Showing posts with label कोरोना महामारी. Show all posts
Showing posts with label कोरोना महामारी. Show all posts

Tuesday, May 19, 2020

"ना कोई आदेश ना कोई निर्देश, फिर भी खुल रहा है पूरा बाजार"


बल्लभगढ़, नितिन बंसल। लॉकडाउन-4 की शुरूआत होते ही मानो पूरे बल्लभगढ़ शहर की दुकानें व शोरूम खुलने शुरू हो गए हो। ऐसा लगता ही नहीं कि लॉकडाउन है या सब नार्मल हो गया है। शहर के बाजारों में भीडभाड कोई सोशल डिस्टेंसिग नहीं, लोगों में बीमारी के प्रति कोई भय ही नहीं रह गया है। ऐसा लगता है कि मानो लोग इस महामारी को हवा देने का कारा बन सकते हैं। लॉक डाउन 4 के पहले दिन फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की 11 केस सामने आए जिससे यह लगता है कि आने वाले दिनों में यह एक विकराल रूप धारण कर लेंगे। सेंटर गवर्नमेंट स्टेट गवर्नमेंट ने आदेश जारी किए थे कि वे ,अपनी सुविधा के अनुसार लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी करें लेकिन अभी तक उपायुक्त द्वारा व कमिश्रर द्वारा किसी भी तरह की दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए और बाजारों में पहले की तरह आवागमन चालू हो गया है जो इस महामारी को फैलने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उनके पास ऊपर से कोई भी आदेश नहीं आई इसलिए वह दुकानदारों को दुकान खोलने से नहीं रोक सकते।  सरकार की कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन-4 शुरू हो चुका है, इसके बावजूद फरीदाबाद में परमिशन दिलाने के नाम पर एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है, जिसने इसे कमाई का जरिया बना लिया है। किसी ने दुकान खोलनी हो या फिर शहर से बाहर जाना हो। उहें कुछ रुपए खर्च करने होंगे और तुरंत परमिशन भी मिल जाएगी। बताया गया है कि इस काम में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जोकि ऑनलाईन परमिशन के लिए आवेदन करता है और वहीं आवेदन को स्वीकृत भी करवा लेता है। प्रत्येक परमिशन के लिए तीन हजार रुपए तक लिए जाने की खबर है। ऐसे ही कुछ लोगों ने बताया कि उनके कुछ मिलने वालों ने तीन हजार रुपए देकर परमिशन करवाई है। वहीं मार्केट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी नाम ना छापने की शर्त पर बताते हैं कि कई बड़े शोरूम मालिक कैसे परमिशन लेकर अपने शोरूम खोले बैठे हैं। इनमें कपड़े व अन्य बड़े शोरूम शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने क्या तिकड़म लड़ाई होगी, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।  हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की ही अनुमति है। इनमें भी राशन, दूध, किताब और इलेक्टिक वस्तुओं को रिपेयर करने से संबंधित हैं। मगर इनकी आड़ में जिले के कई बाजारों में लोग दुकान खोलकर बैठ गए हैं। यही नहीं बल्कि एनआईटी नंबर 1 ,5  तथा सैक्टर 9 व 10 और अन्य कई सैक्टरों  में तो कपड़ों के कई शोरूम सहित और दुकानें भी खुल गई हैं। पुलिस का कहना है कि जिनके पास परमिशन है, वह उन्हें बंद नहीं करवा सकते। इससे बाकि दुकानदार नाराज हैं, उनका कहना है कि यह तो सौतेला व्यवहार है। नियम सबके लिए बराबर होने चाहिएं। इनमें से अनेक दुकानदारों ने प्रशासन के समक्ष आपत्ति भी जताई है, मगर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। वहीं सूत्रों ने बताया कि शहर से बाहर किसी भी प्रदेश में जाने के लिए परमिशन का खेल पिछले काफी समय से चल रहा है। विभाग के कुछ कर्मचारी, दलालों के साथ यह धंधा चला रहे हैं। हालांकि प्रशासन के बड़े अधिकारियों के पास शिकायत भी पहुंच रही हैं, मगर अभी तक इस धंधे में कोई रूकावट नहीं आई है। इस तरह से लॉकडाऊन में दुकान खोलने या फिर परमिशन से संबंधित धंधा एक मजाक बनकर रह गया है। प्रशासन को अपने स्तर पर इसकी जांच करवानी चाहिए और अब तक जारी की गई परमिशन को लेकर यह भी चैकिंग की जानी चाहिए कि क्या वास्तव में जरूरतमंद को ही परमिट मिले हैं, या इसमें जमकर धांधली हुई है।



Friday, May 15, 2020

कोरोना वायरस के चलते प्रवासी 1500 मजदूरों को फरीदाबाद जिला प्रशासन ने ट्रेन से रवाना किया

फरीदाबाद, 15 मई नितिन बंसल,
 फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद में लॉक डाउन के दौरान हरियाणा सरकार के प्रसासों से प्रवासी लोगों का उनके गृह राज्य जाना संभव हो पाया है। सरकार ने इसके लिए ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण सुविधा का शुभारंभ किया है, जिसके कारण हजारों श्रमिक अपने घर जा पा रहे हैं। सरकार ने इसके लिए ट्रेन व बसों की व्यवस्था की है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रवासी लोगों के लिए दो ट्रेन चलाई गई, जिसमें एक फरीदाबाद से कटिहार तथा दूसरी फरीदाबाद से बरौनी तक। दोनों ट्रेनों में 1500-1500 यात्रियों को उनके गृह जिलोें के लिए भेजा गया। सायं के समय बरौनी जाने वाली ट्रेन को एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, डीसीपी अर्पित जैन, एसीपी सुमित सहगल व अन्य अधिकारियों ने एनआईटी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से 1500 लोगों को रवाना किया।इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि उपायुक्त यशपाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का हरसंभव प्रयास है कि जिले के उन प्रवासी मजदूरों को जो अपने पैतृक गांवों को जाना चाहते है तथा जिन्होंने अपना पंजीकरण ई-दिशा पोर्टल पर करवाया हुआ है, को सुविधाजनक तरीके से भेजा जाए। इसके लिये जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। कुछ प्रवासी लोगों को ट्रेन व नजदीक के एरिया के लोगों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहंुचाया जा रहा है।प्रवासी लोग भी प्रदेश सरकार की पहल से काफी खुश हैं तथा काफी दिनों बाद घर जाने के लिए उनमें उत्साह भी है। इस अवसर पर रेलवे विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों को प्लेटफार्म पर खड़ा होकर विदाई दी।

पानी की किल्लत से जूझ रहें हैं सेक्टर-8 में हॉस्पिटल ब्लॉक के 500 परिवार

बल्लभगढ़, पंकज चौधरी। गर्मी बढ़ते ही अलग-अलग इलाकों में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। इस कड़ी में  यहां के लोगों का कहना है कि बूस्टर का पानी समान रूप से नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा जो ट्यूबवेल लगाए गए थे उनसे भी पानी कम आ रहा है। कुछ ट्यूबवेल सूखने के कगार पर हैं।लोगों ने निगम निगम के अधिकारियों से शिकायत कर हॉस्पिटल ब्लॉक के लोगों को भरपूर पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। सेक्टर-8 आरडब्ल्यूए हॉस्पिटल ब्लॉक के महासचिव मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि उनके इलाके में पानी की किल्लत से 500 घरों के लोग प्रभावित हैं। पहले बूस्टर का पानी सुबह शाम आता था, लेकिन अब तो एक टाइम ही पानी की सप्लाई आती है, वह भी काफी कम समय के लिए चलाई जाती है। इससे लोग घरों की टंकियां नहीं भर पाते हैं। लोग पानी की पूर्ति करने के लिए प्राइवेट टैंकरों का सहारा लेते हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर ये भी बताया है कि उनके ब्लॉक में पानी के ट्यूबवेल लगे थे, लेकिन अब उनमें से भी कुछ काम नहीं कर रहे हैं। ये ट्यूबवेल भी सूखने की कगार पर हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। इस बारे में पहले भी नगर निगम के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर बताया गया था, लेकिन अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से निगम कमिश्नर को पेयजल की समस्या की शिकायत की गई है। इस मसले पर नगर निगम के एक्सईएन ओमबीर ने बताया कि सेक्टर-8 में पीने के पानी की समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा।





एनटीपीसी ने फिर सैकड़ों परिवारों को वितरित किया राशन

 बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
गरीबों को राशन वितरित करते एनटीपीसी के जीएम डी नंदी
एनटीपीसी ने आज फिर से फरीदाबाद के ग्रामीा अंचल में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को सूखा राशन वितरित किया। कल भी सैकड़ों परिवारों को एनटीपीसी ने राशन वितरित किया था। सुखा राशन वितरा का यह कार्यक्रम लगभग डेढ़ महीने से एनटीपीसी फरीदाबाद के ग्रामीा अंचल में कर रहा है। फरीदाबाद में तिगांव में एनटीपीसी के अधिकारी सरपंच और ग्रामीाों के साथ मिलकर यहां रहने वाले गरीब और प्रवासी परिवारों को राशन वितरा करने पहुंचे हैं। कल एनटीपीसी में नीम का और मिर्जापुर में राशन वितरा किया था।गांव के सरपंच रिंकू जोड़ला की माने तो आज एनटीपीसी ने उनकी अदा ना पट्टी में रहने वाले 50 परिवारों को सूखा राशन वितरा किया है और इससे पहले डेढ़ सौ परिवारों को राशन वितरा किया था।सरपंच की माने तो एनटीपीसी ने गांव में आरो लांट लगाने के अलावा और भी कई काम किए हैं। उनके गांव को जब जरूरत पड़ती है तब एनटीपीसी ग्रामीाों की पूरी मदद करता है। एनटीपीसी के जीएम  डी नंदी की माने तो उहोंने ग्रामीा क्षेा में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को सूखा राशन वितरित किया है जिसमें आटा, दाल, चावल, नमक और तेल शामिल है। इसके अलावा राहत कोष में भी उहोंने फरीदाबाद के जिला उपायुक्त को 500000 तथा 300000 का चेक दिया है। उनकी मानें तो आने वाले दिनों में एनटीपीसी का यह अभियान जारी रहेगा।


Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts