Friday, April 10, 2020

लॉक डाउन में बल्लभगढ़ की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं गरीबों को भोजन व राशन करा रहीं हैं उपलब्ध

बल्लभगढ़ की सामाजिक संस्था "सवान कृपा रूहानी मिशन" द्वारा गरीबों को रोजाना खाना दिया 
जाता है

बल्लभगढ़ नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान।

 बल्लभगढ़ व फरीदाबाद शहर में कोरोना जैसी महामारी लड़ने  के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने आगे आकर गरीबों की मदद करना चालू कर दिया है जिनमें से बल्लभगढ़ की एक सामाजिक संस्था संत राजिंदर सिंह जी महाराज के निर्देश पर भारतवर्ष के 300 से अधिक केन्द्रों पर Covid 19 के संकट काल में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवादार लोगों को भोजन तथा ज़रूरी सामान देकर सेवा कर रहे हैं । मिशन और भी कई प्रकार से सेवा जैसे रक्तदान , अंगहीन लोगों को कृत्रिम अंग , वीलचेयर , सिलायी मशीन तथा प्राकृतिक आपदाओं में चिकित्सा सुविधा तथा दवाइयों से मानवता की सेवा करता आया है।
बल्लभगढ़ की शाखा   Covid 19 के इस संकट काल में दिनांक 22/3/2020 से जो मजदूर लॉक डाउन में फंश गए थे तो  जरूरत मंदो को लगभग 600 पैकेट रोज पहुंचाए जा रहे हैं। जिसमें कि आलू, पूरी, दाल, चावल, खिचड़ी तथा बच्चो के लिए बिस्कुट और टॉफी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सेक्टर-62,63,64,65 की लेबर और झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोग तथा दौलत राम, लेबर कॉलोनी, सेक्टर-58 या कोई भी आराम से हमारे आश्रम से अपने लिए खाना ले सकता है। यह सेवा लॉक डाउन के दौरान 14/04/2020 तक रहेगी या इसके आगे प्रशासन के आदेश के अनुसार करते रहेंगे। यह सेवा महाराज जी की दया और संगत के सहयोग से चल रही है। इस संकट की घड़ी में आश्रम के सेवादार बड़ी मेहनत और लगन से गरीबों की सेवा कर रहे हैं।  इसके बाद भी यदि किसी जरूरत मंद को भोजन की तलाश हो तो वह हमारे आश्रम को गुगल मैप में SKRM Ballabhgarh भी खोजकर आश्रम से भोजन ले सकता है। मै आपको बताना चाहता हूं कि हमारे बल्लभगढ़ के आश्रम में सेवादार सुबह 9.00 बजे से खाना बनाना शुरू कर देते हैं यदि कोई सीधे खाना आश्रम से लेना चाहता है तो वह ले सकता है।

सावन कृपाल रूहनी मिशन की स्थापना सूफ़ी संत दर्शन सिंह जी महाराज ने सन 1976 में अपने आध्यात्मिक गुरु बाबा सावन सिंह जी महाराज तथा परम संत कृपाल सिंह जी के नाम पर रखा था। दर्शन सिंह जी महाराज ने अपने कार्यकाल में 50 भाषाओं में आध्यात्मिक साहित्य  का अनुवाद कराया । आप एक जाने माने सूफ़ी कवि थे और अपने समय पर उर्दू अकादमी की ओर से आपको कई पुरस्कार मिले ।  आपने संत मत को सकारात्मक अध्यात्म कहा । इसका अर्थ यह है कि इंसान अपनी ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह निभाते हुए अपने परिवार, समाज ,देश और विश्व में अपने योगदान  हेतु  आत्मिक बुलंदी को पा सकता है। इस मिशन के वर्तमान सदगुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज एक जाने माने वैज्ञानिक और दूर संचार प्रणाली के विशेषज्ञ हैं और विश्व भर में संत मत को सरल तथा आधूनिक रूप से प्रस्तुत कर रहे हैं। संत कृपाल सिंह जी महाराज ने आध्यात्म और विज्ञान के बीच सम्मवाद का जो सिलसिला शुरू किया था और जिसे संत दर्शन सिंह जी महाराज ने आगे बढ़ाया था उस कार्य को आप तीव्र गति से आगे बढ़ा रहे हैं । कुरावर से लड़ने के लिए ऐसी ही सामाजिक संस्थाओं को आगे आना पड़ेगा।

Tuesday, April 7, 2020

समाजसेवी मनोज गोयल ने सफाई कर्मचारियों का फूलों से किया सम्मान


कोरोना वायरस : नगर निगम कर्मचारियों का फूलों से किया सम्मान 

सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते हुए समाजसेवी मनोज गोयल ।
फरीदाबाद, नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लॉक डाऊन के दौरान एक सैनिक की तरह लोगों की सेवा में समर्पित नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हौंसला अफजाई के लिए आज जजपा नेता मनोज गोयल, वरिष्ठ नेता धर्मपाल व ललित बंसल ने फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच सफाई कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए साफ सफाई के कार्य में लगे हुए है इसलिए यह लोग प्रशंसा के पात्र है। मनोज गोयल जी ने इन्हें "कर्मवीर"कह कर संबोधित किया।ऐसे लोगों की हौंसला अफजाई के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डाऊन है और देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चमराई हुई है इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि अब हम मिलकर इस बीमारी से लडना है और घर में बैठकर लॉक डाऊन के सभी नियमों की पालना करें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों पर फूल बरसाते हुए उन्हें समानित किया। समाजसेवी मनोज गोयल ने कहा कि यह सफाई कर्मचारी इस मुश्किल दौर में शहर को साफ सफाई रखकर हमें इस महामारी से बचाते हैं।सफाई कर्मचारियों को मनोज गोयल जी ने "कर्मवीर" कहकर संबोधित किया।

Friday, April 3, 2020

प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचेगा खाना, नहीं होने देंगे कालाबाजारी : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद, 03 अप्रैल फूलसिंह चौहान और नितिन बंसल। हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा कि लाकडाउन के दौरान गरीब व्यक्तियों को फूड पैकेट्स व राशन वितरण का कार्य बेहतर ढंग से किया जाए। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाना पहुंचना चाहिए।इस दौरान कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए तथा कोई भी व्यक्ति इन दिनों किरायेदारों से किराये की मांग न करे।

परिवहन मंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से लाॅकडाउन के दौरान लोगों की सुविधा के लिए किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक क्षेत्र या ठेकेदार अपने कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन जल्द से जल्द देना सुनिश्चित करें। अगर कोई व्यक्ति इस दौरान मकान, दुकान आदि जो किराये पर दिए गए हैं, का किराया वसूलने के लिए प्रभाव बनाता है, वह व्यक्ति पुलिस को कंट्रोल नंबर पर सूचित करे। सरकारी जमीन पर रहने वाले लोगों से किसी भी प्रकार का कोई व्यक्ति किराया वसूल करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होने कहा की साप्ताहिक राशन सही जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, कोई बगैर जरूरतमंद व्यक्ति यह राशन न ले। शहर के सभी वार्डों में सही जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर ली जाए। शहर के सभी स्लम क्षेत्र कवर किए जाएं। लोगों को सामाजिक दूरी की जरूरत के बारे में भी जागरूक करें। कालोनियों में एक जगह भीड़ एकत्रित न करें, अपितु राशन वितरण का कार्य डोर टू डोर होना चाहिए। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, नयनपाल रावत व नीरज शर्मा, मेयर सुमन बाला, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र सिंह, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने भी अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव दिए तथा हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। परिवहन मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि लॉक डाउन में शराबबंदी के दौरान यदि कोई शराब माफिया तस्करी करता है तो  उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस समय सेक्टर-15 स्थित सिंहसभा गुरूद्वारा, राधा स्वामी सत्संग भवन अजरौंदा, इस्कान व जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से फूड पैकेट्स तैयार करवाकर शहर के सभी वार्डों में भेजें जा रहे हैं। हर वार्ड में पार्षद, वार्ड अधिकारी व वालिंटियर की मदद से यह फूड पैकेट्स जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय शैल्टर होम में करीब 216 व्यक्ति रह रहे है,ं जिन्हें खाना व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। असंगठित मजदूरों को पंजीकृत करने के लिए सरकार की ओर से पोर्टल बनाया गया है, इस पोर्टल पर अब तक जिले के करीब 9 हजार लोगों ने पंजीकरण करवाया है, जिन्हें आगामी दिनों में एक हजार रूपए की राशि मिलेगी। सभी राशन डिपुओं के माध्यम से भी राशन वितरण का कार्य शुरू किया जा चुका है, जो जल्द ही सभी कार्ड धारकों को उपलब्ध हो जाएगा। कोरोना के संभावित संक्रमण के दृष्टिगत कोरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय व अन्य सरकारी इमारतों को चिन्हित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी रोकने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, पिछले दिनों कुछ दुकानदारों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम अमित कुमार, एसडीएम त्रिलोकचंद, एसडीएम पंकज सेतिया, संपदा अधिकारी एचएसवीपी परमजीत चहल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Thursday, April 2, 2020

लॉक डाऊन : झुग्गियों में रहने वाली मजदूर व गरीब जनता को नहीं हो रही सहायता मुहैया।

लॉक डाऊन : झुग्गियों में रहने वाली मजदूर व गरीब जनता को नहीं हो रही सहायता मुहैया।

बल्लभगढ़, नितिन बंसल और फूलसिंह चौहान की विशेष रिपोर्ट। शहर में करोना महामारी से सरकार द्वारा जो लॉक डाउन लगाया हुआ, उसे आज 10 दिन हो गए हैं। इन 10 दिनों में लोगों ने अपने आप को घरों में ही बंद रख रखा है जिससे कि यह महामारी ना पहले साथ ही साथ सरकार द्वारा खाद्य सामानों के लिए समय साराी भी निश्चित कर दी गई है, उस पर लोग पूरा तरीके से पालन भी कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को तो सहायता मुहैया करवा दी गई है लेकिन फरीदाबाद की कई झुगियों में रहने वाली मजदूर व गरीब जनता को सहायता मुहैया नहीं हुई। ये झुग्गियां गुडईयर, आजाद नगर झुगिगयां व सेक्टर 4, सेक्टर 62 की झुग्गी बस्ती है जिनको सरकार द्वारा कोई भी सहायता मुहैया नहीं करवाई। यहां पर रहने वालों का कहना है कि यहां के मंत्री और विधायक एक बार भी उनकी सुध लेने के लिए नहीं आई उन्हें सरकार की सहायता के लिए इंतजार कर रहे हैं। यहां तक कि कोई भी सामाजिक संस्थाएं भी इन झुग्गी झोपड़ी तक नहीं पहुंच पा रही। खेड़ी गांव के पास बब्बू कॉलोनी नाम से झुग्गी बस्तियों को सरकार द्वारा कोई मदद नहीं की गई। यही नहीं सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की एक शिकायत सुनने में मिली है जहां एक और सरकार गरीबों को 3 महीने का राशन मुफ्त देने का ऐलान कर चुकी है लेकिन फरीदाबाद की किसी भी झुगी बस्ती को कोई भी राशन मुफ्त नहीं मिला है। इन झुग्गी झोपड़ियों में कई लोगों के अभी राशन कार्ड कॉ नहीं बने है। बाबूूू कॉलोनी निवासियों ने बताया कि आज से 6 महीने 7 महीने पूर्व बचों सिंह नामक प्रधान ने जो एमसीएफ में कार्यरत है उसने उनके राशन कार्ड बनवाए थे। लॉक डाउन से पहले तो उहें राशन मिल रहा था लेकिन लॉक डाउन के बाद उहें यह राशन मिलना बंद हो गया, जब उहोंने डिपो होल्डर असद से बात की तो उहोंने कहा कि आपका राशन कार्ड पर राशन नहीं मिलेगा और यह राशन कार्ड वैलिड नहीं है जबकि इससे पहले भी 5 महीने पहले से राशन ले रहे थे। ये डिपो होल्डर खेड़ी गांव का बताया जा रहा है जो अपनी मनमानी के चलते गरीबों को राशन देने से मना कर रहा है और गरीबों को किसी शिकायत करने के लिए मना भी करता है।

बेसहारा पशुओं के लिए भोजन उपलब्ध करवा रही प्यूपिल फार एनिमल संस्था


बेसहारा पशुओं को भोजन कराते "फ़्रेंड्स ऑफ एनिमल" संस्था के प्रधान जे.सी. शर्मा।

बेसहारा पशुओं को भोजन करवाते संस्था के लोग।
बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। देश में कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में हो रहे हाहाकार के बीच जहां मनुष्य दूसरे मनुष्य की मदद के लिए आ रहा है, ऐसे में जानवरों के समक्ष भी खाने की चुनौती पैदा हो गई। ऐसे आवरा जानवरों को भोजने उपलब्ध करवाने में प्युपिल फॉर एनिमल संस्था अग्रिण भूमिका निभा रही है और इनके लिए भोजन की व्यवस्था करती है। संस्था के प्रधान जे.सी. शर्मा ने बताया कि मुश्किल दौर में गरीब जनता के साथ-साथ जानवरों का भी ध्यान रखना परम कर्तव्य है। संस्था में 25 कार्यकर्ता जो किसी कार्य को कर रहे हैं, साथ ही साथ संस्था द्वारा गरीब जनता को रोजाना 200 पैकेट भोजन सुबह शाम करवाया जा रहा है । उहोंने बताया कि हमारी टीम में आज भी उन गरीब लोगों के लिए उन मजदूरों को लिए खाना वितरित किया हमारी संस्था हमेशा से ही बेसहारा पशु प्राणियों व इंसानों के लिए मदद कार्य करते रहती है। हमारी संस्था फ़्रेंड्स ऑफ एनिमल रोजाना के जरूरतमंद 200 आदमियों को 200 पैकेट खाना रोजाना वितरित करती है। शर्मा जी ने बताया कि आज हमारी संस्था ने उन बेजुबान जो बंद के दौरान हमारे पशु इधर-उधर भूखे प्यासे घूम रहे थे हमारी संस्था ने हमेशा से ही इन जानवरों के लिए कार्य करती आई हुई है पशुओं को चारा खिलाया।

बल्लभगढ़ ब्राह्मण सभा ने कोरोला रिलीफ फंड में दिए 5 लाख 51 हजार रूपए

बल्लभगढ़ ब्राह्मण सभा द्वारा कोरोना रिलीफ फंड के लिए मंत्री जी को 551000 का चेक दिया गया।

फरीदाबाद से नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान। 
कोरोना वायरस के पीड़ितों की सहायता के लिए फरीदाबाद कि कई सामाजिक संस्थाएं सामने आ रहे हैं जिनमें ब्राह्मण सभा फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर पंडित मूलचंद शर्मा जी से मिलकर 
हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड मैं ₹551000 का चेक सरकार को दिया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों में से प्रधान श्याम सुंदर शर्मा जनरल सेक्टरी बृजमोहन वशिष्ठ महेश चंद शर्मा ज्ञानदेव वत्स युवा ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पंकज पाराशर ब्राह्मण सभा फरीदाबाद के मुख्य संरक्षक तेज प्रकाश भारद्वाज देबू भारद्वाज केसी शर्मा मौजूद रहे सभी की मौजूदगी में प्रधान श्याम सुंदर द्वारा ₹551000 का चेक हरियाणा कोरोना relief फंड में cabinet minister पंडित मूलचंद शर्मा को सौंपा। इस अवसर पर कैबिनेट मिनिस्टर मूलचंद शर्मा ने ब्राह्मण समाज से अपील की कि यह मुसीबत का समय है और समाज को इस समय जरूरतमंदों की मदद बढ़-चढ़कर करनी चाहिए जैसा कि समाज हमेशा करता आया है और उन्होंने आव्हान किया की नवरात्रों में जब व्रत खुलेंगे तो हमारे यहां कन्या को भोजन कराने की परंपरा है इस परंपरा को इस बार प्रत्येक परिवार 9 परिवारों के लिए अपने घर से भोजन की व्यवस्था करें वह चाहे 1 दिन का भोजन हो जाए एक हफ्ते का अपनी सामर्थ्य के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के 9 परिवारों की भोजन की व्यवस्था करें।  इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने सरकार को अपने लेटर हेड पर मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर आश्वासन दिया कि ब्राह्मण समाज तन मन धन से सरकार और जरूरतमंदों का साथ देता आया है और देता रहेगा इस पर अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा व युवा अध्यक्ष पंकज पाराशर ने समाज के प्रत्येक वर्ग से भी अपील की की इस संकट के समय में सभी एक दूसरे का सहयोग करें और एक भी व्यक्ति हमारे आसपास भूखा ना सोए और इस महामारी को फैलने से रोकने के जो भी उपाय सरकार बता रही है डॉक्टर बता रहे हैं उनको अपनाएं और इस बीमारी को समाप्त करने में प्रत्येक जन अपना हर प्रकार से सहयोग करें क्योंकि सभी स्वस्थ रहेंगे तभी हम इस महामारी से लड़कर जीत सकते हैं

Wednesday, April 1, 2020

फरीदाबाद जिला प्रशासन व उपायुक्त द्वारा फरीदाबाद में 25 हजार खाने के पैकेट बनवाकर सुबह शाम वितरित किए जा रहे है

फरीदाबाद जिला प्रशासन व उपायुक्त द्वारा फरीदाबाद में 25 हजार खाने के पैकेट बनवाकर सुबह शाम वितरित किए जा रहे है


फरीदाबाद, नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद की जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान सभी जरूरतमंद व गरीब लोगों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी वार्डों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करवाई जा रही है, ताकि उन्हें निरंतर खाने की सप्लाई दी जा सके। 
उपायुक्त ने बुधवार को सेक्टर-15 स्थित सिंहसभा गुरूद्वारे का दौरा किया और वहां जरूरतमंद लोगों के लिए बनाए जा रहे खाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस गुरूद्वारे में प्रतिदिन 25 हजार खाने के पैकेट प्रतिदिन दिन में दो बार में तैयार किए जाएंगे, जिनमें से आधे पैकेट सुबह और आधे पैकेट सायं के समय सभी 40 वार्डों में भेजकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। इस कार्य के लिए सभी वार्डों में एक-एक अधिकारी को इंचार्ज बनाया गया है। ये अधिकारी संबंधित वार्ड के पार्षद व वांलिटियर की मदद से जरूरतमंद व्यक्तियों तक खाना पहुंचाएंगे। इस कार्य में औद्योगिक संगठन द्वारा मदद की जाएगी। 
उपायुक्त ने बताया कि शहर के सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर आह्वान किया गया है कि वे प्रशासन के साथ मिलकर तथा संगठित रूप से कार्य करें तथा खाने की पहुंच हर जरूरतमंद व्यक्ति तक करना सुनिश्चित करें। कोई भी क्षेत्र छुटना नहीं चाहिए। उपायुक्त ने गुरूद्वारा प्रबंधन के सदस्यों व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बात की तथा खाना तैयार करने, पैकिंग करने तथा डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस तैयार खाने को सही समय पर वार्डों में पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट व व्हीकल की उचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। यह व्हीकल दोनों समय यहां से खाना उठाएंगे तथा वार्डों तक पहुंचाएंगे। जहां आगे वालिंटियर इस खाने के पैकेट को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 सेक्टर-15 सभा गुरूद्वारे में बन रहे खाने की व्यवस्था देखते उपायुक्त यशपाल व अन्य अधिकारी।

जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसायटी, सामाजिक संस्थाओं द्वारा गरीब जनता को भोजन व राशन दिया का रहा है

जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा गरीब जनता को भोजन व राशन दिया का रहा है


बल्लबगढ़,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
वायरस के चलते जिला प्रशासन प्रवासी मजदूरों के लिए काफी व्यवस्था करने में जुटा हुआ है । फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लाकडाउन के मद्देनजर जिला के जरूरतमंद व्यक्तियों व प्रवासी लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए सभी प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवी संगठनों से समन्वय बनाकर जरूरतमंद लोगो को भोजन के पैकेट तथा हरी सब्जियां, साप्ताहिक राशन तथा मास्क  वितरण किए जा रहा हैं।  जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ वालिंटियर ने आज बुधवार को जनता कालोनी, राहुल  कालोनी, बाटा चैक एरिया, बस्लेवा कालोनी, ओल्ड फरीदाबाद, पटेल नगर, सैनिक कालोनी, तिगांव एरिया, नहर पार, बीपीटीपी चैक एरिया में पका खाना व साप्ताहिक राशन वितरित किया गया। इसके अलावा जिला कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर जिन जरूरतमंद लोगों ने खाने व राशन की मांग की, उन्हें भी भोजन के पैकेट्स तथा राशन वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि भोजन में रोटी, आलू सब्जी, पूरी, दाल, दाल चावल, पुलाव, ब्रेड पकौङा, खिचङी आदि शामिल की गई तथा राशन में 5 किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो दाल, एक लीटर सरसों का तेल, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया का वितरण किया गया। 

कोरोना के खौफ का फायदा उठा रहे है साइबर ठगसावधान रहिए नहीं तो उड़ा लेंगे बैंक से सारे पैसे!

कोरोना के खौफ का फायदा उठा रहे है साइबर ठग
सावधान रहिए नहीं तो उड़ा लेंगे बैंक से सारे पैसे! 

बल्लबगढ़,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन ाोषित करने के बाद लोग अपने घरों में कैद हो गए है। ऐसे में लोग कोरोना से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया का साहरा ले रहे हैं। लेकिन सोशल लेटफार्म से न केवल लोगों को भ्रामक जानकारी मिल रही है बल्कि उनके पास फेक मैसेज भी आ रहे हैं। जिसमें कोरोना वायरस को लेकर पीएम राहत कोष में पैसे भेजने की बात कही जा रही है।

वहीं कोविड 19 में नाम से भी कई डोमेन रजिस्ट्रड हो गए हैं। जिसमें राहत कोष के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। महामारी के चलते लॉकडाउन में लोग घरों में रहकर फेसबुक, वॉट्सएप पर कोरोना का अपडेट ले रहे हैं। सोशल लेटफॉर्म पर कोरोना केसेस के लिंक एक-दूसरे को भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स कोरोना से जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया और इंटरनेट के मायम से सर्च कर रहे हैं। बभगढ़ निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि उनके पास पीएम रिलीफ फंड को लेकर वाट्सएप संदेश आया। जिसमें अकाउंट नंबर पर पीएम रिलीफ फंड के लिए पैसे भेजने की बात कही गई। शक होने पर उन्होंने जब नंबर पर फोन किया तो नंबर आफ मिला। इसके बाद उन्हें वाट्सएप से भी ब्लाक कर दिया गया। इसके अलावा एनआईटी पांच में रहने वाले सुरेंद्र नेे बताया कि किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक करके पीएम रिलीफ फंड के नाम पर पैसे मांगे। मामले की जानकारी मिलने पर मुझे अकाउंट बंद करना पड़ा। इसी तरह से कई लोगों को संदेश भेजकर रिलीफ फंड के लिए पैसे मांगने की बात सामने आ रही है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि साइबर ठगी को लेकर पुलिस लोगों से अपील कर रही है अगर उनके पास कोई पीएम रिलीफ फंड को लेकर कोई संदेश आता है तो वह सावधान रहे। कोई भी पैसा ट्रांसफर करने से पहले संदेश के लिंक को क्रास चेक कर ले। कोविड 19 को लेकर भारत सरकार की ओर से भी वेबसाइट बनाई गई है। उसमें पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही पैसे ट्रांसफर करे। उहोंने बताया कि अभी साइबर ठगी को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।



इतिहास में पहली बार ऑनलाइन होगा वार्षिक उसव, सभी विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

इतिहास में पहली बार ऑनलाइन होगा वार्षिक उसव, सभी विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

बल्लबगढ़,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। 
कोरोना वायरस के चलते  शिक्षा संस्थानों के इतिहास में पहली बार फरीदाबाद का जे.सी. बोस वाईएमसीए  विश्वविद्यालय अपना वार्षिक उसव 'एलिमेंट्स कलमायका-2020 आनलाइन आयोजित कर रहा है। सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन दिवसीय वार्षिक उसव 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा और इस बार का थीम कोरोना वायरस को यान में रखते हुए 'द शो मस्ट गो ऑनÓ रखी गई जिसकी शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने ऑनलाइन वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये सभी संबधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कर दी है। इस बार कलमायका में 63 इवेंट करवाये जा रहे है। इनमें 40 कल्चरल एवं सोशल अवेयरनेस इवेंट रहेंगे, 20 से यादा तकनीकी इवेंट्स होंगे। इसके साथ साथ कोरोना वायरस से संबधित जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा।  इस ऑनलाइन उसव में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों  के विद्यार्थी  हिस्सा लेंगे। सभी कालेज बंद होने के कारण उबाऊपन से जूझ रहे युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के लिए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने एक इनोवेटिव तरीका खोज निकाला है। विश्वविद्यालय अपना वार्षिक उसव 'एलिमेंट्स कलमायका-2020Ó पूर्वनिर्धारित तिथि पर ही आयोजित करेगा, लेकिन इस बार पूरा उसव आनलाइन आयोजित किया जायेगा। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट विभाग द्वारा आयोजित को लेकर सभी तरह की तैयारियों पूरी कर ली गई है। तीन दिवसीय वार्षिक उसव 9 से 11 अप्रैल, 2020 तक आयोजित किया जायेगा और इस बार का थीम 'द शो मस्ट गो ऑनÓ है।  कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने ाोषाा की है कि विश्वविद्यालय वार्षिक उसव के आयोजन पर साजो-सामान को लेकर किसी तरह का खर्च नहीं कर रहा है, इसलिए उसव के दौरान आयोजित होने वाले इवेंट्स में आकर्षक पुरस्कार राशि दी जायेगी। उहोंने आशा जताई है कि 'एलिमेंट्स कलमायका-2020Ó बेहद सफल होगा। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो भविष्य में विश्वविद्यालय वार्षिक उत्सव के प्रारूप को बदलने पर 

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts