बल्लभगढ़ से फूल सिंह चौहान,नितिन बंसल के रिपोर्ट । बल्लभगढ़ में रहने वाले एक फाईनेंसर ने रहस्यमय परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के ब्राह्मणवाड़ा निवासी 48 वर्षीय सतीश गोयल फाईनेंस का काम करते है। रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया, गंभीर हालत में परिजन उन्हें उपचार के लिए सर्वाेदय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सतीश गोयल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिनके चलते वह तनाव में रहते थे और इसी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sunday, January 19, 2020
श्री विश्वकर्मा टांक ब्रह्मण के तत्वाधान में आज सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ
बल्लभगढ़, 19 जनवरी। फूलसिंह चौहान। श्री विश्वकर्मा टांक ब्रह्मण के तत्वाधान में आज सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। इस भगवद कथा का आयोजन बल्लबगढ़ निवासी आशा अग्रवाल द्वारा किया गया। कलश यात्रा सिही गेट राजवाड़ा स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में एक जैसी पारंपरिक पोशाक साड़ी पहने में शामिल 108 महिलाओं तथा पताकाओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कथा व्यास परम संत पुष्पेंद्र जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई इस कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कहीं लोगों ने यात्रा में शामिल भक्तों को फल वितरित किए तो कहीं जूस व चाय का प्रसाद बांट कर लोगों ने वृंदावन के संत श्री पुष्पेंद्र जी महाराज का स्वागत किया। शिव मंदिर राजवाड़ा से शुरू होकर यह कलश यात्रा भूदत कॉलोनी बल्लभगढ़ के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस शिव मंदिर पहुंची जहां पर कलश पूजन तथा महा भगवती के आह्वान के बाद कथा व्यास स्वामी पुष्पेंद्र स्वामी जी महाराज ने श्री देवी भागवत महापुराण का वर्णन का सुभारम्मभ कर अपनी ओजस्वी वाणी से मंत्र मुग्ध कर दिया। आज पहले दिन ही से कथा सुनने के लिए श्रोताओं की संख्या देखने लायक थी। जिससे इस भगवद कथा के आयोजक बल्लबगढ़ निवासी आशा अग्रवाल व उनके परिवार के सदस्य गदगद दिखाई दिए।
कथा व्यास परम संत पुष्पेंद्र जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई इस कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कहीं लोगों ने यात्रा में शामिल भक्तों को फल वितरित किए तो कहीं जूस व चाय का प्रसाद बांट कर लोगों ने वृंदावन के संत श्री पुष्पेंद्र जी महाराज का स्वागत किया। शिव मंदिर राजवाड़ा से शुरू होकर यह कलश यात्रा भूदत कॉलोनी बल्लभगढ़ के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस शिव मंदिर पहुंची जहां पर कलश पूजन तथा महा भगवती के आह्वान के बाद कथा व्यास स्वामी पुष्पेंद्र स्वामी जी महाराज ने श्री देवी भागवत महापुराण का वर्णन का सुभारम्मभ कर अपनी ओजस्वी वाणी से मंत्र मुग्ध कर दिया। आज पहले दिन ही से कथा सुनने के लिए श्रोताओं की संख्या देखने लायक थी। जिससे इस भगवद कथा के आयोजक बल्लबगढ़ निवासी आशा अग्रवाल व उनके परिवार के सदस्य गदगद दिखाई दिए।
लोग अपने नौनिहालों को पोलियो की ड्राप पिला 'पोलियो मुक्त भारत' अभियान को और पुख्ता करें : मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद,19 जनवरी। फूलसिंह चौहान, नितिन बंसल की रिपोर्ट।
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के बस अङ्ङा परिसर में बने बूथ से राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत एक बच्चे को पोलियो ड्राप पिला कर की ।
इस अभियान के तहत जिले के 5 वर्ष तक की आयु के चार लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने की विधिवत शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत ने पोलियो उन्मूलन पूर्ण रूप से सफलता हासिल की है पिछले 108 माह में भारत में कोई भी पोलियो केस नहीं मिला है। परंतु भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में वर्ष 2019 में क्रमश: 101 व 24 पोलियो केस सामने आए हैं। इससे भारत में पोलियो वायरस आने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी के चलते भारत में पुनः पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिला में सघन पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत आज रविवार को जिला में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए बूथों पर तथा 21 व 22 जनवरी को घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। जिला में 5 वर्ष की आयु के चार लाख एक हजार 136 बच्चों और 6 लाख 34 हज़ार 976 घरों के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1 हजार 535 बूथों बनाए गए हैं। इन पर 5 हजार 390 कर्मचारी/ एनजीओ की टीमें लगाई जाएगी । इसी प्रकार 94 मोबाइल टीमें व 11 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। स्लम बस्तियों में 681, नोम्ड में 39 और ईट-भट्टों पर 146 तथा निर्माणाधीन बिल्डिंग पर 219 टीमों द्वारा पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी । औमंत्री जी ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथों पर ले जाकर पोलियो की अतिरिक्त की खुराक पिला इस अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद , सिविल सर्जन डॉ सविता यादव, डा. रमेश, डाक्टर राजेश श्योकन्द, सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा कई नेता गण और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
![]() |
| फोटो कैप्शन- कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाते हुए। |
Saturday, January 18, 2020
पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा जी का 18 जनवरी की सुबह को निधन हो गया
पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा जी का शनिवार दिनांक 18 जनवरी 2020 को निधन हो गया चोपड़ा जी काफी लंबी टाइम से बीमारी से जूझ रहे थे चोपड़ा जी को सभी बीजेपी नेताओं और प्रधानमंत्री मोदी जी ने दुख प्रकट किया सुबह दिनांक 19 जनवरी 2020 को दिल्ली के निगम बोध घाट में श्री चोपड़ा जी की अंत्येष्टि की जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल होंगे बीजेपी के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा जी के निधन पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गहरा दुख प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सांत्वना प्रकट की है अश्विनी कुमार जी पंजाब केसरी ग्रुप के अच्छे संपादक के साथ-साथ अच्छे इंसान भी थे
मंत्री जी दिखे एक्शन में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मारा छापा, 7 अवैध बसों को किया इंपाउंड
![]() |
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ बस अड्डे पर अवैध बसों का निरीक्षण करते हुए।
|
बल्लभगढ़, फूलसिंह चौहान व नितिन बंसल । हरियाणा के परिवहन मंत्री
मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर अचानक अपने काफिले को रुकवा कर छापा
मारा। इस छापे के दौरान उन्होंने यूपी, दिल्ली
और फरीदाबाद नंबर की बसों के कागजातों को चेक किया तो पाया कि यह बसें अवैध रूप से
चल रही है और ना ही इन पर कोई कागजात में मिले। मूलचंद शर्मा ने तुरंत प्रभाव से सातों बसों को जब्त कर बस स्टैंड
के अंदर खड़े करवा दिया। मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिया कि इन सभी गाडिय़ों
को इंपाउंड किया जाए और आगे भविष्य में सरकार को नुकसान ना हो इसके लिए अधिकारियों
को सख्त से सख्त आदेश दिए। गौरतलब है कि जबसे मूलचंद शर्मा परिवहन मंत्री बने हैं, वह लगातार एक्शन मोड में दिख रहे हैं। फरीदाबाद हो या
गुरुग्राम या फिर अन्य जिलों में चल रही अवैध रुप से बसों के खिलाफ परिवहन मंत्री ने
कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। इस बारे में बल्लभगढ़ संवाददाता नितिन बंसल ने कैबिनेट
मंत्री मूलचंद शर्मा से जब बात की तो उन्होंने बताया कि यह छापा अवैध रूप से बसों पर
शिकंजा कसने के लिए मारा गया है। उन्होंने बताया कि 7 अवैध रूप से बसें पकड़ी हैं जिनको तुरंत इन पॉन्ड कर
दिया है। मूलचंद शर्मा ने बताया कि यदि इस तरीके की अवैध बसे प्रदेश में चलते रही तो
हरियाणा सरकार को हजारों लाखों का चूना लगेगा। उन्होंने अवैध रूप से चला रहे बस चालकों
को चेतावनी दी या तो सुधर जाएं नहीं तो आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई सरकार
करने जा रही है। मूलचंद शर्मा ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली में भाजपा की
सरकार बनेगी और इस बार दिल्ली की जनता ने पूरा मूड बना लिया है कि भाजपा को जीत दिलाकर रहेगी।
चार लाख से अधिक बच्चों को 19 जनवरी को पिलाई जाएगी पोलिया दवा : उपायुक्त यशपाल यादव ।
फरीदाबाद, 17 जनवरी। फूलसिंह चौहान । उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि 19 जनवरी को पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिला के 0 से 5 वर्ष आयु तक के
चार लाख,एक हज़ार 136 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सभी विभागों के अधिकारी इस अभियान की सफलता में अपनी जिम्मेदारियों का तत्परता व निष्ठा के
साथ निर्वहन करें। उपायुक्त ने यह निर्देश आज शुक्रवार को जिला सभागार में जिला टास्क फोर्स की मीटिंग में सघन पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियों की
समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने इन
अभियान की सफलता के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश
दिए। बैठक में सीटीए श्रीमती बैलीना, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. सबिता यादव भी मौजूद रही।
| फोटो कैप्शन- उपायुक्त यशपाल यादव बैठक को संबोधित करते हुए । |
उपायुक्त ने बताया कि पिछले
108 माह में भारत में कोई भी पोलियो केस नहीं
मिला है। परंतु भारत के
पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में वर्ष 2019 में क्रमश: 101 व 24 पोलियो केस सामने आए हैं। इससे भारत में पोलियो वायरस आने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
इसी के चलते भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में सघन पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 19 जनवरी को बूथों पर तथा 21 व 22 जनवरी को घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों
को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश
दिए कि वे सभी सरकारी, निजी व प्ले स्कूलों में पोलियो टीम की सुपरवाइजर के
साथ सहयोग करते हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाएं। उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथों पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। बैठक में डाक्टर प्रशक्षित ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जिला के 0 से 5 वर्ष की आयु के चार लाख एक हजार 136 बच्चों और 6 लाख 34 हज़ार 976 घरों के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1535 बूथों बनाए गए हैं। इन
पर 5 हजार 390 कर्मचारी/ एनजीओ की टीमें लगाई जाएगी । इसी प्रकार 94 मोबाइल टीमें व 11 ट्रांजिट टीमें
गठित की गई हैं। स्लम बस्तियों में 681,नोम्ड में 39 और ईट भट्टों पर 146 तथा निर्माणाधीन बिल्डिंग पर 219 टीमों द्वारा पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी । उपायुक्त ने समीक्षा के
दौरान कहा कि गांव स्तर पर नियुक्त आशा वर्कर्स व एएनएम के माध्यम से यह जागरूकता पैदा की जाए कि यदि कहीं किसी बीमार
व्यक्ति के संबंध में सूचना
मिलती है तो उसकी जानकारी आशा व एएनएम के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए ताकि समय पर कार्रवाई की जा
सके। उन्होंने बीमारियों से बचाव
व साफ-सफाई के लिए संबंधित
विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद
अमित कुमार, सीटीएम श्रीमती
बैलीना, सिविल सर्जन डॉ सविता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत, श्रम विभाग के डा0 हरेन्द्र मान, डा0 रमेश, डाक्टर राजेश श्योकन्द, डाक्टर विजय, डाक्टर मान सिंह, डाक्टर पुनिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
Friday, January 17, 2020
एस्कार्टस की सीलिंग करने व खोलने में जमकर हुई ड्रामेबाजी, कैसे माने MCF अधिकारी
विशेष संपादकीय
फूल सिंह चौहान / नितिन बंसल। फरीदाबाद की सबसे पुरानी कंपनी एस्कॉर्ट में बेहद ही नाटकीय अंदाज में नगर निगम ने वीरवार को सुबह देश के जाने माने एस्कार्टस उद्योग के मुख्यालय को सील कर दिया। एस्कार्टस पर निगम का हाऊस टैक्स के तौर पर करीब 4 करोड़ 44 लाख रुपए बकाया हैं। सीलिंग की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही फरीदाबाद सहित एनसीआर के उद्योग जगत में हडकंप मच गया। पंरतु इस कार्रवाई के बाद दोपहर होते होते निगम ने अचानक एस्कार्टस मुख्यालय की सील को खोल दिया। बाद में पता चला कि कंपनी की ओर से निगम प्रशासन को लिखित तौर पर आश्वासन दिया है कि जल्द ही बकाया राशि को जमा करवा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद निगम ने सील खोल दी। वहीं शहर में चर्चा है कि एस्कार्टस पर सील होने की कार्रवाई के बाद निगम प्रशासन व सरकार में हडकंप मच गया। संभवतय ऊपरी प्रेशर में सील को खोलने के आदेश दिए गए। वहीं दूसरी ओर इसी तरह से हाल ही में बकाया रकम जमा ना करवाने वाले कई संस्थानों को भी सील किया गया है, पंरतु उन्हें एस्कार्टस की तरह से लिखित आश्वासन से सील खोलने की राहत नहीं दी गई। बता दें कि वीरवार की सुबह देश की जानी मानी कंपनी एस्कार्टस समूह के मुख्यालय(कारपोरेट हाऊस) को सील कर दिया गया। स्वर्गीय राजन नंदा के पुत्र निखिल नंदा की इस कंपनी पर करीब चार करोड़ 44 लाख रुपए का हाऊस टैक्स बकाया है। जिसे ना चुकाने पर निगम प्रशासन ने सीलिंग की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम के ओल्ड जोन के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी एवं जेडटीओ अनिल रखेजा के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया | मथुरा रोड पर स्थित एस्कार्टस कंपनी के इस मुख्यालय पर सीलिंग होते ही उद्योग जगत में हडकंप मच गया। उल्लेखनीय है कि नंदा समूह की अगुवाई वाली यह कंपनी कभी फरीदाबाद के उद्योग जगत की रीड होती थी। समूचा शहर एस्कार्टस उद्योग के बूते चला करता था। फरीदाबाद को औद्योगिक शहर का रूतबा दिलवाने में एस्कार्टस समूह की भागेदारी को नकारा नहीं जा सकता। मगर पिछले कुछ सालों से यह उद्योग लगातार हाशिए पर जा रहा है। इस समूह के कई उद्योग बेचे जा चुके हैं। इनमें प्रमुख तौर पर जेसीबी उद्योग एवं एस्कार्टस अस्पताल का नाम भी शामिल है। इस उद्योग समूह के राजनैतिक व फिल्म जगत में निकट संबंध हैं। एस्कार्टस समूह के मौजूदा कप्तान निखिल नंदा की माताजी रितु नंदा देश के फिल्म उद्योग से संबंध रखने वाले प्रख्यात कपूर खानदान की बेटी हैं तो खुद निखिल नंदा सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के दामाद हैं। निखिल नंदा की माताजी रितु नंदा का हाल ही में निधन हुआ है। बता दें कि ना केवल फिल्म जगत ही नहीं बल्कि नंदा परिवार का रिश्ता राजनैतिक स्तर पर भी किसी से छुपा नहीं है। हालांकि इस कंपनी पर नगर निगम की यह राशि कई वर्षों से बकाया थी। निगम प्रशासन के अनुसार एस्कार्टस कारपोरेट पर 4 करोड़ 44 करोड़ रुपए का हाऊस टैक्स वसूलने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए हैं। पंरतु निगम के इन नोटिसों के बावजूद बकाया जमा नहीं किया गया। इस राशि की वसूली के लिए ही वीरवार को सुबह ओल्ड नगर निगम की टीम ने कंपनी पर जाकर सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जोनल टैक्सटेशन आफिसर अनिल रखेजा ने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई के बाद एस्कार्टस के अधिकारियों ने निगम प्रशासन से संपर्क साधकर लिखित तौर पर आश्वासन दिया है कि जल्द ही बकाया राशि जाम करवा दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद एस्कार्टस की सीलिंग खोल दी गई है। हाऊस टैक्स माफ करवाना चाहता है एस्कार्टस पता चला है कि एस्कार्टस समूह हाऊस टैक्स की इस राशि को माफ करवाने के चक्कर में है। निगम के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तत्कालीन आयुक्त अनीता यादव के कार्यकाल में समूह के अधिकारियों ने इस राशि की माफी के लिए भरसक प्रयास किए थे। मगर अधिकारियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। यही कारण है कि एस्कार्टस समूह ने यह राशि जमा नहीं करवाई। लेकिन सीलिंग का झटका लगने के बाद देखना अब यह है कि इस प्रकरण में कंपनी द्वारा क्या रूख अपनाया जाता है।
Thursday, January 16, 2020
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहले दिन सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ : रूपेश यादव
बल्लभगढ़, फूलसिंह चौहान। गौ मानव सेवा ट्रस्ट, बल्लभगढ़ द्वारा मानव कल्याण हेतु गौशाला ऊंचागांव में मेडिचैक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आज से आरम्भ हुए निशुल्क चिकित्सा शिविर में हॉस्पिटल की ओर से संदीप भाटिया, डॉ नंदकिशोर व चिकित्सा सहायक लोकेश कुमार उपस्तिथ रहे। गौ मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपेश यादव ने चिकित्सों की टीम का स्वागत - अभिनंदन किया। शिविर पहले ही दिन सैंकड़ो लोगों ने विभिन्न रोगों की स्वास्थ्य जांच कराई।
गौशाला-आरोग्यशाला कार्यक्रम के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमुख वैध बालकिशन जी ने गौपैथी ओर आयुर्वेदिक पद्धति से चिकित्सा परामर्श दिया। गौ मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से चिकित्सको की टीम सहित चिकित्सा जांच के लिए आये लोगो को जल-पान करवाया गया। यह स्वास्थ जांच शिविर 18 जनवरी तक जारी रहेगा। गौ मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपेश यादव ने बताया कि स्वास्थ जांच शिविर के दौरान मानव सेवा ट्रस्ट (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के लेटर हैड पर विभिन्न जांचों के लिए श्री राधे पैथ लैब,चावला कॉलोनी विशेष छूट दे रहें है, राजू मेडिकल स्टोर, मोहना रोड और सुरेश मेडिकल स्टोर,चावला कॉलोनी औयर्वेदिक दवाइयों पर विशेष छूट देकर गौशाला के प्रचार में सहयोगी हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured post
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन
फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...
Popular Posts
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...









