Thursday, March 19, 2020

भय का भूत बना कॉरोना वायरस, लोगों में फ़ैली अफ़वाह

कोरोना पर पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन   

बल्लभगढ़, 20 मार्च।फूलसिंह चौहान व नितिन बंसल की विशेष रिपोर्ट: आज सारा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत में भी इसका खासा असर हुआ है। भारत में खबर लिखे जाने तक 25 विदेशी नागरिकों सहित कुल 178 मामले सामने आये है उनमे से 4 की मृत्यु हो गई है जबकि 15 लोग ठीक हो चुकें हैं  डाक्टर लोगों से साफ-सफाई व एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे है। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी ने भी गत रात्रि  देशवाशियों से अपने हाथों व आसपास साफ -सफाई रखने, न घबराने, व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी कर चुके हैं व आगामी रविवार, 22 मार्च को सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का भी आग्रह किया फिर भी शहर में अफवाहों का बाजार गर्म  है, कुछ शरारती लोगों द्वारा इस लोगों के डर, और इस महामारी संक्रमण फैलाब की कम जानकारी होने का फायदा उठा सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ अफ़वाह फ़ैलाने में कामयाब हो रहें हैं जैसे कि जल्द ही सरकार जिम, बड़े बड़े शोपिंग माल, व सिनेमा घरों की तर्ज पर शहर की सब्जी मंडियां, मुख्य बाजारों आदि को बंद करने जा रही है, जिससे शहर राशन-पानी की भरी किल्लत हो जाएगी, साथ ही कुछ लोग भ्रमित हैं की डोर बेल, लिफ्ट स्विच, दूध के पैकेट, नोटों, अखबार आदि को छूने मात्र से ही वे कोरोना वायरस संक्रमित हो जायेंगें ये सब अफवाहें है और लोगों को जागरूक होने की जरुरत है। प्रशासन भी इसके लिए सख्त कदम उठा रही है। और सरकार जल्द ही दोषी पाए जाने वाले ऐसे शरारती तत्वों की दण्डित करेगी। सिविल सर्जन डाक्टर विजय ने बताया कि दूध के
अफ़वाह के चलते राशन की दुकान पर लगी लोगों भीड़ 
पैकेट, डोर बेल व लिफ्ट स्विच, अखबार आदि  ऐसे  हर चीजों पर कोरोना के वायरस नहीं है। बेझिझक आप अपने रोज के काम कर सकते हैं। अखबार पढ सकते है। डोरबेल बजा सकते है, डरने वाली बात नहीं है। आप मास्क व सेनेटाजरका इस्तेमाल करें व अखबार पढने या डोर बेल व लिफ्ट स्विच को दबाने, दूध के पैकेट, करंसी नोटों आदि को छूने के बाद अपने हाथ से नाक, आंख, मुंह नहीं छूएं। और कुछ भी खाने से पहले  या हो सके तो निश्चित अन्तराल के बाद साबुन से कम के कम 20 सेकंड हाथों को साफ़ करें जिससे यदि उपरोक्त में से कोई चीज अगर संक्रमित हुई तो आप संक्रमित होने से बच सकें  डाक्टरों का कहना है यह वायरस संक्रमित इंसान से फैलता है, और जरूरी नहीं की हर इंसान या हर चीज संक्रमित हो । अभी देश में ऐसी स्थिति नहीं है कि हर चीज पर कोरोना के वायरस हो इसलिए बिना वजह भ्रम वाली स्थिति पैदा न करें।  साथ ही मार्केट कमेटी फरीदाबाद के सचिव विपिन यादव ने बताया फरीदाबाद कि जिले की सभी सब्जी मंडिया खुली रहेंगी। अभी सरकार की और से ऐसा कोई आदेश नही है जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहें हैं  कि सब्जी मंडियां बंद रहेंगी यह खबर पूरी तरह से निराधार है । उन्होंने जिला वासियों से कहा कि इस तरह की खबरों पर ध्यान न दें। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद जिला में अपनी सब्जी मंडी व किसान बाजार संचालित नही है। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी सब्जी मंडी व किसान बाजार को ही 31 मार्च तक बंद करने के सरकार द्वारा आदेश जारी किये गए है। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर में रेहड़ियों और लोकल दुकानों पर भी सब्जी पहले की तरह उपलब्ध रहेगी और फरीदाबाद की अनाज मंडी व सब्जी मंडी में किसान पहले कि तरह अपनी आवक ला सकते है।

Sunday, March 15, 2020

कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए मंत्री जी ने अपने कार्यालय पर लोगो को मास्क वितरित किए



कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए मंत्री जी ने अपने कार्यालय पर लोगो को मास्क वितरित किए 




बल्लबगढ़,फूल सिंह चौहान।

कोरोना वायरस से जागरूक करने के लिए और फैलने से बचने के लिए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 8 कार्यालय पर आज सुबह अपनी समस्याओं को लेकर आए लोगों को मास्क वितरित किए। परिवहन मंत्री ने कहा कि मौसम का बदलाव और कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि एक दूसरे व्यक्ति से फैलने  वाली इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।  बता दें कि परिवहन मंत्री आज सेक्टर कार्यालय पर शहर वासियों की समस्याएं सुन रहे थे । इसी दौरान मंत्री ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को मास्क बांटे। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है ,उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तरीके से इस बीमारी से निपटने के लिए तैयार है।मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बताया कि सभी प्रकार की तैयारियां सरकार द्वारा की गई है। बाहर से आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है, उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। हरियाणा सरकार ने अपने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि जहां चंडीगढ़ में वे प्रदेश भर के लोगों की समस्याएं सुनते हैं तो उसी तरह फरीदाबाद आने पर शहर के लोगों की समस्याओं को भी सुनते हैं और जो समस्याएं मौके पर निपटाने की होती हैं उन्हें निपटाने का कार्य किया जाता है । मौके पर मुख्य रुप से बृजलाल शर्मा, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, विनोद अग्रवाल,चेन्द्रसेन, राजू चौधरी, हेमंत शर्मा, नवल शर्मा, ललित बीचोला भी मौजूद रहे।

फरीदाबाद की राष्ट्रीय समाज सेविका अम्बिका शर्मा को मिला "मदर टेरेसा अवार्ड"

फरीदाबाद की राष्ट्रीय समाज सेविका अम्बिका शर्मा को मिला "मदर टेरेसा अवार्ड"

फरीदाबाद, नितिन बंसल,फूल सिंह चौहान की रिपोर्ट 
अवार्ड लेते हुए अम्बिका शर्मा
समाज व् लोगो के दुःख दर्द में उनके सेवा और मदद करना सभी का कर्तव्य  है इसी राह पर चलते हुए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में रहने वाली अम्बिका शर्मा को महिला दिवस पर समर्पण संस्था की तरफ से पूर्व न्यायाधीश श्री उदयचंद बारूपाल जी ने अम्बिका शर्मा द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की वजह से उनको फरीदाबाद सेक्टर 11 में हुए एक सम्मान समारोह में "मदर टेरेसा अवार्ड" से सम्मानित किया। अम्बिका शर्मा जी 7 साल से सामाजिक कार्यो में लगी हुई हैं। स्लम बस्ती के बच्चों को शिक्षा देने के लिए अम्बिका शर्मा जी ने देव पाठशाला निःशुल्क चलाई। गरीब बच्चियो व महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र  व ब्यूटी पार्लर कोर्स केंद्र चलाये। जनवरी महीने में अम्बिका शर्मा का नाम इंडिया ग्लोरी बुक ओर रिकार्ड्स में भी दर्ज हुआ है अम्बिका शर्मा जी एक राष्ट्रीय समाज सेविका हैं ओर वो लगातार 4 संगठनों का नेतृत्व कर रही हैं। देव मानव मानव सेवा ट्रस्ट , राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत की संस्थापक व चेयरपर्सन  और राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी अपने कार्य के प्रति बेहद निष्ठावान, मेहनती व साहसी महिला है। मानवता व  महिला सशक्तिकरण की एक अद्भुत मिसाल अम्बिका शर्मा जी हैं।  अम्बिका शर्मा का कहना है कि उनके इस कार्य मे सहयोगी सबसे  पहले उनका परिवार है। उसके बाद  उनकी कर्मठ ओर सक्रिय टीम है। सभी पत्रकार भाई बन्धु उनके कार्य को सराहते हुए अपने अखबारों में जगह देते है ये अम्बिका शर्मा जी के लिए बहुत बड़ी बात है।   सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा व महिला उत्पीड़न के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए अम्बिका जी को बहुत से सम्मान भी मिले हैं जो अम्बिका शर्मा को भविष्य में ओर अच्छा कार्य करने का हौसला देते हैं और वो हमेशा ऐसे ही मेहनत व लगन से कार्य करती रहेगी।

Saturday, March 14, 2020

टूटी सड़क व कूड़े से बिगड़ रहा सेक्टर-7 का चेहरा



टूटी सड़क व कूड़े से बिगड़ रहा सेक्टर-7 का चेहरा

स्थानीय लोग कई बार कर चुके हैं निगम में शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई

फरीदाबाद , नितिन बंसल,रेखा चौहान  की विशेष रिपोर्ट ।
सेक्टर-7 के निवासियों को हर दिन कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेक्टर के लोग खाली प्लॉटों में असामाजिक तत्वों का जमावड़े, आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या, जगह-जगह फैली गंदगी व गुडिय़र वाली रोड पर गड्ढे की वजह से परेशान है। ईएसआई के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है क्योंकि यहां कई दिन से कूड़ा नहीं उठाया गया। आवारा पशुओं के कूड़े में मुंह मारने से पूरी सड़क पर गंदगी फैली हुई है। इसके लिए नगर निगम अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इलाके में ट्रांसफॉर्मर भी बिना जाली के रखे हुए हैं। सेक्टर-7 डी आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाशवीर नागर का कहना है कि इलाके की समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम और बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही। सेक्टर-7 ए निवासी जी. एस. पुरी का कहना है कि पिछले 10 महीने से पार्कों की रिपेयरिंग का पैसा नगर निगम से नहीं मिल रहा है। इस वजह से पार्कों की हालात खराब होती जा रही है। उनका आरोप है कि कम्युनिटी सेंटर का उद्‌घाटन 6 महीने से पहले हुआ था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं कराया जा सका। जहां पर असामाजिक तत्व वर्ग के लोग शाम को बैठकर शराब पीते हैं। इससे लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। बता दें, बिजली निगम के एक्सईएन नरेश कुमार कक्कड़ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हुई। वहीं, नगर निगम के एक्सईएन ओमवीर सिंह का कहना है कि सीएम अलाउंसमेंट के तहत सेक्टर-7 का कम्युनिटी सेंटर बनवाया जाना है। इसके लिए फंड नहीं आया है इसलिए काम रुका हुआ है। फंड आते ही कम्युनिटी सेंटर बनवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारियों को बोला जाएगा ताकि वह का म के प्रति गंभीर रहें। आरडब्ल्यूए सेक्टर-7 डी के प्रधान बीके अग्रवाल का कहना है कि इलाके में ईएसआई डिस्पेंसरी के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जहां पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। यहां से इतनी भयंकर बदबू आती है कि सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। इसे उठाना जरूरी है।  उनका कहना है कि सेक्टर-6 की तरफ ग्रीनबेल्ट में बिजली निगम की ओर से खुदाई करके केबल बिछाने का काम करवाया गया है। इससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।  हूडा मार्केट के आसपास कई जगहों पर लगाए गए ट्रांसफॉर्मर बिना जाली के रखे हुए हैं। इस वजह से बारिश के समय में उसके आसपास आने जाने वाले आवारा पशु और लोगों के साथ हादसा होने का डर रहता है।

कांग्रेसी नेताओ ने लगाया आरोप भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित


पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता की जेबों पर डाला डाका : सुमित गौड 


फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट 
  
सुमित गौड़
प्रदेश सचिव 
जहा एक और जनता महंगाई से परेशान है वही  बीजेपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेबों पर डाका डाला रही है  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ व  समाजसेवी व  जनता के लोकप्रिय नेता बलजीत कौशिक ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि एक तरफ जनता वैसे ही महंगाई की मार झेल रही है, ऊपर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता की जेबों पर डाका डालने का काम किया है। सुमित गौड़ ने कहा कि एक तरफ जहां पूरे विश्व में कोरोना वायरल का प्रकोप फैला हुआ है और अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई, ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थाे में मूल्यवृद्धि करके सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह लोगों को राहत देने की नहीं बल्कि उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सुमित गौड़ ने कहा कि जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में निरंतर गिरावट आ रही है, इसके बावजूद सरकार पेट्रोलियम पदार्थाे की कीमतें बढ़ा रही है, इससे साबित होता है कि सरकार की मंशा महंगाई कम करने की नहीं बल्कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की है। सुमित गौड़ ने कहा कि आज जहां एक ओर लोग महंगाई व बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हो रहे है, ऐसे में आम आदमी को राहत देने की बजाए सरकार नए पर नए-नए टैक्सों का बोझ लादकर उन्हें परेशान कर रही है। लोग नोटबंदी व जीएसटी जैसे काले कानूनों से अभी उभर भी नहीं पाए है कि आए दिन पेट्रोल के दामों में वृद्धि करके सरकार देश की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व  सभी नेता व  कार्यकर्त्ता इस मूल्यावृद्धि का पुरजोर विरोध करती है और जल्द ही अगर सरकार ने यह मूल्यवृद्धि वापिस नहीं ली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जनता सरकार  के झूठे वादों  से परेशान आ चुकी है जनता व  कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ महगाई  को लेकर आंदोलन करेंगे 

Friday, March 13, 2020

हरियाणा रोडवेज बसों में शोपीस बने हैं फस्र्ट एड बॉक्स

हरियाणा रोडवेज बसों में शोपीस बने हैं फस्र्ट एड बॉक्स


 बल्लभगढ़, नितिन बंसल,फूल सिंह चौहान। जहां एक और शहर में और देश में कोरोनावायरस का कहर छाया हुआ है वहीं दूसरी और हरियाणा रोडवेज की बसों में लगे हुए फास्ट ऐड़ बॉक्स शोपीस साबित हो रहे हैं जिनमें ना तो यात्रियों के लिए सैनिटाइजर है और ना ही कोई दवाई, यह लचल कार्यपद्धति  हरियाणा रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है जिला परिवहन विभाग की बसों में लगे फस्ट ऐड बाक्स शो-पीस बन चुके हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा हुआ या फिर किसी यात्री को किसी कारणवश चोट लगी तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल सकेगा। करने के बावजूद फस्ट ऐड बाक्स (प्राथमिक उपचार का डिब्बा) को दवाएं नसीब नहीं हो रही हैं। दरअसल, हर साल सरकार द्वारा दवाओं के लिए लाखों रुपए खर्च  स्थिति यह है कि


विभाग के कर्मचारियों द्वारा इन बाक्सों का इस्तेमाल निजी सामान रखने के लिए किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार यदि बस में सफर के दौरान  किसी व्यक्ति को चोट लग जाए या अन्य कोई  छोटी-मोटी परेशानी हो जाए तो इस बाक्स में रखी दवाओं का प्रयोग किया जाता है लेकिन इसके बावजूद जिले के अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं है। गौरतलब है कि रोडवेज विभाग द्वारा लगभग सभी बसों में फस्ट ऐड बाक्स का प्रबंध किया जाता है जिससे मुसीबत के वक्त यात्री को प्राथमिक उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा सके। लेकिन विभागीय खामियों के चलते बसों में फस्ट ऐड बाक्स केवल बसों की शोभा बढ़ाने के लिए काम आ रहे हैं ना कि दवाएं को रखने के लिए। जबकि में रोडवेज दवाओं को खरीदने के लिए लगभग हर वर्ष लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं जिससे यात्रियों को विभाग बेहतर सुविधाएं दे सके। परन्तु इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा बसों में दवाएं की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इस संदर्भ में महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वंय विभागीय अधिकारियों का मानना है कि विभाग के पास बजट को लेकर कोई समस्या है तथा आवश्यकतानुसार दवाओं को खरीद लिया जाता है। ऐसे में देखने योग्य बात यह है कि विभाग द्वारा दवाओं की खरीद के बाद फस्ट ऐड बाक्स में दवाएं क्यों नहीं रखी  जाती हैं। इस समस्या की जानकारी परिवहन मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा जी को दी जा चुकी लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है लगता है मंत्री जी भी किसी बड़ी घटना का इंतजार करें







हरियाणा सरकार की ह्यूमन राइट कमीशन के चेयरमैन एस के मित्तल ने फरीदाबाद की जेल का निरीक्षण किया गया

हरियाणा सरकार की ह्यूमन राइट कमीशन के चेयरमैन एस के मित्तल ने फरीदाबाद की जेल का निरीक्षण किया गया

फरीदाबाद 13 मार्च नितिन बंसल, सुरभी बंसल की रिपोर्ट।


हरियाणा सरकार द्वारा फरीदाबाद की नीमका जेल का निरीक्षण करवाया गया वह कैदियों की खाने पीने की जांच भी सुविधाओं का जायजा लिया गया। हरियाणा  ह्यूमन राइट कमिशन के चेयरमैन एवं रिटायर्ड चीफ जस्टिस एसके मित्तल, कमीशन के सदस्य दीप भाटिया, रजिस्ट्रार कुलदीप जैन ,स्पेशल सचिव गुलशन खुराना ने शुक्रवार को फरीदाबाद जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों  व कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलेश चौबे,जिला जेल अधीक्षक  संजीव कुमार,  मुख्य रूप से मौजूद रहे । ह्यूमन राइट कमीशन के चेयरमैन एवं रिटायर्ड जस्टिस श्री एस के मित्तल ने जिला जेल फरीदाबाद का निरीक्षण करते हुए बंदियों व कैदियों को जेल में दी जा रही स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, खाने की व्यवस्था व लीगल एड सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे जेल अधीक्षक से जानकारी हासिल करने के  साथ-साथ निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर ,तथा उद्योगशाला में प्रिंटिंग प्रेस, कारपेंटर ,इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, टेलरिंग यूनिट, बेकरी यूनिट का निरिक्षण भी किया तथा बेकरी में निर्मित उत्पादों का स्वाद चखा। उन्होंने जेल अस्पताल ,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,  किचन वार्ड, ई लाइब्रेरी मनोरंजन का भी निरिक्षण किया।

चेयरमैन एसके मित्तल ने जेल में बंद बंदियों द्वारा देश भक्ति के गाने पर डांस की प्रस्तुति देखकर  सराहना की। उन्होने जिला जेल मे  कैदियों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि फरीदाबाद जिला जेल में सभी बंदियों का ध्यान रखा जा रहा है ,उन्होंने जेल अधीक्षक से कहा कि जिन बदियों से मिलने कोई नहीं आता है और उन्हें कैंटीन से सामान लेना होता है तो वह जो बंदी जेल में कार्य करते हैं तो उन्हें जो पैसा मिलता है उस पैसे को उनके अकाउंट से कैंटीन के अकाउंट में जमा करवा कर उन्हें सामान डलवाना सुनिश्चित करें । उन्होंने निरिक्षण के दौरान बताया कि  ह्यूमन राइट कमीशन द्वारा जेलों का निरिक्षण किए जाने का उद्देश्य यही है कि यहां पर बंदियों में कैदियों को  जो सुविधाएं दी जा रही हैं उनकी जानकारी दी जा सके,और जो भी कमियां है उन्हें सुधार की आवश्यकता है तो उस बारे हरियाणा सरकार को लिखा जा सके ताकि  कैदियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके  उन्होंने बताया कि हरियाणा हुमन राइट कमिशन द्वारा  जिला जेल कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, रेवाड़ी, यमुनानगर व केंद्रीय जेल अंबाला का दौरा किया जा चुका है  आगे भी इस तरह के दोरे  चलते रहेंगे  जिससे कि जेल में बंद  कैदियों को  किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।  इस अवसर पर श्री संदीप कुमार, रमेश कुमार ,सचिन कुमार उप अधीक्षक ,तिगांव एसीपी भगत राम ,डॉ अंशु आनंद, आरसी गोला,अनीता सहरावत के साथ-साथ जिला जेल स्टाफ भी मौजूद रहे। साथ ही साथ कमीशन के सदस्य दीप भाटिया ने कहा कि समय-समय पर कमीशन जेल में ऐसी कार्रवाई जांच करता रहेगा।

जनगणना 2021 की रूपरेखा को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने सेक्टर 12 में की बैठक

फरीदाबाद 13 मार्च, फूल सिंह चौहान, रेखा चौहान की रिपोर्ट।
हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार के निर्देशानुसार फरीदाबाद मे जनगणना से सम्बंधित कार्यो की रूपरेखा तैयार करने को लेकर जिला के सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय सेक्टर 12 मे आयोजित हुई। बैठक में  जनगणना 2021के बारे जिला स्तर पर सम्बंधित विभागों की कार्यवाही के बारे में जानकारी हासिल की ताकि इस बारे आगामी योजना बनाकर उसे  मूर्त रूप दिया जा सके।
बैठक में  जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम , शिक्षा,पंचायत, आर टी ए, डीईओ, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क सहित अन्य विभागों के अधिकारी सम्मलित हुए ।बैठक में  शिक्षा विभाग द्वारा स्कुलो के माध्यम से रैली, मैराथन करवाने, जर्नल असेम्बली ( प्रार्थना सभाओ) में इस बारे मे जानकारी देकर जागरूक करे , सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जन जागरूकता को ध्यान में रखते हुए फ़ोटो बूथ, मस्कट, रागनी , पोस्टर सहित न्यूज पेपरो व न्यूज चैनलो व सोशल 
मीडिया के माध्यम से इस बारे अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करवाने सुनिश्चित करवाने बारे चर्चा हुई। जिला सूचना अधिकारी ( डीआईओ) सेक्टर / कॉलोनीयो की आरडब्ल्यूए के व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से सूचित  करने, परिवहन ( आरटीए) को ऑटो रिक्शा के माध्यम से विज्ञापन करवाए जाने , पंचायत विभाग के माध्यम से पंच, सरपंच , नम्बरदारओ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में रह रहे लोगो को जनगणना बारे जागरूक करने  बारे अधिकारों को समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक मे कहा गया की  सम्बंधित विभाग अपने जुड़े दायित्वों बारे जानकारी हासिल कर कार्ययोजना बनाकर उन्हे पूरा करे ओर इस बारे किसी भी समस्या के निदान हेतु  उच्च अधिकारियों को अवगत करवाए। जिससे समस्याओ के समाधान के साथ जिले की जनगणना के कार्य को बेहतर और प्रभावी रूप से किया  जा सके।

फरीदाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर एसडीएम अमित कुमार ने एनजीटी के दिशा निर्देश पर इकाइयों को हटाने के लिए निर्देश दिए

फरीदाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर एसडीएम अमित कुमार ने छोटी बड़ी इकाइयों को हटाने के लिए निर्देश दिए

फरीदाबाद, 13  मार्च नितिन बंसल,सुरभि की रिपोर्ट।
शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर शहर के अधिकारी आज एक्शन में दिखे व एनजेटी की हिदायतों अनुसार एसडीएम अमित कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को  धीरज नगर व आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से चलाई जा रही रंगाई और छपाई की इकाइयों को हटाने का काम किया। एसडीएम ने कहा कि यह इकाइयां बड़े स्तर पर प्रदूषण फैला रही हैं तथा नियमों के विपरीत स्थापित की हुई थी।  भविष्य में इस प्रकार की अवैध इकाइयों को हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 
    एसडीएम अमित कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की      टीम बिजली व पेयजल के अवैध कनेक्शन काटते हुए 
   
जिस जगह या घर पर रंगाई-छपाई की कोई अवैध इकाई चलती मिली तो वहां तोड़फोड़ की जाएगी। एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने इन इकाइयों के बिजली सप्लाई के कनेक्शन काटे और लोगों द्वारा बनाए अवैध भूजल के बोर भी बंद किए। उन्होंने इन इकाइयों में  अवैध रूप से बनवाई बनाई जा रही निर्माणाधीन इमारतों को भी गिराने का काम किया। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि इन इकाइयों के असंशोधित पानी से यमुना नदी में भी प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से चलाई जा रही रंगाई और छपाई की इकाइयों में बिजली के कनेक्शन न दिए जाए तथा सरकार द्वारा जारी निर्देशों निर्देशानुसार कालोनियों में अवैध रूप से बनाए गई इकाइयों के बिजली के पानी के कनेक्शन काटे जाए। 
   


विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट। रहस्यमय परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज उसके पिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मथुरा में रहने वाले गोविंद पुत्र सांवरिया ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी 25 वर्षीय बेटी सरोज की शादी चार वर्ष पूर्व मुजेसर निवासी महेश से की थी। शादी के दौरान उसने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था परंतु शादी के बाद से ही उसकी बेटी सरोज को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। बताया जाता है कि होली वाले दिन सरोज की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे उसके ससुराल वाले इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मां भी पहुंच गई और उसकी मां उसे दूसरे डाक्टर के यहां ले गई, जहां उसकी तबीयत बिगडऩे लगी और गुरुवार देर रात उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच अधिकारी एएसआई श्रीराम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा, फिर भी पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति महेश, ससुर विरेंद्र, सास सुखबीरी, ननद शशि, नविता, संगीता व तन्नू निवासी मुजेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।

Thursday, March 12, 2020

वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चन्द शर्मा ने किया 20 बेड वाले निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन


फूलसिंह चौहान व् नितिन बंसल की रिपोर्ट।

  • इलाके में पहला 20 बैड वाला निजी अस्पताल है वर्धमान हॉस्पिटल 

बल्लभगढ़, 11 मार्च। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के  भाई व वरिष्ठ  भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने आज दोपहर मलेरना रोड, गुरुद्वारे के सामने नवनिर्मित एक निजी हस्पताल वर्धमान हॉस्पिटल का विधिवत रुप से रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। 20 बैड का इस अस्पताल में लोगों को तमाम आधुनिक एवं बेहतर चिकित्साएं मिलेगी और जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर टिपरचंद शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पताल भी अपने सामाजिक दायित्व की पूर्ति करके लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है और इसी कडी में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है और आयुष्मान योजना एक ऐसी योजना है, जिसका लाभ आज आम जन को मिल रहा है और खासकर गरीब लोग इससे लाभान्वित हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि उक्त जल्द ही अस्पताल भी आयुष्मान भारत योजना के पैनल में आएगा, जिससे लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी। हॉस्पिटल के संचालक अंगद राय ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान अपने इस हॉस्पिटल की कुछ प्रमुख विषेशताओं के बारे में बताते हुए कहा की इस इलाके में हमारा यह अस्पताल इतनी सुविधाओं के साथ एकलौता है और बल्लभगढ़ शहर में यह हमारी दूसरी ब्रांच है 20 बैड वाले इस अस्पताल में लोगों को तमाम आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएँ मौजद हैं जैसे की इमरजेंसी 24 घण्टे, छोटे बड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन, नॉर्मल डिलीवरी, डिलीवरी ऑपरेशन द्वारा, आदि।

साथ ही हमारे यहां सभी मेडिक्लेम व टीपीए के कैश लैस सुविधा भी उपलब्ध है इसके अलावा प्रशिक्षित स्टाफ के साथ साथ हमारे पैनल में कई BMS डॉक्टरों सहित चार अनुभवी व प्रसिद्ध MBBS डॉक्टर भी शामिल हैं जिनमे डाo विवेक शर्मा जनरल फीजिशियन, डाo अनिल शर्मा एमबीबीएस, डाo सचिता चौधरी एमबीबीएस, डाo नैना शर्मा गायेकोलोजिस्ट, डाo प्रगति गुप्ता एमबीएस, डाo दीपमाला एमबीबीएस आदि प्रमुख हैं, इस मौके पर डा. शिव कुमार शर्मा चेयरमैन हिन्दू हाई स्कूल, तरुण शर्मा, हरिओम, दीपमाला सहित अनेकों डाक्टर, व शहर के अनेक गण्यमान्य  लोग मौजूद रहे। 

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts