बल्लबगढ़,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। बल्लबगढ़ के गरीब लोगों को और सलम बसते में रहने वालो को कोरोना से बचाव के लिए खाद्य सामग्री वितरित की गई ये वितरण 7 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कोविड 19 महामारी से सुरक्षा के लिए देव
मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित देव पाठशाला निःशुल्क के स्लम बच्चों में पढ़ाई करवाने के बाद ट्रस्टी अम्बिका शर्मा जी द्वारा मास्क व खाद्य सामग्री बांटी गई। अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि देव मानव सेवा ट्रस्ट "सेवा परमोधर्म" के उद्देश्य को लेकर चल रहा है जिसमें सभी वर्ग को सेवा दी जाती है, चाहे वो ,देव (ईश्वर) को लेकर धार्मिक कार्य हो, मानव सेवा हो या जीव जंतु सेवा हो या वनस्पतियों, पेड़ पौधों की सेवा हो। सभी पर हमारा फोकस है। देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 में परेशान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा कच्चा पका राशन वितरण, वस्त्र वितरण, स्टेशनरी वितरण का कार्य किया गया है ओर आगे भी करते रहेंगे।