Friday, February 27, 2026

फरीदाबाद में होली पर 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच परिवार के साथ मनाए ‘रंगोत्सव 2026




- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रेन डांस, पारंपरिक फाग और रागिनी आदि का उठा सकेंगे लुत्फ, किड्स प्ले जोन की भी होगी व्यवस्था

फरीदाबाद, 27 फरवरी।   नितिन बंसल संपादक । हरियाणा पर्यटन निगम, फरीदाबाद एजीएम हरविंद्र यादव ने बताया गया कि होली के उपलक्ष्य में 28 फरवरी से 4 मार्च तक पांच दिवसीय ‘रंगोत्सव 2026’ का आयोजन सूरजकुंड टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बडख़ल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स, राजा नाहर सिंह टूरिस्ट काम्प्लेक्स में किया जाएगा। इस उत्सव में आमजन, परिवार, कॉर्पोरेट समूह, आरडब्ल्यूए एवं अन्य संगठित ग्रुप्स भाग लेकर उत्साहपूर्वक और सुरक्षित वातावरण में होली मना सकेंगे। एजीम हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि रंगोत्सव के दौरान प्रतिदिन डीजे म्यूजिक, हरियाणवी कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रेन डांस जोन, ऑर्गेनिक कलर जोन तथा बच्चों के लिए विशेष किड्स प्ले जोन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पारंपरिक होली की झलक प्रस्तुत करते हुए फाग और रागिनी जैसे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे आगंतुक हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति का आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बडख़ल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स अरावली पहाड़ियों की गोद में स्थित है, जहां से प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं। पहाड़ियों की ठंडी हवा और खुले वातावरण में रंगोत्सव मनाने का अनुभव अलग ही आनंद प्रदान करेगा। एजीम हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इच्छुक परिवार, कॉर्पोरेट संस्थान, आरडब्ल्यूए एवं अन्य समूह अग्रिम बुकिंग कराकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बुकिंग संबंधी जानकारी एवं पंजीकरण के लिए एजीम हरविंद्र सिंह यादव 8816040444 और मैनेजर राजेश शर्मा के मोबाइल नंबर +91 98117 67651 पर संपर्क किया जा सकता है। हरियाणा पर्यटन निगम का यह आयोजन फरीदाबाद में पर्यटन गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ लोगों को पारिवारिक और सांस्कृतिक वातावरण में होली मनाने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।



No comments:

Post a Comment

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts