Wednesday, July 9, 2025
भाजपा फरीदाबाद महानगर के पदाधिकारियों की हुई घोषणाजिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने की छह उपाध्यक्ष व दो महामंत्री सहित 22 पदाधिकारियों की सूची जारी
फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणिद्र नाथ शर्मा व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से विचार विमर्श करके महानगर के पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में सभी जातीय, वर्गाे को समायोजित करते हुए पृथला, बल्लभगढ़ व एनआईटी तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह द्वारा जारी की गई सूची में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री व सात जिला महामंत्री सहित 22 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। सूची के अनुसार श्री मान सिंह, सुनीता बघेल, लख्मीचंद भारद्वाज, स्वराज सिंह, कुलबीर देशवाल व झम्मन लाल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री की जिम्मेवारी मनोज बलियान, योगेश तेवतिया, किरण बाला, लाजर रंजीत सैन, अंबिका शर्मा, नवीन चेची, सुषमा यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष उदय तोमर, कार्यालय सचिव रविन्द्र वर्मा, प्रवक्ता लक्ष्य शर्मा, आईटी प्रमुख तरुण राज, सोशल मीडिया सचेत जैन, मीडिया राजेश कौशिक तथा मन की बात प्रमुख राजकुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। महानगर जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने भाजपा महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured post
वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन
दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समार...
Popular Posts
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य समापन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रो...
No comments:
Post a Comment