Showing posts with label पुलिस प्रशासन. Show all posts
Showing posts with label पुलिस प्रशासन. Show all posts

Sunday, October 4, 2020

बल्लभगढ़ सेक्टर 2 में क्राइम को कम करने के लिए पुलिस चौकी की आधार शिला रखी गई


बल्लबगढ़ के सेक्टर 2 में नए पुलिस चौकी की आधार शिला रखते मंत्री मूलचंद शर्मा जी साथ में पार्षद दीपक यादव

बल्लबगढ़ के सेक्टर 2 में नए पुलिस चौकी की आधार शिला रखते मंत्री मूलचंद शर्मा जी साथ में पार्षद दीपक यादव


बल्लभगढ़ 4 अक्टूबर,नितिन बंसल,फूलसिंह चौहान 

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री   मूलचंद शर्मा ने आज  सेक्टर 2 मार्केट के सामने  बनने वाले  नई  पुलिस चौकी की आधारशिला रखी। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का सेक्टर वासियों ने स्वागत किया । इस मौके पर हरियाणा के परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में अभी अन्य स्थानों पर भी जरूरत के हिसाब से चौकियां बनाई जानी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कि प्रदेश सरकार अपराध को रोकने के लिए और महिलाओं को भयमुक्त माहौल देने के लिए बेहतर कदम उठा रही है । ताकि देर रात तक महिलायें ओर सेक्टर वासी बिना किसी  भय के मार्किट में जा सके। यह चौकी थाना शहर के अधीन रहेगी। 

सेक्टर 2 मार्केट के सामने यह चौकी बनाई जाएगी जो जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी। परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने चौकी की आधारशिला का नारियल यहां के स्थानीय नागरिकों व बल्लभगढ़ थाना प्रभारी सुदीप सिंह के हाथों तुडवाया। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सेक्टर वासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेक्टर 2 में चौकी का बनना जरूरी है , इसीलिए जरूरत को देखते हुए यहां चौकी बनाई जा रही है।  इस चौकी निर्माण पर करीब 10 लाख की लागत आएगी। इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पार्षद दीपक यादव, पार्षद जगत भूरा,पार्षद हरप्रसाद गोड़,निगरानी कमेटी के चेयरमैन महावीर सैनी, रविन्द्र वैष्णव,
राव पूरन, गायत्री देवी, अनुराग गर्ग, ठेकेदार दिपांशु अरोड़ा,देवदत्त शर्मा, राजेश शर्मा, मास्टर जगदीश,मास्टर शिव कुमार,कैलाश वशिष्ठ, चन्दरसेन, सोनू ठुकराल, लोकेश शर्मा, अंकित शर्मा सहित सेक्टर 2 के निवासी मौजूद रहे।

Wednesday, July 22, 2020

बल्लभगढ़ के सिटी थाने व आदर्श नगर थाने के दोनों एस एच ओ के ट्रानफर कर दिए गए हैं

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।बल्लमगढ़ थाना सिटी प्रभारी राजीव कुंडू का तबादला कर फरीदाबाद पुलिस लाइन में भेज दिया गया साथ ही साथ आदर्श नगर चौकी थाना प्रभारी का भी तबादला मुजेशर में कर दिया गया है ये आदेश 22 जुलाई से लागू करने के निर्देश है बल्लमगढ़ क्षेत्र के दोनों थानों के एसएचओ को तबादला कर दिया गया जिनकी जगह मुजेशार के एसएचओ सुदीप सिंह को बल्लभगढ़ सिटी थाने का एस एच ओ नियुक्त किया गया व बिजेंद्र सिंह को आदर्श नगर थाने के जगह मुजेसर में नियुक्त कर दिया गया है।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts