Friday, September 9, 2022

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के तरुण ने जीता डिस्ट्रिक्ट आर्चरी स्कूल गेम्स का अंडर 19 कम्पाउंड मुकाबला

विशेष संवाददाता
नितिन बंसल।
"पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी अपना महत्व है"इस बात को सार्थक करता है फरीदाबाद का विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल। तिगांव में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा डिस्ट्रिक्ट आर्चरी स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया. यह आयोजन 8 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलेगा। यह पूरा आयोजन डीईओ मुनेश चौधरी एवं एईओ हरबीर अधाना की इंचार्जशिप में होगा। पहले दिन खेले गए लड़कों के अंडर 19 कम्पाउंड मुकाबले में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के तरुण ने 329 पॉइंट हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया वहीँ 323 पॉइंट के साथ डीवीएन स्कूल के उमेश अग्रवाल और 293 पॉइंट के साथ रावल इंटरनेशनल स्कूल के शिवम् कुमार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा 250 पॉइंट हासिल करने वाले अग्रवाल पब्लिक स्कूल के यश और 237 पॉइंट के साथ मॉडर्न आर्य मंदिर के पुष्पेंदर गुप्ता क्रमशः चौथा और पांचवा स्थान हासिल किया. इस अवसर पर स्कूल विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेने आये सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनायें दीं साथ ही कहा हमारे मन और बुद्धि को स्वच्छ रखने के लिए खेलों का बहुत महत्व है खेलों से हमारा मन बुद्धि और शरीर तीनों चीजें तंदुरुस्त रहती है स्कूल की आर्चरी अकादमी के कोच नीरज वशिष्ठ ने सभी खिलाडियों को जीत के टिप्स दिए और मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य सवारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को अच्छा प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनायें दीं.

Friday, September 2, 2022

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई के टीपर चंद शर्मा ने नवनियुक्त फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम शर्मा और नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता से शिष्टाचार मुलाकात की

फरीदाबाद, नितिन बंसल सम्पादक।
फरीदाबाद के नवनियुक्त जिला उपायुक्त श्री विक्रम यादव और नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अपराजिता से प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा  के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की और श्री विक्रम यादव को फरीदाबाद का जिला उपायुक्त और  श्रीमती अपराजिता को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाए जाने पर पुष्पगुच्छ  देकर  बधाई दी। श्री शर्मा ने कहा की फरीदाबाद की जनता पहले ही दोनों अधिकारियों की बेहतर कार्यशैली और जनता के हित के कार्य समय पर करने से भली भांति परिचित है उन्होंने कहा कि आगे भी उपरोक्त अधिकारी सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को क्रियावन कर जनता तक पहुंचाएंगे यही नही लोगो की समस्याओं को दूर करने में पूरा सहयोग करेंगे।। भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने इस अवसर पर दोनो ही उच्चाअधिकारियों से बल्लबगढ़ में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की।

महंगाई के विरोध में दिल्ली में होने वाली "हल्ला बोल" रैली के लिए बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांगेस नेता और कार्यकर्ताओं ने मीटिंग कर रूपरेखा बनाए

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (सम्पादक)।बल्लभगढ़ विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने देश में बढ़ती महगाए के विरोध मे कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में चार सितंबर को महंगाई के खिलाफ होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारी को लेकर  कांग्रेस ने कमर कस ली है। शुक्रवार को फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज ने लगभग अलग अलग छह स्थानों अपनी टीम साथ में बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। गिरीश भारद्वाज ने आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया की दिल्ली रैली में फरीदाबाद से हजारों की संख्या में पहुंचे ताकि भाजपा सरकार की गलत नीति और नियत से मजबूत लड़ाई लडी जा सके। 
उनहोंने कहा कि आज देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उसके कारण देश का किसान, गरीब, मजदूर, मध्यवर्गीय परिवार अपने परिवार का लालन पालन करने में असमर्थ है। जिसके कारण आए दिन हजारों की संख्या में आम जनमानस आत्महत्या करने पर विवश हो रहा है। यह देश विरोधी भाजपा की सरकार आए दिन डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्री की दरो को अनाप सनाप बढ़ाते हुए आम जनता को आत्महत्या करने पर विवश कर रही है। 
गिरीश भारद्वाज ने कि भाजपा उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए योजनाएं बनाती है।  इसी क्रम में एक विशेष अभियान के तहत बल्लभगढ शहर की कालोनियों में सभाकर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है व महंगाई चौपाल का आयोजन किया गया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी की अगुवाई में व प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अध्यक्ष उदय भान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।  हम सभी कांग्रेस जन लगातार भाजपा जजपा सरकार की गलत नितीयों के खिलाफ संघर्ष कर रही है।  गिरीश भारद्वाज ने  आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया है, लोगों ने भी आश्वासन दिया की दिल्ली की हल्ला बोल ऐतिहासिक होगी। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व अन्य अग्रणी इकाईयों के प्रतिनिधी शामिल थे इस अवसर पर उनके साथ पंडित टेकचन्द शर्मा, चौधरी चंद्र पाल,केदार ठाकुर, भगवत सिंगला, मनीष अरोरा, सूबेदार छाबड़ी, हबीब प्रधान, पंडित लालाराम,एडवोकेट चंद्र भूषण शर्मा, चंद्रभान चौधरी, त्रिलोक चंद, अंकित  कुणाल शर्मा के अलावा टीम के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Tuesday, August 30, 2022

हरियाणा के गवर्नर से मिला हरियाणा एज्युकेटर्स क्लब का प्रतिनिधि मंडल

फरीदाबाद,नितिन बंसल (सम्पादक)।
हरियाणा एज्युकेटर्स क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के महामहीम गवर्नर श्री बण्डारू दत्तारेय से राजभवन चंडीगढ़ में मुलाकात की. इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता संदीप जोशी, क्लब के प्रधान रमेश डगर, शिक्षाविद अनिल रावल, दीपक यादव, अजित डागर, सुनील डांगी व फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद मुकेश डागर शामिल रहे. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने महामहीम गवर्नर को बुक्के भेंट कर शुभकामनायें दीं. मुलाक़ात के दौरान श्री बण्डारू दत्तारेय ने क्लब के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए हरियाणा एज्युकेटर्स क्लब के बारे में बारीकी से जानकारी ली. क्लब के सदस्यों ने महामहीम को क्लब की मैगज़ीन प्रस्तुत की. गवर्नर ने क्लब के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और अध्यापकों के महत्व को बढ़ाने की सलाह दी. महामहिम ने क्लब के सदस्यों को लड़कियों की शिक्षा को बढ़ाने के लिए स्कूलों के सहयोग की सलाह दी. क्लब के सदस्यों ने महामहीम गवर्नर श्री बण्डारू दत्तारेय को फरीदाबाद आने का निमंत्रण दिया. मुलाक़ात के बारे में बताते हुए क्लब के प्रधान रमेश डागर ने कहा कि यह मुलाक़ात काफी सकारात्मक रही जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर भी बात हुई. श्री डागर 
 ने कहा कि शिक्षा प्रणाली को सामान्य और तकनीकी पटरियों के बीच अधिक लचीलापन अथवा सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता है।इसे आत्म-प्रभावकारिता और टीमवर्क जैसे सामाजिक व्यवहार कौशल पर अधिक ध्यान देना चाहिये तथा यह सुनिश्चित करना चाहिये कि भविष्य में शिक्षण संस्थान प्रभावी नवाचार के क्लस्टर बन सकें। उदाहरण के लिये स्टार्टअप इंडिया पहल के एक भाग के रूप में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसरों में विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र की कंपनियों के बीच आपसी सहयोग के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने हेतु सात नए शोध पार्क स्थापित किये गए थे। इस तरह की पहल को और बढ़ावा देने की ज़रूरत है। क्लब के प्रवक्ता दीपक यादव ने कहा कि सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किये हैं और इन प्रयासों से काफी सुधार भी हुआ है लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है ताकि शिक्षा के अधिकार को सभी के लिए सुनिश्चित किया जा सके और यह सरकार, शिक्षण संस्थानों और समाज के आपसी सहयोग से ही आगे बढ़ाया जा सकता है और इस प्रकार की मुलाकातों से ऐसे प्रयासों को बल मिलता है.

Saturday, August 27, 2022

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया पौधारोपण:- अम्बिका शर्मा


Faridabad breaking news नितिन बंसल सम्पादक।
रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में अंबिका शर्मा, एडवोकेट महेन्द्र वशिष्ट जी, रेखा भटनागर जी, कुसुम पाहुजा जी, हृदयेश कुमार जी ने द्वारा सचिव श्री बिजेन्द्र सौरोत, सुप्रिडेंट पुरुषोत्तम सैनी जी, मनोज बंसल जी के साथ नीम, तुलसी, अशोक के पौधे लगाकर पौधारोपण किया। पौधारोपण के बाद एक मीटिंग की गई जिसमें जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर काम करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर राकेश कुमार लेखा अधिकारी जगन्नाथ रात्रि, केशव कुमार, अशोक कुमार इत्यादि कर्मचारी गण मौजूद थे। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नवनियुक्त सचिव विजेंद्र सोरोत जी को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्षा अंबिका शर्मा जी व टीम ने पदौन्नति की फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की  एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी द्वारा सचिव महोदय को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

युवाओं को जोडऩें एवं प्रेरित करने के लिए शुरू किया जाएगा संपर्क अभियान : राजीव जैन

महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर प्रत्येक शहर में बाईक रैली के साथ निकाली जाएगी शोभायात्रा : अमन गोयल
महाराजा अग्रसेन जयंती को सफल बनाने के लिए हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की बैठक आयोजित

फरीदाबाद। नितिन बंसल सम्पादक।
समाज एवं राजनीति में वैश्य समाज के युवाओं एवं महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेश भर के प्रत्येक शहर में मोटरसाईकिल रैली के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान सिर पर कलश लिए हुए महिलाओं का जत्था भी होगा। स्थानीय अग्रवाल सभा में आयोजित महासम्मेलन की जिला एवं युवा ईकाई के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश वैश्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव जैन ने कहा कि समाज के सभी संगठनों को साथ लेकर अभी से युवाओं को जोडऩें एवं प्रेरित करने के लिए संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है तथा महिला इकाई कलश यात्रा की तैयारी में जुटेंगी। शोभायात्रा का शहर के बाजारों में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम भी होगा। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि लंबे समय विभिन्न संगठन इस बात को लेकर चिंतित थे कि युवाओं व महिलाओं की सक्रियता कैसे बढ़ाई जाए, ताकि आने वाले समय में ज्यादा राजनीतिक भागीदारी हासिल की जा सकें। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन से समाज एवं उत्थान के लिए समाजवाद, अहिंसा, सर्वमान्य न्याय व्यवस्था, वैमनस्य से कोसों दूर शासन, एक-दूसरे की मदद का भाव हर नागरिक में जागृत करने का संदेश सर्व समाज तक पहुंचे, इसके लिए शोभा यात्राओं का आयोजन होगा। जिला युवा अध्यक्ष शुभम कंछल ने कहा कि शोभायात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जाकर संपर्क साधा जा रहा है। इस अवसर पर अमन गोयल, सुभाष गोयल, पवन गर्ग, पंकज गोयल, अजय गुप्ता, संजीव सिंगला, नवीन गोयल, दीपक गर्ग, हरि प्रकाश गोयल, कृष्ण अग्रवाल, हरीश गर्ग, कृष्ण गोपाल, संतोष गोयल, मनोज मंगला, देवेंद्र अग्रवाल, धीरज गोयल, नरेश गोयल, धीरज गोयल, देवेंद्र अग्रवाल, मनोज, विपिन सिंगला, अनिल अग्रवाल अंकित गोयल सहित वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें। 
फोटो कैप्शन
 जिला एवं युवा ईकाई अध्यक्ष अमन गोयल पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए। छाया नितिन बंसल 

बल्लभगढ़ विधानसभा में धूमधाम से निकली कांग्रेस की गौरव पदयात्राराष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है: कांग्रेस

फरीदाबाद, 14अगस्त, नितिन बंसल। बल्लभगढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी की वर्षगांठ पर आजादी की गौरव पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई।  आजादी की गौरव पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिरीश भारद्वाज, जगन डागर ,मनोज अग्रवाल,प्रियंका अग्रवाल, पराग शर्मा ,पूर्व डिप्टी मेयर राजेन्द्र भामला, पूर्व पार्षद जगदीश, सेवा राम वर्मा जी,ने संयुक्त मोर्चा संभालते हुए बल्लभगढ़ की ब्रहमण धर्मशाला से गौरव पदयात्रा का आरंभ किया और आकाश सिनेमा हॉल, गुप्ता होटल, अग्रसेन चौक, अग्रवाल स्कूल मेन बाजार , अम्बेडकर चौक , बस अडडा मार्किट , ओल्ड कैपिटल बस अडडा से होती हुई वापिस ब्रहमण धर्मशाला पर ही समाप्त हुई। यात्रा की शुरूआत से ही लोगों का हजूम इसमें जुड़ता गया और पदयात्रा ने विशाल यात्रा का रूप ले लिया।  इस अवसर पर वेदराम शर्मा, लहरी सरदार जी, टेकचदं शर्मा ,संजय त्यागी  ,के के राव, चन्द्रभूषण , अलकेश यादव, सूरज सेंगर, अजय यादव, शुभम कसाना, दीपक, अर्जुन सैनी, अनिल भारद्वाज , उमेश कौशिक जी,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Thursday, August 25, 2022

एनआईटी विधानसभा में लंबित विकास कार्यों को लेकर विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय में की मीटिंग।

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। (संपादक)। फरीदाबाद एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने आज नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमबीर जी व उनकी टीम के साथ नगर निगम में मीटिंग की। जिसमे मुख्य रूप से सभी ठेकेदारों को भी मीटिंग में बुलया गया, विधायक नीरज शर्मा ने सभी ठेकेदारों से कहा कि वह अपने लंबित कार्यो का जल्द से जल्द निपटान करे ताकि विधानसभा निवासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके साथ साथ विधायक नीरज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वार्ड 3 सोहना रोड से डिस्पोजल वाला नाले का काम पूरा किया जाय, वार्ड 3 संजय कॉलोनी एल 22 का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाए। अधिकारियों ने मीटिंग में अवगत करवाया की मुख्यमंत्री घोषणा की जो कार्य लंबित चल रहे है उनको पूरा करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए है कि इनको जल्द पूरा किया जाए। मीटिंग में विधायक नीरज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विधानसभा में जो भी गली कच्ची है उनका एस्टीमेट तैयार करके भेजे, ताकि चंडीगढ़ से उनको पास करवाया जाए।
विधायक नीरज शर्मा ने खासतौर से जीवन नगर की दुर्दशा को लेकर ओर बालकल्याण स्कूल पर्वतीय कॉलोनी को निर्देश दिए है कि इस एरिया का विशेष रूप से सर्वे कराकर एस्टीमेट तैयार करें ताकि लोगों को नारकीय जीवन से निजात मिले।इस मौके पर अधीक्षक अभियंता श्री ओमबीर, कार्यकारी अभियंता कर्दम व निगम से सभी एस०डी०ओ० ओर जे०ई० उपस्थित रहे।

Sunday, August 21, 2022

अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए रखा गया

बल्लबगढ़, नितिन बंसल (सम्पादक)।
भारतवर्ष में हर साल सीनियर सिटीजन डे बनाया जाता है इस साल अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा सीनियर सिटीजन डे को पूरे हरियाणा स्तर पर बनाया गया जिसमें उन्होंने 11000 सीनियर सिटीजन बुजुर्ग लोगों को सम्मानित करने का लक्ष्य रहा ओर साथी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का भी प्रयास किया गया सभी बुजुर्ग लोग वैश्य समाज के थे जिनको सम्मानित किया गया लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी नो विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम को लेकर आयोजन किए गए बल्लभगढ़ विधानसभा में कार्यक्रम को सेक्टर 64 कम्युनिटी सेंटर फरीदाबाद में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फरीदाबाद के विधायक माननीय  नरेंद्र गुप्ता  के भाई राकेश गुप्ता ने उपस्थिति रही इस सम्मान समारोह मे  लगभग ढाई सौ सीनियर सिटीजन को सम्मानित किया गया साथ ही सभी सीनियर सिटीजन के परिवारजन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने बुजुर्गों को सम्मान होते हुए देखा और खुशी से उनकी आंखें नम हो गई साथ ही उन्होंने अग्रवाल वैश्य समाज का धन्यवाद भी किया सम्मान समारोह में आए सभी सीनियर सिटीजन और उनके परिवार वालों के लिए जलपान की भी व्यवस्था रखी गई इस पूरे समारोह का सुंदर मंच संचालन विशन बंसल  ने किया जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल  ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर लोगों में बहुत उत्साह था इस तरह के आयोजन समय-समय पर प्रदेश स्तर पर होते रहेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों को हमें मान सम्मान देना वैश्य समाज का फर्ज है उन्होंने कहा कि  हमे जो ज्ञान प्राप्त हुआ है वह बुजुर्गों की बदौलत ही प्राप्त हुआ है ये ही हमारी धरोहर है हमें वैश्य समाज में उठना बैठना हमारे बुजुर्गों ने ही सिखाया ।वैश्य समाज के इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई  साथ ही हास्य व्यंग का प्रोग्राम भी रखा गया जो हमारे बुजुर्गों को काफी पसंद आए इस सम्मान समारोह के दौरान शहर के समाजसेवी लोग भी मौजूद थे जिसमें जितेंद्र बंसल,राजेंद्र जैन, महेश गोयल, सुमीत जैन, बृजकिशोर गुप्ता थे समाजसेवियों ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान में वैश्य समाज का अच्छा कदम है
इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महासचिव गुलशन बंसल, फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशन बंसल, केदार नाथ अग्रवाल, कैलाश धोजिया, रामकिशन बिंदल, राजू गुप्ता, योगेश गुप्ता, विजय जैन आदि सभी कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समारोह में आए समाजसेवी सुमित जैन ने कहा कि वैश्य समाज हर कदम में आगे रहा है कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को महामारी से बचाने के लिए अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा महत्वपूर्ण सहायता मुहैया करवाई गई थी मरीजों को जहां ऑक्सीजन की आवश्यकता थी तो अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा और लोगों को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए थे आज उन्होंने जो बुजुर्गों का सम्मान समारोह जिला स्तर पर आयोजित किया गया है यह उनका काफी अच्छा कार्य रहा है।

Thursday, August 18, 2022

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने गए =ओ पी वर्मा

न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान बने पत्रकार विनोद वैष्णव को बधाई देने पहुंचे आप पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी वर्मा 

फरीदाबाद : नितिन बंसल (सम्पादक)। फरीदाबाद में सर्वसम्मति से न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब रजि (02080) का गठन किया गया । जिसमें सरक्षक बने वरिष्ठ पत्रकार महावीर गोयल ,  प्रधान पत्रकार विनोद वैष्णव ,महासचिव एसपी सिंह , कोषाध्यक्ष राकेश सुखवारिया , उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ,प्रवक्ता वेद वशिष्ट , कार्यकारणी सदस्य आरती राय , कार्यकारणी सदस्य पिंकी जोशी , कार्यकारणी सदस्य उदय चंद शर्मा , कैमरामैन एवं कार्यकारणी सदस्य देवेंदर ,जिला सचिव केसी माहौर एवं योगेंदर चौहान को सहसचिव पर मनोनीत किया गया। साथ ही नितिन बंसल को सदस्य बनाया गया।कार्यक्रम में मुख्यअथिति के रूप में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की पत्रकार ही लोकतंत्र का चौथा हिस्सा है।  पत्रकारों के कारण ही आज हमें देश-विदेश की खबरों का पता चलता है , साथ ही कहा की अगर ओपी वर्मा  को फरीदाबाद से मेयर बनने का मौका मिला तो पत्रकारों के लिए प्रेस एन्क्लेव बनाने का काम करेंगे | न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के सरक्षक महावीर गोयल ने कहा की पत्रकार के हितो की रक्षा करने का काम करेंगे एवं पत्रकारों को भी सीनियर साथियो के अनुभव से पत्रकारिता के गुण सिखने चाहिए | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान विनोद वैष्णव ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों और सामाजिक मुद्दों को लेकर कार्य करेगा । उन्होंने  कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है । उसमें बड़ा बदलाव करने की कुबत होती है । हमें क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को उठाकर उन्हें हल करवाने के प्रयास करने हैं और पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संगठन निरंतर कार्य करेगा। न्यूज़ पोर्टल के रजिस्ट्रेशन एवं सरकार द्वारा मान्यता के लिए ब्लॉक स्तर , जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर अधिकारी , विधायक , मंत्री , मुख्यमंत्री माननीय राज्यपाल आदि से मिलकर ज्ञापन सौप कर अधिकारों की मांग की जाएगी क्यूकि जमाना आज डिजिटल होता जा रहा है हर व्यक्ति अपनी पसंद की चीज़े अपने फोन पर देखना चाहता है। देश के प्रधानमंत्री मोदी भी डिजिटल इंडिया की बात करते है इसलिए सरकार को तुरंत कोई पॉलिसी लेकर सरल नियम बनाने चाहिए।

Wednesday, August 17, 2022

आप के राष्ट्रीय सचिव ने की पदाधिकारियों के संग बैठक कर की समीक्षा

 
लापरवाह और आलसी के लिए नहीं है, पार्टी में कोई स्थान : पंकज गुप्ता
फरीदाबाद। नितिन बंसल (संपादक)।आम आदमी पार्टी ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। जिसके लिए सभी फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए जिन को जिम्मेदारी दी है वे सभी जल्द से जल्द इस सदस्यता अभियान के तहत कार्य शुरू कर दें ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के डिजिटल अभियान से जोड़ा जा सके। इसके अलावा पार्टी के जिम्मेदार लोग नगर निगम चुनावों की भी तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रीत रखे ताकि समय आते ही पार्टी को आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिल सकें। उक्त बातें बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के नगर निगम चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता ने नीलम-बाटा रोड़ स्थित एक निजी रेस्टारेंट में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता को संबोंधित करते हुए कहीं। 
इस बैठक में सबसे पहले आउट डोर विजिबिलिटी प्रभारी अमन गोयल ने नगर निगम के वार्डो में निकली तिरंगा यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने निगम वार्डो के विजिबिलिटी के होर्डिंग और बनैर व विज्ञापन संबंधित सुधार और समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार तिरंगा यात्रा में अधिकतर संभावित उम्मीदावारों से बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इसके अलावा यात्रा शहर में चर्चा का विषय रही क्योंकि सबसे पहले उनकी पार्टी ने की इस यात्रा की शुरूआत की थी और इसके बाद विभिन्न राजनैतिक दलों से नाम परिवर्तन कर इस यात्रा का शुरूआत की। 
समीक्षा के बाद पंकज गुप्ता ने सभी सदस्यों को निगम चुनावां की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों से कहा गया कि हर हाल में आमजन से जुडक़र रहे। वहीं डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याएं जानें और प्रमुखता से उनके साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का भरकस प्रयास करते रहें। इसके अलावा स्लम बस्तियों के लोगों से निरंतर संपर्क बनाकर रहें। सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि सभी पार्टी के साथ ईमानदार और मेहनती लोगों को जोडऩे के लिए ऐडी चोटी का जोर लगाएं, चाहे उसके साथ आपको कई बैठकें करनी पड़ी। लेकिन सभी जमीनी स्तर पर कार्य करें। वहीं उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि पार्टी में लापरवाह और आलस्य व्यक्ति के लिए कोई स्थान नहीं हैं। 
इस बैठक में मुख्य रुप से आउट डोर बिजिबिलिटी एवं व्यापार प्रकोष्ठ के दक्षिणी हरियाण प्रभारी अमन गोयल, बूथ मैनेजमैंट हितेश कुमार, कंटैट राईटर संकेत चंदीला, लोजिस्टिक सुबोध शर्मा, डिजिटल मिडिय हिमांशु सेठी,सोशल मिडिया के सतबीर, ज्वाईनिग कमिटि से पप्पू यादव के अलावा फंड रेंजिंग राकेश जैन के अलावा नगर निगम चुनावों में पांचों विधानसभा के प्रभारियों व नगर निगम वार्डो के संयोजक एवं निगम वार्ड पर्यवेक्षक उपस्थिति उपस्थित रहें।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts