्ड में 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक भगवान परशुराम जयंती के मौके पर परिवहन मंाी मूलचद शर्मा के कार्यालय पर जाकर उहें सौंपा । इसी कड़ी मे जिला कोटद्वार (प्रस्तावित) प्रवासी जन संगठन फरीदाबाद द्वारा भी 51 हजार रुपए की राशि का चैक हरियााा कोरोना रिलीफ फड में दान दिया। परिवहन मंाी मूलचद शर्मा ने कहा कि कोविड 19 जैसी भयानक महामारी से निपटने के लिए देश के प्रधानमंाी नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुयमंाी मनोहरलाल की अपील पर जनता ने लॉक डाउन मान कर सरकार का साथ दिया है। ताकि इस बीमारी की चेन टूट सके, यही कारा है आज भारत देश मे अय देशों की अपेक्षा बीमारी का असर कम नजर आ रहा है। परिवहन मंाी ने सभी को भगवान परशुराम जयंती पर बधाई दी और सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले लोगों का धयवाद जताया है। इस मौके पर डॉ जेपी पारासर, बृजमोहन शर्मा,शभू पहलवान,बीरपाल दीक्षित, महेंद्र शर्मा,वैश्य समाज के प्रधान डीके महेश्वर ,महासचिव बी आर सिंगला, सुनील अग्रवाल, प्रधान सयसिंह,विनय शर्मा और भारत नेगी मौजूद रहे।
Saturday, April 25, 2020
लॉकडाउन में अनलाइन होकर अपना कर्म और धर्म निभा रहे शिक्षक
बल्लभगढ़, सुरभि बंसल व रेखा चौहान की रिपोर्ट ,
लॉकडाउन के इस समय में जब स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो शिक्षक घरों पर आराम नहीं कर रहे हैं। बल्कि वे
![]() |
| लॉकडाउन में अध्यापक व बच्चे। |
वर्किंग, प्लानिंग, क्रिएटिंग और केयरिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन शिक्षकों के सम्मान में कुंवर संदीप रावत (समाजसेवी) ने कहा कि किस तरह शिक्षक पर घर की जिम्मेदारी और घर से ही बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी को एक साथ निभा रहे हैं।पुलिस,प्रशासन, हेल्थ वर्कर्स आदि बाहर रहकर कोरोना से लड़ रहे हैं। वहीं शिक्षक भी अपनी महत्सपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यदि लॉकडाउन की इस अवधि में बच्चों को किसी तरह की लर्निंग एक्टिविटी में इंगेज नहीं किया तो मानसिकतौर पर परेशानी आने लगेगी। यह चीज उनके लिए आगे चलकर बहुत घातक साबित होगी। इसलिए शिक्षकों का योगदान भी बहुत महत्वपूर्ण है।शिक्षक प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ज्ञान और शिक्षा की नींव रखते हैं। वे न केवल हमें शिक्षित करते हैं बल्कि हमें जीवन का सबक भी सिखाते हैं।सभी शिक्षकों जो घर के अंदर से कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं दिल से आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद। शिक्षक इस समाज की अमूल्य धरोहर हैं और मैं चाहता हूं कि हर एक आदरणीय शिक्षक और उसका परिवार स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रहे मैं आपके सकुशल होने की भगवान से मंगल कामना करता हूं
Friday, April 24, 2020
बल्लभगढ़ में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
| मिस्त्री द्वारा आत्महत्या के बाद शव को ले जाते पुलिस कर्मचारी। |
बल्लभगढ़, 24 अप्रैल। शहर की त्रिखा कालोनी में रहने वाले एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने गुरूवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी, छोटे भाई एक डेढ़ वर्ष की बच्ची छोड़गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ की त्रिखा कालोनी में रहने वाला 33 वर्षीय बिशराज पुत्र किशोरी मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और यहां त्रिखा कालोनी में किराए पर रहता था। बिशराज मार्बल पत्थर व टाईल लगाने का काम करता था। आज सुबह वह अपने कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला, इस बात की जानकारी उसके भाई श्याम ने पुलिस को दी। श्याम ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उसके पास काम नहीं था, जिसके चलते घर की माली हालत बहुत दयनीय थी और रोजी रोटी के लाले पड़े थे, जिसके चलते वह तनाव में रहता था और इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी व डेढ वर्ष की बच्ची छोड गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thursday, April 23, 2020
कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए राजीव दीक्षित संघ ने किया यज्ञ अनुष्ठान
![]() |
| यज्ञ अनुष्ठान करते हुए राजीव दीक्षित संघ के लोग |
![]() |
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान। 23 अप्रैल राजीव दीक्षित संघ द्वारा ग्राम किरा में यज्ञ अनुष्ठान किया गया जिसमें कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के उपाय बताएं उन्होंने कहा यज्ञ के द्वारा प्राणी मात्र के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है ।इम्यूनिटी पावर बढ़ती है शरीर स्वस्थ रहता है शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है ,और कार्यक्षमता बढ़ती है।रोगों से लड़ने के लिए रोग प्रतिकारक शक्ति सबसे अधिक हवन के द्वारा है प्राप्त होती है कोरोनावायरस बीमारव्यक्ति को यदि 3 दिन हवन चिकित्सा दी जाए तो कोरोनावायरस से ठीक किया जा सकता है हवन एक ऐसा अचूक उपाय है जो हमारे ऋषि-मुनियों ने तथा वेदों में गहनता से वर्णन किया गया है हवन को वर्तमान समय में चिकित्सा की पद्धति में रखा गया है। यज्ञ करने से व्यक्ति अपना तथा समाज का भला करता है कोरोनावायरस के चलते समय सावधानियां में हमें किसी व्यक्ति हाथ नहीं मिलाना चाहिए दूर से ही अभिवादन करना चाहिए ।मुंह पर कपड़े रखना चाहिए ।समय-समय पर साबुन या सेनीटाइजर से हाथ धोते रहना चाहिए। जब तक कोरोनावायरस की महामारी है तब तक हमें अपने घर में हवन करते रहना चाहिए हवन करने से वातावरण शुद्ध रहता है छुआछूत के रोग कम होते हैं यज्ञ में जो सामग्री डाली जाती है उसमें विशेष रूप से गिलोय तुलसी हरड़ बहेड़ा आंवला चंदन गूगल जायफल जावित्री लॉन्ग लोहा मान दालचीनी इंद्रजौ जटामांसी गाय का शुद्ध घी का प्रयोग किया जाता है जिससे हमारा भूमंडल पवित्र और वातावरण शुद्ध रहता है हमें वात पित्त कफ तीनों को बराबर करने में लाभ देता है आदि भौतिक आदिदेविक और अध्यात्मिक रोगों में लाभ पहुंचाता है संघ के संयोजक आचार्य राजेश ने कहा मनुष्य को हमेशा पंच महायज्ञ करते रहना चाहिए जिसमें ब्रह्म महायज्ञ देव यज्ञ पितृ यज्ञ अतिथि यज्ञ और बलि वैश्वदेव यज्ञ प्रत्येक गृहस्थी को स्वर्ग की प्राप्ति होती है और नींबू ले अदरक तुलसी आधी वनस्पतियों का काढ़ा बनाकर पीते रहना चाहिए। श्री नरेंद्र स्वदेशी, संचालक सेंट स्टीफन इंटरनैशनल स्कूल ,ज्योति साहित्य संघ के संयोजक आचार्य राजेश कुमार उपस्थित रहे
सामाजिक संस्थाओं ने कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार को दी लाखों की मदद
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान। कोरोना वायरस बढ़ने के लिए समाजसेवी संस्था लगातार सरकार की मदद के लिए आ गया रहे है परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आज भी सर्व अनुबंध अनुदेश संघ (आईटीआई ) औऱ अनंत सद्भावना ट्रस्ट सेक्टर 65 द्वारा 5 लाख 32 हजार रुपए का चैक कोरोना रिलीफ फण्ड में सरकार की मदद के लिए सौंपा है। कर्मचारी यूनियन ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार अच्छा
![]() |
| सर्व अनुबंध अनुदेश संघ द्वारा ₹511000 का चेक मंत्री जी को देते हुए |
![]() |
| अनंत सद्भावना ट्रस्ट द्वारा ₹21000 का चेक मंत्री जी को देते हुए |
प्रयास कर रही है औऱ जल्द ही प्रदेश से कोरोना की महामारी दूर हो जाएगी। विश्व कोविड 19 जैसी भयानक महामारी से निपटने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कोविड 19 से निपटने के लिए एकता का परिचय देते हुए लॉक डाउन को देश भर में लागू कराया ताकि इस बीमारी की चेन टूट सके। परिवहन मंत्री ने सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले लोगों का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 की बीमारी से जूझ रहा है ।हरियाणा में भी इस बीमारी का असर है लेकिन आत्मविश्वास लोगों की एकता के कारण कोरोना की चैन टूट रही है ,और हरियाणा में जल्द ही इस बीमारी पर काबू पा लिया जाएगा । कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने कहा कि सरकार अच्छा कार्य कर रही है और जल्द ही यह बीमारी दूर होगी । उन्होंने कहा कि आज अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों की यूनियन की तरफ से हरियाणा सरकार राहत कोष में ₹511000 राशि दी गई है। वही अनंत सद्भावना ट्रस्ट सेक्टर 65 द्वारा ₹21000 की राशि हरियाणा कोरोना फण्ड में दी गई है।इस मौके पर इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान अमित ढिल्लों ,रोहतक जिला प्रधान जितेंद्र बड़क, कर्मवीर सिंह और बलवान सिंह भी मौजूद रहे । जबकि सद्भावना ट्रस्ट की तरफ से प्रधान उदयवीर सिंह और अनिल प्रताप सिंह परिवहन मंत्री के कार्यालय पर मौजूद रहे।
Wednesday, April 22, 2020
कांग्रेस सेवा दल द्वारा पुलिस वालों को जूस और फल भेंट किए
कोरोना योद्धाओं को आज कांग्रेस सेवा दल के नेता संजय त्यागी द्वारा दूध और फल वितरित किए गए
बल्लभगढ़, फूलसिंह चौहान/ नितिन बंसल ।
![]() |
| कांग्रेस सेवा दल द्वारा पुलिस वालों को जूस और फल भेंट करते हुए |
कोरोना वायरस इस जंग में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारी एक योद्धा की तरह इस बीमारी से हमें बचाने के लिए लड़ रहे हैं हम लोगों को चाहिए कि हम उनको सम्मान करना चाहिए इसी तर्ज पर आज कांग्रेस सेवा दल फरीदाबाद के तत्वाधान में संजय त्यागी द्वारा जनता की सुरक्षा के लिए तपती धूप में में तैनात पुलिसकर्मियों को सम्मान सहित खाद्य सामग्री वितरित की गई।
पुलिसकर्मी आज हमारे लिए एक बहादुर कोरोना योद्धा की तरह हर मोर्चे पर तैनात हैं। आज जरूरत है हमें उन्हें उचित सम्मान देने की ताकि इस मुश्किल वक़्त में वह एक नई ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। इस महामारी से पर विजय पाने का एक ही सूत्र है और वो है "सावधानी, सतर्कता और जागरूकता"। हमें सोशल डिस्टैनसिंग का सख्ती से पालन करना होगा, इसके साथ ही सरकार को संवेदनशील हो कर कई कदम उठाने चाहिए। हम सरकार से मांग करते हैं की यह तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए की राशन और जरूरी सामानों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। इसके साथ ही हम सरकार से मांग करते हैं की पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु PPE किट प्रदान किए जाएं ताकि उन्हें संक्रमण का कोई खतरा ना रहे और समाज के यह सुरक्षा प्रहरी पूरी सजकता से राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देते रहें।
Monday, April 20, 2020
जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के दौरान पुस्तक विक्रेताओं को किताबों को होम डिलीवरी करने की छूट प्रदान की
जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को घर में ही पढ़ाई करने के लिए किताबों को घर बैठे ही मंगा सकेंगे
जिला प्रशासन द्वारा 43 पुस्तक विक्रेताओं को होम डिलीवरी करने के लिए आदेश प्रदान किए
फरीदाबाद , नितिन बंसल (ब्यूरो)।।
पंकज चौधरी।
फरीदाबाद के प्रशासन ने विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाने के लिए की पुख्ता व्यवस्था की व विद्यार्थी घर पर ही मंगवा सकेंगे किताबें, जिला प्रशासन ने दी 43 बुक डिपो को अनुमति प्रदान की गई और उन्हें पास भी प्रोवाइड किए गए। उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सके, इसके लिए घर बैठे पढ़ाओ अभियान शुरू हो चुका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए किताबों की समस्या आड़े न आये। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिलाभर में 43 बुक डिपों की सूची तैयार दी है। यह बुक डिपो विद्यार्थियों की मांग पर घर ही किताबें पहुंचाने का कार्य करेंगे। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगीं। उपायुक्त ने बताया कि इन बुक डिपो के संचालकों के नाम व मोबाईल नम्बर भी सार्वजनिक कर दिये गये है। कोई भी विद्यार्थी इन बुक डिपों संचालकों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर किताबें मंगवाने के लिए ऑर्डर कर सकते है। बुक डिपो के संचालक भी घरों पर किताबें पहुंचाने के लिए सहमत है, उनकी सहमति के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के घर किताबें पहुंचाने का कदम उठाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि इन बुक डिपो के संचालकों के नाम व मोबाईल नम्बर भी सार्वजनिक कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि जिला में किताबों की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में किताबें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो बुक डिपो मालिक बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाएंगे उनके फोन नंबर नाम व ईमेल एड्रेस लिस्ट में दिए गए हैं कोई भी इच्छुक विद्यार्थी इन फोन नंबर पर फोन कर अपनी किताबें घर पर बैठे ही मंगवा सकते हैं पुस्तक विक्रेता सीटीएम सेक्टर 12 के कार्यालय से अपने पास ले सकते है व सभी को निर्देश जारी हैं कि वह किताब डिलीवरी करते समय मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें ,बुक डिपो मालिकों को आदेश दिए गए हैं कि जो भी डिलीवरी देने के लिए जाए वह मास्क के अलावा अपने साथ सैनेटाइजर जरूर रखें। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया की यह सभी बुक डिपो घरों पर ही डिलीवरी देंगे।
जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक विक्रेताओं की लिस्ट।
1.बंसल बुक डिपो, दिनेश, बल्लभगढ़, मो- 9811288798
bansalbookdepotblb@gmail. com
2 बंसल स्टेशनर्स, सुरेंद्र कुमार, बल्लभगढ़, मो - 9873455170,
kkaggarwal1987@gmail.com,
3 गुलाटी पुस्तक भंडार, वीरेंद्र कुमार, एनआईटी, मो-9810031755,
gulatipustakbhandar@gmail. com,
4 इंडिया ट्रेडर्स, आकाश, बल्लभगढ़, मो-9717165060,
gauravku86@gmail.com
5 दीपक डावरा, मो-9313131929, deepakbookdepot11@gmail. com
6 अग्रवाल बुक एंड स्टेशनरी, मुकेश, सेक्टर 19, मो-9818453 672,
aggarwalbookhouse@gmail. com
7 गुलाटी बुक सेंटर, सतपाल, सेक्टर 21 सी, मो-9582829501,
gulatibookcentre@gmail.co m
8 फ्रेंड़स बुक सर्विस, एनआईटी, मो- 9811136950, friendsbookservicefbd@gma il.com
9 आनंद पुस्तक भंडार, जवाहर कॉलोनी, मो- 8860063853, deepakdudeja42@gmail.com
10 विश्वजीत दुबे, सेक्टर 19, मो- 9313323301, vishwajeetdubey123@rediff mail.com
11 मुरारी लाल बुक डिपो, सराय ख्वाजा, साहिल, मो- 92106 91124, sahilg006@gmail.cm
12 अशोक बुक डिपो, देवेंद्र, बल्लभगढ़, मो-9711110 825, yashrocks121@gmail.com
13 कौशिक बुक डिपो एंड स्टेशनर्स, राजेश, बल्लभगढ़, मो- 9911279716 kaushikbookdepotballabgarh@gmail.com
14 श्याम पुस्तक भंडार, हरीश, एनआईटी, मो- 9971795791, shampustakbhandar@gmail.com
15 वशिष्ठ बुक शॉप, मुकेश, सक्टर 8, मो- 9811484203, mukeshvasishta992@gmail.com
16 अनुज बख्शी, सेक्टर 29, मो- 9820122305, bakshibooks@yahoo.com
17 पूनम, बल्लभगढ़ मो- 9953097627, gaurav.poonam89@gmail.com
18 विनायक इंटरप्राइजेज, पारुल, एनआईटी, मो- 9599966399, nonihalsahil151@gmail.com
19 बुक पॉइंट, विनोद, सेक्टर 15, मो - 9810741920, thebookpoint2000@gmail.com
20 बालाजी स्टेशनरी, सेक्टर 37, मो- 8527792135 balajistat1641@gmail.com
21 केबीडी स्टेशनर्स, रवि, बल्लभगढ़, मो- 9871457143 ravikumar9871457143@gmail .com
22 चंदन, एनआईटी, मो- 9811061301 channi450@gmail.com
23 सिटी बुक्स एंड स्टेशनर्स, अजय, सेक्टर 16, मो- 9891205595 ajaymittal5595@gmail.com
24 राजा बुक डिपो, राजेंद्र, ओल्ड फरीदाबाद, मो- 9773516630 nagendergarg@yahoo.co.in
25 गर्ग पुस्तक भंडार, महेंद्र, मो- 9953815867, mohendergarg045@gmail.com
26 भरत शर्मा, डबुआ कॉलोनी, मो-9717179900 sbharat38@gmail.com
27 बुक कॉलर, सेक्टर 16, मो- 9899775640
28 राधे बुक शॉप, पूनम, तिगांव, मो- 9625461930, kassvigupta2019@gmail.com
29 स्टेशनरी एंड बुक सैलर, दीपेश बंसल, मो - 9999317558, deepeshbansal5384@gmail. com,
30 संजीव, बड़खल, मो- 7982757377 bharti_bhartisharma@rediff mail.com
31 महादेव एंटरप्राइजेज, सेक्टर 30, मो- 9990704787 enterprises.mahadev2210@g mail.com
32 सांई स्टेशनरी, रंजीत, मो- 8882915902 rktimandal@gmail.com
33 गोयल बुक सैलर्स, हितेश, मलेरना रोड, मो- 9211534929 goyalh617@gmail.com
34 गुंजन, सेक्टर 37, मो- 9818866881 papersncolours@gmail.com
35 मल्होत्रा बुक सेंटर, अमन, सेक्टर 9, मो- 9312263795 aman6251@rediffmail.com
36 भारत बुक शॉप, भवनेश, सेक्टर 3, मो- 9911549310 bharatbookshop179@gmail. com
37 गोयल स्टेशनर्स एंड बुक सैलर्स, दिनेश, बल्लभगढ़, मो- 9716052062
38 गौरव, सेक्टर 3, मो- 9899199303 purchase@hindhydraulicspvtltd.com
39 मंगला पुस्तक भंडार, गौरव, मो- 9650393156 aggarwalgaurav18@gmail.com
40 सरस्वती पुस्तक भंडार, मुकेश, बल्लभगढ़, मो- 9990598245 astrum@gmail.com
41 राजा बुक डिपो एंड स्टेशनर्स, नगेंद्र, सेक्टर 81, मो-9818440444
42 गोपाल स्टेशनर्स, सेक्टर 15, मो- 9811166733
43 राजा बुक डिपो, कपिल, सीकरी, मो- 9555544003 rajubooksikri@gmail.com
Sunday, April 19, 2020
लॉकडाउन में फास्ट फूड बंद होने से पत्ता गोभी की नहीं रही डिमांड
सब्जी मंडी में फास्ट फूड बंद होने से पत्ता गोभी व टमाटर की नहीं रही डिमांड
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (ब्यूरो)।
फूलसिंह चौहान। लॉकडाउन से उत्तर भारत में पत्ता गोभी का सबसे अधिक उत्पादन करने वाले बहादरपुर गांव के किसानों को भारी झटका लगा है। इस गांव में करीब 800 से लेकर 1000 एकड़ में पत्ता गोभी उगाई जाती है। इन दिनों फास्ट फूड की दुकानें बंद होने से पत्ता गोभी की डिमांड न के बराबर रह गई है। पत्ता गोभी सब्जी के अलावा फास्ट फूड में सबसे अधिक प्रयोग होती है। डिमांड देखकर बहादपुर गांव के किसान गेहूं की फसल न उगाकर पत्ता गोभी की खेती करते हैं। अभी भी गांव में करीब 800 एकड़ पत्ता गोभी खड़ी है। डिमांड न होने से मंडियों में इसका उचित दाम नहीं मिल रहा है। अभी यह केवल सब्जी के लिए ही खरीदी जा रही है। फास्ट फूड बनाने वाली दुकान बंद होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। बहादरपुर गांव के किसान बल्लभगढ़, डबुआ, ओखला, पलवल व गुडग़ांव मंडी में जाकर पत्ता गोभी बेचते हैं। सामान्य दिनों में यहां से 50 से 60 पिकअप सब्जियां से सप्लाई रोजाना होती थी, लेकिन हालत यह है कि 4-5 गाडिय़ां भी नहीं जा रही हैं। लॉकडाउन
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured post
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन
फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...
Popular Posts
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...





