Monday, June 8, 2020

"समय रहते होगा उपचार तो मिलेगी कोरोना वायरस से मुक्ति"

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।

कोरोना एक महामारी का रूप लेती जा रही है लेकिन इसका बचाव समय रहते इसका इलाज है। फरीदाबाद के सिविल सर्जन का कहना है कि लोगों को अगर कोरोना के लक्षण दिखाई देते उसका तुरंत ही उपचार करें तभी इस वायरस से बचा जा सकता है  कोरोना एक साध्य रोग है , अगर इस बीमारी का समय पर उपचार लिया जाये तो, इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। ये जानकारी द अलमोनर बायोटेक के डायरेक्टर व डॉ रामभगत व के. सी.गोयल ने  एक सेमिनार में बताया कि कोविड-19 जो कि सार्स कोव2 के कारण पैदा होता है । ऐसे में एम -16जस, काफी कारगर है।

इसका कोई दुष्परिणाम भी नहीं है। यह दवा एक क्षारीय  प्रोटीन एम-16जस, आर्युवेदिक , कोरोना महामारी के रोकथाम व बचाव के लिये विकसित किया गया है। डाँ जसवाल व रामभगत का कहना है, कि कोरोना एक साध्य रोग है।जो लोग कैंसर, हार्टरोग, किडनी रोग, मधुमेह, रक्तचाच जैसी रोग प्रतिरोधक कमी से ग्रस्त है । उनके लिये एम जस-16काफी कारगर है और अन्य दवाइयों के साथ सेवन करने से भी इसका कोई साइट इफेक्ट तक नहीं होता है। डॉ रामभक्त ने बताया कि कोरोना के मामले ऐसे भी आ रहे है जो बिना लक्षणों के पनप रहे है। और जो लक्षणों के पहचाने जा रहे है, उसमें भी ये दवा रामबाण है। एम-16जस आर्युवेदिक क्षार प्रोटीन मिनिरल , प्रोटीन , इनजाइम , विटामिन जैसे जरूरी आठ अमिनों एसिड व एन्टी आक्सीडेन्ट का एक असरदार महत्वपूर्ण मिशण है। जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बरकरार रखता है। डॉ रामभगत का कहना है कि तमाम मरीजों को उन्होंने इसी चिकित्सा तकनीक से सही किया है, और वे रोगी अब आसानी से अपने घर में स्वस्थ्य जीवन यापन कर रहे है। कोरोना में आर्युवेदिक चिकित्सा प्रणाली काफी कारगर है।


Sunday, June 7, 2020

फरीदाबाद में रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कोरोना के 106 मरीजों से जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार हुए सचेत

जिला समाचार
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद क्षेत्र से रविवार को  रिकॉर्ड तोड़ 106 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई जिसको देखते हुए जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार चिंता का विषय बनता जा रहा है फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए जजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने जजपा सुप्रीमो व राजनीतिक गुरु डॉक्टर अजय सिंह चौटाला से फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर चिंता व्यक्त की। अजय सिंह चौटाला जी संदेश दिया कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरते और बाहर निकलने से पहले मास्क लगाएं अन्यथा लॉकडाउन के नियमो का पालन करें। व्यापारियों से निवेदन किया अपने दुकानों पर भीड़ ना लगने दे सोशल डिस्टेंस का पालन करें।फरीदाबाद के उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 13500 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4975 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 8511 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 12729 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 14732 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 13001 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 960 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 771 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 231 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 231 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 287 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

मास्क नहीं लगा होगा तो होगा चालन -आदेश पुलिस कमिश्नर

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
बल्लमगढ़ व फरीदाबाद जिले में पढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर व बढ़ते हुए कोरोना के मरीजों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है इसके लिए पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक एंड हाईवे द्वारा दिनांक 7 तारीख से 22 तारीख तक लेकर एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें सभी पुलिस कर्मचारियों को व प्रशासनिक अधिकारियों को यह आदेश है कि कोई भी व्यक्ति अगर शहर में बिना मास्क के दिखाई देता है तो ऐसे लोगों के अधिक से अधिक से चालान काटे जाएंगे साथ ही साथ पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश जी ने यह भी कहा कि इन जवानों की रिपोर्ट को 23 तारीख तक उनके कार्यालय में जमा करवाया जाए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी शकती  में फरीदाबाद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को कम कर सकती है और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकती है इसमें हर व्यक्ति हर नागरिक  को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।  

शुरू हुआ सेक्टर-2 महिला कॉलेज का रुका हुआ काम


बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-2 में राजकीय महिला कॉलेज की बिल्डिंग का रुका हुआ काम फिर से शुरू हो गया है। लॉकडाउन के कारण कॉलेज की बिल्डिंग का काम रुका हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में निर्माण कार्य को रतार दी जाएगी। गौरतलब है कि जिले में 3 नए कॉलेजों की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें नचौली, मोहना व बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 में बन रहा कॉलेज शामिल हैं। मोहना व नचौली में कॉलेज की बिल्डिंग का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है, लेकिन बल्लभगढ़ सेक्टर-2 के कॉलेज का काम चालू है। यहां पर लगभग 5 एकड़ जमीन पर 11 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से कॉलेज महिला कॉलेज बनाने का काम किया जा रहा है। कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य दिसंबर 2020 तक पूरा होना था, लेकिन अब लगभग तीन महीने से काम रुका रहा और अब कम लेबर हैं। ऐसे में प्रॉजेक्ट पूरा होने में देरी हो सकती है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राहुल सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ सेक्टर-2 में बनने वाले महिला कॉलेज का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में काम को रतार दी जाएगी। हमारा प्रयास है कि हम समय पर प्रॉजेक्ट को पूरा करें।



Friday, June 5, 2020

फरीदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ने लोकडाउन का पालन करते हुए पेड़ लगाए

फरीदाबाद, रेखा चौहान, सुरभि बंसल।
स्वच्छ हवा पाने के लिए व बीमारियों से बचने की एक ऐसा साधन है जो हमें शक्ति प्रदान करता है उन सभी बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने घरों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए व एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि पेड़ लगाने से जायदा ज़रूरी है उनकी देखभाल करना चाहिए 5 जून 2020 विश्व पर्यावरण दिवस पर रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ने लोकडाउन का पालन करते हुए सेक्टर -12 हुड्डा सेंट्रल प्लाज़ा पार्क  फरीदाबाद में जामून व आम के पोधे लगाए पिछले वर्ष भी जामून के पोधे लगाए गए थे ओर पूरे साल उनकी देखभाल करी गई ओर वे  सभी पोधे आज भी सही सलामत हैं पर्यावरण है हम सबकी जान इसलिए करो इसका सम्मान एक पेड़ 100 पुत्र समान यह पोधे बिजेंद्र सैनी की अध्यक्षता में लगाए गए बिजेंद्र सैनी ने कहा कि आप अपना ध्यान रखें अपनों का ध्यान रखें अपने आसपास का ध्यान रखें सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें हाथ पैर धोते रहें और लोगों को जागरुक करते रहें क्योंकि हम सभी का जीवन बहुत अनमोल है इसलिए इस महामारी में घर से कम से कम निकले घर पर ही रहे सुरक्षित रहें  आप सभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल भी करें क्योंकि गर्मी में पेड़ ही हमें भरपूर छाया देता है इसलिए ज्यादा ज्यादा पेड़ लगाएं और अपना जीवन बचाएं सभी को ज़िला उपायुक्त के आदेशों का पालन करना चाहिए ज़रूरी काम से ही पूरी तरह सुरक्षित होकर घर से निकले इस अभियान में हिमांशु सैनी , व छोटे बच्चों ने भी सहयोग करा है। हम सभी लोगों को इस अहम कदम में आना चाहिए।

अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ न डालें निजी स्कूल : सुमित गौड़


लॉकडाउन की मार झेल रहे अभिभावकों को राहत दे सरकार 
निजी स्कूलों की लूट में शामिल है भाजपा सरकार : सुमित गौड

फरीदाबाद, फूलसिंह चौहान, नितिन बंसल। निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर लॉकडाउन पीरियड की फीस मांगने का दबाव बनाने लग गए है, जिसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने इन स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुरूवार को सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला कांग्र्रेस की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ व युवा समाजसेवी अमित कक्कड़ ने एकजुट होकर रणनीति बनाई और तय किया कि निजी स्कूलों की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधकों से दो महीने के लॉक डाउन पीरीयड की फीस अभिभावकों से न वसूलने की मांग करेगी। यहां जारी प्रेस बयान में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, नवनिर्वाचित महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ व युवा समाजसेवी अमित कक्कड़ आदि कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ का पैकेज जारी करने के बावजूद भी प्रदेश की भाजपा सरकार अभिभावकों को राहत देने में नाकाम रही है। लॉकडाउन पीरियड में बेरोजगारी की मार झेल रहे अभिभावकों पर बार-बार नए कानून लागू कर निजी स्कूलों की लूट को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि ढाई महीने से लोग अपने घरों में कैद हैं, खाने के लाले पड़े हुए हैं, मगर प्रदेश की मनोहर सरकार अभिभावकों की फीस माफ करने में एक निर्णय नहीं ले पा रही है। असल में सरकार दोनों हाथों में लड्डू लेकर चलना चाह रही है, जोकि संभव नहीं। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों से भी मानवता के नाते आग्रह किया कि इस कोरोना महामारी में जहां लोगों के पास काम-धंधे न रहे हैं, अभिभावकों का ध्यान रखें और उनका सहयोग करें। वह मानते है कि स्कूलों के भी अपने खर्चे होते हैं, लेकिन इस लॉकडाउन पीरियड में स्कूलों के ट्रंासपोर्ट, स्टाफ, बिजली बिल एवं अन्य कई खर्चे कम हुए हैं इसलिए वह अभिभावकों के साथ समन्वय बनाएं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जब पिछले ढाई महीने से स्कूल ही बंद है, तो फीस देने का कोई मतलब ही नहीं बनता। सरकार ने ऑनलाइन का सुझाव देकर स्कूलों को लूट का तरीका बताया है। मगर, उन गरीब अभिभावकों के बारे में भी सोचे, जो अपने घरों में फसे हुए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की, कि कोई भी स्कूल उनके साथ अन्याय करता है, तो वह उनसे संपर्क करें ताकि ऐसे स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ मिलकर निजी स्कूलों को खुली लूट नहीं करने दी जाएगी। अभी देखने में आ रही है कि कुछ प्राईवेट स्कूल सरकारी आदेशों की धज्जियां भी खुलकर उड़ा रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। फीस बढ़ाकर ली जा रही है और प्राईवेट पब्लिशर्स की किताबें जबरन छात्रों पर थोपी जा रही है। जबकि सरकार द्वारा सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य की हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्कूलों के इस तानाशाही फैसले का विरोध करती है और अभिभावकों के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

Wednesday, June 3, 2020

हरियाणा के सभी जिलों में कल से शुरू होगी रोडवेज की बस सेवा

फरीदाबाद से नितिन बंसल,सुरभी बंसल।
बल्लभगढ़ व फरीदाबाद में रोडवेज बस सेवाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चालू की जाएगी।हरियाणा सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लोगों के आवागमन के लिए रोडवेज सेवाओं को चालू किया जा रहा है यह सेवाएं सुबह 6:30 बजे से स्टेट और इंटर स्टेट बस सेवा पूरी तरह से शुरू कर दी जाएगी हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद के जीएम राजीव नागपाल ने बताया कि अंतर्राज्यीय रूट पर बल्लबगढ़ से अलीगढ़-पलवल के लिए बस सुबह 6.30 बजे व 11 बजे, बल्लबगढ़ से आगरा-बल्लबगढ़ के लिए सुबह 7 बजे व 10 बजे बल्लबगढ़ से अलीगढ़-बल्लबगढ़ के लिए 12 बजे, बल्लबगढ़ से जयपुर-बल्लबगढ़ सुबह 5.40 बजे, बल्लबगढ़ से बुलंदशहर-बल्लबगढ़ के लिए सुबह 8 बजे चलेंगी। उन्होंने बताया कि राज्यीय रूट पर बल्लबगढ़ से चंडीगढ़-बल्लबगढ़ के लिए 5.30 बजे, बल्लबगढ़ से हिसार-गुरूग्राम-रोहतक-बल्लबगढ़ के लिए सुबह 6 बजे, बल्लबगढ़ से भिवानी वाया झज्जर-बल्लबगढ़ दोपहर बाद एक बजे, बल्लबगढ़ से गुरूग्राम दोपहर बाद 3.30 बजे, बल्लबगढ़ से हथीन वाया सोहना सायं 5 बजे, बल्लबगढ़-सोहना-नारनौल-बल्लबगढ़ सुबह 6 बजे, बल्लबगढ़-गुरूग्राम सुबह 7 बजे व सायं 5.30 बजे, बल्लबगढ़-होडल सायं 5 बजे, बल्लबगढ़-हथीन सायं 4.30 बजे, बल्लबगढ़-सोहना वाया धौज सायं 5 बजे चलेंगी। इसी प्रकार जिला में बल्लबगढ़-बदरपुर बोर्डर-बल्लबगढ़ सुबह 7 बजे व 8 बजे, बल्लबगढ़-मोहना वाया छायसा-बल्लबगढ़ सुबह 8 बजे, बल्लबगढ़-मोटूका-दूल्हपुर-बल्लबगढ़ सुबह 7.50 बजे, बल्लबगढ़-तिगांव-कबूलपुर-मंझावली सुबह 8.30 बजे, बल्लबगढ़-ददसिया-बल्लबगढ़ सुबह 8.30 बजे, बल्लबगढ़-राजपुरा-बल्लबगढ़ सुबह 7 बजे, बल्लबगढ़-सूरजकुंड-बल्लबगढ़ 8 बजे, बल्लबगढ़-बागपुर सोलडा-बल्लबगढ़ 10 बजे, बल्लबगढ़-शाहबाद-बल्लबगढ़ 9.30 बजे चलेंगी। उन्होंने बताया कि बल्लबगढ़ से गुरूग्राम, होडल, हथीन तथा सोहना वाया धौज के लिए रात्रि सेवा आरंभ कर दी गई है।

Tuesday, June 2, 2020

हरियाणा के किसानों के लिए जिला उपायुक्त ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वृद्धि की

फरीदाबाद, 2 जून, नितिन बंसल, पंकज चौधरी। 
उपायुक्त यशपाल ने बताया की केंद्र सरकार की ओर से किसानो की खुशहाली के लिए खरीफ की फसलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृधि की है ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।उन्होंने बताया की सरकार ने खरीफ सीजन के 2020-21 के लिए धान सामान्य का समर्थन मूल्य 1868 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है जो की गत सीजन के दौरान 1815 रूपये प्रति क्विंटल था। इसी प्रकार धान ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 1888 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 1835 रूपये प्रति क्विंटल था। बाजरा फसल का समर्थन मूल्य 2150 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है जोकि गत सीजन में 2000 रूपये प्रति क्विंटल था। ज्वार फसल का समर्थन मूल्य 2620 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 2550 रूपये प्रति क्विंटल था।
उन्होंने बताया की मक्का का समर्थन मूल्य इस सीजन में 1850 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 1760 रूपये प्रति क्विंटल था। तथा अरहर का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 6000 रूपये तय किया गया है जोकि गत सीजन में 5800 रूपये प्रति क्विंटल था। इसी प्रकार उडद फसल का समर्थन मूल्य 6000 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 5700 रूपये प्रति क्विंटल था। मूंग फसल का समर्थन मूल्य 7196 रूपये प्रति क्विंटल है जोकि गत सीजन में 7050 रूपये प्रति क्विंटल था। कपास माध्यम रेशे का समर्थन मूल्य 5515 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन में 5255 रूपये प्रति क्विंटल था। तथा कपास लम्बा रेशा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5825 रूपये तय किया गया है जोकि गत सीजन के दौरान 5550 रूपये प्रति क्विंटल था।उन्होंने बताया की मूंगफली का इस सीजन में प्रति क्विंटल 5275 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन के दौरान 5090 प्रति क्विंटल था। सोयाबीन का इस सीजन में 3880 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जोकि गत सीजन के दौरान 3710 रूपये प्रति क्विंटल था। इसी प्रकार बाघ के बीज का इस सीजन में 6695 रूपये प्रति क्विंटल था जोकि गत सीजन में 5940 रूपये प्रति क्विंटल था।

कर्मचारियों ने बिजली निजीकरण के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर काला दिवस मनाया

फरीदाबाद। नितिन बंसल।
 नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी आफ इलैक्ट्रीसिटी इंप्लाईज एंड इंजीनियर्स के  आहृवान पर सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने बिजली निजीकरण के संशोधन बिल 2020 के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर काला दिवस मनाया। सर्व कर्मचारी संघ
हरियाणा एवं ईईएफआई से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के बेनर तले काला दिवस पर  सभी सब डिवीजनों पर काले बिल्ले लगाकर प्रर्दशन किए। इंजीनियरों ने लंच टाइम में सर्कल पर एकत्रित हो कर काला दिवस मनाया और बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों द्वारा किए गए इन प्रदर्शनों का नेतृत्व बल्लभगढ़ यूनिट में प्रधान रमेश चंद्र तेवतिया व सचिव कृष्ण कुमार,एनआईटी में प्रधान भूपसिंह कौशिक व सचिव गिरीश राजपूत,ओल्ड में प्रधान सतीश छाबड़ी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतबीर सिंह और ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट में प्रधान दिनेश शर्मा व सचिव असरफ खांन आदि कर रहे थे। प्रर्दशनों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व एएचपीसी वर्कर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा,आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सतपाल नरवत,सर्कल सचिव अशोक कुमार व नेशनल राम चरण पुष्कर आदि नेताओं ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया।
सर्कल कार्यालय व औधोगिक क्षेत्र सब डिवीजन पर आयोजित प्रदर्शनों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने आरोप लगाया कि कोरोना की आड़ में सरकार बिजली जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिजली संशोधन बिल 2020 कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरोध के बावजूद संख्या बल पर संसद में पारित किया गया गया तो सब्सिडी व क्रास सब्सिडी खत्म हो जाएगी। जिसके चलते बिजली किसानों व घरेलू गरीब उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर हो जाएगी। जिससे किसान व कृषि बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि निजीकरण का यह  बिल पारित होने पर बिजली के रेट तय करने का अधिकार राज्य पावर रेगुलेटरी कमीशन से निकलकर केन्द्रीय स्तर पर बनने वाले रेगुलेटरी कमीशन के पास पहुंच जाऐगा। उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली में डीएचबिविएन के बराबर में प्राइवेट लोगों को लाइसेंस दिए जाएंगे और वह आगे सब लाइसेंस व फ्रैंचाइजी की जाएगी। निजी कंपनियों को लागत व 16 प्रतिशत मुनाफा और उपभोक्ता चुनने का अधिकार प्राप्त होगा। इसलिए सरकारी वितरण निगमों का हाल बीएसएनएल की तरह ही होगा। कर्मचारियों एवं अधिकारियों की छंटनी होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने सोमवार को देशभर में किए प्रदर्शनों के बावजूद बिजली निजीकरण बिल 2020 को आगामी सत्र में पारित कराने का प्रयास किया तो 15 लाख बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।

Monday, June 1, 2020

कोरोना महामारी के चलते बाबा हृदय राम सेवा समिति मुजेसर की तरफ से 1 लाख की राशि का चेक मंत्री जी को दिया

फरीदाबाद। नितिन बंसल फूलसिंह सिंह चौहान।
कोरोना महामारी को देखते हुए लोक डाउन 5.0 को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है जिसके चलते गरीबों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी ना आए इसके लिए फरीदाबाद शहर की सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं और कदम उठाकर लोगो की मदद भी कर रही है ।दुनिया को दहलाने वाली वैश्विक कोविड-19 महामारी ने जहां देश की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है । वहीं देश प्रदेश की मदद के लिए समाज सेवी संस्थाएं लगातार सरकार के हाथ मजबूत कर रही है। आज इसी महामारी से निपटने के लिए हरियाणा सरकार को बाबा हृदय राम सेवा समिति मुजेसर की तरफ से ₹100000 (एक लाख)की राशि का चेक हरियाणा के  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के माध्यम से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में सौंपा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा के प्राचीन मंदिर बाबा हृदय मंदिर  की  समिति का अपने कार्यालय पर आने और हरियाणा कोरोना फण्ड में चैक सौपने पर धन्यवाद भी जताया है।परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी से बचने के लिए सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें तभी वे स्वयं सुरक्षित रह कर के प्रदेश और देश को सुरक्षित रख सकते  है।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए बेहतर प्रयास किए गए हैं ।लोगों को जागरूक किया गया है कि वे जहां सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें वही घर पर रहकर बार बार साबुन से हाथ साफ करें, ताकि इस विषैला वायरस का चक्र टूट सके ।उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोगों ने सरकार की बढ़ चढ़ कर आर्थिक मदद की है । सरकार ऐसी समाजसेवी संस्थाओं और लोगों का सम्मान करती है। परिवहन मंत्री ने गांव मुजेसर की बाबा हृदय राम सेवा समिति की तरफ से दिए गए एक लाख की राशि पर समस्त मुजेसर ग्राम वासियों और समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया है। इस मौके पर समिति के तरफ से रतन सिंह लांबा ,रणवीर पहलवान ,सुभाष लांबा ,अखिलेश परसवाल , राजेंद्र गोदारा शेर सिंह लांबा भी मौजूद रहे।

लॉक डाउन 5.0 में फरीदाबाद को सख्त नियमो के आधार पर मिली है छूट, अनलॉक 1.0 होगा और भी सख्त

फरीदाबाद, 01 जून,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद में बढ़ते हुए कोरोना मरीजों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अनलॉक 1.0 में सभी फरीदाबाद जिले की दुकानों को सुबह 9:00 बजे से शाम को 7:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। और उनके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं साथ ही साथ  जिलाधीश यशपाल जी ने कहा है कि अगर कोई भी दुकानदार व्यापारी इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी जिला में सभी तरह की दुकानें सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक खुल सकेंगी। दवाइयों की दुकानों को इससे छुट होगी और वे 24 घंटे खुली रह सकती हैं। रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर आने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधीश ने आदेशों में बताया कि जिन बाजारों में सड़क के दोनों तरफ दुकानें हैं उनमे दायें तरफ की दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा बाएं तरफ की दुकाने मंगलवार, वीरवार व शनिवार को खुली रहेंगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एवं अन्य बाजार जिसमें दुकानों को नंबर दिए गए हैं, उनमें सम नंबर वाली दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा विषम नंबर की दुकानें मंगलवार, वीरवार व शनिवार को खुली रहेंगी। दायें व बाएं का निर्धारण उत्तर एवं पूर्व दिशा में देखते हुए किया जायेगा। रविवार को सभी बाज़ार बंद रहेंगे। जिलाधीश ने आदेशों में बताया है कि शॉपिंग मॉल व होटल खोलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि जिन होटलों को कोरोना के उद्देश्य से प्रयोग किया जा रहा है, वह खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट अपने यहाँ लोगो को खाने की इजाजत नहीं देंगे, परन्तु वह घरों में खाना पहुंचाने के लिए रसोई चला सकते हैं। यह सभी हिदायतें फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र एवं तिगांव पंचायत क्षेत्र में लागू होंगी। बाकी गाँवों में किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी। हालांकि वहां पर किसी भी तरह के मॉल नहीं खुल सकते। उन्होंने बताया कि कन्टेनमेंट जोन में किसी भी तरह की गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी। सभी दुकानदारों को जो नियम भेजे गये हैं उनकी अनुपालना करनी होगी। जिलाधीश ने बताया कि कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना के तहत बाजारों में भीड़ को कम करने के लिए यह आदेश पारित किए गए हैं।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts