Wednesday, June 4, 2025
आई एम ए आयुष हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक फरीदाबाद स्थित प्रेम मेडिकल सैंटर पर आयोजित हुई,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञानेंद्र सहपाठी, प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ.विजेन्द्र पाल सिंगला कोषाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत भार्गव सम्मिलित हुए और इस मीटिंग अध्यक्षता केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष डॉ.टी.सी गोयल जी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आई एस एम ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों के हितों को सुरक्षित रखने और उन्हें उनका सरकार के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करना था। इस बैठक में भ्रूण हत्याओं को पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए जोर दिया और सरकार की ओर से चलाई जा रही,इस मुहिम में अपने ग्रेजुएट्स को पूरा पूरा सहयोग देने का संदेश दिया गया। इस बैठक में अपने ग्रेजुएट्स के लिए सामूहिक रूप से शीघ्र एक बीमा योजना लाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। भारतवर्ष की प्राचीनतम पद्धति आयुष के बढ़ावे के प्रति देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच और भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय की ध्वनिमत से प्रशंसा करते हुए प्रवक्ता डॉ.वी. पी सिंगला ने केंद्र सरकार की आयुष के प्रति भावनाओं को समझते हुए हरियाणा में भी आयुष को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती राव आभार जताया। इस अवसर पर फरीदाबाद जिला के अध्यक्ष डॉ.अनिल आहूजा महासचिव डॉ.दीपक राज जैन उपाध्यक्ष डॉ.अनिल गुप्ता डॉ. संजय सिंगला डॉ.अभिलाष मंगला डॉ.आदित्य वत्स भी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष डॉ.अनिल आहूजा ने एसो द्वारा की जा रही जिला फरीदाबाद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
Wednesday, May 14, 2025
व्यापारियों ने निगम कमिश्रर से की मुलाकात, दुकानों को फ्री होल्ड करने की रखी मांग
बल्लभगढ़ शहर के साथ-साथ के फ़रीदाबाद व्यापारियों ने निगम कमिश्नर से की मुलाकात, दुकानों को फ्री होल्ड करने और मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई इस दौरान बल्लभगढ़ व्यापारी प्रधान प्रेम खट्टर और फरीदाबाद के प्रधान राम जुनेजा मुख्य रूप से मौजूद थे
हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा के नेतृत्व में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा से मिला। इस मुलाकात में व्यापारियों ने वर्ष 1968 में सरकार द्वारा लीज़ पर दी गई दुकानों को फ्री होल्ड करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही उन्होंने बाजारों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी अपनी चिंताएं साझा कीं।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने बताया कि कई दशकों से वे लीज़ पर दी गई दुकानों में व्यापार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पूर्ण स्वामित्व नहीं मिल पाया है। इससे व्यापारियों को कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने मांग की कि इन दुकानों को जल्द से जल्द फ्री होल्ड किया जाए, जिससे वे निश्चिंत होकर अपने व्यापार का विस्तार कर सकें।निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस विषय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ली जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की बाजारों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है, जिसमें व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर खड़गटा ने बताया कि मार्केट क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही कचरा संग्रहण गाड़ी शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कचरा इधर-उधर न फेंकें। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की कि व्यापार मंडल के सहयोग से विभिन्न बाजारों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों की छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। बैठक में बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के प्रेम खट्टर, दिनेश बंसल सहित अनेक प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने निगम कमिश्नर के सकारात्मक रुख की सराहना की और आशा व्यक्त की कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी।
मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मिट्टी डलवाई, होगी जांच
फोटो 14बंसल-1
कैप्शन : गांव छांयसा स्थित मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में गड्ढों में मिट्टी डालते हुए बच्चे। छाया : नितिन बंसल
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। जिले के मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के अंदर पढ़ाई करने के लिए आने वाले बच्चों से बाल मजदूरी कराने का वीडियो सामने आया है। बच्चों से मिट्टी को भरवाकर स्कूल के गड्ढों में डलवाया जा रहा है। वीडियो में बच्चे सिर पर तसले में मिट्टी भरकर लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। मामला जिले के गांव छांयसा का है। यह वीडियो छह मई का है, जो अभी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है स्कूल में मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। स्कूल में कई जगह गड्ढे हैं। जिनमें पानी भर जाता था। इन्ही गड्ढों को भरने के लिए इस मिट्टी को स्कूल प्रबंधन ने मंगवाया था। लेकिन स्कूल में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों से ही मिट्टी को भरवाकर गड्ढों में डलवाने का काम करवाया गया। किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस वीडियो के बारे में शिक्षा विभाग से जानकारी हासिल की गई तो पता चला मिट्टी को स्कूल में डालने के लिए मजदूर मंगाए गए थे। लेकिन मजदूर बिना मिट्टी डाले वापस चले गए। जिसके बाद स्कूली बच्चों से मिट्टी को गड्ढों में भरवाने का काम शुरू कर दिया गया। बच्चों ने खुद ही फावड़े से मिट्टी भरी और तसले में भरकर मिट्टी को डाला। छांयसा गांव के रहने वाले कल्याण सिहं ने इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद स्कूल के कमरे से एक टीचर ने निकलकर बच्चों को मिट्टी ढोने से मना किया। कल्याण सिहं ने बताया कि इस स्कूल में बच्चों से पहले भी झाडू लगवाई गई थी। स्कूल को मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा हर साल ग्रांट दिया जाता है। इस तरह के काम कराने के लिए बाहर से मजदूर बुलाए जाते हैं। लेकिन जिस समय बच्चों से मिट्टी डलवाने का काम कराया जा रहा था। उस समय स्कूल का कोई भी टीचर साथ में मौजूद नहीं था। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनको मिली है। स्कूल प्रिसिंपल सहित स्टाफ को जांच के लिए बुलाया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों से इस तरह से काम कराना पूरी तरह से गलत है।
Friday, May 9, 2025
10 तारीख को होगा विशाल श्याम संकीर्तन महोत्सव
Suresh Nitin Bansal: बल्लभगढ़ शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री श्याम बाबा सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आगामी 10 मई को किया जा रहा है यह आयोजन बल्लभगढ़ के सिंही गेट रोड स्थित सिंगला धर्मशाला के सामने मैदान में विशाल रूप से किया जा रहा है साथ ही सभी श्याम भक्त जनों के लिए श्याम रसोई का आयोजन सिंगला धर्मशाला के प्रांगण में हो रहा है संस्था के प्रधान धर्मेंद्र यादव ने बताया कि संकीर्तन में श्याम प्रभु का भव्य दरबार लगाया जाएगा साथ ही प्रमोद कुमार के पावन सानिध्य में अखंड ज्योत जलाई जाएगी साथ ही श्याम प्रभु का अलौकिक सिंगर श्रृंगार किया जाएगा साथ ही समारोह स्थल पर सुंदर इत्र वर्ष भी की जाएगी उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि फरीदाबाद के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नगर उनके साथ में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे साथ ही वैश्य अग्रवाल समाज के समाजसेवी मनोज अग्रवाल भी समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे बल्लमगढ़ शहर की जान समाजसेवी रावराम कुमार और तीनों वार्डो के नवनियुक्त पार्षद दीपक यादव, रश्मि यादव ,पवन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह स्थल पर मौजूद रहेंगे और शाम प्रभु के सुंदर भजनों का आनंद लेंगे संस्था द्वारा श्याम संकीर्तन का यह आयोजन उनका चौथा बड़ा आयोजन है के दौरान तिगांव क्षेत्र के पंडित अमित शर्मा द्वारा अपनी ज्योति सेवा दी जाएगी साथ ही
[06/05, 3:13 pm] Suresh Nitin Bansal: श्याम प्रभु के सुंदर भजनों का गुणगान फरीदाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक मनीष श्याम लाडला नितिन श्याम दीवाना और वृंदावन धाम के कुमुद कृष्ण शास्त्री द्वारा श्याम प्रभु का गुणगान किया जाएगा साथ ही प्रयागराज से ए भजन गायिका बुलबुल अग्रवाल द्वारा भी श्याम प्रभु के सुंदर भजनों का गुणगान अपनी अद्भुत वाणी से किया जाएगा जयपुर के अभिषेक नमाजी भी उनके साथ देंगे साथ ही श्री श्याम कथा का विमोचन पंडित राहुल गुप्ता और श्याम प्रभु के सुंदर मंच का संचालन पंडित वेद वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा साथ ही सभी गायको को म्यूजिक में सहयोग देने के लिए सांवरिया म्यूजिक ग्रुप द्वारा सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी
Wednesday, May 7, 2025
पहलगांव आतंकी हमले का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बस अड्डा दुकानदार एसोसिएशन बल्लभगढ़ ने भारत के द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों अड्डों को धवस्त करने की ख़ुशी का इजहार भारत माता के जयकारे लगाते हुए किया और लडडू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया l
इस मौक़े पर हरियाणा व्यपार मण्डल बल्लभगढ़ के अध्यक्ष प्रेम खटटर ने बताया की आतंकियों को करारा जवाब का बेसब्री से इंतज़ार था जो कल भारत की सेना ने आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूत करके दिया, उन्होंने बताया की 22 अप्रैल को पहलगांव में पाकिस्तानी आकाओं के आतंकवादियों ने भारतीय निहथे पर्यटको को मारा और भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाई थी l सारा देश में गुस्से में था, उसका सेना द्वारा करारा जवाब देने पर हम बहुत खुश हैं l
पंजाबी सेवा समिति के उप-प्रधान वीरेंदर मनचंदा ने बताया की इसके विरोध में हमने एक शान्ति कंडेल यात्रा भी बाजार में निकाली थी और शहीदों के प्रति मौन रखके श्रद्धांजलि दी थी और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे l
व्यपारी विजय आर्य ने बताया की हमारे देश की कमान प्रधानमंत्री मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है l
आज सभी देशवासी भारत की इस कार्यवाही से बेहद खुश हैं l
इस मौक़े पर निर्मल गुप्ता, बंसी मेहता, सचिन, राम आर्य, राजन छाबड़ा, गगन, संजीव, करण खटटर, हरीश धवन और निखिल खटटर उपस्थित थे l
Saturday, March 29, 2025
विदेश में रोक के बावजूद फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की कंपनी में एस्बेस्टस और ब्ल्यूफाइबर का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल अधिकारी मोन
कंपनी के बीमार एम्पलाई ए के गुप्ता। छाया : नितिन बंसल
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। कई देशों में एस्बेस्टस और ब्ल्यूफाइबरजैसे पदार्थ का इस्तेमाल देश ने बंद कर दिया है क्योंकि उसे आमजन को काफी नुकसान होता है लेकिन भारत के फरीदाबाद जिले में Hil कंपनी है जो अपने उत्पादों को बनाने में एस्बेस्टस और ब्ल्यूफाइबरका इस्तेमाल धड़ले से कर रहे हैं और अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं कंपनी के hr से पंजाब केसरी के संवाददाता बात की तो उन्होंने कोई भी जवाब lनहीं दिया और अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए ऐसे ही एक कंपनी बल्लभगढ़ के सेक्टर 25 में स्थित है जहां पर सीमेंट की चादर चारमीनार के नाम से बनाने वाली कंपनी जिसमें एस्बेस्टस और ब्ल्यूफाइबर का इस्तेमाल होता है जो कि दुनिया की बाकी देशों में बेन हो गया है इसके बावजूद फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में स्थापित कई वर्षों की पुरानी कंपनी हैदराबाद इंडस्ट्रीज लिमिटेड जोकि सेक्टर 25 में स्थित है, इसमें एस्बेस्टस फाइबर का काफी उपयोग होता है जो कि यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। इसके बावजूद भी कंपनी बिना सेफ्टी इक्विपमेंट के कर्मचारियों से काम लेती है और अगर कर्मचारी उस एस्बेस्टस फाइबर का शिकार हो जाता है, कंपनी प्रबंधन द्वारा उसका कोई ध्यान नहीं दिया जाता और न ही उसका इलाज करवाया जाता। कंपनी के एस्बेस्टस से पीडि़त एक मामला पुराने कर्मचारी के साथ हुआ है। दरअसल बल्लभगढ़ के सेक्टर-55 में रहने वाले हैदराबाद इंडस्ट्रीज के पुराने कर्मचारी अशोक कुमार गुप्ता जिन्होंने कंपनी में लगभग 37 साल अपनी सेवाएं दी और इस एस्बेस्टस, ब्ल्यूफाइबर जैसे खतरनाक पदार्थ के बीच रहकर काम किया। उनकी यह सेवाएं 1969 से 2006 तक यानि 37 साल चली। इसके बाद वह रिटायर हो गए वर्ष 2022 में सास लेने में दिक्कत आए फिर उनका हॉस्पिटल में टेस्ट करवाया तो पता चला एस्बेस्टस फाइबर से उनके फेफड़े खराब हो गए जब उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो डॉक्टर ने ild घोषित कर दिया है। इस समय उनके फेफड़े भी खराब हो चुके है। उनके सुपुत्र रोहित गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोट की गाइडलाइन के अनुसार इस तरह की कंपनियां जो की खतरनाक एस्बेस्टस फाइबर का इस्तेमाल करती है तो वहां कार्यरत कर्मचारियों का हर साल चेकअप और उपचार करवाना अनिवार्य होता है ताकि यह पता लग जाए कि वह कर्मचारी किसी एस्बेस्टस से पीडि़त तो नहीं है। इस मामले में हैदराबाद इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस कंपनी द्वारा अपने एक रिटायर कर्मचारी का स्वास्थ्य जांच करवाई नहीं जब उनको लगभग 16 साल बाद पता लगा कि वह बीमारी से पीडि़त है और यह बीमारी उन्हें एस्बेस्टस, ब्ल्यूफाइबर के कारण हुए है जो कि इस कंपनी में इस्तेमाल होता है। अगर कंपनी ने समय रहते मेडिकल चेकअप करवाया होता तो शायद यह बीमारी इतनी नहीं बढ़ती और उनका इलाज भी समय रहते हो जाता। उनके सुपुत्र रोहित बंसल ने कंपनी के एचआर और एमडी और उनके पैनल पर जो डॉक्टर बी सी राव हैं सभी को मेल की है लेकिन उनकी ओर से कोई भी संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं आ रहा केवल घुमाया जा रहा है। कंपनी द्वारा इनके पिताजी को किसी भी तरह की कोई भी सहायता नहीं दी गई और ना ही उनकी इलाज में कोई मदद की जा रही है बल्कि अपना पलड़ा झाड़ा जा रहा है। रोहित गुप्ता जब हमारे पास आए तो उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी जैसे सैकड़ो कई कर्मचारियों को इस बीमारी का पीडि़त हुई है जिनका कंपनी द्वारा कोई भी इलाज नहीं करवाया गया है और ना ही कोई चेकअप करवाती है। कंपनी के एम्पलाई ए के गुप्ता जोकि इस समस्या से पीडि़त है और उनके सुपुत्र जो की काफी गरीब अवस्था में है इस बीमारी का इलाज करवा पाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कर्ज लेकर अब तक लगभग 25 लाख रुपए अपने पिता के इलाज में लगा चुके हैं। इस बीमारी का असल में जिम्मेवार हैदराबाद इंडस्ट्रीज कंपनी है। पीडि़त व्यक्ति के परिवार को इंतजार है। कंपनी उनका इलाज का मुआवजा दे और आगे जो भी खर्चा अस्पताल में हो रहा है वह भी उनको दिया जाए ताकि इस कंपनी के 37 वर्ष से कार्य कर्मचारी की जान बचाई जा सके और पीडि़त कर्मचारियों के परिजनों द्वारा प्राइवेट कंपनी, फैक्ट्री के मुख्य निरीक्षक, प्रमाणन सर्जन, जिला मजिस्ट्रेट और चंडीगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को ज्ञापन देने के बावजूद, एस्बेस्टोसिस से पीडि़त पूर्व कर्मचारी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कंपनी कर्मचारी के उपचार की जिम्मेदारी लेने में विफल रही है और उसने कभी भी सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा जांच नहीं कराई है। अधिकारी चुप रहते हैं, ऐसा लगता है कि वे अज्ञात कारणों से कंपनी का पक्ष ले रहे हैं, जिससे प्रभावित पूर्व कर्मचारी को बिना किसी सहायता या न्याय के छोड़ दिया गया है। कोई अन्य उपाय न होने के कारण, अब न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाना ही एकमात्र विकल्प प्रतीत होता है।
Tuesday, March 25, 2025
आई एम ए आयुष जिला फरीदाबाद इकाई का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
आई एम ए आयुष जिला फरीदाबाद इकाई का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें भगवान् धन्वंतरि जी की वंदना के साथ दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया,दीप प्रज्वलन के मुख्यअतिथि जीवा आयुर्वेद केनिदेशक डॉ प्रताप चौहान जी के साथ डॉ सी बी पाराशर डॉ श्रीकांत भार्गव डॉ ज्ञानेंद्र सहपाठी डॉ अनिल आहूजा डॉ सी एस भारद्वाज डॉ वी पी सिंगला डॉ अनिल गुप्ता डॉ दीपक राज जैन ने किया।इस अवसर पर संस्था के केंद्रीय संरक्षक भारतीय चिकित्सा परिषद दिल्ली के पूर्व चेयरमैन डॉ आर एस चौहान नेशनल अध्यक्ष डॉ नरेश छावनियां नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ रमन खन्ना नेशनल कोषाध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा लीगल कमेटी हैड डॉ आर पी पांचाल ने अपना आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में एसो. की महिला विंग से डॉ किरण स्वामी डॉ मीनाक्षी आहूजा डॉ सुनीता सिंगला डॉ मीना बंसल डॉ अनिता भार्गव डॉ अंजलि धमीजा डॉ शमा आनन्द डॉ श्वेता गुप्ता डॉ सोनल जैन डॉ मंजू शर्मा डॉ अंजनी गुप्ता डॉ राधिका वत्स डॉ मोनिका दीप धमाल मचा दिया,जब उन्होंने इंटरस्टेट नृत्य करते हुए भारत माता का श्रृंगार करते हुए भारत माता ज़िंदाबाद के नारों से पूरे हाल को गुंजायमान कर दिया।
एसो. के महासचिव डॉ दीपकराज जैन ने बताया कि हमारे इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि डिप्टी सी एम ओ डा. मानसिंह जी, विशेष विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ औषधि नियंत्रक श्री करण गोदारा विशिष्ट अतिथि जिला औषधि अधिकारी श्री संदीप गहलान व श्री प्रवीण कुमार राठी जी को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था का लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड डा टी सी गोयल जी को और आयुर्वेद में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ आकाशदीप को और संस्था के लिए तन मन धन से दिन रात अपना समय देने के लिए और संगठित रखने के लिए पिल्लर ऑफ स्ट्रेंथ अवॉर्ड डॉ विजेन्द्र पाल सिंगला जी को दिया गया। एसो. के चिकित्सकों द्वारा मेडले कपल्स डांस करते हुए सभी की खूब वाह वाह लूटी।जहां चिकित्सकों ने एक नुक्कड़ नाटक द्वाराआपातकालीन स्थिति में रोजाना गर्भवती महिलाओं को एक यूनिक आईडी बनवाने में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए हो रही सिरदर्दी और आ रही परेशानियों से अवगत कराया।वहीं चिकित्सकों ने कपल्स गेम्स में बढ़चढकर उत्साह से भाग लिया।इस वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में डॉ सीपी शर्मा डॉ अनिल भाटिया डॉ युधिष्ठिर कालरा डॉ एस के चुघ डॉ बासुदेव डॉ राजेश बंसल डॉ सी प्रकाश डॉ तिलक गौड़ डॉ संजय सिंगला डॉ अभिलाष गुप्ता डॉ राजेश्वर सागर डॉ सुरेंद्र चौहान डॉ मनीष जैन डॉ सुरेंद्र खेत्रपाल डॉ आदित्य वत्स डॉ हितेश मेहता डॉ भूपेंद्र दहिया डॉ गंगा मित्तल डॉ राज मुदगिल डॉ रजनी सिंगला डॉ नंदा पाराशर डॉ सोनिया करपाल जी का पूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप से डॉ बालकिशन गुप्ता जी मार्केटिंग हैड श्री सिद्धार्थ शर्मा श्री दीपक खत्री श्री विनय गुप्ता का ने भी इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। अंत में जिला अध्यक्ष डॉ अनिल आहूजा महासचिव डॉ दीपकराज जैन प्रदेश प्रवक्ता डॉ वी पी सिंगला ने आए हुए सभी अतिथियों धन्यवाद किया।
Monday, March 24, 2025
बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में जल्द लगाए जाएगी अल्ट्रासाउंड मशीन
बल्लभगढ़ नितिन बंसल (संपादक)।हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेक्टर 3 के प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी चालू होने वाली है इस बारे में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मानसिंह ने बताया कि गरीब और मध्यम परिवारों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बाहर प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ता था लेकिन अब जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन इस परिसर में इंस्टॉल कर दी जाएगी जिससे लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी डॉक्टर मानसिंह और डॉक्टर तरुण ने बताया कि इस अस्पताल में बच्चों की देखने के लिए एनएसयूआई बेबी केयर यूनिट भी बनाया हुआ है जिसे सरकारी बजट के हिसाब से कुछ साल पहले ही बनाया गया था जिसमें बच्चों को पैदा होते ही उसे यूनिट में रखा जाता है ताकि बच्चा स्वस्थ रहे साथ ही इस अस्पताल में कई संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सहयोग भी मिलता रहता है जिसमें रोटरी क्लब द्वारा पावर बैकअप के लिए सोलर प्लांट भी लगाया गया था जिससे अस्पताल में बिजली 24 घंटे रहती है इस अस्पताल की डॉक्टर आशिमा अरोड़ा जो की लेडिज डॉक्टर हैं जोकि अस्पताल में ऑपरेशन के साथ-साथ लेडिस की डेली होने वाली ओपीडी को भी अटेंड करती हैं और उनका इलाज किया जाता है अस्पताल के डॉक्टर तरुण द्वारा भी मरीज का इलाज तुरंत किया जाता है साथ ही अस्पताल में ही बर्थ सर्टिफिकेट बनने की व्यवस्था भी है लोगों को बर्थ सर्टिफिकेट के लिए बाहर जाने की कोई भी जरूरत नहीं रहती अस्पताल में ही बर्थ सर्टिफिकेट बन जाता है और साथ ही गरीब और बीपीएल परिवार जिनकी अगर लड़कियां होती हैं तो सरकार द्वारा अस्पताल में डिलीवरी होने पर उन गरीब परिवारों को राशि भी दी जाती है जिसकी कार्रवाई को सरकारी इस प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र किया जाता है
Wednesday, March 12, 2025
बल्लभगढ़ में एक ही परिवार से तीन निर्दलीय बने पार्षद
फोटो
कैप्शन : दीपक यादव अपनी पत्नी रश्मि यादव के साथ। छाया : नितिन बंसल
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। नगर निगम चुनाव में बल्लभगढ़ के आसपास भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों ने जबरदस्त टक्कर दी है। एक ही परिवार से पति, पत्नी और देवर तीन वार्डों से चुनाव जीत कर पार्षद बन कर पहली सदन में पहुंचे। इनमें पति लगातार दूसरी बार चुनाव बने हैं। उल्लेखनीय है कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व पार्षद राव रामकुमार ने चुनाव लड़ा था। वे 23077 मत प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे थे। उनके भतीजे दीपक यादव पिछली बार भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत कर निगम में पहुंचे थे। इस बार राव रामुकमार ने वार्ड नंबर-40 से अपने बेटा पवन यादव को, 42 से पूर्व पार्षद व भतीजे दीपक यादव को और 43 वार्ड से पूर्व पार्षद दीपक यादव की पत्नी रश्मि यादव को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था और तीनों ही विजय हासिल करने में सफल रहे। पवन यादव दीपक के चचेरे भाई हैं और रश्मि यादव के रिश्ते में देवर लगते हैं। राव रामकुमार ने तीन वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी निगम के चुनावी मैदान में उतार जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब एक ही परिवार के तीन सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत कर नगर निगम सदन पहुंचे। यहां पर राव रामकुमार ने भाजपा के रणनीतिकारों और पूर्व मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा को राजनीतिक रूप से सोचने पर मजबूर कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र में कुछ आठ वार्ड हैं। इनमें से तीन वार्ड पर एक ही परिवार के पार्षदों का कब्जा करके इतिहास बना दिया है।
Sunday, March 9, 2025
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस
फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता निष्ठावान है, जो मजबूत तरीके से विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आमजन की आवाज बुलंद करने का काम कर रहा है। सांसद हुड्डा रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित गौड़ के जन्मदिवस पर उनके सेक्टर-10 स्थित कार्यालय पर आयोजित विशाल समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटा और सुमित गौड़ का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रुप से पृथला क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, जिला कांग्रेस के सह प्रभारी रोहताश बेदी, गुलशन बगगा, रिंकू चंदीला, रोहित नागर, मयंक चौधरी युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, वेदपाल दायमा, वीरपाल गुर्जर, तरुण तेवतिया, नितिन सिंगला, अनीशपाल, कृष्ण अत्री, अनिल कुमार नेताजी, रेनू चौहान, वरुण बंसल, फिरे पोसवाल, संजय सोलंकी, अशोक रावल, राजकुमार शर्मा, चो. मगनवीर सौरोत, पुरुषोत्तम लाल, एडवाकेट गौतम नारायण सिंह, गौरव ठाकुर, प्रदीप गौड़, युवा कांग्रेसी नेता वैभव शर्मा मौजूद रहे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुमित गौड़ कांगे्रस के कर्मठ और मेहनती नेता है, जो फरीदाबाद में मजबूती से लोगों के हक-हकूक की आवाज को बुलंद कर रहे है। उनके जन्मदिवस पर इतनी बड़ी तादाद में एकत्रित भीड़ उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने सांसद दीेपेंद्र हुड्डा का आभार जताते हुए कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट है और आमजन की समस्याओं की आवाज शासन-प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे। इस मौके पर प्रदेश के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल भी सुमित गौड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Sunday, March 2, 2025
भाजपा की होगी रिकॉर्ड जीत, प्रवीण बत्रा जोशी ने देवतुल्य मतदाताओं का जताया आभार
- भाजपा प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने परिवार के साथ डाला वोट
फरीदाबाद। नितिन बंसल।
भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने रविवार को नगर निगम चुनाव में वोट करने वाले देवतुल्य मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके लोकतंत्र पर्व में भाग लेने से भाजपा की रिकॉर्ड जीत होगी। उन्हें विश्वास है कि जनता ने कमल के फूल पर बटन दबाकर अपने फरीदाबाद के विकास की नई राह को चुना है। प्रवीण बत्रा जोशी ने परिवार के साथ वोट डालते हुए अपनी जीत का दावा किया।
परिवार के साथ अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि इस नगर निगम चुनाव का जनता को कई साल से इंतजार था। फ़रीदाबाद की जनता ने इसमें भाग लेकर अपनी कीमती वोट हमें दिया है। फरीदाबाद के मतदाताओं ने हमें सिर्फ विजयी बनाने के लिए वोट नहीं दिया, बल्कि अपने वोट की चोट से विपक्ष को करारा जवाब देने का काम भी किया है। अपने विकास के नए रास्ते बनाने के लिए वोट किया है। प्रजातंत्र में लोकतंत्र की जीत के लिए वोट किया है। उन्होंने कहा कि पहले हुए नगर निगम के चुनावों से इस बार का चुनाव पूरी तरह से अलग है। इस बार मेयर सीधे जनता चुन रही है। जन आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और विकास की गति तेज होगी।
श्रीमती जोशी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलख़ा, सतीश फागना, पूर्व विधायक, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, ज़िला प्रभारी नरेन्द्र वत्स समेत संगठन के हर नेता व कार्यकर्ता का आभार जताया, जिन्होंने इस चुनाव में पूरी ताकत लगाकर रखी। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि सभी नेताओं ने उनसे भी बढक़र चुनाव प्रचार किया है। संगठन का हर कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा व मेहनत से लगा रहा। कार्यकर्ता हमारी शक्ति है और इन सबकी शक्ति से ही हम बहुमत से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।
प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार मेयर का चुनाव सीधे जनता कर रही है। वे खुशकिस्मत हैं कि इस व्यवस्था से चुनाव में वे फरीदाबाद से पहली प्रत्याशी हैं और जनता के आशीर्वाद से फ़रीदाबाद की पहली मेयर भी होंगी। उन्होंने कहा कि वे 100 प्रतिशत से भी अधिक अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उनकी जीत बड़ी होगी। कमल के फूल को लोगों ने अपने विकास के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा दायित्व है। हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करके अपने फरीदाबाद को आगे लेकर जाएंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रवीण बत्रा जोशी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हम भाजपा मेयर प्रत्याशी की जीत के लिए शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं। क्योंकि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने इस चुनाव में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया और भविष्य की योजनाओं के लिए जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन नामांकन किया गया था, उसी दिन से प्रवीण बत्रा जोशी के सामने मैदान में कोई उम्मीदवार नहीं था। हरियाणा और दिल्ली जीत के बाद भाजपा के सामने कोई पार्टी बची भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जीत का असर फरीदाबाद निगम चुनाव पर आए। प्रवीण बत्रा जोशी के उम्मीदवार बनते ही सभी ने उन्हें विजयी बनाने की ठान ली थी। आने वाली 12 मार्च को सभी के दावे और उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured post
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन
फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...
Popular Posts
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...