Sunday, September 22, 2024

जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन एनआईटी भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना को

नितिन बंसल संपादक।
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के झाड़सेतली, मायाकुंज, डबुआ गांव, सोहना रोड़, राजीव कालोनी, नगंला एन्कलेव पार्ट-2, मातृ कालोनी, तुलसी कांलानी, फतेहपुर तगा पहुंचे और वहां उन्होनें कई जनसभाओं को संबोधित किया। इससे पहले सतीश फागना का लोगों ने फूल मालाओं और पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया।लोगों को संबोधित करते हुए सतीश फागना ने कहा कि में आपके एनआईटी परिवार का हिस्सा हूु, आपका बेटा हूं, आपका भाई और आपका दोस्त हूुंं। अब आपको तय करना है कि आप विकास चुनते हैं या विनाश जो निर्वतमान विधायक और पूर्व विधायक ने अपने कार्यकताल में एनआईटी में किया है। मैने हमेशा स्वच्छ राजनीति की है और क्षेत्र की भलाई और खुशहाली के लिए काम किया है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अविकसित शहर को विकासशील बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। अब एनआईटी को विकसित बनाने का काम आपका भाई करेगा। इसलिए एक ऐसे ईमानदार, स्वच्छ छवि के नेता को जिताकर चंडीगढ़ भेजे जो आपके दुख-दर्द में आपके साथ खड़ा रहे।

रोहित नागर के पक्ष में मतदान करेगी तिगांव चौरासी की जनता: जेपी नागर

तिगांव में आयोजित सभा में तिगांव चौरसाी के नेताओं ने मांगा कांग्रेस के लिए समर्थन
फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
 तिगांव चौरासी के बडे नेता जेपी नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के पक्ष में भारी से भारी मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का जमाना है और रोहित नागर का युवा जोश और हमारा तजुर्बा तिगांव क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा। उन्होंने तिगांव चौरासी के बच्चे रोहित नागर को कांग्रेस टिकट दिए जाने पर समस्त तिगांव चौरासी की जनता की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडके, पूर्व अध्ययक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सहित समस्त पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने तिगांव चौरासी को टिकट देकर चौरासी का मान बढाया है, इसलिए अब हमसबका फर्ज है कि रोहित नागर को जिताकर विधायक बनाएं जिससे कि हरियाणा में बनने वाली कांग्रेस की सरकार में तिगांव क्षेत्र की भी हिस्सेदारी हो। श्री नागर आज रविवार को तिगांव सब्जी मंडी में आयोजित विशाल समर्थन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नागर एडवोकेट, लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता यशपाल नागर, बेगराज नागर, रतिचंद मास्टर, महेन्द्र अधाना मास्टर, मास्टर दयाराम, बीर सिंह नम्बरदार, आजाद बदरौला, हामत अधाना, राकेश, राजेन्द्र नागर, अजिराम, हरिचंद सरपंच, योगेन्द्र मास्टर, सुन्दर, जिले थानेदार, करतार, गोपाल प्रधान, सुन्दर मैम्बर, गजराम जेलदार, गुड्डू, होशियार जेलदार, ब्रह्म ठेकेदार, अंजे नागर, रामजीत पहलवान, अजयपाल जेलदार सहित भारी संख्या में तिगांव चौरासी के लोग मौजूद थे जिन्होंने एकमत से रोहित नागर को अपना विजयी आर्शीवाद दिया। वहीं उन्हें सम्मानरूपी पगडी भी बांधी गई।
सभा में उपस्थित लोगों की भारी संख्या से गदगद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल नागर ने लोगों की भावनाओं से जुडते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे रोहित नागर को तिगांव चौरासी को सोंप दिया। वह आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपका यह बेटा चौरासी के मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आज समूचे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है और निश्चित तौर पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी ऐसे में तिगांव विधानसभा क्षेत्र की 36 बिरादरी भी एकमत हो कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे और पिछले दस सालों से बदहाल इस तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं इस मौके पर तिगांव चौरासी के बडे नेता जगत सिंह नागर एडवोकेट ने भी अपने-अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के पक्ष में भारी से भारी मतदान करने की अपील की।
वहीं इस मौके पर तिगांव क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने दोनों हाथ जोडक़र तिगांव की धरती पर सर रखकर नमन करते हुए कहा कि वह तिगांव चौरासी की धरती पर जन्मे हैं, और आपका कर्ज वह आजीवन भी नहीं उतार सकते। उन्होंने लोगों से झोली फैलाकर वोटों की अपील करते हुए कहा कि आपने पूर्व में कई बार अनेकों को मौका दिया है इसबार आप मुझे भी अपना वोट रूपी आर्शीवाद दें मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विधायक बनने के बाद कांग्रेस सरकार में तिगांव क्षेत्र का समानता से विकास कराऊंगा और इस तिगांव चौरासी की पगडी को कभी झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हमारे तिगांव क्षेत्र की जो दुर्गति हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है। भाजपा के राज में चहुुंओर भ्रष्टाचार और लूट का आलम रहा वहीं जाति-धर्म वर्ग विशेष की बात कर जुम्लेबाजी में लोगों की भावनाओं से खेल आपसी भाईचारे को बिगाडा गया है। इसलिए अब समय आ गया है कि कांग्रेस को चुनें जिससे कि कांग्रेस सरकार बनने पर तिगांव क्षेत्र का विकास हो सके।
कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने इसके उपरांत जसाना, कौराली, बडौली, फरीदपुर, कामरा, भतौला, तिगांव अंबेडकर चौपाल, पलवलली जाटव चौपाल, नीमका, महमूदपुर, सेक्टर-91, बसंतपुर, टिकावली में आयोजित जनसभाओं को भी संबोधित किया। जहां उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।  
फोटो-
रविवार को तिगांव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में वरिष्ठ नेता जेपी नागर, जगत सिंह नागर एडवाकेट व यशपाल नागर सहित तिगांव चौरासी के नेता दोनों हाथ उठाकर अपना से अपील करते हुए।   

कांग्रेस सरकार बनते ही पृथला क्षेत्र में भी शहरी तर्ज पर होगा ग्रामीण विकास: रघुबीर तेवतिया

पृथला क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दर्जन चुनावी सभाओं में लोगों से मांगा समर्थन

पृथला, नितिन बंसल/फूलसिंह चौहान। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पृथला एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने भाजपा सरकार पर ग्रामीण विकास के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दस सालों में पूर्णरूप से देहात पृष्ठभूमि के क्षेत्र पृथला के साथ विकास व रोजगार के मामले में भेदभावपूर्ण नीति अपनाई गई है। यही कारण रहा है कि यह क्षेत्र विकास व रोजगार के मामले में पूरी तरह से पिछड गया है। इसलिए अब समय आ गया है कि जब ऐसे दोमुंही राजनेताओं को वोट की चोट से सबक सिखाएं। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और अगर लोगों ने उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा तो सरकार बनते ही फिर से पृथला क्षेत्र को विकास, रोजगार व भाईचारे की भावना को बढाते हुए यहां ईमारनदारी से जनसेवा की जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी तेवतिया बुधवार को अपने चुनावी अभियान के तहत पृथला क्षेत्र के गांव नयागांव, बढऱाम, गोपीखेडा, जल्हाका, अमरपुर, डाढौता, कटेसरा व कुरारा आदि एक दर्जन गावों में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। सभा में जुटी भारी भीड ने चुनावी सभाओं को ही रैली का रूप दे दिया। इस मौके पर उनका फूलमालाओं व पगडी बांधकर स्वागत और सम्मान कर विजयी आर्शीवाद दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने कहा कि असली भारत गावों में ही बसता है और इसी सोच को सार्थक करते हुए कांग्रेस पार्टी ने सदां गावों का विकास भी शहरी तर्ज पर किया था। और ग्रामीण आंचल को भी विकास की मुख्यधारा से जोडने का काम किया था। सन 2009 से 2014 तक का कांग्रेस कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि पृथला क्षेत्र को विकास व रोजगार में अव्वल रखकर गांवों में लोगों को शहरों की तर्ज पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। लेकिन पिछले दस सालों में इस पृथला क्षेत्र को सिवाय भ्रष्टाचार, झूठे वायदे और दोगलापन, जाति-धर्म की बात कह लोगों को बांटना और पोर्टलों में ही उलझाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को वोट की ताकत का अहसास कराकर अंहकार को करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय पृथला सहित प्रदेश की दशा और दिशा बदलने वाला है क्योंकि लोगों ने हरियाणा में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में बदलाव करने का पक्का मन लिया है। पृथला क्षेत्र में चुनावी सभाओं में लोगों की हाजरी बता रही है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। इस जरूरत है तो अपने जोश और उत्साह को और अधिक बढाकर प्रचार व प्रसार में जुटने की।

फोटो- पृथला क्षेत्र के बढऱाम में आयोजित चुनावी जनसभा में जुटे जनसैलाब के बीच कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया।  

पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का दर्जनभर सभाओं में हुआ जोरदार स्वागत

पृथला,नितिन बंसल//, फूलसिंह चौहान। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवाद एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने रविवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत पृथला क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्याला गांव से शुरू हुआ चुनावी प्रचार अभियान असावटी, जनौली बघेल चौपाल, जाजरू, मलेरना, साहुपुरा व सागरपुर में जारी रहा। उनका काफिला जहां-जहां से भी निकला लोगों ने सडकों पर आकर उनका पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान भी किया वहीं चुनावी सभाओं में पगडी बांधकर जोरदार स्वागत कर विजयी आर्शीवाद भी दिया।
फोटो कैप्शन।
पृथला क्षेत्र के साहुपुरा में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया। पीआरओ 

सभाओं में भारी भीड से गदगद कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि 5 अक्तूबर को होने वाला चुनाव अपने पृथला विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके पास सहयोग व वोट रूपी समर्थन के लिए आया हूं। अगर इस बार आपका साथ रहा तो विधायक बनने के बाद समूचे पृथला क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहने देंगे वहीं युवाओं को रोजगार देंगे। अच्छी कानून व्यवस्था देंगे साथ-साथ बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे वहीं विकास और भाईचारा ही मेरी पहली प्राथमिक्ता होगी और मैं कभी भी अपनी चादर पर आंच नहीं आने दूंगा। क्योंकि पिछले दस साल में यहां के लोगों को सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व मंहगाई के अलावा कुछ नहीं मिला है। भाजपा ने केवल नफरत और भाई को भाई से लडाकर फूट डालो और राज करो की नीति पर कार्य किया है। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, महिला, युवा, कमेरे व कामगार तथा हर वर्ग अपने-आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र की एक-एक गारंटी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की गारंटी है। भाजपा की गारंटी तो जुम्ले निकले हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही जो वादे हमने आपसे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों के समक्ष वादा किया कि कांग्रेस के हाथ के पंजे पर मुझे दिया गया एक-एक वोट आपके क्षेत्र की ख़ुशहाली व 36 बिरादरी व हर वर्ग के भाईचारे में सहायक होगा। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की।



2014 का कार्यकाल अच्छा लगा तो 2024 में भी दें आशीर्वाद : विपुल गोयल

फरीदाबाद : नितिन बंसल/फूलसिंह चौहान।
भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 5 तारीख तक विपुल गोयल बनकर काम करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
विपुल गोयल रविवार को पुष्प वाटिका सेक्टर 16 में कृपाराम शर्मा द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक अगर आपको विपुल गोयल के काम अच्छे लगे, तो एक बार फिर से 2024 में मुझे सेवा का मौका अवश्य दें।
विपुल गोयल का पुष्प वाटिका में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विपुल ने कहा कि आप तय करेंगे कि आप लोग मुझे विधायक बनाकर भेजेंगे या मंत्री बनाकर भेजेंगे। अपने संकल्प को बढ़ाते हुए 14 दिन विपुल गोयल को दे दो, मैं वादा करता हूं 5 साल आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर विधायक बना तो 18 घंटे काम करूंगा और क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने का काम करेंगे, पार्कों को सुंदर बनाने का काम करेंगे। 5 साल में 2 लाख नौकरी देने का काम हमारी सरकार करेगी, वो भी बिना पर्ची-खर्ची के।

विपुल ने कहा कि देशहित के लिए फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना जरूरी है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार आ रही है। विपुल गोयल ने कहा कि आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसे सूद समेत वापस लौटाऊंगा। विपुल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा में देश के कोने-कोने से लोग आकर अपने आप को स्थापित कर चुके हैं और सभी लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि आने वाली 8 तारीख को आप लोगों के साथ जीत का जश्न मनाएंगे। आज फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और आपसे वादा करता हूं कि फरीदाबाद के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।

बल्लभगढ़ में खिलेगा कमल तो सैनी का बेटा नायब सिंह बनेगा मुख्यमंत्री - मूलचंद शर्मा

ऊंचा गांव में समस्त सैनी समाज का भाजपा को समर्थन
कहा भाजपा ने दी है हरियाणा में सैनी समाज को राज गद्दी नहीं भूलेंगे यह अहसान- पवन सैनी
मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी फरीदाबाद ने भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को दिया समर्थन, 
बल्लभगढ़ वैष्णव समाज ने भी दिया अपना समर्थन। 
खेल को खेल की भावना से खेले खिलाड़ी।
मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 3 में 14 वी ऑल इंडिया ओपन नेशनल वालीबाल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
बल्लबगढ़। नितिन बंसल/फूलसिंह चौहान।
भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान हर रोज तेज गति से तूफानी दौरे में बदल चुका है अलग-अलग समाज के समर्थन मिलने के साथ-साथ भाजपा राज के 10 साल के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा जा रहा रहा है।
मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा आज बल्लभगढ़ अग्रवाल धर्मशाला में चाय पर चुनावी चर्चा कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की। ऊंचा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की ऊंचा गांव ने हमेशा देश हित के लिए बलिदान दिया है शहीद गुलाब सिंह सैनी ने शहीद राजा नाहर सिंह के साथ देश हित में अपना बलिदान दिया था।
उन्होंने कहा की बीजेपी ने हमेशा राष्ट्र हित की बात की है शहीदो का सम्मान करने का काम किया है बल्लबगढ़ में आज शहीद राजा नाहर सिंह की दो दो प्रतिमाएं लगवाई है तो शहीद गुलाब सिंह सैनी के नाम पर सामुदायिक भवन का नाम रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब बल्लभगढ़ में कमल खिलेगा तो नायब सिंह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा।
पवन सैनी ,सुखराम प्रधान,सुनील सैनी,महावीर सैनी बल्कि समस्त सैनी समाज ने ऊंचा गांव के होली चोक पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में गांव के समस्त सैनी समाज ने अपना भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी का हमारे समाज पर एहसान है कि उन्होंने सैनी समाज को सम्मान देते हुए नायब सिंह सैनी को हरियाणा की राजगद्दी पर बैठाया है । हमारा समाज ही नहीं बल्कि सभी गरीब परिवार भाजपा के साथ इस चुनाव में लगेंगे और फिर से नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनायेगे।
मेवात मित्र वेलफेयर संस्था कि तरफ से प्रधान कुलदीप अग्रवाल ,हरिकिशन मंगला, रमेश गर्ग ,भीमसेन जी, गुलशन, सतपाल मंगला , राजकुमार सीकरी ,विनोद अग्रवाल ,जगमोहन मास्टर ,शंकर लाल, सहित मेवात मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
इसके उपरांत यादव कालोनी स्थित जेनिथ हॉस्पिटल बल्लबगढ़ के द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और आश्वासन दिलाया की आगामी चुनावों में बल्लबगढ़ से विजई होकर विधायक बनेंगे, और बल्लबगढ़ को विकसित बनाने के सपने को पूरा करेगे।
भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर डॉक्टर जीके शर्मा,डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर अनिल नागे,रामचरण मास्टर,सतवीर शर्मा,मानसिंह,पारस जैन, डॉ विनीता शर्मा,डॉक्टर दर्शन,प्रदीप कालीरमन,शिवप्रसाद,जितेंद्र बंसल सहित यादव कालोनी के गणमान्य लोग मोजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा ने अपने तूफानी दौरे में आज इसके अलावा बल्लबगढ़ सेक्टर 2 डी मार्ट सोसाइटी में बाबूलाल गोड एडवोकेट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सभी से वोट की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को सोसायटी की तरफ से समर्थन दिया गया।
इस मौके पर बृजमोहन बातिस, जगदीश मास्टर, सीपी सिंह दीपक, गौरव सूद, धीरज शर्मा,ओपी शास्त्री सहित सोसायटी के गणमान्य लोग मोजूद रहे।
 भाजपा प्रत्याशी श्री मूलचंद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में करने के लिए अपील की।
यही नही श्री मूलचंद शर्मा श्री सीताराम मंदिर अस्पताल रोड बल्लभगढ़ पहुंचे मूलचंद शर्मा ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने वैष्णव समाज द्वारा आयोजित समर्थन कार्यक्रम में शिरकत की ,वैष्णव समाज ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की ।
भाजपा प्रत्याशी श्री मूलचंद शर्मा ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया। 
इस कार्यक्रम के आयोजन मंदिर के पुजारी रविंद्र शर्मा जी और गिर्राज शर्मा जी ने भाजपा प्रत्याशी के साथ आए सभी गणमान्य जनों का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि पूरा वैष्णव समाज मूलचंद शर्मा के साथ है। 
इस अवसर पर चेयरमैन हुकम सिंह भाटी,पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, महेंद्र वैष्णव,रविंद्र वैष्णव , शिक्षाविद दीपक यादव , नंदू वैष्णव, गजेंद्र वैष्णव,गायत्री देवी, सुषमा यादव साहित्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, सभी ने हाथ उठाकर श्री मूलचंद शर्मा को अपना समर्थन दिया और उन्हें आशीर्वाद दिया कि वह एक बार फिर तीसरी बार बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक बनेंगे और बल्लभगढ़ के जन जन की आवाज को चंडीगढ़ तक पहुंचाएंगे।
इसके अलावा उत्तराखंड स्पोर्ट्स 14 ऑल इंडिया ओपन नेशनल वालीबाल टूर्नामेंट सेक्टर 3 में आयोजित हुए,यहां भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा पहुंचे और सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और खेलो की शुरुआत कराई ।
कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मण राणा, प्रधान राजेंद्र नेगी, विनोद पटवाल, नरेंद्र नेगी, बलबीर रावत, भीम सिंह, हरीश रावत नवीन चेची,जगजीत ढिल्लों, डॉक्टर शिवानी सहित उत्तराखंड भ्रात मंडल की टीम उत्तराखंड स्पॉट वेलफेयर सेक्टर 3 के सभी सदस्य गण, श्री बद्री केदार मंदिर की समस्त टीम मौजूद रही।

बल्लभगढ़ में कुमारी शारदा राठौर के प्रचार में बेजोड़ जनसमर्थन, मुकाबले से बाहर अन्य उम्मीदवार

लोगो द्वारा एक ही नारा गुज रहा है चारो तरफ "वोट डालेंगे शान से सिलेंडर के निशान पे"

बल्लभगढ़। नितिन बंसल/फूलसिंह चौहान।
निर्दलीय उम्मीदवार कुमारी शारदा राठौर के चुनावी प्रचार ने ऐसा माहौल बना दिया है कि मैदान में बाकी उम्मीदवार कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। शारदा राठौर के हर दौरे पर उमड़ती भीड़, फूलों की बारिश और मालाओं से उनका स्वागत, यह साबित करता है कि बल्लभगढ़ की जनता ने अपना नेता चुन लिया है। जिस तरह से उन्हें हर गली, मोहल्ले और चौक पर समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि चुनाव में कोई और उम्मीदवार उनके करीब भी नहीं है।

हर मोर्चे पर अपार समर्थन

कुमारी शारदा राठौर के प्रचार अभियान के दौरान जिस तरह से जनता का सैलाब उमड़ रहा है, उससे यह साफ है कि वह इस बार भी बल्लभगढ़ की राजनीति में अजेय हैं। शारदा राठौर जहां भी जाती हैं, वहां फूलों की बारिश और मालाओं का तांता लग जाता है। लोग उनके साथ खड़े होकर उनके पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं, चाहे वह मेट्रो विस्तार हो, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (IMT) के माध्यम से रोजगार सृजन हो, या फिर मीठे पानी की बूस्टर योजनाएं और सीवरेज की बेहतरीन व्यवस्था—उनके द्वारा किए गए ये कार्य आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

कोई मुकाबला नहीं भारी समर्थन के साथ 


शारदा राठौर के इस अपार जनसमर्थन ने अन्य सभी उम्मीदवारों को चुनावी रेस से बाहर कर दिया है। उनके सामने कोई भी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी टिक नहीं पा रहा है। बल्लभगढ़ की जनता का मानना है कि शारदा राठौर ने अपने पिछले कार्यकाल में जो विकास किया, वह बेमिसाल था, और यही वजह है कि जनता का दिल उनके साथ है।

जनता का भरोसा, बीजेपी के खोखले वादों से नाराज़गी

पिछले 10 सालों से बीजेपी की सरकार ने बल्लभगढ़ की जनता को केवल वादे दिए, लेकिन नतीजे शून्य रहे। महंगाई, बेरोज़गारी, खारा पानी और अपराध जैसी समस्याओं ने जनता को परेशान कर रखा है। वहीं, शारदा राठौर का चुनाव चिह्न 'गैस सिलेंडर' आज हर घर की चर्चा का विषय बना हुआ है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता अब इस चुनाव चिह्न को बदलाव का प्रतीक मानकर शारदा राठौर को अपना समर्थन दे रही है।

फूलों की बारिश और जीत की ओर कदम

शारदा राठौर के साथ जहां भी वह जाती हैं, जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। उनकी सभाओं में उमड़ती भीड़ और हर घर से मिल रहा समर्थन यह साफ दर्शाता है कि इस बार भी जनता ने उन्हें ही अपना नेता मान लिया है। हर व्यक्ति, हर परिवार शारदा राठौर के साथ खड़ा है, और उन्हें विजयी बनाने के लिए तैयार है।

बल्लभगढ़ का चुनाव अब एकतरफा हो चुका है—शारदा राठौर की जीत निश्चित है।

भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार का रहा बोल वाला कांग्रेस सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी होंगे सलाखों के पीछे : पराग शर्मा

 बल्लभगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा का जनसंपर्क अभियान


बल्लभगढ़, 22-09-2024 - बल्लभगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा ने रविवार को अपने चुनाव जनसंपर्क अभियान के तहत शहर की सुभाष कॉलोनी में स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों नें उनका जबरदस्त समर्थन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा की भाजपा सरकार ने जमकर लूटपाट की है। कभी नालियां और गलियों के नाम पर तो कभी पार्कों के नाम पर जमकर लूट की है। यही नहीं नगर निगम में तो भ्र्ष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाये नई सड़के तो बनती रहीं, लेकिन कोई भी तय मानकों  नुसार नहीं बनने के कारण ये जगह-जगह से और  बार-बार टूटती रहीं, जिसका नतीजा यह रहा कि थोड़ी सी बारिश होने पर ही इन 'नव निर्मित' सड़कों पर पानी बेहिसाब भर जाता है। इस परेशानी से शहर का कोई भी भाग अछूता नहीं है। ज्ञात रहें भाटिया कॉलोनी में साढ़े चार लाख के बजट वाली मात्र 120  फुट की एक छोटी सी गली में  अभी तीन दिन पहले ही बनी सीमेंटेड सड़क स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है क्यूंकि इसे बनाने में किसी भी तय मानक का ध्यान नहीं रखा गया है जिसके कारण गली जगह-जगह पर पानी भरा हुआ है लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे लोगों को कोई समझ नहीं आ रहा कि यह विकास हुआ है या उनकी जान के लिए आफत यह गाली भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है इसकी शिकायत मंत्री महोदय व स्थानीय पार्षद से की जा चुकी है लेकिन तीन बीत जाने के बाद भी अभी तक नतीजा शून्य है। 

कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष सुभाष कॉलोनी के लोगों ने अपनी शिकायतें करते हुए कहा कि गलियों और सड़कों पर पानी का लगातार जलभराव होने के कारण भयंकर गंदगी फैली हुई है, जिससे बेशुमार मच्छर फैल चुके हैं। गलियों और नालियों में गंदा पानी होने की वजह से, पीने के पानी वाली पाइपलाइन में लीक होने के कारण उसमें मिल जाता है, जिससे उन्हें गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। इसके कारण बच्चों सहित काफी लोगों के पेट में गड़बड़ी की शिकायत लगातार मिल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। 

श्रीमती पराग शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी को वोट देकर भरोसा जताएं ताकि ईमानदार और पारदर्शी सरकार बन सके और क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे किए जा सकें। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। अब कांग्रेस सरकार बनने के बाद ये भ्रष्टाचारी जेल में होंगे और जनता की समस्याओं को तत्परता से और गंभीरता से समाधान किया जाएगा और इन भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Saturday, December 9, 2023

रिटायरमेंट के बाद प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल का पदभार संभालेंगे परिचालक महावीर सिंह,रोडवेज में अच्छा कार्य किए जाने पर दो बार गणतंत्र दिवस पर हो चुके हैं सम्मानित, कार्यकाल के दौरान एक भी नहीं ली कैजुअल लीव

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
 कर्म ही पूजा है। इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं
। एमवी हरियाणा रोडवेज में परिचालक के रूप में कार्यरत महावीर सिंह। जो इस समय हरियाणा रोडवेज के बल्लबगढ़ डिपो में तैनात हैं। सराहनीय कार्य करने पर उन्हे कार्यकाल के दौरान अब तक 26 जनवरी को दो बार सम्मानित भी किया जा चुका हैं।

ड्यूटी के दौरान नहीं ली एक भी कैजुअल लीव

रोहतक के रहने वाले महावीर सिंह इस महीने 28 फरवरी को रिटायर्ड होंगे। बावजूद अभी भी वे ड्यूटी पर तैनात रहकर अपने कर्तव्य का बखूबी ईमानदारी के साथ निर्भाह करते रहे हैं। उनका मानना है कि कर्म प्रधान है, कर्म ही पूजा है, जिसे मन में रखकर हमेशा सेवाभाव से अपने कर्तव्य का पालन करना चाइए, जो पूजा से कम नहीं। यही नहीं, रोडवेज खजाने में प्रति किलोमीटर अच्छी आय देने वाली सूची में भी शामिल हैं परिचालक महावीर सिंह। अभी भी उनका 50 रुपए प्रति किलोमीटर का कैश आ रहा हैं। खासियत यह भी रही है कि वे न तो कोई अतरिक्त अवकाश लेते हैं और न ही कर्म करने में पीछे रहते हैं। डिपो के डीआई नेपाल सिंह अधाना ने बताया कि अक्सर रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी अपनी बची छुट्टियों को पूरी करते हैं, लेकिन महावीर सिंह की छुट्टी बची होने के बावजूद प्रतिदिन ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें लोगों की सेवा करना अच्छा लगता है।

रिटायर्ड होते ही प्रिंसिपल का संभालेंगे पदभार परिचालक महावीर सिंह 

महावीर सिंह एमए हिस्ट्री व एमफिल पढ़े हैं। वर्ष 2012 में हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर नियुक्त होने से पहले रोहतक के एक निजी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत थे। अब रिटायर्ड होने के बाद फिर से वे प्रिंसिपल का पदभार संभाल लेंगे। इसके लिए उन्हें सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ऑफर भी मिल चुका है। इसलिए कहा जाता है कि जीवन में शिक्षा व ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता। जो इंसान ज्ञान वान व शिक्षित होगा, उसे मंजिल खुद पे खुद मिलती रहती है। उनका कहना है कि आपके प्रतिदिन के कार्य, जो भी आप करते हैं, जो आप कहते हैं, आदि पूजा के योग्य हैं, दूसरे शब्दों में – यदि आप श्रद्धापूर्वक काम करते हैं और आज्ञाकारी बने रहते हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं, तो आप भगवान की पूजा समान है। भगवान भी ऐसे नेक इंसान के कार्य से ज्यादा खुश रहते हैं। आपका कर्म आपकी पूजा से ज्यादा श्रेष्ठकर है जो भगवान को प्रतिष्ठा दिलाता है।

Sunday, April 2, 2023

सेक्टर-2 स्थित विद्यालय में आयोजित हुआ स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन, 24 विद्यार्थियों को दी 5 लाख की नकद स्कॉलरशिप

-क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और संस्कार प्रोवाइड कर रहा है, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल : मुक्ता अग्रवाल
- 
फरीदाबाद। नितिन बंसल (सम्पादक)। फरीदाबाद के स्कूल में मुक्ता अग्रवाल, निदेशक शिक्षा विभाग, भारत सरकार ने कहा कि देश भर में लगभग 15 लाख राजकीय और प्राइवेट विद्यालय है जिसमें से 11 लाख राजकीय तो 4 लाख प्राइवेट विद्यालय है जो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे है। लेकिन देखने में आया है कि अधिकतर विद्यालयों में एक से पांच बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती है,लेकिन यहां 24-24 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देना अपने आप में गौरब की बात हैं जो विद्यालय प्रशासन का सराहनीय कदम है। उक्त बातें मुक्ता अग्रवाल ने सेक्टर दो स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान कहें।
मुक्ता अग्रवाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस विद्यालय में एक और बेहतर बात यह देखने में आई कि भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी नीति को अगे बढ़ाते हुए छात्राओं के  लिए जो निशुल्क दाखिला रखा हुआ है उसकी जितनी प्रसंशा की जाएं कम है। मेरा मानना है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल बल्लभगढ़ क्षेत्र में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार देने के लिए निंरतर प्रयासरत है।
इस क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उनके ग्रेटर फरीदाबाद घरौड़़ा इंटरनेशनल स्कूल में लगभग सात लाख रूपए की स्कालरशिप दी है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर दो स्थित विद्यालय में लगभग 24 विद्यार्थियों को चैक के माध्यम से लगभग पांच लाख रूपए की स्कॉलरशिप बेहतर प्रदर्शन के लिए दी गई हैं।
वहीं अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल ज्योति ने कहा कि हम अपने विद्यालय में छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को विद्यालय की स्थापना से ही दाखिला फ्री फीस रखा हुआ है। वहीं दोनों विद्यालय में स्कॉलरशिप के लिए चयन किए गए विद्याॢथयों में छात्राओं की संख्या अधिक होना, हमारे प्रयास का एक बेहतर कदम है। विद्यालय इसी तरह छात्राओं के साथ छात्रों की पढ़ाई के लिए निंरतर बेहतर प्रयास होता रहेगा।वहीं सेक्टर दो में जिन विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी गई है,उनमें नर्सरी ए से अराध्या, नर्सरी बी से भव्या, जूनियर केजी ए से वर्तिका, जूनियर बी से चिराग, सीनियर केजी ए से खुशबू, सीनियर केजी बी से रजत, फस्र्ट ए से मिशका, फस्र्ट बी से शौरबीं किया गया।      
ं-----------------------------------------

Tuesday, February 7, 2023

हरियाणा में आप ने शुरू किया "घर-घर झंडा हर घर झंडा" आप पार्टी का

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
आम आदमी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी ने मंगलवार को तिगांव विधानसभा से घर-घर झंडा हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरूआत की दी है। इस कार्यक्रम से पूर्व पहले सराय स्थित कार्यालय पर कार्यकत्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को झंडा वितरित किए गए। इसके उपरांत आप के पूर्व पदाधिकारी अमन गोयल ने तिगांव विधानसभा स्थित सराय ख्वाजा मार्केट में ऑपरेशन झंडा के तहत अधिकतर दुकानों व घरों पर झंड़ा लगाएं।
इस क्रम में अमन गोयल ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी नगर-निगम चुनावों के  लिए पूरी तरह तैयार है। क्योंकि आम आदमी पार्टी पहले से ही मिशन हरियाणा पर कार्य कर रही हैं। इस क्रम को मजबूत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद डा. सुशील गुप्ता, नगर निगम प्रभारी डा. अशोक तंवर के नेतृज्व में पार्टी अब फरीदाबाद जिले की सभी विधानसभाओं में ऑपरेशन झंडा अभियान के तहत घर-घर झंड़ा, हर घर झंडा अभियान चला रही हैं। जिसमें सभी कार्यकत्ताओं को अपने घर,कार्यालय और गाडिय़ों पर झंडा लगाना है  और साथ ही साथ पार्टी की विचार धारा वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके यहां भी झंडा लगाना है। इसके उपरांत इसकी सभी फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर लोगों से शेयर करनी है।

फोटो परिचय  : आम आदमी पार्टी का झंडा लगाकर घर घर झंडा हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए। छाया नितिन बंसल 

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts