बल्लभगढ़ से फूल सिंह चौहान,नितिन बंसल के रिपोर्ट । बल्लभगढ़ में रहने वाले एक फाईनेंसर ने रहस्यमय परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के ब्राह्मणवाड़ा निवासी 48 वर्षीय सतीश गोयल फाईनेंस का काम करते है। रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया, गंभीर हालत में परिजन उन्हें उपचार के लिए सर्वाेदय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सतीश गोयल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिनके चलते वह तनाव में रहते थे और इसी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured post
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन
फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...
Popular Posts
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
2029 के चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दी अपनी ताकत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकुला में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया...

No comments:
Post a Comment