Sunday, November 24, 2024

भाजपा सरकार के सदस्य अभियान के दौरान लोगों को भाजपा का सदस्य बनाते कार्तिक वशिष्ठ साथ में बीजेपी कार्यकर्ता

भाजपा के सदस्यता अभियान को त्यौहार के रुप में मना रहे कार्यकर्ता : कार्तिक वशिष्ठ

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान (संपादक)। देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी दोबारा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस सदस्य अभियान को एक त्यौहार के रूप में बना रहे हैं। बल्लमगढ़ शहर में विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 50 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बल्लभगढ़ बाजार में शुक्रवार को भाजपा के युवा कार्यकर्ता कार्तिक वशिष्ठ, अभिषेक दिक्षित और विधायक के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा भाजपा में लोगों को सदस्यता जोडऩे के लिए निकले और लगभग बाजार में कई लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान लोगों ने भी बढ़-चढक़र भाजपा की सदस्यता को अपनाया। अंबेडकर चौक पर इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी संजय संजय गोयल ने बताया कि भाजपा के शासन में ही देश और प्रदेश का पूर्ति विकास हो सकता है, हम इसी विकास को मोहर लगाते हुए भाजपा की सदस्यता को अपना रहे है। उनके साथ कई और बाजार के व्यापारियों और आने वाले कई ग्राहकों ने भी सदस्यता अपनाई। भाजपा का सदस्य बनने पर लोगों में खुशी है कि वह ऐसी पार्टी से के सदस्य बन चुके हैं अब जिसने बीते 15 सालों में देश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।
फोटो 
कैप्शन : भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत व्यापारियों को पाटी्र से जोड़ते युवा भाजपा नेता कार्तिक वशिष्ठ। छाया : नितिन बंसल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता को आकांक्षाओं को कर रहे हैं पूरा : मूलचंद शर्मा  
विधायक ने किया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का किया नवीनीकरण, क्यूआर कोड किया जारी
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान बल्लभगढ़ विधानसभा के लोगों से भाजपा से जुडऩे की अपील करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा नई नई योजनाओं के माध्यम से जनता को सशक्त करने का काम किया जा रहा है । प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके, बिना रूके प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं । भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में युवाओं, गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं का विकास कर उनको मजबूत करने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद शर्मा ने अपनी प्राथमिक सदस्यता का नवीनीकरण किया और रेफरल कोड के साथ अपना लिंक और क्तक्र कोड भी जारी किया। श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अपने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में 50 हजार से ज्यादा लोगों को भाजपा की विचारधारा के साथ जोडक़र भाजपा का सदस्य बनायेंगे, इसके लिए उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी ।विधायक मूलचंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे हैं और लगातार लोगों को भाजपा के साथ जोड़ रहे हैं । इस सदस्यता बहन के द्वारा इस सदस्यता अभियान के दौरान शहर के व्यापारी तरुण सिंगल राहुल गोयल संजय गुप्ता आदि व्यापारियों ने इस सदस्य अभियान में लोगों को जोडऩे का कार्य आराम कर दिया है पार्टी के प्रति लोगों में जोश और उत्साह हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा में अभी तक 15 हजार से ज्यादा सदस्यों को भाजपा के साथ जोड़ा जा चुका है । शर्मा ने कहा कि जैसा की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों पर पूरी नजर हैं और उनको पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रखा जायेगा । इस अवसर पर सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक सदस्यता अभियान गोपाल शर्मा, जिला संयोजक सदस्यता अभियान हुकुम सिंह भाटी, सह संयोजक अनिता शर्मा, आई टी प्रमुख समीर टंडन ,सुषमा यादव,गौरीदत्त, कार्तिक वशिष्ठ, अभिषेक दिक्षित, पवन सैनी,हरप्रसाद गोड,जितेंद्र बंसल आदि उपस्थित रहे ।


No comments:

Post a Comment

Featured post

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं...

Popular Posts