Showing posts with label वारदात. Show all posts
Showing posts with label वारदात. Show all posts

Friday, January 24, 2020

बल्लमगढ़ में बढ़ रही हैं अपराधिक और चोरी की वारदातें

चावला कॉलोनी में चोर हुए मकान का दृश्य
बल्लमगढ़ से नितिन बंसल की रिपोर्ट।
बल्लमगढ़ शहर में इन दिनों चोरी की और अपराधिक वारदातों बढ़ती जा रही हैं जनवरी महीने में ही चोरी की दर्जनों वारदातें सामने आई जिन पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है चावला कॉलोनी में भी रात को 5 चोरों ने ऋषि नगर बल्लबगढ़  में स्थित कई घरो में हाथ साफ कर दिया और लाखों का माल लेकर फरार हो गए उनमें से स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़ कर उसकी खूब पिटाई करी और चावला कॉलोनी पुलिस चौकी में दे दिया। जिन मकानों में चोरी हुई और चोरी का प्रयास हुआ यह घटना 6 महीने पूर्व भी हो चुकी हैं खबर लिखे जाने तक पुलिस पकड़े गए मुलजिम से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन कर रहे हैं
शहर केे समाजसेवी मनोज अग्रवाल वे सेवाराम वर्मा का कहना हैै कि यह चोरी की वारदात है बीजेपी शासन में हो रही हैं इसका कारण बेरोजगारी और आर्थिक मंदी है जिसकेे चलते यह वारदातें हो रही हैं लेकिन इन वारदातो लगाम हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन लगानेे में विफल साबित हो रहा है
मोदी सरकार अपने झूठे वादों से लोगो को दोखा दे रहे है

Tuesday, January 21, 2020

स्कूल में चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप, मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं, सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक का अनुमान


बल्लभगढ़, 21 जनवरी। फूलसिंह चौहान/नितिन बंसल। शहर के  वार्ड नंबर 36 अहीर वाड़ा इलाके में के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चौकीदार रमेशचंद का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तरह तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी मौके पर पहुंचे स्कूल प्रशासन ने पुलिस में सूचना दी वार्ड नंबर 36 के पार्षद दीपक यादव तुरंत ही मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी करा दी गई लेकिन एग्जाम होने की वजह से कुछ बच्चे जिनका आज एग्जाम था एग्जाम होने तक स्कूल मौजूद रहे। पुलिस ने आरंभिक जांच के बाद व रिश्तेदारों व परिजनों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस के जरिए बी के हॉस्पिटल रवाना कर दिया।




मूल रूप से गांव नंगला बिलोटी, जिला भरतपुर, राजस्थान निवासी 45 वर्षीय रमेश चंद पुत्र सरुप पिछले कई सालों 2007 से कांटेक् कॉन्ट्रैक्ट बेस पर प्राथमिक राजकीय विद्यालय अहिरवारा, वार्ड नंबर 36 में कार्यरत था उनके परिवार में बीवी एक बच्ची भी है जो गांव में रहते हैं उनके भतीजे मनोज गांव नीमका निवासी ने बताया कि कल शाम 6:00 बजे के लगभग हमारे घर से मिलने के बाद स्कूल आए तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि कल उनके चाचा नहीं रहेंगे आज समय जब उन्हें यह दुखद समाचार मिला तो वह तुरंत ही परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए। वह इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है शुरुआती जांच से देखने से यह पता लगता है कि ठंड या हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। जांच अधिकारी एसआई सुरेश भी जांच प्रक्रिया पूरे होने व अपने आला अधिकारियों को सूचना देने की बात कह कोई भी बयान देने से बचते नजर आए।

Sunday, January 19, 2020

बल्लभगढ़ के फाईनेंसर ने जहर खाकर दी जान




बल्लभगढ़  से    फूल सिंह  चौहान,नितिन बंसल के रिपोर्ट । बल्लभगढ़ में रहने वाले एक फाईनेंसर ने रहस्यमय परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के ब्राह्मणवाड़ा निवासी 48 वर्षीय सतीश गोयल फाईनेंस का काम करते है। रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया, गंभीर हालत में परिजन उन्हें उपचार के लिए सर्वाेदय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सतीश गोयल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिनके चलते वह तनाव में रहते थे और इसी के  चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts