Showing posts with label विधानसभा चुनाव 2024. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा चुनाव 2024. Show all posts

Monday, September 30, 2024

कई कालोनियों व मुजेसर गांव के लोगों ने शारदा राठौर को दिया अपना एकतरफा समर्थन, जिसे देख लग रहे हैं जीत के आसार...

बल्लभगढ़ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक शारदा राठौर को तिरखा कॉलोनी,अज्जी कॉलोनी,मुजेसर गांव के लोगों ने एकतरफा समर्थन देकर चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। तिरखा कॉलोनी में आयोजित जनसभा में उमड़ा जनसैलाब यह दिखाता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने शारदा राठौर का स्वागत किया, जहां उन्हें 36 मीटर लंबी 36 बिरादरी की पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।


सभा में युवाओं और बुजुर्गों ने भारी उत्साह के साथ शारदा राठौर के समर्थन का ऐलान किया, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जनसभा में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि तिरखा कॉलोनी के लोग राठौर को विधायक चुनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
जनता को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा, "मैं तिरखा कॉलोनी के हर व्यक्ति का दिल से धन्यवाद करती हूं। यह चुनाव सिर्फ मेरा नहीं है, यह आप सभी का चुनाव है। 10 साल से बल्लभगढ़ की बागडोर भाजपा के हाथ में है, लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। गंदगी, गोवंश की दुर्दशा, पानी और बिजली की समस्या जैसी बुनियादी सुविधाएं भी जनता से छीन ली गई हैं।"
उन्होंने मौजूदा विधायक और मंत्री मूलचंद शर्मा पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा, "मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ को सिर्फ लूट का अड्डा बना दिया है। 200 करोड़ के घोटाले ने साबित कर दिया है कि वह और उनकी सरकार सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगे रहे हैं, जबकि जनता गरीबी और बदहाली में जीने को मजबूर है। जहां एक ओर शर्मा और उनके करीबी अमीर होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बल्लभगढ़ की आम जनता दिन-ब-दिन गरीब हो रही है।"
शारदा राठौर ने कहा, "मूलचंद शर्मा ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। ना साफ पानी, ना बिजली की सही व्यवस्था—जो भी बुनियादी सुविधाएं थीं, उन्हें भी छीन लिया गया। विकास के नाम पर सिर्फ शराब के ठेके, अवैध शराब माफियाओं व नशा बेचने वालों की हो रही है बल्ले बल्ले, बीजेपी की सरकार ने बल्लभगढ़ को सिर्फ भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का शिकार बनाया।
शारदा राठौर ने जनता से वादा किया कि अगर इस बार उन्हें विधायक चुना जाता है, तो वह बल्लभगढ़ को विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। "यह सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है, यह आप सभी की लड़ाई है। मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि आपकी छीनी गई हर सुविधा वापस मिलेगी। हम मिलकर बल्लभगढ़ को एक समृद्ध और विकसित क्षेत्र बनाएंगे।"
इस जनसभा के बाद शारदा राठौर की जीत को लेकर लोगों में उत्साह और विश्वास का माहौल और भी मजबूत हो गया है। तिरखा कॉलोनी से मिल रहा भारी समर्थन उनकी जीत को सुनिश्चित कर रहा है, और जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Sunday, September 22, 2024

भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार का रहा बोल वाला कांग्रेस सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी होंगे सलाखों के पीछे : पराग शर्मा

 बल्लभगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा का जनसंपर्क अभियान


बल्लभगढ़, 22-09-2024 - बल्लभगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा ने रविवार को अपने चुनाव जनसंपर्क अभियान के तहत शहर की सुभाष कॉलोनी में स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों नें उनका जबरदस्त समर्थन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा की भाजपा सरकार ने जमकर लूटपाट की है। कभी नालियां और गलियों के नाम पर तो कभी पार्कों के नाम पर जमकर लूट की है। यही नहीं नगर निगम में तो भ्र्ष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाये नई सड़के तो बनती रहीं, लेकिन कोई भी तय मानकों  नुसार नहीं बनने के कारण ये जगह-जगह से और  बार-बार टूटती रहीं, जिसका नतीजा यह रहा कि थोड़ी सी बारिश होने पर ही इन 'नव निर्मित' सड़कों पर पानी बेहिसाब भर जाता है। इस परेशानी से शहर का कोई भी भाग अछूता नहीं है। ज्ञात रहें भाटिया कॉलोनी में साढ़े चार लाख के बजट वाली मात्र 120  फुट की एक छोटी सी गली में  अभी तीन दिन पहले ही बनी सीमेंटेड सड़क स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है क्यूंकि इसे बनाने में किसी भी तय मानक का ध्यान नहीं रखा गया है जिसके कारण गली जगह-जगह पर पानी भरा हुआ है लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे लोगों को कोई समझ नहीं आ रहा कि यह विकास हुआ है या उनकी जान के लिए आफत यह गाली भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है इसकी शिकायत मंत्री महोदय व स्थानीय पार्षद से की जा चुकी है लेकिन तीन बीत जाने के बाद भी अभी तक नतीजा शून्य है। 

कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष सुभाष कॉलोनी के लोगों ने अपनी शिकायतें करते हुए कहा कि गलियों और सड़कों पर पानी का लगातार जलभराव होने के कारण भयंकर गंदगी फैली हुई है, जिससे बेशुमार मच्छर फैल चुके हैं। गलियों और नालियों में गंदा पानी होने की वजह से, पीने के पानी वाली पाइपलाइन में लीक होने के कारण उसमें मिल जाता है, जिससे उन्हें गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। इसके कारण बच्चों सहित काफी लोगों के पेट में गड़बड़ी की शिकायत लगातार मिल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। 

श्रीमती पराग शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी को वोट देकर भरोसा जताएं ताकि ईमानदार और पारदर्शी सरकार बन सके और क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे किए जा सकें। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। अब कांग्रेस सरकार बनने के बाद ये भ्रष्टाचारी जेल में होंगे और जनता की समस्याओं को तत्परता से और गंभीरता से समाधान किया जाएगा और इन भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts