Sunday, September 22, 2024

पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का दर्जनभर सभाओं में हुआ जोरदार स्वागत

पृथला,नितिन बंसल//, फूलसिंह चौहान। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवाद एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने रविवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत पृथला क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्याला गांव से शुरू हुआ चुनावी प्रचार अभियान असावटी, जनौली बघेल चौपाल, जाजरू, मलेरना, साहुपुरा व सागरपुर में जारी रहा। उनका काफिला जहां-जहां से भी निकला लोगों ने सडकों पर आकर उनका पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान भी किया वहीं चुनावी सभाओं में पगडी बांधकर जोरदार स्वागत कर विजयी आर्शीवाद भी दिया।
फोटो कैप्शन।
पृथला क्षेत्र के साहुपुरा में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया। पीआरओ 

सभाओं में भारी भीड से गदगद कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि 5 अक्तूबर को होने वाला चुनाव अपने पृथला विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके पास सहयोग व वोट रूपी समर्थन के लिए आया हूं। अगर इस बार आपका साथ रहा तो विधायक बनने के बाद समूचे पृथला क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहने देंगे वहीं युवाओं को रोजगार देंगे। अच्छी कानून व्यवस्था देंगे साथ-साथ बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे वहीं विकास और भाईचारा ही मेरी पहली प्राथमिक्ता होगी और मैं कभी भी अपनी चादर पर आंच नहीं आने दूंगा। क्योंकि पिछले दस साल में यहां के लोगों को सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व मंहगाई के अलावा कुछ नहीं मिला है। भाजपा ने केवल नफरत और भाई को भाई से लडाकर फूट डालो और राज करो की नीति पर कार्य किया है। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, महिला, युवा, कमेरे व कामगार तथा हर वर्ग अपने-आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र की एक-एक गारंटी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की गारंटी है। भाजपा की गारंटी तो जुम्ले निकले हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही जो वादे हमने आपसे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों के समक्ष वादा किया कि कांग्रेस के हाथ के पंजे पर मुझे दिया गया एक-एक वोट आपके क्षेत्र की ख़ुशहाली व 36 बिरादरी व हर वर्ग के भाईचारे में सहायक होगा। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की।



2014 का कार्यकाल अच्छा लगा तो 2024 में भी दें आशीर्वाद : विपुल गोयल

फरीदाबाद : नितिन बंसल/फूलसिंह चौहान।
भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 5 तारीख तक विपुल गोयल बनकर काम करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
विपुल गोयल रविवार को पुष्प वाटिका सेक्टर 16 में कृपाराम शर्मा द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक अगर आपको विपुल गोयल के काम अच्छे लगे, तो एक बार फिर से 2024 में मुझे सेवा का मौका अवश्य दें।
विपुल गोयल का पुष्प वाटिका में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विपुल ने कहा कि आप तय करेंगे कि आप लोग मुझे विधायक बनाकर भेजेंगे या मंत्री बनाकर भेजेंगे। अपने संकल्प को बढ़ाते हुए 14 दिन विपुल गोयल को दे दो, मैं वादा करता हूं 5 साल आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर विधायक बना तो 18 घंटे काम करूंगा और क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने का काम करेंगे, पार्कों को सुंदर बनाने का काम करेंगे। 5 साल में 2 लाख नौकरी देने का काम हमारी सरकार करेगी, वो भी बिना पर्ची-खर्ची के।

विपुल ने कहा कि देशहित के लिए फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना जरूरी है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार आ रही है। विपुल गोयल ने कहा कि आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसे सूद समेत वापस लौटाऊंगा। विपुल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा में देश के कोने-कोने से लोग आकर अपने आप को स्थापित कर चुके हैं और सभी लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि आने वाली 8 तारीख को आप लोगों के साथ जीत का जश्न मनाएंगे। आज फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और आपसे वादा करता हूं कि फरीदाबाद के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।

बल्लभगढ़ में खिलेगा कमल तो सैनी का बेटा नायब सिंह बनेगा मुख्यमंत्री - मूलचंद शर्मा

ऊंचा गांव में समस्त सैनी समाज का भाजपा को समर्थन
कहा भाजपा ने दी है हरियाणा में सैनी समाज को राज गद्दी नहीं भूलेंगे यह अहसान- पवन सैनी
मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी फरीदाबाद ने भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को दिया समर्थन, 
बल्लभगढ़ वैष्णव समाज ने भी दिया अपना समर्थन। 
खेल को खेल की भावना से खेले खिलाड़ी।
मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 3 में 14 वी ऑल इंडिया ओपन नेशनल वालीबाल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
बल्लबगढ़। नितिन बंसल/फूलसिंह चौहान।
भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान हर रोज तेज गति से तूफानी दौरे में बदल चुका है अलग-अलग समाज के समर्थन मिलने के साथ-साथ भाजपा राज के 10 साल के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा जा रहा रहा है।
मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा आज बल्लभगढ़ अग्रवाल धर्मशाला में चाय पर चुनावी चर्चा कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की। ऊंचा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की ऊंचा गांव ने हमेशा देश हित के लिए बलिदान दिया है शहीद गुलाब सिंह सैनी ने शहीद राजा नाहर सिंह के साथ देश हित में अपना बलिदान दिया था।
उन्होंने कहा की बीजेपी ने हमेशा राष्ट्र हित की बात की है शहीदो का सम्मान करने का काम किया है बल्लबगढ़ में आज शहीद राजा नाहर सिंह की दो दो प्रतिमाएं लगवाई है तो शहीद गुलाब सिंह सैनी के नाम पर सामुदायिक भवन का नाम रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब बल्लभगढ़ में कमल खिलेगा तो नायब सिंह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा।
पवन सैनी ,सुखराम प्रधान,सुनील सैनी,महावीर सैनी बल्कि समस्त सैनी समाज ने ऊंचा गांव के होली चोक पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में गांव के समस्त सैनी समाज ने अपना भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी का हमारे समाज पर एहसान है कि उन्होंने सैनी समाज को सम्मान देते हुए नायब सिंह सैनी को हरियाणा की राजगद्दी पर बैठाया है । हमारा समाज ही नहीं बल्कि सभी गरीब परिवार भाजपा के साथ इस चुनाव में लगेंगे और फिर से नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनायेगे।
मेवात मित्र वेलफेयर संस्था कि तरफ से प्रधान कुलदीप अग्रवाल ,हरिकिशन मंगला, रमेश गर्ग ,भीमसेन जी, गुलशन, सतपाल मंगला , राजकुमार सीकरी ,विनोद अग्रवाल ,जगमोहन मास्टर ,शंकर लाल, सहित मेवात मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
इसके उपरांत यादव कालोनी स्थित जेनिथ हॉस्पिटल बल्लबगढ़ के द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और आश्वासन दिलाया की आगामी चुनावों में बल्लबगढ़ से विजई होकर विधायक बनेंगे, और बल्लबगढ़ को विकसित बनाने के सपने को पूरा करेगे।
भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर डॉक्टर जीके शर्मा,डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर अनिल नागे,रामचरण मास्टर,सतवीर शर्मा,मानसिंह,पारस जैन, डॉ विनीता शर्मा,डॉक्टर दर्शन,प्रदीप कालीरमन,शिवप्रसाद,जितेंद्र बंसल सहित यादव कालोनी के गणमान्य लोग मोजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा ने अपने तूफानी दौरे में आज इसके अलावा बल्लबगढ़ सेक्टर 2 डी मार्ट सोसाइटी में बाबूलाल गोड एडवोकेट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सभी से वोट की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को सोसायटी की तरफ से समर्थन दिया गया।
इस मौके पर बृजमोहन बातिस, जगदीश मास्टर, सीपी सिंह दीपक, गौरव सूद, धीरज शर्मा,ओपी शास्त्री सहित सोसायटी के गणमान्य लोग मोजूद रहे।
 भाजपा प्रत्याशी श्री मूलचंद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में करने के लिए अपील की।
यही नही श्री मूलचंद शर्मा श्री सीताराम मंदिर अस्पताल रोड बल्लभगढ़ पहुंचे मूलचंद शर्मा ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने वैष्णव समाज द्वारा आयोजित समर्थन कार्यक्रम में शिरकत की ,वैष्णव समाज ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की ।
भाजपा प्रत्याशी श्री मूलचंद शर्मा ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया। 
इस कार्यक्रम के आयोजन मंदिर के पुजारी रविंद्र शर्मा जी और गिर्राज शर्मा जी ने भाजपा प्रत्याशी के साथ आए सभी गणमान्य जनों का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि पूरा वैष्णव समाज मूलचंद शर्मा के साथ है। 
इस अवसर पर चेयरमैन हुकम सिंह भाटी,पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, महेंद्र वैष्णव,रविंद्र वैष्णव , शिक्षाविद दीपक यादव , नंदू वैष्णव, गजेंद्र वैष्णव,गायत्री देवी, सुषमा यादव साहित्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, सभी ने हाथ उठाकर श्री मूलचंद शर्मा को अपना समर्थन दिया और उन्हें आशीर्वाद दिया कि वह एक बार फिर तीसरी बार बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक बनेंगे और बल्लभगढ़ के जन जन की आवाज को चंडीगढ़ तक पहुंचाएंगे।
इसके अलावा उत्तराखंड स्पोर्ट्स 14 ऑल इंडिया ओपन नेशनल वालीबाल टूर्नामेंट सेक्टर 3 में आयोजित हुए,यहां भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा पहुंचे और सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और खेलो की शुरुआत कराई ।
कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मण राणा, प्रधान राजेंद्र नेगी, विनोद पटवाल, नरेंद्र नेगी, बलबीर रावत, भीम सिंह, हरीश रावत नवीन चेची,जगजीत ढिल्लों, डॉक्टर शिवानी सहित उत्तराखंड भ्रात मंडल की टीम उत्तराखंड स्पॉट वेलफेयर सेक्टर 3 के सभी सदस्य गण, श्री बद्री केदार मंदिर की समस्त टीम मौजूद रही।

बल्लभगढ़ में कुमारी शारदा राठौर के प्रचार में बेजोड़ जनसमर्थन, मुकाबले से बाहर अन्य उम्मीदवार

लोगो द्वारा एक ही नारा गुज रहा है चारो तरफ "वोट डालेंगे शान से सिलेंडर के निशान पे"

बल्लभगढ़। नितिन बंसल/फूलसिंह चौहान।
निर्दलीय उम्मीदवार कुमारी शारदा राठौर के चुनावी प्रचार ने ऐसा माहौल बना दिया है कि मैदान में बाकी उम्मीदवार कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। शारदा राठौर के हर दौरे पर उमड़ती भीड़, फूलों की बारिश और मालाओं से उनका स्वागत, यह साबित करता है कि बल्लभगढ़ की जनता ने अपना नेता चुन लिया है। जिस तरह से उन्हें हर गली, मोहल्ले और चौक पर समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि चुनाव में कोई और उम्मीदवार उनके करीब भी नहीं है।

हर मोर्चे पर अपार समर्थन

कुमारी शारदा राठौर के प्रचार अभियान के दौरान जिस तरह से जनता का सैलाब उमड़ रहा है, उससे यह साफ है कि वह इस बार भी बल्लभगढ़ की राजनीति में अजेय हैं। शारदा राठौर जहां भी जाती हैं, वहां फूलों की बारिश और मालाओं का तांता लग जाता है। लोग उनके साथ खड़े होकर उनके पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं, चाहे वह मेट्रो विस्तार हो, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (IMT) के माध्यम से रोजगार सृजन हो, या फिर मीठे पानी की बूस्टर योजनाएं और सीवरेज की बेहतरीन व्यवस्था—उनके द्वारा किए गए ये कार्य आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

कोई मुकाबला नहीं भारी समर्थन के साथ 


शारदा राठौर के इस अपार जनसमर्थन ने अन्य सभी उम्मीदवारों को चुनावी रेस से बाहर कर दिया है। उनके सामने कोई भी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी टिक नहीं पा रहा है। बल्लभगढ़ की जनता का मानना है कि शारदा राठौर ने अपने पिछले कार्यकाल में जो विकास किया, वह बेमिसाल था, और यही वजह है कि जनता का दिल उनके साथ है।

जनता का भरोसा, बीजेपी के खोखले वादों से नाराज़गी

पिछले 10 सालों से बीजेपी की सरकार ने बल्लभगढ़ की जनता को केवल वादे दिए, लेकिन नतीजे शून्य रहे। महंगाई, बेरोज़गारी, खारा पानी और अपराध जैसी समस्याओं ने जनता को परेशान कर रखा है। वहीं, शारदा राठौर का चुनाव चिह्न 'गैस सिलेंडर' आज हर घर की चर्चा का विषय बना हुआ है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता अब इस चुनाव चिह्न को बदलाव का प्रतीक मानकर शारदा राठौर को अपना समर्थन दे रही है।

फूलों की बारिश और जीत की ओर कदम

शारदा राठौर के साथ जहां भी वह जाती हैं, जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। उनकी सभाओं में उमड़ती भीड़ और हर घर से मिल रहा समर्थन यह साफ दर्शाता है कि इस बार भी जनता ने उन्हें ही अपना नेता मान लिया है। हर व्यक्ति, हर परिवार शारदा राठौर के साथ खड़ा है, और उन्हें विजयी बनाने के लिए तैयार है।

बल्लभगढ़ का चुनाव अब एकतरफा हो चुका है—शारदा राठौर की जीत निश्चित है।

भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार का रहा बोल वाला कांग्रेस सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी होंगे सलाखों के पीछे : पराग शर्मा

 बल्लभगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा का जनसंपर्क अभियान


बल्लभगढ़, 22-09-2024 - बल्लभगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा ने रविवार को अपने चुनाव जनसंपर्क अभियान के तहत शहर की सुभाष कॉलोनी में स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों नें उनका जबरदस्त समर्थन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा की भाजपा सरकार ने जमकर लूटपाट की है। कभी नालियां और गलियों के नाम पर तो कभी पार्कों के नाम पर जमकर लूट की है। यही नहीं नगर निगम में तो भ्र्ष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाये नई सड़के तो बनती रहीं, लेकिन कोई भी तय मानकों  नुसार नहीं बनने के कारण ये जगह-जगह से और  बार-बार टूटती रहीं, जिसका नतीजा यह रहा कि थोड़ी सी बारिश होने पर ही इन 'नव निर्मित' सड़कों पर पानी बेहिसाब भर जाता है। इस परेशानी से शहर का कोई भी भाग अछूता नहीं है। ज्ञात रहें भाटिया कॉलोनी में साढ़े चार लाख के बजट वाली मात्र 120  फुट की एक छोटी सी गली में  अभी तीन दिन पहले ही बनी सीमेंटेड सड़क स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है क्यूंकि इसे बनाने में किसी भी तय मानक का ध्यान नहीं रखा गया है जिसके कारण गली जगह-जगह पर पानी भरा हुआ है लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे लोगों को कोई समझ नहीं आ रहा कि यह विकास हुआ है या उनकी जान के लिए आफत यह गाली भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है इसकी शिकायत मंत्री महोदय व स्थानीय पार्षद से की जा चुकी है लेकिन तीन बीत जाने के बाद भी अभी तक नतीजा शून्य है। 

कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष सुभाष कॉलोनी के लोगों ने अपनी शिकायतें करते हुए कहा कि गलियों और सड़कों पर पानी का लगातार जलभराव होने के कारण भयंकर गंदगी फैली हुई है, जिससे बेशुमार मच्छर फैल चुके हैं। गलियों और नालियों में गंदा पानी होने की वजह से, पीने के पानी वाली पाइपलाइन में लीक होने के कारण उसमें मिल जाता है, जिससे उन्हें गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। इसके कारण बच्चों सहित काफी लोगों के पेट में गड़बड़ी की शिकायत लगातार मिल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। 

श्रीमती पराग शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी को वोट देकर भरोसा जताएं ताकि ईमानदार और पारदर्शी सरकार बन सके और क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे किए जा सकें। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। अब कांग्रेस सरकार बनने के बाद ये भ्रष्टाचारी जेल में होंगे और जनता की समस्याओं को तत्परता से और गंभीरता से समाधान किया जाएगा और इन भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Saturday, December 9, 2023

रिटायरमेंट के बाद प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल का पदभार संभालेंगे परिचालक महावीर सिंह,रोडवेज में अच्छा कार्य किए जाने पर दो बार गणतंत्र दिवस पर हो चुके हैं सम्मानित, कार्यकाल के दौरान एक भी नहीं ली कैजुअल लीव

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
 कर्म ही पूजा है। इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं
। एमवी हरियाणा रोडवेज में परिचालक के रूप में कार्यरत महावीर सिंह। जो इस समय हरियाणा रोडवेज के बल्लबगढ़ डिपो में तैनात हैं। सराहनीय कार्य करने पर उन्हे कार्यकाल के दौरान अब तक 26 जनवरी को दो बार सम्मानित भी किया जा चुका हैं।

ड्यूटी के दौरान नहीं ली एक भी कैजुअल लीव

रोहतक के रहने वाले महावीर सिंह इस महीने 28 फरवरी को रिटायर्ड होंगे। बावजूद अभी भी वे ड्यूटी पर तैनात रहकर अपने कर्तव्य का बखूबी ईमानदारी के साथ निर्भाह करते रहे हैं। उनका मानना है कि कर्म प्रधान है, कर्म ही पूजा है, जिसे मन में रखकर हमेशा सेवाभाव से अपने कर्तव्य का पालन करना चाइए, जो पूजा से कम नहीं। यही नहीं, रोडवेज खजाने में प्रति किलोमीटर अच्छी आय देने वाली सूची में भी शामिल हैं परिचालक महावीर सिंह। अभी भी उनका 50 रुपए प्रति किलोमीटर का कैश आ रहा हैं। खासियत यह भी रही है कि वे न तो कोई अतरिक्त अवकाश लेते हैं और न ही कर्म करने में पीछे रहते हैं। डिपो के डीआई नेपाल सिंह अधाना ने बताया कि अक्सर रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी अपनी बची छुट्टियों को पूरी करते हैं, लेकिन महावीर सिंह की छुट्टी बची होने के बावजूद प्रतिदिन ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें लोगों की सेवा करना अच्छा लगता है।

रिटायर्ड होते ही प्रिंसिपल का संभालेंगे पदभार परिचालक महावीर सिंह 

महावीर सिंह एमए हिस्ट्री व एमफिल पढ़े हैं। वर्ष 2012 में हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर नियुक्त होने से पहले रोहतक के एक निजी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत थे। अब रिटायर्ड होने के बाद फिर से वे प्रिंसिपल का पदभार संभाल लेंगे। इसके लिए उन्हें सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ऑफर भी मिल चुका है। इसलिए कहा जाता है कि जीवन में शिक्षा व ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता। जो इंसान ज्ञान वान व शिक्षित होगा, उसे मंजिल खुद पे खुद मिलती रहती है। उनका कहना है कि आपके प्रतिदिन के कार्य, जो भी आप करते हैं, जो आप कहते हैं, आदि पूजा के योग्य हैं, दूसरे शब्दों में – यदि आप श्रद्धापूर्वक काम करते हैं और आज्ञाकारी बने रहते हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं, तो आप भगवान की पूजा समान है। भगवान भी ऐसे नेक इंसान के कार्य से ज्यादा खुश रहते हैं। आपका कर्म आपकी पूजा से ज्यादा श्रेष्ठकर है जो भगवान को प्रतिष्ठा दिलाता है।

Sunday, April 2, 2023

सेक्टर-2 स्थित विद्यालय में आयोजित हुआ स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन, 24 विद्यार्थियों को दी 5 लाख की नकद स्कॉलरशिप

-क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और संस्कार प्रोवाइड कर रहा है, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल : मुक्ता अग्रवाल
- 
फरीदाबाद। नितिन बंसल (सम्पादक)। फरीदाबाद के स्कूल में मुक्ता अग्रवाल, निदेशक शिक्षा विभाग, भारत सरकार ने कहा कि देश भर में लगभग 15 लाख राजकीय और प्राइवेट विद्यालय है जिसमें से 11 लाख राजकीय तो 4 लाख प्राइवेट विद्यालय है जो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे है। लेकिन देखने में आया है कि अधिकतर विद्यालयों में एक से पांच बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती है,लेकिन यहां 24-24 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देना अपने आप में गौरब की बात हैं जो विद्यालय प्रशासन का सराहनीय कदम है। उक्त बातें मुक्ता अग्रवाल ने सेक्टर दो स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान कहें।
मुक्ता अग्रवाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस विद्यालय में एक और बेहतर बात यह देखने में आई कि भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी नीति को अगे बढ़ाते हुए छात्राओं के  लिए जो निशुल्क दाखिला रखा हुआ है उसकी जितनी प्रसंशा की जाएं कम है। मेरा मानना है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल बल्लभगढ़ क्षेत्र में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार देने के लिए निंरतर प्रयासरत है।
इस क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उनके ग्रेटर फरीदाबाद घरौड़़ा इंटरनेशनल स्कूल में लगभग सात लाख रूपए की स्कालरशिप दी है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर दो स्थित विद्यालय में लगभग 24 विद्यार्थियों को चैक के माध्यम से लगभग पांच लाख रूपए की स्कॉलरशिप बेहतर प्रदर्शन के लिए दी गई हैं।
वहीं अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल ज्योति ने कहा कि हम अपने विद्यालय में छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को विद्यालय की स्थापना से ही दाखिला फ्री फीस रखा हुआ है। वहीं दोनों विद्यालय में स्कॉलरशिप के लिए चयन किए गए विद्याॢथयों में छात्राओं की संख्या अधिक होना, हमारे प्रयास का एक बेहतर कदम है। विद्यालय इसी तरह छात्राओं के साथ छात्रों की पढ़ाई के लिए निंरतर बेहतर प्रयास होता रहेगा।वहीं सेक्टर दो में जिन विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी गई है,उनमें नर्सरी ए से अराध्या, नर्सरी बी से भव्या, जूनियर केजी ए से वर्तिका, जूनियर बी से चिराग, सीनियर केजी ए से खुशबू, सीनियर केजी बी से रजत, फस्र्ट ए से मिशका, फस्र्ट बी से शौरबीं किया गया।      
ं-----------------------------------------

Tuesday, February 7, 2023

हरियाणा में आप ने शुरू किया "घर-घर झंडा हर घर झंडा" आप पार्टी का

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।
आम आदमी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी ने मंगलवार को तिगांव विधानसभा से घर-घर झंडा हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरूआत की दी है। इस कार्यक्रम से पूर्व पहले सराय स्थित कार्यालय पर कार्यकत्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को झंडा वितरित किए गए। इसके उपरांत आप के पूर्व पदाधिकारी अमन गोयल ने तिगांव विधानसभा स्थित सराय ख्वाजा मार्केट में ऑपरेशन झंडा के तहत अधिकतर दुकानों व घरों पर झंड़ा लगाएं।
इस क्रम में अमन गोयल ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी नगर-निगम चुनावों के  लिए पूरी तरह तैयार है। क्योंकि आम आदमी पार्टी पहले से ही मिशन हरियाणा पर कार्य कर रही हैं। इस क्रम को मजबूत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद डा. सुशील गुप्ता, नगर निगम प्रभारी डा. अशोक तंवर के नेतृज्व में पार्टी अब फरीदाबाद जिले की सभी विधानसभाओं में ऑपरेशन झंडा अभियान के तहत घर-घर झंड़ा, हर घर झंडा अभियान चला रही हैं। जिसमें सभी कार्यकत्ताओं को अपने घर,कार्यालय और गाडिय़ों पर झंडा लगाना है  और साथ ही साथ पार्टी की विचार धारा वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके यहां भी झंडा लगाना है। इसके उपरांत इसकी सभी फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर लोगों से शेयर करनी है।

फोटो परिचय  : आम आदमी पार्टी का झंडा लगाकर घर घर झंडा हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए। छाया नितिन बंसल 

Friday, January 27, 2023

बल्लभगढ़ में जिला स्तरीय 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यासागर स्कूल के बच्चों को सम्मानित भी किया गया

बल्लभगढ़। नितिन बंसल (संपादक)।केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यासागर इंटर नेशनल स्कूल को बेहतर परफार्मेस के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सीपी विकास अरोड़ा, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी अपराजिता, डीसीपी नितीश अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महिला आयोग चेयरपर्सन रेनू भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, सीईओ जिला परिषद सुमन भांकर, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसीपी कुशल पाल सिंह, एसीपी मुनीश सहगल,जिला परिषद के प्रेसिडेंट विनय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट धर्म चौधरी, लखन बेनीवाल,प्रताप भाटी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी तरफ, इस सम्मान के लिए विद्यालय में पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस विद्यासागर इंटरनेशन स्कूल के चैयरमैन धर्मपाल यादव बच्चों का हौसल्ला अफाजाई करते हुए कहा कि इस बार गणतंत्र दिस समारोह पर बेहतर परफार्मेंस के लिए हमारा विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा है,जिसका श्रेय विद्यालय के स्टॉफ के साथ बच्चों को जाता है जिन्होंने मेहनत करके जिले में स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं उन्होंनें कहा कि उसके स्कूल में बेहतर परफार्मेस करने वाले बच्चें और उसके अभिभावकों को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। चाहे विद्यार्थी ने खेल,पढ़ाई और सांस्कृतिक कार्यो में परफार्मेंस की हो। वहीं चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि उसके विद्यालय में शुरू से लेकर आजतक छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए वचनवंद्व हैं और इस कारण छात्राओं के दाखिला को निशुल्क किया हुआ है।
वहीं इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि हमारे स्कूल के बच्चें कभी किसी प्रतियोगिता में पीछे नहीं रहे है हमेशा विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। जिन्होंने स्कूल का नाम जिले मेें ही नहीं अपितु अन्तराष्ट्रीय पहचान दिलाई और और स्टॉफ की मेहनत और लग्र से देश के मानचित्र पर लाम अंकित किया है। दीपक यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस प्रकार कार्य करते हुए आगे बढ़े जिससे उनका भविष्य बेहतर होगा।
--

Saturday, January 21, 2023

ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री मनोहरल का आभार जताया

भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज: सुरेंद्र बबली

फरीदाबाद, नितिन बंसल (संपादक)।कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बदल गया है। अब इसे भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा। करनाल में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बात की घोषणा की थी। जो अब पूरी कर दी है। जिसके लिए शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने अपने कार्यालय सेक्टर-12 पर पदाधिकारियों की एक बैठक मासिक आयोजित की। जहां सभा के लोगों ने एक-दूूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बदल गया है। अब इसे भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा। करनाल में पं मूलचंद शर्मा मंत्री राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा, पं सुनील शर्मा, बृज मोहन वशिष्ट द्वारा आायोजित ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बात की घोषणा की थी। जो अब पूरी कर दी है। जिसके लिए सभा के एक-एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा का आभार व्यक्त करता हैं। वहीं सुरेंद्र बबली ने कहा कि समय रहते अब सरकार को ब्राह्मण आयोग भी बना देना चाहिए। पं सुरेंद्र बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिसमें सबसे बड़ा कार्य कैथल सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर इसे भगवान परशुराम के नाम से एक नई पहचान बनाने का कार्य किया है। जिसके लिए उनकी सभा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. विनोद शर्मा, पं सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करती हैं।इस अवसर पर रामजीलाल, रोहित, नरेश, श्रवण, योगेश, मोहित, रामानुज, ओमवीर, हरीश पाराशर, कृष्ण पाराशर एडवोकेट आदि उपस्थित रहें।

Monday, December 12, 2022

"गदपुरी टोल विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन दलाल ने दायर की हाईकोर्ट मे याचिका, हाईकोर्ट द्वारा गठित कमीशन की टीम ने किया नेशनल हाईवे का दौरा"


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। हाईवे पर किए गए कार्यों, यात्रियों को हो रही परेशानियों व लोगों की समस्याएं भी सुनी।बल्लभगढ़ पुल को छह लेन न बनाने से लगने वाले जाम से टीम को भी होना पड़ा दो-चार
पलवल!नेशनल हाईवे-19 पर लगाए गए गदपुरी टोल को लेकर पूर्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई के बाद गठित किए गए कमीशन ने सोमवार को दिल्ली बदरपुर बार्डर से आगरा तक छह लेन निर्माण कार्यों की जांच शुरू कर दी। कमीशन की टीम सोमवार को सुबह दस बजे बदरपुर सीमा पर पहुंची और वहां से हाईवे की व्यवस्था, बनाए गए पुलों तथा सर्विस रोड़ की जांच की। इसके अलावा बल्लभगढ़ रेलवे पर छह लेन पुल न बनाए जाने के कारण लगने वाले जाम की स्थिति का भी जायजा लिया। 
गदपुरी गांव में लगाए गए टोल बूथ के खिलाफ हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने नियमों के खिलाफ लगाए गए टोल को पंजाब एवं उच्च न्यायालय में हटवाने के लिए याचिका दायर की थी। जिस पर पूर्व मंत्री के वकील दीपकरण दलाल द्वारा उच्च न्यायालय में करण सिंंह दलाल की तरफ से पेश टोल नियमों तथा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सिक्सलेन निर्माण में बरती गई अनियमित्ताओं के सबूत पेश किए तो उच्च न्यायालय ने इसकी जांच के लिए कमीशन गठित किया। कमीशन में लोकनिर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता एनके अग्रवाल तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कश्यप को शामिल किया गया।
कमीशन के सदस्यों ने दोपहर बाद गदपुरी टोल पर पहुंचने के बाद वहां उपस्थित गदपुरी गांव की पंचायत से मिलकर उनकी शिकायत सुनी तथा राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों से भी बात की। जब वे गदपुरी टोल पर जांच कर रहे थे, उसी समय बच्चों ने आकर उनके समक्ष अपनी परेशानी रखी थी। कमीशन की टीम सोमवार को देर शाम करीब 6 बजे तक पलवल आगरा चौक पहुंच चुकी थी। इस संबंध में जब कमीशन के सदस्य एनके अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद फरवरी से पहले अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर देंगे। अभी वे जांच के संदर्भ में कुछ भी नहीं बता सकते। वे जांच निष्पक्षता से कर रहे हैं। कमीशन की जानकारी मिलने पर काफी लोग टोल पर पहुंच गए तथा उन्होंने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वाले पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, किसान नेता रतन सिंह सौरोत, बल्लभगढ़ से गिरीश भारद्वाज तथा झाड़सेतली के पूर्व पार्षद जगन डागर ने भी कमीशन को टोल से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts