Showing posts with label जन समस्याएं. Show all posts
Showing posts with label जन समस्याएं. Show all posts

Thursday, March 19, 2020

भय का भूत बना कॉरोना वायरस, लोगों में फ़ैली अफ़वाह

कोरोना पर पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन   

बल्लभगढ़, 20 मार्च।फूलसिंह चौहान व नितिन बंसल की विशेष रिपोर्ट: आज सारा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत में भी इसका खासा असर हुआ है। भारत में खबर लिखे जाने तक 25 विदेशी नागरिकों सहित कुल 178 मामले सामने आये है उनमे से 4 की मृत्यु हो गई है जबकि 15 लोग ठीक हो चुकें हैं  डाक्टर लोगों से साफ-सफाई व एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे है। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी ने भी गत रात्रि  देशवाशियों से अपने हाथों व आसपास साफ -सफाई रखने, न घबराने, व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी कर चुके हैं व आगामी रविवार, 22 मार्च को सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का भी आग्रह किया फिर भी शहर में अफवाहों का बाजार गर्म  है, कुछ शरारती लोगों द्वारा इस लोगों के डर, और इस महामारी संक्रमण फैलाब की कम जानकारी होने का फायदा उठा सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ अफ़वाह फ़ैलाने में कामयाब हो रहें हैं जैसे कि जल्द ही सरकार जिम, बड़े बड़े शोपिंग माल, व सिनेमा घरों की तर्ज पर शहर की सब्जी मंडियां, मुख्य बाजारों आदि को बंद करने जा रही है, जिससे शहर राशन-पानी की भरी किल्लत हो जाएगी, साथ ही कुछ लोग भ्रमित हैं की डोर बेल, लिफ्ट स्विच, दूध के पैकेट, नोटों, अखबार आदि को छूने मात्र से ही वे कोरोना वायरस संक्रमित हो जायेंगें ये सब अफवाहें है और लोगों को जागरूक होने की जरुरत है। प्रशासन भी इसके लिए सख्त कदम उठा रही है। और सरकार जल्द ही दोषी पाए जाने वाले ऐसे शरारती तत्वों की दण्डित करेगी। सिविल सर्जन डाक्टर विजय ने बताया कि दूध के
अफ़वाह के चलते राशन की दुकान पर लगी लोगों भीड़ 
पैकेट, डोर बेल व लिफ्ट स्विच, अखबार आदि  ऐसे  हर चीजों पर कोरोना के वायरस नहीं है। बेझिझक आप अपने रोज के काम कर सकते हैं। अखबार पढ सकते है। डोरबेल बजा सकते है, डरने वाली बात नहीं है। आप मास्क व सेनेटाजरका इस्तेमाल करें व अखबार पढने या डोर बेल व लिफ्ट स्विच को दबाने, दूध के पैकेट, करंसी नोटों आदि को छूने के बाद अपने हाथ से नाक, आंख, मुंह नहीं छूएं। और कुछ भी खाने से पहले  या हो सके तो निश्चित अन्तराल के बाद साबुन से कम के कम 20 सेकंड हाथों को साफ़ करें जिससे यदि उपरोक्त में से कोई चीज अगर संक्रमित हुई तो आप संक्रमित होने से बच सकें  डाक्टरों का कहना है यह वायरस संक्रमित इंसान से फैलता है, और जरूरी नहीं की हर इंसान या हर चीज संक्रमित हो । अभी देश में ऐसी स्थिति नहीं है कि हर चीज पर कोरोना के वायरस हो इसलिए बिना वजह भ्रम वाली स्थिति पैदा न करें।  साथ ही मार्केट कमेटी फरीदाबाद के सचिव विपिन यादव ने बताया फरीदाबाद कि जिले की सभी सब्जी मंडिया खुली रहेंगी। अभी सरकार की और से ऐसा कोई आदेश नही है जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहें हैं  कि सब्जी मंडियां बंद रहेंगी यह खबर पूरी तरह से निराधार है । उन्होंने जिला वासियों से कहा कि इस तरह की खबरों पर ध्यान न दें। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद जिला में अपनी सब्जी मंडी व किसान बाजार संचालित नही है। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी सब्जी मंडी व किसान बाजार को ही 31 मार्च तक बंद करने के सरकार द्वारा आदेश जारी किये गए है। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर में रेहड़ियों और लोकल दुकानों पर भी सब्जी पहले की तरह उपलब्ध रहेगी और फरीदाबाद की अनाज मंडी व सब्जी मंडी में किसान पहले कि तरह अपनी आवक ला सकते है।

Wednesday, March 4, 2020

बल्लभगढ़ में अवैध निर्माणों पर निगम अधिकारी का रवैया गांधीजी के तीन बंदर जैसा


फूलसिंह चौहान व नितिन बंसल की विशेष रिपोर्ट: 


बल्लभगढ़,  4 मार्च। शहर में लगातार हो रहे अवैध निर्माणों को देख व उनपर कोई लगाम न लगने पर नगर निगम के अधिकारीयों रवैया गांधीजी के तीन बंदर जैसा प्रतीत होता है। ये अधिकारी अवैध निर्माणों को होते हुए न देखने, अवैध निर्माणों के होने की बात को न सुनने  और अवैध निर्माण के बारे में किसी से कोई भी बात न सुनने की निति अपनाये हुए हैं । बल्लभगढ़ में इन दोनों अवैध निर्माण जोरों पर चल रही हैं  जिन पर लगाम कसने में जिला प्रशासन व नगर निगम दोनों ही विफल साबित हो रहे हैं यह निर्माण शहर की विभिन्न कॉलोनियों में, सेक्टर 3 शिव कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन  एक सोसायटी में,  गुर्जर चौक के समीप, एसबीआई बैंक में जीटी रोड के बराबर में व अंबेडकर चौक पर हो रहे हैं। यहाँ तक की इनमें से अंबेडकर चौक पर हो रहे निर्माण पर याचिका भी दायर की हुई है उस पर कुछ भूमाफिया उन्हें कोर्ट के नियमों को ताक पर रखते हुए इस बिल्डिंग का नाम रख बोर्ड भी लगा दिया है और लाल डोरे व नक्शा पास के बोर्ड की आड़ में इनके पीछे दोबारा से उस पर निर्माण कार्य चल रहा है जानकारों की माने तो यह निर्माण कुछ राजनीतिक दलों के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहा है  ऐतिहासिक मटियामहल का इतिहास मिटाने वाले भूमाफियाओं पर बार एसोशिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुए है याचिका में सिविल सचिव हरियाणा,  भारतीय पुरातत्व विभाग हरियाणा, कला एवं संग्रह के डायरेक्टर, नगर निगम कमिश्नर फरीदाबाद और एसडीएम बल्लबगढ़ को पार्टी बनाया गया हुआ है।
शिकायतकर्ता ने खुलासा करते हुए कहा है कि मटियामहल की लगभग 800 गज जमीन की खतौनी निकलवाने पर पता चल चुका है  कि ये जमीन अब भी शहीद राजा नाहर सिंह के वंशजों के नाम है और सरकार के अधीन है जबकि इस पूरी जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध इमारत खड़ी कर ली है और आप तो उस पर अपना साइन बोर्ड भी लगा दिया है शिकायतकर्ता पाराशर ने कहा कि राजा नाहर सिंह को जनवरी में 32 साल की उम्र में फांसी दी गई थी। उन्होंने कहा कि माफिया बल्लबगढ़ का इतिहास मिटाते जा रहे हैं। इतिहास मिटाने में कुछ नेताओं का भी हाथ है। अगर ये माफिया बच गए तो फरीदाबाद की अन्य ऐतिहासिक जमीनों पर भी कब्जा कर लेंगे। शहर के सौंदर्य को भी खत्म कर देंगे इसलिये उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुए हैं भूमाफियाओं ने यह कदम उठा कर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है इस याचिका में में सिविल सचिव हरियाणा, भारतीय पुरातत्व विभाग हरियाणा, कला एवं संग्रह के डायरेक्टर, नगर निगम कमिश्नर फरीदाबाद और एसडीएम बल्लबगढ़ को पार्टी बनाया गया है।
जब इस मामले पर बल्लभगढ़ नगर निगम के एक्शन रवि कुमार से प्रश्न किया गया तो उन्होनें एसडीओ नगर निगम व जेई नगर निगम से बात की जाती है और मामले कि देखने की बात कह अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और कह देते हैं कि उन्हें अभी इस मामले का कोई संज्ञान नहीं है मामले को संज्ञान में लेने के बाद कार्यवाही करेंगे लेकिन वह अपने एयर कंडीशन के रूम में बैठे बैठे ही सारे मामले की जांच कागजों में कर देते हैं लेकिन कार्यवाही के नाम पर बिलकुल जीरो होता है अब सवाल यह उठता है की जब उन्हें नगर निगम के सर्वे डिपार्टमेंट को किसी भी हो रहे अवैध निर्माण की जानकारी नहीं है तो सरकार ने यह सर्वे डिपार्टमेंट क्यों बनाया हुआ है क्यों सरकार इस डिपार्टमेंट में कार्य कर रहे अधिकारियों को वेतन भत्ता देता है क्यों इन अधिकारियों के बैठने के लिए कमरों पर बिजली खर्च की जाती है। समाजसेवी सुनील तेवतिया व समाज सेवी सेवाराम वर्मा का कहना है कि बीजेपी शासन में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं जिससे नगर निगम को और सरकार को बाहर भारी राजस्व की हानि हो रही है। इन  नेताओ मांग की है की यदि मनोहर सरकार को अपनी गिरती साख की जरा भी चिंता है तो वह जल्द से जल्द उक्त अवैध निर्माणों धराशाही करने के साथ साथ दोषी अधिकारीयों पर भी अनुसश्त्मक कार्यवाही करे ताकि लोगों में सरकार के प्रति थोडा तो विश्वास जग सके । 

Wednesday, February 5, 2020

एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार से मांगे 300 करोड़ रुपये


एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार से मांगे 300 करोड़ रुपये


डेली रिपोर्ट 
फरीदाबाद, फूल सिंह  चौहान, नितिन बंसल ।  एनजीटी के आदेश पर नगर निगम ने अपने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने की प्लानिंग पूरी कर ली है। 300 करोड़ रुपये लेने के लिए एस्टिमेट भी सरकार के पास भेज दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द पैसा आए तो मिर्जापुर और प्रतापगढ़ एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जा सके। एनजीटी ने दिसंबर 2020 तक सीवर के पानी को ट्रीट कर नालों में डालने के आदेश दिए हैं। इसलिए नगर निगम चाहेगा कि उसके एसटीपी का काम दिसंबर से पहले ही समाप्त हो जाए। एसटीपी के बन जाने से शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में मिर्जापुर की क्षमता 45 एमएलडी, प्रतापगढ़ की 50 एमएलडी और बादशाहपुर की क्षमता 50 एमएलडी की है। इनकी ट्रीट करने की क्षमता कम होने से शहर की कॉलोनियों में सीवर जाम रहता है। यही नहीं बगैर ट्रीट किए सीवर के पानी की निकासी करके उसे गोंछी ड्रेन में डाला जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों एनजीटी की ओर से प्रदेशभर के सभी नगर निगमों और निकायों को निर्देश जारी किए गए थे कि जल प्रदूषण को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। किसी भी शहर का गंदा पानी बगैर ट्रीट किए नदी अथवा नालों में नहीं जाना चाहिए। एनजीटी इस मामले को लेकर सभी निकायों को एक्शन प्लान बनाने का भी आदेश दिया था। एनजीटी ने साफ कहा है कि दिसंबर 2020 के बाद शहर का गंदा पानी बगैर ट्रीट हुए नदी में नहीं डाला जा सकेगा। जो नगर निगम इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उन पर भारी भरकम जुर्माना किया जाएगा। नगर निगम एसई बीके करदम का कहना है कि मिर्जापुर और प्रतापगढ़ एसटीपी को अपग्रेड करने के लिए सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब सरकार से पैसा लेने के लिए एस्टीमेट भेजा जा रहा है। जिसमें विस्तृत प्लान शामिल है। दोनों एसटीपी की क्षमता ज्यादा बढ़ जाने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी तो वहीं साफ पानी नालियों व नहरों में डाला जाएगा।






Sunday, February 2, 2020

बाईपास रोड पर लोग खुले में पीते हैं शराब, प्रशासन मौन है

बाईपास रोड पर लोग खुले में पीते हैं शराब, पुलिस व प्रशासन मौन है

विशेष संपादकीय 
फरीदाबाद, फूल सिंह चौहान व नितिन बंसल बंसल । सेक्टर-8 बाईपास रोड की तरफ शराबी खुले में शराब पीते हैं। रोड किनारे और ट्यूबवैल पर बैठकर शराब पीने के बाद बोतले वहीं फेंक देते हैं। यही नहीं असामाजिक तत्व शराब के नशे में रोड से आने-जाने वाले लोगों को गाली देते हैं। विरोध करने वाले लोगों के साथ मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। शराबियों की इस हरकत से आने-जाने वाले लोगों के साथ ही सेक्टरवासियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं आने-जाने वाली महिलाओं पर कमेंट भी किए जाते हैं। आरोप है कि शराब के नशे में लोग सेक्टर मे आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिसकी शिकायत संबंधित पुलिस अधिकारियों से करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, सेक्टर-8 पुलिस चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जहां पर पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के साथ ही शराबियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने यह समस्या एनबीटी को सुरक्षा कवच ग्रुप में शेयर की।

रानी की छतरी के निर्माण में हो रहा पुरानी सामग्री का प्रयोग

रानी की छतरी के निर्माण में हो रहा पुरानी सामग्री का प्रयोग 

बल्लभगढ़, नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट ।
छतरी के निर्माण में पुरानी सामग्री का प्रयोग करते कारीगर  
 बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक रानी की छतरी के निर्माण में पुरानी सामग्री का प्रयोग करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम के ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही के चलते हरियाणा सरकार के राजस्व को चूना लगाया जा रहा है परंतु यइ मामला उजागर होने के बावजूद अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस ऐतिहासिक धरोहर की बमुश्किल सुध तो हरियाणा सरकार ने ली है और अब इसके निर्माण पर पुरानी सामग्री का प्रयोग करना लोगों के साथ अन्याय है। गौरतलब है कि रानी की छतरी के निर्माण के लिए सरकार ने राशि मंजूर की थी, जिसके चलते यहां विकास कार्य चल रहे है परंतु इन विकास कार्याे में पुरानी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि बल्लभगढ़ के राजा नाहर ङ्क्षसह की रानी के स्नान के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल और राष्ट्रीय राजमार्ग के पास छतरी और शाही तालाब का निर्माण कराया गया था। इस तालाब में आगरा नहर से साफ पानी भरा जाता था। तालाब में रानी स्नान करती थीं और वे छतरी के ऊपर चढक़र पूजा पाठ करती थीं। राजा नाहर ङ्क्षसह 1857 की क्रांति के अग्रणी योद्धाओं में शामिल थे। अंग्रेजों ने उन्हें धोखे से बंधक बनाकर नौ जनवरी 1858 में दिल्ली में लाल चौक पर फांसी पर लटका दिया था। इसके बाद राजा के सभी ऐतिहासिक स्थलों को अंग्रेजों ने अपने कब्जे में ले लिया। आजादी के बाद सभी ऐतिहासिक स्थलों पर राज्य सरकार का कब्जा हो गया। रानी की छतरी में स्वास्थ्य विभाग ने बाल कल्याण स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर दिया। जब रानी की छतरी और शाही तालाब की स्थिति जर्जर हो गई तो प्रशासन ने इंटेक संस्था की मदद से इसका जीर्णोद्धार करने का काम शुरू कर किया। नगर निगम ने इसके जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद कोई भी राशि न तो सरकार से मिली और न ही नगर निगम ने दी। इस तरह से जीर्णोद्धार का काम अधर में लटक गया। रानी की छतरी और शाही तालाब का जीर्णोंद्धार के लिए प्रशासन ने एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई है। इस रिपोर्ट के अनुसार जीर्णोद्धार के लिए एक से सवा करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की है। इस मांग को मुख्यमंत्री ने मंजूर कर दिया है।

Tuesday, January 7, 2020

सेक्टर-25 व सेक्टर-55-56 के औद्योगिक क्षेत्र बदहाली के शिकार

सेक्टर-25 राजीव कालोनी की बदहाल औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का दृश्य।


जेसीबी कंपनी के एचआर मैनेजर राजीव गुप्ता 
कंपनी में आने वाले सभी वर्करों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है


बल्लभगढ़, नितिन बंसल । बल्लभगढ़ के सेक्टर-25 राजीव कालोनी, सेक्टर-55-56 औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की बदहाली के चलते यहां औद्योगिक इकाईयों व यहां काम करने वाले कर्मचारी खासे परेशान है। लबे समय से बदहाली का शिकार हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों की आज तक किसी ने सुध नहीं ली है, जिसके चलते यहां के बाशिंदे खासे चिंतित है। गौरतलब है कि सेक्टर-55-56 व सेक्टर-25 राजीव कालोनी में जेसीबी, हिन्दुस्तान सीरिंज सहित कई नामी गिरामी कंपनियां स्थित है, जहां पिछले छह सालों से बदहाली के चलते औद्योगिक इकाईयां परेशानी से ग्रस्त है। यहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेाों की सड़कें लबे समय से टूटी हुई है, जिसमें कीचड व गड्ढे होने के कारा कई बार वाहन यहां फंस जाते है, जिहें निकालने में खासी परेशानियां पेश आती है। उनका कहना है कि इस बाबत कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि यहां पर न तो स्ट्रीट लाईटें है, जिसके चलते देर रात को आने जाने वाले कर्मचारियों को भय के साए में होकर गुजरना पड़ता है क्योंकि यहां कई बार आपरािधक किस्म के लोग वारदातों को भी अंजाम दे देते है।  वहीं अंधेरा घना होने के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते है। जेसीबी कंपनी के सुपवाईजर करण का कहना है कि सरकार को लिखित में कई बार बदहाली के शिकार सड़कों के बारे में दिया हुआ है परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उनका कहना है कि सड़कें व खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते औद्योगिक इकाईयों में उत्पादन क्षमता भी प्रभावित होती जाती है।  वहीं समाजसेवी लवकेश सिंगला व सुमित गौड़ का कहना है कि सरकार की अनदेखी के चलते औद्योगिक क्षेत्रों में बदहाली का माहौल बना हुआ है, कई बार लिखित में शिकायतें देने के बावजूद भी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है, जिसको लेकर लोग परेशान है। सरकार द्वारा अगर इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस सरकार धरना प्रदर्शन करेगी।

बल्लबगढ़ में अवैध निर्माण की आई बाढ़, प्रशासन मौन

बल्लबगढ़ की सुभाष कालोनी में बन रहे अवैध निर्माण का दृश्य। 

समाजसेवी सेवाराम वर्मा का कहना है कि शहर में ये अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं

बल्लबगढ़ से नितिन बंसल की रिपोर्ट। बल्लबगढ़ शहर में इन दिनों अवैध निर्माण की मानो बाढ़ सी आई गई हो, सभी नियमों व कायदों को ताक पर रखकर अवैध निर्माणकरता बडे से बड़ी-बड़ी इमारतों को रात के अंधेर में बनवाकर प्रशासनिक नियमों की अवहेलना कर रहे है। इन इमारतों का ना तो कोई नक्शा पास है और ना ही इनके पास कोई अप्रूवल लेटर है। अवैध निर्माण करने वाले भूमाफिया मौजूदा सरकार के संरक्षण में इन कार्य को अंजाम दे रहे हैं। यह अवैध निर्माण सुभाष कॉलोनी, मुकेश कॉलोनी, सेक्टर 3 आदि जैसी जगहों पर हो रही हैं, जो न केवल नियमों पर ताक पर रख रहे है बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण से भी खिलवाड़ कर रहे है। इस बाबत संवाददाता ने जब बल्लभगढ़ नगर निगम के तोडफ़ोड़ एसडीओ से बात करने पर उन्होंने कोई खुलासा नहीं करा और वे अपनी ऑफिस से भी लापता रहते हैं। जब यह अवैध निर्माण बनकर तैयार हो जाते हैं इसके उपरांत सरकार हरकत में आती है, तभी इन अवैध निर्माण को तोड़ा जाता है अन्यथा कोई कंलेंट नहीं आती तो यह निर्माण बने रहते हैं। इन भू माफियाओं के पास ना तो किसी तरह का कोई नक्शा पास है और ना ही कोई अलॉटमेंट है राजनीतिक संरक्षण के चलते धड़ल्ले से हो रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अंबेडकर चौक पर स्थित मटिया महल की जमीन पर भी कुछ महीने पूर्व निर्माण हुआ था और जब वह निर्माण पूर्ण रूप से पूरा हो गया था।  कंप्लेंट होने के बाद फोन निर्माण सरकार द्वारा धराशाई किया गया था और अब तक उस पर केस चल रहा है।  शहर में ऐसे ही कितनी बिल्डिंग है जो अवैध रूप से बगैर किसी नक्शा पास की बन रही है। इन अवैध निर्माण में 6 फुट की बेसमेंट भी बन रही है। अप्रूवल प्राप्त नहीं है इसके कारण से सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है। पूर्व विधायक आनंद कौशिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सेवाराम वर्मा, मनोज अग्रवाल, राजकुमार तेवतिया का कहना है कि भाजपा सरकार में अवैध निर्माण करने वाले माफिया सक्रिय हो गए है, जो सभी नियमों को ताक पर खकर अवैध निर्माण बढ़ावा दे रहे है। उहोंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ऐसे लोगों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाती थी परंतु भाजपा राज में अंधा बांटे रेवड़ी अपने-अपने को दे, वाली कहावत चल रही है। शिकायतें करने के बावजूद इन पर कार्यवाही नहीं होती और अगर होती भी है तो  नाम की, जिससे भूमाफियाओं व अवैध निर्माण करने वाले लोगों के हौंसले पूरी तरह से बुलंद है। 


Friday, December 27, 2019

पार्क मेें पेड़ों की कटाई को लेकर लोगों ने जताई आपत्ति


पार्क में काटे पेड़ों को ले जाते कर्मचारी।
              

     बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान की रिपोर्ट। सेक्टर-11 डी की मार्किट के बीचोंबीच बने पार्क में पेड़ों की कटाई को लेकर शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताते हुए इस कार्यवाही को होने की मांग की। लोगों ने बताया कि एक तरफ वैसे ही फरीदाबाद शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शुमार है, दूसरी तरफ निगम के कर्मचारी ही पार्काे में लगे पेड़ों का काटकर शहर की हरियाली को खत्म करने में जुटे है। पेड़ काट रहे कर्मचारियों से लोगों ने जब पूछा कि वह किसके आदेश पर यह कटाई कर रहे है तो उन्होंने कहा कि नगर निगम के एक्सईएन के आदेश है। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार व प्रशासन पेड़ों की कटाई रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है, दूसरी तरफ निगम में बैठे अधिकारी सरकार की इस मुहिम को बट्टा लगाने का काम कर रहे है। स्थानीय निवासी प्रताप ने बताया कि उक्त पार्क में एक कार मैकेनिक ने कब्जा किया हुआ है, वह रिपेयर के लिए आई हुई गाडिय़ों को इस पार्क में खड़ा करके उनकी डेंटिंग-पेटिंग करता है, जिसके कारण यहां  पार्क की हालत बद से बदत्तर हो गई है। यहां आसपास रहने वाले लोग इतने परेशान है कि वह सुबह सवेरे सैर भी नहीं कर पाते और बच्चों को भी खेलने कूदने में परेशानियां पेश आती है। स्थानीय लोगों ने इस मैकेनिक की कई बार शिकायतें की है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पार्क में लगे पेड़ के चलते कार मैकेनिक को परेशानी आती है इसलिए उसने ही इन पेड़ों का काटने का रास्ता निकाला है। वहीं इस बारे में नगर निगम के एक्सईएन अमरजीत बीसला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास मार्किट के लोग आए थे कि पेड़ों की छंटाई करा दो, जिस पर उन्होंने कर्मचारियों को पेड़ों की छटाई के लिए भेजा है, अगर उन्होंने पेड़ा काटे है तो वह गैरकानूनी है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Thursday, December 26, 2019

शहर में मच रही एलपीजी सिलेंडर की मारामारी

एलपीजी गैस सिलेंडर के चलते खाली पड़े सिलेंडर का दृश्य

बल्लमगढ़ से नितिन बंसल व फूल सिंह चौहान की रिपोर्ट
शहर में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की मारामारी मची हुई है शहर के जो डिपो होल्डर हैं उन्होंने गैस सिलेंडरों की कमी बताते हुए डिलीवरी एक-एक हफ्ता 2लेट की जा रही है इसके चलते शहर में सिलेंडरों की ब्लैक बहुत बढ़ गई है लोगों की जरूरत तो पूरी है लेकिन उन्हें सिलेंडर टाइम पर नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते उन्हें उन्हें ब्लैक देखें सिलेंडर लेना पड़ता है बीजेपी शासन में यह पहली बार हो रहा है जब शहर में सिलेंडरों का अकाल मचा हुआ है समाजसेवी मनोज अग्रवाल वे राजकुमार तेवतिया और सेवाराम वर्मा जीने कहा कि यह कमी कांग्रेसी शासन में कभी नहीं आई बीजेपी ही इसका मूल कारण है यहां तक कि गांव तक और कई सेक्टरों तक पाइप लाइन उतारा गैस देने की व्यवस्था चालू की गई थी कांगरे सरकार में लेकिन बीजेपी द्वारा उस पाटन व्यवस्था को आगे नहीं बढ़ाया गया

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts