फरीदाबाद ,2अक्टूबर, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी दिवस के रूप में मनाया है। यह बेबीनार कार्यक्रम सेक्टर 11 स्थित मिलन वाटिका में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित करने के साथ की गई। इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री आदणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना पूरा हो रहा। परिवहन मंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान विभूतियों का जन्मदिवस है। ये वो महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश को आत्मनिर्भर ओर स्वावलंबन बनाने के लिए कार्य किये थे। जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वच्छता का पाठ पढ़ाया था वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर किसान और सेना को मजबूत किया था। भाजपा द्वारा आयोजित बेबीनार कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्री मूलचन्द शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर बड़खल की विधायिका श्रीमति सीमा त्रिखा ने कहा कि आज देश की महिलाओं को प्रधानमंत्री योजनाओं का लाभ मिल रहा है ओर वे स्वावलंबी बन रही है। महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। इसके अलावा तिगांव से विधायक राजेश नागर ने भी आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी दिवस पर सभी को बधाई दी है उन्होंने कहा कि आज अंतिम छोर के व्यक्ति को भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ मिल रहा है। इस बेबीनार में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी अपने ओजस्वी विचार रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मूलचन्द मित्तल, महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया, पूर्व पार्षद नीरा तोमर, टिपर चंद शर्मा, डॉ कौशल बाठला,जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला सचिव संजीव, भाजपा हरियाणा के पैनलिस्ट प्रवक्ता बिजेन्दर नेहरा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे और बेबीनार के माद्यम से कार्यक्रम में जुड़ कर भाजपा पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं को सुना।
No comments:
Post a Comment