Monday, May 11, 2020

लॉकडाउन बेसर : खुली दुकानें, हो रहे अवैध निर्माण, प्रशासन मौन

             

       

बल्लभगढ़, नितिन बंसल / फूलसिंह चौहान।  

लॉकडाउन में सड़क पर बन रहे अवैध निर्माण का दृश्य।
लॉकडाउन के चलते बल्लभगढ़ में निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे है, जिसको रोकने के लिए न तो कोई नगर निगम का अधिकारी ही आता और न ही कोई प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है।  मामला बल्लबगढ़ की भगतसिंह कॉलोनी का सामने आया है जहां पर भगतसिंह कॉलोनी की 1 नम्बर दाहिने हाथ वाली गली में एक व्यक्ति ने सरकारी सडक़ पर ही कब्जा कर डाला उसने अपने घर के बाहर सडक़ को घेरते हुए 5 फुट की पक्की दीवार खंीच दी और उसके बाद भी उसका मन नही भरा तो उसने 5 फ़ीट की दीवार के बाद भी स्लैब डालने के लिए रोड़े पत्थर डाल दिये लेकिन नगर निगम कर्मचारी अपनी आँखें मुंदे बेढे हुए है और ये करामात केवल एक गली की नही है बल्कि जहाँ जिस भी वयक्ति का दाव लग रहा है वो रोड घेरकर सरकार को चुना लगा रहा है। लॉकडाउन का फायदा उठाकर अवैध निर्माणकर्ताओं और कंस्ट्रक्शन करने वालों लोग भी धड़ल्ले से इस कार्याे को अंजाम दे रहे है। इतना ही नहीं बल्कि प्रशासन ने लॉकडाउन के तहत निर्माण कार्य की मंजूरी दे दी है, लेकिन यहां सभी नियम व कायदों को ताक पर रखा जा रहा है। साइट पर काम करने वाले मजदूरों का न तो कोई डाक्टरी टेस्ट किया जा रहा है और न ही उन्हें और सुविधाएं ही दी जा रही है बल्कि उन्हें सुबह काम के लिए बुलाया जाता है और शाम को भेज दिया जाता है, 
लॉकडाउन में खुली दुकानों में बाहर सड़क पर काम करते मजदूर
जबकि प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिस साइट पर 10 के करीब मजदूर काम करेंगे निर्माणकर्ता को उनके रहने-खाने का इंतजाम करना होगा। इतना ही नहीं बल्कि शहर में अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन की खुली अवहेलना हो रही है। किरयाने व दवाईयों की दुकान के अलावा साइकिल वक्र्स, हार्डवेयर स्टोर के अलावा अन्य दुकानें भी खुलती जा रही है, जिसके चलते बाजारों में भीडभाड देखी जा सकती है। लगातार बढ़ रही लोगों की तादाद कोरोना महामारी को भी बढ़ावा दे सकती है, लेकिन चौक-चौराहों पर बैठी पुलिस सब कुछ देखते हुए मूकदर्शक बनी हुई है। खोल सकेंगे दुकान लेकिन जैसा कि हमारा क्षेत्र बल्लमगढ़ फरीदाबाद रेड जोन में आया हुआ है और यहां पर दिल्ली केस की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके तहत सरकार ने लोकतंत्र लगा रखा है लेकिन लोकतंत्र कोई कंट्रोल नहीं है। यहां पर साइकिल विक्रेता, हार्डवेयर वाले भी दुकान खोले बैठे हैं जिससे बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाता लगता है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को हवा देना चाहते हैं अगर ऐसे ही हालात रहे और जिला प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही नहीं की तो यह महामारी भयंकर रूप धारण कर लेगी जहां डेढ़ महीने लोगों ने घर पर रहकर लॉक डाउन का पालन किया वह सारी मेहनत बेकार चले जाएगी और यह महामारी विकराल रूप ले लेगी।  वहीं मनोज गोयल का कहना है कि कहना है कि लॉकडाउन में जब सभी दुकानें खुलने लगी है तो जूस की दुकानें भी खोलनी चाहिए ताकि लोगों को ताजा जूस पीने को मिले और वह स्वस्थ्य रह सके। उन्होंने कहा कि जूस विक्रेताओं पर भी नियम लागू करके उनकी दुकानें भी खुलवाई जानी चाहिए।

Saturday, May 9, 2020

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा में अधिकारियों के ट्रांसफर व नई नियुक्ति की गई

हरियाणा सरकार द्वारा विशेष प्रशासनिक बदलाव 51 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ।


ग्रुप संपादकीय।
चंडीगढ़, 9 मई- कोरोना वायरस ने जहां पूरा हरियाणा प्रदेश व  पूरा भारत अपनी चपेट में लिया हुआ है वही हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा में तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस एवं एक एचसीएस अधिकारी के नियुक्ति एवं स्थानातंरण आदेश जारी किए हैं।खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव संजीव वर्मा को प्रबंध निदेशक, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और प्रबंध निदेशक, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम का कार्यभार सौपा गया है।परिवहन आयुक्त एवं परिवहन विभाग के विशेष सचिव सत्यवीर सिंह फुलिया को अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार भी सौपा गया है।हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की प्रबंध निदेशक तथा वित्त विभाग की अतिरिक्त सचिव सुश्री आमना तसनीम को निदेशक, भूमिजोत चकबंदी एवं भू-रिकार्ड, विशेष अधिकारी (मुख्यालय) एवं विशेष एलएओ तथा अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और अतिरिक्त सचिव, वित्त विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।राजेन्द्र कुमार, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल,जींद को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हिसार नियुक्त किया गया है।

Wednesday, May 6, 2020

शराब के ठेके खुले, लगी लबी लाईनें, नहीं मची अफरा-तफरी


बल्लभगढ़, नितिन बंसल/ फूलसिंह चौहान । 
हरियाणा सरकार द्वारा शराब के ठेके को अनुमति मिलते ही
शराब के ठेके खुलने पर सोशल डिस्टेसिंग के साथ
अपनी बारी का इंतजार करते शराब के दिवाने।

बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में ठेके खुलते ही कुछ स्थानों पर लोगों की लाईन लगनी शुरू हो गई।  ठेके संचालकों द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़ा किया गया।हरियाणा सरकार द्वारा सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 7:00 बजे तक शराब के ठेके खुले रहेंगे । यह आदेश कल की गए चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।  हरियाणा सरकार द्वारा शराब के दाम में सेस नामक टैक्स की लगाया सबसे अधिक लोग बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित ठेके के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए व तिकोना पार्क के सामने एनआईटी नंबर 1 में पहुंचने शुरू हो गए हैं। इन ठेके पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगने लगी। कई ठेकों की चाबी ही गुम हो गई, ताला तोडकऱ वो ठेके खोलने पड़े। खबर लिखे जाने तक बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में शराब खरीदने को लेकर कोई अधिक मारामारी देखने को नहीं मिली। दिल्ली जैसी घटना बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में ना  हो, इसके लिए पुलिस ने पहले ही अपनी योजना तैयार कर ली थी। पुलिस कमिशनर ने एक दिन पहले ही सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी कर दी थी। यही वजह है कि अनेक ठेकों पर पुलिस भी पहुंच गई। बल्लभगढ़ व एनआईटी में 
शराब की दुकानों पर चस्पा की गई नई  रेट लिस्टें 
ठीक सामने व्यापार मंडल के पास एनआईटी नंबर 1 में स्थित ठेके पर ही दिखाई दी। वहां जरूर लोग काफी संख्या  में पहुंच गए। इसके अलावा बाकि ठेकों पर कम ही लोग दिखाई दिए। सैक्टर 3, सैक्टर 12 व बाटा हाईवे के तीनों ठेकों की चाबी ही नहीं मिली, वहां किसी तरह से ठेके खोले गए। इसके अलावा बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के कंटेनमेंट जोन में शराब के ठेके नहीं खोले जा सके हैं। वहां के लोग अन्य स्थानों पर शराब खरीदने पहुंचे । बल्लभगढ़ में कई स्थानों पर ठेके खोले भी नहीं गए हैं। बताया गया है कि अधिकांश ठेकों से लॉकडाऊन के दौरान शराब जमकर बेची गई है। इसलिए कई ठेकों का माल ही कम  हो गया। इसके अलावा शराब के गोदाम जिहें एल-1 कहा जाता है , उनकी नीलामी ना होने को लेकर भी दिक्कत है, जब एल1 से माल ठेकों पर पहुंचेगा ही नहीं तो ठेके खुलेंगे कैसे। यह भी एक बड़ा मामला सामने आ रहा है।

हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों को परदेस भेजने के पंजीकरण के लिए ई दिशा पोर्टल चालू किया


उपायुक्त फरीदाबाद यशपाल यादव  
फरीदाबाद, 6  मई  सुरभि बंसल, रेखा चौहान
उपायुक्त पत्रकारों से अनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए। 
कोरोना वायरस से बचने के लिए अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर रहना चाहिए  व फरीदाबाद के  उपायुक्य यशपाल ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार जिला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है कि दुकान खोलने से किसी क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग तो प्रभावित नहीं हो रही या फिर किसी क्षेत्र में बहुत अधिक संख्या में लोग तो बाहर नहीं आ रहे। दुकानें खोलने के बाद इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के निमयों को जरूर अपनाएं। जनता को इसके लिए स्वयं भी जागरूक रहना चाहिए तथा केवल जरूरी कार्य या सामान लेने के लिए ही बाहर आएं, अन्यथा अपने घरों में रहें। उपायुक्त बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र भी फरीदाबाद में शुरू हो गए हैं  तथा कई क्षेत्रों में जरूरी सामान की दुकानें भी खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गत महीने 9 व 10 अप्रैल को बड़े स्तर पर पूरे जिला में घर-घर सर्वे किया गया तथा आईएलआई के मरीज की पहचान की गई। उनकी बाद में चिकित्सा जांच की गई तथा जिन व्यक्तियों में लक्षण अधिक थे, उनकी कोविड-19 जांच भी की गई। इसके अलावा कैमिस्ट की दुकानों, निजी व सरकारी अस्पताल की ओपीडी, आरडब्ल्यूए तथा पंच-सरपंच से भी संदिग्ध मरीजों के संबंध में रिपोर्ट एकत्रित की जाती है तथा उनका मेडिकल चेकअप किया जाता है। इसके बाद अगर डाक्टर्स को लगता है कि कोविड-19 टेस्ट होना चाहिए तो फिर उनका टेस्ट करवाया जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 78 केस सामने आएं, जिनमें से ठीक होने के बाद 45 डिस्चार्ज हो गए तथा 31 लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस में सभी संपर्क लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाता है ताकि बीमारी का फैलाव अधिक न हो। कई मामले ऐसे भी आए हैं, जिनमें किसी प्रकार के भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे तथा उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। ऐसे में लोगों को और अधिक सतर्क रहना चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का हर हालत में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्रवासी लोगों को उनके प्रदेश में भेजने संबंधी सवाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा ई-दिशा पोर्टल पर लिंक https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService को मजदूरों के पंजीकरण के लिए खोला गया है। जिस पर वे पंजीकरण करेंगे, उन्हें उनके प्रदेश भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी।

बल्लभगढ़ मुख्य डाकघर में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू

बल्लभगढ़, पंकज चौधरी । 
शहर के मुख्यडाकघर में देश के 22वें कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत की गई है। इससे बल्लभगढ़, फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना, जीवन प्रमाण पत्र, आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग, लेबर प्रमाणपत्र, लेबर रजिस्ट्रेशन,नैशनल पेंशन स्कीम, स्वावलंबन कंट्रीब्यूशन, नेवी रिक्रूटमेंट व योजना पंजीकरण आदि का लाभ उठा सकते हैं। डाकघर अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा डाक विभाग के फरीदाबाद मंडल में पहली बार शुरू की गई है। फरीदाबाद डाकघर के अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त योजनाओं के लाभ लेने के लिए पहले लोगों को डीसी ऑफिस व अन्य सीएससी सेंटर पर आवेदन करने के लिए जाना पड़ता था। अब ये सभी सुविधाएं बल्लभगढ़ स्थित मुय डाकघर में भी मिलेंगी।

Tuesday, May 5, 2020

हरियाणा में कल खुलेंगे शराब के ठेके।

                ब्रेकिंग न्यूज


हरियाणा में कल खुलेंगे शराब के ठेके।सुबह 7 से शाम 7 बजे खुले रहेंगे ठेके। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चल रही हरियाणा केबिनेट की बैठक खत्म। करीब सवा दो घण्टे चली कैबिनेट बैठक।शराब पर कोरोना सेस लगाया गया है।

गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में सरकार व सामाजिक संगठनों के साथ ही उद्यमी भी कर रहे हैं मदद।

 रेडक्रास सोसायटी व इंडियन इंडस्ट्रियल सर्विसेज के लोग जरूरतमंदों को भोजन वितरण  
फरीदाबाद, 5 मई। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए पिछले करीब डेढ़ माह से जारी लॉक डाउन के दौर में गरीब, मजदूर व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार व सामाजिक संगठनों के साथ ही उद्यमी भी अपनी ओर से भरपूर मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद के सेक्टर-4 आर स्थित इंडियन इंडस्ट्रियल सर्विसेज के डायरेक्टर्स उदयवीर सिंह व मोहित सिंह भी खाने के 500 पैकेट हर रोज रेडक्राॅस को उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा रेडक्रास सोसायटी की चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार व सहायक पुरुषोत्तम सैनी समेत अनेकवाॅलिंयटर्स मौजूद रहे। इस अवसर पर सुषमा गुप्ता व विकास कुमार ने इंडियन इंडस्ट्रियल सर्विसेज का आभार व्यक्त करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि लॉक डाउन के इस कठिन समय में हम सभी को एकजुट होकर देश से कोरोना महामारी के सफाये के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का सख्ती से पालन करें। तालाबंदी को सफल बनाने के लिए सबसे जरूरी है लोग घरों से बाहर न निकलें, इससे लोगों को कुछ परेशानी भी होती है। इन्हीं परेशानियों व जरूरतमंदों की मदद को जिला रेडक्रास भरसक प्रयास कर रही है और जरूरतमंदों को जरूरी सामान उपलब्ध करा रही है। वहीं जिला रेडक्रास सोसायटी की मदद करने में भी समर्थ जन पीछे नहीं हैं तथा दिल खोलकर सहायता कर रहे हैं ऐसे सभी व्यक्तियों का सोसायटी तहेदिल से शुक्रिया अदा करती है तथा अन्य सभी से अनुरोध करती है कि संकट की इस घड़ी में सभी अपने सामथ्र्य अनुसार मदद देकर लोगों को राहत पहुंचाने में सहायक बनें। वहीं इंडियन इंडस्ट्रियल सर्विसेज के डायरेक्टर्स उदयवीर सिंह व मोहित सिंह ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ी कोई समाजसेवा नहीं है। इसी के तहत वे सभी जरूरतों की मदद करने को हमेशा प्रयासरत रहते हैं क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी उनकी जब भी कहीं जरूरत होगी वे दिल खोकर मदद करने को हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि जागरूकर रहकर ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और हर समय देशसेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।


कोरोना सहायता ग्रुप एवं वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा गरीब जनता को रोजाना सूखा राशन उपलब्ध करवाया

अग्रवाल समिति द्वारा  फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर गरीबों को राशन वितरित किया गया।


बल्लभगढ़, नितिन बंसल,
फूलसिंह चौहान।
बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण को लेकर जहां पूरा फरीदाबाद जंग लड़ रहा है वह विभिन्न सामाजिक संस्थाएं गरीब मजदूर लोगों को भोजन मुहैया करवा रही हैं वही कुछ संस्थाएं लोगों को सुख राशन भी उपलब्ध करवा रहे हैं ऐसी ही एक सामाजिक संस्था   कोरोना सहायता ग्रुप एवं वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा गरीब जनता को रोजाना सूखा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसमें संस्था द्वारा सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है साथ ही साथ दान करते हुए भीड़ ना लगे इसके लिए टोकन सिस्टम द्वारा राशन वितरित किया जाता है जानकारी देते हुए अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एवं प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि कोरोना सहायता ग्रुप विभिन्न अग्रवाल संगठनों एवं दानदाताओं के सहयोग से लॉक डाउन के प्रथम दिन से ही जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित कर रहा है एवं पिछले 40 दिनों में अब तक 12 सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित कर चुका है। राशन वितरित करते समय  फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को पहले कूपन वितरित कर दिए जाते हैं। कूपन वितरण के उपरांत उन्हें अग्रवाल धर्मशाला के हॉल में एक दूसरे से 6 फीट की दूरी पर बैठाया जाता है। एक-एक करके लोगों के हाथ सैनिटाइज कराने के बाद उन्हें विभिन्न प्रकार की राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। राशन सामग्री भी अलग अलग स्टॉल पर करीने से सजी हुई होती है, जहां पर विभिन्न अग्रवाल दानदाता उन्हें सामान देने के साथ-साथ हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हैं। सूखे राशन में लोगों को आटा, दाल, चावल, चीनी, सरसों का तेल, नमक, बिस्किट, आलू, प्याज, पेठा एवं विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। सामग्री वितरण में भगवानदास गोयल, टेकचंद अग्रवाल, जितेंद्र सिंगला, विजय जैन, ललित गोयल, लोकेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, डॉ विजेंद्र पाल सिंगला, प्रवेश कंसल, कन्हैया, सुरेश तायल एवं चंद्रशेखर गर्ग व कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा शराब बिक्री का विरोध,नशे में बच्चों, महिलाओं व वृद्धजनों पर बढ़ जातें हैं अत्याचार : अम्बिका शर्मा

 राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा 

बल्लभगढ़ , 5  मई 2020 फूलसिंह चौहान /नितिन बंसल अपने मंच के माध्यम से राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा सरकार के ठेके खोलने का पुरजोर विरोध करती है। सरकार द्वारा अपना खजाना भरने के लिए शराब, गुटखा, तंबाकू की बिक्री शुरू की गई है जिससे देश तथा प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि होना स्वाभाविक है। कई क्षेत्रों में तो महिलाओं की पुरुषों द्वारा शराब के नशे में हत्या भी हो चुकी है। ऐसी महामारी ओर प्राकृतिक आपदा के समय जहां राज्य सरकारें  राशन वितरण आदि कार्य जनहित में कर रही है वही शराब के ठेके खोल कर घर में पैसे की तंगी पैदा कर रही है। इतनी भीड़ राशन की दुकान पर राशन खरीदने के लिए नही लगी देखी जितनी भीड़ आजकल शराब के ठेकों पर दिखाई दे रही है। कोविड 19 लॉक डाउन में लगभग सभी रोजगार ठप्प हो गए हैं। जनता पैसे पैसे के लिए मोहताज हो चुकी है। निम्न वर्ग और मध्य वर्ग गरीबी के हालात से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में शराब के ठेके खुलने से पारिवारिक जनों, वृद्धजनों, महिलाओं पर शराब के लिए पैसों का दबाव बनाया जाएगा ओर नशे में महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार किया जाएगा। बच्चों की स्कूल फीस, बीमारी आदि के लिए पेट काटकर रखी गई जमा पूंजी बर्बाद हो जाएगी। कहां से बिजली, बैंक की ईएमआई, घर का राशन आदि की पूर्ति होगी। अतः राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन जो कि हमेशा से ही महिलाओं के हित मे कार्य करती हैं, सरकार से निवेदन करती है कि सरकार को इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए नहीं तो जनता कोरोना से कम घरेलू हिंसा में वृद्धि से ज्यादा प्रभावित होगी। अम्बिका शर्मा जी कहती है कि सिर्फ महिलाओं को ही नही बल्कि हम सभी महिला पूरुष व बच्चों को भी शराब के ठेके खुलने का विरोध करना चाहिए क्योंकि परिवार सिर्फ एक महिला का ही नही घर मे रहने वाले सभी सदस्यों से परिवार बनता है और उसकी भलाई की जिम्मेदारी पूरे परिवार की बनती है।

Sunday, May 3, 2020

ग्राम छछेड़ा में वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ 'हर घर हवन -घर घर हवन'



आचार्य राजेश अपने साथियों के साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए हवन करते हुए 
पलवल  3 मई 2020 फूलसिंह चौहान /नितिन बंसल । ग्राम छछेड़ा में 'हर घर हवन -घर घर हवन'-के तहत सामूहिक रूप से आचार्य राजेश द्वारा यज्ञ अनुष्ठान किया गया जिसने विभिन्न प्रकार की औषधियां गूगल, जायफल, जावित्री, लॉन्ग, गिलोय, तुलसी, हरड़ बहेड़ा आंवला चंदन, आदि भौतिक पदार्थ डाले ।पर्यावरण की रक्षा के लिए , प्रदूषण को दूर करने के लिए हवन यज्ञ अति अनिवार्य है। यज्ञ में आहुतियां से वस्तु नष्ट नहीं होती बल्कि सूक्ष्म होकर फैलती है हवन यज्ञ करने से  इस लोक और परलोक से पार हो जाता है हवन के महत्व को बताते हुए आचार्य राजेश ने कहा, वह पारस मणि है जो लोहे को सोना बना सकती है यज्ञ के सामान्य तीन अर्थ होते हैं देव पूजा संगती करण और दान ।देवताओं को यज्ञ के द्वारा उन्नतशील बनाया जाता है जिसके द्वारा शरीर के तीनों रोग वात पित्त कफ का संतुलन बना रहता है यज्ञ थेरेपी है जिससे व्यक्ति कोरोना जैसी महामारी से ठीक होता हैं आदि भौतिक, आदि देविक, और आध्यात्मिक रोगों से मुक्ति के लिए यज्ञ अनिवार्य है यज्ञ करने से रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ती है रोगों से लड़ने की तथा कोरोना वायरस जैसी महामारी को दूर करने के लिए यह अनिवार्य है।दुनिया के 200 देशों में हिंदू सनातनीयों के द्वारा हवन यज्ञ किया जा रहा है हवन एक ऐसा अचूक उपाय हैं जो हमारे ऋषि-मुनियों तत्व वेदों में गहनता से वर्णन किया गया है यज्ञ से शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति होती हैं। इस अवसर पर नरेश जैनवाल , नरेंद्र स्वदेशी सुंदर सिंह बघेल तथा यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य राजेश उपस्थित थे।

Saturday, May 2, 2020

बल्लभगढ़ का चावला कॉलोनी डी ब्लॉक कंटेनमेंट जोन घोषित।

फरीदाबाद में कंटेनमेंट जॉन की संख्या 12 हुई  चावला कॉलोनी का डी ब्लॉक कंटेनमेंट जोन घोषित  

फरीदाबाद नितिन बंसल और फूलसिंह चौहान। 

बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में बड़ रहे वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए फरीदाबाद  के जिलाधीश यशपाल ने कोरोना वायरस के फैलाव पर नियंत्रण के उद्देश्य से फरीदाबाद में 12 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं, जिनमें शिव दुर्गा विहार, पलवली गांव,  डबुआ कालोनी, सेक्टर-88 एफ ब्लॉक,  चावला कालोनी-डी ब्लाॅक, एनआईटी-1, ए,बी,सी ब्लॉक, गांव बड़खल एवं अनखीर,  सेक्टर 28, फतेहपुर तगा, खोरी ,सेक्टर 16,ग्रीन फील्ड कॉलोनी शामिल हैं। जिलाधीश ने आदेशों में बताया है कि इन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले सामने आएं, जिस कारण कोविड-19 से संबंधित सभी नियम व शर्तें इन कंटेनमेंट जोन में लागू होंगी। इन क्षेत्रों में संदिग्ध मामलों की पहचान, टेस्टिंग, क्वारेंटाइन,
आइसोलेशन, सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य जन स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां चलाई जाएंगी। उन्होंने आदेशों में बताया है कि सिविल सर्जन की ओर से कंटेनमेंट जोन में सभी घरों में प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी जरूरी इंतजाम व सुरक्षा उपकरण के साथ इन क्षेत्रों में काम करेंगे। नगर निगम की ओर से इन सभी क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जाएगा। सभी कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा, पुलिस विभाग पर्याप्त पुलिस फोर्स व नाका की मदद से आवागमन को रोकेगी। सिविल सर्जन की ओर से कंट्रोल रूम में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण व जरूरी दवाइयां रखी जाएंगी। एनआईटी-3 स्थित ईएसआई अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है, अतः ईएसआई अस्पताल व सिविल सर्जन की ओर से आपात स्थिति में मेडिकल सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता की ओर से लोगों को जरूरी सामान जैसे राशन, दूध, किरयाणा, दवाइयां, सब्जियां आदि की सप्लाई के लिए अलग पैकेट बनाकर घर-द्वार पर ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। संबंधित विभाग बिजली व पानी की आपूर्ति निर्बाध जारी रखेंगे। संबंधित क्षेत्र के उपमंडलाधीश कंटेनमेंट जोन के ओवरआल इंचार्ज होंगे तथा सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी डयूटी तत्परता से करें, कोई भी लापरवाही होने की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts