Sunday, April 2, 2023

सेक्टर-2 स्थित विद्यालय में आयोजित हुआ स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन, 24 विद्यार्थियों को दी 5 लाख की नकद स्कॉलरशिप

-क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और संस्कार प्रोवाइड कर रहा है, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल : मुक्ता अग्रवाल
फरीदाबाद। नितिन बंसल (सम्पादक)। फरीदाबाद के स्कूल में मुक्ता अग्रवाल, निदेशक शिक्षा विभाग, भारत सरकार ने कहा कि देश भर में लगभग 15 लाख राजकीय और प्राइवेट विद्यालय है जिसमें से 11 लाख राजकीय तो 4 लाख प्राइवेट विद्यालय है जो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे है। लेकिन देखने में आया है कि अधिकतर विद्यालयों में एक से पांच बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती है,लेकिन यहां 24-24 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देना अपने आप में गौरब की बात हैं जो विद्यालय प्रशासन का सराहनीय कदम है। उक्त बातें मुक्ता अग्रवाल ने सेक्टर दो स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान कहें।
मुक्ता अग्रवाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस विद्यालय में एक और बेहतर बात यह देखने में आई कि भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी नीति को अगे बढ़ाते हुए छात्राओं के  लिए जो निशुल्क दाखिला रखा हुआ है उसकी जितनी प्रसंशा की जाएं कम है। मेरा मानना है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल बल्लभगढ़ क्षेत्र में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार देने के लिए निंरतर प्रयासरत है।
इस क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उनके ग्रेटर फरीदाबाद घरौड़़ा इंटरनेशनल स्कूल में लगभग सात लाख रूपए की स्कालरशिप दी है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर दो स्थित विद्यालय में लगभग 24 विद्यार्थियों को चैक के माध्यम से लगभग पांच लाख रूपए की स्कॉलरशिप बेहतर प्रदर्शन के लिए दी गई हैं।
वहीं अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल ज्योति ने कहा कि हम अपने विद्यालय में छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को विद्यालय की स्थापना से ही दाखिला फ्री फीस रखा हुआ है। वहीं दोनों विद्यालय में स्कॉलरशिप के लिए चयन किए गए विद्याॢथयों में छात्राओं की संख्या अधिक होना, हमारे प्रयास का एक बेहतर कदम है। विद्यालय इसी तरह छात्राओं के साथ छात्रों की पढ़ाई के लिए निंरतर बेहतर प्रयास होता रहेगा।वहीं सेक्टर दो में जिन विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी गई है,उनमें नर्सरी ए से अराध्या, नर्सरी बी से भव्या, जूनियर केजी ए से वर्तिका, जूनियर बी से चिराग, सीनियर केजी ए से खुशबू, सीनियर केजी बी से रजत, फस्र्ट ए से मिशका, फस्र्ट बी से शौरबीं किया गया।      
ं-----------------------------------------

Tuesday, February 7, 2023

हरियाणा में आप ने शुरू किया "घर-घर झंडा हर घर झंडा" आप पार्टी का

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
आम आदमी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी ने मंगलवार को तिगांव विधानसभा से घर-घर झंडा हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरूआत की दी है। इस कार्यक्रम से पूर्व पहले सराय स्थित कार्यालय पर कार्यकत्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को झंडा वितरित किए गए। इसके उपरांत आप के पूर्व पदाधिकारी अमन गोयल ने तिगांव विधानसभा स्थित सराय ख्वाजा मार्केट में ऑपरेशन झंडा के तहत अधिकतर दुकानों व घरों पर झंड़ा लगाएं।
इस क्रम में अमन गोयल ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी नगर-निगम चुनावों के  लिए पूरी तरह तैयार है। क्योंकि आम आदमी पार्टी पहले से ही मिशन हरियाणा पर कार्य कर रही हैं। इस क्रम को मजबूत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद डा. सुशील गुप्ता, नगर निगम प्रभारी डा. अशोक तंवर के नेतृज्व में पार्टी अब फरीदाबाद जिले की सभी विधानसभाओं में ऑपरेशन झंडा अभियान के तहत घर-घर झंड़ा, हर घर झंडा अभियान चला रही हैं। जिसमें सभी कार्यकत्ताओं को अपने घर,कार्यालय और गाडिय़ों पर झंडा लगाना है  और साथ ही साथ पार्टी की विचार धारा वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके यहां भी झंडा लगाना है। इसके उपरांत इसकी सभी फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर लोगों से शेयर करनी है।

फोटो परिचय  : आम आदमी पार्टी का झंडा लगाकर घर घर झंडा हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए। छाया नितिन बंसल 

Friday, January 27, 2023

बल्लभगढ़ में जिला स्तरीय 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यासागर स्कूल के बच्चों को सम्मानित भी किया गया

बल्लभगढ़। नितिन बंसल (संपादक)।केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यासागर इंटर नेशनल स्कूल को बेहतर परफार्मेस के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सीपी विकास अरोड़ा, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी अपराजिता, डीसीपी नितीश अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महिला आयोग चेयरपर्सन रेनू भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, सीईओ जिला परिषद सुमन भांकर, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसीपी कुशल पाल सिंह, एसीपी मुनीश सहगल,जिला परिषद के प्रेसिडेंट विनय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट धर्म चौधरी, लखन बेनीवाल,प्रताप भाटी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी तरफ, इस सम्मान के लिए विद्यालय में पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस विद्यासागर इंटरनेशन स्कूल के चैयरमैन धर्मपाल यादव बच्चों का हौसल्ला अफाजाई करते हुए कहा कि इस बार गणतंत्र दिस समारोह पर बेहतर परफार्मेंस के लिए हमारा विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा है,जिसका श्रेय विद्यालय के स्टॉफ के साथ बच्चों को जाता है जिन्होंने मेहनत करके जिले में स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं उन्होंनें कहा कि उसके स्कूल में बेहतर परफार्मेस करने वाले बच्चें और उसके अभिभावकों को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। चाहे विद्यार्थी ने खेल,पढ़ाई और सांस्कृतिक कार्यो में परफार्मेंस की हो। वहीं चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि उसके विद्यालय में शुरू से लेकर आजतक छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए वचनवंद्व हैं और इस कारण छात्राओं के दाखिला को निशुल्क किया हुआ है।
वहीं इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि हमारे स्कूल के बच्चें कभी किसी प्रतियोगिता में पीछे नहीं रहे है हमेशा विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। जिन्होंने स्कूल का नाम जिले मेें ही नहीं अपितु अन्तराष्ट्रीय पहचान दिलाई और और स्टॉफ की मेहनत और लग्र से देश के मानचित्र पर लाम अंकित किया है। दीपक यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस प्रकार कार्य करते हुए आगे बढ़े जिससे उनका भविष्य बेहतर होगा।
--

Saturday, January 21, 2023

ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री मनोहरल का आभार जताया

भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज: सुरेंद्र बबली

फरीदाबाद, नितिन बंसल (संपादक)।कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बदल गया है। अब इसे भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा। करनाल में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बात की घोषणा की थी। जो अब पूरी कर दी है। जिसके लिए शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने अपने कार्यालय सेक्टर-12 पर पदाधिकारियों की एक बैठक मासिक आयोजित की। जहां सभा के लोगों ने एक-दूूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बदल गया है। अब इसे भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा। करनाल में पं मूलचंद शर्मा मंत्री राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा, पं सुनील शर्मा, बृज मोहन वशिष्ट द्वारा आायोजित ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बात की घोषणा की थी। जो अब पूरी कर दी है। जिसके लिए सभा के एक-एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा का आभार व्यक्त करता हैं। वहीं सुरेंद्र बबली ने कहा कि समय रहते अब सरकार को ब्राह्मण आयोग भी बना देना चाहिए। पं सुरेंद्र बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिसमें सबसे बड़ा कार्य कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर इसे भगवान परशुराम के नाम से एक नई पहचान बनाने का कार्य किया है। जिसके लिए उनकी सभा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. विनोद शर्मा, पं सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करती हैं।इस अवसर पर रामजीलाल, रोहित, नरेश, श्रवण, योगेश, मोहित, रामानुज, ओमवीर, हरीश पाराशर, कृष्ण पाराशर एडवोकेट आदि उपस्थित रहें।

Monday, December 12, 2022

"गदपुरी टोल विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन दलाल ने दायर की हाईकोर्ट मे याचिका, हाईकोर्ट द्वारा गठित कमीशन की टीम ने किया नेशनल हाईवे का दौरा"


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। हाईवे पर किए गए कार्यों, यात्रियों को हो रही परेशानियों व लोगों की समस्याएं भी सुनी।बल्लभगढ़ पुल को छह लेन न बनाने से लगने वाले जाम से टीम को भी होना पड़ा दो-चार
पलवल!नेशनल हाईवे-19 पर लगाए गए गदपुरी टोल को लेकर पूर्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई के बाद गठित किए गए कमीशन ने सोमवार को दिल्ली बदरपुर बार्डर से आगरा तक छह लेन निर्माण कार्यों की जांच शुरू कर दी। कमीशन की टीम सोमवार को सुबह दस बजे बदरपुर सीमा पर पहुंची और वहां से हाईवे की व्यवस्था, बनाए गए पुलों तथा सर्विस रोड़ की जांच की। इसके अलावा बल्लभगढ़ रेलवे पर छह लेन पुल न बनाए जाने के कारण लगने वाले जाम की स्थिति का भी जायजा लिया। 
गदपुरी गांव में लगाए गए टोल बूथ के खिलाफ हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने नियमों के खिलाफ लगाए गए टोल को पंजाब एवं उच्च न्यायालय में हटवाने के लिए याचिका दायर की थी। जिस पर पूर्व मंत्री के वकील दीपकरण दलाल द्वारा उच्च न्यायालय में करण सिंंह दलाल की तरफ से पेश टोल नियमों तथा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सिक्सलेन निर्माण में बरती गई अनियमित्ताओं के सबूत पेश किए तो उच्च न्यायालय ने इसकी जांच के लिए कमीशन गठित किया। कमीशन में लोकनिर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता एनके अग्रवाल तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कश्यप को शामिल किया गया।
कमीशन के सदस्यों ने दोपहर बाद गदपुरी टोल पर पहुंचने के बाद वहां उपस्थित गदपुरी गांव की पंचायत से मिलकर उनकी शिकायत सुनी तथा राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों से भी बात की। जब वे गदपुरी टोल पर जांच कर रहे थे, उसी समय बच्चों ने आकर उनके समक्ष अपनी परेशानी रखी थी। कमीशन की टीम सोमवार को देर शाम करीब 6 बजे तक पलवल आगरा चौक पहुंच चुकी थी। इस संबंध में जब कमीशन के सदस्य एनके अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद फरवरी से पहले अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर देंगे। अभी वे जांच के संदर्भ में कुछ भी नहीं बता सकते। वे जांच निष्पक्षता से कर रहे हैं। कमीशन की जानकारी मिलने पर काफी लोग टोल पर पहुंच गए तथा उन्होंने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वाले पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, किसान नेता रतन सिंह सौरोत, बल्लभगढ़ से गिरीश भारद्वाज तथा झाड़सेतली के पूर्व पार्षद जगन डागर ने भी कमीशन को टोल से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

Saturday, September 17, 2022

मानव श्रृंखला बनाकर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई

फरीदाबाद, नितिन बंसल (संपादक)। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के मुख्य स्कूलों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को एक अलग ही ढंग से बनाया जिनमें विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और रावल इंटरनेशनल स्कूल, जैन विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मोदी जी की जन्मदिन को बनाया गया 17 सितम्बर को पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का जन्मदिन देश में मनाया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को सभी ने अलग अलग अंदाज में शुभकामनायें दीं. इसी कई में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल तिगांव के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से हैप्पी बर्थडे मोदी जी की रचना बनाकर उन्हें बधाई दी. इस अवसर पर बच्चों को मिठाई बांटी गई और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मीडिया से बात करते हुए स्कूल दे डायरेक्टर दीपक यादव ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी. दीपक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के कार्यकाल में देश ने विश्व पटल पर अपनी अहम् जगह बनाई है. उनके द्वारा दूरदर्शी सोच के साथ चलाये गए स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, खेलो इंडिया अभियान, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे प्रयासों से आज भारत की एक अलग छवि विश्व के सामने आई है. इन सभी परसों का ही फल है कि आज भारत की बेटियां देश की उन्नति में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रही है. खेलो इंडिया की सफलता को सभी ने हाल ही में हुए कामनवेल्थ गेम्स में देखा है जहाँ 19 - 20 साल के युवा एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया। स्टार्टअप इंडिया के कारण आज देश में 75000 स्टार्टअप काम कर रहे हैं और उनमें से 100 यूनिकॉर्न हैं. आत्मनिर्भर भारत की बात की जाये तो वो भारत जो अपनी सुरक्षा की जरूरतों का अधिकांश हिस्सा आयत करता था आज वही भारत स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत हिन्द महासागर में उतर चूका है और तेजस जैसे लड़ाकू विमान बनाने के साथ साथ मित्र देशों को भी निर्यात कर रहा है. इन सभी सफलताओं का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की दूरदर्शी सोच को जाता है. दीपक यादव ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने 2047 यानि देश की 100वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचने का बड़े लक्ष्य रखा है जिसको फलीभूत करने के लिए हर भारतवासी को तन मन और धन से देश की सेवा में जुट जाना चाहिए और मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन



फरीदाबाद, नितिन बंसल (संपादक)।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अनेक सामाजिक संस्थाओं दोबारा अलग तरीके से बनाया गया  जिनमे जिला रेड क्रॉस  सोसाइटी, जिला प्रशासन व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस चित्रकला प्रतियोगिता का उद्देश्य आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के प्रति बच्चों व बड़ो को जागरूक करना है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा द्वारा व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम सिंह जी के संयोजन में रखी गई है। बच्चों ने ड्राइंग शीट पर स्वच्छता अभियान के व श्री नरेन्द्र मोदी जी के विभिन्न प्रकार के सुंदर सुंदर चित्र उतारे। अम्बिका शर्मा ने कहा कि  हमें गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी है और वे करोड़ो लोगों को अपनी योजनाओं, अभियानों, विचारों से जागरूक कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष रेखा भटनागर व उपाध्यक्ष कुसुम पाहुजा जी ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता से  बच्चों की छिपी योग्यता उभरती है और अलग हट कर  कुछ करने से उनकी क्षमता बढ़ती है। कला शिक्षक श्री ललित कुमार जी द्वारा चयनित विजेता बच्चों को मैडल व प्रशंसा पत्र देकर उत्साह बढ़ाया व सभी प्रतिभागियों को सांत्वना प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

Friday, September 16, 2022

महावीर गोयल सर्व सम्मति से चुने गए "फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन" के प्रधान

#Faridabad #Faridabadnews 

फरीदाबाद। नितिन बंसल (संपादक)। जिले के पत्रकारों की एक आम बैठक शुक्रवार को नीलम-बाटा रोड स्थित होटल डिलाईट ग्रांड में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार महावीर गोयल को फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों, चैनलों एवं बे ओव पोर्टल के पत्रकारों ने फूल मालाओं से श्री गोयल का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान महावीर गोयल ने सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते है, आज के समय में पत्रकारिता करना किसी चुनौती से कम नहीं है और ऐसे में पत्रकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एसोसिएशन कार्य करेंगी। वहीं समय-समय पर कार्यशाला व सेमिनार के माध्यम से उन्हें उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। महावीर गोयल कहा कि सभी सदस्यों को संगठित करके वह आगे बढ़ेंगे और समय-समय पर सरकार से भी पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। बैठक में दैनिक ट्रिब्यून से देशपाल सौरोत, दैनिक भास्कर से धीरेंद्र राजपूत, भोला पाण्डे, पंजाब केसरी दिल्ली से राजेश नागर, विराट वैभव से खेमचंद गर्ग, नवभारत टाइम्स से ओमदेव शर्मा, हिन्दुस्तान से सुभाष शर्मा, नितिन बंसल,अमर उजाला से कैलाश गठवाल, धनंजय चौहान, पायनियर से राजेश पुंजानी, ओनिका माहेश्वरी, नम्रता, आज समाज से संदीप पाराशर, पंजाब केसरी टीवी से पूजा शर्मा, संजय गुप्ता, सुनील चौधरी , सिटी न्यूज़ हंड्रेड से विनीश कुमार, नरेंद्र शर्मा, जी न्यूज, हिन्दुस्तान एक्सप्रेस से मनोज तोमर, ईटीवी भारत से प्रेम खान, जनता टीवी से शिवम शर्मा, डिजिटल मीडिया से, सुरेश गौतम, दिनेश भारद्वाज, पुष्पेंद्र राजपूत, धर्मेन्द्र राजपूत, फोटोग्राफर शिव कुमार, मनजीत सिंह, संदीप गठवाल, श्याम सुंदर, योगेश गर्ग, योगेश अग्रवाल, पंकज गर्ग, जितेंद्र बैनीवाल, भावना पाठक सहित विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं बेवपोर्टलों के पत्रकार मौजूद थे।

Monday, September 12, 2022

सेक्टर-4 आरडब्ल्यू व महर्षि चरक आयुर्वेद सेवा न्यास ने किया चिकित्सा शिविर का आयोजन


-आयुर्वेद चिकित्सा कैंप में 600 लोगों ने उठाया चिकित्सा का लाभ
-अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली द्वारा लगाया गया कैंप
 
बल्लभगढ़, नितिन बंसल। संपादक।
 सेक्टर-4 आर आरडब्ल्यूए फरीदाबाद व महर्षि चरक आयुर्वेद सेवा न्यास के सौजन्य से रविवार को सेक्टर-4 आर के सामुदायिक भवन में आयुर्वेद चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 600 लोगों ने अपने-अपने रोग के ईलाज के लिए परामर्श लिया और मुफ्त दवाई ली। कैंप के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा थे, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गु्प्ता, भाजपा गौवंश के राष्ट्रीय संयोजक मयंकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।कैंप अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के द्वारा एचओडी डॉ.महेश व्यास के नेतृत्व में लगाया गया। कैंप रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक चला। जिसमें ब्लड़ प्रेशर, थाइराइड, जोड़ो का दर्द, अस्थमा, पेट से संबंधित बीमार, लीवर व गदूद, शुगर आदि से पीड़ित करीब 600 लोगों ने इस कैंप में आकर परामर्श लिया और मुफ्त दवाई ली। इस दौरान आरडब्ल्यू के प्रधान हरीश चंद थरेजा, महासचिव रघुनन्दन शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान एल.एल.शर्मा, नीरज कुमार सहित महर्षि चरक आयुर्वेद सेवा न्यास के प्रधान अमित गोयल, डा.बांकेबिहारी व प्रेम मदान ने आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया और कैंप में आए मरीजों के लिए पूरी तरह व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कैंप लगने से क्षेत्र के जनता को लाभ मिलता है। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा और नि:शुल्क दवाई वितरण के कार्य की भी प्रशंसा की।

Friday, September 9, 2022

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के तरुण ने जीता डिस्ट्रिक्ट आर्चरी स्कूल गेम्स का अंडर 19 कम्पाउंड मुकाबला

विशेष संवाददाता
नितिन बंसल।
"पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी अपना महत्व है"इस बात को सार्थक करता है फरीदाबाद का विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल। तिगांव में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा डिस्ट्रिक्ट आर्चरी स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया. यह आयोजन 8 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलेगा। यह पूरा आयोजन डीईओ मुनेश चौधरी एवं एईओ हरबीर अधाना की इंचार्जशिप में होगा। पहले दिन खेले गए लड़कों के अंडर 19 कम्पाउंड मुकाबले में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के तरुण ने 329 पॉइंट हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया वहीँ 323 पॉइंट के साथ डीवीएन स्कूल के उमेश अग्रवाल और 293 पॉइंट के साथ रावल इंटरनेशनल स्कूल के शिवम् कुमार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा 250 पॉइंट हासिल करने वाले अग्रवाल पब्लिक स्कूल के यश और 237 पॉइंट के साथ मॉडर्न आर्य मंदिर के पुष्पेंदर गुप्ता क्रमशः चौथा और पांचवा स्थान हासिल किया. इस अवसर पर स्कूल विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेने आये सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनायें दीं साथ ही कहा हमारे मन और बुद्धि को स्वच्छ रखने के लिए खेलों का बहुत महत्व है खेलों से हमारा मन बुद्धि और शरीर तीनों चीजें तंदुरुस्त रहती है स्कूल की आर्चरी अकादमी के कोच नीरज वशिष्ठ ने सभी खिलाडियों को जीत के टिप्स दिए और मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य सवारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को अच्छा प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनायें दीं.

Friday, September 2, 2022

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई के टीपर चंद शर्मा ने नवनियुक्त फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम शर्मा और नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता से शिष्टाचार मुलाकात की

फरीदाबाद, नितिन बंसल सम्पादक।
फरीदाबाद के नवनियुक्त जिला उपायुक्त श्री विक्रम यादव और नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अपराजिता से प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा  के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की और श्री विक्रम यादव को फरीदाबाद का जिला उपायुक्त और  श्रीमती अपराजिता को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाए जाने पर पुष्पगुच्छ  देकर  बधाई दी। श्री शर्मा ने कहा की फरीदाबाद की जनता पहले ही दोनों अधिकारियों की बेहतर कार्यशैली और जनता के हित के कार्य समय पर करने से भली भांति परिचित है उन्होंने कहा कि आगे भी उपरोक्त अधिकारी सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को क्रियावन कर जनता तक पहुंचाएंगे यही नही लोगो की समस्याओं को दूर करने में पूरा सहयोग करेंगे।। भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने इस अवसर पर दोनो ही उच्चाअधिकारियों से बल्लबगढ़ में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts