Wednesday, February 5, 2020

एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार से मांगे 300 करोड़ रुपये


एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार से मांगे 300 करोड़ रुपये


डेली रिपोर्ट 
फरीदाबाद, फूल सिंह  चौहान, नितिन बंसल ।  एनजीटी के आदेश पर नगर निगम ने अपने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने की प्लानिंग पूरी कर ली है। 300 करोड़ रुपये लेने के लिए एस्टिमेट भी सरकार के पास भेज दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द पैसा आए तो मिर्जापुर और प्रतापगढ़ एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जा सके। एनजीटी ने दिसंबर 2020 तक सीवर के पानी को ट्रीट कर नालों में डालने के आदेश दिए हैं। इसलिए नगर निगम चाहेगा कि उसके एसटीपी का काम दिसंबर से पहले ही समाप्त हो जाए। एसटीपी के बन जाने से शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में मिर्जापुर की क्षमता 45 एमएलडी, प्रतापगढ़ की 50 एमएलडी और बादशाहपुर की क्षमता 50 एमएलडी की है। इनकी ट्रीट करने की क्षमता कम होने से शहर की कॉलोनियों में सीवर जाम रहता है। यही नहीं बगैर ट्रीट किए सीवर के पानी की निकासी करके उसे गोंछी ड्रेन में डाला जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों एनजीटी की ओर से प्रदेशभर के सभी नगर निगमों और निकायों को निर्देश जारी किए गए थे कि जल प्रदूषण को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। किसी भी शहर का गंदा पानी बगैर ट्रीट किए नदी अथवा नालों में नहीं जाना चाहिए। एनजीटी इस मामले को लेकर सभी निकायों को एक्शन प्लान बनाने का भी आदेश दिया था। एनजीटी ने साफ कहा है कि दिसंबर 2020 के बाद शहर का गंदा पानी बगैर ट्रीट हुए नदी में नहीं डाला जा सकेगा। जो नगर निगम इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उन पर भारी भरकम जुर्माना किया जाएगा। नगर निगम एसई बीके करदम का कहना है कि मिर्जापुर और प्रतापगढ़ एसटीपी को अपग्रेड करने के लिए सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब सरकार से पैसा लेने के लिए एस्टीमेट भेजा जा रहा है। जिसमें विस्तृत प्लान शामिल है। दोनों एसटीपी की क्षमता ज्यादा बढ़ जाने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी तो वहीं साफ पानी नालियों व नहरों में डाला जाएगा।






जजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने अवैध कब्जों को लेकर डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

जजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल  ने  अवैध कब्जों को लेकर डिप्टी सीएम को लिखा पत्र व निर्देष  भी जारी करवाई   



विशेष रिपोर्ट बल्लभगढ़, नितिन बंसल ।


सामजसेवी मनोज गोयल 
 बल्लभगढ़, 5 फरवरी। बल्लभगढ़ की आधा दर्जन कालोनियों में रहने वाले लोगों ने सेक्टर-1 में हुए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए हरियाणा के डिप्टी मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर अवैध कब्जों को हटाने की मांग की है। बल्लबगढ़ के समाजसेवी व्  जजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल व  डॉ दिनेश कुमार चंडीगड़  जाकर डिप्टी मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मांग की है  पत्र में स्थानीय लोगों ने बताया कि बल्लभगढ़ की मुकेश कालोनी, गर्ग कालोनी, जैन कालोनी, महावीर कालोनी, राधा नगर, अनाज मंडी सब्जी मण्डी, विजय नगर  के अलावा इसी मार्ग पर प्रमुख धर्मशालाएं ब्राह्मण धर्मशाला, खेमका धर्मशाला व टेलीफोन एक्सचेंज व मार्किट कमेटी का कार्यालय है व ट्रक वालों ने पूरा ट्रांसपोर्ट नगर बनाया हुआ है, पिछले दो साल से नर्क की जिंदगी जी रहे है, जिसके लिए हुडा प्रशासन, एसडीओ धर्मवीर वर्मा, दिनेश सिंगला एवं बल्लभगढ़ नगर निगम के तोडफोड के एसडीओ प्रेम सिंह प्रमुख रुप से जिम्मेदार है।  लोगों ने बताया कि यहां कुछ असामाजिक तत्व व शराब माफियाओं द्वारा कब्जा किया हुआ है, इसमें हुडा व नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत है। उन्होंने बताया कि इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए डीसीपी बल्लभगढ एवं ज्वांइट कमिश्रर बल्लभगढ़ को भी कार्यवाही हेतु पत्र दिया था परंतु 2018 से अब तक इसकी लिपापोती की जा रही है। शिकायतकर्ता मनोज गोयल पुत्र बनारसी दास निवासी मुकेश कालोनी ने बताया कि जिला अधिकारी ने 6 दिसंबर, 2018 को इस अतिक्रमण को हटवाने के लिए एक ऑर्डर निकाला गया, जिसमें समस्त अधिकारियों को ऑर्डर की कॉपी दी गई। प्रवीण कुमार एक्सीएन एचएसवीपी डिवीजन नंबर दो को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, कागजातों में लीपापोती के बाद कुछ नहीं किया गया। इसके अलावा सतीश कुमार शर्मा ने सीएम विंडो पर एक शिकायता दी, जिस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए इस पत्र के माध्यम से वह निवेदन करते है कि इन अवैध कब्जों को जल्द से जल्द हटवाया जाए।

Tuesday, February 4, 2020

हरियाणवी नृत्यों की सतरंगी आभा बिखेरी चौपाल में घुम्मर, फागण, खोडिया और धमाल नृत्यों ने मचाई धूम

फरीदाबाद, 4 फरवरी फूलसिंह चौहान। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला अब धीरे - धीरे अपने रंग पर आने लगा है जहाँ एक और कार्य दिवस होने के बावजूद मेले में आने वाले लोंगों की संख्या में खासा इजाफा देखा जा रहा है वहीँ दूसरी ओर छोटी व बड़ी चौपालों पर हर दिन होने वाले हरियाणवी व हिमाचली लोक नृत्यों व विदेशी मेहमान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वालें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्म मेला आगंतुकों का मन मोह्नें में सफल हो रहें हैं मेले के तीसरे दिन विरासत हेरिटेज की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया।
हरियाणवी कलाकार लोक नृत्यों की प्रस्तुति देते हुए...
हरियाणवी लोक नृत्यों की प्रस्तुति पर बड़ी चौपाल में बैठे हजारों दर्शक भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। हरियाणा पर्यटन विभाग के निदेशक राजीव रंजन सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उनके साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं हरियाणवी धरोहर के निर्माता डॉ. महासिंह पूनिया तथा सीएसआईआर की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल उपस्थित रही। दीप प्रज्वलित कर इस मनोहारी शाम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात हरियाणा के ख्याति प्राप्त कलाकार सोमवीर ने हरियाणवी रागिनी गंगा जी तेरे रेत में... रागिनी प्रस्तुत की। तत्पश्चात डीएन महाविद्यालय फरीदाबाद की छात्राओं ने हरियाणवी लोक नृत्य के माध्यम से घुम्मर विधा को प्रस्तुत किया। कलाकारों ने फागण नृत्य से मंच पर हरियाणा की माटी को जीवंत स्वरूप प्रदान किया। सलीम हरियाणवी ने हरियाणवी पगड़ी पर आधारित अपना गीत प्रस्तुत कर धूम मचाई। इसके साथ ही धमाल नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
हरियाणा एक हरियाणवी एक-गीत के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति की खूबियों से दर्शकों का परिचय करवाया गया। मंच के कलाकारों को दर्शक दीर्घा से खूब तालियां मिली। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के वास्तुकार धर्मबीर, चीफ इंजीनियर बीडी भनखड़, जयभगवान कंबोज, शशि शर्मा, जैनेंद्र सिंह, रूचि गुप्ता, एडीएम विवेक, रमेश कुमार, राजेश जून, विजय राणा, अनिल सचदेव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मनोहर सरकार में हुआ अभूतपूर्व विकास, जल्द ही फरीदाबाद जिले में भी चलाई जाएंगीं इलेक्ट्रिक बसें : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा


विशेष संपादकीय
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान।

स्वीपिंग मशीन के उद्घाटन के दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा साथ हैं
निगमायुक्त यश गर्ग, मेयर सुमन वाला व एसडीएम त्रिलोकचंद
बल्लभगढ़ 4, फ़रवरी। सरकार  के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास मनोहर सरकार में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया है उतना विकास पिछले कई दशकों में हरियाणा में नहीं हुआ। यह मौका था शहर में स्वीपिंग मशीन के उद्धघाटन  कार्यक्रम का है। यह मशीन  शहर को डस्ट फ्री करने के लिए सरकार द्वारा  करीब एक करोड़ की लागत से खरीदी गई है। जो पूरे फरीदाबाद शहर की सड़कों को साफ करेगी। सबसे पहले यह बल्लभगढ़ शहर को एक महीने में पूरा साफ करेगी। और उसके बाद फरीदाबाद शहर के अलग अलग हिस्सों में रोड के ऊपर से डस्ट को साफ करेगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ इस मौके  पर नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग, फरीदाबाद की मेयर सुमन वाला, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोकचंद, निगम के बल्लबगढ़ एक्स ई एन ओ पी कर्दम सहित नगर निगम से संबंधित अन्य अधिकारी और सभी पार्षद  मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करने के बाद कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय में भी पहुंचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का उन्होंने आदेश दिया। मूलचंद शर्मा की माने तो शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और रात के समय भी शहर के मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोहर के दूसरे कार्यकाल में अभी सौ ही दिन हुए हैं और सौ ही दिनों में सरकार ने बड़े-बड़े काम करके जनता को दिखाएं हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बड़े काम मनोहर सरकार करके दिखाएगी। महिलाओं के लिए भी सरकार अलग बसें चलाने जा रही है। 
मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन

नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग की मानें तो अभी यह पहली मशीन आई है और आने वाले दिनों में शहर को सफाई व्यवस्था के मामले में चमकाने के लिए सरकार से दो और मशीनें आनी है। जब यह तीन मशीन हो जाएंगी तो सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में यह मशीनें काफी सहायक सिद्ध होंगी। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रेम खट्टर, महेश मित्तल ,प्रेम मदान, मास्टर तेजपाल ,मनोज गोयल ,लकी सिंगला ,योगेश शर्मा , राकेश गुर्जर, जगत भूरा, बुद्धा सेनी, पार्षद हरप्रसाद गॉड, वेद प्रकाश पाराशर, जेई राजन तेवतिया, जेई परवीन शर्मा,राजीव गोयल, महेश गोयल, राजेन्द्र बंसल, निगम के सफाई निरक्षक ब्रजमोहन शर्मा ,चेन्द्रसेन सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए व अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए

आरोपी प्रोफेसर की बहाली से खुली बीजेपी सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल : पराग शर्मा

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पराग शर्मा

बल्लभगढ़, नितिन बंसल। राजकीय कन्या महाविद्यालय, बल्लभगढ़ में बहाल किये गए राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-16 ए फरीदाबाद में छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण के आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर सी.एस.वशिष्ठ का सरकार ने यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते महेंद्रगढ़ ट्रांसफर कर दिया है। इस ट्रांसफर पर कांग्रेस नेत्री व यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पराग शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शारीरिक शोषण के आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर की राजकीय कन्या महाविद्यालय, बल्लभगढ़ में बहाली व इस ट्रांसफर ने बीजेपी सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल खोल दी है। हमनें सरकार से इस बहाली को रद्द करने की मांग की थी, न कि आरोपी प्रोफेसर को किसी और जगह नियुक्त करने की मांग। पराग ने कहा कि यह ट्रांसफर यूथ कांग्रेस द्वारा 13 जनवरी को राजकीय कन्या महाविद्यालय, बल्लभगढ़ के मुख्य गेट पर किये गए विरोध प्रदर्शन और कल फिर से आयोजित किये जाने वाले धरने को देखकर, अपनी फज़़ीहत के डर से सरकार ने आनन फानन में किया है। पराग ने कहा इस ट्रांसफर से यह स्पष्ट है कि सरकार हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। ऐसे आरोपी प्रोफेसर जहां भी जाएंगे, छात्राएं दहशत में पढऩे को मजबूर होंगी। पराग ने कहा कि गठबंधन सरकार की मजबूरी अब जनता साफ देख रही है, यह गठबंधनसरकार बनाने का नहीं, अपराधियों, माफियाओं को संरक्षण देने का गठबंधन है। पराग ने कहा संघर्ष जारी रहेगा, आरोपी प्रोफेसर की बहाली को रद्द करने के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही महिला आयोग की अध्यक्षा से मिलेगा। बल्लभगढ़ में आरोपी प्रोफेसर की बहाली ने जहाँ विपक्ष को बैठे बिठाए सरकार पर निशाना साधने का मौका दे दिया था। वहीं प्रोफेसर के ट्रांसफर ने विपक्ष को अपनी वाह वाही करने और सरकार पर हमला बोलने का मौका अवश्य दे दिया है।


Monday, February 3, 2020

सीवरेज के गंदे पानी से परेशान है सेक्टर-55 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के लोग


सेक्टर-55 में भरे सीवरेज के गंदे पानी को दिखाते स्थानीय निवासी
फरीदाबाद, नितिन बंसल और फूलसिंह चौहानl सेक्टर-55 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की 2800 वाली लाइन में इन दिनों लोग सीवरेज के गंदे पानी के भराव के चलते खासे परेशान है, यहां हर रोज आए दिन लाइन जाम हो जाती है, जिसके चलते पानी लाइन से बाहर निकलकर घरों के सामने बदबू सहित पानी भरा हुआ है जिसमें बहुत सी बीमारियां फैलने का भय हो गया है। लोगों का कहना है कि ये गटर का पानी है इसमें से बहुत बदबू आती है पानी में कीड़े भी बहुत हैं। एमसीएफ में कई बार शिकायत करने पर भी कोई भी कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ये लोग भी किसी बड़े हादसे के बाद ही शायद काम पर ध्यान देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। यहां सभी कॉलोनी वासी बहुत दुखी है सुमन देवी, हिमानी, सुनीता, सीमा, हेमलता, उजाला देवी, राजू भाई, पंडित रामचंद्र, मनोज, सुनील कुमार व विक्रम का कहना है कि गंदे पानी की भराव के चलते लोगों को परेशानी होती है और शिकायतें करने के बावजूद अभी तक समस्या का हल नहीं निकला है, जिससे यहां बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। 
। 


Sunday, February 2, 2020

बाईपास रोड पर लोग खुले में पीते हैं शराब, प्रशासन मौन है

बाईपास रोड पर लोग खुले में पीते हैं शराब, पुलिस व प्रशासन मौन है

विशेष संपादकीय 
फरीदाबाद, फूल सिंह चौहान व नितिन बंसल बंसल । सेक्टर-8 बाईपास रोड की तरफ शराबी खुले में शराब पीते हैं। रोड किनारे और ट्यूबवैल पर बैठकर शराब पीने के बाद बोतले वहीं फेंक देते हैं। यही नहीं असामाजिक तत्व शराब के नशे में रोड से आने-जाने वाले लोगों को गाली देते हैं। विरोध करने वाले लोगों के साथ मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। शराबियों की इस हरकत से आने-जाने वाले लोगों के साथ ही सेक्टरवासियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं आने-जाने वाली महिलाओं पर कमेंट भी किए जाते हैं। आरोप है कि शराब के नशे में लोग सेक्टर मे आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिसकी शिकायत संबंधित पुलिस अधिकारियों से करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, सेक्टर-8 पुलिस चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जहां पर पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के साथ ही शराबियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने यह समस्या एनबीटी को सुरक्षा कवच ग्रुप में शेयर की।

समाजसेवियों ने और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बजट को आम जन के लिए निराशाजनक बताया



आमजन के लिए निराशाजनक है भाजपा का बजट : मनोज अग्रवाल

विशेष संपादकीय
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान।  
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट को बल्लभगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने आमजन के लिए निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इस बजट में केवल पूंजीपतियों को राहत दी गई, जबकि व्यापारी, किसान, मजदूर व आम आदमी के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज आर्थिक मंदी से जूझ रहे देश को मजबूत बजट की जरुरत थी, लेकिन इस बजट में वित्तमंत्री ने जनता को कोई राहत प्रदान नहीं की। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता ने देश में आर्थिक आपातकाल लाने का काम किया है। दो राष्ट्र के सिद्धांत वाली भाजपा ने करदाताओं का भी विभाजन कर दिया है, इस बजट में बढ़ती बेरोजगारी, गांवों में मजदूरी भुगतान संकट और परेशान किसानों की आमहया करने जैसी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं है।  मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस बार के बजट से लोगों को उमीद थी कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, आर्थिक संकट, किसानों की दुर्दशा और विकास दर बढ़ाने को लेकर सरकार प्रभावी कदम उठाएगी, लेकिन इस बजट ने हर वर्ग को निराश किया है। मनोज अग्रवाल ने कहा कि बजट में सिर्फ वित्तीय जुमलेबाजी की गई है, जिसका अर्थ निकालें तो यही दिखेगा कि घर का खर्च चलाने के लिए सरकार करीब 2.1 लाख करोड़ का घर का सामान ही बेचने वाली है, वित्तीय घाटे का लक्ष्य बुरी तरह छूटा है और सरकार इसे काबू करने में पूरी तरह नाकाम साबित रही है, इससे सीधा-सीधा देश एक गंभीर संकट से जूझने वाला है। मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज देश की हताश और परेशान जनता भाजपा सरकार की नाकामियों और कुनीतियों से त्रस्त हो चुकी है और पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है, समाज का हर वर्ग सडक़ों पर संघर्ष करने को मजबूर है। इस दमनकारी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को अनर्थ व्यवस्था में तब्दील करने का काम किया है।

रानी की छतरी के निर्माण में हो रहा पुरानी सामग्री का प्रयोग

रानी की छतरी के निर्माण में हो रहा पुरानी सामग्री का प्रयोग 

बल्लभगढ़, नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट ।
छतरी के निर्माण में पुरानी सामग्री का प्रयोग करते कारीगर  
 बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक रानी की छतरी के निर्माण में पुरानी सामग्री का प्रयोग करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम के ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही के चलते हरियाणा सरकार के राजस्व को चूना लगाया जा रहा है परंतु यइ मामला उजागर होने के बावजूद अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस ऐतिहासिक धरोहर की बमुश्किल सुध तो हरियाणा सरकार ने ली है और अब इसके निर्माण पर पुरानी सामग्री का प्रयोग करना लोगों के साथ अन्याय है। गौरतलब है कि रानी की छतरी के निर्माण के लिए सरकार ने राशि मंजूर की थी, जिसके चलते यहां विकास कार्य चल रहे है परंतु इन विकास कार्याे में पुरानी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि बल्लभगढ़ के राजा नाहर ङ्क्षसह की रानी के स्नान के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल और राष्ट्रीय राजमार्ग के पास छतरी और शाही तालाब का निर्माण कराया गया था। इस तालाब में आगरा नहर से साफ पानी भरा जाता था। तालाब में रानी स्नान करती थीं और वे छतरी के ऊपर चढक़र पूजा पाठ करती थीं। राजा नाहर ङ्क्षसह 1857 की क्रांति के अग्रणी योद्धाओं में शामिल थे। अंग्रेजों ने उन्हें धोखे से बंधक बनाकर नौ जनवरी 1858 में दिल्ली में लाल चौक पर फांसी पर लटका दिया था। इसके बाद राजा के सभी ऐतिहासिक स्थलों को अंग्रेजों ने अपने कब्जे में ले लिया। आजादी के बाद सभी ऐतिहासिक स्थलों पर राज्य सरकार का कब्जा हो गया। रानी की छतरी में स्वास्थ्य विभाग ने बाल कल्याण स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर दिया। जब रानी की छतरी और शाही तालाब की स्थिति जर्जर हो गई तो प्रशासन ने इंटेक संस्था की मदद से इसका जीर्णोद्धार करने का काम शुरू कर किया। नगर निगम ने इसके जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद कोई भी राशि न तो सरकार से मिली और न ही नगर निगम ने दी। इस तरह से जीर्णोद्धार का काम अधर में लटक गया। रानी की छतरी और शाही तालाब का जीर्णोंद्धार के लिए प्रशासन ने एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई है। इस रिपोर्ट के अनुसार जीर्णोद्धार के लिए एक से सवा करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की है। इस मांग को मुख्यमंत्री ने मंजूर कर दिया है।

जवानों की हथेलियों पर चलकर ससुराल विदा हुई शहीद की बहन

जवानों की हथेलियों पर चलकर ससुराल विदा हुई शहीद की बहन
बल्लभगढ़, नितिन बंसल

। श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कमांडो संदीप की बहन पूनम जब दुल्हन के लिबास में ससुराल विदा हुई तो अचानक जमीन पर कई हथेलियां बिछ गईं। यह हथेलियां उसके बड़े भाई के साथी स्पेशल फोर्स के जवानों की थीं। स्पेशल फोर्स ने शहीद की बहन की शादी में तोहफे और कन्यादान भी भेजे। यह देख पूनम के साथ उसके परिवार की आंखें भी नम हो गईं। पूनम ने बस इतना कहा कि इनके बीच यदि मेरे बड़े भाई भी होते तो... वह इसके आगे बोल नहीं पाई। अटाली गांव की पूनम के पिता नैनपाल ने बताया कि उनके चार बच्चों में संदीप सबसे बड़ा था। उसके बाद बेटी उर्मिला, बेटा सोनू और पूनम हैं। साल 2005 में संदीप 10 पैरा स्पेशल फोर्स में भर्ती हो गया। पिछले साल 12 फरवरी को श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में उसे तीन गोलियां लगीं। वह 19 फरवरी को शहीद हो गया। संदीप की पत्नी गीता, बेटी लावण्या और जुड़वा बेटे रक्षित और रशित हैं। घर में पूनम की शादी ही बची थी। संदीप अपनी छोटी बहन की शादी धूमधाम से करना चाहता था। शहीद संदीप के भाई सोनू ने बताया कि शादी के दिन स्पेशल फोर्स से भाई के दोस्त और अन्य जवान मदद के लिए आने वाले थे, लेकिन उन्होंने जो सम्मान दिया उसके बारे में नहीं सोचा था। स्पेशल फोर्स की तरफ से करीब 25 कमांडो को भेजा गया था। वे गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक पहुंच गए थे। फोर्स की तरफ से कमांडर ने तोहफे और कन्यादान भी भेजा था। सब उस समय अचंभित रह गए जब पूनम की विदाई होने लगी। जवानों ने उसकी राह में हथेलियां बिछा दीं और उन पर चलकर जाने के लिए कहा। जिस जवान की हथेली पर चलकर वह आगे निकल जाती, वह उठकर आगे जाकर फिर हथेलियां बिछा देता। जवानों ने इस अनोखे अंदाज से जहां अपने शहीद साथी को श्रद्धांजलि दी, वहीं उनकी आंखों में नमी भी साफ नजर आई, जैसे वह भी अपने दोस्त को याद कर रहे हों। सोनू ने बताया कि स्पेशल फोर्स से आए कमांडो में सतपाल, राकेश, अश्विनी, हरीश, मनिंदर, सुनील, अनिल, चंद्रपाल, बीरबल, कपिल, देवेंद्र, अमित, दिलीप, पवन, उपेंद्र आदि शामिल थे। नवविवाहिता पूनम के पति दिनेश ने बताया कि उनके लिए यह सरप्राइज से ज्यादा खुशी का पल था। बड़े भाई संदीप के शहीद होने के बावजूद उनके दोस्तों और फोर्स के लोगों ने इतना सोचा और सम्मान दिया, यह सबसे बड़ी खुशी थी।

Saturday, February 1, 2020

सूरजकुंड मेला है भारत के लोगों के कला-कौशल, प्रतिभा और उद्यमशीलता के प्रदर्शन का एक स्थापित मंच : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, किया 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का उद्घाटन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफट मेले दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए
विशेष सम्पादकीय ।
फूल सिंह चौहान और नितिन बंसल 
सूरजकुंड (फरीदाबाद) 01 फरवरी- विश्व प्रसिद्ध फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आज एक और इतिहास जुड़ गया जब भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के उद्घाटन अवसर पर थीम राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा सरकार को मेले के आयोजन के लिए किए गए प्रबंधों की तारीफ की।
सूरजकुंड अन्तरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, 2020 में पहुंचने वाले सभी 26 देशों व देश के राज्यों से आए हस्तशिल्पियों, कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि भारत त्यौहारों व मेलों का देश है। सूरजकुंड का यह मेला भारत के लोगों के कला-कौशल, प्रतिभा और उद्यमशीलता के प्रदर्शन का एक स्थापित मंच बन गया है। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि वर्ष 1987 में इस मेले का पहली बार आयोजन किया गया था। आज यह मेला विलुप्त हो रहे हस्तशिल्प और हथकरघा की विशेष कला-विधाओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने तथा कारीगरों को उनके काम को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से उचित मंच प्रदान कर रहा है।
पिछले तैतीस वर्षों से निरन्तर
, इस मेले में आगंतुकों और शिल्पकारों की संख्या बढ़ती गई है। इस मेले की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि यह मेला वास्तव में भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की विविधता को उपयोगी व रोचक तरीके से प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है।
भारत की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि भारत त्योहारों और मेलों का देश है। इस मेले में शिल्पकारों और हथकरघा कारीगरों के अलावा विविध अंचलों के पहनावों, लोक-कलाओं, लोक-व्यंजनों, लोक-संगीत और लोक-नृत्यों का भी संगम होता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में भारत के गांवों की खुशबू और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा के विविध रंग, यहां आने वालों को हमेशा आकर्षित करते रहेंगे। 

राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि हर वर्ष के मेले में भारत का कोई एक राज्य थीम स्टेट और कोई एक देश पार्टनर नेशनहोता है। किसी एक राज्य को थीम बना कर उसकी कला, संस्कृति, सामाजिक परिवेश और परंपराओं को यहां प्रदर्शित किया जाता है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश थीम स्टेट और उज्बेकिस्तान पार्टनर नेशनहै। इस मेले में देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कला को विशेष रुप से दर्शाया जा रहा है। वहीं पाटर्नर देश उज्बेकिस्तान के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भौगोलिक सीमा नहीं मिलती लेकिन हमारे बीच दिलों के रिश्ते हमेशा से रहे हैं और आशा है कि भविष्य में भी यह और अधिक सुदृढ़ होंगे।
 उन्होंने कहा कि यह मेला भारत व उज्बेकिस्तान के लोगों के बीच संस्कृति, कला एवं कृषि के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी प्रस्तुत करेगा। थीम राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के सूरजकुंड मेले को पर्यटकों को आकर्षित करने का मंच बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इन त्योहारों और मेलों ने देश और विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया है।
भारत के सभी त्योहार और मेले हमारी सांस्कृतिक
, आध्यात्मिक और पारंपरिक उल्लास के प्रतीक तो हैं ही, इनका हमारी अर्थव्यवस्था से भी गहरा सम्बन्ध है। कयोंकि ऐसे मेलों में शिल्पकारों और बुनकरों की उत्साही भागीदारी को देखकर साधारण शिल्पकारों और कारीगरों को भी अपने हुनर की वास्तविक पहचान और कीमत मिल पाती है। यह मेला उन्हें अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को प्रदर्शित करने और बेचने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। इस मेले ने भारत की विभिन्न लुभावनी शिल्प परंपराओं को विलुप्त होने से भी बचाया है। अनेक शिल्पकारों, कारीगरों और बुनकरों के लिए यह मेला वर्ष भर की उनकी आय का प्रमुख स्रोत होता है।

मेले की विशेषता बताते हुए राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि यह मेला कई मायनों में अलग है। परांपरागत झोपड़ीनुमा दुकान ग्रामीण भारत को दर्शाती है। वहीं ग्राहकों द्वारा किया जा रहा डिजिटल पेमेंट नये भारत की एक तस्वीर प्रस्तुत करता है। उन्होंने मेला के मोबाइल एप्लिकेशन, अन्य डिजिटल प्लेटफार्म और ऑनलाइन टिकटिंग सुविधाओं की व्यवस्था की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती मना रहे है। देश और दुनिया में उनके अमूल्य विचारों को पहुंचाने का यह एक स्वर्णिम अवसर है। सूरजकुण्ड मेला को देखने लाखों लोग आयेंगे। स्वच्छता, खादी-उत्पादों और हथकरघा से बनी वस्तुओं के प्रसार के लिए हम गांधी जी के संदेश को इस मेले में आसानी से लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी योगदान देते हैं।
हम सबको देश के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं पर गर्व करना होगा। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि मैने कल संसद के बजट सत्र के शुभारंभ पर दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि उज्ज्वल कल के लिए लोकलका मूल मंत्र हमें अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में दिए गए अपने इस आग्रह को मैं पुन: दोहराता हूं कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, देश के प्रत्येक जनप्रतिनिधि को और सभी राज्य सरकारों द्वारा उज्ज्वल कल के लिए लोकलको एक आंदोलन में परिवर्तित किया जाए। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर हम सभी अपने क्षेत्र के शिल्पकारों तथा लघु उद्यमियों की बहुत बड़ी मदद दे सकते हैं।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts