Tuesday, January 13, 2026

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यकर्ता परिचय बैठक आयोजन किया गया

युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद) जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और उनके विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है और सेवा, समर्पण व राष्ट्र निर्माण के माध्यम से ही सशक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है।”
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने समाज सेवा, राष्ट्रहित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद से जिला महामंत्री मनीष यादव,जिला महामंत्री कंचन डागर एवं भाजपा युवा मोर्चा की पूरी टीम ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया।

अडानी पावर ने एनपीटीआई से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित किए 75 विद्यार्थीएनपीटीआई कुशल, प्रशिक्षित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करता हैः डीजी हेमंत जैन



फरीदाबाद 13 जनवरी। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में अडानी पावर द्वारा सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट के अंतर्गत फरीदाबाद स्थित एनपीटीआई के मुख्यालय के अलावा देश के विभिन्न केंद्रों से भी पीजीडीसी और पीडीसी के 75 विद्यार्थियों को चयनित किया। एनपीटीआई के महानिदेशक श्री हेमंत जैन ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव पावर सेक्टर के लिए कुशल, प्रशिक्षित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर डॉ. एस. सेल्वम, प्रिंसिपल डायरेक्टर (MBA), डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (ट्रेनिंग), डॉ. वत्सला शर्मा, डायरेक्टर (ट्रेनिंग) और डॉ. महेंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर भी उपस्थित रहे।

यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव अडानी पावर और एनपीटीआई के बीच मजबूत और प्रभावशाली इंडस्ट्री-एकेडेमिया पार्टनरशिप का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो पावर सेक्टर के प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ी को आकार देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।

एनपीटीआई फरीदाबाद में आयोजित फाइनल सिलेक्शन पैनल में अडानी पावर के वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। चयन प्रक्रिया में श्री वी. भानु प्रकाश राव, चीफ बिजनेस ऑफिसर महान; ऑपरेशंस से श्री सागर (महान पावर प्लांट); श्री आलोक शर्मा, हेड ऑपरेशंस (कवाई पावर प्लांट); श्री चंद्र प्रकाश (हेड ऑफिस, अहमदाबाद) तथा श्री संजीव कुमार (टेक्निकल ट्रेनिंग, हेड ऑफिस, अहमदाबाद) शामिल रहे। जिन्होंने सभी विद्यार्थियों के साक्षत्कार करने के बाद एनपीटीआई फरीदाबाद में से 22, एनपीटीआई नागपुर से 22 तथा एनपीटीआई नेवेली और अलाप्पुझा में कुल 31 उम्मीदवारों का चयन किया गया। जिनमें 73 उम्मीदवार पीजीडीसी प्रोग्राम और 2 उम्मीदवार पीडीसी प्रोग्राम से चुने गए।

लोहरी व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को किया गया विशेष पोषाहार तथा कम्बल वितरण

फरीदाबाद, 13 जनवरी 2026 को जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और विक्टोरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लोहड़ी और मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 100 मरीजों को विशेष पोषाहार तथा कम्बल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे अंकित कुमार, नगराधीश, फरीदाबाद ने अपने संबोधन मे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मंत्री जी का सपना है कि भारतवर्ष को टी बी मुक्त बनाना है तथा सभी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही इस सपने को पूर्ण किया जा सकता है अतः इस मुहिम को सार्थक करते हुए फरीदाबाद की स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एच एस बांगा, एम डी विक्टोरा ऑटो ग्रुप फरीदाबाद ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन मे जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहिम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नहीं है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए। उन्होंने सभी रोगियों से समय पर दवाई लेने की अपील की।

कार्यक्रम मे बतौर अतिथि उपस्थित अजय सोमवंशी सी एस आर हेड विक्टोरा ग्रुप के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जब भी टी बी के रोगियों के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम करेगी तो विक्टोरा फाउंडेशन सदैव अपना सहयोग देगी। उनके द्वारा बताया गया कि उनकी फाउंडेशन के द्वारा आई० ऍम० टी० फरीदाबाद में एक क्लिनिक खोला गया है जहाँ पर सिर्फ 10 रुपये में स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाती है उन्होंने उपस्थित टी बी के मरीजों से अपील की वह जब भी आवश्यकता हो अपनी जांच वहां पर करवा सकते हैं।

डॉक्टर हरजिंदर सिंह जिला टी बी अधिकारी फरीदाबाद द्वारा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तपेदिक रोगियों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से दवा लें, पोषण का ध्यान रखें (नि:क्षय पोषण योजना के तहत ₹1000/माह सहायता), समय पर जांच कराएं और "निक्षय मित्र" (दाता) बनें ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सके, जिसमें जांच, उपचार और पोषण मुफ्त है और सामुदायिक सहयोग महत्वपूर्ण है।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है, परन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी से सफल इलाज यही है कि पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए। उन्होंने बीमारी से बचाव के बारे में रोगियों को जानकारी दी।
 
प्रताप सिंह सेवानिवृत्त अधीक्षक व कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि तपेदिक के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार लेने पर बल दिया तथा खाने में उन फल और सब्जियों को शामिल करें जो कि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए।

पुरषोत्तम सैनी , कार्यक्रम संयोजक, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने सभी तपेदिक रोगियों को माननीय प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी उपस्थित तपेदिक रोगियों को शपथ दिलवाई तथा इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए रोगियों को पूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के संरक्षक विमल खंडेलवाल ने रेडक्रॉस की सराहना करते हुए बताया कि रेडक्रॉस एक मानवीय संस्था है जो समाज में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती हैं। लोगों को समय-समय पर हर प्रकार की कुरीतियों से अवगत करवाते रहते हैं।  

कुमारी मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक के द्वारा बताया गया कि टी बी प्रोजेक्ट में कार्यरत स्वयं सेवक समय-समय पर तपेदिक रोगियों को परामर्श देते है तथा उनको दवाइयों का निरंतर सेवन करने बारे में पूर्ण जानकारी रखते हैं।
 
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डॉ एम पी सिंह आजीवन सदस्य जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील, रामबरन यादव, रामकिशोर, अशोक कुमार, केशव कुमार, युवराज, सुमित, मनदीप, सुगम, अमनदीप, जगन्नाथ अत्रि, रोहताश कुमार, अरविन्द कुमार, बृजमोहन शर्मा, प्रेम, रानी, परवीन व अन्य रेडक्रॉस स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

गांव छांयसा में एससी महिलाओं के लिए पांच दिवसीय डेयरी प्रशिक्षण सम्पन्नपशु विज्ञान केंद्र पलवल ने अनुसूचित जाति महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर



बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश व विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ गौतम के मार्गदर्शन से पशु विज्ञान केंद्र, पलवल द्वारा "अनुसूचित जाति की महिलाओं और युवाओं के ज्ञान और कौशल का उन्नयन प्रशिक्षणों के माध्यम से पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के लिए" अनुसूचित जाति उप-योजना (एससी-एसपी) के अंतर्गत गांव छांयसा, फरीदाबाद में पांच दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण की संयोजिका डॉ. रेखा दहिया ने बताया कि इस प्रशिक्षिण के दौरान प्रतिभागियों को दूध उत्पादन के लिए गाय और भैंसों कि प्रमुख नस्लों की जानकारी होना बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। पशुओं के चीचड़, मक्खी तथा कृमि से रोकथाम के उपाय, संतुलित पशु आहार, स्वच्छ दूध उत्पादन, पशुओं के गर्मी में आने के लक्षण, कृत्रिम गर्भाधान की अधिकतम सफलता हेतु मुख्य सुझाव, गाभिन पशु की देखभाल, गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में देखभाल, थनैला रोग, प्रजनन संबंधी समस्याएं तथा उनका निदान, पशुओं में मुँह-खुर पका, गलघोंटू रोग आदि से बचाव एवं टीकाकरण पर विस्तृत जानकारी दी गई। दूध का मूल्य संवर्धन तथा गुणवत्ता की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में गांव छांयसा की 40 अनुसूचित जाति की महिलाओं ने भाग लिया। पशुपालन विभाग,फरीदाबाद के अधिकारियों द्वारा भी अपने विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भा. कृ. अनु. प.- भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से डॉ मुकेश कुमार और डॉ शोमेन पाल ने पशुओं से संबंधित ढ्ढङ्कक्रढ्ढ मोबाइल एप्स के बारे में और सेवानिवृत्त पशु विज्ञान केंद्र रोहतक से डॉ राजेन्द्र सिंह ने वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुओं का प्रबंधन, रखरखाव और आवास प्रबंधन पर महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी और अंत में सभी महिलाओं को निशुल्क खनिज मिश्रण और प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

गांव छांयसा में एससी महिलाओं को डेयरी प्रशिक्षण के प्रति जागरुक करते हिसार के कुलपति डा. विनोद कुमार वर्मा। छाया : नितिन बंसल

बल्लभगढ़ के 21 पार्काे में लगेंगे ओपन जिम और झूले, चारदिवारी भी होंगी दुरुस्त


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। बल्लभगढ़ क्षेत्र के करीब 21 पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं इन सभी पार्कों में जो भी चार दिवारी टूटी हुई है, उसको भी ठीक करने की घोषणा कर दी गई है। साथ ही पार्क में लोन के चलने के लिए फुटपाथ की व्यवस्था नहीं थी, उसको भी दुरुस्त करवाने की अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी कार्य सेक्टर-64-65 सेक्टर-2 ब्लॉक के सभी पार्क हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जाएंगे। बल्लमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 21 पार्क ऐसे हैं जहां पर कुछ ना कुछ कमी अवश्य है। वार्ड नंबर 43 की नव नियुक्त पार्षद रश्मि यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 2 सेक्टर 64 सी,डी ब्लॉक के पार्कों की काफी समय से समस्या चल रही है। उन्होंने इस संदर्भ में सर्वे कराया है और खुद भी सभी पार्क में होकर आई हैं काफी पार्कों में फुटपाथ टूटे पड़े हैं तो कब कहीं चार दिवारी नहीं है थी ओपन जिम भी नहीं थे। इतना ही नहीं बच्चों के खेलने के लिए भी उपकरण नहीं थे सर्वे करने के बाद इसकी एक लिस्ट तैयार कराई गई है उनके द्वारा पार्कों के विकास के लिए अब उन्हें प्रशासन की ओर से मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए टेंडर भी दिया गया है इन सब पर डेढ़ करोड़ से अधिक रुपए की लागत आएगी उन्होंने बताया कि पार्क में जहां फुटपाथ टूटे पड़े हैं या फिर फुटबॉल नहीं है वहां पर फुटपाथ बनाए जाएंगे और रिपेयर किए जाएंगे जहां ओपन जिम नहीं है या फिर मशीनों की कमी और अभाव है वहां पर नई मशीन लगाई जाएगी और मशीनों की मरम्मत की जाएगी उसके अलावा सभी पार्कों में बच्चों के खेलने से संबंधित उपकरण आदि भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी माह से ही इन सभी पार्कों को विकसित करना शुरू कर दिया जाएगा इससे सेक्टर वासियों को काफी लाभ पहुंचेगा। सेक्टर निवासी रवि कुमार मंगला का कहना है कि वह पार्षद के इस कदम को काफी अच्छा बताते हैं इससे हमें काफी सुविधा होगी। साथ ही सेक्टर में रहने वाले विनोद कुमार शर्मा ने भी कहा पार्क में जो एक कमी है उसे पूरा करने की बात कही जा रही है यह अभी फायदेमंद है इससे पहले समिति के लोगों को अपने स्वयं के पैसे से पार्क की मरम्मत करनी पड़ती थी। सेक्टर 64 निवासी पूजा रावत का कहना है कि सेक्टर 64 सी में पार्क काफी खराब है पार्क विकसित हो रहा है तो कभी सभी को फायदा पहुंचेगा। 

साहिबजादों की वीरता और शहादत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें बच्चे : विपुल गोयल सेवा भारती द्वारा संचालित श्री राघव निलयम छात्रावास का वार्षिकोत्सव संपन्न


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश द्वारा संचालित श्री राघव निलयम आवासीय परिसर फरीदाबाद का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से परिपूर्ण सुंदर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा चार साबिजादों पर पेश की गई लघु नाटिका देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। सेक्टर-3 स्थित सामुदिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात छात्रावास के बालक बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार बहादुर पुत्रों (साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, और फ़तेह सिंह) को सामूहिक रूप से कहा जाता है, जिन्होंने बहुत कम उम्र में धर्म और न्याय के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनकी वीरता और शहादत सिख इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्य वक्ता वीरभान ने कहा कि सेवा भारती हरियाणा प्रदेश जन सहयोग से समाज के वंचित, शोषित, अभावग्रस्त व्यक्तियों को जागृत कर कर्मठ, समरस, स्वस्थ और स्वावलंबी बनाने के लिये कार्य कर रही है। इस श्रृंखला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश ऐसे समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में सहयोग कर रहे हैं। सेवा भारती का सराहनीय प्रयास। समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विशिष्ट अतिथि सुदेश गुप्ता उद्योगपति, संजय गुप्ता उद्योगपति और मुख्य वक्ता के रूप में वीरभान विभाग प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा सुरेश गुप्ता संरक्षक, दिनेश बंसवाल अध्यक्ष, नेहा त्रिपाठी जिला सहसचिव, राकेश जग्गी, मुकेश आहूजा, सुश्री माधवी हंस, गुरमुख सिंह, राव रामकुमार, जीएस त्यागी, संजय सचदेवा, विनोद अग्रवाल, राकेश त्यागी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द जैन उद्योगपति ने की और आर्शीवचन डा.अरविन्द सूद के रहे।

Monday, January 12, 2026

डिजिटल मीडिया पत्रकारों की मांगों को लेकर डीसी से मिला न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल


फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
फरीदाबाद डिजिटल मीडिया पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले एवं अन्य सरकारी आयोजनों में डिजिटल मीडिया पत्रकारों के आई-कार्ड न बनाए जाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
प्रेस क्लब ने डीसी को बताया कि पिछले दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल और सोशल मीडिया पत्रकारों के मीडिया आई-कार्ड नहीं बनाए गए, जिसके चलते वे मेले की कवरेज से वंचित रह गए।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 31 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को देखते हुए डिजिटल मीडिया पत्रकारों के लिए समय रहते मीडिया आई-कार्ड जारी करने की मांग रखी, ताकि वे मेले की व्यापक एवं निष्पक्ष कवरेज कर सकें।
डीसी आयुष सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कुछ मांगों पर सहमति भी जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि डिजिटल मीडिया पत्रकारों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा तथा सदस्य रविंद्र तिवारी, अरविंद बक्शी, शमीम अहमद, मनोज और दीपक, नितिन बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Monday, December 22, 2025

बड़ौली में घर तोडऩे का आदेश मुगलों और अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक.. डॉ॰ ऋषिपाल मास्टर


कल फरीदाबाद के गुजर बाहुल्य गाँव बड़ौली में हुई महापंचायत में जिसे चौधरी बीरपाल गुर्जर बढ़ौली के संयोजन में आयोजित किया गया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी रणबीर चंदीला जी ने कि। पंचायत को संबोधित करते हुए मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि बड़ौली गाँव में जोकि 900 साल पुराना गाँव है और बहुत ही देशभक्तों और कदीमी हिन्दुस्तानियों का काम है उसमें मकानों को तोड़ने का आदेश मुगलों और अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक और घटिया हैं।
मास्टर ऋषिपाल ने हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा में गुर्जर बिरादरी के
कई विधायक मंत्री और केंद्रीय मंत्री हैं। उसके बाद पूरे हरियाणा में सैकड़ों पार्षद हैं फिर भी अगर गुर्जर बिरादरी के साथ इतना बड़ा न्याय हो रहा है तो इसका मतलब साफ है किया तो इसमें कोई बहुत बड़ा लेन देन है। यह गुर्जर बिरादरी के नेता अपनी ही बिरादरी के उन लोगों की अकड़ निकालना चाहते हैं जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा में उनके खिलाफ मतदान किया था। मास्टर ऋषिपाल ने कहा की दूसरी बात ये भी हो सकती है कि सरकार इनकी मानती न हो। इनकी चलती न हो तो फिर ऐसी राजनीतिक ताकत और रुतबे का क्या फायदा जो अपनों का ही भला ना कर सके तो दूसरे उससे क्या आशा कर सकते है???। मास्टर ने कहा कि सरकार का काम लोगों की भलाई लोगों के हितों की भलाई लोगों को अच्छे से बसाना। उसमें सुविधाएं देना होता है ना की लोगों को उजाड़ना उनको बर्बाद करना और उन्हें रोड पर खड़ा कर देना होता है। मास्टर ऋषिपाल ने जोर देकर कहा कि सरकार किसी भ्रम में न रहे अगर किसी मकान की एक भी ईंट तोड़ी तो सरकार की जनता ईंट सीट बजा देगी। उन्होंने कहा कि पता नहीं सरकार को गुर्जर बिरादरी के लोगों से क्या दिक्कत है जबकि सबसे ज्यादा वोट गुर्जर बिरादरी ने भाजपा को दिए हैं फिर भी कभी अनंगपुर कभी मेबला महाराजपुर कभी अखीर कभी बढ़कर चंदीला कभी भतोला कभी प्रहलादपुर और अब बढ़ौली में ही अधिकतर तोड़फोड़ हो रही है जबकि इतिहास इस बात का गवाह है कि दिल्ली के आसपास जब राजा अनंगपाल तोमर ने दिल्ली बसाई थी तो सबसे ज्यादा गुर्जर और जाट ही दिल्ली के आसपास बस आए थे तो फिर ये इस दायरे में कैसे आ गए कि मकानों को और जमीनों को अवैध बताया जा रहा है। उन्होंने कहा इसका एक ही कारण है कि ये जमीन अब बहुत ही कीमती हो चुकी है और कुछ बड़े नेताओं और बिल्डरों की इस पर टेडी निगाह है कि इसको कैसे ही कब्जे में करके इससे मोटा पैसा कमाया जा सके। मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि किसी को धोखे में नहीं रहना चाहिए कि वो लोगों को अपनी सुविधा अनुसार उजाड़ देंगे और मोटे पैसे बनाने के लिए लोगों को बर्बाद कर देंगे तो समाज को अपनी रक्षा करनी आती है और अपनी संपत्ति की भी रक्षा करनी आती है। सरकार समाज को कमजोर न समझे। किसी भी हालत में समाज इस तरह से लोगों को उजड़ने नहीं देगा।इसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर कल को कोई हिंसा का आन्दोलन होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। लोगों की नहीं क्योंकि संविधान भी इस बात की आजादी देता है कि आदमी किसी भी हद तक जाकर अपने जानमाल की रक्षा कर सकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद चौधरी अवतार सिंह भड़ाना मुखिया गुर्जर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान जी ठाकुर पूरन सिंह चौधरी अंतराम तमर जी चौधरी रिंकू चंदीला लखन सिंहलाजी ग्रीस भारद्वाज रोहतास बेदी कपिल गुर्जर रचना शर्मा आदि सैंकड़ों नेता उपस्थित रहे।

Sunday, November 23, 2025

एक मुहिम, तीन लक्ष्य स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर फरीदाबाद


फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
फरीदाबाद को फिर मिलेगा ‘सांस्कृतिक शहर’ का दर्जा 
ओपन एयर थिएटर और सांस्कृतिक गतिविधियों की वापसी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
फरीदाबाद में हरित-सांस्कृतिक नवजागरण की शुरुआत
फरीदाबाद में हरियाली, सौंदर्यीकरण और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एक बड़े स्तर पर आज हरित अभियान की शुरुआत की गई है। यह जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेंट्रल पार्क, आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित शीतकालीन फूल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा और मेयर प्रवीण जोशी भी मौजूद रहे। 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद एक समय सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और जीवंत शहर हुआ करता था, लेकिन औद्योगिक विस्तार के बीच उसकी सांस्कृतिक पहचान कहीं दब गई। इस दिशा में अब नगर निगम और प्रशासन मिलकर ओपन-एयर थिएटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, पार्क-आधारित गतिविधियों जैसे आयोजनों के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक धारा को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने इस पहल को फरीदाबाद को एक बार फिर हैपनिंग सिटी, स्वस्थ शहर और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि जब शहर का पर्यावरण सुधरता है, तो नागरिकों की मेंटालिटी और मानसिक सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
 प्रदेश के मुख्य मंत्री नायब सिंह के निर्देशानुसार शहर के सभी सेक्टरों में पार्क प्रतियोगिता करवाने की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत जिस सेक्टर का पार्क सर्वाधिक सुंदर होगा, उसे ₹1 लाख का पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री एवं प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के छोटे-छोटे 1000 से 2000 गज क्षेत्रफल वाले लेफ्ट-आउट क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां 500 सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे, जो आने वाले वर्षों में फरीदाबाद के “ऑक्सीजन चैंबर” के रूप में कार्य करेंगे। इनमें से 15 सिटी फॉरेस्ट पहले ही विकसित किए जा चुके हैं, जो भविष्य में शहर के ऑक्सीजन चैंबर के रूप में कार्य करेंगे।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज मेयर प्रवीण जोशी का यह इनिशिएटिव है और बहुत अच्छे तरीके से किस तरीके से एक हैप्पी जो फीलिंग्स है, वो जनता के अंदर लाई जाए तो उस टाइप जीता जागता नमूना आज यहां पर देखने को आपने मिला। 17 करोड़ सैंपलिंग पौधे की पौध तैयार की गयी है। हर गार्डन के साथ-साथ हर घर की बालकनी के अंदर, हर घर के आंगन के अंदर ये पौधे खिले, ऐसा प्रयास है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों तथा विभिन्न एनजीओ सबको सम्मिलित करके आज इसकी शुरुआत की गई है और पूरे फरीदाबाद में अगले 1 महीने के अंदर जगह-जगह पर छोटे बड़े रंग-बिरंगे जो फूल जो सर्दियों के अंदर बहुत खास बहुत खुशनुमा फीलिंग देते हैं। वो सब लगकर तैयार हो जाएंगे और फरीदाबाद को स्वच्छ फरीदाबाद, स्वस्थ फरीदाबाद बनाने के साथ-साथ एक खूबसूरत फरीदाबाद की ये मुहिम है। इससे बहुत बड़ा प्रभाव लोगों के अंदर आएगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद एक समय सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और जीवंत शहर हुआ करता था, लेकिन औद्योगिक विस्तार के बीच उसकी सांस्कृतिक पहचान कहीं दब गई। इस दिशा में अब नगर निगम और प्रशासन मिलकर ओपन-एयर थिएटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, पार्क-आधारित गतिविधियों जैसे आयोजनों के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक धारा को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने इस पहल को फरीदाबाद को एक बार फिर हैपनिंग सिटी, स्वस्थ शहर और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि जब शहर का पर्यावरण सुधरता है, तो नागरिकों की मेंटालिटी और मानसिक सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिनिधियों की मौजूदगी, इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, दिलीप वर्मा, आशु वर्मा, नरेश शर्मा, पंकज गर्ग, जी.एस. रावत, नीरज चावला सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

फरीदाबाद आज न केवल हरियाली का उत्सव मना रहा है, बल्कि अपनी सांस्कृतिक आत्मा को पुनर्जीवित करने की निर्णायक यात्रा भी शुरू कर चुका है। यह ऐतिहासिक पहल शहर को स्वच्छ, सुंदर, संस्कृतिक और प्रगतिशील फरीदाबाद की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।

Friday, November 14, 2025

भाजपा द्वारा जारी वोट चोरी को रोककर बचाएंगे पंडित नेहरू की विरासत : मनोज अग्रवाल


प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर बल्लभगढ़ के कांग्रेसजनों ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 64 स्थित कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा उनका पुण्य स्मरण किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फरीदाबाद जिला प्रभारी सुधीर चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके उपरांत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सुधीर चौधरी ने कहा की आज भाजपा व चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने 15 नवंबर को फरीदाबाद में होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित रोष प्रदर्शन के मद्देनजर बल्लभगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने कहा की लोकतंत्र की आत्मा मतदान का अधिकार है और भाजपा सरकार उस आत्मा की हत्या कर रही है। हरियाणा कांग्रेस मांग करती है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। भाजपा सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रही है। मतदाता सूची में हेराफेरी, फर्जी नाम जोडऩा और असली मतदाताओं को बाहर करना लोकतंत्र के लिए घातक है। भाजपा सरकार पर हमला करते हुए बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल ने कहा की फर्जी मतदाता बनाकर भाजपा लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। यह मामला अब केवल चुनाव की गड़बड़ी नहीं रहा, बल्कि यह जनता के अधिकारों पर डाका है। हम यह लड़ाई संसद से लेकर सडक़ तक लड़ेंगे, जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती। मतदाता सूची में हेराफेरी कर जनमत को विकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। यह केवल विरोधियों को हराने की चाल नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को तोडऩे का अपराध है। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी व गजना लाम्बा, राजेंद्र चौहान, सेवादल प्रदेश सचिव सगीरन खान व नसीमा शेख, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, धर्मवती, शुभम कसाना, आजाद सैनी, शलभ गर्ग, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, के सी माहौर, श्याम नायक, आदिल, जितेश मित्तल, नीरज बंसल, अमित ठाकुर, बॉबी तेवतिया, धर्मेन्द्र यादव, राहुल गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Monday, November 10, 2025

*फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्यरत है सरकार : विपुल गोयल*

*- विकास की निरंतर धारा, जनविश्वास की आधारशिला*

*- कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद सेक्टर-14 मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, ₹1.56 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास*

फरीदाबाद, 10 नवंबर। 
फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास यात्रा को निरंतर गति देते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर-14 स्थित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-86, साईं कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सीवर, टाइल्स एवं सड़क निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर कुल ₹1 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आएगी।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा और क्षेत्र में आवागमन तथा स्वच्छता व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास को आगे बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नागरिक सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सेक्टर-17 में 92 हाई डेफिनिशन कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों से न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि यातायात प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण में भी सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा, “विकास हमारा संकल्प है। 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक जनकल्याणकारी, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर है, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। श्री गोयल ने बताया कि शहर में स्वच्छता, सीवर लाइनिंग, जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर अनेक परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद का विकास सबके सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तरक्की के लिए जनता और प्रशासन दोनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट दलीप वर्मा, चेयरमैन अशोक जतवानी, चीफ एडवाइजर वीरेंद्र चहल, शम्मी कपूर, साईं कॉम्प्लेक्स सोसाइटी आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट प्रवीन भाटी, वॉइस प्रेसिडेंट वेद राठी, जय भगवान भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित चौधरी, आचार्य एल के मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts