Wednesday, August 17, 2022

मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार मनोहर लाल खट्टर पहुंचे शहीद मनोज कुमार भाटी के निवास स्थान पर

मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी ने गांव शाहजहांपुर में बलिदानी अमर शहीद राइफलमैन मनोज कुमार भाटी जी को श्रद्धाजंलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी

स्थानीय स्कूल का नाम बदल कर "शहीद मनोज भाटी स्कूल " तुरंत प्रभाव से किया गया 

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और नियमानुसार वित्तीय सहायता की घोषणा की।

आप के व्यापारी प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम आयोजित कर मनाया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 55 वां जन्मदिन

मुुख्यमत्रीं अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस पर उठे मदद के लिए हाथ

फरीदाबाद। नितिन बंसल (सम्पादक)आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ ने मंगलवार को हरियाणा के शेर एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सामर्थतानुसार उपहार भेंट कर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जबकि इसकी अध्यक्षता आप के व्यापार प्रकोष्ठ के दक्षिणी हरियाणा अध्यक्ष अमन गोयल ने की। जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से फरीदाबाद से पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी राजेंद्र शर्मा, प्रवासी नेता संतोष यादव, हरेंद्र भाटी, सुलखनसिंह सुक्खा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैसे तो हम सभी को अपनी सार्मथतानुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए,अगर व्यस्थ्ता के कारण यह संभ्व न हो तो हमें खुशी के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद के आगे आना चाहिए। वहीं उन्होंने पौधारोपण को बढ़ाव देते हुए कहा कि हमें जब भी मौका मिले परिवार व संगे-संबंधियों के खुशी के अवसर पर पौधारोपण करते अगले कार्यक्रम तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए।  
वहीं अमन गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 55वां जन्मदिन मनाया है जिस पर सबसे पहले पौधारोवण उसके बाद फरीदाबाद स्थित भारत माता कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर लोगों के जरूरत का सामान भेंट कर आप पार्टी की गरीबों के लिए कारगर नीतियों के बारे में अगवत कराया जिसके सबसे अधिक दिल्ली सरकार की शिक्षा नीति और मौहल्ला क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। 
इस अवसर पर नगर निगम के वार्ड नंबर-25 के संभावित उम्मीदवार देवेंद्र टोंगर, वार्ड नंबर 27 से सुलखन सिंह सुक्खा,वार्ड नबर-28 से सोनू सिसौदिया, वार्ड नंबर 38 से चंद्रपाल, विनोद भाटी, देवराज गौड, धनीराम, रवि डागर, जिला प्रवक्ता सुंदरम् अपनी टीम के साथ उपस्थित रहें  


Saturday, August 13, 2022

बल्लभगढ़ के अहीरवाडा में 12 लाख की लागत से ब्राह्मण चौपाल किया गया लोकापर्ण

बल्लबगढ़, नितिन बंसल (संपादक)।
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज अहीरबाड़ा में करीब 12 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई बाल्मीकि चौपाल का लोकार्पण किया।परिवहन मंत्री श्री शर्मा  ने इस चौपाल का निर्माण अपने ऐच्छिक कोष से कराया है इसके अलावा अहीरवाड़ा में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनाई जाने वाली करीब 30 लाख की लागत से गली के कार्य का भी शुभारंभ किया।
 इस अवसर पर अहीरवाडा के गणमान्य लोगों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
 परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले बाल्मीकि समाज के महर्षि वाल्मीकि मंदिर और चौपाल का बुरा हाल था उस समय उन्होंने कहा था कि वे इस मंदिर में हॉल का निर्माण कराएंगे और चौपाल बनाएंगे उनका चुनावी वादा आज पूरा हो चुका है ।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी 8 वाडे में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब ₹20 करोड़ के कार्य मंजूर किए थे जो कार्य लगभग पूरे होने वाले हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और अंतिम व्यक्ति के विकास और उसके हित की बात कहती है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा  ने कहा कि पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी लोगों को पूरा सम्मान देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीब व्यक्ति को सम्मान नहीं दिया जाता था बल्कि पैसे वालों को सम्मान दिया जाता था और पैसे वालों के बच्चो को नोकरी बांटी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचा करके उसका विकास किया है और योग्यता के आधार पर नौकरियां देने की नीति बनाकर प्रदेश के होनहार युवाओं को नोकरी देने का इतिहास रचा है। जिसका अनुसरण देश के अन्य कई राज्य भी कर रहे है।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, निर्वतमान पार्षद दीपक यादव के चाचा निर्वतमान पार्षद  रावरामकुमार,अभिषेक दीक्षित, निर्वतमान सरपंच तेजपाल यादव, लखन बैनीवाल, रिछपाल लांबा, राजाराम बाल्मिकी,सुनील शर्मा,साधुराम शर्मा, गंगा राम शर्मा,पारस जैन,बृजलाल शर्मा, पीएल शर्मा, योगेश शर्मा,बोधराज शर्मा, सुषमा यादव, सुष्मिता भौमिक,बिल्लू, राजीव गोयल, राजेश यादव सहित अहिरवाड़ा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Thursday, August 11, 2022

बल्लमगढ़ की पूर्व विधायिका शारदा राठौर ने निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (सम्पादक)। 75 वी आजादी के स्वर्ण महोत्सव पर बल्लभगढ़ की  पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में चल रही आजादी की गौरव पदयात्रा के तहत बल्लभगढ़ विधानसभा में इस यात्रा का शुभारंभ किया । शारदा राठौर के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने मोहना रोड स्थित कार्यालय से गौरव पदयात्रा निकाली जो सिटी पार्क से अंबेडकर चौक होते हुए राजा नाहर सिंह पार्क पर समाप्त हुई । जहां शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गान के साथ शहीदों को नमन किया गया । रास्ते में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया । गौरव यात्रा में भारी तादाद में कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी व आमजन शामिल हुए । इस अवसर पर शारदा राठौर ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी । उनके इस बलिदान के कारण ही हमारा देश आजाद हुआ है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस ,सरदार पटेल ,शहीद भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,मौलाना आजाद, लाला लाजपत राय व अन्य आजादी के मतवालों ने देश को आजाद कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश में चहुमुखी विकास हुआ । जन कल्याण के अनेकों कार्य किए गए ।हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, शिक्षा मे क्रांति जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू हुई ।आज जो हम कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की देन है । महिलाओं व समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए राजीव गांधी जी ने पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से जनमानस को श सशक्त किया । आज हम सब की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर इस देश की अखंडता और अस्मिता को मजबूत करें । भाईचारा और सद्भाव बनाकर रखें । उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव को बनाकर रखना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है । हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने देश की आन बान शान को ऊंचा करें । देश की तरक्की और विकास में योगदान दें । उन्होंने आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दीं । पदयात्रा के दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगते रहे । गौरव यात्रा का कई जगह पर स्वागत हुआ

Wednesday, August 10, 2022

मेहनती कार्यकत्र्ता के लिए पार्टी में सबसे ज्यादा सम्मान : अमन गोयल

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। फरीदाबाद आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के वार्ड नंबर-32 में संभावित प्रत्याशी रिंकू सैलानी के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन युवाओं को आम आदमी पार्टी का पटका एवं टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलावाई। इस कार्यक्रम में हरियाणा साउथ जोन के अध्यक्ष एवं आउट डोर विजिबिलिटी प्रभारी पद पर

नियुक्ति किए जाने पर अमन गोयल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अमन गोयल ने पार्टी ज्वांइन करने वाले लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी में उनको पूरी सम्मान दिया जाएगा,क्योंकि उनकी पार्टी जाति विशेरूा नहीं,अपितु कार्य करने वाले कार्यकत्ताओं को लेकर राजनीति करती हैं। जहां पार्टी के अंतिम पङ्क्षक्त में खड़े कार्यकत्र्ता के कार्य को देखकर आगे बढ़ाती है जहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है।इसके उपरांत वार्ड नंबर-16 में परमजीत कौर द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, महंगाई और फरीदाबाद के हालात को देखते हुए कुछ प्रदर्शन को जाकर समर्थन करते हुए सभी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम वार्ड नंबर 9 में गोपाल कश्यप द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें अमन गोयल ने अनी व्यापार मंडल की टीम के साथ बढ़-चढकर हिस्सा लेते हुए तिरंगा यात्रा में न केवल भाग लिया ब्लकि जमकर देश भक्ति के नारों से समुचे माहौल को देश प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महेेंद्र चौधरी, सह प्रभारी हरियाणा, वीरू सरपंच अध्यक्ष साउथ जोन हरियाणा, संतोष यादव, अध्क्ष प्रवासी सैल साउथ जोन हरियाणा, जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, राजेंद्र शर्मा, हरेंद्र भाटी,चंद्रपाल,रिंकू शैलानी, अरूण यादव, किसान यादव, राजकुमार यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Monday, August 8, 2022

भारत सरकार के "हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने 2000 तिरंगा बाटे और तिरंगा यात्रा निकली

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)।।विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव ने केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए http://www.livenewsmantra.com/2022/08/2000.html तिरंगा यात्रा निकली. साथ ही घर घर जाकर सभी को तिंरगा झंडा बाटा और साथ ही लोगो को जागरूक किया की सभी लोग अपने घरों, ऑफिस के ऊपर तिंरगा झंडा फहराया और साथ ही इस अभियान से जुड़ने के लिए भारत सरकार ने
harghartiranga.com पर जाकर हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डीसीपी कौशल सिंह, एसीपी सुखबीर सिंह, एसएचओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सविता, स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव व तिगांव के सरपंच रिंकू यादव ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया. यह यात्रा हाड़ा क्लब से शुरू होकर तिगांव के मुख्य बाज़ार तक गई. यात्रा में 1000 से अधिक बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया. इस अवसर पर डीसीपी कौशल सिंह ने कहा कि भारत इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त, 2022 को हमें आजादी मिले हुए 75 साल हो रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है।इसके लिए देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाना है। इसलिए सभी तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के नागिरकों को एकजुट करना और उनके दिलों में देशभक्ति की भावना भरना है। इसके साथ ही इस अभियान से राष्ट्र ध्वज के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। इस अभियान का मकसद ही हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है।  उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 25  करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा. इसके तहत देश में कई जगह 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है इस पूरे आयोजन का मकसद देशभक्ति का वातावरण बनाने, तिरंगा यात्रा निकलने, बाजार, हाट और मेले आदि में होर्डिंग्स बैनर लगाकर लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है. दीपक यादव ने बताया कि इस अभियान में भाग लेने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। इसके लिए आप harghartiranga.com पर जाकर हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के तरीके भी बताए गए हैं। इसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और  लोकेशन ऑन करनी होगी। इसके बाद डाउनलोड या प्रिंट सर्टिफिकेट का ऑप्शन एक्टिव हो जाएगा। दीपक यादव ने लोगों से अपील कि इस अभियान में  सभी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित कर आजादी का अमृत महोत्सव मनायें और अपने आस पास सभी को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों को इस अवसर पर तिरंगे के साथ एक सेल्फी भी लेनी चाहिए। इस यात्रा में स्कूल के डायरेक्टर शम्मी यादव, स्कूल की प्रिंसिपल कुलविंदर कौर, वाईस प्रिंसिपल योगेश चौहान, पूजा शर्मा, कृष्ण अधाना (हाड़ा क्लब), अमित यादव और मुकेश कुमार ने शामिल होकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। 

Wednesday, June 8, 2022

जजपा नेता मनोज गोयल ने आशिमा गोयल को परिवार सहित दी बधाई

फरीदाबाद, 7 जून , नितिन बंसल संपादक

हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड सदस्य एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल और मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी के सहसचिव विपिन गोयल ने यूपीएससी की परीक्षा क्लीयर करने पर आशिमा गोयल और उनके पिताश्री मित्रसैन गोयल को उनके घर पहुंच कर परिवार सहित मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जजपा नेता मनोज गोयल ने बताया कि आदर्श नगर निवासी आशिमा गोयल ने यूपीएससी में 320वीं रैंक हासिल कर ना केवल फरीदाबाद जिला का बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। आशिमा गोयल की उपलब्धि पर उनके घर पहुंच कर आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार की शिक्षा नीति का अच्छा परिणाम रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिन प्रति दिन बेटियां आगे निकल रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान साकार होता जा रहा है। उन्होंने गोयल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
वही यूपीएससी में 320वीं रैंक लेने वाली आशिमा गोयल ने भी युवाओं का संदेश दिया है कि वे अपने जीवन में जो लक्ष्य लेकर चलते हैं उसे पूरा करने के लिए घबराए नहीं बल्कि उससे दुगनी मेहनत कर आगे बढ़े तभी उनका सपना पूरा हो पाएगा।इस अवसर पर मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप गोयल. संस्थापक सदस्य राजकुमार सीकरी. गुलशन सिंगल. जितेंद्र कुमार. श्रेष्ठ गोयल. परमानंद गोयल. महेश तनेजा. समाजसेवी अमीचंद.हुकम चंद मेवाती शामिल थे।

Saturday, May 14, 2022

10 रूपए मात्र की पर्ची के लिए पार्किंग कर्मी ने महिला से की मारपीट व बदसलूकी।




फरीदाबाद, 14 मई l फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट। 
इन दिनों शहर में गुंडे और माफियाओं की धूम है हल की कुछ घटनाओं को देख ऐसा लगता है कि अपराधियों की नजर में पुलिस का डर नाम की कोई चीज है ही नही। ऐसा ही एक वाक्या उस समय नजर आया जब एनआईटी की डबुआ सब्जी मंडी की पार्किंग में एक महिला व उसके बेटे के साथ पार्किग पर्ची के चलते जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे कुछ लोग एक युवक पर जमकर लात घूसों की बरसात कर बड़ी बेरहमी से पिटाई कर रहे है व एक महिला जो उसकी मां है जब उसे बचाने की कोशिश करती है तो ये लोग उसके साथ भी मारपीट करतें है जिसमे उसके कपड़े तक फट जाते हैं इन मां बेटे को कोई भी बचने नहीं आता साथ ही वीडियो में एक पुलिस की गाड़ी भी दिखाई देती है जिससे वहां आसपास पुलिस के होने का भी अंदेशा होता है। इस घटना की हर खासों आम शहरी ने जमकर भर्त्सना की जिसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 10:00 बजे डबुआ सब्जी मंडी में राजकुमार नाम का व्यक्ति अपनी मां के साथ सब्जी मंडी में दवा सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आया था। पार्किंग में मौजूद आरोपी जॉनी और उसके साथियों ने पार्किंग की पर्ची के नाम पर मां बेटों पर हमला किया जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था । शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपनी बाइक डबुआ सब्जी की पार्किंग में ₹10 की पर्ची कटवा कर खड़ी की थी। जो सब्जी मंडी से सामान लेकर अपनी मां से पहले आ गया और उसकी मां पीछे रह गई थी। आरोपी के द्वारा पार्किंग की पर्ची मांगने पर शिकायतकर्ता ने बताया की पार्किंग पर्ची उसकी मां के पास है। जो पीछे आ रही है। लेकिन आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता की मां के आने पर और छूट छुटावा करने पर उसके साथ भी मारपीट की। वारदात के संबंध में थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त महोदय ने डीसीपी क्राइम को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tuesday, May 10, 2022

जिले मे आई एम ए आयुष वूमेन सेल का गठन किया गया

फरीदाबाद, नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान ।

फरीदाबाद जिले की वरिष्ठ महिला डॉक्टरों द्वारा जिले मे आई एम ए आयुष वूमेन सेल का गठन किया गया जिसमें कि डॉ. सुनीता सिंगला को संरक्षक व डॉ. किरण  स्वामी को जिला अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।डॉ. मीना बंसल कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनिता भार्गव व डॉ. राज मुदगिल को उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता गुप्ता महासचिव व डॉ. मोनिका दीप को सचिव डॉ सोनल जैन डॉ प्रवीण चौधरी संयुक्त सचिव डॉ. रजनी सिंगला को कोषाध्यक्ष डॉ. अंजनी गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष सबकी सहमति से चुना गया, कार्यकारिणी सदस्यों में  डॉ. रचना वशिष्ठ डॉ. मंजू शर्मा डॉ. प्रीति भाटिया डॉ. दिव्या खुराना डा. विंध्या डॉ प्रियंका डॉ. नंदा पाराशर डॉ. गंगा मित्तल को बनाया गया इस वूमेन सेल के गठन के अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ डॉक्टर गण मौजूद रहे साथ ही केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉक्टर टी सी गोयल हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहपाठी जिला अध्यक्ष डॉ. वी. पी. सिंगला मौजूद थे। उपस्थित पदाधिकारी डा. सी एस भारद्वाज डा. सी बी पाराशर डा. अनिल आहूजा डा. सी प्रकाश डा. एसपी वाधवा डा. डी डी सेठी डा विजय मेहता व उपस्थित सभी चिकित्सकों ने नवनियुक्त वूमेन सेल टीम और पदाधिकारियों  को बधाई दी समाज और डॉक्टर के हित के लिए यह संगठन भरसक प्रयास करेगा।

Saturday, May 7, 2022

जाम से मुक्ति के लिए स्कूल प्रधानाचार्य ने लगाई पुलिस से गुहार।

फूलसिंह चौहान और नितिन बंसल की रिपोर्ट । 





बल्लभगढ़ 7 मई। यू तो आज कल कब और कहाँ ट्रैफिक जाम मिल जाए कोई कुछ नहीं कह सकता है लेकिन सेक्टर 3 में सभी प्रमुख तीनों स्कूलों के सामने छुट्टी के समय जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन  टैगोर एकेडमी पब्लिक स्कूल के सामने जाम की स्तिथि सबसे बदतर है। यहाँ लगभग हर दिन स्कूल लगने व छुट्टी के समय भीषण जाम लगा रहता है। और इस जाम को खुलवाने में कोई पुलिस या ट्रैफिक पुलिस कहीं दिखाई नहीं देती है केवल स्कूल के कुछ कर्मी ही यहाँ की ट्रैफिक व्यवस्था को साधने की ऑपचारिकता करते दिखाई देते है इनकी बात को कोई कान नही देता है। इस सकूल में सुरक्षा स्टाफ के नाम पर दिन में इन दिनों मात्र 3 सुरक्षा कर्मी है। जो कि मुख्य द्वार व पीछे वाले द्वार पर तैनात रहते हैं। एक ही समय में 3 हजार से ऊपर छात्रों  व उनको लेने आए विभिन्न वाहनों से आए अभिवावकों, को एक ही समय में संभालने के हिसाब से काफी नही हैं। जिसके कारण बच्चों व उनके अभ्वावको को अक्सर लंबे समय तक जूझना पड़ता है। इस जाम से निकलने की जल्दबाजी के चलते अनेकों बार लोग आपस मे उलझ जाते हैं। इस स्कूल के सामने व आसपास घरों मे रहने वाले लोग भी परेशान रहते है की न जाने कौन अपने वाहन उनके घर के सामने  खड़ा कर गया और जिसके चलते वें अपने घरों से कहीं बाहर निकाल या अपने घर मे प्रवेश भी नहीं सकते इस स्थान पर पुलिस की गैर मौजूदगी कभी भी बड़ी घटना को जन्म दे सकती है ज्ञात रहे कुछ समय पहले सेक्टर 3 के इसी स्कूल के सामने कुछ लड़कों द्वारा एक लड़के की तेज धारदार हथियार द्वारा गोदकर सरेआम दिनधहाडे हत्या भी कर दी थी। कुछ असामाजिक प्रवर्ती के लड़के भी अपनी बाइकों पर सवार हो स्कूल के इर्द गिर्द मंडरातें हुए अक्सर देंखें जातें हैं। लेकिन अब अभीभावकों द्वारा शिकायत करने के बाद स्कूल प्रशासन द्वारा इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है जिसमे प्रधानाचार्य ओंकार सिंह शेखावत ने स्कूल के लगने व छुट्टी के समय पुलिस पीसीआर वैन की मौजूदगी की मांग की है  व स्कूल के सामने अतिक्रमण के रूप में कई गाड़ियां रहती हैं। जिसके चलते कुछ अपना वाहन स्कूल के सामने वाली जगहा पर न खड़ा कर जल्दबाजी में सड़क पर ही खड़ा कर डेटेन हैं जो की जाम लगने का प्रमुख कारण है। इन गाड़ियों में से अधिकतर गाड़ियां यहाँ लगातार खड़ी धूल फांकती है क्योंकि इन्हे काफी लंबे समय से हटाया ही नही जाता अब इन गाड़ियों की एक सूची पुलिस को सौंपी गई है जिसमे इन्हे स्कूल के सामने से हटाने के लिए मदद मांगी की गई है। अब देखना दिलचस्व होगा की पुलिस अपनी कोई ठोस कार्यवाही करती है या कि फिर पहले ही की तरहां घटना होने के बाद तो मुस्तैद और फिर कुछ समय बीतने के बाद यहां पर किसी शिकायत के बिना फटकती भी नही है। दूसरी ओर स्कूल प्रशासन भी अपने सुरक्षा स्टाफ मै जो कि  मौजूदा समय में काफी कम जान पड़ता है कोई अतिरिक्त भर्ती करता है या नहीं.. ?   

Friday, April 1, 2022

आगनवाड़ी अब बनी प्ले स्कूल होगा नन्हे मुन्नों का होगा समग्र विकास।

रेखा चौहान और सुरभि बंसल की रिपोर्ट:
बल्लबगढ़ के अहीर बाड़ा व आस पास कालोनियों  के आम लोगो के लिए आज खुशी का दिन था मौका था महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद द्वारा चंदावली गेट अहीर बाड़ा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में आंगनबाड़ी के प्ले स्कूल के नए सत्र का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा में बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने नन्हे मुन्ने बच्चे के हाथों से रिबन काटकर कराया। 
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (बल्लभगढ़ शहरी ) अनीता शर्मा ने बताया की हरियाणा सरकार की नई नीति के तहत बल्लभगढ़ शहरी ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी

केंद्रों को प्ले स्कूल में तब्दील किया गया है। जिसमें दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । उनका कहना है कि इन स्कूलों में बच्चों का शारीरिक,बौद्धिक, रचनात्मक ,भावनात्मक व सामाजिक ज्ञान खेल खेल में सिखाया जाएगा।  इस अवसर पर निर्वतमान पार्षद दीपक यादव,सुपरवाइजर सुनीता, शीला, दीपमाला,कविता उषा, संदीपनी माहेश्वरी, सुनीता रावत,पूनम आंगनबाड़ी वर्कर मुकेश चौधरी ,राकेश गुर्जर, कार्तिक वशिष्ठ, मनीष यादव, मुनेश नरवाल, सुषमा यादव,सहित अहीर बाडा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts