Thursday, July 31, 2025

रेजीडेंट वैलफेयर एसो. सैक्टर-10 ने मनाया तीज उत्सवमहिलाओं ने जमकर लिया झूलों का आनंद, कई प्रतियोगिताएं भी की आयोजित

रेजीडेंट वैलफेयर एसो. सैक्टर-10 ने मनाया तीज उत्सव
महिलाओं ने जमकर लिया झूलों का आनंद, कई प्रतियोगिताएं भी की आयोजित

फरीदाबाद, : नितिन बंसल संपादक।रेजीडेंट वैलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-10 द्वारा तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर झूलों का आनंद लिया तथा कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद मुकेश अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी रंजना अग्रवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर आरडब्ल्युए के प्रधान वीपी गोयल व उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया और विधिवत उत्सव की शुरुआत की गई। इस अवसर पर तंबोला, पुरुषों की रैंप वॉक, क्विज कम्पीटीशन आयोजित किए गए तथा महिलाओं को टाइटल भी दिए गए। इस अवसर पर पारंपरिक गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं। इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल व रंजना अग्रवाल ने प्रधान वीपी गोयल व उनकी टीम को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वीपी गोयल और उनकी टीम हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है तथा वीपी गोयल अपने एरिया की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं, जोकि प्रशंसनीय हैं। इस मौके पर प्रधान वीपी गोयल ने कहा कि तीज से त्यौहारों की शुरुआत हो जाती है और आरडब्ल्युए द्वारा तीज उत्सव मनाने का उद्देश्य हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से रूबरू कराना भी है। उन्होंने बताया कि तीज महिलाओं का त्यौहार है परंतु कार्यक्रम में पुरुषों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं और आगे भी हम इसी प्रकार आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने पर सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सैक्टर-10 की अनेक महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कैप्शन : सैक्टर-10 आरडब्ल्युए द्वारा आयोजित तीज उत्सव के दौरान झूमती महिलाएं।

Sunday, July 27, 2025

पेड़ लगाओ, हरियाली बढ़ाओ अभियान के तहत WICCI ने सेक्टर 2 में लगाए पौधे।

फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक।
जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी काउंसिल ने पेड़ लगाने की मुहिम शुरू की। इस अभियान में फरीदाबाद के कई सरकारी स्कूलों और एक सामुदायिक केंद्र में 250 देसी पौधे लगाए जा रहे हैं।इस पौधारोपण में बल्लभगढ़ समाज यूथ सोसाइटी और NGO हरा जीवन भी साथ रहा। इस अभियान का नेतृत्व हरियाणा स्टेट प्रेसिडेंट अंजू मलिक और फरीदाबाद सिटी प्रेसिडेंट गुरप्रीत कौर ने किया। श्रीमती मलिक ने बताया कि श्रावण मास के बरसाती सीजन में उनकी सस्था का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में न केवल पौधारोपण करना है बल्कि लोगों को पौधारोपण करने के बाद पौधे को बड़े पेड़ बनने तक जागरूक करने का भी लक्ष्य है। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों से भी उन्होंने तथा उनकी टीम ने ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपमा अरोड़ा, सीमा धवन, नलिनी जैन, मोनिका, संगीता नय्यर, अनीशा सहपति और चारु सोनेक तथा बल्लभगढ़ समाज के प्रधान पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। संस्था की सदस्य उपमा अरोड़ा ने कार्यक्रम में शामिल लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया।

Monday, July 21, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने संविधान हत्या दिवस प्रदर्शनी कार्यक्रम में पहुंचकर किया अवलोकन




फरीदाबाद, 22 जुलाई । नितिन बंसल संपादक।बल्लभगढ़ शहर के उप मंडल कार्यालय परिसर में संविधान अंत्य दिवस प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने  बल्लभगढ़ एसडीएम ऑफिस  में बतौर मुख्यातिथि  के रूप में शिरकत की और प्रदर्शनी का लोकार्पण कर अवलोकन किया।उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों और लोगों से बात करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश वासियों पर किए गए थे अत्याचार,
आज के युवाओं और आमजन को पूर्व की आपातकाल के समय की सरकार के काले कारनामों और देश के नागरिकों पर किए गए अत्याचारों और अधिकारों के हनन के बारे में अवगत कराना है कि किस तरह से मीडिया की आवाज को उस समय बंद किया गया,किस तरह से नौजवानों की जबरन नसबंदी की गई जैसे बड़े बड़े जुल्म बरसाए थे।इस प्रदर्शनी के माध्यम दर्शाए गए।बता दें की स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित लगा दिया गया।

Wednesday, July 16, 2025

हिंदू परिवार के अस्तित्व पर खतरा : राजसिंह अधिवक्ता अटाली

फोटो 
 राज सिंह अधिवक्ता अटाली। छाया : नितिन बंसल
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (विशेष संपादक)। परिवार, किसी भी समाज की मूलभूत इकाई है, जो सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक स्थिरता को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव, व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर अत्यधिक जोर और तेजी से हो रहे सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों ने वैश्विक स्तर पर, विशेष रूप से पश्चिमी दुनिया में, पारंपरिक परिवार प्रणाली को चुनौती दी है। इन बदलावों को अक्सर समाज के लिए विघटनकारी माना जाता है, जिससे गंभीर सामाजिक और सांस्कृतिक चिंताएँ पैदा होती हैं।
पश्चिमी दुनिया में परिवार का विघटन
उन्होंने कहा कि पश्चिमी समाजों में पारंपरिक परिवार प्रणाली के पतन को कई कारक प्रभावित कर रहे हैं, विवाह संस्था में गिरावट: लोग देर से शादी कर रहे हैं या बिल्कुल भी नहीं, करियर और व्यक्तिगत लक्ष्यों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।वैकल्पिक संबंध मॉडल: समलैंगिकता, लिव-इन रिलेशनशिप और एकल-पालन जैसी अवधारणाएँ आम हो गई हैं। आलोचकों का मानना है कि ये पारंपरिक पारिवारिक संरचना को कमजोर करती हैं। पितृत्व की अनिश्चितता: अवैध संबंधों के कारण ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ रही है जिन्हें अपने जैविक पिता के बारे में जानकारी नहीं होती, जिससे पहचान और सामाजिक समर्थन प्रणालियों में जटिलताएँ आती हैं। वृद्ध माता-पिता की उपेक्षा: पारिवारिक देखभाल संरचनाओं के टूटने से बुजुर्गों को वृद्धाश्रमों में रहना पड़ रहा है, जो कभी परिवार का अभिन्न अंग थे। सामाजिक अस्थिरता और राजनीतिक प्रतिक्रिया: परिवार के विघटन को सामाजिक अस्थिरता से जोड़ा जाता है, जिससे कुछ पश्चिमी देशों में 'फैमिली फस्र्ट' जैसे राजनीतिक आंदोलन उभरे हैं। पश्चिमी लेखक डेविड सेलबॉर्न ने अपनी पुस्तक "द लूज़िंग बैटल विद इस्लाम" में इस बात पर जोर दिया है कि पश्चिमी दुनिया इस्लाम की तुलना में कमजोर पड़ रही है, जिसका एक प्रमुख कारण इस्लाम की मजबूत पारिवारिक प्रणाली है। उनका तर्क है कि एक सुदृढ़ पारिवारिक संरचना न केवल सामाजिक स्थिरता देती है बल्कि जनसंख्या वृद्धि और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण है।
भारत में हिंदू परिवार परंपरा पर प्रभाव
भारत, जो अपनी संयुक्त परिवार प्रणाली के लिए विख्यात है, अब पश्चिमी प्रवृत्तियों के समान परिवर्तनों का सामना कर रहा है। चिंता जताई जा रही है कि हिंदू परिवार परंपरा भी पतन की ओर अग्रसर है: * संयुक्त से नाभिकीय परिवार: शहरीकरण और पश्चिमी शिक्षा के प्रभाव से संयुक्त परिवार टूटकर छोटे नाभिकीय परिवारों में बदल रहे हैं। * रक्त संबंधों का क्षरण: "रक्त के पांच रिश्ते" - ताऊ, चाचा, बुआ, मामा, और मौसी - जैसे महत्वपूर्ण संबंध धीरे-धीरे लुप्त हो रहे हैं, जिससे भविष्य की पीढिय़ों में अकेलापन बढ़ सकता है। * सांस्कृतिक और सभ्यतागत खतरा: पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों का यह क्षरण न केवल व्यक्तिगत अलगाव पैदा करेगा बल्कि हिंदू सभ्यता और इसकी सांस्कृतिक विरासत के लिए भी खतरा है, जिससे सामाजिक सामंजस्य कमजोर हो सकता है।
निष्कर्ष
पश्चिमी दुनिया में परिवार प्रणाली का कथित पतन एक गंभीर सामाजिक मुद्दा है, जिसके दूरगामी परिणाम हैं। भारत में हिंदू परिवार परंपरा के क्षरण की चिंताएं भी उतनी ही गंभीर हैं, जो सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता को खतरा दे रही हैं।
इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार को बचाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और सामाजिक जागरूकता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। हमें परिवारों के भीतर और व्यापक समाज में इन मुद्दों पर चर्चा करनी होगी। अपनी सभ्यता, संस्कारों और आने वाली पीढिय़ों को बचाने के लिए पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों के महत्व को फिर से स्थापित करना और उन्हें बढ़ावा देना आवश्यक है। यदि परिवार की इकाई को बचाया नहीं गया, तो समाज और सभ्यता का दीर्घकालिक अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

Wednesday, July 9, 2025

भाजपा फरीदाबाद महानगर के पदाधिकारियों की हुई घोषणाजिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने की छह उपाध्यक्ष व दो महामंत्री सहित 22 पदाधिकारियों की सूची जारी


फरीदाबाद।
 भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणिद्र नाथ शर्मा व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से विचार विमर्श करके महानगर के पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में सभी जातीय, वर्गाे को समायोजित करते हुए पृथला, बल्लभगढ़ व एनआईटी तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह द्वारा जारी की गई सूची में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री व सात जिला महामंत्री सहित 22 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। सूची के अनुसार श्री मान सिंह, सुनीता बघेल, लख्मीचंद भारद्वाज, स्वराज सिंह, कुलबीर देशवाल व झम्मन लाल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री की जिम्मेवारी मनोज बलियान, योगेश तेवतिया, किरण बाला, लाजर रंजीत सैन, अंबिका शर्मा, नवीन चेची, सुषमा यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष उदय तोमर, कार्यालय सचिव रविन्द्र वर्मा, प्रवक्ता लक्ष्य शर्मा, आईटी प्रमुख तरुण राज, सोशल मीडिया सचेत जैन, मीडिया राजेश कौशिक तथा मन की बात प्रमुख राजकुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। महानगर जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने भाजपा महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 

Saturday, July 5, 2025

बल्लभगढ़ विधानसभा में 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य,बस अड्डा मार्केट में पार्क का किया जाएगा सौंदर्यकरण:- पंo मूलचंद शर्मा विधायक

बल्लभगढ़ के ऐतिहासिक दशहरा मैदान का भी होगा कायाकल्प

बल्लभगढ़ । नितिन बंसल संपादक।
बरसात के इस मौसम में बल्लभगढ़ विधानसभा में इस बार 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए भाजपा बल्लभगढ़ संगठन और सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाएं आगे आकर अपनी जनभागीदार के द्वारा इस जन अभियान को आगे बढ़ाएंगे ।
यह शब्द बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ बस अड्डा मार्केट में पार्क के सौंदर्यकरण के कार्य के मुहूर्त के समय कहे। 
बस अड्डा मार्केट में पहुंचने पर प्रधान प्रेम खट्टर और मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी सहित सभी दुकानदारों ने फूलमालाओं और शॉल भेंट कर विधायक पंo मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया ।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने भाजपा राज में हुए विकास कार्यों की सराहना की और ढोल बाजे के माध्यम से खुशी व्यक्त की। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी उसी कड़ी में पार्क का सौंदर्यकरण किया जा रहा है।
उसके बाद एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर बल्लभगढ़ के ऐतिहासिक दशहरा मैदान की चार दिवारी के साथ सौंदर्यकरण किया जाएगा।। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मार्केट में इस पार्क के बनने से खरीदारी के लिए आने जाने वाले लोग भी बैठकर ताजी हवा ले सकेंगे।
मौके पर पार्षद महेश गोयल ने विधायक पंo मूलचंद शर्मा का स्वागत किया और कहा कि बल्लभगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए गए हैं। इस मौके पर टिपरचंद शर्मा, श्यामलाल छाबड़ा, रोशन लाल डूडेजा ,महावीर सैनी ,,संजीव बैसला निशांत खट्टर ,दीपक अरोड़ा ,वीरेंद्र मनचंदा, राजन छाबड़ा ,सतपाल छाबड़ा ,विजय आर्य , अशोक गांधी ,विजय विरमानी,हरीश धवन,अमित बंसल,सुंदर आजाद सहित मार्किट के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sunday, June 29, 2025

बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक का होगा सौंदर्यकरण, विधायक मूलचंद शर्मा ने की घोषणा अंबेडकर चौक से बस अड्डा मार्केट होते हुए मथुरा रोड तक की सड़क को बनाएंगे मॉडल

बल्लभगढ़, नितिन बंसल।
- बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के तले आज पूरा देश चल रहा है उनके कानून पर ही सभी लोग आगे बढ़ रहे हैं चाहे वह चुनाव हुआ नुमाइंदा हो या फिर आम जनता सभी संविधान को मान कर देश हित में कार्य कर रहे हैं। बल्लभगढ़ से विधायक हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक के सौंदर्यकरण को लेकर 11 लाख रुपए के कार्यों का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया जिससे अंबेडकर प्रतिमा के आसपास पत्थर लगाया जाएगा साथ ही व्हाइट बॉस व अन्य कार्य कर जाएंगे ताकि अंबेडकर चौक की सुंदरता और बढ़ सके, इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि अंबेडकर चौक से लेकर नेशनल हाईवे मधुरा रोड तक स्मार्ट रोड बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें आसपास पर फुटपाथ बनाए जाएंगे बहुत अच्छी लाइट लगाई जाएगी ताकि बाहर से आने वाले लोगों के लिए बल्लभगढ़ एक अच्छा अनुभव बन सके।।

वही मूलचंद शर्मा ने कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का जिन्होंने बल्लभगढ़ के विकास के लिए सदैव अपने खजाने खोल कर रखे हैं और हाल ही में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की सौगात फिर से बल्लभगढ़ को दी है जिसमें चाहे स्मार्ट बस स्टैंड की बात हो या फिर रेलवे फ्लाईओवर व अंडरपास हो या रेनीवेल योजना के तहत बल्लभगढ़ वासियो को मिलने वाली सौगात, हरियाणा के मुख्यमंत्री का सदैव बल्लभगढ़ वासियो और मेरे ऊपर आशीर्वाद रहा है जिसके लिए मैं हरियाणा सरकार का धन्यवाद करता हूं।।
 *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की बात कार्यक्रम से प्रेरित होकर देश के युवा उठा रहे हैं लाभ* 

विधायक पo मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक स्थित मार्केट एसोसिएशन, डॉ भीमराव अंबेडकर मिशन सोसायटी बल्लभगढ़ और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के लोगों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना ।
इस मौके पर पार्षद मुकेश डागर, पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव,मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर ,पूर्व पार्षद दयाचंद यादव,मनोज गोयल, भवानी प्रसाद, सुंदर आजाद, महेश मित्तल राजू गोयल, मास्टर जय प्रकाश,सुरेंद्र तंवर, सुरेंद्र दुआ, कन्हैयालाल ,बिट्टू पंजाबी, ओपी कर्दम,सुनील शास्त्री,सुषमा यादव सहित शहर के गणमान्य जन मौजूद रहे।

Wednesday, June 4, 2025

आई एम ए आयुष हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक फरीदाबाद स्थित प्रेम मेडिकल सैंटर पर आयोजित हुई,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञानेंद्र सहपाठी, प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ.विजेन्द्र पाल सिंगला कोषाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत भार्गव सम्मिलित हुए और इस मीटिंग अध्यक्षता केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष डॉ.टी.सी गोयल जी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आई एस एम ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों के हितों को सुरक्षित रखने और उन्हें उनका सरकार के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करना था। इस बैठक में भ्रूण हत्याओं को पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए जोर दिया और सरकार की ओर से चलाई जा रही,इस मुहिम में अपने ग्रेजुएट्स को पूरा पूरा सहयोग देने का संदेश दिया गया। इस बैठक में अपने ग्रेजुएट्स के लिए सामूहिक रूप से शीघ्र एक बीमा योजना लाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। भारतवर्ष की प्राचीनतम पद्धति आयुष के बढ़ावे के प्रति देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच और भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय की ध्वनिमत से प्रशंसा करते हुए प्रवक्ता डॉ.वी. पी सिंगला ने केंद्र सरकार की आयुष के प्रति भावनाओं को समझते हुए हरियाणा में भी आयुष को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती राव आभार जताया। इस अवसर पर फरीदाबाद जिला के अध्यक्ष डॉ.अनिल आहूजा महासचिव डॉ.दीपक राज जैन उपाध्यक्ष डॉ.अनिल गुप्ता डॉ. संजय सिंगला डॉ.अभिलाष मंगला डॉ.आदित्य वत्स भी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष डॉ.अनिल आहूजा ने एसो द्वारा की जा रही जिला फरीदाबाद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Wednesday, May 14, 2025

व्यापारियों ने निगम कमिश्रर से की मुलाकात, दुकानों को फ्री होल्ड करने की रखी मांग

बल्लभगढ़ शहर के साथ-साथ के फ़रीदाबाद व्यापारियों ने निगम कमिश्नर से की मुलाकात, दुकानों को फ्री होल्ड करने और मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई इस दौरान बल्लभगढ़ व्यापारी प्रधान प्रेम खट्टर और फरीदाबाद के प्रधान राम जुनेजा मुख्य रूप से मौजूद थे
हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा के नेतृत्व में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा से मिला। इस मुलाकात में व्यापारियों ने वर्ष 1968 में सरकार द्वारा लीज़ पर दी गई दुकानों को फ्री होल्ड करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही उन्होंने बाजारों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी अपनी चिंताएं साझा कीं।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने बताया कि कई दशकों से वे लीज़ पर दी गई दुकानों में व्यापार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पूर्ण स्वामित्व नहीं मिल पाया है। इससे व्यापारियों को कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने मांग की कि इन दुकानों को जल्द से जल्द फ्री होल्ड किया जाए, जिससे वे निश्चिंत होकर अपने व्यापार का विस्तार कर सकें।निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस विषय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ली जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की बाजारों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है, जिसमें व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर खड़गटा ने बताया कि मार्केट क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही कचरा संग्रहण गाड़ी शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कचरा इधर-उधर न फेंकें। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की कि व्यापार मंडल के सहयोग से विभिन्न बाजारों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों की छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। बैठक में बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के प्रेम खट्टर, दिनेश बंसल सहित अनेक प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने निगम कमिश्नर के सकारात्मक रुख की सराहना की और आशा व्यक्त की कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी।

मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मिट्टी डलवाई, होगी जांच

फोटो 14बंसल-1
कैप्शन : गांव छांयसा स्थित मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में गड्ढों में मिट्टी डालते हुए बच्चे। छाया : नितिन बंसल


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। जिले के मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के अंदर पढ़ाई करने के लिए आने वाले बच्चों से बाल मजदूरी कराने का वीडियो सामने आया है। बच्चों से मिट्टी को भरवाकर स्कूल के गड्ढों में डलवाया जा रहा है। वीडियो में बच्चे सिर पर तसले में मिट्टी भरकर लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। मामला जिले के गांव छांयसा का है। यह वीडियो छह मई का है, जो अभी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है स्कूल में मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। स्कूल में कई जगह गड्ढे हैं। जिनमें पानी भर जाता था। इन्ही गड्ढों को भरने के लिए इस मिट्टी को स्कूल प्रबंधन ने मंगवाया था। लेकिन स्कूल में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों से ही मिट्टी को भरवाकर गड्ढों में डलवाने का काम करवाया गया। किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस वीडियो के बारे में शिक्षा विभाग से जानकारी हासिल की गई तो पता चला मिट्टी को स्कूल में डालने के लिए मजदूर मंगाए गए थे। लेकिन मजदूर बिना मिट्टी डाले वापस चले गए। जिसके बाद स्कूली बच्चों से मिट्टी को गड्ढों में भरवाने का काम शुरू कर दिया गया। बच्चों ने खुद ही फावड़े से मिट्टी भरी और तसले में भरकर मिट्टी को डाला। छांयसा गांव के रहने वाले कल्याण सिहं ने इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद स्कूल के कमरे से एक टीचर ने निकलकर बच्चों को मिट्टी ढोने से मना किया। कल्याण सिहं ने बताया कि इस स्कूल में बच्चों से पहले भी झाडू लगवाई गई थी। स्कूल को मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा हर साल ग्रांट दिया जाता है। इस तरह के काम कराने के लिए बाहर से मजदूर बुलाए जाते हैं। लेकिन जिस समय बच्चों से मिट्टी डलवाने का काम कराया जा रहा था। उस समय स्कूल का कोई भी टीचर साथ में मौजूद नहीं था। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनको मिली है। स्कूल प्रिसिंपल सहित स्टाफ को जांच के लिए बुलाया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों से इस तरह से काम कराना पूरी तरह से गलत है।

Friday, May 9, 2025

10 तारीख को होगा विशाल श्याम संकीर्तन महोत्सव

Suresh Nitin Bansal: बल्लभगढ़ शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री श्याम बाबा सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आगामी 10 मई को किया जा रहा है यह आयोजन बल्लभगढ़ के सिंही गेट रोड स्थित सिंगला धर्मशाला के सामने मैदान में विशाल रूप से किया जा रहा है साथ ही सभी श्याम भक्त जनों के लिए श्याम रसोई का आयोजन सिंगला धर्मशाला के प्रांगण में हो रहा है संस्था के प्रधान धर्मेंद्र यादव ने बताया कि संकीर्तन में श्याम प्रभु का भव्य दरबार लगाया जाएगा साथ ही प्रमोद कुमार के पावन सानिध्य में अखंड ज्योत जलाई जाएगी साथ ही श्याम प्रभु का अलौकिक सिंगर श्रृंगार किया जाएगा साथ ही समारोह स्थल पर सुंदर इत्र वर्ष भी की जाएगी उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि फरीदाबाद के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नगर उनके साथ में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे साथ ही वैश्य अग्रवाल समाज के समाजसेवी मनोज अग्रवाल भी समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे बल्लमगढ़ शहर की जान समाजसेवी रावराम कुमार और तीनों वार्डो के  नवनियुक्त पार्षद दीपक यादव, रश्मि यादव ,पवन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह स्थल पर मौजूद रहेंगे और शाम प्रभु के सुंदर भजनों का आनंद लेंगे संस्था द्वारा श्याम संकीर्तन का यह आयोजन उनका चौथा बड़ा आयोजन है के दौरान तिगांव क्षेत्र के पंडित अमित शर्मा द्वारा अपनी ज्योति सेवा दी जाएगी साथ ही
[06/05, 3:13 pm] Suresh Nitin Bansal: श्याम प्रभु के सुंदर भजनों का गुणगान फरीदाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक मनीष श्याम लाडला नितिन श्याम दीवाना और वृंदावन धाम के कुमुद कृष्ण शास्त्री द्वारा श्याम प्रभु का गुणगान किया जाएगा साथ ही प्रयागराज से ए भजन गायिका बुलबुल अग्रवाल द्वारा भी श्याम प्रभु के सुंदर भजनों का गुणगान अपनी अद्भुत वाणी से किया जाएगा जयपुर के अभिषेक नमाजी भी उनके साथ देंगे साथ ही श्री श्याम कथा का विमोचन पंडित राहुल गुप्ता और श्याम प्रभु के सुंदर मंच का संचालन पंडित वेद वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा साथ ही सभी गायको को म्यूजिक में सहयोग देने के लिए सांवरिया म्यूजिक ग्रुप द्वारा सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी
Suresh Nitin Bansal: इस दौरान श्याम प्रभु का सुंदर सिंगार और छप्पन भोग भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहेगा

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts