फरीदाबाद, आरव नेगी। फरीदाबाद के शनिवार को बदमाशों ने हत्या के उद्देश्य से एक युवक पर फायरिंग कर दी परंतु गनीमत यह रही की युवक बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग एकत्रित हो गए और हमलावर फरार हो गए। यह मामला है अति व्यस्त कहे जाने वाले सैक्टर 9-10 के चौक का। सैक्टर की डिवाईडिंग रोड जहां हर समय सैंकड़ों लोग मौजूद रहते हैं, वहां एक युवक पर हवाई फायर कर उसे मारने का प्रयास किया गया। हालांकि इस हमले में युवक बच गया, मगर बदमाशों ने अपनी तरफ से उसकी हत्या का पूरा प्रयास किया था। जानकारी के अनुसार गांव नवादा निवासी प्रदीप सुबह उपरोक्त सेक्टर की डिवाईडिंग रोड से बाईक पर जा रहा था। तभी ब्रेजा गाड़ी में आए कुछ लोगों ने प्रदीप पर फायर कर दिया। यह घटना ठीक ब्रहमकुमारीज सेंटर के सामने घटित हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। हमले के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली का खोल भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरतार कर लिया जाएगा। यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखने के बाद आरोपियों का पता चल सकता है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured post
वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन
दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समार...
Popular Posts
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य समापन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रो...
No comments:
Post a Comment